रायगढ़: अफसर के घर से 45 लाख की चोरी, FIR दर्ज

रायगढ़। जिले के पुसौर क्षेत्र में चोरों ने एक सरकारी अफसर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 45 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोर ने मकान से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। लगभग 45 लाख रुपये की चोरी की आशंका जताई गई है। इनमें सोने के आभूषण और नगद रुपये शामिल हैं।

घटना उस समय की है जब मकान मालिक अपने परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे। चोरों ने घर में घुसकर पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुसौर Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरों का सुराग जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। Police का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी किए गए सामान को बरामद किया जाएगा।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Vastu Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं रहता ध्यान, करें ये वास्तु टिप्स, होगा बदलाव!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में अपने नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए कई शानदार उपाय बताए गए हैं। होम में वास्तु दोष का प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर भी होता है. हमेशा माता-पिता की यह प्राब्लम होती है कि उनके बच्चे बात नहीं मानते. ऐसे में वे सबसे प्रथम उनके आराम करने सोने एवं शिक्षा का कमरें को ध्यान रखें। किस वह दिशा में है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय, जिसे पहलकर आप अपने बच्चों के  आने वाले भविष्य सुधार सकते हैं. बच्चे का मन पढ़ाई में न लगने की कारण वास्तु दोष भी हो सकता है.

Vastu Tips वास्तु के मुताबिक, घर में वास्तु दोष होने से नकारात्मकता बढ़ती है और इससे पढ़ाई में मन नहीं लग पाता. इसी कारण बच्चे  पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म भी नहीं कर पाते हैं. घर में वास्तु दोष होने की वजह से भी बच्चे के मन की एकाग्रता खत्म हो जाती है. वह पढ़ाई करते समय बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं.

Vastu Tips वास्तु के कुछ उपाय अपनाकर बच्चों के पढ़ाई में मन लगाया जा सकता है:

बच्चों का पढ़ाई रूम पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए.

पढ़ाई टेबल का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए.

पढ़ाई टेबल पर ढेर सारी किताबें न रखें.

पढ़ाई टेबल पर पूर्व की ओर देवी सरस्वती की तस्वीर रखें.

पढ़ाई टेबल पर एक क्रिस्टल का ग्लोब भी रख सकते हैं.

पढ़ाई रूम में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए.

Vastu Tips
Vastu Tips

पढ़ाई रूम में भरपूर रोशनी होनी चाहिए.

पढ़ाई रूम में बेकार की चीज़ें जैसे टीवी, मैगज़ीन, सीडी प्लेयर, वीडियो गेम, कबाड़ आदि न रखें.

पढ़ाई रूम में हल्के रंग का कलर करवाना चाहिए.

पढ़ाई रूम में मोबाइल, लैपटॉप आदि समान नहीं रखना चाहिए.

पढ़ाई रूम में मेज कभी भी कोने में नहीं होनी चाहिए.

पढ़ाई रूम में लाइट पीछे से आनी चाहिए.

बच्चों के पढ़ाई रूम में मोमबत्ती लगाना चाहिए. इससे उनका मन पढ़ाई की ओर केंद्रित होगा.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/ 

पत्रकार मुकेश का हत्यारा ठेकेदार सुरेश की रईसी आया सामने, हेलीकाप्टर से पहुंचा था दुल्हनिया लेने, Gold से लदे थे दंपत्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यहां सैप्टिक टैंक में मिला था. इस मामले में पुलिस (Police) ने ठेकेदार समेत 4 आरोपियों को धर दबोचा है। पत्रकार के हत्या के आरोप में हत्यारा ठेकेदार सुरेश चंद्राकर यही वो व्यक्ति है, जो अपने लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है. उसने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सबसे महंगी शादी की थी. पत्नी की डिमांड को पूरा करने के लिए उसने किराए का हेलीकॉप्टर बुक किया था. इसकी चर्चा प्रदेशभर में थी.

पत्रकार मुकेश का हत्यारा ठेकेदार सुरेश की रईसी
पत्रकार मुकेश का हत्यारा ठेकेदार सुरेश की रईसी

2021 में हुई थी सुरेश और रेणु की विवाह

बीजापुर में दिसंबर 2021 में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने रेणुका से शादी की थी. इस शादी में दूल्हे सुरेश चंद्राकर ने अपनी दुल्हनिया से वादा किया था कि वह उसकी शादी को यादगार बनाएगा. बताया जा रहा कि सुरेश और रेणुका की शादी में करीब 10 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. रेणुका ने सुरेश चंद्राकर से कहा था कि वह चाहती है कि उनकी विदाई यादगार होनी चाहिए. इसके बाद सुरेश ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था.

पत्रकारों ने किया चक्काजाम, हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग

बता दें कि बीजापुर में तीन दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Journalist Mukesh Chandrakar) की हत्या कर दी गई है. उनका शव शुक्रवार को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में शव मिला था, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पंचनामा किया. मुकेश के शव पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद प्रदेशभर के पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश है. आज रायपुर, बस्तर समेत कई जिलों में पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को किया था उजागर

बता दें कि मुकेश ने कुछ दिन पहले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण पर खबर चलाई थी. उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

फेसबुक पर जाइए

हमसे जुडिए

पत्रकार मुकेश की मर्डर पर फूटा पत्रकारों का गुस्सा, NH पर चक्काजाम

बीजापुर। पत्रकार मुकेश की मर्डर के बाद बस्तर के पत्रकारों का गुस्सा NH पर आ गया है। हाइवे पर चक्काजाम कर पत्रकार मर्डर के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. चक्काजाम की वजह से नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. वहीं मौके पर बड़ी संख्या में Police बल तैनात है.

मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) के अंतिम संस्कार से पहले पत्रकारों के अपनी मांग को लेकर अड़े हैं. पत्रकारों की मांगों में व पत्रकार मुकेश चंद्राकर को शहीद का दर्जा देने के साथ ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की बीजापुर सहित बस्तर संभाग में जितनी भी संपत्तियां है, उसे जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित करने, हत्याकांड में संलिप्त सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

इसके अलावा सुरेश चंद्राकर की सुरक्षा में लगाए गए जवानों को हटाये जाने के साथ सुरेश चंद्राकर को जारी सभी टेंडर रद्द कर सभी बैंक खाते, पासपोर्ट सील करने और घटना स्थल चट्टान पारा में बने उसके अवैध बाड़ा (यार्ड) को तत्काल नेस्तनाबूत करते हुए गंगालूर रोड पर स्थित प्लांट सील करने, गाड़ियों को राजसात करने के साथ बीजापुर SP जितेंद्र सिंह यादव को तत्काल सस्पेंड या तबादला करने की मांग कर रहे हैं. मांग नहीं माने जाने पर 5 जनवरी से अनिश्चिकालीन चक्काजाम की चेतावनी दी है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

पत्रकार मुकेश का हत्यारा दिल्ली से गिरफ्तार, अब तक 4 हिरासत में

Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में इस समय की बड़ी बात सामने आई है। मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) का हत्यारा दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस (chhattisgarh police) ने मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि एक जनवरी 2025 से लापता बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश 3 जनवरी शाम सेप्टिक टैंक में मिली थी। मुकेश चंद्राकर के मोबाइल की आखिरी लोकेशन के पास एक बाड़े में बने सेप्टिक टैंक को पुलिस ने तोड़वाया तो उसमें मुकेश की लाश मिली थी। मुकेश की हत्या करने के बाद सेप्टिक टैंक में डालकर उसे ढक दिया गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं प्रदेशभर के पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है।

पुलिस (Police) द्वारा किए गए पंचनामे में पत्रकार मुकेश चंद्राकर के शव पर कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उनके सिर पर सात जगह नुकीले हथियार से वार के निशान पाए गए, जबकि माथे पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि उनकी हत्या गला घोंटकर की गई है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भाई को पुलिस (Police) ने इस मामले में गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे है।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: पत्रकार संगठनों में भारी गुस्सा

Journalist Mukesh Chandrakar Murder Bijapur: बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में रायपुर प्रेस क्लब और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की है. छत्तीसगढ़ के अन्य पत्रकार संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है और राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. 4 जनवरी को बीजापुर बंद और अस्पताल चौक पर दो घंटे के सांकेतिक चक्का जाम का आह्वान किया है. आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने एक ठेकेदार के परिसर में सेप्टिक टैंक से लापता पत्रकार मुकेश का शव बरामद किया था. बीजापुर निवासी पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की रात से अपने घर से लापता थे. इस संबंध में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस परिसर से पत्रकार का शव बरामद किया गया है वह परिसर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का है. परिसर में बैडमिंटन कोर्ट और नौकरों के लिए क्वार्टर है.

CM ने क्या कहा?

CM विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है. मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं. उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें.

जानें क्या है मांगे?

स्थानीय नागरिकों और पत्रकार संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन से निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं:

संपत्ति जब्त:  सुरेश चंद्राकर की बीजापुर और बस्तर संभाग में स्थित सभी संपत्तियों को जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित किया जाए.कड़ी सजा: हत्याकांड में शामिल सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए.सुरक्षा हटाई जाए: सुरेश चंद्राकर की सुरक्षा में तैनात जवानों को तत्काल हटाया जाए.टेंडर और खाते रद्द: सुरेश चंद्राकर को दिए गए सभी टेंडर रद्द किए जाएं. उनके बैंक खाते और पासपोर्ट सील किए जाएं.अवैध निर्माण पर कार्रवाई: घटना स्थल चट्टान पारा के अवैध बाड़े को नष्ट किया जाए. गंगालूर रोड स्थित उनके प्लांट को सील किया जाए और गाड़ियों को राजसात किया जाए.शहीद का दर्जा: युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर को शहीद का दर्जा दिया जाए.

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर व महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब यह मांग करता है कि इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच करवाई जाए और हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो 5 जनवरी से बीजापुर में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Mukesh Chandrakar murder case: आरोपी सुरेश चंद्राकर कांग्रेस पार्टी का निकला खास व्यक्ति, BJP ने किया ट्वीट

Mukesh Chandrakar murder case। बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा मुख्य आरोपी कांट्रेक्टर सुरेश चंद्राकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का खास व्यक्ति हैं। दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा का प्रदेश सचिव का पद देकर नवाजा भी हैं।

बस्तर में इस बार पत्रकार की हत्या ना तो पुलिस की गोली से हुई है और ना ही माओवादियों ने गला रेता है। इस बार बस्तर में भ्रष्टाचार से सराबोर ठेकेदार ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर तस्वीरों से विचलित हो सकते हैं।

माओवादियों के ठिकाने से CRPF के जवान को बचाकर लाने वाले पत्रकार साथी की हत्या सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार की पोल खुलने के कारण कर दी गई है। बस्तर संभाग के कोंटा थाने में बीते बरस चार पत्रकारों को फर्जी गांजा तस्करी केस में फसा दिया गया था। फिलहाल पत्रकार ज़मानत में हैं और हर सप्ताह थाने में उपस्थिति दर्ज कराने जाते हैं।

कांग्रेस
कांग्रेस

अब बस नए साल की शुरुआत हुई और पहली ही तारीख़ को बीजापुर जिले के एनडीटीवी के पत्रकार को ठेकेदार ने मारकर अपने सैप्टिक टैंक में डाल दिया। आज देर शाम पुलिस ने शव निकाला है। Also Read – सड़क किनारे मिली युवक की खून से सनी लाश, फैली सनसनी उप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक बस्तर में पत्रकार चुनौतियों का सामना करते हैं यह साबित करने की ज़रूरत नहीं है।

कांग्रेस
कांग्रेस

तीन दिनों से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश घर से 2 किमी और बीजापुर थाने से पांच किमी की दूरी पर चट्टानपारा इलाके में सेप्टिक टैंक में मिली है. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच में जुटी है। बता दें कि मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घर से बाहर निकले थे. कुछ देर के बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया.

कोई खबर नहीं मिलने पर युकेश चंद्रकार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मुकेश के गुमशुदगी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए IG सुंददराज पी ने शुक्रवार शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही थी. उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया था कि टीम को पड़ताल के लिए एक्टिव किया गया है. जानकारी पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी. इसके अलावा पुलिस की एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया था।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

भ्रष्ट्राचार उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश की मर्डर, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का भाई गिरफ्तार, अन्य फरार

Journalist Mukesh Chandrakar: छत्तीसगढ़ के इतिहास में पत्रकारितापर एक और काले धब्बे लग गया, यहां भ्रष्ट्राचार को उजागर करने वाले मुकेश चंद्राकर मर्डर कर दी गई।  बीजापुर में तीन दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। मुकेश चंद्राकर के मोबाइल की आखिरी लोकेशन के पास एक बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में उनका शव मिला, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पंचनामा किया। इस दौरान मुकेश के शव पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं प्रदेशभर के पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है।

बता दें कि पुलिस द्वारा किए गए पंचनामे में पत्रकार मुकेश चंद्राकर के शव पर कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उनके सिर पर सात जगह नुकीले हथियार से वार के निशान पाए गए, जबकि माथे पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि उनकी हत्या गला घोंटकर की गई है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भाई को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच – SP जितेंद्र यादव

एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मीडिया से कहा, “शाम 5 बजे चट्टान पारा में लोकेशन के आधार पर हमने जांच की। संदिग्ध के आधार पर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े के पास एक सेप्टिक टैंक थी, जिसे जेसीबी से तोड़ा गया, जहां पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बरामद किया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जो भी संदिग्ध लोग हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- मैं स्तब्ध हूँ…

मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “स्तब्ध हूँ… दुःखद है कि भाजपा राज में पत्रकारों को पत्रकारिता करने की कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ रही है। 1 जनवरी से लापता हुए बस्तर के तेजतर्रार पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव आज सेप्टिक टैंक में मिला, जो कि बेहद डराने वाली खबर है। मुकेश चंद्राकर जी ANI, NDTV, News 24 जैसे कई चैनलों में रहे और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।”

पत्रकार
पत्रकार

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में रायपुर प्रेस क्लब और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की है. दुर्ग में रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों नें कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, और इस घटना ने राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए.बता दें, NDTV के लिए काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकार मुकेश की हत्या से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. पत्रकारों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कठोर से कठोर सजा दोषियों को देने की मांग की है.

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Today’s horoscope: 04 जनवरी 2025। शनिदेव इन राशियों पर होंगे मेहरबान

Today’s horoscope: 04 जनवरी 2025। आज शनिवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष (Today’s horoscope)

शनिवार आज आपको किसी पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

वृष (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको किसी लोन आदि के मिलने में समस्या आएगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे एकजुट होकर जुटना होगा।

मिथुन (Today’s horoscope)

शनिवार मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि भय या शंका बनी हुई है, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। संतान को किसी गलत काम की लत लग सकती है, जिसके लिए आपको उन पर निगरानी बनाकर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है।

कर्क (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कुछ कठिनाईया आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

सिंह (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। शेयर मार्केट में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। जीवनसाथी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कन्या (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी नए काम में आप बिना सोचे समझे आगे न बढ़े। आप किसी मकान, दुकान की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लगेगी।

तुला (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। बच्चों की पढ़ाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जिनके लिए आप उनके अध्यापकों से बातचीत करेंगे। आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

वृश्चिक (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर परिवार में किसी सदस्य से कोई बहसबाजी नहीं करनी है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकते हैं। अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उतना ना मिलने से आपको थोड़ी टेंशन लगी रहेगी, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे।

धनु (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ दिखा कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर (Today’s horoscope)

शनिवार आज के दिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो आपको परेशानी देगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। कोई लड़ाई झगड़ा बढ़ने से आपको समस्या हो सकती है। आपको काफी संघर्षों के बाद समस्याओं से निजात मिलेगी। आपको अपने भाई के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचे, नहीं तो बाद में उसे पूरा करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

मीन (Today’s horoscope)

शनिवार आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान दें। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसके लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी।

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

Ank Jyotish 04 January 2025: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish January 2025: 04 जनवरी शनिवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है ।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक- 1 Ank Jyotish

शनिवार आज सरकारी कर्मचारी के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति हो सकती है। आभूषण और ज्वैलरी की शापिंग कर सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। पिता के साथ चला आ रहा विवाद खत्म होगा। घूमने, फिरने व पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक- 2 Ank Jyotish

शनिवार आज संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं गति पकड़ेंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

अंक- 3 Ank Jyotish

शनिवार आज मानसिक तनाव खत्म हो सकते हैं। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आ रहीं दिक्कतें दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के लिए रोमांटिक दिन है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लेमन

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक- 4 Ank Jyotish

शनिवार आज कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। कामकाज व आजीविका में आप अच्छे तरीके से व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में भी अपने परिवार को प्यार देंगे। स्थितियों में बदलाव के साथ बेहतर समय की आशा है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- लाल

अंक- 5 Ank Jyotish

शनिवार आज आपका स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम आदि का ध्यान रखें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे।

शुभ अंक -2

शुभ रंग- वायलेट

अंक- 6 Ank Jyotish

शनिवार आज आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। आत्म मंथन का समय है। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नारंगी

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 7 Ank Jyotish

शनिवार आज सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी।

शुभ अंक- 42

शुभ रंग- सिलवर

अंक- 8 Ank Jyotish

शनिवार आज व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आप दोगुने जोश के साथ अपने कार्यों में डटे रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-  लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक- 9 Ank Jyotish

शनिवार आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो, शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। जीवनसाथी से संबंधो में सरलता व सहजता आएगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- मेजन्टा

फेसबुक पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/