Home Blog Page 689

छत्तीसगढ़ बारिश के लिए हो जाएं तैयार, IMD का अलर्ट

0
Weather आज मौसम प्रणाली छत्तीसगढ़ Chhattisgarh
Weather छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश थम गई थी, अच्छी बारिश का इंतजार यहां हो रहा है। लेकिन अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक आगामी 2 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ में फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग IMD की मानें तो अगले कुछ दिनों तक बारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी। जिससे मध्यम से लेकर तेज बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम हिस्से में निम्न दाब का एरिया बना हुआ है। जिसके उत्तर-पश्चिम दिशा की और आगे बढ़ने की संभावना है। यदि यह आगे बढ़ता है तो इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और अगले 4 दिनों तक बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर सरगुजा, बिलासपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यहां बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें बारिश के साथ गरज चमक की संभावना भी जताई है।

जानें अभी तक कितनी बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून इतना मेहरबान नहीं रहा है। इसके बावजूद जितने भी दिन बारिश हुई है। उसके आकड़े सामने आए है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से लेकर 16 अगस्त तक हुई बारिश की बात की जाए तो औसत 781 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बीजापुर जिले में 1705. 2 मिमी जबकि सरगुजा में 417.9मिमी औसत के साथ सबसे कम बारिश हुई है। फिलहाल मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

बाढ़, गरज चमक को लेकर सावधानी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग IMD रायपुर ने गरज चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर के अंदर जाए या सुरक्षित पक्के आश्रयों पर रहें। यदि आसपास कोई पक्का आश्रय ना दिख रहा हो तो खुले में उखड़ू होकर बैठ जाएं। भूलकर भी बारिश में पेड़ों का आश्रय ना लें। इसके साथ ही बारिश में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट का उपयोग ना करें। बिजली की लाइनों से दूर रहें। बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहे। पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थान की ओर जाएं।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

18 august Ka Ank Jyotish: रविवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

0

18 august Ka Ank Jyotish: रविवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक-1

मन में बेचैनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें ज़्यादा हो सकती हैं। Ank Jyotish सही वाणी बोलें। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – गुलाबी

अंक – 2

किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है, लेकिन मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। माता अस्वस्थ रह सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। Ank Jyotish कंपटीशन रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं। स्त्री के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा।

शुभ अंक – 42

शुभ रंग – पीला

अंक- 3

आप ऊर्जावान रहेंगे। आज आप आत्मविश्वास से सराबोर रहेंगे। Ank Jyotish मां के स्वास्थ्य में कमी आपको परेशान करेगी। कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – नीला

अंक-4

संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ चिंतित रहेंगे। Ank Jyotish आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। पुत्र से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – फिरोजी

अंक-5

नए दोस्तों से मुलाकात संभव है। निर्यात की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को नया ऑर्डर मिल सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। Ank Jyotish उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – सिल्वर

अंक -6

छात्रों के लिए दिन शुभ है। इस साल छात्र बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगें। Ank Jyotish आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज की शाम एन्जॉय करें।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – हरा

अंक-7

परिजनों में किसी बात को लेकर अशांति छायी रह सकती है। Ank Jyotish बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – बैंगनी

अंक-8

भाग्य आपका साथ देगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। Ank Jyotish लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक-9

आपके पैरों में दर्द रह सकता है। Ank Jyotish अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी काम में जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।

शुभ अंक – 26

शुभ रंग – लाल

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

17 august Ka Ank Jyotish: शनिवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

0

17 august Ka Ank Jyotish: शनिवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें अपना भविष्यफल

अंक 1

शनिवार को आप प्रोत्साहन के लिए तरसते हैं; केवल प्यार और कोमल धक्का ही आपके अंदर सर्वश्रेष्ठ को सामने लाता है. आप खुश और संतुष्ट हैं; दिन शानदार उपलब्धियों से भरा है. Ank Jyotish इस समय मुकदमेबाजी सामने आने की आशंका है. आप काफी मौद्रिक लाभ कमाते हैं और एक ईर्ष्यापूर्ण पेशेवर प्रतिष्ठा अर्जित करते हैं. कोई खास व्यक्ति आपके लिए कुछ अतिरिक्त अच्छा करता है. आपका लकी नंबर 18 है और आपका लकी रंग लाल है.

अंक 2

आप जो भी काम करेंगे, उसमें आगे बढ़ेंगे और भाग्य के उतार-चढ़ाव को अपने कदमों में समेट लेंगे. आज सामूहिक गतिविधियों में भागीदारी पर जोर रहेगा. Ank Jyotish यह वह समय है, जब आप वह हासिल कर सकते हैं जिसके लिए आप लंबे समय से तरस रहे हैं. पदोन्नति के लिए चुने जाने की प्रबल संभावना है. आपके साथी के साथ आपके रिश्ते में वह बढ़िया, शांत गुण है. आपका भाग्यशाली अंक 7 है और आपका भाग्यशाली रंग लेमन है.

अंक 3

आपको अप्रत्याशित क्षेत्रों से प्रशंसा मिलेगी. Ank Jyotish  बच्चे आज आपको खुशी के बड़े पल प्रदान करेंगे. यदि आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या है तो किसी अच्छे विशेषज्ञ से परामर्श लें. व्यापार में उन्नति होगी और आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है. इस अवधि में आपके साथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है. आपका शुभ अंक 22 है और आपका शुभ रंग इंडिगो है.

अंक 4

इस समय आप दर्शनशास्त्र की ओर झुकाव रखते हैं. जीवन की विलासिता को पाने की इच्छा, यहीं और अभी, पूरे दिन बनी रहती है. Ank Jyotish आपके प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हैं, लेकिन आप उन्हें शांत करने के लिए चतुराई और कूटनीति का उपयोग कर सकते हैं. आज आप खर्च करने के मूड में हैं. खुद का आनंद लें. रोमांस खिल रहा है और आप अपने साथी के साथ कुछ यादगार पल साझा करेंगे. आपका लकी नंबर 18 है और आपका लकी रंग रोज़ी ब्राउन है.

अंक 5

आपको उच्च अधिकारियों के माध्यम से बहुत कुछ हासिल होगा. आज आप ऐसी स्थिति में फंसे हुए महसूस करते हैं, जिससे आप उलझन में हैं. Ank Jyotish आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा चरम पर है, जिससे आपको सर्वशक्तिमान होने का अहसास हो रहा है. अभी प्राप्त जानकारी आपको वित्तीय लाभ के लिए बोली लगाने में मदद करेगी. मौजूदा संबंध संकट में हैं; सुलह की कोशिश न करें, समय को जो करना है, करने दें. आपका शुभ अंक 17 है और आपका शुभ रंग सफेद है.

अंक 6

लंबे समय से लंबित कागजी कार्रवाई आश्चर्यजनक आसानी से पूरी हो जाएगी. आज आप बाहर खाने का आनंद लेंगे. आपका आकर्षण और अच्छा स्वास्थ्य आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर है. काम में रुकावटें इस समय उपलब्धि में सबसे बड़ी बाधा हो सकती हैं. Ank Jyotish आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं जिसकी ओर आप बहुत आकर्षित होते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं कर पाते कि पहला कदम कैसे उठाया जाए. आपका भाग्यशाली अंक 7 है और आपका भाग्यशाली रंग मैरून है.

अंक 7

कोई ऐसा व्यक्ति जो अधिकार के पद पर हो, आपकी मदद करेगा. जीवन की सुख-सुविधाओं को पाने की इच्छा, आज और अभी, पूरे दिन बनी रहेगी. Ank Jyotish ऐसा लगता है कि आप फ्लू की चपेट में आ रहे हैं. जनसंपर्क से आपको पर्याप्त लाभ मिलने के संकेत हैं. आपके जीवन में रोमांस आपको तृप्ति की भावना से भर देता है और आपको बादलों में विचरण कराता है. आपका भाग्यशाली अंक 1 है और आपका भाग्यशाली रंग हल्का लाल है.

अंक 8

कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपको गलत समझ सकता है. आज आप चिंता के दर्द से ग्रस्त दिख रहे हैं. मदद के प्रस्ताव स्वीकार करते समय सावधान रहें, क्योंकि आज धोखे की संभावना अधिक है. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोग इस अवधि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. Ank Jyotish आप खुद को प्रलोभन से दूर विवाहेतर संबंध में पा सकते हैं. आपका लकी नंबर 11 है और आपका लकी रंग पीच है.

अंक 9

आपकी गर्मजोशी और समझदारी अतीत में खराब हुए रिश्तों पर मरहम का काम करेगी. आज शॉपिंग करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, क्योंकि आप घर के लिए कुछ खरीदेंगे. तुरंत मेडिकल चेक-अप करवाएँ. यह ऐसा काम हो सकता है जिसे आप कुछ समय से टाल रहे थे. Ank Jyotish आज का दिन बहुत सारा पैसा कमाने का है. नए रोमांस की संभावनाएँ बहुत अच्छी हैं. आपका लकी नंबर 6 है और आपका लकी रंग लाल है.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में चोरी करने वाले 5 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार

0
webmorcha.com
कथावाचक प्रदीप मिश्रा

रायपुर। राजधानी से सटे ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कार्यक्रम में किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर 03 अलग-अलग महिला श्रद्धालुओं के गले में पहने सोने की चैन को चोरी कर लिया गया था।

उच्च अफसरों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। टीम के सदस्यों द्वारा वाहनों सहित होटल, लॉज एवं ढ़ाबों की भी चेकिंग की जाकर अज्ञात आरोपी की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्य थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित वेलकम होटल को चेक कर रहे थे, कि होटल में उ.प्र. के कुछ व्यक्ति रूके थे, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे, जिनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में 03 नग सोने का चैन रखा होना पाया गया।

चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्तियों द्वारा ग्राम गनौद/खरखराडीह में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के कार्यक्रम में अलग – अलग 03 महिलाओं के गले से सोने की चैन को चोरी करना बताया गया। जिस पर व्यक्तियों के कब्जे से 03 नग सोने की चैन बरामद कर थाना राखी में कार्यवाही किया जा रहा है।

आरोपियों के नाम 01. अरविंद कुमार पिता राम नवल उम्र 24 वर्ष निवासी महूल सहराना थाना पवई जिला आजमगढ (उ.प्र.)। 02. पूजा देवी पति अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बलुवा मुबारकपुर थाना बलुवा जिला आजमगढ़ (उ०प्र०)। 03. सुनीता देवी पति नितीश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरिया थाना बिलरिया जिला आजमगढ (उ०प्र०)। 04. सपना देवी पति राजू चमार उम्र 30 वर्ष निवासी साकिनान बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)। 05. आशादेवी पति राधे कुमार उम्र 58 वर्ष निवासी बलूवा थाना बिलरिया गंज जिला आजमगढ (उ.प्र.)। 06. कौशिल्या देवी पति भोले उम्र 58 वर्ष निवासी महूवार थाना कोपा जिला मउ (उ.प्र.)।

छत्तीसगढ़ झोलाछाप कथित डॉक्टर का कारनामा, इंजेक्शन देते ही महिला को हुई खून की उल्टी, मौत के बाद फरार

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की खुदखुशी

0
webmorcha.com
कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की खुदखुशी

रायपुर। बीजापुर जिले के थाना परिसर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इससे जवान की मौत हो गई है. गोली चलने की आवाज से थाने में कोहराम  मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना भैरमगढ़ थाना की है.

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सोनू हपका ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. थाना परिसर में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पोलिए जवान ने खुद को शूट किया. घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को फ़ौरन भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है. हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या किन कारणों से की, पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़ झोलाछाप कथित डॉक्टर का कारनामा, इंजेक्शन देते ही महिला को हुई खून की उल्टी, मौत के बाद फरार

2
webmorcha.com
झोलाछाप कथित डॉक्टर

रायपुर। बिलासपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झोलाछाप कथित डॉक्टर के उपचार से मौत का मामला सामने आया है. सर्दी-खांसी और बुखार का झोलाछाप डॉक्टर से उपचार  करा रही एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई. इसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है. घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है. वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं. बता दें कि रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमिटार गांव में सत्यजीत गोलदार यश मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और मेडिकल स्टोर की आड़ में उसने बगल में ही एक क्लिनिक खोला है. जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है. झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची.

छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 6 प्रदेशों में आज भारी बारिश IMD का अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 6 प्रदेशों में आज भारी बारिश IMD का अलर्ट

1
IMD गर्मी
IMD

छत्तीसगढ़ IMD का अलर्ट। इस समय देशभर में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है. कुछ प्रदेशों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग IMD ने 16 अगस्त को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने 18 और 19 अगस्त को दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

आईएमडी IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है. सप्ताह के दौरान पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है. 16-17 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है. 16-21 अगस्त के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में, 16-21 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में, 15 तारीख को पंजाब में, 16 अगस्त को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 16 अगस्त को बारिश हो सकती है.

IMD के अनुसार, आगामी 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा व गुजरात क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 16 और 19-21 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है और 18-21 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में, 18-20 अगस्त के दौरान विदर्भ और कोंकण और गोवा में, 17-21 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

16 august Ka Ank Jyotish: शुक्रवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा दिन, इन्हें रहना होगा सतर्क

0

16 august Ka Ank Jyotish: शुक्रवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

यह वक्त अन्य की उलझनों  में उलझने का नहीं है। Ank Jyotish आपके पास अपनी ही बहुत सारी परेशानियाँ हैं. आज आप बहुत ही खुशमिजाज मूड में हैं. अपने बेहतरीन स्वास्थ्य के कारण आप पूरे दिन बहुत खुश रहेंगे. आप आसानी से बहुत सारा पैसा कमा लेते हैं. ज़्यादातर पैसे किसी मुश्किल समय के लिए बचाकर रखते हैं. इस समय प्यार की रौनक बनी रहेगी.

आपका लकी नंबर 4 है और आपका लकी रंग ग्रे है.

अंक 2

इस समय सत्ता के पद के लिए प्रतिस्पर्धा करने का यह अच्छा समय है. आपकी माँ के साथ प्रेमपूर्ण बातचीत के संकेत हैं. मदद के प्रस्ताव स्वीकार करते समय सावधान रहें, क्योंकि आज धोखे की आशंका अधिक है. Ank Jyotish कार्यस्थल पर पारस्परिक समस्याएँ अवसाद का कारण हो सकती हैं. आप खुद को किसी ऐसे व्यक्ति की ओर अधिक आकर्षित पाते हैं, जिसे आप केवल कुछ समय से जानते हैं.

आपका भाग्यशाली अंक 5 है और आपका भाग्यशाली रंग हरा है.

अंक 3

आपकी उदारता और दयालुता की कोई सीमा नहीं है. आज आप कला, साहित्य और संगीत में गहरी रुचि रखते हैं. मदद के प्रस्ताव स्वीकार करते समय सावधान रहें, क्योंकि आज धोखे की आशंका अधिक है. Ank Jyotish हाल के अनिश्चित दौर के बाद शेयर बाजार में बढ़िया फायदा मिलने की संभावना है. आपका साथी आपकी बात या आपकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है. जानें क्यों.

आपका लकी नंबर 11 है और आपका लकी रंग पीच है.

अंक 4

इस समय आपको प्रशंसा मिलेगी. यह दिन मानसिक और शारीरिक रूप से आपकी परीक्षा लेने वाला है. अपने दरवाज़े सावधानी से बंद करें; पछताने से बेहतर है कि सुरक्षित रहें. Ank Jyotish आप तनावग्रस्त और बेचैन हैं क्योंकि व्यवसाय से जुड़ी समस्याएं लगातार आपके दरवाज़े पर दस्तक दे रही हैं. बड़े दिन के लिए योजना बनाने का यह एक अच्छा समय है.

आपका लकी नंबर 22 है और आपका लकी रंग डार्क ग्रे है.

अंक 5

इन दिनों रिश्तों में सबसे ज़्यादा प्रतिकूल परिस्थितियाँ आती हैं. आज आप पर मिश्रित भावनाओं का प्रभाव रहेगा. सिर में तेज़ दर्द हो सकता है; आराम करें और आराम करें. Ank Jyotish आपके बैंक बैलेंस में काफ़ी वृद्धि होने की संभावना है! रोमांस में चमक बनी रहेगी और आप अपने साथी के साथ एक प्यारी शाम बिताएँगे.

आपका लकी नंबर 8 है और आपका लकी रंग पैरट ग्रीन है.

अंक 6

अधिकार के पद पर बैठा कोई व्यक्ति आपको परेशानी में डाल रहा है. आज कविता और साहित्यिक समारोहों में आपकी रुचि बनी रहेगी. Ank Jyotish सिरदर्द और बुखार की भावना पूरे दिन बनी रह सकती है. इस अवधि के दौरान नकदी का प्रवाह अत्यधिक है. आप चाहते हैं कि आपका प्रेम जीवन सिर्फ़ शारीरिक संबंधों से बढ़कर हो.

आपका भाग्यशाली अंक 5 है और आपका भाग्यशाली रंग गहरा हरा है.

अंक 7

स्थानीय अफसरों के पास लंबित काम धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे. यह दिन आपको मानसिक और शारीरिक रूप से परखने वाला है. इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन को अंतिम रूप दिया जा सकता है. Ank Jyotishअपने पेशेवर क्षितिज का विस्तार करने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है. यह रोमांटिक यादें बनाने का समय है. अपने जीवनसाथी के साथ कुछ खास पल बिताएं.

आपका लकी नंबर 15 है और आपका लकी रंग लाल है.

अंक 8

परिवार और मित्र आपको बहुत खुशी देते हैं. आप खुश और संतुष्ट हैं; दिन शानदार उपलब्धियों से भरा है. अगर आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या है तो किसी अच्छे विशेषज्ञ से सलाह लें. आज आपको जो लाभ मिलेगा, वह आपकी मेहनत के अनुपात में बहुत ज़्यादा होगा. यह आपके लिए अपने साथी के जीवन में बदलाव लाने का अवसर है.

आपका लकी नंबर 3 है और आपका शुभ रंग कॉफ़ी है.

अंक 9

मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अधिक मिलनसार बनें. बच्चों से जुड़ी बुरी ख़बरें आपका दिन खराब कर सकती हैं. कोई छोटी सी स्वास्थ्य समस्या परेशानी का कारण बन सकती है. Ank Jyotish आपकी कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी, जिससे आपको पेशेवर सफलता मिलेगी. रोमांस की संभावनाएँ फिलहाल नज़र नहीं आ रही हैं.

आपका लकी नंबर 9 है और आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउन है.

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

15 august Ka Ank Jyotish: गुरुवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

0

15 august Ka Ank Jyotish: गुरुवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

आज किसी करीबी या सहकर्मी से सम्बन्धित समस्या, दुर्घटना या अप्रिय खबर से आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। Ank Jyotish  इसी क्रम में काम का दबाव भी बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

अचानक प्राप्त हुई आय को आप अपनी सुख-सुविधा के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। Ank Jyotish सफलता आपका इंतज़ार कर रही है बस आगे बढ़ कर इसे हासिल करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

हो सकता है कि आज आपके नए विचार या योजनाएं सफल न हों लेकिन साहसिक या जोखिम भरे कार्य आज आपके कार्ड में है। Ank Jyotish यह समय आत्मनिरीक्षण का है और आप का खुद पर पूरा नियंत्रण हैं।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आज आपके प्रयास, अनुभव और योजनाएं आपको अलग पहचान दिला सकती हैं। Ank Jyotish  आप अपने पार्टनर्स और बॉस से बातचीत करने की हर कोशिश करेंगे और उन्हें अपनी सूझबूझ से प्रभावित करेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

कानूनी समझौतों / टाई अप भी इस समय फायदेमद साबित होंगे। Ank Jyotish हरेक दिन जीवन में केवल एक ही बार आता है इसलिए हर दिन को खास बनाएं। आपका कोई अच्छा निर्णय आपके सुखद अनुभव का कारण बनेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

व्यस्तता चिंता का कारण बन सकती है, इससे बचने के लिए अपने और अपने शौक के लिए समय निकालें। Ank Jyotish  मुकदमेबाजी और विवादों से दूर रहें, प्रतिष्ठा की हानि की संभावना है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आज आप अपने प्रियजनों से सम्पर्क कर सकते हैं। Ank Jyotish भविष्य की कुछ बेहतरीन योजनाएं आपका इंतज़ार कर रही है और आने वाले समय में आपके सभी सपने सच होंगे।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

दिमाग में आये किसी भी नए विचार पर अपना ध्यान केंद्रित करें। Ank Jyotish अपने भविष्य की योजनाएं के बारे में अपने दोस्तों और भविष्यवक्ताओं से बातचीत करें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज आप अच्छे मूड में नहीं हैं इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या आपको परेशान करने वाले लोगों से दूर रहें। Ank Jyotish आज ब्रेक लें और अपने परिवार व बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में महासमुंद आक्रोशित*

1
webmorcha
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों

*महासमुंद*।जिला मुख्यालय में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन स्थानीय राम मंदिर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग इकट्ठे हुए। सभा के दौरान बांग्लादेशी जिहादियों द्वारा की जा रही हत्या, बलात्कार, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया गया।

*सभा में वक्ताओं ने कहा-*

सर्व हिंदू समाज के *श्री देवेंद्र दुबे* ने बांग्लादेश में हो रहे नृशंस नरसंहार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हिंदुओं को अपनी सुरक्षा के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा होना चाहिए और धर्म के मार्ग पर चलते हुए इन जिहादियों का सामना करना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष *चंद्रशेखर वर्मा* ने सभा को संबोधित करते हुए सनातनी हिंदू बनने का आह्वान किया और सभी सनातनियों को आत्मरक्षा और जिहादियों के खिलाफ डटकर सामना करने की प्रेरणा दी। वहीं, सभा के संचालक *भरत चंद्राकर* ने बांग्लादेशी आर्मी द्वारा जिहादियों के साथ मिलकर हिंदुओं पर किए जा रहे बर्बर अत्याचारों पर चिंता व्यक्त की।

*बाइक रैली और पुतला दहन*

सभा के बाद सैकड़ों सनातनियों ने बाइक रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस रैली के माध्यम से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर शहरवासियों का ध्यान आकृष्ट किया गया। रैली का समापन नेहरू चौक पर हुआ, जहां बांग्लादेशी जिहाद का पुतला दहन किया गया। साथ ही महासमुंद जिले में रह रहे बांग्लादेशी जिहादियों को कानून के दायरे में लाकर जिले से बाहर करने का संकल्प लिया गया।

*राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया*

रैली के अंतिम पड़ाव पर कलेक्टर महासमुंद के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस ज्ञापन में बांग्लादेश में मासूम हिंदुओं की बर्बर हत्या को रोकने की मांग की गई।

**सक्रिय सहभागिता**

इस आंदोलन में हेमंत तिवारी, रितेश गोलछा, आर.एस. चंद्राकर, देवनारायण बिसेन सहित कई प्रमुख समाजसेवी और नेता उपस्थित थे। सभा और रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिन्होंने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

छत्तीसगढ़ पत्रकारों के साथ साजिश करने वाले टीआई गया जेल, पढ़ें जांच रिपोर्ट

छत्तीसगढ़, ओडिशा, MP में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें