Home Blog Page 662

Dhanteras 2024: आज धनतेरस, पूजा और खरीदी का शुभ समय

1
Dhanteras 2024

Dhanteras 2024 Shopping Shubh Muhurat: आज पूरे देशभर में 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सोना, चांदी, आभूषण, गाड़ी, बर्तन की खरीदारी की जाती है. जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन पूजा और खरीदारी से व्यक्ति को धन-धान्य की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं इस साल धनतेरस की तिथि, पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व. साथ ही जानेंगे कि इस दिन क्या खरीदें और क्या नहीं…

जानिए धनतेरस 2024 तिथि Dhanteras 2024

ज्योतिष पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर हो रही है. वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा. ऐसे में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.

Dhanteras 2024 धनतेरस 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर शाम 6 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 36 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा. ऐसे में धनपति कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए ये शुभ मुहूर्त रहेगा. साथ ही इस समय में खरीदारी करना भी बेहद शुभ रहेगा.

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है. ये योग सुबह  6 बजकर 31 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस मुहूर्त में लोग खरीदारी कर सकते हैं. वहीं, सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त 9 अक्टूबर शाम 6:32 से लेकर रात 08:14 बजे तक है.

Dhanteras 2024
Dhanteras 2024

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

इस बार धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं.

पहला मुहूर्त- 10:41 से दोपहर 12:05 बजे तक.

दूसरा मुहूर्त- दोपहर 12:05 से 1:28 बजे तक.

तीसरा मुहूर्त- शाम 7:15 से रात 8:51 बजे तक.

कितने दीपक जलाना होता है शुभ?

धनतेरस के पर्व पर घर में 13 दीपक जलाए जाते हैं. इन दीयों को घर की अलग-अलग जगहों पर रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 13 दीपक जलाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है.

धनतेरस पर क्या खरीदें

धनेतरस पर सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र आदि चीजें खरीदी जा सकती हैं.

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ रहता है. कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है.

धनतेरस के पावन अवसर पर आप धनिया खरीदकर घर जरूर लाएं.

धनतेरस पर क्या न खरीदें

इस दिन भूलकर भी लोहा या लोहे से बनी चीजें घर में नहीं लानी चाहिए.

एल्युमिनियम या स्टील से बनी चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए.

शीशे या कांच की बनी चीजें धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए.

प्लास्टिक की चीजें भी धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए इससे घर में बरकत नहीं होती है.

धनतेरस 2024 पूजा मंत्र

गणेश पूजा मंत्र: वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा.

धनपति कुबेर का पूजा मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः

माता लक्ष्मी का पूजा मंत्र: ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:

धनतेरस का महत्व

धनतेरस के खास अवसर पर माता लक्ष्मी, धनपति कुबेर, भगवान धन्वंतरि और गणेश जी की पूजा करने का विधान है. कहा जाता है कि कुबेर देव की कृपा से घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती और धन-धान्य में बढ़ोतरी होती रहती है. साथ ही धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन आदि चीजें भी खरीदी जाती हैं.

Ank Jyotish: धनतेरस को जानिए  शुभ अंक और रंग

0
Ank Jyotish: धनतेरस

Aaj Ka Ank Jyotish:  29 अक्टूबर 2024: ‘धनतेरस आज का अंक ज्योतिष: गणना के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक- 1

आज धनतेरस  के दिन आपकी कुछ नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको किसी दूसरे के मामले में बीच-बचाव करने से बचना होगा नहीं तो इसमें आपका नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक- 2

धनतेरस को आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। दोस्तों संग मौज-मस्ती करते हुए दिन बीतेगा। कामकाज के लिहाज से आज दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला होगा। आपको अपना आत्मविश्वास ऊपर रखना होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक- 3

आज धनतेरस  को आपके नए साथी बन सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

आज धनतेरस को आपको मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

धनतेरस के दिन किसी भी मामले में बड़ा फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश करें। अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा रहेगा । जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- बैंगनी

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

आज धनतेरस  को व्यापार में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।  आज आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। जीवनसाथी संग झगड़ा हो सकता है जोकि सम्बन्धों में दरार ला सकता है।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

धनतेरस  के दिन पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल भी लेकर आ सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

धनतेरस के दिन विवादित मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी का प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

धनतेरस के दिन सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है। आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- हरा

बागबाहरा वकील की लात-घुसों से पिटाई, काउंटर रिपोर्ट दर्ज, इधर चंडी अस्पताल संचालक को लगी चोट

0
बागबाहरा वकील की लात-घुसों से पिटाई, FIR दर्ज

महासमुंद। बागबाहरा के वकील फिरोज खान की बीच सड़क में लात-घुसों से जमकर पिटाई कर दी। वहीं दोनों ओर से पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर से बागबाहरा चंडी अस्पताल के संचालक ने वकील के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।  बागबाहरा पुलिस ने दोनो के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यहां पढ़िए दर्ज FIR

प्रार्थी वकील फिरोज खान ने अपने अपने FIR में बताया है कि  मै वार्ड क्र 07 लालपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं, पेशे से वकील हूं। दिनांक 27/10/2024 के शाम 06.30 बजे अपने इलेक्ट्रानिक स्कूटी से अपने पुत्र एवं भतीजे के साथ फाटाखा दुकान जा रहा था। जैसे ही मैं सुमीत बाजार के आगे पहुंचा था तभी अशोक सिन्हा अपने मोटर सायकल को पीछे बिना देखे मोड़ रहा था तभी मेरे स्कूटी से उसकी बुलेट टकरा गया तब अशोक सिन्हा अपने मोटर सायकल बुलेट से नीचे ऊतर कर मुझे देखकर नहीं चला सकता क्या कहते मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा मेरे द्वारा गाली देने से मना करने पर अशोक सिन्हा मुझे लात मुक्का से मारने लगा।

लात-घुसों से वकील को आई चोट

उसका साथी पीयूष पाण्डे भी आकर मुझे मारने लगा तब मैं पास के फटाखा दुकान से अपने भाई समशाद खान को फोन कर बुलाया मेरे भाई के आते तक अशोक सिन्हा मुझे जान से मारने की धमकी देते वहां से चला गया था और पीयूष पाण्डे वहीं पर खडा था।

प्रार्थी वकील का भाई समशाद खान के आने के बाद पीयूष पाण्डे को मारपीट का कारण पुछने पर मेरे व मेरे भाई के साथ चल थाना चल कहते मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने लगा और थाना की तरफ भाग गया मारपीट से मेरे सिर, पीठ, पैर में अंदुरूनी चोट आई है एवं मेरे भाई के बायां आंख पैर बांखा पैर एवं दाया हाथ में चोट लगा है तथा गाडी से गिरने से मेरा भतीजा नावेद खान के दाया पैर में चोट आया है। घटना को प्रशांत चन्द्राकर देखा व सुना है। रिपोर्ट पढकर देखा रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखा गया है, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे।

दोनों ओर से काउंटर रिपोर्ट दर्ज

वहीं दूसरी ओर अशोक सिन्हा ने कांउटर रिपोर्ट दर्ज कराई है उन्होंने पुलिस को बताया कि मै वार्ड क्र 02 झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं ,चंडी अस्पताल बागबाहरा का संचालक हूं। दिनांक 27/10/2024 के शाम 06.30 बजे अपने बुलेट क्र. CG-04-MT-2355 में अपनी पुत्री आर्या सिन्हा के साथ गुपचुप खाने टाउन आये थे पुत्री को गुपचुप खिलाकर घर जाने अपने बुलेट को चालू कर मोड़ रहा था उसी समय पीछे से फिरोज खान अपनी स्कुटी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया और  मेरी बुलेट को ठोकर मार दिया जिससे मैं और मेरी पुत्री दोनो बुलेट से नीचे गिर गये ,

तब मैं बोला कि देख कर गाड़ी चला बोलने पर मुझे फिरोज खान पुरानी रंजिश के चलते आवेश में आकर मुझे मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच करते मारपीट करने लगा और मारपीट करते से जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसे देखकर पीयुष पाण्डे बीच बचाव करने आये तो उसको भी मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर उसके साथ फिरोज खान और उसका भाई समशाद खान दोनो हाथ मुक्का मारपीट करने लगा और मारपीट करते समय दोनो उसे भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे एवं मेरी पुत्री आर्या सिन्हा के साथ गलत व्यवहार करूंगा कहते धमकी देने लगा ,मारपीट करने एवं मोटर सायकल से गिरने से मेरे बांया हाथ की उंगली और प्रायवेट पार्ट में चोंट लगा है और बीच बचाव करने आये पीयुष पाण्डे के चेहरा, होंठ एवं प्रायवेट पार्ट में चोंट लगा है। घटना को वहां पर उपस्थित एवं रोड में आने जाने वाले कृष्णा हरपाल, राजकुमार पटेल देखे सुने है। रिपोर्ट पढकर देखा रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखा गया है, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे।

Weekly Rashifal: इस दिवाली इन राशियों पर होगी लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

1
Webmorcha.com Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

Weekly Rashifal: अक्टूबर 2024 का यह अंतिम सप्ताह है। इस सप्ताह दिवाली पड़ रहा है। इस बार दिवाली कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत रंभा एकादशी और गोवत्स द्वादशी से शुरुआत होगी। इसके बाद मंगलवार दीपावली त्योहार का आरंभ होगी.

webmorcha.com
मेष

मेष राशिफल

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा. करियर के क्षेत्र में नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता है. कारोबारी वर्ग को लेन-देन में ध्यान रखने की जरूरत है। यदि किसी कार्य या प्रोजेक्ट को लेकर अंतर्मन गवाही नहीं दे रहा है, तो कदम पीछे लेने में संकोच मत करें. काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं सफल होगी. युवा वर्ग अपनी बातों को सही समय पर सही लोगों के सामने रखे क्योंकि ग्रहों का विपरीत प्रभाव पड़ने से बातों का उल्टा मतलब भी निकाला जा सकता है. अनावश्यक रूप से किसी को भी सलाह मशविरा देने का प्रयास मत करें और जहाँ आपकी जरूरत नहीं है, वहां तो मौन रहे. बहुत अधिक महंगी वस्तुओं की खरीदारी करने से बचना है. सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा की योजना न बनाएं.

webmorcha.com
वृषभ

वृष राशिफल

Weekly Rashifal वृष राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में स्थिति और बेहतर होगी, जॉब में मान सम्मान बढ़ेगा और कार्यों के अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे. इस सप्ताह बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत होगी क्योंकि कार्यों की अधिकता के चलते घर परिवार और जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका कब मिलेगा. ऐसे व्यापारी जो समय की मांग के अनुसार सामान खरीदते और बेचते हैं, उन्हें सामान की उचित व्यवस्था बनाए रखना पर ध्यान देना है. सप्ताह के मध्य में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. युवा वर्ग अवकाश का फायदा उठाते हुए दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. बच्चों के मनोरंजन के समय उनके आसपास बने रहे, खास तौर से जब वह पटाखे फोड़ रहे हो, तो कोशिश करें कि आपकी मौजूदगी में यह कार्य करें. जो लोग पहले से ही किसी इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें बाहर की खाने पीने की चीजों से सख्त परहेज करना है.

webmorcha.com
मिथुन

मिथुन राशिफल

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों लगातार नौकरी परिवर्तन को लेकर परेशान नजर आएंगे. कार्यस्थल पर योग्यता अनुसार पद और काम न होने को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान दिखेंगे. विवाह, रोजगार, दोस्तों यारों से अनबन के कारण इस सप्ताह आप काफी बेचैन रहने वाले है. बॉस के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है, बातों को मन में रखने के बजाय अच्छा होगा कि आप उनसे स्पष्ट बात करें. इनकम को लेकर व्यापारी वर्ग थोड़ा परेशान नजर आ सकते हैं. पारिवारिक माहौल तो ठीक ठाक रहेगा लेकिन व्यक्तिगत समस्याओं के कारण आपका मन भटका सा रहेगा और जिस कारण घर पर रहना भी कम पसंद करेंगे. युवा वर्ग किसी एक काम की असफलता से हतोत्साहित होकर हाथ पर हाथ रखकर न बैठे, पुनः प्रयास करें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या कितनी ही छोटी क्यों न हो पर उसका इलाज जरूर करें उसे हल्के में तो कतई न लें.

webmorcha.com
कर्क

कर्क राशिफल

Weekly Rashifal कर्क राशि के लोग कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें और किसी भी महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से जाने न दे. आय में वृद्धि की संभावना है, व्यापारी वर्ग को रुका हुआ पैसा मिल सकता है. फालतू के खर्चे में न फंसे अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. युवा वर्ग बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श करके उन्हें त्यौहार की बधाई दें और उनका आशीर्वाद ले. सेलिब्रेशन में गुम होकर पार्टनर को इग्नोर करने जैसी गलती कर सकते हैं. पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी परिवार के साथ कहीं घूमने जाना या फिर रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा. जो लोग घर से दूर रहते हैं, उनकी इस सप्ताह वापसी होने की संभावना है. सेहत की बात करें तो शोर शराबे के माहौल से खुद को दूर रखें, अल्कोहल लेने से भी बचना है. जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उनके त्योहार के रंग में भंग पड़ने की आशंका है.

webmorcha.com
सिंह

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जॉब करने वाले जातकों की स्थिति अनुकूल रहेगी. किसी काम को लेकर व्यस्तता बनी रहने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन झलक सकता है. व्यापार की तरक्की से मन प्रसन्न होगा. दोस्तों के संपर्क में रहे क्योंकि किसी पुराने मित्र से मदद मिलने की संभावना है. सामाजिक जीवन में सक्रिय रहें, नए लोगों से मिलना लाभदायक हो सकता है. पैतृक संपत्ति में मरम्मत या रिनोवेशन का काम कराने का विचार बना सकते हैं. स्पाइनल कॉर्ड, पीठ दर्द से जुड़ी समस्याओं के बढ़ने की आशंका है इसलिए लेटने, बैठने के पॉश्चर पर खास ध्यान दें. सावधानी के तौर पर फर्स्ट एड किट हमेशा तैयार रखें क्योंकि फिसलकर गिरने के कारण हाथ पैर में चोट लगने की आशंका है.

webmorcha.com
कन्या

कन्या राशिफल

Weekly Rashifal कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र की परेशानियों का समाधान मिलेगा. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है. लंबे समय के बाद मित्रों से मिलना जुलना होगा, करीबी मित्र के साथ सीक्रेट बातें शेयर करेंगे. आप जिन्हें पसंद करते हैं, उनसे भी अपने दिल की बात कहने का विचार बना सकते हैं. खुले हाथ से पैसा खर्च करने से बचना है. मेलजोल के माध्यम से परिवार का माहौल ठीक करने का प्रयास करेंगे और जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे. बीपी पेशेंट को इस सप्ताह सेहत के मामले में खास सजग रहना है, दवा का समय पर सेवन करें और बीपी भी थोड़ी-थोड़ी देर में चेक करते रहे.

webmorcha.com
तुला

तुला राशिफल

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को त्योहार के उपलक्ष में कार्यस्थल से पसंदीदा और जरूरतमंद उपहार मिलने की संभावना है. व्यापारी वर्ग को  विदेशी संपर्क के माध्यम से लाभ होने की संभावना है. जिन लोगों ने फोटोग्राफी, पत्रकारिता, संगीत आदि विषयों में शिक्षा ग्रहण की है, उन्हें इस सप्ताह योग्यतानुसार रोजगार मिलने की संभावना है. युवाओं की इच्छा पूर्ति का समय चल रहा है, यदि किसी जरूरी सामान या कहीं घूमने जाने की पेरेंट्स के सामने इच्छा जाहिर की थी, तो वह पूरी होने की प्रबल संभावना है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां एक दो दिन  के लिए जाना हो सकता है. सेहत को ध्यान में रखते हुए डाइट में कुछ परिवर्तन करने पड़ सकते हैं.

वृश्चिक राशिफल

Weekly Rashifal इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, काम के सिलसिले में यात्रा करने का मौका मिलेगा. सरकारी काम या योजना से बड़ा लाभ होने की संभावना है. जो लोग केमिकल, पटाखे या ज्वलनशील पदार्थों का काम कर रहे हैं, वह अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था जरूर रखें,  क्योंकि किसी प्रकार की छोटी-मोटी दुर्घटना होने की आशंका है. महत्वपूर्ण कार्यों में बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, अपने कार्यों में घर के वरिष्ठ लोगों के सुझाव और उनकी रजामंदी को शामिल करें. सप्ताह के अंत तक खर्चों में वृद्धि की आशंका है. जो लोग बेल्डिंग या बहुत बारीकी का काम करते हैं, उन्हें आंखों से जुड़ी समस्या होने की आशंका है.

webmorcha.com
धनु

धनु राशिफल

Weekly Rashifal धनु राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में रुकावट और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य में ग्रहों का सपोर्ट मिलने से आपके वहीं रुके हुए कार्यों के पूरे होने की भी संभावना है. धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी. जो लोग पूजा पाठ से जुड़े सामग्री और भगवान के वस्त्र का कारोबार करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ होने की संभावना है. कारोबार में पिता का सहयोग मिलेगा. उलझनों को बढ़ने देने से रोकने के लिए युवा वर्ग गुरु या बड़े भाई संग विचार विमर्श करें क्योंकि उनकी सलाह से  दुविधा दूर होने की संभावना है. घर गृहस्थी के काम में जीवनसाथी का सहयोग करना पड़ सकता है. यदि आप एक संयुक्त परिवार का हिस्सा है, तो चचेरे भाई बहनों से कुछ कहासुनी होने की आशंका है. न केवल खानपान में बल्कि अपने आस-पास भी साफ सफाई का ध्यान रखना है क्योंकि गंदगी के कारण बीमार हो सकते हैं.

webmorcha.com
मकर

मकर राशिफल

Weekly Rashifal इस मकर राशि के जातकों को बोनस और सैलरी इंक्रीमेंट के समय में आलस्य दिखाने से बचना है और कार्यों को पेंडिंग लिस्ट में तो बिल्कुल  भी शामिल नहीं करना है क्योंकि प्रोफेशनल फ्रंट पर आलस के कारण ग्रोथ रुक सकती है. व्यापारी वर्ग आय का कुछ  हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में खर्च करें आपके मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, दांपत्य जीवन भी इस सप्ताह अच्छा रहने वाला है. बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद युवा वर्ग के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा और आपको संकटों से बचाने में मदद करेगा. किसी जरूरतमंद ब्राह्मण की सेवा करें और उसके लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें. शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देते हुए, संतुलित आहार लें. वाहन प्रयोग सावधानी से करें और यदि ऊंचाई वाले जगह पर काम करते हैं, तो भी खास सावधानी बरतनी होगी.

webmorcha.com
कुंभ

कुंभ राशिफल

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यभार अधिक रहने के कारण वर्क फ्रॉम होम करना पड़ सकता है, जिस कारण त्योहार का आनंद लेने का मौका कम मिलेगा. रोजगार में अच्छा लाभ होने की संभावना है, लेकिन सप्ताह के अंत तक कारोबार में कुछ मंदी भी देखने को मिल सकती है. युवा वर्ग विचारों को स्वतंत्र रखें क्योंकि आपके नए विचार  करियर को नई दिशा देने का काम कर सकते हैं. इस सप्ताह दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे. ससुराल पक्ष से फायदा होने की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, जिन लोगों को जोड़ों में दर्द अर्थराइटिस की समस्या पहले से है, भागदौड़ के कारण उनकी दिक्कत बढ़ने की आशंका है.

webmorcha.com
मीन

मीन राशिफल

Weekly Rashifal इस सप्ताह मीन राशि के जातकों का नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, क्योंकि बॉस की अनुपस्थिति में उनके हिस्से के कार्य भी आपको सौंपे जा सकते हैं. यह सप्ताह लाभ कमाने के लिए अच्छे अवसर लेकर आया है, ऐसे में व्यापारी वर्ग को काम के प्रति एक्टिव रहने के साथ प्रतिस्पर्धियों से भी सावधान रहना है. किसी बात को लेकर पारिवारिक माहौल अशांत होने की आशंका है. जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह पढ़ाई का क्रम टूटने न दे, कोशिश करें कि आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कर ले उसके बाद आप त्योहार एंजॉय करें. सेहत में पेट से जुड़ी समस्या होने की आशंका बनी रहेगी. चिंता करने से बचना है, शांत रहने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें.

27 अक्टूबर, संडे जानिए आज का शुभ अंक और रंग

0
Ank Jyotish

Aaj Ka Ank Jyotish:  27 अक्टूबर 2024: ‘रविवार आज का अंक ज्योतिष: गणना के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रत्येक कार्यो में भरपूर सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बीतेगा। लेन-देन को लेकर सावधानी बरते।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आज कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन संभव है। कारोबार में बढ़िया लाभ होगा। मन खुश रहेगा।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

आज अच्छी सूचना मिलेगी। कानूनी विवाद के सुलझने की खुशी होगी। कारोबार की प्रगति एवं लाभ से संतुष्ट रहेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

परिवार का आज भरपूर मदद मिलेगा। आर्थिक स्थिति में संपन्नता आएगी। कारोबार में सफलता से मन खुश रहेगा।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

आज दैनिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। व्यर्थ विवाद से बचें। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

आज परिवारिक व राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आज नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। कानूनी विवाद से बचना शुभ रहेगा। व्यवसाय की स्थिति यथावत रहेगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

आज कार्यों में अल्प श्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय में अचानक लाभ संभव है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- रेड

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। कारोबार में प्रगति होगी। परिवार में खुशियां आएगी।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- पिंक

भृत्य के हाथों MLA को भेजा आमंत्रण, खल्लारी विधायक ने अपमानित करने का लगाया आरोप!

0
खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव

महासमुंद। जिले के खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने आज प्रेस वार्ता ली। इस वार्ता में बागबाहरा में इनडोर स्टेडियम उद्घाट्न समारोह में विधायक को उपेक्षित करने का आरोप उन्होंने लगाया है।

प्रेस वार्ता में विधायक ने बताया कि नगर पालिका से इंडोर स्टेडियम के विषय में जानकारी ली गई तो बताया गया कि इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा, इसके लिए जानकारी संचनालय भेजी जा चुकी है। उसके बाद जानकारी दी गई कि खेल मंत्री के द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। उसके बाद खेल मंत्री के ना आने पर सांसद महासमुंद के हाथों से इस इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन कराया गया। इस बात से भी खल्लारी विधायक यादव को कोई तकलीफ नहीं रही।

लेकिन, इनडोर स्टेडियम के उद्घाटन की अध्यक्षता के लिए खल्लारी MLA द्वारिकाधीश यादव को एक भृत्य के हाथों सामान्य तौर पर आम आदमी की तरह निमंत्रित किया जाना, फिर उद्घाटन कार्यक्रम के 2 घंटे पहले सीएमओ के द्वारा फोन पर जानकारी देना। छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का सीधा-सीधा प्रयास है ।

जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य सचिव एवं कलेक्टर को लिखित शिकायत दी जाएगी। जिसमें जनता के द्वारा निर्वाचित विधानसभा के प्रतिनिधि के अवमानना की कार्यवाही की मांग की जाएगी।

israel iran attack: 100 फाइटर जेट, 2000 KM दूर ईरान में 1,960 KM प्रति घंटे की रफ्तार से घुसे, 3 स्टेप में मचाया कोहराम

1

israel iran attack: इजराइल ने शनिवार सुबह पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखा दिया. अपने देश से दो हजार किलोमीटर दूर ईरान में अपने सौ से अधिक लड़ाकू विमानों को भेजकर वहां कोहराम मचा दिया. सबसे बड़ी बात इजरायल को कोई इस मिशन में नुकसान नहीं हुआ. और मिशन पूरा होने के बाद बड़े डंके की चोट पर कह भी दिया कि जिसने भी इजरायल पर आंख उठाई उसे करारा जवाब दिया जाएगा.

अब तक का सबसे भीषण हमला

israel iran attack: यरुशलम पोस्ट के मुताबिक इजरायल ने मिसाइल हमलों का बदला लेने के लिए ईरान पर हवाई हमले किए. इजरायल का यह हमला उस हमले का जवाब था जिसमें ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से 1 अक्टूबर को हमला किया था.1980 के बाद इराक के साथ युद्ध के बाद से किसी शत्रु देश ने ईरान पर इस प्रकार पहली बार लगातार हमले किए हैं.

सूरज उगने से पहले इजरायल ने कर लिया मिशन पूरा

israel iran attack: इजराइल के घंटों चले हमले तेहरान में सूर्योदय से कुछ देर पहले ही समाप्त हुए. इजराइल ने कहा कि उसने ईरान में मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए. उसने कहा कि ईरान में हमले करने के बाद उसके विमान ‘‘सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं.’’ इजराइली सेना ने कहा कि उसके विमानों ने ‘‘उन मिसाइल निर्माण संयंत्रों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल उन मिसाइलों को बनाने के लिए किया जाता था जिन्हें ईरान ने पिछले साल इजराइल पर दागा था.’’

F-35 लड़ाकू विमान के जरिए हुआ हमला

israel iran attack: यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, शनिवार को ईरान पर हुए हमले में 100 से अधिक विमान शामिल थे, जिनमें अत्याधुनिक F-35 भी शामिल था. इजरायली फाइटर जेटों ने सबसे पहले सीरिया से ही वायु रक्षा प्रणालियों पर हमला करना करना शुरू किया.  जिसका मेन मकसद था कि ईरान और कोई अन्य देश लोकेशन जान न पाएं. इसके बाद ईरान की राजधानी तेहरान और करज को निशाना बनाया.

2000 किलोमीटर दूर हुआ हमला

israel iran attack: इस बड़े पैमाने पर हमले में 100 से अधिक विमान शामिल थे, जिनमें F-35 “अदिर” स्टील्थ फाइटर शामिल थे, जिन्होंने लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तय की. विदेशी रिपोर्टों के अनुसार, हमले तेहरान और करज पर केंद्रित थे, आईडीएफ ने कहा कि तीन चरण में हमले हुए और तीनों में विशेष रूप से सैन्य स्थलों को टारगेट किया गया, जिससे आगे के संघर्ष के जोखिम कम हो गए.

1,960 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़े विमान

israel iran attack: ईजरायल और ईरान अपने निकटतम बिन्दु पर 900 किमी (560 मील) से अधिक दूरी पर हैं, और ईरान के अधिकांश सैन्य अड्डे और परमाणु स्थल इजरायल से 2,000 किमी (1,243 मील) से अधिक दूर हैं. इसलिए इस मिशन में ईरान के अंदर तक हमला करने के लिए इजरायल ने एफ-35जेट विमानों का इस्तेमाल किया.

एफ-35 की स्पीड 1200 से दो हजार किलोमीटर प्रति घंटा है इस मिशन में मीडिया रिपोर्ट की माने तो F-35A Lightning II का  प्रयोग किया गया है. जिसकी स्पीड 1,960 किलोमीटर प्रति घंटा है. जिस तरह रात 2.30 पर मिशन शुरू हुआ और करीब छह बजे के पहले खत्म हुआ, इससे पता चलता है कि इजरायल ने अपने मिशन में एफ-35 के नए वर्जन का उपयोग किया है. तभी लड़ाकू विमान कोहराम मचाकर वापस भी आ गए.

इजरायल के लेफ्टिनेंट जनरल मिशन को कर रहे थे लीड

israel iran attack: आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी किर्या में वायु सेना के बंकर से ईरान में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे, उनके साथ मेजर जनरल तोमर बार, वायु सेना कमांडर भी थे. ईरान में किसी तरह इजरायली विमानों को तकलीफ न हो और सकुशल वापस आ जाए, इसके लिए इजरायल की विशेष यूनिट 669 हाई अलर्ट पर थी. आईडीएफ अब ईरान, इराक, यमन, सीरिया और लेबनान से संभावित प्रतिक्रियाओं पर बारीकी से नज़र रख रहा है और किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयारी कर रहा है.

रायगढ़ जंगल में मृत हालत में मिले 3 हाथी

0

रायगढ़। जिले में एक दुखद घटना घटी है। यहां तीन हाथियों की मौत हो गई है, इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है. यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चुह्कीमार जंगल में हुई है. जहां 11 KV लाइन के तार टूट जाने के कारण करंट लगने से एक बड़ा हाथी, एक युवा हाथी और एक छोटे हाथी की जान चली गई है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जिला के डीएफओ घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. बताया कि यह घटना जंगल के बीच में बिछे बिजली के तारों के टूटने के कारण हुई, जिससे 3 हाथी करंट के चपेट में आ गए. वन अमला मौके पर मौजूद है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है.

कोमाखान राज परिवार के थियेंद्र प्रताप का निधन, शोक में डुबा क्षेत्र

0

महासमुंद। कोमाखान राज परिवार के सदस्य एवं राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष थियेंद्र प्रताप सिंह का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया है।

स्मृति शेष ठाकुर थियेंद्र प्रताप सिंह

आपका जन्म कोमाखान जमीदार ठाकुर भानुप्रताप पिता कृषि वैज्ञानिक ठाकुर नरेंद्र प्रताप माता श्रीमती बाल कुमारी के  गर्भ से हुआ। आपकी प्रारंभिक शिक्षा कोमाखान राजकुमार कालेज रायपुर में हुई, उच्च शिक्षा एमबीए की शिक्षा नागपुर से की। उन्होंने पढ़ाई के बाद खेती किसानी में विशेष ध्यान देकर उन्नत खेती करने लगे, फसल चक्र परिवर्तन, जैविक कृषि, जैव पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहे, आपने सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों बढ़चढ़ कर भाग लिया, सुअरमार गढ़ के संरक्षण, एवं कोमाखान राज परिवार के ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका, सुअरमार गढ़ के संरक्षण, ऐतिहासिक पुरातत्विक स्थल घोषित कराने में आपका अथक प्रयास रहा। राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहते हुए धार्मिक कार्यक्रमों भागीदारी रही। आदिवासी समाज  की रैलियों में अग्रपंक्ति में ध्वज लिए प्रेरित करते।

आप सादगी के प्रतिमूर्ति थे, सहजता धीरज  धैर्य, मृदु भाषी होने के साथ बहुत अच्छे श्रोता थे, चुने हुए शब्दों का प्रयोग करते, उनके पेंट कुर्ता गमछा के साथ खेती वाले घुटने तक के जूते उनकी खास पसंद रही। आप सादा भोजन, अल्पाहारी, अल्प व्ययी जीवन शैली लोगो को प्रेरित करता रहेगा।

अंत्येष्टि कार्यक्रम की सूचना

आज 26 अक्टूबर 2024 को ठाकुर थियेंद्र प्रताप सिंह की अंतिम यात्रा निवास स्थान चकचकी से दोपहर 2 बजे कोमाखान राजमहल के लिए निकलेगी, बाड़ा में अंतिम दर्शन के साथ पूर्वजों के स्थल पर 4 बजे तक सम्पन्न होगी।

Ank Jyotish: 26 अक्टूबर, शनिवार जानिए आज का शुभ अंक और रंग

0
webmorcha
Ank Jyotish

Aaj Ka Ank Jyotish:  26 अक्टूबर: ‘शनिवार आज का भविष्यफल: अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज शनिवार को प्रियजनों के साथ किसी नई ख़रीद या नए अनुबंध का आनंद लें। अनावश्यक खर्च से बचें। इसके बजाय अपनी रचनात्मक और आध्यात्मिक पक्ष संलग्न करें। आपके दोस्त काम या प्रोजेक्ट के साथ साथ आपकी वित्तीय सहायता भी करेंगे।

शुभ अंक-2

शुभ रंग- पिंक

अंक 2

आज शनिवार को आपकी मेहनत को पहचान मिल रही है और जल्द की कोई इनाम भी मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी बस इसे अपने खुद पर हावी न होने दें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नारंगी

अंक 3

आज शनिवार को कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

आज शनिवार को सफलता का स्वाद लेने के लिए नए करियर की तरफ ध्यान केंद्रित करें या स्व रोजगार की शुरुआत के बारे में सोचें। अपना नया नाम और पहचान बनाएं ताकि लोग आपका सम्मान करें।

शुभ अंक- 13

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

आज शनिवार को आपकी व्यस्त दिनचर्या आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। लघु यात्रा, बैठक या सभा की भी संभावना है। कोई भी अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। विदेशियों से मिलना या काम करना भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

शुभ अंक-15

शुभ रंग- हरा

अंक 6

आज शनिवार को बहुत सारी चीजों या बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन पैसा आपकी सबसे बड़ी चिंता का कारण बनेगा। अपनी प्राथमिकताओं को समझें और अपनी योजनाओं पर अच्छे से काम करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- क्रीम

अंक 7

आज शनिवार को आपको नए परिवेश या वातावरण में काम करने का मौका मिलेगा जिससे आप अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। जीवन में अपने अनुभव और रचनात्मकता से आप तारीफ के साथ-साथ धन लाभ भी पाएंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 8

आज शनिवार को नया दौर समृद्धि और भावनात्मक स्थिरता देगा। भावुक स्वभाव को बदले और विचार बांटे ताकि आपस की गलतफहमी दूर की जा सके। जितना हो सके अपने आसपास के लोगों को खुश रखें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज शनिवार को ऑफिस के साथ-साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने कामों के प्रति जिम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे।

शुभ अंक-1

शुभ रंग -नीला