बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार पुलिस (Police) ने जिले में नकली नोट छापकर उसे खपाने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों के पास से पुलिस ने 2 लाख 32 हजार 400 रुपये के नकली नोट सहित नोट छापने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है। दोनों जालसाज राजधानी रायपुर में भाठागांव के विनायक नगर स्थित एक घर को किराए पर लेकर नोट छापते थे।
एडिसन एसपी अभिषेक सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नकली नोट छापने वाले इन दोनों युवकों का नाम भुवन साहू और तुषार साहू है, जो कि जिले के लवन नगर पंचायत के निवासी हैं। मुखबिर से इस बात की सूचना मिली कि ये दोनों अपने एक साथी के साथ बीते कुछ दिनों से लवन की दुकानों में सामान खरीदने के बहाने नकली नोट खपा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने भुवन और तुषार को हिरासत में लेकर थाने ले आई और नकली नोट खपाने को लेकर पूछताछ की, इस दौरान दोनों ने राजधानी में नकली नोट छापने और फिर उसे दुकानों में सामान खरीदने के बहाने खपाने की बात कबूल कर ली।
नकली नोट
Pollce ने नकली नोट समेत उपकरण किए जब्त
भुवन और तुषार की निशानदेही पर पुलिस ने रायपुर में विनायक नगर स्थित उनके ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान मौके से 100, 200 और 500 रुपये के 2 लाख 32 हजार 400 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। इसके अलावा नकली नोट बनाने का सामान, जैसे कागज, कंप्यूटर, प्रिंटर भी पुलिस ने मौके से बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि भुवन और तुषार आदतन बदमाश हैं, इसके अलावा उनका एक साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड में लेकर और पूछताछ की जाएगी, जिससे इसमें और भी खुलासा होने की उम्मीद है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पटवारियों ने एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं. अबकी बार शासन से आवश्यक संसाधन की मांग करते हुए 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर काम करेंगे. यही नहीं मांग के पूरा होने तक वे प्रत्येक सोमवार को काले कपड़े पहनकर काम करेंगे. 15 दिसंबर के बाद पटवारी सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग तो 16 दिसंबर से सभी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करने का एलान किया है. राजस्व पटवारी संघ की प्रांतीय बैठक रायपुर में हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी ने ऑनलाइन कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया.
वर्तमान में राजस्व संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है. इसके अलावा कृषि संगणना, फसल कटाई प्रयोग भी ऑनलाइन मोबाइल एप या फिर कम्प्यूटर के माध्यम से किया जाता है. लेकिन पटवारियों को किसी भी प्रकार का संसाधन अथवा संसाधन भत्ता उपलब्ध नहीं कराया गया है. संघ ने बताया कि मजबूरी में पटवारी निजी अथवा किराए पर लिए गए संसाधन के जरिए कार्यों को संपादित कर रहे हैं. संघ ने शासन से समस्या का जल्द निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर पटवारी 16 दिसंबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करन को बाध्य होंगे, जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी.
ओड़िशा। CM मोहन चरण माझी आज बरगढ़ जिले के सोहेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. वहां उन्होंने ओडिशा के किसानों के बैंक खातों में प्रति क्विंटल 800 रुपये की अतिरिक्त इनपुट सहायता राशि जारी की है.
इस कार्यक्रम में उप CM और कृषि एवं किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा और सहकारिता, हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री प्रदीप बल सामंत शामिल हुए.
शनिवार को राज्य सरकार ने किसानों को धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2300 रुपये प्रति क्विंटल के अतिरिक्त 800 रुपये इनपुट सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया था, जिससे यह राशि 3100 रुपये प्रति क्विंटल हो गई.
पुरी में आयोजित कार्यक्रम में उप CM और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रवाती परिडा ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि पंचायत राज और पेयजल, ग्रामीण विकास मंत्री रबी नारायण नायक ने संबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया.
साप्ताहिक राशिफल 9 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक: इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, सेहत और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहने वाली है। इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना लाभमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष
मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह भी बीते सप्ताह की तरह शानदार होने वाली है। आपके मनमाफिक सोचे हुए कार्य वक्त से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सगे संबंधियों के साथ प्रेम और सामंजस्य कायम रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपकी मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में सीनियर की पूरी कृपा आप पर बरसेगी तथा जूनियर आपके टारगेट को पूरा करने में सहयोग करेंगे। सप्ताह के मध्य में कहीं से खुशियों की दस्तक होगी। इस दौरान संतान की प्रगति या किसी विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। घर हो या बाहर लोग आपके कामकाज से प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। नये लोगों से संबंध बनेंगे और उनसे आपको भविष्य में सुख—सुविधा एवं लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय: रोजाना हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशिफल
वृष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला लाभदायक होगी। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने काम समय पर करने होंगे। यदि आप अपने कार्य समय पर पूरे मनोयोग के साथ नहीं करते हैं तो आपके हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी, क्योंकि इस पूरे सप्ताह भी आपके जीवन में कठिन परिश्रम करने पर मीठे फल मिलने के योग बनेंगे। इस सप्ताह मोबाइल पर बेवजह का समय बिताने से बचें। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।
इस दौरान आपको वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्यकता भी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्र के दौरान अपनी सेहत और सामान की खूब देखभाल करें। यदि आपकी लव लाइफ में कोई दिक्कत चल रही है तो उस मसले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है।
उपाय: रोजाना पूजा में रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी सेहत आपके सपनों को पूरा करने में आड़े आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। खराब सेहत का आपके कामकाज पर खासा असर देखने को मिल सकता है। घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को समझना होगा कि उनकी चिंताएं या फिर कहें जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियां उनके हौसले के सामने बहुत छोटी हैं।
यदि आप इस सप्ताह धैर्य के साथ जीवन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं तो आप निश्चित रूप से उनसे उबर जाएंगे और आपके काम देर-सबेर ही सही आपके मनमुताबिक पूरे होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी बड़े कदम को उठाने या निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों सलाह लेना न भूलें। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों की राह में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभिन्नता रह सकती है।
उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह किस्मत का साथ जरा कम ही मिल पाएगा। स्वजनों से मतभेद और सीनियर की नाराजगी के चलते आपका मन इस पूरे सप्ताह खिन्न रहने वाला है। इस सप्ताह अचानक से आने वाली किसी बड़ी अड़चन के कारण आपके कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत शांत मन से अपने कार्य को समय पर सही तरीके से करने की जरूरत बनी रहेगी। आपको इस बात को भलीभांति समझना होगा कि यह सप्ताह लोगों से लड़ने का नहीं बल्कि लोगों को मिलाकर चलने का है। यदि घर और बाहर दोनों जगह इस फार्मूले पर काम करते हैं तो आपकी परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी जोखिम भरी योजनाओं में निवेश न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कामकाज के सिलसिले में अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों को हल करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह खूब सचेत रहने की आवश्यकता है। भूलकर भी कोई काम जल्दबाजी में न करें। इस सप्ताह आप यदि अपनी दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश नहीं लगाते तो आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप यदि आलस्य और बहानेबाजी छोड़कर अपने कार्यों को मनोयोग के साथ करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।
इस सप्ताह आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का कोई और क्रेडिट लेने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में किसी से उलझने की बजाय अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपने काम से ही अपना नाम रोशन करने का प्रयास करें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपना समय और धन दोनों ही सोच-समझकर कर खर्च करना चाहिए अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी काम समय पर निबटाएं और किसी को उधार माल अथवा पैसे देने से बचें। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ, उसे सुखद बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश न करें।
उपाय: रोजाना सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों के लिए वक्त अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद बना हुआ है। इस सप्ताह आप पर ईश्वर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का तो घर-परिवार में माता-पिता से लेकर भाई-बहनों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। ऐसे में आप अपने सोचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह लोग आपके कामकाज और बातों से प्रभावित हुए बगैर नहीं रह पाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल एवं लाभदायी साबित होंगी। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन एवं वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है।
इस दौरान आपकी मुलाकात सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से आप अपने किसी अटके काम को पूरा कराने में कामयाब हो जाएंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। नए संबंध बनेंगे, जो कि भविष्य में आपको सफलता और लाभ दिलाने में मददगार साबित होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
उपाय: रोजाना गणेश चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बड़े बदलाव का कारक बनेगा। इस सप्ताह आपको अपने जीवन और कामकाज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आपके कार्यक्षेत्र में किसी विषय को लेकर दिक्कतें बनी हुई थीं तो वरिष्ठ अधिकारी की मदद से दूर हो जाएंगी। कारोबार में बिक्री बढ़ेगी। धन लाभ के साथ संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में कार्य एवं व्यवसाय के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर आपको इस सप्ताह अपना हर कदम हिम्मत और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।
यदि आप ऐसा करते हैं तो सौभाग्य हर कदम पर आपके साथ खड़ा हुआ नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस दौरान हाथ आए अवसर को भूलकर न जाने दें और जिम्मेदारी को उसे मन से स्वीकार करते हुए अपनी काबलियत साबित करने का प्रयास करें। परिणाम आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना स्फटिक के शिवलिंग की पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता हैं। इस सप्ताह आपका अपने कामकाज में लाख कोशिशों के बाद भी मन नहीं लगेगा। निजी जीवन की समस्याएं आपके कामकाज पर हावी होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है, जिसके लिए आपको धन उधार तक लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने पर ही कार्य सिद्ध हो पाएंगे। ऐसे में किसी की अनदेखी करने की भूल न करें।
वृश्चिक राशि के लोगों भीतर इस सप्ताह क्रोध की अधिकता रह सकती है, जिससे बने काम भी बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों से उलझने से बचें और अपना काम धैर्यपूर्वक करते जाएं। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में अपना करियर अथवा कारोबार जमाने की सोच रहे थे तो आपको आपको अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
उपाय: रोजाना लाल रंग के आसन पर बैठकर हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का विशेष रूप से पाठ करें।
धनु
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में खूब भागदौड़ और छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपको इस भागदौड़ का शुभ फल भी प्राप्त होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप पूरी तरह से कामयाब होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शुभ संभावनाओं से भरा हुआ है। सप्ताह के मध्य में आपको बड़े कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपको ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है।
यह सप्ताह घर-परिवार और संतान की प्रगति की दृष्टि से भी अत्यंत ही शुभ है। संतान से जुड़ी आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। घरेलू महिलाओं को सुख-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन से जुड़े क्लेश कट सकते हैं। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने का कोई बड़ा मौका मिल सकता है। इस दौरान आपको व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। यदि आप किसी वस्तु विशेष को पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो आपको उसे हासिल करने में कोई प्रभावी व्यक्ति काफी मददगार साबित हो सकता है।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर अच्छे परिणाम मिलने के पूरे योग हैं। यदि आपका किसी के साथ कोर्ट-कचहरी में मुकदमा चल रहा था तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत थे परिजन आपकी इस कामना को पूरा करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकते हैं।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको अपने मन पर काबू पाते हुए सोच-समझकर धन खर्च करना होगा अन्यथा बाद में आपको धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के काम कुछेक अड़चनों के बाद ही पूरे हो पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक कष्ट मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों को पूरे सप्ताह अपने खानपान और दिनचर्या को सही बनाए रखना है।
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा दूसरों की लापरवाही के चलते आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें तथा दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और बेवजह उसका प्रदर्शन न करें।
उपाय: रोजाना हनुमत उपासना करें तथा शनिवार के दिन काली गाय को तिल के लड्डू खिलाएं।
मीन
मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रहेगा। हालांकि इस सप्ताह भी आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा। इस सप्ताह कागज अथवा सत्ता सरकार से जुड़े काम को बेहद सावधानी के साथ करें अन्यथा एक छोटी सी भूल के कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उसमें सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका अटका हुआ काम बड़ी आसानी से पूरा हो जाएगा।
इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने का कोई अवसर मिलता है तो उसे जाने मत दीजिएगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अरसे बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: रोजाना सूर्यदेव की पूजा तथा सूर्याष्टकं का पाठ करें।
रायपुर Chhattisgarh । DGP अशोक जुनेजा का कार्यकाल 5 फरवरी को खत्म हो रहा है. नए DGP के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन नामों का पैनल UPSC को भेज दिया है. इन नामों में 1992 बैच के IPS पवन देव और अरुण देव गौतम तथा 1994 बैच के IPS हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि डीजीपी की दौड़ के लिए पांच अफसरों का पैनल बनाया गया था. एसआरपी कल्लूरी और प्रदीप गुप्ता का नाम भी पैनल में रखा गया था, लेकिन यूपीएससी को भेजे गए पैनल में केवल तीन नाम ही रखे गए हैं.
Chhattisgarh पुलिस को जल्द मिलेगा नया DGP
बता दें, है कि बतौर DGP अशोक जुनेजा का कार्यकाल जुलाई 2024 में खत्म हो रहा था, लेकिन उनके रिटायरमेंट के ठीक पहले केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने के लिए एक्सटेंशन दे दिया था. एक्सटेंशन के लिए पहले नए DGP के लिए जिन नामों पर सर्वाधिक चर्चा थी, उन नामों में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम थे, लेकिन ऐन वक्त पर सब कुछ बदल गया. अब जब जुनेजा का एक्सटेंशन खत्म हो रहा है, ऐसे में नए डीजीपी के चेहरे की खोजबीन तेज हो गई है. राज्य सरकार ने जिन तीन नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा हैं, इनमें से एक नाम अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पहले तक घोषित कर दिए जाएंगे.
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक वाक्या बिलासपुर से सामने आया है, यहां अपराधियों को बचाने पुलिस अपने कानूनी अधिकार का कैसे दुरुपयोग करती है, इसका नमुना बिलासपुर में देखने को मिला। पुलिस ने 12 दिन पहले गैंगवार और जानलेवा हमला करने वालों को बचाने के लिए जमानतीय धारा के तहत केस दर्ज किया। जिसके बाद डॉक्टर के मेडिकल रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों को पकड़ा और थाने से छोड़ दिया। अब उस केस में जानलेवा हमले की धारा हटाने के लिए डॉक्टर के मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए क्वेरी कराई जा रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, 12 दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान गैंगवार हो गया था। इस दौरान दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया गया। आरोप है कि युवक शादी में बिना निमंत्रण के युवक पहुंच गए थे। इसके बाद कुल्हाड़ी, बेस बैट और हॉकी स्टिक से दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई। इनमें एक युवक के सिर पर 31 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर है। वहीं, इस वारदात में उसके दो दोस्त भी बुरी तरह से घायल हो गए। बावजूद इसके पुलिस ने हमलावरों पर साधारण मारपीट का केस दर्ज किया। वहीं, इस हमले में घायल युवकों पर भी काउंटर केस दर्ज कर लिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में CGPSC मामले की जांच CBI कर रही है। रविवार को एजेंसी ने एग्जाम कंट्रोलर रह चुकी आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ही सीबीआई की टीम ने राजनांदगांव स्थित आरती के घर पर छापेमारी की थी। अब सीबीआई अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो CBI को महिला अधिकारी आरती के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं। इससे पहले, सीबीआई ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों अभी जेल में है। ऐसे में आरती वासनिक पर भी शक है कि, वो घोटाले में शामिल हो सकती है।
पूर्व चेयरमैन और स्टील कारोबारी भी हो चुके हैं गिरफ्तार
CBI ने पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को सोमवार को CBI ने गिरफ्तार किया है। CBI ने कुछ महीने पहले ही सोनवानी के घर पर छापा मारा था। चेयरमैन के पद पर रहने के दौरान सोनवानी पर चयन के एवज में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। साथ ही तत्कालीन सचिव जेके ध्रुव और अन्य लोगों के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य रिश्तेदारों और परिचितों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने के आरोप लगे हैं।
जानें पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) का काम राज्य में विभिन्न विभागों में भर्तियां कराने का होता है। इसी में से एक भर्ती राज्य सरकार के प्रशासनिक पदों पर बैठने वालों के लिए आयोजित कराई जाती है। इसके तहत DSP, डिस्ट्रिक्ट एक्साइज ऑफिसर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर, एक्साइज सब-इंस्पेक्टर जैसे पदों के लिए भर्ती होती है। CGPSC की ऐसी ही एक भर्ती में घोटाले का आरोप लगा है। परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। 18 अभ्यर्थियों के सलेक्शन पर सवाल खड़े किए गए हैं।
करीबी रिश्तेदारों को नियुक्ति देने का आरोप
छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित इस घोटाले के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CGPSC के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, राजभवन के तत्कालीन सेक्रेटरी अमृत खलको समेत कई अधिकारियों के बेटे-बेटियों और करीबी रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों पर नियुक्ति देने के आरोप हैं। मामले को लेकर पूर्व बीजेपी नेता ननकी राम कंवर ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।
171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी
CGPSC परीक्षा का नोटिफिकेशन साल 2021 में जारी किया था। भर्ती के लिए कुल पद थे 171 थे। प्री एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। जिसमें कुल 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद आई मेंस एग्जाम की बारी। 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को मेंस परीक्षा कराई गई। जिसमें कुल 509 अभ्यर्थी पास हुए। इनको इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जिसके बाद 11 मई 2023 को परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। 170 अभ्यर्थियों का इसमें फाइनल सिलेक्शन हुआ।
बड़े पदों पर अपनों की नियुक्ति के आरोप
हाई कोर्ट में दायर याचिका में PSC के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के पांच करीबियों की नियुक्ति के बारे में बताया गया है। इनकी लिस्ट सौंपी गई है। अखबारों में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सोनवानी के अपने परिवार, उनके करीबी रिश्तेदारों के बच्चों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे बड़े और ताकतवर पदों के लिए चुना गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ बड़े अधिकारियों के बच्चों को भी आबकारी, श्रम विभाग में ऊंचे ओहदों पर नियुक्त कर दिया गया।
waqf board: महाराष्ट्र के लातूर जिले में 100 से अधिक किसानों ने शनिवार को दावा किया कि वक्फ बोर्ड उनकी उस जमीन हड़पने का प्रयास कर रहा है, जिस पर वे कई पीढ़ियों से खेती करते रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह दावा छत्रपति संभाजीनगर स्थित महाराष्ट्र राज्य वक्फ अधिकरण में दायर किया गया है और कुल 300 एकड़ जमीन रखने वाले 103 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं.
किसानों में से एक तुकाराम कनवटे ने PTI को बताया, “ये जमीनें पीढ़ियों से हमें विरासत में मिली हैं. ये वक्फ संपत्ति नहीं हैं. हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार हमें न्याय दे. इस मामले पर अदालत में दो सुनवाई हो चुकी हैं और अगली सुनवाई 20 दिसंबर को है.”
केंद्र सरकार ने इस साल 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ waqf board (संशोधन) विधेयक पेश किया था, ताकि वक्फ बोर्ड के कामकाज को सुव्यवस्थित किया जा सके और इसकी संपत्तियों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके. विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया है.
क्या है वक्फ का मतलब
वक्फ का तात्पर्य इस्लामी कानून के तहत धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए समर्पित संपत्तियों से है. वक्फ अरबी भाषा के वकुफा शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है ठहरना. वक्फ का मतलब है ट्रस्ट-जायदाद को जन-कल्याण के लिए समर्पित करना. इस्लाम में ये एक तरह का धर्मार्थ बंदोबस्त है. वक्फ उस जायदाद को कहते हैं, जो इस्लाम को मानने वाले दान करते हैं. ये चल-अचल दोनों तरह की हो सकती है. ये दौलत वक्फ बोर्ड के तहत आती है.
वक्फ बोर्ड कैसे बनता और काम करता है
वक्फ के पास काफी संपत्ति है, जिसका रखरखाव ठीक से हो सके और धर्मार्थ ही काम आए, इसके लिए स्थानीय से लेकर बड़े स्तर पर कई बॉडीज हैं, जिन्हें वक्फ बोर्ड कहते हैं. तकरीबन हर स्टेट में सुन्नी और शिया वक्फ हैं. इनका काम उस संपत्ति की देखभाल, और उसकी आय का सही इस्तेमाल है. इस संपत्ति से गरीब और जरूरतमंदों की मदद करना, मस्जिद या अन्य धार्मिक संस्थान को बनाए रखना, शिक्षा की व्यवस्था करना और अन्य धर्म के कार्यों के लिए पैसे देने संबंधी चीजें शामिल हैं.
सेंटर ने वक्फ बोर्डों के साथ तालमेल के लिए सेंट्रल वक्फ काउंसिल बनाया हुआ है. मिनिस्ट्री ऑफ माइनोरिटी अफेयर्स के तहत आने वाली सेंट्रल वक्फ काउंसिल की वेबसाइट पर बताया गया है कि देश में फिलहाल कुल 32 वक्फ बोर्ड हैं. वहीं कुछ राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में सुन्नी और शिया दोनों ही के अलग बोर्ड हैं. इससे उलट कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में फिलहाल कोई वक्फ बोर्ड नहीं.
Gemini Horoscope 2025: मिथुन राशि के लोग अपनी तेजी, संवाद कौशल, और सहजता के लिए प्रसिद्ध होते हैं। अपनी व्यक्तिगत आजादी से इन जातकों को बहुत अधिक प्रेम होता है। साल की शुरुआत में ही यह तय कर लेते हैं कि पूरे वर्ष इनका एजंडा क्या रहेगा। हालांकि, कई बार मिथुन राशि के जातक जो कार्य कर रहे होते हैं, उस पर स्थिर नहीं रह पाते हैं। ऐसे में वर्ष 2025 उनके लिए कैसा रहना वाला है..
प्रेम जीवन
Gemini Horoscope 2025: मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए 2025 एक मिश्रित वर्ष होगा। इस साल शुरुआत में बृहस्पति आपके द्वादश भाव में स्थित रहेगा, जिससे प्रेम संबंधों में असमंजस और दूरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय थोड़ी कठिनाइयों और समझदारी से भरा रहेगा। खासकर जनवरी से अप्रैल तक, मंगल का गोचर आपकी राशि पर रहेगा, जिससे गुस्सा, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इस दौरान, छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। आपको संयम और आत्म-नियंत्रण की आवश्यकता होगी, ताकि आप इन समस्याओं से बच सकें।
फरवरी में, 11 से 27 फरवरी तक, बुध का गोचर आपके भाग्य भाव में रहेगा, जो आपके प्रेम संबंधों में सुधार लाने के संकेत देगा। यह समय उन रिश्तों के लिए अनुकूल रहेगा, जो पहले किसी कारणवश टूटने के कगार पर थे। इस समय आपकी बातचीत और समझदारी से संबंधों में सुधार हो सकता है। हालांकि, 27 फरवरी से 6 मई तक, बुध का नीचस्थ गोचर रिश्तों में समस्याएं पैदा कर सकता है। इस समय गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, और भावनाओं का सही तरीके से इज़हार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी बातों को स्पष्टता से व्यक्त करना होगा, ताकि कोई भी तनाव न बढ़े।
Gemini Horoscope 2025: साल के मध्य में, 6 जून से 22 जून और 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, बुध का गोचर आपकी राशि में होगा, जो आपके प्रेम जीवन को स्थिरता और सुकून दे सकता है। यह समय आपके रिश्ते को एक नई दिशा देने का हो सकता है। यदि आप अविवाहित हैं, तो इस दौरान प्रेम संबंधों में गंभीरता और स्थिरता का संकेत मिल सकता है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय उसे और भी मजबूत बनाने का होगा। हालांकि, साल के अंत में, नवंबर और दिसंबर में कुछ बाहरी शत्रु आपके रिश्ते में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको सतर्क रहना होगा और अपने रिश्ते को बाहरी प्रभावों से बचाना होगा।इस साल के अंत में प्रेम संबंधों में सुधार के साथ-साथ आपको ध्यान रखना होगा कि संबंधों में संतुलन और सामंजस्य बनाए रखें। बृहस्पति का गोचर मई के बाद आपके प्रेम जीवन को लाभकारी बनाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो विवाह के उद्देश्य से प्रेम में हैं।
आर्थिक स्थिति
Gemini Horoscope 2025: 2025 में मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति में मिश्रित परिणाम हो सकते हैं। साल की शुरुआत में, बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण खर्चों में वृद्धि हो सकती है। खासकर भूमि, वाहन या अन्य संपत्तियों पर खर्च हो सकता है। साथ ही, 21 जनवरी से 2 अप्रैल तक मंगल का गोचर आपकी राशि पर होगा, जिससे अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय आपको अपने धन की बचत पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अनावश्यक खरीदारी से बचना चाहिए। 24 जनवरी से 10 फरवरी तक, बुध का गोचर अष्टम भाव में रहेगा, जिससे आर्थिक योजनाओं में रुकावट आ सकती है। इस दौरान आपको निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेनी चाहिए और आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए। हालांकि, 11 फरवरी से 27 फरवरी तक, बुध भाग्य भाव में रहेगा, जो आय के नए स्रोतों को उत्पन्न कर सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है।
Gemini Horoscope 2025: 27 फरवरी से 6 मई तक, बुध का नीचस्थ गोचर आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इस समय उधार देने से बचें और बड़े निवेशों से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही, स्वास्थ्य पर भी अधिक खर्च हो सकता है। 6 जून से 22 जून और 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच, बुध का गोचर आपके वित्तीय पक्ष को मजबूत करेगा और आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।
हालांकि, साल के अंत में, नवंबर और दिसंबर में शत्रु आपके आर्थिक पक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी और अपने धन संबंधी मामलों को गोपनीय रखने की कोशिश करें।मिथुन राशि के जातकों के लिए 2025 करियर के लिहाज से मिश्रित परिणामों वाला हो सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई तक, बृहस्पति के गोचर के कारण नौकरी में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, हालांकि, इस समय आपको कुछ छोटे-मोटे असंतोष का सामना हो सकता है।
Gemini Horoscope 2025: मई के मध्य के बाद, आपको अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने का मौका मिलेगा, जिससे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय नौकरी में वृद्धि, प्रमोशन या अन्य सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।हालांकि, मार्च के बाद शनि का गोचर आपके कर्म स्थान पर होगा, जिससे आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है।2025 में व्यापार और व्यवसाय के मामले में भी मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर मई तक, यदि आप विदेश में व्यापार कर रहे हैं या अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े हैं, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
पारिवारिक जीवन
Gemini Horoscope 2025: 2025 में मिथुन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां और समस्याएं आ सकती हैं। साल की शुरुआत में, बृहस्पति के गोचर के कारण पारिवारिक संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, खासकर पिता और जीवनसाथी के साथ। इस समय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में अपना प्रयास जारी रखना होगा।
24 जनवरी से 10 फरवरी तक, बुध का गोचर अष्टम भाव में रहेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय छोटे-छोटे विवादों का बढ़ना संभव है और आपको परिवार के सदस्यों के साथ शांति बनाए रखने का प्रयास करना होगा। 6 जून से 22 जून और 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, बुध का गोचर आपकी राशि में होगा, जो पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य लाएगा। इस समय आप परिवार के साथ सुखद समय बिता सकते हैं और घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। साल के अंत में, नवंबर और दिसंबर के महीने में पारिवारिक विवाद उभर सकते हैं। इस समय आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी और अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखना होगा।
स्वास्थ्य
Gemini Horoscope 2025: 2025 में मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य के मामले में मिश्रित परिणाम हो सकते हैं। खासकर, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। जनवरी से अप्रैल तक, मंगल के गोचर के कारण मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य पर दबाव पड़ सकता है। इस दौरान, आपको शारीरिक और मानसिक विश्राम की आवश्यकता होगी।
उपाय Gemini Horoscope 2025:
हर गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें।
मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और “मंगलाय नमः” का जाप करें।
बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
नियमित रूप से “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।
मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।
परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं और उनके प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए 2025 धैर्य और सतर्कता का वर्ष है। प्रेम, वित्त, परिवार और स्वास्थ्य में चुनौतियों के बावजूद यह समय आपको अनुभव और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। उचित प्रयास और उपायों के माध्यम से आप इस वर्ष को सफल बना सकते हैं।
Syrian Civil War: सीरिया में चल रहे गृह युद्ध के बीच बड़ी सूचना आ रही है. विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्जा जमा लिया है. इसी बीच देश छोड़कर भाग रहे राष्ट्रपति बशर अली असद का विमान क्रैश होने की खबरें आ रही हैं. असद का परिवार पहले ही देश छोड़कर भाग चुका था. इसके बाद राष्ट्रपति असद सीरिया से भाग रहे थे और हादसे में उनका विमान क्रैश हो गया. राष्ट्रपति का प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद राडार से गायब हो गया और फिर उसके बाद क्रैश हो गया.
सीरिया के PM मोहम्मद गाजी अल जलाली ने कहा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सत्ता सौंपने के लिए तैयार हैं. जलाली ने कहा है, ”मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं और यह इसलिए क्योंकि मुझे अपने देश से प्रेम है.” साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे साथ ही उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने हालांकि राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर जाने संबंधी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
बता दें कि विद्रोहियों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है. विद्रोही राजधानी के अंदर तक घुस गए हैं और कई इलाकों से गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं. इसके साथ ही सीरिया में तख्तापलट की कोशिश की खबरें आने लगी थीं. इससे पहले उन्होंने होम्स, अलेप्पो समेत देश के कई प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया था. विद्रोहियों ने इस दौरान जश्न भी मनाए. (इनपुट-एजेंसी)