Home Blog Page 688

करेले के साथ भूलकर भी न खाएं 5 फूड, खराब हो सकता है सेहत, जान लें

2
webmorcha.com
करेले

करेले एक ऐसी बेहतरीन सब्जी है, जिसे कुछ लोग इसके कड़वे स्वाद के कारण से खाना पसंद नहीं करते हैं. वहीं, कुछ लोगों को करेला इतना पसंद होता है कि वे इसे हर दिन भी खा सकते हैं. स्वाद में बेशक करेला (Karela) कड़वा होता है, लेकिन इसमें पोषक तत्वों का खजाना मौजूद होता है.

इस सब्जी को डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण कहा जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. पाचन तंत्र को भी ये सब्जी दुरुस्त रखती है. हालांकि, करेला (Karela) खाते समय आपको कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना जरूरी है वरना लाभ होने की बजाय नुकसान हो सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके कड़वे स्वाद और पोषक तत्वों के कारण इसे कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर खाना अनहेल्दी हो सकता है.

करेले के साथ ना खाएं ये चीजें

मीठे फल- टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, करेला को कभी भी फल खासकर मीठे फलों के साथ ना खाएं. इसमें सेब, केला, आम में शुगर हाई होता है, जो करेले में मौजूद कड़वाहट को बढ़ा सकते हैं. मीठे और कड़वे स्वाद को एक साथ खाने से टेस्ट बिगड़ सकता है.

दूध से बने खाद्य पदार्थ- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, दूध, चीज को जब आप करेले में मिक्स करते हैं तो इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों ही बदल जाता है. दूध के साथ तो करेले को बिल्कुल भी न बनाएं. करेला का कड़वा स्वाद डेयरी उत्पादों के क्रीमी टेक्सचर के प्रति नेगेटिव तरीके से प्रतिक्रिया कर सकता है, जिससे व्यंजन का स्वाद बिगड़ जाता है.

स्ट्रॉन्ग मसालों को न करें मिक्स- आप करेले में लौंग, दालचीनी, जायफल मिलाकर न बनाएं. इससे इनका स्वाद भी करेले के स्वाद पर हावी हो जाएगा, जिससे करेला बिल्कुल खाने लायक नहीं लगेगा. आप चाहें तो जीरा, धनिया करेले की सब्जी में डाल सकते हैं. इससे स्वाद में बदलाव नहीं होगी.

एसिडिक फूड– जिस खाद्य पदार्थ में एसिडिटी की मात्रा अधिक होती है, उसे भी करेले के साथ कभी नहीं खाना चाहिए. इसमें खट्टे फल, टमाटर करेले के कड़वेपन को और भी ज्यादा तेज, तीव्र कर सकते हैं. एसिडिक कम्पाउंड करेले में मौजूद कड़वे तत्व के प्रति रिएक्ट करता है. इससे स्वाद और भी ज्यादा खराब हो सकता है.

शहद- अगर आप करेले के स्वाद को सुधारना के लिए उसमें शहद डालकर पकाते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें. आयुर्वेद के अनुसार, करेले में शहद को मिक्स करके बनाने या सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन का निर्माण हो सकता है.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

21 august Ka Ank Jyotish: बुधवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

0
webmorcha.com
Ank Jyotish Numerology

21 august Ka Ank Jyotish: बुधवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल

अंक 1

आज किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। Ank Jyotish बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मजा लें। दिल के मामले समय अभी पेचीदा साबित हो सकता है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – नीला

अंक 2

वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। Ank Jyotish आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी नए काम की शुरुआत में अभी  सावधानी बरतें।

शुभ अंक – 35

शुभ रंग – लाल

अंक 3

नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। Ank Jyotish किसी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक – 65

शुभ रंग – हरा

अंक 4

कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। Ank Jyotish अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।

शुभ अंक -8

शुभ रंग – लेमन

शनि की महादशा: 19 वर्ष तक भुगतना पड़ता है, सरल रास्ता भी हो जाता है कठिन, जानें क्या है शनि की महादशा

अंक 5

आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। Ank Jyotish अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ अंक – 05

