Home Blog Page 653

पलायन से गांव का माहौल हो रहा खराब, दलालों की गुंडागर्दी हावी!

1
webmorcha
पटपरपाली पंचायत के सामने शराब पीते हुए श्रमिक

महासमुंद। जिले से पलायन रोक पाने में प्रशासन पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। एक ओर जहां पलायन से गांव खाली हो रहा है, वहीं जिस स्थान से पलायन करवाया जा रहा है उस गांव का माहौल खराब हो रहा है। कुछ ऐसा ही एक नजारा बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटपरपाली में 28 नबवंर शुक्रवार को देखने को मिला। इस गांव में सैकड़ों की संख्या में बाहर से लोग पलायन करने के लिए पहुंचे थे। दरअसल, यहां भट्‌ठा सरदार जगत गुप्ता श्रमिकों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए श्रमिकों को अपने घर में पनाह दिए थे।

ऐसे हो रहा गांव का महौल खराब

गांव में बिना त्योहार और मेला के भारी संख्या में एकाएक लोग यहां पहुंचे। बता दें, उक्त स्थान से स्कूल और ग्राम पंचायत भवन लगा हुआ है, इस तरह ये जगह शराब का अड्‌डा के रूप में तब्दील हो गया। इतना सबकुछ होने के बाद भी यहां प्रशासन की नजर नहीं है।

अब तक हजारों श्रमिकों का पलायन

छत्तीसगढ़ समेत सीमा से लगे ओडिशा गांव के हजारों लोग यहां से पलायन कर चुके हैं। जिसका नहीं पंचायत रिकार्ड है न ही प्रशासन के पास कोई पुख्ता जानकारी।

लठैत पाल रखें हैं दलाल

प्रशासनिक व्यवस्था कितना लचीला है इसका नजारा ग्राम बाम्हनडीह पटपरपाली में देखा जा सकता है। यहां मजदूर दलाल जगत गुप्ता पलायन करने वाले मजदूरों को अपने घर के भीतर में गोपनीय तरीके से रखते हैं, वहीं घर के बाहर लठैत को खड़े कर के रखते हैं, कोई भी व्यक्ति इनके आतंक के भय से नजदीक तक नहीं जा सकते। सबसे बड़ा दर्द तो ये है कि संबंधित विभाग को सूचना देने के बाद भी यहां जांच करने नहीं पहुंचते।

इस लिंक को ओपन कर देखें वीडियो..

Ank Jyotish 30 November 2024: जानें आज शनिवार का शुभ रंग और कलर

0

Ank Jyotish 30 November 2024: आज शनिवार: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

सोमवार को आपके करीबी लोग आपके कौशल, गुणों और मेहनत के बारे में अच्छे से जानते हैं लेकिन अब समय है प्रदर्शन का। Ank Jyotish नौकरी हो या व्यापार दोनों ही सूरतों में आपको दुश्मन या विवादों से दूर रहना चाहिए।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

सोमवार आज हमेशा याद रखें, हार सफलता के रास्ते का एक पड़ाव है इसलिए इससे विचलित न हों। Ank Jyotish आपकी किस्मत और आकर्षण आपकी सम्पति हैं लेकिन दूसरों के सहयोग को नजरअंदाज न करें। अब आपके प्यार और धन के मामले भी विकास करेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

आज सबसे नम्रता से बात करें। Ank Jyotish सोच समझ कर काम करने से संभावित लाभ हो सकते हैं। जल्दबाज़ी न करें और अपने कामों में होने वाले लाभ और नुकसान पर विचार कर के ही आगे बढ़ें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

सोमवार आज समय है अपने संबंधों को मजबूत बनाने का। Ank Jyotish अगर आप सेल्स में हैं तो आज आप एक बड़े सौदे की उम्मीद कर सकते है। कड़ी मेहनत और विश्वास आपको सफल होने में मदद करेंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

सोमवार आज आप अपने काम में आये व्यवधान से उदासीन महसूस कर सकते हैं। Ank Jyotish घर या घरेलू मामलों में समय व्यतीत होगा, साथ ही पिता की समस्याओं को भी सुलझाएंगे। मिट्टी, पानी या कृषि से सम्बन्धित कार्य आज पूरे होंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6

सोमवार को जीवन में गलतियां न ढूंढें बल्कि उनके उपाय ढूंढें। Ank Jyotish आप आप अपने व्यस्त जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं। अधिक बात करने व बहस से बचें और सोच समझ कर शब्दों का प्रयोग करें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

सोमवार को अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए महत्वपूर्ण कामों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। Ank Jyotish कार की जगह आज पैदल चलें या सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

सोमवार आज नए सम्पर्क बनाये क्योंकि यह समय संचार के लिए अच्छा है। Ank Jyotish अभी आपका जीवन व्यस्त रहेगा और अपने जीवनसाथी या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताना मुश्किल होगा।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

सोमवार आज परिवार और अपने प्रियजनों के करीब आएंगे। Ank Jyotish आपने घर और काम को अच्छे से संतुलित किया है लेकिन अपने लोगों के साथ समय बिताना न भूलें। आज का दिन आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है, इसका मज़ा लें।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang, 30 November 2024 : जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

1
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang, 30 November 2024 :  आज मार्गशीर्ष मास की अमावस्या  तिथि है। साथ ही आज विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का प्रारंभ। वहीं, आज चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। जानिए आज का शुभ मुहूर्त औऱ राहुकाल का वक्त।

Aaj Ka Panchang राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 09, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 15, जमादि उल्लावल-27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। शकुनि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

Aaj Ka Panchang Panchang Calendar
Aaj Ka Panchang: आज

आज के व्रत त्योहार पितृकार्येषु अमावस्या। Aaj Ka Panchang

सूर्योदय का समय 30 नवंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 30 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 नवंबर 2024 : Aaj Ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 49 मिनट से से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 नवंबर 2024 : Aaj Ka Panchang

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक।

आलू-भांठा खाकर महासमुंद जिले से पलायन, विभाग की मौन स्वीकृति..

2
webmorcha
महासमुंद जिले से भारी संख्या में पलायन

महासमुंद। जिले से हजारों की संख्या में अब तक पलायन हो चुका है। पलायन होने और जाने की पुख्ता जानकारी होने के बाद भी संबंधित विभाग मौन है। जिले में सबसे अधिक बागबाहरा और पिथौरा ब्लॉक से हो रहा है। आज शुक्रवार रात को इन दोनों ब्लॉकों से सैकड़ों श्रमिकों को बाहर ले जाने की तैयारी है। जानकारी तो ये भी है कि बागबाहरा ब्लॉक के पटपरपाली-बाम्हनडीह में 200 लोगों के लिए भांठा और आलू की सब्जी बनाई जा रही है।

इन श्रमिकों को ले जाने के लिए तीन लक्जरी बस तैयार है। इसके लिए आज शुक्रवार की रात टाइम 10 से 11 बजे निर्धारित है जो यूपी यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे। संकट तो इस बात है हजारों ग्रामीण गांव को छोड़ रहे हैं आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। लेकिन, इससे किसी को कोई भी सरोकार नहीं है।

जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं

संबंधित विभाग को पलायन में ले जाने की पुख्ता जानकारी देने के बाद भी अफसर रजाई ओढ़ कर सोए हुए हैं। अभी हाल में 21 नवंबर को श्रम विभाग के श्रम पदाधिकारी डीएन पात्र ने प्रेस नोट जारी करते हुए वर्तमान में जिले के श्रमिकों द्वारा अधिक मजदूरी के लिए अन्य राज्यों में पलायन को देखते हुए ने श्रम निरीक्षकों और श्रम उप निरीक्षकों को जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों (महासमुंद, बागबाहरा, कोमाखान) और बस स्टैंडों पर सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने श्रम निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि जबरन श्रमिकों को ले जाने वाले दलालों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके तहत ’’अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979’’ के तहत कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके अलावा, निरीक्षकों को पलायन करने वाले श्रमिकों के बारे में नियमित रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अब सवाल उठता है कि अकेले कोमाखान क्षेत्र और ओडिशा सीमा से लगे गांवों के हजारों श्रमिक पलायन कर चुके हैं। बता दें, कोमाखान क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले के सबसे बड़े भट्‌ठा दलाल जगत कुमार गुप्ता का कहना है कि नीचे से उपर तक मेरा सेटिंग है, मेरा श्रमिक को कोई नहीं रोक सकता।

webmorcha

महासमुंद जिले में पलायन के लिए बस तैयार

यह खबर महासमुंद जिले में पलायन की गंभीर स्थिति को दर्शाती है, जो न केवल श्रमिकों के जीवन में अस्थिरता ला रही है, बल्कि स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की उदासीनता को भी उजागर करती है।

मुख्य बिंदु:

बड़ी संख्या में पलायन:

जिले के बागबाहरा और पिथौरा ब्लॉकों से बड़े पैमाने पर श्रमिकों का पलायन हो रहा है। खासकर आलू और भांठा की सब्जी का उल्लेख यह दर्शाता है कि श्रमिक न्यूनतम साधनों के साथ यात्रा करने को मजबूर हैं।

प्रशासन की निष्क्रियता:

श्रम विभाग द्वारा दिए गए निर्देश और कानूनी प्रावधानों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। दलालों और ठेकेदारों का सक्रिय होना और उनका यह दावा कि “उन्हें कोई नहीं रोक सकता,” प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

आने वाले चुनाव और प्रभाव:

पंचायत चुनाव जैसे महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दे पर ध्यान न देना इस बात का संकेत है कि पलायन ग्रामीण सामाजिक संरचना को किस हद तक प्रभावित कर रहा है।

सरकारी दिशा-निर्देश और विफलता:

श्रम निरीक्षकों को नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अब तक इनका पालन नहीं हो पाया है।

क्या करना चाहिए?

तत्काल कार्रवाई:

पलायन रोकने के लिए दलालों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए।

स्थानीय रोजगार के अवसर:

प्रशासन को रोजगार गारंटी योजनाओं, कौशल विकास और छोटे उद्योगों के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के बेहतर विकल्प देने की दिशा में काम करना चाहिए।

जन जागरूकता:

श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे पलायन के बजाय स्थानीय स्तर पर जीवनयापन कर सकें।

निगरानी तंत्र को मजबूत बनाना:

रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, और सीमाई क्षेत्रों पर प्रभावी निगरानी के लिए टेक्नोलॉजी और संसाधनों का उपयोग बढ़ाना चाहिए।

यह समस्या केवल महासमुंद जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के कई हिस्सों में प्रवासी श्रमिकों के साथ जुड़ी एक बड़ी चुनौती है। प्रशासन, समाज और संस्थानों को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा।

webmorcha
पटपरपाली पंचायत के सामने शराब पीते हुए पलायनकर्ता श्रमिक

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, जानें कब से…

3
webmorcha.com
Alert

रायपुर Chhattisgarh। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के कारण प्रदेश में 30 नवंबर से बारिश की संभावना है। शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ Chhattisgarh मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब की स्थिति बनने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यूतनम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

बन रहा ये सिस्टम

एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगातार उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छुते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ Chhattisgarh से 30 नवंबर से वर्षा का दौर शुरू होने की संभावनाएं बन रही हैं।

नमी का भी प्रारंभ जारी

अवदाब के बनने की वजह से छत्तीसगढ़ Chhattisgarhके दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी की आगमन के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं तथा न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इसी बीच प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यूक्रेन पर रूस का अटैक, हुई नींद हराम, पूरा देश अंधेरे में डूबा

0
यूक्रेन
यूक्रेन

कीव। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आधी रात को बड़ा हमला किया है. इससे पूरे देश में बिजली की भारी कटौती हुई है. पुतिन ने कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्र पर अमेरिकी मध्यम दूरी की ATACMS मिसाइलों से किए गए हमलों के जवाब में हमला किया है। उन्होंने कहा कि रूस के भविष्य के लक्ष्यों में कीव में “निर्णय लेने वाले केंद्र” शामिल हो सकते हैं.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर “घृणित वृद्धि” का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने क्लस्टर हथियारों के साथ क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर “घृणित वृद्धि” का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने क्लस्टर हथियारों के साथ क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया है.

ज़ेलेंस्की ने इन नेताओं से मांगी मदद

बाद में अपने रात के वीडियो संबोधन में, ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह नाटो महासचिव मार्क रूटे, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ सहित पश्चिमी नेताओं से बात कर रहे थे, ताकि “स्थिति को और अधिक असहनीय बनाने और युद्ध को लम्बा खींचने के रूस के प्रयास” का जवाब दिया जा सके. उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम अपनी स्थिति – यूक्रेन और हमारे भागीदारों की स्थिति को मजबूत करें.

Ank Jyotish 29 November 2024: जानें आज शुक्रवार का शुभ रंग और कलर

0

Ank Jyotish 29 November 2024: आज शुक्रवार: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आपके प्रयास और मेहनत भविष्य में सुनहरे दिन लाने वाले हैं। Ank Jyotish अभी आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं,ऐसे में अपने दोस्तों को याद करें। आज धन सम्बन्धित मामलों में सतर्क रहें, किसी से ऋण लेने या किसी को ऋण देने से बचें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

अगले कुछ दिनों में आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। Ank Jyotish आज आपको अपना काम संगीत की तरह लग सकता है और यह आपको मिल रही सफलता के कारण है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3

आपको अभी बहुत कुछ हासिल करना है इसलिए अच्छे से कमर कस लें। Ank Jyotish आपका व्यक्तित्व ही ऐसा है कि सब लोग आपके साथ सहज महसूस करते हैं। आपके नज़दीकी लोगों को आपकी जरूरत है, इसलिए उन्हें भी कुछ समय दें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4

आज आपके जीवन को नया अर्थ मिलेगा, जहाँ आप खुशियों के खेल का पूरा मज़ा लेंगे। Ank Jyotish नए अवसरों के मिलने से जीवन में कुछ बड़ा करने के बारे में भी सोच सकते हैं। अपने दिल की सुनें, इससे आप निराश नहीं होंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

जीवन में संघर्ष करने और जोखिम लेने से पीछे न हटें। Ank Jyotish आपकी योजनाए आपको बड़े परिणाम देने वाली है। परिवार, दोस्त और अन्य लोग भी आपकी सहायता करेंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6

दिनचर्या में परिवर्तन आने से आपकी ऊर्जा और समय दोनों खर्च हो सकते हैं। Ank Jyotish आपको उस व्यक्ति के बारे में सोचना शुरू करना चाहिए, जिसके जैसा आप बनना चाहते है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7

अगर आप बिल्डर हैं या खेतों और साइटों में काम करते हैं तो आपको बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। Ank Jyotish शांति और सुकून भरे पलों के लिए आज कुछ समय निकालेंगे। अपनी प्राथमिक शिक्षा को पूरा करने के बारे में सोच सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8

सोच-समझ कर व्यय करें व शेयरों में निवेश से बचें। Ank Jyotish आप अच्छे से जानते हैं कि जीवन की गुणवत्ता दूसरों के प्यार और आपके ज्ञान पर निर्भर करती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आप उन परियोजनाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे जो लम्बे समय से पूरे नहीं हो पा रही हैं। Ank Jyotish एक ही काम में अपना समय व्यर्थ न करें और अपने काम को एन्जॉय करें। अपने शौक के लिए भी समय निकालें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj Ka Panchang 29 November 2024: आज का शुभ मुहूर्त और जानें दैनिक पंचांग

3
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 29 November 2024: आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 08 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 November 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं।

पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 08 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – शरद

चन्द्र राशि – तुला

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 26 मिनट पर

चन्द्रोदय – सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर

चन्द्रास्त – दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर

शुभ मुहूर्त Aaj Ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक।

अशुभ समय Aaj Ka Panchang

राहु काल – 04 बजकर 11 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से 04 बजकर 12 मिनट तक।

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल Aaj Ka Panchang

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।

मां लक्ष्मी पूजन मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ॐ।।

प्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों की विशेष कार्यशाला

0

महासमुंद 28 नवंबर 2024/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिले के ब्लॉक पिथौरा, के जनपद पंचायत के सभागार में चिन्हित 30 ग्राम पंचायत के सचिवों एवं प्राथमिक शाला के हेडमास्टर, टीचर का एक दिवसीय प्राथमिक शाला सशक्तिकरण एवं विकसित पंचायत हेतु कार्यशाला का आयोजन पिरामल फाउंडेशन (एस्पिरेशनल भारत कोलबोरेटिवे टीम) के सहयोग से किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन टीम और स्थानीय समुदाय (हाइपर लोकल कलबोरेटिव) के सहयोग से प्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु विशेष प्रयास किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल में पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए ठोस रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा करना था। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एस.एम.सी.) और बिल्डिंग ऐज लर्निंग ऐड (बाला) जैसे शिक्षण उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया। बच्चो की लर्निंग आउटकम में बढ़ोतरी लाने के लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों की योजना बनाई।

कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को एलएसडीजी की 9 प्रमुख थीमों पर भी प्रशिक्षण दिया गया साथ ही ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान में पंचायत की आवश्यकता अनुसार थीम के चुनाव एवं उस थीम पर कार्य करने हेतु ध्यान केंद्रित किया गया। शिक्षा में सुधार हेतु स्थानीय समुदाय मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे अहम विषयों – स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एस.एम.सी.) और बिल्डिंग ऐज लर्निंग ऐड (बाला) पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन दोनों थीमों के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तैयार की गई।

बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा सुधार के लिए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बेहतर समन्वय और कार्ययोजनाओं को अपनाने पर बल दिया। इस पहल से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन (एस्पिरेशनल भारत कोलबोरेटिवे टीम) से सूरज और प्रवीण (गांधी फेलो), ऋचा साहू और सुरेंद्र कुमार (प्रोग्राम लीडर) और महेंद्र आर्य (डिस्ट्रिक्ट लीड) ने प्रशिक्षण दिया।

    महासमुंद, सड़क दुघर्टना में तीन युवक की दर्दनाक मौत

    0
    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सराईपाली
    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सराईपाली

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में बीती रात एक भीषण सड़क दुघर्टना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है.

    जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जहां पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने समझाइश देकर बहाल किया।