इंडिया की जीत के 5 सुपर हीरो! विराट शतक, श्रेयस की आंधी, कुलदीप की चर्खी

नई दिल्ली। इंडिया ने पाक को पटककर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह तकरीबन पक्की कर ली है. इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान को पहले 241 रन पर ऑलआउट किया. फिर 43वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. यह टीम इंडिया की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है. भारत अब पॉइंट टेबल में 4 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गया है. भारत की इस जीत के पांच हीरो इन खिलाड़ियों को कहा जा सकता है.

विराट कोहली का रिकॉर्ड शतक

Virat Kohli ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचविनिंग पारी खेली. उन्होंने 111 गेंद में 100 रन बनाए. कोहली ने इस पारी के दौरान श्रेयस अय्यर के साथ 114 और शुभमन गिल के साथ 69 रन की साझेदारी की. किंग कोहली ने अपनी पारी के दौरान वनडे फॉर्मेट में 14 हजार रन पूरे किए. उन्होंने मैच का विनिंग शॉट खेला. इसी शॉट से उनका शतक भी पूरा हुआ. यह उनका वनडे करियर कर 51वां शतक है. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

अक्षर पटेल का ऑलराउंड खेल

Akshar Patel इस समय रोहित ब्रिगेड का वह खिलाड़ी साबित हो रहे हैं, जिसे जब और जहां चाहो, इस्तेमाल कर लो. अक्षर ने इस मैच में रिजवान को बोल्ड कर पाकिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी तोड़ी. उन्होंने इससे पहले इमाम उल हक को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट किया. हारिस रऊफ को रन आउट कराने में भी उनकी भूमिका रही. अक्षर ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 49 रन खर्च किए.

weekly horoscope: 24 फरवरी से 02 मार्च 2025: जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

हार्दिक पंड्या सबसे असरदार पेसर

hardik pandya इस मैच में सबसे असरदार पेसर साबित हुए. यूं तो मोहम्मद शमी और हर्षित राणा ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वे टीम को शुरुआती कामयाबी नहीं दिला पाए. इसके बाद पहले चेंज पर बॉलिंग करने आए हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर भारत को पहला विकेट दिलाया.

कुलदीप यादव ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

चाइनामैन स्पिनर Kuldil Yadav भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने पाकिस्तान के सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को आउट किया. सलमान आगा और अफरीदी को तो उन्होंने लगातार दो गेंदों पर आउट किया जिससे पाकिसतान का स्कोर 5 विकेट पर 200 से 7 विकेट पर 200 रन हो गया. उन्होंने 9 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 40 रन खर्च किए.

श्रेयस और शुभमन के बीच टाई

मैच के पांचवें हीरो के लिए Shreyas Iyer और शुभमन गिल में टाई जैसी स्थिति है. श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद में 56 रन की पारी खेली. शुभमन गिल 4 रन से अर्धशतक चूक गए. लेकिन उन्होंने जिस तरह से पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली के साथ साझेदारी की, उससे पाकिस्तान का हौसला टूट चुका था.

weekly horoscope: 24 फरवरी से 02 मार्च 2025: जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

weekly horoscope (24 February-02 March): साप्ताहिक राशिफल इस नए सप्ताह में ग्रहों की स्थिति आपके लिए विभिन्न संकेत दे रही है। यह साप्ताहिक राशिफल ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही तैयार किया गया है। इन साप्ताहिक ज्योतिष भविष्यवाणियों के माध्यम से आपको अपने लव laif, करियर, हेल्थ और फाइनेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जनकारी प्राप्त हो सकती हैं। इस सप्ताह के राशिफल की मदद से आप अपने सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं। यह आपको सही अवसरों का लाभ उठाने और चुनौतियों से सतर्क रहने के लिए  मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।

मेष weekly horoscope

मेष राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का यह सप्ताह वित्तीय सुधार, निवेश पर प्रभाव और नए प्रोजेक्ट या वेंचर्स से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आपका मुख्य ध्यान अपनी आर्थिक स्थिरता और वित्तीय उन्नति पर रहेगा, क्योंकि आप इसे अपनी व्यक्तिगत शक्ति का प्रतीक मान सकते हैं। निवेश में वृद्धि होगी और अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ weekly horoscope

वृषभ राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह मजबूत आत्मपहचान, आत्म-अभिव्यक्ति और प्रतिस्पर्धात्मकता से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आपका स्वभाव पहले से अधिक जोशीला रहेगा और आप अपने फैसलों में ज्यादा साहसी और निडर महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन साथ ही बेचैनी हो सकती है।

मिथुन weekly horoscope

मिथुन राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह अनावश्यक खर्च, वैवाहिक जीवन में अशांति और टीमवर्क में समस्याओं से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवन में कई चीजें एक साथ चल रही होंगी, जिससे सब कुछ बिखरा हुआ महसूस हो सकता है। शरीर में सुस्ती बनी रहेगी और नींद का पैटर्न भी गड़बड़ हो सकता है।

कर्क weekly horoscope

कर्क राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह नेटवर्किंग, समूह गतिविधियों में भागीदारी और पुराने परिचितों से मुलाकात से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आप में आत्मनिर्भरता और जीतने की क्षमता बनी रहेगी, लेकिन यदि आप अपने साथियों के साथ मिलकर काम करेंगे तो और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपनी हर बात साझा करने की प्रबल इच्छा हो सकती है, लेकिन शब्दों को सोच-समझकर चुनना जरूरी होगा।

सिंह weekly horoscope

सिंह राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह करियर में सकारात्मक वृद्धि, प्रसिद्धि की इच्छा और प्रभावशाली व्यक्तित्व से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और आप अपने सीनियर्स और बॉस के सहयोग से आगे बढ़ने में सफल होंगे। हालांकि, आप अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को जल्द से जल्द पाने की कोशिश में अधीर महसूस कर सकते हैं।

कन्या weekly horoscope

कन्या राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह छोटी यात्राओं, छात्रों के लिए शुभ समय और विदेश से जुड़े अवसरों से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आप नए विचारों और मान्यताओं के प्रति अधिक खुले रहेंगे और अपनी सोच को अलग दृष्टिकोण के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है।

तुला weekly horoscope

तुला राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह छुपी भावनाओं को समझने की इच्छा, बढ़ती भावनात्मक निकटता और निवेश पर प्रभाव से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आप में आंतरिक रूप से बदलाव की तीव्र इच्छा रहेगी, और यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप खुद को अधिक आत्मविश्वासी और मजबूत महसूस करेंगे।

Ank Jyotish: सोमवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

वृश्चिक weekly horoscope

वृश्चिक राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह व्यवसायिक साझेदारी, सत्ता संघर्ष और जीवन में अनिश्चितता से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी बातों में बेबाक रहेंगे, जिससे कुछ लोगों को उनकी बातें आक्रामक लग सकती हैं। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय मजबूत रहेगा, लेकिन ऊर्जा को संतुलित करने के तरीके खोजने की जरूरत होगी।

धनु weekly horoscope

धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह कठिन कार्यों को संभालने, काम की बेहतर योजना बनाने और विरोधियों पर विजय पाने से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आप एक सशक्त नेता की तरह अपने कौशल दिखाएंगे, चाहे वह व्यक्तिगत जीवन हो या पेशेवर जीवन।

मकर weekly horoscope

मकर राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का यह सप्ताह खेलकूद, रचनात्मक रुचियों और स्पष्टवादिता से जुड़ा रहेगा। इस सप्ताह आपकी रुचि खेल और शारीरिक गतिविधियों में बढ़ सकती है। इसके साथ ही, आप किसी नई हॉबी में दिलचस्पी ले सकते हैं या अपनी पुरानी रुचियों को अधिक गंभीरता से अपनाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ weekly horoscope

कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी 2025 का चौथा सप्ताह परिवार और घर से जुड़े मामलों, कार्यस्थल के माहौल और भावनात्मक अस्थिरता से प्रभावित रहेगा। इस सप्ताह आप अपने पारिवारिक संबंधों और उनके स्वरूप को गहराई से समझने की कोशिश कर सकते हैं। पुराने भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं, और आप सामान्य से अधिक संवेदनशील महसूस करेंगे।

मीन weekly horoscope

मीन राशि वालों के लिए, फरवरी 2025 का यह सप्ताह साहसिक निर्णय, हल्की थकावट और बेहतर संवाद कौशल से भरा रहेगा। इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे और एक जगह ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। आप अपनी राय को स्पष्टता से रखने वाले होंगे, इसलिए बहस की स्थिति भी बन सकती है।

Ank Jyotish: सोमवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

24 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक- 1 Ank Jyotish

आज सोमवार प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है।  प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ग्रे

अंक- 2 Ank Jyotish

आज सोमवार गैर कानूनी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- पीला

अंक- 3 Ank Jyotish

आज सोमवार आप ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिये तैयार रहेंगे। इसके चलते आप ऑफिस या घर बदल सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पत्नी की सेहत की चिन्ता रहेगी। भाग्यांक 5 वालों के लिे दिन बच्चों की ओर से खुशखबरी लाएगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

Aaj ka Panchang, आज विजया एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त

अंक- 4 Ank Jyotish

आज सोमवार का दिन भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा या पुराना दिया उधार वसुल होगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। मेडीटेशन करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग – सफेद

अंक – 5 Ank Jyotish

आज सोमवार जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। विषम परिस्थितियों में साहस नहीं छोड़ेगे। आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। आवश्यकता है तो बस बैलेन्स करने की।

शुभ अंक – 20

शुभ रंग- फिरोजी

अंक- 6 Ank Jyotish

आज सोमवार अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगायें। अपने मन को संयमित करें। समय खराब है। विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगायें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- लेमन

अंक – 7 Ank Jyotish

आज सोमवार मन शांत रखें और शेयर, इन्वेसमेंट में ज्यादा पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- क्रीम

अंक – 8 Ank Jyotish

आज सोमवार परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां रहेगी। आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद व बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- सुनहरा

अंक – 9 Ank Jyotish

आज सोमवार सरकारी नौकरी में अड़चने आएंगी। चोट लग सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्ट व म्यूजिक की तरफ रूझान बढ़ेगा। व्यवसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। पेट में दर्द होने की सम्भावना है सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

Aaj ka Panchang, आज विजया एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang: Vijaya ekadashi Vrat 2025 : आज विजया एकादशी तिथि है। साथ ही आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

Aaj ka Panchang,  24 february 2024

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 05, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, एकादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 13, शब्बान 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 56 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

Holashtak 2025: इस दिन से होलाष्टक, रूक जाएगा सभी शुभ कार्य, जानें कब से प्रारंभ हो रहा

आज के व्रत त्योहार विजया एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय 24 फरवरी 2025 : सुबह में 6 बजकर 50 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 24 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 17 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2025 : Aaj ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2025 : Aaj ka Panchang

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 50 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक।

india vs pakistan: आज होगा महामुकाबला, यहां Online देखें फ्री में मैच

india vs pakistan match 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025 ) का आगाज हो चुका है और भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर शानदार सफर की शुरुआत कर दी है. इस मैच में शुभमन गिल स्‍टार रहे, जिन्होंने 129 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली. शुभमन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के नाम से नवाजा गया. उनके साथ ही मोहम्‍मद शामी ने 5 विकेट झटक कर अपना गजब का परफॉर्मेंस दिया. अब भारत का मुकाबले पाकिस्तान के साथ होने वाला है. अगला आज मैच 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है.

ये मैच दुबई के इंटरनेशनल स्‍टेडियम में होने वाला है. अगर आप ये (india vs pakistan match 2025) मैच किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहते हैं. लेकिन दुबई के इंटरनेशनल स्‍टेडियम तक नहीं पहुंच सकते हैं तो ननिराश न हों. क्योकि हम यहां आपको एक ऐसी ट्र‍िक बना रहे हैं, जिससे आप अपने डिवाइस पर ही इस मैच (india vs pakistan champions trophy) को ऑनलाइन फ्री में देख सकते हैं.

India vs Pakistan match की तारीख, समय और वेन्‍यू

भारत और पाकिस्तान का आईसीसी चैम्‍प‍पियंन ट्रॉफी मैच 23 फरवरी 2025 को होने वाला है. इसे दुबई के इंटरनेशनल स्‍टेड‍ियम में आयोजित किया जा रहा है. मैच में टॉस दोपहर 2 बजे होगा और मैच की शुरुआत दोपहर 2:30 PM बजे होगी. इस मैच की लाइव स्‍ट्रीम‍िंंग की जाएगी और हिन्दी  में कमेंट्री भी होगी.  बता दें क‍ि अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 135 ODI मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 57 और पाक‍िस्‍तान ने 73 मैच जीते हैं. 5 मैचों का नतीजा नहीं निकल  पाया.

Holashtak 2025: इस दिन से होलाष्टक, रूक जाएगा सभी शुभ कार्य, जानें कब से प्रारंभ हो रहा

India vs Bangladesh ICC Champions Trophy 2025: फ्री में लाइव कैसे देखें?

ICC ने ये कंफर्म कर द‍िया है कि Jiostar ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है. OTT प्लेटफॉर्म ने भी ये कहा है कि यूजर्स नए JioHotstar बपर सभी मैच मुफ्त देख सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि आप नौ अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद उठा सकते हैं. यानी अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी मैच देख सकते हैं. यूजर्स 480p रिजोल्यूशन में मुफ्त मैच देख सकते हैं. लेक‍िन अगर आप हाई क्‍वाल‍िटी मैच देखना चाहते हैं, तो आपको JioHotstar सब्सक्रिप्शन में अपग्रेड करना होगा.

IND Vs PAK Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार (23 फरवरी) को मैच है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आखिर दोनों देशों में किसका पलड़ा भारी है, आइए आपको बताते हैं…

दोनों देश 19 सितंबर 2018 को एशिया कप में यहां पहली बार भिड़े. तब भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. तब पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भुवनेश्वर कुमार ने 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके.

केदार जाधव (3 विकेट), जसप्रीत बुमराह (2 विकेट) ने भी गेंदबाजी में जलवा बिखेरा. रनचेज करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (52) चमके. वहीं तब ओपनर रहे शिखर धवन (46) के बाद दिनेश कार्तिक (31* और अंबति रायडू (31*) ने भी शानदार इनिंग्स खेलीं

फर्जीवाड़े का साम्राज्य ढहा, फुन्नु सेठ की रातें अब जेल में

महासमुंद। सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर लाखों की ठगी करने वाला फुन्नु सेठ आखिर सलाखों के पीछे पहुंच गया। जमीन घोटालों का मास्टरमाइंड कहलाने वाला लक्ष्मीनारायण अग्रवाल उर्फ फुन्नु सेठ और उसका साथी मुकेश अग्रवाल अब जेल की हवा खा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

फर्जी दस्तावेजों से 36 लाख की ठगी

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कलेक्टर के फर्जी अनुमति पत्र के सहारे सरकारी जमीन का सौदा कर रायपुर के लाखेनगर निवासी रामावतार से 36 लाख रुपये की ठगी की थी। जब रामावतार को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

मामले की जांच के बाद महासमुंद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि अपराध क्रमांक 25/2025 के तहत धारा 406, 420, 467, 468, 471, 34 और 120 बी में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

कानून की गिरफ्त में आया शातिर जालसाज

फुन्नु सेठ सालों से जमीनों की हेराफेरी कर लोगों को चूना लगा रहा था। उसकी धोखाधड़ी का जाल इतना बड़ा था कि कई लोग इसकी चपेट में आ चुके थे। मगर कहते हैं “हर शिकारी एक दिन खुद फंसता है”, और अब फुन्नु सेठ के लिए भी वही दिन आ गया।

अब उसकी शानो-शौकत, बड़ी गाड़ियों और रुतबे की जगह सलाखों के पीछे की जिंदगी होगी। पुलिस की जांच जारी है और संभावना है कि इस गिरोह के और भी कई राज़ खुल सकते हैं

Today’s horoscope: आज रविवार इनका विशेष, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: आज रविवार इनका विशेष, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 23 फरवरी 2025। आज रविवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष Today’s horoscope

आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र पर भाग्य को पूरा साथ मिलेगा, ऐसे में अब आपको जमकर मेहनत करनी होगी. पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, अपनों का साथ मिलने से ऐसा संभव हो पाएगा. वृद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आई है.

वृष Today’s horoscope

आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, सभी काम आसानी से होते चले जाएंगे. एम्प्लॉइड पर्सन को काम में इच्छा अनुसार सफलता मिलने में भी संदेह है, दोपहर बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा. शानदार लाइफ आपको काफी आकर्षित कर सकती है, जिसे पूरा करने के लिए वह काफी कर्मठ भी

मिथुन (Today’s horoscope)

रविवार आज आपकी  निर्णय लेने की क्षमता बढ़िया रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे विरोधी होंगे, जो मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपके मन को काफी शांति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे।

कर्क (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान बढ़िया रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को अपने दम पर करके दिखाएंगे। आपके बॉस आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपको किसी सरकारी टेंडर के मिलने से आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता मिल सकता है।

Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े काम बनेंगे। माताजी को भी यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टो में भी काफी हद तक कमी आएगी। यदि आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो आप उसे कर सकते हैं। आपको अपने काफी कर्जा से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मश्वरा न लें।

कन्या (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थी  यदि कहीं बाहर किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप कोई पुराने गिले शिकवे में न उखाड़ें।

तुला (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके सेहत में भी गड़बड़ी हो सकती है। गलत खानपान आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ाएगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी इन्वेस्टमेंट का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपका भाई आपसे किसी काम की शुरुआत करने के लिए धन उधार मांग सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपके मन में कुछ काम को लेकर उलझन रहेगी।

वृश्चिक (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे, जिसके लिए आप अतिरिक्त आय कमाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धनु (Today’s horoscope)

रविवार आज आप अपने कार्य को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य हैं। आप किसी के कहने में ना आएं, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे के आने के कारण खटपट होने की संभावना है। आपको अपने रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी। आप अपने किसी परिजन से उधार ले सकते हैं।

मकर (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन मान सम्मान में बढ़ोत्तरी लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी दिल यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके मिलने की भी संभावना बन रही है।  परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ (Today’s horoscope)

आज रविवार का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप  किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर संदेह बना हुआ है, तो उस काम को आप बिल्कुल ना करें। जीवनसाथी से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की वजह बने। पारिवारिक समस्याएं आपको कमजोर बनाएंगी, इसलिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है।

मीन (Today’s horoscope)

रविवार आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने जीवन साथी को लेकर कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए बढ़िया रहेगी।

Ank Jyotish: रविवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

23 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष रविवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र Nice

अंक 1 Ank Jyotish

रविवार आज धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं, सिर्फ उन अवसरों को पहचान कर लाभ उठाने की जरूरत है। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप एक नई ऊर्जा देगा। विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे और कामयाब भी रहेंगे।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

रविवार आज ध्यान रखें वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। अगर किसी के साथ कोई प्रॉमिस किया है तो उसे पूरा अवश्य करें। नहीं तो लोगों के बीच आपकी छवि बिगड़ सकती है। युवाओं को जिम्मेदारियां निभाने में दिक्कत रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

रविवार आज कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति जरूर रखें और सभी गतिविधियां भी अपनी देखरेख में करवाएं। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी राजनीतिक गतिविधि का शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang: रविवार 23 फरवरी 2025 का मुहूर्त, राहुकाल का समय

अंक 4 Ank Jyotish

रविवार आज आपकी आंतरिक शक्ति और साहस आज आपके सबसे बड़े मददगार होंगे। हृदय की सुनें, विचलित न हों, कठिन परिस्थितियां आपको डिगा नहीं पाएंगी। आत्मविश्वास से भरे रहें और हर चुनौती का सामना धैर्यपूर्वक करें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

रविवार आज आपकी मानसिक और भावनात्मक मजबूती को परखा जा सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से रूबरू होने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनका सामना आपको पूरी दृढ़ता से करना होगा। मैनेजमेंट, पुलिस, डिफेंस, स्पोर्ट्स और सेल्स से जुड़े लोग बड़ी सफलता पा सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

रविवार आज बिजनेस में संयम से काम लें, किसी बड़े निवेश या साझेदारी के फैसले में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में कुछ आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। दोपहर से उनमें सुधार होगा। बड़े काम पूरे होने के योग हैं। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

Holashtak 2025: इस दिन से होलाष्टक, रूक जाएगा सभी शुभ कार्य, जानें कब से प्रारंभ हो रहा

अंक 7 Ank Jyotish

रविवार आज योजनाएं सफल होंगी और हर काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। शाम को हड्डी में चोट लग सकती है और बुखार हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

रविवार आज व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

रविवार आज फिजूल की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें। किसी भी तरह की उधारी और लेनदेन करते समय लापरवाही की वजह से कोई गलती हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj Ka Panchang: रविवार 23 फरवरी 2025 का मुहूर्त, राहुकाल का समय

Today Panchang | Falgun Month 2025 , Dashmi Tithi : आज 23 फरवरी रविवार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही आज मूल नक्षत्र सायं 06 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ होगा। पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

panchang 23 feb 2025

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 04, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, दशमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 12, शब्बान 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र सायं 06 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 23 फरवरी 2025 : सुबह में 6 बजकर 51 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 23 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 17 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 23 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 फरवरी 2025 :

शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 43 मिनट से 11 बजकर 8 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 6 बजकर 52 मिनट से दोपहर में 1 बजकर 55 मिनट तक।

Holashtak 2025: इस दिन से होलाष्टक, रूक जाएगा सभी शुभ कार्य, जानें कब से प्रारंभ हो रहा

महासमुंद कल आखिरी चरण का मतदान, तैयारी पूरी

महासमुंद 21 फरवरी 2025/ महासमुंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे (अंतिम) चरण का मतदान 23 फरवरी को संपन्न होगा। इस चरण में महासमुंद ब्लॉक के 03 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 102 सरपंच और 853 पंच पदों के लिए मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जनपद पंचायत की सभी 105 ग्राम पंचायत के 279 मतदान केंद्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

महासमुंद जनपद पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि 22 फरवरी को कृषि उपज मंडी पिटियाझर से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इसी दिन 279 मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया 23 फरवरी की सुबह 7 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मतदान के बाद पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के लिए मतगणना उसी दिन होगी, लेकिन अधिकृत रूप से 25 फरवरी को सारिणीकरण किया जाएगा।

वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 25 फरवरी को सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। महासमुंद जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों में से चुनाव प्रचार प्रसार थम गया है। अब प्रत्याशी डोर टू डोर बिना शोरगुल के प्रचार कर रहें हैं।

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत एक लाख 70 हजार 607 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 है। जनपद पंचायत महासमुंद में जिला पंचायत सदस्य की संख्या 03, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 105 एवं पंचों की संख्या 1413 है। जिसमें से 560 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 03 पद निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में पंच के लिए 2124, सरपंच के लिए 470, जनपद सदस्य के लिए 130 अभ्यर्थी, जिला पंचायत सदस्य के 20 अभ्यर्थी है। महासमुंद जनपद पंचायत में तीसरे (अंतिम) चरण का मतदान 23 फरवरी कोे

Holashtak 2025: इस दिन से होलाष्टक, रूक जाएगा सभी शुभ कार्य, जानें कब से प्रारंभ हो रहा