छत्तीसगढ़ 999 रुपए में करें हवाई यात्रा, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर 19 दिसंबर 2024। CM विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके।

उन्होंने कहा कि  PM नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है।     सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की  लागत  से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है l माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है । यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।

CM श्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।  गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।

इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए।

CM श्री साय ने कहा कि    नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।

विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद श्री चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको CM श्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं।  इस अवसर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्री रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजु, संचालक विमानन विभाग श्री संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी श्री संजय मांडविया उपस्थित थे।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

महासमुंद, कोमाखान स्टेशन बना पलायन का अड्‌डा, प्रशासन बेसूध!

कोमाखान। महासमुंद जिले में अबाध गति से पलायन जारी है। अब तक हजारों मजदूर यहां से पलायन कर चुके हैं। सबसे अधिक बागबाहरा और पिथौरा ब्लॉक से हो रही है। इसका नमुना छत्तीसगढ़ सीमा के अंतिम रेलवे स्टेशन कोमाखान में देखा जा सकता है। जहां से सैकड़ों श्रमिक रोजाना जिले को छोड़कर दूसरे प्रदेश कमाने-खाने जा रहे हैं। 19 दिसबंर गुरुवार की सुबह यहां सैकड़ों मजदूर के अलावा दर्जनों मजदूर दलाल मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी में श्रमिकों को यहां से ट्रेन बिठाकर दूसरे प्रदेश के लिए रवाना किए हैं।

आज गुरुवार सुबह का नजारा

मजदूरों को पलायन कराने पहुंचे मजदूर दलाद
मजदूरों को पलायन कराने पहुंचे मजदूर दलाल

बता दें, जिले में स्थिति श्रम विभाग के पास मजदूरों को यहां से दूसरे प्रदेश तक ले जाने के लिए कुछ ठेकेदार पंजीकृत हैं। लेकिन, मजदूरों की संख्या पंजीकृत में नगण्य है। जबकि यहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में पलायन जारी है।

रेलवे स्टेशन से थाना की दूरी महज 200 मीटर

कोमाखान रेलवे स्टेशन से थाना की दूरी महज 200 मीटर है। लेकिन, विभागीय लापरवाही के चलते पुलिस कर्मचारी भी कुछ नही कर पा रहे हैं।

महासमुंद जिले में अबाध गति से पलायन जारी
महासमुंद जिले में अबाध गति से पलायन जारी

सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं

श्रमिकों को पलायन करने संबंधी श्रम विभाग को जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई में हील-हवाला किया जाता है। इसी का नतीजा है कि जिले से हजारों श्रमिक पलायन कर चुके हैं और अनवरत जारी भी है। यहीं स्थिति रही तो अमामी त्रिस्तरीय चुनाव में देखने को मिलेगा।

यहां देखे वीडियो

होम पेज पर जाइए

कोमाखान। महासमुंद जिले में अबाध गति से पलायन जारी
कोमाखान। महासमुंद जिले में अबाध गति से पलायन जारी

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ धान खरीदी में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल,

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां अवैध रूप से पैसे वसूलने की बात बताई जा रही है। बता दें, धान के तौल के नाम पर किसानों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल Video में देखा जा सकता है कि धान खरीदी केंद्र पर कुछ कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

यह पहली बार नहीं है जब धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी धान के शॉर्टेज और अन्य अनियमितताओं की खबरें आई थीं, लेकिन इस नए Video ने प्रशासन की कार्यशैली पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कौन से कड़े कदम उठाता है और किसानों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई होती है या नहीं.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

CG गांव में घुसा घायल जंगली हाथी,खदेड़ने उमड़े ग्रामीण, देखें वीडियो

कोरबा. Chhattisgarh के कोरबा जिले में आए दिन जंगली हाथियों के आतंक की खबरें आती रहती हैं. आज सुबह करीब 6 बजे फिर से एक घायल हाथी जंगल से निकल कर गांव के अंदर आ गया, जिसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसके बाद सैंकड़ों की सख्या में ग्रामीणों ने हाथी (Elephant) को गांव में घुसने से रोकने के लिए कई कोशिशें की जिसके बाद हाथी मौके से दूर चला गया. हालांकि ग्रामीणों में हाथियों के कभी भी घुस आने और उत्पात मचाने को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हूआ है.

जानकारी के अनुसार, घायल हाथी (Elephant) जंगल से करतला बस्ती में महाविद्यालय के सामने आ पहुंचा. हाथी को देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग और आस-पास के गांव से ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुंचकर उसे गांव से वापस जंगल भेजने की कोशिश करते रहे. लोगों ने ट्रैक्टर-बाइक को चालू कर और टीपा बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश की. हालांकि पुलिस कर्मचारी और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथी के करीब जाने से रोका और हाथी पर नजर बनाए हुए हैं.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

 

Saphala Ekadashi 2024: वर्ष की आाखिरी एकादशी?

Saphala Ekadashi 2024: इस वर्ष की आखिरी एकादशी सफला एकादशी है. सफला एकादशी का व्रत हर वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इसे पौष कृष्ण एकादशी भी कहते हैं. सफला एकादशी के नाम से ही आपको इसके महत्व का पता चल जाता है. जो भी व्यक्ति सफला एकादशी का व्रत रखता है और विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसको कार्य में सफलता प्राप्त होती है.

जानें सफला एकादशी 2024 तारीख

Saphala Ekadashi 2024 पंचांग के अनुसार, इस साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 दिसंबर बुधवार को रात 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी. इस तिथि का समापन 26 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर इस साल की अंतिम एकादशी यानी सफला एकादशी 26 दिसंबर गुरुवार को होगी.

3 शुभ संयोग में सफला एकादशी 2024

Saphala Ekadashi 2024 इस बार की सफला एकादशी पर 3 शुभ संयोग बन रहे हैं. सफला एकादशी के दिन गुरुवार है, जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है. ऐसे में एकादशी व्रत होने से उस दिन का महत्व और बढ़ जाता है.

इसके अलावा सफला एकादशी के दिन सुकर्मा योग प्रात: काल से लेकर रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से धृति योग बनेगा, जो अगले दिन पारण के समय भी होगा. व्रत के दिन स्वाति नक्षत्र प्रात:काल से लेकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक है, उसके बाद विशाखा नक्षत्र है.

सफला एकादशी 2024 मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2024 26 दिसंबर को सफला एकादशी वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:23 ए एम से 06:17 ए एम तक है. उस दिन का शुभ मुहूर्त या​नी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक है.

Saphala Ekadashi 2024 सफला एकादशी व्रत की पूजा आप सुकर्मा योग में करें. उस दिन शुभ-उत्तम सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक है. उस दिन सूर्योदय सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर होगा.

सफला एकादशी 2024 पारण समय

Saphala Ekadashi 2024 सफला एकादशी व्रत का पारण 27 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट के बीच कर सकते हैं. द्वादशी तिथि का समापन 28 दिसंबर को तड़के 2 बजकर 26 मिनट पर होगा.

सफला एकादशी व्रत का महत्व

Saphala Ekadashi 2024 इस दिन व्रत रखकर विष्णु पूजा करने से पाप मिटते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है. विष्णु कृपा से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है और कार्य में सफलता मिलती है. मृत्यु के बाद व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ में 19-20 दिसबंर को हल्की बारिश की संभावना

रायपुर बारिश की संभावना। छत्तीसगढ़ में अभी ठंड से कुछ राहत मिल रही है। बीते 2 दिनों में छत्तीसगढ़ का न्यूनतम औसत तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

आज से इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मौसमी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकती है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दंतेवाडा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 19 दिसंबर से 20 दिसंबर को बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में, रायपुर संभाग के जिले, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले (सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में) हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और उससे लगे जिलों बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Aaj Ka Rashifal 19 December: इन जातकों पर बरसेगा धन, होगा लाभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 December: आज गुरुवार का दिन कुछ जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। कुछ के लिए थोड़ी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। चलिए आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आपके राशिफल के आधार पर।

webmorcha.com: मेष राशि
मेष राशि (Aries)

मेष राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी काम के लिए बाहर यात्रा करने का योग बन सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार में नई डील की संभावना है, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरी तरह से पूर्ण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आपको बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, जिससे आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वे आपके काम में विघ्न डाल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ समस्या हो सकती है।

कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास आपको कठिनाइयों से पार पाने में मदद करेगा। आज किसी पुराने काम को आप अपनी मेहनत और समझदारी से पूरा कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज का दिन आपके लिए नई खुशखबरी लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को पदोन्नति मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आप किसी बड़े कार्य में साझेदार बन सकते हैं, जो आपको बड़े लाभ की ओर ले जाएगा। इसके अलावा, कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी।

तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका मन अशांत रह सकता है और स्वास्थ्य में भी कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। किसी पारिवारिक विवाद में आप फंस सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। व्यापार में भी गिरावट के संकेत हैं। पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका मूड कुछ नकारात्मक रह सकता है। किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है, जिससे आपकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ेगा। व्यापार में किसी पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव से बचें।

धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपके मन में किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार आ सकता है, जिसके लिए आप मित्रों और परिवार से मदद मांग सकते हैं। जो कार्य आपने सोच रखे हैं, वे सफल हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं और आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है। पुराने विवादों में न्यायालय पक्ष से विजय मिलने के योग बन रहे हैं।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आप काम की तलाश में बाहर यात्रा कर सकते हैं और किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। हालांकि, सफलता मिलने में संदेह है और पुराने व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आप किसी विशेष व्यक्ति से मिलकर बड़ा लाभ कमा सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार बन सकता है।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

सत्य, समानता और मानवता के पुजारी बाबा

डॉ. नीरज गजेंद्र, वरिष्ठ पत्रकार

webmorcha.com
Dr. Neeraj

आज का दिन बहुत खास है। आज 18 दिसंबर है। महान संत बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का दिन। पूरा छत्तीसगढ़ आज उनके विचारों को नमन कर रहा है। लाखों अनुयायी श्रद्धा और उत्साह के साथ उन्हें याद कर रहे हैं। बाबा गुरु घासीदास छत्तीसगढ़ की आत्मा का प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने सत्य और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा सत्य ही ईश्वर है। बाबा ने लोगों को सतनाम पंथ का रास्ता दिखाया। सतनाम का मतलब सत्य का नाम है। उन्होंने कहा ईश्वर बाहरी दिखावे में नहीं मिलता। ईश्वर सच्चे मन और अच्छे कर्मों में बसता है। बाबा कहते थे सच बोलो। सादगी से रहो। किसी के साथ भेदभाव मत करो। उनका जीवन समाज में समानता लाने के लिए समर्पित था। उन्होंने बताया कि कोई भी इंसान छोटा या बड़ा नहीं होता है। सब एक समान हैं। सबको सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने अंधविश्वास और कुप्रथाओं का विरोध किया। उन्होंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई।

उनके विचार लोगों के दिलों तक पहुंचे। सतनाम पंथ धीरे-धीरे एक आंदोलन बन गया। गिरौदपुरी में बाबा ने जैतखाम की स्थापना की। यह जैतखाम सत्य, न्याय और मानवता का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि सच से बड़ा कुछ नहीं है। आज भी लाखों लोग गिरौदपुरी में बाबा को नमन करते हैं। आज के समय में बाबा गुरु घासीदास के विचार और भी जरूरी हो गए हैं। समाज में आज भी भेदभाव है। जात-पात के नाम पर लोग बंट जाते हैं। बाबा का संदेश हमें जोड़ता है। उन्होंने सिखाया है कि सबको समान समझो। सच्चाई और करुणा से ही समाज आगे बढ़ेगा।

बाबा गुरु घासीदास का कहना था कि सत्य ही धर्म है। सत्य ही ईश्वर है। दिखावे से बचो। सच्चे इंसान बनो। सच्चाई से जीवन जियो। दूसरों के साथ समान व्यवहार करो। तभी समाज बेहतर बनेगा। आज की दुनिया में लोग भौतिकता में उलझते जा रहे हैं। लोग एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं। लेकिन बाबा गुरु घासीदास का सत्य और समानता का संदेश हमें सही राह दिखाता है। अगर हम उनके विचारों को अपनाएं, तो समाज बदल सकता है। बाबा का जीवन हमें सिखाता है कि संघर्ष करो, लेकिन सत्य के साथ। उन्होंने गरीबों और कमजोरों को आत्मसम्मान से जीना सिखाया। उन्होंने बदलाव की एक नई रोशनी जलाई। उनकी शिक्षा हमें आज भी प्रेरित करती है।

बाबा गुरु घासीदास का जीवन हमें सिखाता है कि संघर्ष करके भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने गरीबों और कमजोरों को आत्मसम्मान से जीना सिखाया। उनकी शिक्षा हमें आज भी प्रेरणा देती है। हम सिर्फ उनकी जयंती नहीं मनाते। हम उनके विचारों को याद करते हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। सत्य, समानता और सादगी को अपनाना चाहिए। महान संत गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर, 1756 को गिरौदपुरी में हुआ। उनका जीवन बहुत साधारण परिवार में बीता। लेकिन उन्होंने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए बड़ा काम किया। उस समय जात-पात, ऊंच-नीच और अंधविश्वास की जड़ें बहुत गहरी थीं। गरीब और दलित लोग बहुत परेशान थे। बाबा ने इन समस्याओं को देखा और उनके खिलाफ खड़े हो गए।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 19 December: जानें गुरुवार आज का शुभ अंक और कलर

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish गुरुवार 19 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज गुरुवार आपका विपक्षी आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। Ank Jyotish जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आयेगी। रमणीय स्थल पर सैर-सपाटा मना सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2

गुरुवार आज इस अंक के व्यक्तियों को व्यस्तता अधिक रहेगी। Ank Jyotish परिवार के लिए समय नहीं निकाल पायेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगी। निवेश में सावधानी बरतें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

गुरुवार आज आपके भाग्योन्नति की राह में मुश्किलें आयेंगी। Ank Jyotish आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पति- पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4

आज आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लायेंगे। Ank Jyotish आप लोगों से भेंट- मुलाकात करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले गम्भीरता से सोच लें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

गुरुवार आज मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। Ank Jyotish किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ायेंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। Ank Jyotish किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपकी यात्रायें व्यापार और लेन-देन का हिस्सा होगी। पारिवारिक सदभावना बनाने के लिये धैर्य की आवश्यकता है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

गुरुवार आज आपकी काबिलियत की तारीफ होगी। Ank Jyotish प्रेमी-प्रेमिका में मधुर अनबन हो सकती है। सेहत के लिये योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। बच्चों के क्रियाकलाप आपके लिये मुख्य रहेंगे जैसे उनकी पढ़ाई, करियर आदि।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। Ank Jyotish किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह तरह की शंकाएं व्याप्त रहेगी लेकिन इसका शीघ्र की निराकरण हो जाएगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

गुरुवार आज प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। Ank Jyotish आज आप अपनी काबिलियत से साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच समझकर फैसला लें। हो सकता है कि संतान आपका कहना ना माने।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

19 December Aaj Ka Panchang: चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का वक्त

19 December 2024 Aaj Ka Panchang:  गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से 12:38 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:35 से 14:52 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     चतुर्थी    10:03 तक

नक्षत्र    आश्लेषा             25:59  तक

प्रथम करण       बालव    10:03 तक

द्वितीय करण     कौलव  22:20 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       गुरुवार

योग      वैधृति     18:33 तक

सूर्योदय 07:9

सूर्यास्त 17:27

चंद्रमा  कर्क Aaj Ka Panchang

राहुकाल           13:35-14:52

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     पौष

शुभ मुहूर्त         अभिजीत          11:57-12:38

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए