पीकाडली एग्रो इंडस्ट्रीज और बीके इंफा लिमिटेड में पाई गई अनियमितता

महासमुंद 7 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आज मेसर्स बी.के. इंफा प्राइवेट लिमिटेड तुमगांव का श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र एवं सहायक संचालक श्री मनीष कुंजाम औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्री आर.के. ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। परिवहन विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान कारखाने में विगत एक माह में माल आवक-जावक के परिवहन संबंधित जानकारी तथा वाहन की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार खनिज विभाग की तरफ से पावर प्लांट में उपयोग होने वाली कोयला जो कि प्लांट के परिसर में डंप था के संबंध में वैध दस्तावेज 01 महीने का कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। श्रम विभाग की ओर से जांच में कर्मचारियों की रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया और सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। प्रबंधन को त्रुटियों को पूर्ति करने हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।

इसी प्रकार मेसर्स पीकाडली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमि. ग्राम बेलटुकरी में टीम द्वारा निर्माणाधीन प्लांट का सामूहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में खनिज विभाग की तरफ से पावर प्लांट में उपयोग होने वाली गौण खनिज जो की प्लांट के परिसर में डंप था के संबंध में वैद्य दस्तावेज 01 महीने का कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। परिवहन विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान कारखाने में विगत एक माह में माल आवक जावक के परिवहन संबंधित जानकारी तथा वाहन की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। श्रम विभाग की ओर से जांच के दौरान 05 ठेकेदार कार्यरत पाए गए, जिनमें से 03 ठेकेदारों द्वारा अनुज्ञप्ति नहीं लेना पाया गया। रिकॉर्ड प्रस्तुत किया जाना नहीं पाया एवं सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। जिसके लिए प्रबंधन एवं ठेकेदारों को 07 दिवस के भीतर त्रुटियों की पूर्ति हेतु नोटिस जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़, चोरी की और महाकुभ स्नान करने पहुंच गए चोर, नहीं धूला इनका पाप, पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़, चोरी की और महाकुभ स्नान करने पहुंच गए चोर, नहीं धूला इनका पाप, पुलिस ने पकड़ा

छत्तीसगढ़. डोंगरगढ़। यहां गगन मोटर्स में हुई 7 लाख की सेंधमारी के बाद जब पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज चले गए। डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 11 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद इन चोरों को पकड़ लिया।

बता दें, 25 जनवरी 2025 की रात खंडुपारा रोड स्थित गगन मोटर्स शो-रूम में सेंधमारी हुई. चोरों ने पीछे की दीवार में छेद कर दरवाजे की सिटकनी खोली और अंदर रखे 7 लाख रुपए उड़ा ले गए. जब दुकान मालिक ने रिपोर्ट लिखवाई, तो पुलिस के सामने एक बड़ा प्रश्न था कि आखिर चोर कौन थे और इतनी बड़ी रकम कहां गई?

छत्तीसगढ़ पुलिस जांच के दौरान 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. पुलिस ने पाया कि वारदात के बाद संदिग्ध लोग रेलवे स्टेशन की ओर जाते दिखे. रेलवे स्टेशन के हाईटेक CCTV कैमरों ने चोरों की असली तस्वीरें कैद कर ली थीं. जब फुटेज को गौर से देखा गया, तो पता चला कि मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि शो-रूम में काम करने वाला रितेश उइके था. उसने अपने साथी आकाश उर्फ लल्ला लाउत्रे और शाहिद खान को भीतर की जानकारी दी और फिर दो नाबालिग बालकों को भी शामिल कर लिया.

रुपए बांट निकल पड़े प्रयागराज

चोरी करने के बाद पांचों आरोपी ने आपस में चोरी की रकम बांटी और ट्रेन पकड़कर प्रयागराज कुंभ मेले पहुंच गए. साधु-संतों के बीच, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में, यह चोर अपनी पहचान छुपाकर घुम रहे थे. पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने वहां कुंभ स्नान, गंगा आरती, महंगे होटलों में खाना और मस्ती के नाम पर पैसे उड़ाने के बाद नागपुर लौट आए.

4.73 लाख रुपए नगद किए बरामद

चोरी की वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस (Police) ने कुंभ यात्रा के बाद नागपुर लौटे आरोपियों को धरदबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की पूरी कहानी उगल दी. आरोपियों के पास 4.73 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए गए, जबकि बाकी पैसे ऐशो-आराम में खर्च हो चुके थे. इस सफल अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने डोंगरगढ़ थाना और साइबर सेल की टीम को 5000 रुपए नगद इनाम दिया है.

निर्वाचन कार्य के कारण सिरपुर महोत्सव स्थगित

निर्वाचन कार्य के कारण सिरपुर महोत्सव स्थगित

महासमुंद 7 फरवरी 2025/ प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव को जिला प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी संलग्न है। चूंकि 11 फरवरी को नगरीय निकायों का मतदान दिवस है तथा 15 फरवरी को मतगणना होगी। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन कार्य में संलग्न रहेंगे। ज्ञात है कि इस वर्ष सिरपुर महोत्सव 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित किया जाना था। जिसे अब जिला प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली में रिजल्ट से पहले कोहराम, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के घर ACB की टीम, 15 करोड़ वाला है ‘खेल’

नई दिल्ली। दिल्ली में रिजल्ट से पहले कोहराम मची हुई है। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के घर ACB की टीम पहुंच रही है. मामला 15 करोड़ रुपए के ऑफर का है. दिल्ली के एलजी VK सक्सेना ने शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) यानी भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो से अरविंद केजरीवाल के आरोपों की जांच करने की सिफारिश की. इसके बाद ACB की टीम अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के घर रवाना हो गई.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में वोटों की गिनती से पहले बीजेपी ‘आप’ के विधायकों को भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है. आप के इस आरोप की शिकायत भाजपा ने की थी. इसके बाद एलजी ने जांच की सिफारिश की. अब एसीबी जांच की कमान संभाल चुकी है.

BJP की शिकायत पर एक्शन

दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खरीद-फरोख्त के आरोप पर एलजी को पत्र लिखा था. भाजपा की शिकायत पर एलजी विनय कुमार ने ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो को जांच के आदेश दिए.

अरविंद केजरीवाल का क्या आरोप

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. शनिवार को चुनाव परिणाम आने वाले हैं. ऐसे में ‘आप’ नेताओं का कहना है कि उनके विधायकों को 15 करोड़ रुपये तक ऑफर किए जा रहे हैं.

संदीप पाठक ने मीटिंग और भाजपा की शिकायत पर क्या कहा?

संदीप पाठक ने कहा कि चाय के लिए बुलाया गया था. चुनाव में सभी थके हुए थे. उनका अनुभव कैसा रहा यह पूछा गया. कई विधायकों को फोन आए कि 15 करोड़ ले लो या मंत्री बना देंगे. कई लोगों ने बताया कि उन्हें क्या-क्या कॉल्स आए. मुझे नहीं लगता उनको शिकायत करना चाहिए या दुख करना चाहिए. जो वस्तु स्थिति है, वही बता रहे हैं. जिन लोगों को फोन आए हैं उन्होंने फोन नंबर ऑलरेडी डिक्लेयर कर दिया है.

महासमुंद 9, 10 एवं 11 तथा 15 फरवरी 2025 को सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद 9, 10 एवं 11 तथा 15 फरवरी 2025 को सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद 7 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं (नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत) के पार्षद पदों के आम/उप निर्वाचन 2025 के दौरान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत मदिरा दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, मतदान समाप्ति 11 फरवरी 2025 के दो दिन पूर्व अर्थात 9 फरवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक तथा मतगणना दिवस 15 फरवरी 2025 को संपूर्ण दिवस के लिए ’शुष्क दिवस’ घोषित किया गया है। इस दौरान महासमुन्द जिले के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली तथा नगर पंचायत तुमगांव, पिथौरा एवं बसना में स्थित देशी/विदेशी/कम्पोजिट एवं प्रीमियम मदिरा दुकानों, देशी अहाता, विदेशी अहाता, कम्पोजिट अहाता, मद्य भाण्डागार महासमुन्द तथा एफ.एल.-3 रेस्ट्रोरेंट बार, होटल, क्लब आदि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, आर संगीता ने ली समीक्षा बैठक

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, आर संगीता ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर Chhattisgarh । आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त आर संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन, उड़नदस्ता दल और विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा और राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. आर. संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

आबकारी सचिव R संगीता ने स्थानीय चुनावों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी थाना और जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया.

आबकारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं हो. उन्होंने ग्राहक सुविधा और शिकायत समाधान पर विशेष ध्यान देने के लिए “मनपसंद” मोबाइल ऐप और टोल-फ्री नंबर 14405 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए.

आबकारी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय अनुशासन

आबकारी सचिव ने फील्ड में कार्यरत आबकारी आरक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और इसके लिए जिला स्तर पर समन्वय कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. साथ ही मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री न हो और मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, इसे कड़ाई से सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया. सचिव ने कहा कि मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जाए और बिक्री से प्राप्त राशि को बैंक में नियमानुसार जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस कार्य में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित कैश कलेक्शन / बैंक एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति और न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में Chhattisgarh स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक श्याम लाल धावड़े, विशेष सचिव (आबकारी) देवेंद्र सिंह भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

धौराभाठा जंगल में अवैध शराब से ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों ने कहा शराब से पंचायत चुनाव हो रहा प्रभावित!

महासमुंद जिला पंचायत 05 में प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आबंटित, देखें अपना सिंबाल

महासमुंद जिला पंचायत 05 में प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आबंटित, देखें अपना सिंबाल

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 में 45 ग्राम पंचायत है जिसमें 110 गांव शामिल है। इस जिला पंचायत क्षेत्र में 06 प्रत्याशी अपना किस्मत अजमा रहे हैं। 20 फरवरी 2025 को मतदान होना है। कल यानी शुक्रवार से प्रचार-प्रसार का दौर तेज हो जाएगी। बतादें, ये लंबे समय बाद सामान्य सीट घोषित हुआ है।

आशीष राजू दीवान को दो पत्तियां

आशीष राजू दीवान को दो पत्तियां
आशीष राजू दीवान को दो पत्तियां

मोनिका साहू को उगता सूरज

मोनिका साहू को उगता सूरज
मोनिका साहू को उगता सूरज

पुष्पेन्द्र चंद्राकर पतंग

पुष्पेन्द्र चंद्राकर पतंग
पुष्पेन्द्र चंद्राकर पतंग

रवि साहू फरोदिया को छाता 

रवि साहू फरोदिया को छाता 
रवि साहू फरोदिया को छाता

रूबिना ईश्वर बंजारा को गाड़ी

sitename%
रूबिना ईश्वर बंजारा को गाड़ी

शिवप्रसाद उपाध्याय को फावड़ा

शिवप्रसाद उपाध्याय को फावड़ा
शिवप्रसाद उपाध्याय को फावड़ा

 

 

06 sitename%

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को

रायगढ़, 6 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 आगामी 9 फरवरी 2024 को दो पालियों में प्रात:10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु 3 सदस्यीय उडऩदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उडऩदस्ता दल परीक्षा केन्द्रों की परीक्षावधि में सतत निगरानी रखेंगे। उडऩदस्ता दल 9 फरवरी को जिला कोषालय रायगढ़ से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने के 1.30 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्रों में पहुंचायेंगे एवं परीक्षोपरांत केन्द्राध्यक्षों से गोपनीय सामग्री (सील्ड)प्राप्त कर जिला कोषालय में जमा करेंगे। गोपनीय सामग्री प्राप्त करने हेतु प्रात: 7.30 बजे एवं दोपहर 12.30 बजे जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होंगे।

बागबाहरा जनपद में प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह आबंटित, देखें अपना सिंबाल

बागबाहरा जनपद में प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह आबंटित, देखें अपना सिंबाल

महासमुंद। बागबाहरा जनपद में प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह आबंटित हो गया है।

यहां खोले PDF और देखें प्रत्याशियों का नाम और सिंबाल

जनपद सदस्य फाइनल

जनपद सदस्य फाइनल 2025

Today’s Rashiphal : इनका होगा आज खास दिन, जानें राशिफल

गरूक वोटर्स (जाबो) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को

नई ईवीएम से दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

महासमुंद 06 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह एवं रिटर्निंग ऑफिसर बागबाहरा के निर्देश पर नगर के वार्ड क्रमांक 10, 11, और 12 में ईवीएम मशीन का प्रचार-प्रसार किया गया। इस जागरूक वोटर्स (जाबो) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को नई ईवीएम मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र निराला, मनीष अवसरिया एवं गजानंद दीवान बूथ लेवल ऑफिसर के साथ मिलकर मतदाताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में ईवीएम मशीन के उपयोग, मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को यह भी बताया गया कि अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए दो वोट डालने होते हैं और मतदान के दौरान पहली बटन दबाने पर छोटी बीप तथा दूसरी बटन दबाने पर लंबी बीप की आवाज आएगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि मतदान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय मतदाता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और नई ईवीएम मशीन की प्रक्रिया को समझने में रुचि दिखा रहे हैं। इस अवसर पर मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और बागबाहरा नगर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग दें। “मेरे शहर का बढ़ेगा सम्मान, जब होगा शत-प्रतिशत मतदान“ इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

 

Today’s Rashiphal : इनका होगा आज खास दिन, जानें राशिफल

Today’s Rashiphal: आज 07 फरवरी 2025। आज ‘शुक्रवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s Rashiphal दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष (Today’s Rashiphal)

आज का राशिफल मेष राशि आज 7 फरवरी के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि वालों के लिए धन प्राप्ति सुगम होगी, संतान के व्यवहार से नाराज रहेंगे। जीवन साथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा, नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृष (Today’s Rashiphal)

आज का राशिफल वृषभ राशि आज 7 फरवरी के अनुसार शुक्रवार को भूमि भवन से संबंधित योजनाएं सफल होंगी, बेरोजगारी दूर होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के कार्यों से परेशान रहेंगे, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन (Today’s Rashiphal)

आज का राशिफल मिथुन राशि आज 7 फरवरी के अनुसार शुक्रवार को व्यावसायिक नई योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा, रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क (Today’s Rashiphal)

आज का राशिफल कर्क राशि आज 7 फरवरी के अनुसार शुक्रवार को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना रोग उभर सकता है, कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं, अपने व्यवहार को दुरुस्त करें।

सिंह (Today’s Rashiphal)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार शुक्रवार आज 7 फरवरी को खराब आर्थिक स्थिति के कारण निजी जरूरत को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

कन्या (Today’s Rashiphal)

शुक्रवार राशिफल के अनुसार कन्या राशि वाले आज 7 फरवरी को अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें वर्ना कार्यों को पूरा होने में देरी होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं, खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति में नया मौका मिल सकता है।

तुला (Today’s Rashiphal)

शुक्रवार राशिफल के अनुसार आज 7 फरवरी को तुला राशि वाले कीमती वस्तु संभाल कर रखें, किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति से मनमुटाव होगा, भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

वृश्चिक (Today’s Rashiphal)

शुक्रवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार आज 7 फरवरी को नौकरी में नए दायित्व मिल सकते हैं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी, कर्मचारियों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। राजकीय कार्य में बाधा आएगी।

धनु (Today’s Rashiphal)

आज का धनु राशिफल के अनुसार आज 7 फरवरी को व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे, मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।

मकर (Today’s Rashiphal)

मकर राशिफल आज 7 फरवरी के अनुसार शुक्रवार को आपको अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। जमीन से जुड़े विवाद समाप्त होंगे। संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कुंभ (Today’s Rashiphal)

कुंभ राशिफल आज 7 फरवरी 2025 के अनुसार शुक्रवार को कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, अपनी सोच को बदलें। सकारात्मक सोच के चलते ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी

मीन (Today’s Rashiphal)

आज मीन राशिफल शुक्रवार 7 फरवरी के अनुसार मीन राशि वाले अपनी कार्य कुशलता से लोगों का दिल जीत लेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे, परिजनों के द्वारा आपकी निंदा की जाएगी।

Ank Jyotish 2025 7 फरवरी: शुक्रवार जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish February 2025: 07 फरवरी शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र Nice

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते है। भाग्य प्रबल रहेगा। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय सामान्य रहेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज काम को लेकर यात्रा पर जाने के योग है। अपने काम से लोगों का दिल जीत सकते हैं। अपने प्रियजनों को यह बताना न भूलें कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। आपकी मेहनत के फल से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन निवेश के लिए शुभ है। व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं सफल होंगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के मामले में अच्छा समय रहेगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज समान विचारधारा वाले लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान करेंगे। नई परियोजनाओं या कार्यों का शुरू होना आज आपके कार्ड में हैं। इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं भी सफल होती हुई नजर आएगी। सेहत में सुधार होगा। निवेश के लिए अभी रुकना होगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज नौकरी में किसी सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है। परिवार में किसी के आगमन से खुशियों को माहौल बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी पर भी भरोसा नहीं करना है। छात्रों के लिए समय सामान्य है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन कार्यों में उतार-चढाव लेकर आ सकता है। किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने से तनाव रहेगा। आज आपके सहयोगी आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में की समस्याएं आ सकती हैं।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- हरा

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। सरकारी कामों को लेकर समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएंगे। कोर्ट में चल रहा मामला पक्ष में आ सकता है। आपके कार्यों को आज एक नई पहचान प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक – 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज धीरे-धीरे बिजनेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं दूर होंगी। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।

शुभ अंक – 56

शुभ रंग – लाइट ग्रीन

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के लिए लाभदायक हो सकता है। किसी नए अवसरों की प्राप्ति होगी। सेहत में चल रही समस्याएं दूर होंगी। लंबे समय से अटके काम बड़ी ही आसानी के साथ पूरे होंगे।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग- ग्रे