जीवन में शामिल करें ये 5 आदतें, स्वस्थ्य रहने के साथ जल्द नहीं आएगा बुढ़ापा

जीवन की भाग-दौड़ इतनी तेज हो गई है कि दिमाग भी कभी-कभी थक जाता है. याददाश्त कमजोर पड़ने लगती है, नई चीजें सीखने में दिक्कत होती है और फुर्ती भी पहले जैसी नहीं रहती. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. उम्र बढ़ने के साथ दिमाग का कमजोर होना कोई तयशुदा नियम नहीं है. कुछ आसान सी आदतों को अपनाकर आप अपने दिमाग को जवां और तेज बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आदतों के बारे में जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप दिमाग को जवां रख सकते हैं.

  1. जीवन को लगातार एक्टिव रखें

जीवन को तेज रखने के लिए उसे लगातार सक्रिय रखना बहुत जरूरी है. नई चीजें सीखना, पहेली सुलझाना, क्रॉसवर्ड करना या फिर कोई नया इंस्ट्रूमेंट सीखना आपके दिमाग को चुनौती देता है और उसकी काम करने क्षमता को बढ़ाता है.

  1. शारीरिक कसरत करें

शारीरिक व्यायाम न सिर्फ आपके जीवन के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है. व्यायाम से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है, जो दिमाग के सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम, जैसे तेज चलना, तैराकी या योग आपके दिमाग को तेज रखने में मदद कर सकता है.

  1. बैलेंस डाइट लें

जीवन को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट का सेवन बहुत जरूरी है. दिमाग को ठीक से काम करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है. हरी सब्जियां, फल, मेवे, मछली आदि का सेवन दिमाग को पोषण देता है और उसकी काम करने की क्षमता को बनाए रखता है.

  1. नींद भरपूर लें

नींद जीवन को आराम देने और नई यादों को समेटने में अहम भूमिका निभाती है. अच्छी नींद दिमाग की थकान को दूर करती है और नई चीजों को सीखने और याद रखने की क्षमता को बढ़ाती है. वयस्कों को रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है.

  1. तनाव कम करें

तनाव जीवन  के लिए बहुत हानिकारक होता है. तनाव दिमाग के सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और याददाश्त कमजोर कर सकता है. योग, ध्यान, गहरी सांस लेने के व्यायाम या फिर अपने पसंद के शौक को अपनाकर तनाव को कम किया जा सकता है.

इन आदतों को अपनाकर आप अपने दिमाग को जवां और याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं.  साथ ही, दिमागी तौर पर सक्रिय रहने से आप डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं.

Vastu Tips: बर्तनों को रखने ऐसे 3 गलतियां मत करना, रूठ जाती लक्ष्‍मी

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

Shani Upay: शनिदेव का अनुकूल या प्रतिकूल होना जिंदगी में बहुत गहरा प्रभाव डालता है. न्याय के देवता शनिदेव के बारे में लोग यह तो सब जानते ही हैं, कि जब वह किसी को दंड देते हैं तो किसी तरह की दया नहीं करते हैं. इसी तरह से जब वह अनुकूल होते हैं, तो व्यक्ति को उसके सदकर्मों का फल देने से भी नहीं चूकते हैं. Shanidev के आशीर्वाद से जीवन में धन, संपत्ति और सुख की प्राप्ति होती है. कुंडली में Shanidev के शुभ होने की स्थिति में कुछ उपायों को करने से और भी अच्छे फल पाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं.

करें लें ये आसान उपाय

अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए उनका आदर सम्मान करने में किसी तरह की चूक न होने दें.

नॉनवेज और शराब का यदि सेवन करते हैं, तो उसका त्याग कर देना चाहिए.

कभी भी कोई दिव्यांग दिखे और उसे आपकी मदद की जरूरत हो तो उसे मदद देने के साथ ही आदर सम्मान देने में पीछे न रहें.

शनिवार के दिन लोहे की वस्तु को दान देने से शनिदेव की अतिरिक्त कृपा मिलती है.

जिस व्यक्ति की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही हो उसे नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए, क्योंकि आलस्य रोगों को जन्म देता है.