शुभ रंग – मेजेन्टा

अंक 6

परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। Ank Jyotish परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। मानसिक दबाव से उभरने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – सिल्वर

अंक 7

अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वर्ना पेट की तकलीफ अस्पताल के चक्कर कटवा सकती है। Ank Jyotish सफलता पाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – पीला

अंक 8

प्रेम-संबंध में लिए चली आ रही नाराजगी आज के दिन खत्म हो सकती है। Ank Jyotish परिवार में कुछ समस्या आने के कारण आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक – 54

शुभ रंग -ग्रे

अंक 9

आज बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। Ank Jyotish आपके दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा। किसी नए काम की योजना बनाएंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – सफेद

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

bhado 2024: जानें इस माह में खान-पान को कैसे रखें संयमित

1
webmorcha.com
bhado 2024

bhado 2024: सावन व भादो या भाद्रपद मास में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आषाढ़ के बाद ये दोनों महीने भी बरसात के मौसम होते हैं। इस मौसम में जठराग्नि (पाचन शक्ति) कमजोर व मंद हो जाती है। इसलिए वात पित्त व कफ से संबंधित रोग बढ़ जाते हैं। वर्षा ऋतु में जलवायु में विषाक्त या विषैले कीटाणु पैदा हो जाते है, जो बीमारियां फैलाते हैं। ये कीटाणु खेत में लगे फल व सब्जियों को भी अपना घर बना लेते हैं। हालांकि दूध-दही खेत में नहीं होते, लेकिन वातावरण में व्याप्त कीटाणु का असर इन पर भी खूब होता है, इसलिए दूध-दही का यथासंभव सेवन करने से बचें या न खाएं।

bhado 2024: इन चीजों का सेवन से करें एवाइड

– दूध ना पीएं।

– हरी पते वाली सब्जियां न खाएं।

– रसदार फल न खाएं।

– बैंगन न खाएं, क्योंकि इसमें कीड़े हो जाते हैं और पेट में गैस भी बनाते हैं।

– चकुंदर, खीरा, ककड़ी न खाएं।

– फास्ट फूड न खाएं।

– ज्यादा मिठाई न खाएं।

– मांस-मदिरा न लें।

– ठंडी व बासी चीज न खायं।

– आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक्स न पीएं।

bhado 2024: इन चीजों का करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार इस महीने में जल्दी पचने वाले ताजा व गर्म भोजन करना चाहिए।

– सेब, केला, अनार, नासपाती आदि मौसमी फल खाएं।

– टमाटर का सूप ले सकते हैं।

– अदरक, प्याज, लहसुन खाएं।

– बेसन की चीजें व हलवा खाएं।

– पानी उबाल कर पीएं।

– हल्दी वाला दूध पीएं।

– देसी चाय या काढ़ा पीएं।

– पुराना चावल, गेहूं, मक्का, सरसों, मूंग, अरहर की दाल खाएं।

– छोटी हरड़ खाएं, पेट साफ़ रहेगा व पेट की बीमारियों से बचाव रहेगा।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Ank Jyotish 20 August 2024: कारोबार में सफलता, होगा फायदा, इन्हें रहना होगा सतर्क

0
webmorcha.com
Ank Jyotish Numerology

20 august Ka Ank Jyotish: मंगलवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

आज मंगलवार को उच्च अधिकारी चिंता का कारण बनेंगे. दिन के दौरान अनिश्चितता बनी रहेगी. कुछ लोग स्वार्थी कारणों से आपको गुमराह कर सकते हैं. Ank Jyotish आपको उनकी सच्चाई को समझने में सक्षम होना चाहिए. व्यापार में उन्नति होगी और आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे. किसी ऐसे व्यक्ति से अलग होने की संभावना है, जिसकी आप परवाह करते हैं. आपका लकी नंबर 9 है और आपका लकी रंग पर्पल है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

इस समय शानदार अवसर आपके सामने आने वाला है. आज आप अपने गुस्से पर काबू रखने के लिए संघर्ष करेंगे. आपकी ज़मीन या संपत्ति को नुकसान पहुंचने के संकेत हैं. Ank Jyotish आपके व्यवसाय में विदेशी तत्व बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं. अपने साथी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें. आपका लकी नंबर 7 है और आपका लकी रंग बेबी पिंक है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

मंगलवार को लंबे इंतजार के बाद कोर्ट केस आपके पक्ष में फैसला लेंगे. अगर आप अपनी मां के करीब रहते हैं, तो आप दोनों में से कोई एक दूर जा सकता है. Ank Jyotish बेतहाशा खाने और टीवी देखने के बाद अब वापस अपने आकार में आने का समय है. जहां तक आपकी नौकरी का सवाल है, आज दक्षता आपका मध्य नाम है. आपका बुद्धिमान साथी आपके लिए बेहद भाग्यशाली है. आपका लकी नंबर 17 है और आपका लकी रंग इलेक्ट्रिक ग्रे है.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

मंगलवार को बड़े संस्थानों में अधिकारी काफी मददगार हैं. आपकी शानदार जीवनशैली और तड़क-भड़क आज आपके साथियों को प्रभावित करेगी. Ank Jyotish आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर नहीं है. आराम से रहें. व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हैं, लेकिन आप उनसे प्रभावी ढंग से निपटते हैं. एक आकस्मिक संबंध कुछ अधिक गंभीर रूप ले सकता है. आपका लकी नंबर 2 है और आपका लकी रंग बेबी पिंक है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

मंगलवार को आप खुश और प्रसन्नचित्त हैं. आज आपको कोई भी बाधा नहीं है. आपको अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखना चाहिए. पैसा कमाना पहले कभी इतना आसान नहीं रहा. आप इस समय रोमांटिक प्रयासों में सफल हो सकते हैं, क्योंकि आप अपनी बढ़ी हुई सेक्स अपील से विपरीत लिंग को आकर्षित कर सकते हैं. आपका लकी नंबर 18 और आपका लकी रंग पीला है.

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

उच्च अधिकारियों से संबंधित कार्य शुरू करने और पूरा करने के लिए यह एक अनुकूल दिन है. आपको वह ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिसकी आपको तलाश है. Ank Jyotish बुरे सपने आपको परेशान करते हैं, जिससे रात को अच्छी नींद लेना मुश्किल हो जाता है. विलासिता पर खर्च करने से खर्च बढ़ जाता है. इस समय रोमांस के आसार नहीं हैं. आपका लकी नंबर 3 है और आपका लकी रंग क्रीम है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आप दूसरों पर बहुत प्रभाव रखते हैं. यह किसी सार्वजनिक समारोह में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होगा. आपकी शानदार जीवनशैली और दिखावटीपन आज आपके साथियों को प्रभावित करेगा. Ank Jyotish आप पूरे दिन अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे. यदि आप विदेश से सहयोग या निवेश की योजना बना रहे हैं तो आप निराश हो सकते हैं. इन चीजों को अधिक अनुकूल अवधि तक के लिए टाल देना ही बेहतर है. सुनिश्चित करें कि आप सही जगह पर प्यार की तलाश कर रहे हैं. आपका लकी नंबर 7 और आपका लकी रंग गुलाबी है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

उच्च अफसरों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इससे आगे चलकर परेशानी हो सकती है. बच्चों से जुड़ी बुरी खबर आपका दिन खराब कर सकती है. Ank Jyotish इस समय किसी भी तरह का टकराव विनाशकारी होगा. अप्रत्याशित रूप से आपको अचानक कोई लाभ मिल सकता है। इस अवधि के दौरान किसी रिश्ते में प्रतिबद्धता के संकेत हैं. आपका लकी नंबर 11 और आपका लकी रंग लाइट ग्रे है.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

मंगलवार को आप सार्वजनिक जीवन के सभी रूपों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपकी मां के साथ प्रेमपूर्ण बातचीत के संकेत हैं. सिर में चोट लगने की संभावना है, सावधान रहें. Ank Jyotish आपके कार्यस्थल पर एक अच्छा दिन आपका इंतजार कर रहा है. आपके साथी के साथ आपका रिश्ता और अधिक सार्थक मोड़ लेगा. आपका लकी नंबर 8 और आपका लकी रंग बैंगनी है.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

मुख्यमंत्री की कलाई पर अभ्यास स्कूल की छात्राओं ने सजाई खुद की बनाई राखी*

1
webmorcha.com
मुख्यमंत्री की कलाई पर अभ्यास स्कूल

*विशेष अवसर*| शिक्षा के प्रति जागरूकता से बदल रही देवार जनजाति की तस्वीर पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी।

*महासमुंद*. रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला महासमुंद की छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता से बनाई राखी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कलाई पर सजाई। सोमवार को प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र के नेतृत्व में स्कूल की छात्राएं पूर्वी देवार, भूमि देवार, नेहा देवार, पीहू बुंदेला और सारिका ढीमर मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचीं। इन छात्राओं में देवार जनजाति की बच्चियों को शामिल देख मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारा और स्नेह जताते हुए शिक्षा के प्रति जागरुकता से बदल रही देवार जनजाति की तस्वीर पर खुशी जताई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चियों की राखी स्वीकारने पर सीएम का आभार जताया।

webmorcha.com
अभ्यास प्राथमिक शाला महासमुंद

प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी कदमों से वे बच्चे, जो कभी कबाड़ बिनते थे, अब स्कूल आकर पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की कलाई पर इन बच्चियों द्वारा राखी बांधने का यह कदम सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। मालूम हो कि प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र ने ऐसे घुमंतू बच्चों को स्कूल तक लाने और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अपनी सैलरी का एक हिस्सा बच्चों के लिए पेंसिल बॉक्स, यूनिफार्म बेल्ट, चॉकलेट और बिस्कुट में खर्च किया, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा है।

यहां यह बताना जरूरी होगा कि मुख्यमंत्री की अपील पर प्रधान पाठक और उनकी शिक्षकीय टीम की अथक मेहनत के फलस्वरूप, जो स्कूल कभी कम दर्ज संख्या के चलते बंद होने की कगार पर था, वहां अब 90 से अधिक बच्चों की दर्ज संख्या हो गई है, जिनमें 20 से अधिक बच्चे देवार जाति के हैं।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Kailash Vijayvargiya: भारत में 30 साल बाद ‘गृहयुद्ध’ छिड़ जाएगा? कैलाश विजयवर्गीय के सनसनीखेज दावे पर मचा हडकंप

0
webmorcha.com
Kailash Vijayvargiya

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री BJP  के कैलाश विजयवर्गीय (Vijayvargiya) ने एक सनसनीखेज दावा कर नए विवाद को जन्म दे दिया है. कांग्रेस बरस पड़ी है. दरअसल, सेना के एक सेवानिवृत्त अफसर का हवाला देते हुए कैलाश ने दावा किया कि उन्होंने ‘बदलती जनसांख्यिकी’ का हवाला देते हुए उनसे कहा है कि देश में 30 साल बाद ‘गृहयुद्ध’ शुरू हो सकता है. कांग्रेस ने विजयवर्गीय के इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है. मुख्य विपक्षी दल ने मांग की है कि इसके लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.

विजयवर्गीय (Vijayvargiya) ने इंदौर में रविवार को रक्षाबंधन से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा, ‘सामाजिक समरसता आज के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. मैं कल-परसों सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ बैठा था जो सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं. उन्होंने कहा कि 30 साल बाद इस देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा और 30 साल बाद ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप लोग रह नहीं पाएंगे, जिस प्रकार हमारे देश के अंदर जनसांख्यिकी बदल रही है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें इस बात पर विचार और चिंतन करना है. हमें इसके लिए काम करना चाहिए कि हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो.’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके विजयवर्गीय (Vijayvargiya) ने यह भी कहा कि कुछ लोग अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के तहत सिर्फ कुर्सी पाने के लिए हिंदू समुदाय को जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं. भाजपा के दिग्गज नेता का बयान भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चा में है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ‘विजयवर्गीय का बयान सरासर गैर जिम्मेदाराना है. यह देश में अस्थिरता और भय का माहौल पैदा करने वाला और अमन-चैन और भाईचारे पर सवाल खड़ा करने वाला बयान है. उन्हें इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.’

शुक्ला ने कहा कि विजयवर्गीय (Vijayvargiya) को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सेना के किस सेवानिवृत्त अफसर ने देश में 30 साल बाद गृहयुद्ध शुरू होने की आशंका जताई है और इस आशंका का क्या आधार है? विजयवर्गीय (Vijayvargiya) ने जिस कार्यक्रम में विवादित बयान दिया उसे शहर के एक सामाजिक संगठन ने आयोजित किया था. ‘सामाजिक समरसता रक्षाबंधन पर्व’ के नाम से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता भी शामिल हुए और उन्होंने सफाईकर्मी महिलाओं से राखी बंधवाई.

 

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ के 8 जिले में रक्षाबंधन पर होगी झमाझम बारिश

0
webmorcha.com
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन के खुबसूरत पर्व पर बारिश मजा किरकिरा कर सकता है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग IMD ने 8 जिले में मुसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. राखी के त्योहार के दिन यदि झमाझम बारिश होती है तो पर्व  का मजा खराब हो सकता है. राखी के दिन छुट्टी होती है ऐसे में बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए जाती हैं. छुट्टी का दिन होने के चलते बच्चे और बड़े दोनों त्योहार मनाकर घूमने जाते हैं. मौसम विभाग IMD की अलर्ट यदि सच साबित होती है तो आपकी मुश्किलें इस दिन बढ़ सकती हैं.

रक्षाबंधन पर बारिश अलर्ट: मौसम विभाग IMD ने रक्षाबंधन के त्योहार के दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट का असर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों पर होगा. बारिश को लेकर 24 से 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश होने के साथ ही अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. रक्षाबंधन के दिन अगर बारिश होती है तो बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

8 जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग रायपुर के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के जिले बारिश से सराबोर होने वाले हैं. जिन जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें सरगुजा. जशपुर, कोरिया शामिल हैं. बारिश का येलो अलर्ट मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरबा के लिए भी जारी किया गया है. तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

भारी बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात: मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में हालात बिगड़ सकते हैं. निचली बस्तियों में पानी भरने का खतरा बढ़ सकता है. बारिश के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम के भी हालत बन सकते हैं. त्योहार का मौसम होने और सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते लोगों को बारिश से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Ank Jyotish 19 August 2024: शानदार रहेगा इनका आज का दिन, जानें लक्की नंबर और शुभ रंग

0
webmorcha.com
Ank Jyotish Numerology
Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

आप सार्वजनिक जीवन के सभी रूपों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, चाहे आप किसी भी वर्ग के हों. आप खुश और संतुष्ट हैं; दिन शानदार उपलब्धियों से भरा है. Ank Jyotish इस समय प्रॉपर्टी का लेन-देन सबसे ज़्यादा नुकसानदेह साबित होगा. आपके पास दिन के लिए कई योजनाएं हैं, और ज़्यादातर सफल होंगी. आपके साथी और भाई-बहनों के साथ माहौल शांत और दूर-दूर का है. आपका लकी नंबर 11 है और आपका लकी रंग गुलाबी है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आज आप बहुत मेहनत करेंगे और अंततः सफल होंगे; Ank Jyotish जरूरी नहीं कि व्यक्तिगत लाभ ही आपकी असाधारण प्रेरणा का कारण हो. आज सामूहिक गतिविधियों में भागीदारी पर जोर रहेगा. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि आप थोड़ा उदास महसूस कर रहे हैं. आपकी मेहनत रंग लाएगी, यह समय बड़े धन लाभ का है. दिल के मामले अब सुलझेंगे. आपका लकी नंबर 4 है और आपका लकी रंग इंडिगो है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक 3

आज भाई-बहन मदद के लिए तैयार और इच्छुक हैं. Ank Jyotish बच्चे आज आपको खुशी के बड़े पल प्रदान करेंगे. आज बिजली के उपकरणों से सावधान रहें. आपके खर्चे बहुत ज़्यादा हैं, अन्यथा एक बढ़िया दिन में एकमात्र असंगति. रोमांटिक छुट्टी मनाने का मौका है. आपका लकी नंबर 2 है और आपका लकी रंग गुलाबी है.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 4

आज भाई-बहन या करीबी मित्र के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा. जीवन की सुख-सुविधाओं को पाने की इच्छा, यहां और अभी, पूरे दिन बनी रहेगी. आंखों में संक्रमण हो सकता है; Ank Jyotish डॉक्टर से मिलें. दोपहर में किस्मत के खेल में आप भाग्यशाली हो सकते हैं. कोई आपके और आपके साथी के बीच में खड़ा होने में सफल हो गया है. शायद अब कार्रवाई करने का समय आ गया है. आपका लकी नंबर 15 है और आपका लकी रंग गुलाबी भूरा है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक 5

किसी प्रतिष्ठित संस्थान आपको प्रशंसा की वर्षा करेगा. आप आज ऐसी स्थिति में फंसे हुए महसूस करते हैं, जिससे आप उलझन में हैं. मानसिक तनाव बढ़ गया है और शारीरिक ऊर्जा कम हो गई है. इस समय आराम से रहें. आप अपने आस-पास जो कुछ भी हो रहा है, Ank Jyotish उससे बेपरवाह होकर लाभ कमाने की कोशिश करते हैं. आपका रिश्ता कुछ खास बन सकता है. आपका लकी नंबर 6 है और आपका लकी रंग क्रीम है.

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक 6

भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते शांत और दूरगामी हैं. Ank Jyotish आज आप बाहर खाने का आनंद लेंगे. आपको अपनी कार या घर बेचने का फैसला करना पड़ सकता है. आज आप जो पेशेवर संबंध बना रहे हैं, उनसे आपको लाभ होगा. आपके प्रियजन के साथ आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ रही हैं; आपको इस पर काम करने की जरूरत है ताकि आप और करीब आ सकें. आपका शुभ अंक 9 है और आपका शुभ रंग केसरिया है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आज आप जीवन में बेहतर चीजें पाना चाहते हैं. दृढ़ रहें, और ये चीजें समय के साथ आपके पास आएंगी. जीवन की विलासिता को पाने की इच्छा, यहीं और अभी, पूरे दिन बनी रहती है. तुरंत मेडिकल चेक-अप करवाएं. यह कुछ ऐसा हो सकता है जिसे आप कुछ समय से टाल रहे हैं. Ank Jyotish आप थोड़ा उदास और निराश महसूस कर रहे हैं, और इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है. शाम को अपने साथी के साथ आराम करें; यह दिन भर की परेशानियों और तनावों का इलाज है. आपका लकी नंबर 4 है और आपका लकी रंग रॉयल ब्लू है.

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक 8

शीर्ष प्रबंधन में लोगों से अच्छी खबर की उम्मीद करें. आज आप चिंता के दर्द से पीड़ित लग रहे हैं. सिर में तेज दर्द हो सकता है; आराम करें और आराम करें. आपके विचार किसी को गहराई से प्रभावित करेंगे, और आपको अपने प्रयासों के लिए अच्छा पुरस्कार मिलेगा. Ank Jyotish आपके रिश्ते ने अच्छे दिन देखे हैं; इससे पहले कि यह आप पर हावी हो जाए, अपने गुस्से पर काबू पा लें. आपका लकी नंबर 6 है और आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउन है.

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज आप सार्वजनिक आंदोलनों में गहरी रुचि लेंगे जो बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं. खरीदारी की होड़ आज आपको खुश कर देगी, क्योंकि आप घर के लिए सामान खरीदेंगे. व्यक्तिगत आकर्षण में वृद्धि आपको बहुत समृद्धि लाएगी. Ank Jyotish नए व्यापारिक गठबंधन बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन है. अपने साथी के साथ आपके मधुर संबंध और अधिक प्रतिबद्ध हो जाते हैं. आपका भाग्यशाली अंक 18 है और आपका भाग्यशाली रंग मैजेंटा है.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Raksha Bandhan 2024: छह शुभ योग में रक्षाबंधन आज, 7 घंटे से ज्यादा वक्त तक शुभ मुहूर्त,

2
webmorcha.com
Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024: आज देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं. बदले में भाई बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, राखी का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इस साल रक्षाबंधन पर 6 शुभ संयोग बने हैं, जिसकी वजह से यह अत्यंत शुभ माना जा रहा है. हालांकि इस बार सुबह में सूर्योदय के साथ ही भद्रा लग गई है, इसकी वजह से रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह में न होकर दोपहर में है. आज दोपहर से रात तक राखी बांधी जा सकेगी.

रक्षाबंधन तिथि 2024

Raksha Bandhan 2024:  रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा को मनाते हैं. पंचांग के आधार पर श्रावण पूर्णिमा ति​थि 19 अगस्त को है.

श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरूआत: आज, सोमवार, 03:04 एएम से

श्रावण पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: आज, सोमवार, रात 11:55 पीएम पर

रक्षाबंधन 2024 के 6 शुभ संयोग

  1. रवि योग: 05:53 ए एम से 08:10 ए एम तक.
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:53 बजे से सुबह 08:10 बजे तक.
  3. शोभन योग: सूर्योदय 05:53 ए एम से रात तक.
  4. राज पंचक: शाम 07:00 पी एम से कल 05:53 ए एम तक.
  5. अंतिम सावन सोमवार व्रत
  6. सावन पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक?

रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया सुबह से ही है. भद्रा का प्रारंभ सुबह 05:53 ए एम से है और इसका समापन दोपहर 01:32 पी एम पर होगा. इस तरह से भद्रा का साया 7 घंटे 39 मिनट तक रहेगा. भद्रा के बाद ही राखी बांधनी चाहिए. रक्षाबंधन पर राहुकाल 07:31 ए एम से 09:08 ए एम तक है.

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन मुहूर्त 2024

आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए 7 घंटे से अधिक समय तक का शुभ मुहूर्त है. राखी बांधने का शुभ समय 1 बजकर 32 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक है.

Raksha Bandhan 2024: राखी बांधने का मंत्र

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:,

तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:.

रक्षाबंधन 2024 पूजा विधि और राखी बांधने का तरीका

  1. शुभ मुहूर्त में बहन को चाहिए कि वे तांबे, पीतल, चांदी आदि की थाली में चंदन या रोली, अक्षत्, दही, राखी या रक्षा सूत्र, मिठाई, नारियल, दीपक, माचिस आदि सामग्री रख लें.
  2. राखी वाले दिन बहन को काले या सफेद कपड़े पहनने से बचना चाहिए. ऐसा ही भाई को भी करना चाहिए. राखी का रंग भी काला न हो.
  3. Raksha Bandhan 2024: अब आप शुभ समय में भाई को एक आसन पर बैठाएं. ध्यान रखें कि उनका मुख पूर्व की ओर रहे. भाई के सिर को रूमाल से ढक दें.
  4. सबसे पहले भाई को चंदन और दही से तिलक लगाएं. उस पर अक्षत् जरूर लगाएं. उसके बाद उसके दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधें. राखी बांधते समय मंत्र पढ़ें. मंत्र याद नहीं है तो मंगलकामना करें. यदि आपके पास राखी नहीं है तो आप रक्षा सूत्र भी बांध सकती हैं.
  5. फिर दीप जलाकर भाई की आरती उतारें और मिठाई खिलाएं. बड़ी बहन हैं तो भाई उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और भाई बड़े हैं तो बहन उनका आशीर्वाद लें. भाई बहन को दक्षिणा स्वरूप कुछ रुपए और उपहार दें.

भाई-बहन न हों तो वे कैसे मनाएं रक्षाबंधन?

Raksha Bandhan 2024: यदि किसी व्यक्ति की बहन नहीं है तो वह किसी भी मंदिर में जाकर पुरोहित से रक्षा सूत्र बंधवा सकते हैं. ऐसे ही जिन लड़कियों और महिलाओं के भाई नहीं हैं तो वे अपने इष्ट देव को राखी बांध सकती हैं या फिर आप कान्हा जी यानि भगवान श्रीकृष्ण को राखी बांध सकती हैं.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

कोमाखान, जेल से मिला जमानत, 24 साल की युवती को मारा चाकू, ICU में एडमिट

0
webmorcha.com
चाकू लगने से गंभीर चोट

महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम करहीडीह में दुष्कर्म के आरोप में जेल पहुंचे युवक ने एक युवती के पेट में चाकू मारकर जान से मारने की कोशिश की। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट किया गया है। युवती के पिता ने कोमाखान पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि

पढ़े यहां FIR

मेरे परिवार में मेरी पत्नी श्रीमती तरूलता बरई के अलावा एक बेटा शुभम कुमार बरई एवं एक बेटी गीतिका है। मेरी बेटी कु0 गीतिका बरई उम्र 24 साल हास्टल में रहकर रायपुर के रावतपुरा युनिवर्सिटी में बी फार्मा की पढाई कर रही थी पढाई पुरी होने के  पश्चात पिछले दो माह से हमारे साथ गांव में निवास कर रही है । मेरी पत्नी श्रीमती तरूलता बरई ग्राम मुनगासेर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है ।

माह मार्च 2024 में हमारे गांव के रहने वाले मोहन साहू पिता धनसाय साहू ने मेरी पत्नी के साथ काम करने वाली यामिनी चेलक के साथ छेडखानी किया था जिसकी रिपोर्ट थाना कोमाखान में की गई थी इस मामले में मेरी पत्नी गवाह थी जिनका बयान न्यायालय में भी हुआ था । छेडखानी के इस मामले में  तब मोहन साहू जेल चला गया था । आज से करीबन 05- 06 दिन पूर्व मोहन साहू जमानत मे छुट कर गांव वापस आया था और मुझे बोला था कि तुम्हारी पत्नी मेरे खिलाफ गवाही दी है जिसके कारण मैं जेल में था अब तुम लोगों को देख लुंगा । दिनांक 16/08/2024 को मैं गांव से 02 किलोमीटर दूर ग्राम साल्हेभांठा गया था और मेरी पत्नी अपने डियूटी में ग्राम देवरी गई थी मेरी बेटी घर मे अकेली थी ।

चाकू लगने से गंभीर चोट

साल्हेभांठा से मैं वापस आ रहा था दोपहर करीबन 12.30 बजे मुझे मेरी बेटी फोन करके बताई कि मोहन साहू घर में घुसकर मुझे चाकू मार दिया है तब मैं तत्काल घर पहुंचा तो देखा कि मेरे घर के सामने का मेन गेट खुला हुआ है और गेट के अंदर पोर्च वाले हिस्से मे मेरी बेटी घायल अवस्था में लहू लुहान पडी हुई थी । मैं जोर जोर से अवाज दिया तो आसपास रहने वाले कुन्ती बाई साहू, प्रेशनलाल साहू वहां पर आये ।

अपनी बेटी से मैं घटना के बारे में पूछा तो बताई कि वह छत के उपर कपडा लाने गई थी उसी समय गेट खुलने की आवाज सूनकर नीचे कमरे मे आई तो देखी कि गांव का मोहन साहू पिता धनसाय साहू कमरे में था और बोला कि तेरी मां ज्यादा होशियार बनती है तेरे को मजा चखाता हूं बोलते हुए अपने जेब से धारदार चाकू निकाला और हत्या करने के उद्देश्य से लगातार वार करने लगा जिससे कि मेरे बांये कंधे और पसली में चाकू लगने से गंभीर चोट आया है ।

ICU में एडमिट

प्रेशनलाल साहू मुझे बताया कि मोहन साहू को थोडी देर पहले तुम्हारे घर से निकलकर भागते देखा हूं । मैं देखा कि मेरी बेटी का बहुत ज्यादा खून बह रहा है और स्थिति गंभीर है,  तब हम सब मिलकर तुरंत मेरे कार के माध्यम से उसे ईलाज के लिए बागबाहरा शासकीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टर के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया एवं गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर द्वारा मेरी बेटी को रायपुर रिफर किया गया तब एम्बुलेंस के माध्यम से मैं अपनी बेटी को रायपुर के वी वाय अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया हूं जहां पर उसे ICU में रखा गया है ।

भर्ती कराने उपरांत आज रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आया हूं । मोहन साहू पिता धनसाय साहू निवासी करहीडीह के द्वारा मेरी पत्नी तरूलता बरई के द्वारा उसके विरूध्द कोर्ट में बयान देने के कारण दुश्मनी वश मेरी बेटी की हत्या करने के उद्देश्य से चाकू से वार कर चोंट पहुंचाया गया है । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें