7 February शुक्रवार का पंचाग जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल

7 February 2025 Panchang शुक्रवार (आज का पंचांग): आज का दिन विष्णु जी और लक्ष्मी जी को समर्पित है। आज सूर्योदय 7 बजकर 4 मिनट पर और सूर्यास्त 6 बजकर 5 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं पंचांग से आज के राहुकाल, दिशा शूल, शुभ मुहर्त और शुक्रवार

07 February 2025 Panchang (आज का पंचांग)-

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह- माघ, शुक्ल पक्ष, दशमी 09:27 pm तक फिर एकादशी, वैभव लक्ष्मी महाव्रत

तिथि- दशमी

दिवस- शुक्रवार

सूर्योदय- 07:04am

सूर्यास्त- 6:05pm

नक्षत्र- रोहिणी 06:41 pm तक फिर मृगशिरा

चन्द्र राशि – वृष, स्वामी ग्रह- शुक्र

सूर्य राशि- मकर, स्वामी ग्रह- शनि

करण- तैतिल 19:01am तक फिर गर

योग- इंद्र 04:17 pm तक फिर वैधृति

शुभ मुहूर्त-

अभिजीत- 12:14pm से 12:58 pm तक

विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:21pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 4:06m से 05:09am तक

अमृत काल- 06:07am से 07:41am तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:40से 12:22तक रात

संध्या पूजन- 06:21 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल-

पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

केन्द्रीय बजट : छत्तीसगढ़ के लिए विकास के नए अवसर: समरेन्द्र शर्मा

केंद्रीय बजट 2025-2026 को भारत को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में देखा जा, तो केन्द्रीय बजट से राज्य के हित भी सधते दिखाई पड़ते हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा अर्थात कृषि प्रधान राज्य माना जाता है और आम बजट में कृषि और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। मसलन, किसानों के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण देने का निर्णय लिया गया है, जिससे राज्य के 7.7 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ होगा। इस कदम से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी बदलाव को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसी तरह प्रधानमंत्री धन धान्य योजना से राज्य के विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा जैसे दूरदराज़ क्षेत्रों के किसानों को सशक्त बनाने के प्रयास को मजबूती मिलेगी। इसस राज्य के ग्रामीण विकास को प्रगति की ओर ले जाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के अवसर खुलेंगे।

केंद्रीय बजट में सर्विस सेक्टर, खासकर पर्यटन क्षेत्र के विकास पर जोर दिखाई पड़ता है। ऐसे में अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध प्राकृतिक संसाधन वाले छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलने की उम्मीद की जा रही है। जिससे राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।

यहां पढ़ें: आर्थिक सर्वेक्षण: आम बजट से राहत की टकटकी, समरेंद्र शर्मा

इसके अलावा, मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सकेगी। इससे नवा रायपुर में राज्य सरकार की मेडिसिटी बनाने की पहल को प्रोत्साहन मिलेगा और यह पहल न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी आर्थिक उन्नति के अवसर प्रदान करेगी।

इसके अलावा केंद्रीय बजट में सूक्ष्म, लघु और मंझले उद्योगों  के लिए ऋण सीमा को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये और स्टार्टअप्स के लिए इसे 20 करोड़ रुपये तक करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में छोटे और मंझले उद्योगों को विकास के लिए न केवल वित्तीय संसाधन प्रदान करेगा, बल्कि यह राज्य के उद्यमिता क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करेगा।

छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को अब सरल और सुलभ ऋण मिलने से, वे अपनी योजनाओं को साकार कर सकेंगे और राज्य में नए उद्योगों की शुरुआत कर सकेंगे। इस प्रकार के कदम से रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे, जो राज्य के आर्थिक विकास में सहायक साबित होंगे।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना केवल एक दूरदर्शी विचार नहीं, बल्कि एक सशक्त कार्ययोजना है,” इस विचार के साथ केंद्र सरकार ने नवाचार और शोध के लिए 30,000 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ के युवा और शोधकर्ता नए क्षेत्रों में नवाचार कर सकेंगे और नए उद्योगों का निर्माण कर सकेंगे। इस पहल से न केवल राज्य के युवा वर्ग को नई संभावनाएं मिलेंगी, बल्कि राज्य को वैश्विक स्तर पर भी एक नवाचार केंद्र के रूप में पहचान मिल सकती है।

कुल मिलाकर केंद्रीय बजट 2025-2026  में जो प्रावधान किए गए हैं, उससे राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कृषि, पर्यटन, उद्योग, श्रमिक कल्याण और नवाचार के क्षेत्रों में किए गए इन सुधारों से राज्य की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा में शामिल किया जाएगा। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करके छत्तीसगढ़ के हर नागरिक तक इसका लाभ पहुंचाए, ताकि 2047 तक यह राज्य एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बन सके।

गरियाबंद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को रौंदा, दर्दनाक मौत  

गरियाबंद। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई है. ट्रक प्रत्याशी कुसुमा को रौंदते आगे निकल गया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर घटना स्थल  से फरार हो गया है. मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ मोटरसाईकिल  में सवार होकर ओडिशा की ओर जा रही थी. इस दौरान डेंजर मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से एकाएक आते देख मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा को कुचलते हुए आगे निकल गया। घटना में कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका कोड़की पारा पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी बताई जा रही है। पुलिस (Police) घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटी है।

धौराभाठा जंगल में अवैध शराब से ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों ने कहा शराब से पंचायत चुनाव हो रहा प्रभावित!

धौराभाठा जंगल में अवैध शराब से ग्रामीण परेशान, ग्रामीणों ने कहा शराब से पंचायत चुनाव हो रहा प्रभावित!

कोमाखान। कोमाखान थाना अंतर्गत धौराभाठा जंगल में अवैध शराब की बिक्री होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा लगातार आबकारी विभाग को अवैध शराब बिकने की सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। दिलचस्प तो ये हैं उक्त अवैध शराब को धौराभाठा के पड़़ोसी गांव कोसमर्रा के ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने के लिए लाखों रुपए में ठेका दिया है। लेकिन, कोसमर्रा में नहीं बल्कि धौराभाठा के जंगल में बिक रही है। इससे धौराभाठा गांव का माहौल खराब हो रहा है, ग्रामीणों ने अपने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि अवैध शराब बेचने के कारण वर्तमान में हो रही पंचायत चुनाव पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

जंगल में हर ब्रांड की शराब उपलब्ध

संबंधित विभाग के संरक्षण में चल रहे शराब के अवैध कारोबार में यहां ओडिशा और छत्तीसगढ़ ब्रांड के देसी और अंग्रेजी शराब आसानी से उपलब्ध हो रहा है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी संबंधित विभाग को नहीं है, जानकारी होते हुए भी मौन साधे हुए हैं।

दोनों गांव एक पंचायत

दरअसल, कोसमर्रा और धौराभाठा गांव एक पंचायत है। लेकिन, कोसमर्रा के ग्रामीणों ने मनमाने तरीके से गांव में अवैध शराब बेचने के लिए कसेकेरा के मिट्‌टीतेल के नाम से फेमस एक व्यक्ति को शराब बेचने के लिए ठेका दिया है। ग्रामीण बताते हैं यहां रोजाना 30 से 40 हजार रुपए कि बिक्री होती है।

कोमाखान, देवरी, पटपरपाली क्षेत्र के इन पंचायतों में ये सरपंच प्रत्याशी अजमा रहे किस्मत

कोमाखान, देवरी, पटपरपाली क्षेत्र के इन पंचायतों में ये सरपंच प्रत्याशी अजमा रहे किस्मत

कोमाखान। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन भरने और नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 07 फरवरी शुक्रवार को सरपंच पद प्रत्याशी के लिए छाप (मूहर) आबंटन किया जाएगा। कोमाखान सेक्टर के चार पंचायत, देवरी के 6 पंचायत एवं पटपरपाली के 6 पंचायत में 61 सरपंच प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनका भग्य का फैसला 20 फरवरी को होगा।

इन पंचायतों में ये हैं मैदान में

कोमाखान

01 जानकी बाई ध्रुव

02  जवा बाई

घोयनाबाहरा

01 संगीता चंद्राकर

02 हीरा ठाकुर

03 सविता ठाकुर

04 जागृति

05 सीमा साहू

बिन्द्रावन

01 अनिता ठाकुर

02 गायत्री ठाकुर

उखरा

01 मनहरण सुरमनी

02 मनोज साहू

03 नवनीत नाग,

04 प्रीतम चौधरी

05 पुरूषोत्तम पांडे

06 विजय पटेल

खैरट खुर्द

01 कांति बाई

02 पुष्पा साहू

03 जाकेश्वरी

04 देवकी

05 कस्तुरी

देवरी

01 दानेश्वरी तांडे

02 शैलेष चंद्राकर

03 रातुबाई निषाद

04 अहिल्या बाई

05 सुषमा चंद्राकर

06 सकुन्तला साहू

साल्हेभाठा

01 हंसदेव डोगर

02 तोरण लालभारती

03 मुन्ना भारती

04 लालतु पांडे

खेमड़ा

01 कमलेश्वरी ध्रुव

02 शंकर लाल ठाकुर

03 धनमंतरी ठाकुर

कुसमी

01 कोमल बाई पटेल

02 संतोषी पटेल

03 देवकुंवर साहू

चिंगरिया

01 गायत्री ध्रुव

02 ललिता ध्रुव

03 वेदबती ठाकुर

सिमगांव

01 ललित बया

02 डमरौतिन ठाकुर

03 खेमराम तांडे

पटपरपाली

01 पार्वती भुवन साहू

02 लता कमलेश तांडी

03 आशो गौकरण साहू

खर्सीपार

01 ललिता सोनवानी

02 गायत्री

03 कुसुम सहिस

सुअरमार

01 नरेश रजिन्दर

02 चंदभानु सुरेश

03 रामेश्वर विभीषण

04 टीमम सिंह दयाराम

05 ईश्वर प्रधान

06 मुक्ता यशवंत

सिवनी

01 अुजलता मूलचंद साहू

02 हमेश्वरी भुनेश्वर

टेमरी

01 रेणुका प्रेमशंकर

02 प्रतिमा किसुन

03 नम्रता एवनचंद

04 राजेश्वरी राधेश्याम साहू

करहीडीह

प्रेशन साहू

रामेश्वर साहू

पत्रकार डाॅ. नीरज गजेंद्र के इस आलेख से समझिए आरामतलब समाज और ब्रेड एंड सर्कस की सरकार का हश्र

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ के अलावा महान विद्वानों में से एक थे। (Chanakya Niti) उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी बातों का उल्लेख किया है। यदि कोई व्यक्ति उनकी नीतियों का पालन करता है, तो वह जीवन में आने वाली समस्याओं से बच सकता है। साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। बता दें, आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति शास्त्र के जरिए सफल दांपत्य जीवन के लिए तमाम सुझाव दिए हैं।

इसके अलावा रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए इसका भी जिक्र है। वहीं उनकी नीतियों में इस बात का भी उल्लेख है कि व्यक्ति को अपने जीवन में क्या कर्म करने चाहिए और किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

ऐसे लोगों से रहें दूर

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जो व्यक्ति सामने प्रिय और पीठ पीछे काम बिगड़ता है उनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे व्यक्ति पर भूलकर भी भरोसा न करें। ये आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं। साथ ही विपरीत समय में नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

कुमित्र

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को कुमित्र से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग आपके राज कभी भी किसी के सामने उजागर कर सकते हैं। इसलिए हमेशा माता-पिता व भाई-बहन के अलावा हर किसी पर जरूरत से अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए।

काम निकलवाने वाले

यदि कोई व्यक्ति आपसे काम निकलवाने के लिए आपके साथ हैं, तो इनसे दूरी बना लें। दरअसल, ऐसे लोग आपसे काम के लिए ही बात करते हैं और मदद के बाद भी ये आपका जीवन भर एहसान नहीं मानते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें।

कष्ट देने वाले

आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि आपका कोई करीबी जान-बूझकर कष्ट देता है तो उनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसे लोग कभी भी कहीं भी आपको परेशानी में डाल सकते हैं।

Shani Upay: शनिदेव का ये उपय चमका देते हैं भाग्य, अपना कर देख लें

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर में आज से लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आयुष्मान खुराना और हार्डी संधू धमाकेदार परफॉर्मेंस से  होगी शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब बस कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाला है। जी हां, आज से लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग (Legends 90 Cricket League) का आगाज हो रहा है। बता दें कि, 6 फरवरी से 18 फरवरी तक मुकाबले होंगे, जिसमें नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

तमन्ना भाटिया
tamanna bhatia

पहले दिन छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया, आयुष्मान खुराना और हार्डी संधू धमाकेदार परफॉर्मेंस से क्रिकेट लीग का आगाज करेंगे। बता दें कि, कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीयों के साथ ही विदेशी क्रिकेटर्स भी अपना टैलेंट दिखाएंगे।

सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केविन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाहा, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकूजा, अंबाती रायुडु, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम।

देवगुरु की चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Aaj Ka Panchang: गुरुवार 6 फरवरी मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 6 February 2025: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग देख कर घर से निकलने की परंपरा है। हिंदू धर्म में सनातन समय से चली आ रही है. आज 6 फरवरी 2025 माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, माघ गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन और गुरुवार है.

आज का पंचांग, 6 फरवरी 2025 (Panchang 6 February 2025)

तिथि     नवमी (6 फरवरी 2025, प्रात: 12.35 – 7 फरवरी 2025, रात 10.53)

पक्ष       शुक्ल

वार       गुरुवार

नक्षत्र     कृत्तिका

योग       ब्रह्म, रवि योग

राहुकाल            दोपहर 1.58 – दोपहर 3.20

सूर्योदय  सुबह 7.08 – शाम 6.03

चंद्रोदय

दोपहर 12.03 – प्रात: 2.38, 7 फरवरी

दिशा शूल

दक्षिण

चंद्र राशि

वृषभ

सूर्य राशि           मकर

शुभ मुहूर्त, 6 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 6 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त           सुबह 5.29 – सुबह 06.18

अभिजित मुहूर्त   दोपहर 12.13 – दोपहर 12.56

गोधूलि मुहूर्त       शाम 05.28 – शाम 05.55

विजय मुहूर्त        दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44

अमृत काल मुहूर्त

शाम 5.12 – शाम 6.43

निशिता काल मुहूर्त          रात 12.07 – प्रात: 1.00, 7 फरवरी

6 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

यमगण्ड – सुबह 7.06 – सुबह 8.29

आडल योग  -सुबह 7.06 – सुबह 7.58

ज्वालामुखी योग – रात 7.29 – रात 10.53

गुलिक काल – सुबह 9.51 – सुबह 11.13

देवगुरु की चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

देवगुरु की चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति वक्री से मार्गी हो चुके हैं। गुरु वृषभ राशि में रहते हुए मार्गी होकर भ्रमण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मार्गी और वक्री होने का खास महत्व होता है। जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो इसका अर्थ आगे की ओर चलने से और जब ग्रह वक्री होता है तो पीछे की ओर चलने से होता है। इस साल गुरु का गोचर और चाल में बदलाव का विशेष महत्व होगा इस समय देवगुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु के मार्गी होने से जिन लोगों की कुंडली में गुरु की स्थिति अच्छी होगी शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष

इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। कार्यो में सफलता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा होगा।

वृष

देवगुरु का मार्गी होने वृषभ राशि के जातकों के लिए एक साथ कई तरह की खुशियां लाएगा। स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धन लाभ के अच्छे संकेत मिलेगी और बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु का मार्गी होना मिलाजुला साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए खुशियों की प्राप्ति होगी। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की मदद आपको मिलेगी।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु का मार्गी होना कुछ ज्यादा सतर्क रहने का समय है। आपकी परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तभी सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

सिंह

इस राशि के जातकों के लिए देवगुरु का मार्गी होना वरदान साबित हो सकता है। नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग भी बन रहा है।

कन्या

देवगुरु का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को कर्जो से मुक्ति दिला सकता है। इसके अलावा व्यापार में लाभ के अच्छे मौके और नौकरी में प्रमोशन के योग भी हैं।

तुला

देवगुरु के प्रभाव से धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। सेहत संबंधी परेशानियों के मुक्ति मिलेगी। धन का आवागमन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता के योग हैं। पुराने वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है।

देवगुरु की चाल
देवगुरु की चाल

वृश्चिक

देवगुरु के मार्गी होने से आपके जीवन में चली आ रही धन से संबंधी परेशानियां अब दूर होंगी। मन में सकारात्म्क विचार आएंगे। अचानक से धन लाभ मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु

धनु राशि के स्वामी देवगुरु होते हैं। ऐसे में गुरु का वक्री से मार्गी होना इस राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह की खुशियां दिला सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। पुराानी समस्याएं हल होंगी।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु का मार्गी होना अच्छा संकेत है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। कानूनी वाद-विवाद का निपटारा होगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। खर्चों में कमी आएगी।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु का मार्गी होना अच्छा कहा जा सकता है। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। नई योजनाएं कामयाब होंगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जो काम कई दिनों से रूके हुए थे वह अब पूरे होंगे।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए देवगुरु का मार्गी होना शुभ संकेत है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको अच्छा रिर्टन हासिल होगा। लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे।

Weekly Rashiphal (03 से 09 Feb) इस सप्ताह इनका खुलेगा भाग्य, जाने 12 राशियों का हाल

नगरीय निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जारी

रायपुर/05 फरवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक सत्यनारायण शर्मा, ने राजीव भवन में नगरीय निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत मनेन्द्रगढ़,  पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग एवं जयसिंह अग्रवाल चिरमिरी, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी कांकेर, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू महासमुंद, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया बालोद, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम राजनांदगांव, पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल रायगढ़, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल गरियाबंद, विधायक लखेश्वर बघेल जगदलपुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा धमतरी में घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणा पत्र में कहा गया

कांग्रेस प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की जनता से वादा करती है कि, निकायों में कांग्रेस की परिषद बनने के बाद हम प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता के हित में निम्नांकित कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करेंगे :-

ऽ तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विशेष पहल की जायेगी।

ऽ घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे।

ऽ शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था।

ऽ महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।

ऽ सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।

ऽ श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000रू. से बढ़ाकर 5000रू. किया जाएगा।

ऽ निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

ऽ सम्पत्तिकर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।

ऽ आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जायेगी।

ऽ मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।

ऽ प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाईकर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी।

ऽ प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।

ऽ नगरीय-निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।

ऽ यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा।

ऽ शहर को धूल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे।

ऽ पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

ऽ चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान दिया जाएगा।

ऽ विकास कार्य में पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा।

ऽ कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

ऽ सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेगें।

ऽ शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा।

ऽ सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।

ऽ समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

ऽ सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण ।

ऽ स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।

ऽ जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टिफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।

ऽ युवाओं को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाया जायेगा।

ऽ महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल।

ऽ सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।

ऽ कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा।

ऽ संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भुगतान करने पर विशेष छुट प्रदान की जायेगी।

ऽ सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिये हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा।

ऽ प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा।

ऽ नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।

महासमुंद, कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के लिए समर्थित सदस्यों का नाम जारी की, 6 क्षेत्र का नाम बाकी