किसी भी तरह के आडंबर से बचने के साथ ही अपनी कर्मठता पर पूरा भरोसा रखना चाहिए.

किसी से अहंकार के टकराव से बचना चाहिए, यदि आपके सामने कोई अहंकार दिखा रहा है तो आपको प्रत्युत्तर नहीं देना चाहिए.

कठोर परिस्थितियों में भी सभी कार्य को नियमों के अनुसार करना चाहिए, क्योंकि शनि देव को कभी भी शॉर्टकट का रास्ता पसंद नहीं आता है.

भैरव जी, हनुमान जी की आराधना अवश्य ही करें, इनकी आराधना से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं.

काली वस्तुओं का दान कर

Weekly Horoscope 12 to 18 February: जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

https://www.facebook.com/webmorcha

Today’s horoscope: आज मंगलवार इनकों मिलेगी अच्छी खबर, जानें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope: 25 फरवरी 2025। आज मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्य आपके काम को लेकर अच्छा मार्गदर्शन देंगे। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।

वृष (Today’s horoscope)

मंगलवार आज आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप अपने बिजनेस में भी कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। विद्यार्थियों की किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने धन संबंधित मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है।

मिथुन (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने दिल और दिमाग दोनों खोलकर रखें, तभी कोई काम करें। आपका कोई विरोधी फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। किसी की कहीसुनी बातों पर आप भरोसा ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान होकर धन लगाना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करें, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी बना कर रखें। कोई संपत्ति का सौदा करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

सिंह (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी सरप्राइज पार्टी में जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर के कामों को निपटाने के पूरे कोशिश करेंगे। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। जिससे आपको खुशी मिलेगी। माताजी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है, जिसकी चालों को आपको समझना होगा।

कन्या (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। एक साथ काफी काम हाथ में लेने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्रों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ नया करने की कोशिश आपके मन में चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी।

तुला (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जो आपको खुशी देंगे। छोटे बच्चों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने माता-पिता से आज्ञा लेकर जाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

वृश्चिक (Today’s horoscope)

मंगलवार आज आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। शारीरिक समस्याओं पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बड़े इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी से धन उधार ना लें।

धनु (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। कारोबार में यदि आप कामों को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। दूसरों के मामले में आप ज्यादा ना बोले। आपको अपने किसी परिजन से आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान पर से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर में साफ-सफाई और रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

मकर (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को कोई मौका हाथ लग सकता है। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ (Today’s horoscope)

मंगलवार आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उनके कामों को लेकर सराहना होगी, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आप  किसी दूसरे के मामले में बोलेंगे, जिससे आपको बेवजह टेंशन बनी रहेगी। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां पर भी पूरा ध्यान दें। आप संपत्ति को लेकर किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान हो सकता है।

मीन (Today’s horoscope)

मंगलवार आज आपका यदि कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। संतान के साथ आप उनके मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा।

Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

25 फरवरी 2025 Ank Jyotish : अंक ज्योतिष मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपके अटके कार्य पूरे होने की आज संभावना है। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोर्ट के मामलों में राहत की संभावना बनी हुई है। लव पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 2 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र की कड़ी मेहनत आपको इनाम का हकदार बना रही है। वहीं सरकार से जुड़े मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 3 Ank Jyotish

मंगलवार आज अगर आप बेरोजगार हैं, तो दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। घर और बाहर दोनों जगह प्रभाव बना रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता से रिश्तों में सम्मान बढेगा। पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।  विद्यार्थी नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

25 February Aaj Ka Panchang: जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का वक्त

अंक 4 Ank Jyotish

मंगलवार आज आप धन के मामले में अधिक सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें। अपनी रचनात्मक प्रतिभा को परिवार के साथ साझा करें। आज मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। निवेश की योजनाओं में शामिल होंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- केसरिया

अंक 5 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपकी समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। आज निवेश की योजनाओं में भी कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 6 Ank Jyotish

मंगलवार आज कार्यस्थल पर किसी सम्मान की प्राप्ति से आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। छात्र समय का सदुपयोग करें। निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है, जिससे विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

मंगलवार आज कार्यक्षेत्र के विरोधियों से दूर रहें। आज घर की मरम्मत भी करा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। वहीं आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसका असर रिश्ते पर हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

मंगलवार आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोर्ट में चल रहा मामला आपके पक्ष में आ सकता है। घर परिवार में रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए सभी से संवाद करें। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- आसमानी

अंक 9 Ank Jyotish

मंगलवार आज यदि किसी परीक्षा को दिया था तो, चिंता न करें इसका परिणाम बेहतरीन ही आएगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। आज आप परिवार के साथ किसी नई संपत्ति की खरीदारी की प्लानिंग करेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

25 February Aaj Ka Panchang: जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का वक्त

Aaj Ka Panchang 25 February 2025: आज का पंचांग – 25 फरवरी 2025 मंगलवार माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है. विजया एकादशी पारण आज होगा और इसके बाद आज ही प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. इसके अलावा मंगलवार शाम को 05:30 PM बजे बुध और शनि 0° पर स्थित होंगे. समय-समय पर ग्रहों की चाल में आने वाले बदलाव का मानव जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप हर दिन शुभ और अशुभ मुहूर्त का ध्यान रखेंगे, तो किसी भी मंगल कार्य को राहु काल में करने की गलती नहीं करेंगे. किसी भी अशुभ समय inauspicious time में शुरू किए गए कार्य में माना जाता है कि विघ्न जरूर आता है.

आज का पंचांग Aaj Ka Panchang

तिथि- द्वादशी – 12:50:44 तक

नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा – 18:32:04 तक

करण- तैतिल – 12:50:44 तक, गर – 24:05:58 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- व्यतीपात – 08:14:38 तक, वरियान – 29:50:33 तक

वार- मंगलवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 06:50:55

सूर्यास्त- 18:18:04

चन्द्र राशि- मकर

चन्द्रोदय- 29:42:59

चन्द्रास्त- 15:24:59

ऋतु- वसंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 14

मास पूर्णिमांत- फाल्गुन

मास अमांत- माघ

दिन काल- 11:27:08

अशुभ समय (inauspicious time)

दुष्टमुहूर्त- 09:08:21 से 09:54:10 तक

कुलिक- 13:43:13 से 14:29:02 तक

कंटक- 07:36:44 से 08:22:33 तक

राहु काल- 15:26:17 से 16:52:11 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 09:08:21 से 09:54:10 तक

यमघण्ट- 10:39:59 से 11:25:47 तक

यमगण्ड- 09:42:43 से 11:08:36 तक

गुलिक काल- 12:34:30 से 14:00:24 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 12:11:36 से 12:57:24 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- उत्तर

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल- भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

weekly horoscope: 24 फरवरी से 02 मार्च 2025: जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

जानलेवा हमला करने वाले दबंगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत बाम्हनडीह के दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, रविवार को एक दुग्धपालक बुजुर्ग के उपर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया था कि उनकी भैस ने खुले जगह पर रखें पैरा को खा लिया था। इस मामले में पुलिस ने गुलशन साहू, नरोत्तम साहू एवं वार्ड पंच रामचरण ऊर्फ रामचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी कु. तिलेखा यादव ने पुलिस को बताया कि मैं ग्राम ब्राहमनडीह की रहने वाली हूं , दिनांक 23.02.25 को शाम को 04.00 बजे हमारे गांव के ही रहने वाले गुलशन साहू, नरोत्तम साहू एवं रामचरण ऊर्फ रामचंद्र यादव के द्वारा मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच कर मुझे एवं मेरे पिताजी इंद्रो यादव के साथ घर में घुसकर मारपीट किया गया है, जिससे मेरे पिताजी को गंभीर चोट आई है। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराई हूं।

इंद्रो यादव
इंद्रो यादव

प्रार्थी ने बताया कि गांव में हमारा खुद का मकान है जिसमें मैं अपने माता पिता एवं छोटे भाई के साथ रहती हुं। गांव में बडे तालाब के पास में शासकीय भूमि है जिसमें  गुलशन साहू लोगों का पैरा रखा हुआ था, दिनांक 23.02.2025 को शाम करीबन 04.00 बजे हमारे घर के पालतू भैंस वहां रखे पैरा को खा लिए।

भैंस ने खाया पैरा, दबंगों ने बरपाया कहर– दुग्धपालक पर टंगिया से जानलेवा हमला

इसी बात को लेकर गुलशन साहू पिता मीनालाल साहू, नरोत्तम साहू पिता मीनालाल साहू और रामचरण ऊर्फ रामचंद्र यादव पिता कुशल यादव सभी निवासी ग्राम ब्राहमनडीह एक राय होकर मेरे पिताजी इन्द्रो यादव पिता स्व0 परमानंद यादव आयु लगभग 60 साल को मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे और तीनों मिलकर हाथ मुक्का लाठी से मारपीट करने लगे तब मेरे पिताजी घबरा गये और भागकर  घर आये और मुझे लडाई की बात को बताये उसी समय  ये तीनों व्यक्ति भी घर आ गये और घर के दरवाजा को तोडकर घर के अंदर घुसे और पिताजी को फिर से मारने लगे।

इस दौरान गुलशन साहू अपने हाथ में डंडा रखा हुआ था और नरोत्तम साहू कांटा वाला पेड का डंडा रखा हुआ था, रामचरण मेरे पिताजी को पकड लिया और गुलशन और नरोत्तम डंडे से मेरे पिताजी को मारने लगे जिससे कि मेरे पिताजी के नाक, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आया जिससे की बहुत ज्यादा खून बहने लगा,

मैं अपने पिताजी को बचाने की प्रयास की तब ये लोग मेरे बाल गले को पकडकर मुझे भी मारपीट किये जिससे मुझे भी गर्दन में चोट आया है। मैं मदद के लिये जोर जोर से चिल्लाई तब पडोस में रहने वाले बुगली बाई एवं उसके पति बीरसिंग और ननकराम यादव एवं आसपास के अन्य लोग वहां पर आ गये तब ये तीनों व्यक्ति तुम लोगों को जान से मार देंगें धमकी देते हुए वहां से भाग गये। तब हम सब डायल 112 में फोन लगाये और मेरे पिताजी को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में ले जाकर भर्ती कराये हैं जिनका उपचार जारी है।

पुलिस ने जब्त किया टंगिया और डंडा

कोमाखान पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद प्रार्थी के घर पहुंचा जहां हमले में उपयोग किए टंगिया और लाठी-डंडा को जब्त किया है।

जानें पुलिस ने किस धारा के तहत गिरफ्तार किया

बीएनएस 2023 धारा 296

किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई अश्लील हरकत करता है; या। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर या उसके निकट कोई अश्लील गाना, गाथागीत या शब्द गाएगा, गाएगा या बोलेगा, तो उसे तीन महीने तक की कैद या एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।

बीएनएस 2023 धारा 115 (2)

भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115 (2) के तहत, जान-बूझकर किसी को चोट पहुंचाने के अपराध में सज़ा का प्रावधान है. इस धारा के तहत, एक साल तक की जेल या दस हज़ार रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.

यह भी जानिए

अगर कोई व्यक्ति जान-बूझकर किसी को चोट पहुंचाता है.  अगर कोई व्यक्ति यह जानते हुए भी कि उसके द्वारा किए गए कार्य से किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंच सकती है, ऐसा अपराध करता है.  अगर कोई व्यक्ति धारा 122 की उप-धारा (1) में बताए गए मामले को छोड़कर, स्वेच्छा से चोट पहुंचाता है. इस धारा के तहत सज़ा: एक साल तक की जेल, दस हज़ार रुपये तक का जुर्माना, दोनों सज़ाएँ.

बीएनएस 2023 धारा 351 (2)

भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 351(2) के तहत, किसी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने या कोई काम करने के लिए मजबूर करने की धमकी देने पर दो साल तक की जेल हो सकती है. साथ ही, जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

बीएनएस 2023 धारा 333

भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 की सजा – Punishment Of BNS Section 333 भारतीय न्याय संहिता की धारा 333 के प्रावधान अनुसार जो कोई भी किसी व्यक्ति के घर में जबरदस्ती घुस कर नुकसान पहुँचाने के अपराध का दोषी (Guilty) पाया जाएगा। उस दोषी व्यक्ति को सात साल तक की अवधि के लिए कारावास (Imprisonment) की सज़ा हो सकती है व साथ ही जुर्माना (Fine) भी देना होगा। सज़ा में कमी या बढ़ोतरी अपराध की गंभीरता और पीड़ित को पहुँचाए जाने वाले नुकसान के हिसाब से की जा सकती है।

बीएनएस 2023 धारा 3 (5)

सामूहिक आपराधिक कृत्य: अगर कई लोग मिलकर एक अपराध को अंजाम देते हैं, तो सभी लोगों को उस अपराध के लिए दोषी माना जाएगा। यह नहीं देखा जाएगा कि किसने क्या किया, बल्कि सभी को समान रूप से उत्तरदायी माना जाएगा।

समान जिम्मेदारी: हर व्यक्ति जो उस आपराधिक योजना (Criminal Planning) का हिस्सा था, उसे इस तरह से जिम्मेदार ठहराया जाएगा जैसे कि उसने पूरा अपराध अकेले किया हो। इसका मतलब है कि समूह में हर व्यक्ति को वही सजा (Punishment) मिलेगी जो एक अकेले अपराधी को मिलती।

महासमुंद जनपद से इन सदस्यों पर जनता ने लगाई मूहर

महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन 2025 के तहत  जिले में तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी रविवार को संपन्न हुआ। महासमुंद जनपद पंचायत की 105  ग्राम पंचायतों के 279 मतदान केंद्रों में मतदान किया गया। इन चुनावों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान हुआ। जिसमें 25 जनपद सदस्यों को जनता ने विजयी बनाया।

क्षेत्र क्रमांक 1 सिरपुर बोरिद- दसरी बाई ध्रुव

क्रमांक 2 अछोला गढ़सिवनी- योगेश्वरी साहू

क्रमांक 3  जोबा-ग़ज़ल विक्रम महिलांग

क्रमांक 4 कुहरी कौवाझर – अंजलि जगन्नाथ खैरवार

क्रमांक 5 भोरिंग – प्रियंका लवेश ढीढ़ी

क्रमांक 6 बिरकोनी बड़गांव- विष्णु साहू

क्रमांक 7 घोड़ारी नांदगांव- विजय लक्ष्मी जांगड़े

क्रमांक 8 बेलसोण्डा- हुसली जितेंद्र चंद्राकर

क्रमांक 9 बेमचा – संगीता राहुल चंद्राकर

क्रमांक 10 कौंदकेरा सोरिद- सुधा योगेश्वर चंद्राकर

क्रमांक 11 मचेवा लाफ़िन- महेंद्र साहू पप्पू

क्रमांक 12 बम्हनी चिंगरोद – संतोष कुमार साहू छोटू

क्रमांक 13 कनेकेरा शेर- नीता तुलाराम साहू

क्रमांक 14 उमरदा मुड़मार- निधि लोकेश चंद्राकर

क्रमांक 15 खट्टी परसदा – पुष्पा बाई रूपलाल ध्रुव

क्रमांक 16 जलकी बंदोरा-सृष्टि मोहित ध्रुव

पार्टी से समर्थित सदस्य निष्ठावान रहे तो महासमुंद जिला पंचायत में बनेगा BJP का अध्यक्ष

क्रमांक 17 भावा सिनोधा- रूपकुमारी खिलावन सिंह ध्रुव

क्रमांक 18 खट्टा जोगीडीपा- दिशा रामस्वरूप दीवान

क्रमांक 19 सोरम सिंघी पाली- अश्वनी हूमन दीवान

क्रमांक 20 छिंदौली दर्रीपाली- रोशन कुमार पटेल

क्रमांक 21 पचरी नरतोरा – सुषमा टंडन

क्रमांक 22 मानपुर चौकबेड़ा- धनेश गायकवाड

क्रमांक 23 फ़रफ़ौद सिंघनपुर- तीजन गब्बर साहू

क्रमांक 24 झलप- बलविंदर सीटू सलूजा

क्रमांक 25 डुमरपाली ढाँक- कौशिल्या आज्ञाराम ठाकुर

भैंस ने खाया पैरा, दबंगों ने बरपाया कहर– दुग्धपालक पर टंगिया से जानलेवा हमला

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बाम्हनडीह में भैंस द्वारा पैरा खाने की मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक दुग्धपालक पर टंगिया और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित इन्दरो यादव पिता परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने पीड़ित की बेटी सहित बीच-बचाव करने आए लोगों को भी बेरहमी से पीटा, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।

दबंगों का कहर – घर से खींचकर पीटा, दरवाजा तोड़ा

रविवार शाम करीब 4 बजे, गांव के सरकारी सेनहा जंगल में गुलशन पिता मीनालाल, नरोत्तम उर्फ पप्पू पिता मीनालाल और नवनिर्वाचित पंच रामचरण पिता कुशल यादव ने जबरदस्ती अतिक्रमण कर पैरा रखा था। खुले में रखे पैरा को पीड़ित की भैंस खा रही थी, जिसे लेकर आरोपियों ने विवाद शुरू किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इन्दरो यादव की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए इन्दरो यादव किसी तरह अपने घर भागे और दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला और टंगिया, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में पीड़ित के चेहरे और अंडकोष पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए।

बेटी के साथ भी मारपीट, बुजुर्ग को नहीं बख्शा

हमले के वक्त इन्दरो यादव की बेटी घर में मौजूद थी, आरोपियों ने उसके बाल खींचकर मारपीट की। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए 80 वर्षीय ननकराम यादव को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी बुरी तरह पीटा। जो भी पीड़ित को बचाने आया, उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों में आक्रोश, अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत

इस बर्बर हमले से गांव में भारी आक्रोश है। पीड़ित इन्दरो यादव की पत्नी पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं, और उनका बेटा उनके साथ वहां गया हुआ था। घर में सिर्फ उनकी बेटी थी, जो अब अपने पिता की देखभाल के लिए अस्पताल में है। पीड़ित परिवार 10-12 भैंसों के सहारे अपना गुजारा करता है, लेकिन इस हमले के बाद परिवार पर संकट छा गया है।

घटना के बाद घर के चारों ओर खून के धब्बे, लाठी-डंडे और टंगिया पड़े मिले। हालांकि पुलिस को अब तक घटना की सूचना नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आज ग्रामीण थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएंगे।

CCTV और वीडियो सबूत मौजूद

इस घटना के वीडियो और फोटो ग्रामीणों के पास उपलब्ध हैं, जिससे हमलावरों की बर्बरता साफ देखी जा सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों पर कब तक शिकंजा कसती है।

टीप- इस घटना की ग्रामीणों के पास CCTV के अलावा वीडियो फोटो मौजूद है।

इंडिया की जीत के 5 सुपर हीरो! विराट शतक, श्रेयस की आंधी, कुलदीप की चर्खी

 

पार्टी से समर्थित सदस्य निष्ठावान रहे तो महासमुंद जिला पंचायत में बनेगा BJP का अध्यक्ष

महासमुंद / त्रिस्तरीय पंचायत  निर्वाचन 2025 के तहत  जिले में तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी रविवार को संपन्न हुआ। महासमुंद जनपद पंचायत की 105  ग्राम पंचायतों के 279 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ। इन चुनावों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान किया गया।

बता दे, महासमुंद जिला पंचायत में कुल 15 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिसमें आधे से अधिक 06 सदस्य BJP समर्थित हैं,  कांग्रेस की बात करें तो वर्तमान आंकड़ा के अनुसार सिर्फ 03 सदस्य ही दिख रहे हैं। इसके अलावा 04 सदस्य बिना समर्थित सदस्य के रूप में जीत कर आएं हैं।

क्षेत्र क्रमांक 01 से नयन पटेल

क्षेत्र क्रमांक 02 से अमर श्रृष्टि चंद्राकर Congress

क्षेत्र क्रमांक 03 से देवकी पटेल bjp

क्षेत्र क्रमांक 04 से जुगनु चंद्राकर

क्षेत्र क्रमांक 05 से रवि साहू फरोदिया

क्षेत्र क्रमांक 06 भीखम सिंह ठाकुर BJP

क्षेत्र क्रमांक 07 करण सिंह दीवान Congress

क्षेत्र क्रमांक 08 से राम दुलारी सीताराम सिन्हा

क्षेत्र क्रमांक 09 जगमोती भोई BJP

क्षेत्र क्रमांक 10 सीमा नायक BJP

क्षेत्र क्रमांक 11  से देवकी दीवान ने जीत दर्ज की BJP

क्षेत्र क्रमांक 12 मोक्ष प्रधान Congress

क्षेत्र क्रमांक 13 लोकनाथ बटी

क्षेत्र क्रमांक 14   कुमारी भास्कर BJP

क्षेत्र क्रमांक 15 मोंगरा पटेल

इंडिया की जीत के 5 सुपर हीरो! विराट शतक, श्रेयस की आंधी, कुलदीप की चर्खी

Mahashivratri 2025 : उपवास का अलग ही प्रभाव जानें इस क्या खाएं क्या नहीं खाएं

नई दिल्ली। Mahashivratri 2025 महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्त्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान शिव की पूजा और उपासना के रूप में मनाया जाता है. इस दिन विशेष रूप से व्रत रखने का महत्त्व है, जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत करता है, उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. महाशिवरात्रि का व्रत श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है. इस दिन भोजन के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि जो भी खाया जाए, वह शरीर को हल्का और स्वस्थ रखने वाला हो, ताकि व्रत का उद्देश्य पूरी श्रद्धा से पूरा किया जा सके. इस दिन विशेष रूप से “ॐ नमः शिवाय” का जाप करना चाहिए. इससे व्यक्ति की आत्मा को शांति और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस व्रत में विशेष ध्यान रखना होता है कि कौन सी चीजें खाई जा सकती हैं और कौन सी नहीं.

Mahashivratri 2025
Mahashivratri 2025

क्या खा सकते हैं Mahashivratri 2025

fruit diet

व्रत करने वाले केवल फलाहार ले सकते हैं. इस दिन विशेष रूप से केले, सेब, पपीता, नारियल, अनार आदि फल खाए जाते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ शुद्ध भी होते हैं.

साबूदाना

साबूदाना, कुट्टू का आटा, राजगीरा और सेंधा नमक से बनी चीजें खाई जा सकती हैं. साबूदाना की खिचड़ी और व्रत वाले पकवान जैसे कुट्टू की टिक्की या राजगीरे के पराठे इस दिन विशेष रूप से खाए जाते हैं.

milk and makhana

दूध, मखाना और ताजे दही का सेवन भी इस दिन किया जा सकता है. ये पदार्थ शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करते हैं.

घी और शहद

घी और शहद का सेवन भी इस दिन व्रति कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.

क्या नहीं खाना चाहिए

non-vegetarian

इस दिन मांसाहार पूरी तरह से वर्जित होता है. शिवरात्रि व्रत में व्रति को शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करना चाहिए.

Potato भी वर्जित

तेल और घी में तली हुई चीजों का सेवन इस दिन व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए. इससे व्रत का उद्देश्य पूरा नहीं होता. इसके अलावा महाशिवरात्रि के व्रत में आलू का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि, कुछ लोग इसे अपनी सुविधा अनुसार खाते हैं, लेकिन यह सामान्य रूप से इस दिन वर्जित है.

Coffee

कैफीन वाले पदार्थ जैसे कॉफी का सेवन व्रत के दौरान नहीं करना चाहिए. इस दिन पानी, नारियल पानी या ताजे फल का रस लेना चाहिए

weekly horoscope: 24 फरवरी से 02 मार्च 2025: जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा