Home Blog Page 690

छत्तीसगढ़ पत्रकारों के साथ साजिश करने वाले टीआई गया जेल, पढ़ें जांच रिपोर्ट

2
webmorcha
पत्रकारों

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के कोंटा में रेत तस्करी का पर्दाफ़ाश करने गए चार पत्रकारों (journalists) के खिलाफ बड़ी साजिश रचना टीआई अजय सोनकर को भारी पड़ गया. FIR के बाद गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है.एसपी ने उसे निलबंत भी कर दिया है. गिरफ्तारी के पहले टीआई सोनकर ने सोशल मीडिया पर एक लाइन का मैसेज छोड़ा है , जिसमें उसने लिखा है नेता जी को बता देना … इस मैसेज से अब फिर हड़कंप मच गया है, पत्रकारों को फंसाने की साजिश के पीछे किस नेता जी का हाथ है ? इस पूरी साजिश के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है इसका खुलासा होना अभी बाकी है. बारीकी से जांच की गई तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. हालांकि मीडिया कर्मियों के सामने उस नेताजी का नाम भी आ गया है.

गांजा तस्करी के आरोप में पत्रकारों (journalists)  को फंसाए जाने के मामले ने छत्तीसगढ़ में तूल  पकड़ लिया है. जहां मीडिया जगत में भारी आक्रोश है, वहीं विपक्षी भी सरकार को घेरने के लिए पीछे नहीं है. इस मामले की भारी आलोचना हो रही है और हर कोई पूरे मामले का पर्दाफाश कर पत्रकारों के रिहाई की मांग कर रहा है. इधर सरकार ने भी इस मामले में एक्शन लेना शुरू कर दिया है. डिप्टी सीएम और गृहमंत्री  विजय शर्मा के निर्देश के बाद  पहली कार्रवाई TI के निलंबन, गिरफ्तारी और जेल भेजने की हो गई है. इसके बाद अब पत्रकारों में एक आस जगी है.

इस घटना से जुड़े CCTV फुटेज की एक क्लिप मीडिया के हाथ लगी है. जिसमें गांजा तस्करी के आरोप में फंसाए गए पत्रकारों की गाड़ी के आसपास दो लोग मंडराते और गाड़ी का लॉक तोड़ने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं.

CBI जांच की मांग

इस बीच गिरफ्तारी से पहले TI ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज किया है नेताजी को बता देना.. इससे साफ़ पता चल रहा है कि रेत की इस अवैध तस्करी में टीआई के साथ और भी कइयों की भूमिका है. इधर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस भी पीछे नहीं है. पूर्व CM भूपेश बघेल से लेकर स्थानीय स्तर के नेता इस मामले में सरकार को जमकर घेर रहे हैं. सर्व आदिवासी समाज, भाकपा के नेता भी इस साजिश का विरोध कर पत्रकारों के रिहाई की मांग कर रहे हैं.

मंगलवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पत्रकारों की बैठक हुई. जिसमें पूरे संभाग के 150 से ज़्यादा पत्रकार शामिल हुए. सभी ने इस बारे में चर्चा कर रणनीति बनाई. इस पूरे मामले की जांच CBI या SIT से कराने की मांग सरकार से करेंगे.

पुलिस की जांच में ये बात आई सामने

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि 11 अगस्त को जिले के कुछ पत्रकारों ने ज्ञापन में आरोप लगाया था कि चिंतूर पुलिस की कार्रवाई के संबंध में कोंटा थाना प्रभारी सोनकर की भूमिका संदिग्ध है. जांच के लिए सुकमा के एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दंतेवाड़ा के रहने वाले सीनियर जर्नलिस्ट बप्पी रॉय और तीन अन्य नौ अगस्त को कोंटा गए थे, जहां इरशाद खान और माडवी पवन नामक दो लोगों ने उन्हें बुलाया था.

चारों वहां खान के भाई की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे. बाद में बप्पी और तीन अन्य ने रेत ठेकेदार चंदू के रेत से लदे ट्रकों को तब रोका जब ट्रक पड़ोसी राज्य जा रहे थे. इसके बाद उनका ट्रक चालकों से विवाद हो गया. इसकी सूचना मिलने पर कोंटा थाना प्रभारी वहां पहुंचे और जायजा लेने के बाद लौट गए.

बाद में  बप्पी और तीन अन्य कोंटा स्थित आरएसएन लॉज में रुक. जहां रेत ठेकेदार चंदू भी रह रहा था. खान और पवन नौ अगस्त की रात राय की कार को कहीं ले गए और लॉज लौट आए. सोनकर भी उसी रात उसी इलाके में गश्त पर थे.

अगले दिन चिंतूर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और चार पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि खान और माडवी फरार बताए गए हैं.

SP ने बताया कि खान और पवन के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस, धोखाधड़ी और अन्य मामलों में अपराध दर्ज है. मामला सामने आने के बाद थाना प्रभारी सोनकर आरएसएन लॉज गया और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अवैध रूप से ले गया, जो एक अनधिकृत और आपराधिक कृत्य था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सोनकर को निलंबित कर दिया गया है. सोनकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पूरे मामले की जांच जारी है.

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

छत्तीसगढ़, ओडिशा, MP में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश

0
webmorcha.com
मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में काफी व्यापक से व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। आगामी 03 दिनों तक सरगुजा संभाग के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने तथा 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

skymetweather.com  के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, चुर्क, जमशेदपुर, दीघा से होकर गुजर रही है और वहां से पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, यानी ऊंचाई के साथ स्तर दक्षिण की ओर झुका हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण तक समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक और ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है।

दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम पर है। झारखंड और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, आंतरिक तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय तमिलनाडु, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

महासमुंद, कीटनाशक दवा दुकानों में गड़बड़ी, 09 को मिला नोटिस

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

14 august Ka Ank Jyotish: बुधवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

0

14 august Ka Ank Jyotish: बुधवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक-1

आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। Ank Jyotish  कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय आगे की दिशा व दशा बदलेंगे। आप अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार काम करेंगे। आमदनी बढ़ेगी और खर्चा भी बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

शुभ अंक -20

शुभ रंग – हरा

अंक–2

कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, तरक्की के अवसर पैदा होंगे। Ank Jyotish  नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। भाईयों से मधुर संबंध रहेगा।

शुभ अंक-14

शुभ रंग- लेमन

अंक – 3

मेहनत और परिश्रम से आप सफलता हासिल कर लेंगे। Ank Jyotish  अगर आप तकनीक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि विषय को लेकर प्रयासरत हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक जीवन व प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – क्रीम

अंक-4

मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्य आसानी से बन जाएंगे। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन संतोषकारी रहेगा। Ank Jyotish  सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। पेट सम्बन्धी शिकायतें हो सकती हैं और बीमारी की भी आशंका है।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – लेमन

अंक-5

रोजगार संबंधी समस्या समाप्त होगी। Ank Jyotish परिवार में सुख और शांति रहेगी। हो सकता है कि नौकरी-पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़े। शत्रु व विरोधी सक्रिय रहेंगे। शादी-विवाह एवं पार्टी समारोह में शरीक हो सकते हैं।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – पीला

अंक-6

आज आपको कड़ी चुनौती या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। Ank Jyotish आप अपने व्यवसाय व काम पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। प्रेमी से मिलना संभव होगा। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग– लेमन

अंक – 7

इंटरव्यू काल आ सकता है। Ank Jyotish व्यापार में की गई गलती या चूक का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य कई बार खराब हो सकता है। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 23

शुभ रंग – नारंगी

अंक- 8

आज आपके लिए हल्की सी लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना हरकत आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। Ank Jyotish बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे। परिवार में कलह हो सकता है। विवाद न बढ़ाएं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – बैंगनी

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक -9

आर्थिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि प्राप्त होगी। Ank Jyotish बातचीत व विवेक से आप अपना कोई भी हल निकाल ही लेंगे। दैनिक उपयोग की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं। प्रेम-प्रसंगों में अपमान एवं बदनामी मिल सकती है।

शुभ अंक –25

शुभ रंग – सिल्वर

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

प्रधान पाठक डेमेश्वरी ने वेतन से खरीदे बेल्ट, अभ्यास स्कूल के बच्चों को दी नई पहचान

0
webmorcha.com
प्रधान पाठक डेमेश्वरी

महासमुंद: अभ्यास प्राइमरी स्कूल की प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र ने अपने वेतन का एक हिस्सा स्कूल के बच्चों के लिए समर्पित करते हुए उनके यूनिफार्म को और अधिक संपूर्ण बनाने का अनोखा कदम उठाया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को स्कूल का नाम अंकित बेल्ट उपहार में दिए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे। बच्चों ने इसे पाकर गर्व और खुशी के साथ डेमेश्वरी मैडम को धन्यवाद दिया।

डेमेश्वरी गजेंद्र का यह प्रयास उनकी सहृदयता और समाजसेवा का प्रमाण है। पहले भी उन्होंने बच्चों के हित में कई सराहनीय कदम उठाए हैं, जैसे कि अपने बेटे के जन्मदिन पर सभी बच्चों को पेंसिल बॉक्स देना, जिससे पेन की स्याही से उनके कपड़े और किताबें खराब न हों।

उनका मानना है कि जैसे माता-पिता अपने बच्चों के लिए हर संभव संसाधन जुटाते हैं, वैसे ही शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बच्चों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करते हैं। डेमेश्वरी गजेंद्र का यह कार्य न केवल बच्चों के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें स्कूल और शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित करता है।

डीईओ मोहनराव सावंत ने प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि उनका यह कदम अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्पद है। उनकी सहृदयता से बच्चों की जरूरतें पूरी होती हैं और वे शिक्षा के प्रति अधिक समर्पित होते हैं। ऐसे कदम शैक्षिक माहौल को और बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं। बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा ने इस पहल पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के उपहार से बच्चों का यूनिफार्म और भी आकर्षक हो गया है, जिससे स्कूल के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ी है। यह कदम बच्चों के शैक्षणिक विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद के इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका पद की होगी नियुक्ति, 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

0
webmorcha.com
महासमुंद के इन आंगनबाड़ी केन्द्रों

महासमुंद 13 अगस्त 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खम्हारदादर जम्हर 3, बरडीपा पिलवापाली, बरडीपा कौड़िया, डीपापारा बढ़ईपाली, डीपापारा बरतुंगा, नवाडीह लिलेसर, सड़कपारा हरदी, रामडीह लामीडीह, पाड़ेपाली सोनासिल्ली, कमारडेरा सोनासिल्ली, डीपापारा सागुनढाप, सागुनढाप राजा कटेल, सुकुलडीपा बड़ेटेमरी, बड़ेटेमरी नकटीनाला, इंदिरा कॉलोनी देवरी, इंदिरा कॉलोनी मोहगांव, लाटदादर छुवलीपतेरा, कुलियाडीपा लारीपुर, डीपापारा परसवानी, ऊपरपारा ढोढरकसा,

डीपापारा खुर्सीपहार, तरेकेलियाडीपा बामड़ाडीह, डीपापारा नरसैयापल्लम, प्यारीदादर बरनईदादर, आवासप्लाट भीखापाली, गुलठूडीपा बम्हनी, गढ़वाडीपा जबलपुर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पारा नं. 08 गोपालपुर के लिए रिक्त सहायिका पद पर नियुक्ति की जानी है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा ने बताया कि सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए 29 अगस्त 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा में कार्यालयीन समय पर सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है।

निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहायिका पद हेतु आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष की हो। वार्ड निवासी सत्यापन के लिए आवेदिकाओं को वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होना चाहिए, जिस ग्राम, वार्ड में आंगनबाड़ी स्थित है। गरीबी रेखा प्रमाण पत्र सर्वे सूची 2011-12 का होना चाहिए। यह पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पिथौरा से सम्पर्क कर सकते है।

महासमुंद, कीटनाशक दवा दुकानों में गड़बड़ी, 09 को मिला नोटिस

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

महासमुंद, कीटनाशक दवा दुकानों में गड़बड़ी, 09 को मिला नोटिस

2
webmorcha.com
महासमुंद, कीटनाशक

महासमुंद, 13 अगस्त 2024/ जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं उचित दर पर खाद, बीज एवं कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि महासमुंद के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के कीटनाशी दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महासमुंद विकासखंड के प्रणव कृषि केन्द्र मचेवा, ओंकार कृषि केन्द्र बम्हनी,

साहू कृषि केन्द्र एवं आर.के. ट्रेडर्स लाफिनखुर्द, महेन्द्र कृषि केन्द्र पासिद, दाउजी कृषि केन्द्र महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के महाराज कृषि सेवा केन्द्र भगतदेवरी, प्रधान कृषि सेवा केन्द्र बड़ेलोरम एवं चौधरी कृषि सेवा केन्द्र परसवानी के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशी विक्रय करने एवं दुकान में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने के फलस्वरूप कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानानुसार कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

संबंधित फर्म को 03 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्म के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाऐगी। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में डॉ. परमजीत सिंह कंवर सहायक संचालक कृषि, श्री उमेश चंद्राकर कृषि विकास अधिकारी, श्री भूषण साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री ओमप्रकाश चंद्राकर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति बेरोजगारों के हक पर कुठाराघात : विनोद चंद्राकर

1
विनोद
विनोद सेवनलाल

* युक्तियुक्तकरण नीति से स्कूलों का बिगड़ेगा सेटअप, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से बच्चे होंगे वंचित

महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का वादा भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के युवाओं से किया था। प्रदेश के युवा शिक्षक बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, आैर इधर सरकार ने शिक्षक भर्ती से बचने तथा जो शिक्षक कार्यरत हैं, उन्हें पदोन्नति से वंचित करने रातो-रात प्रदेश के 4077 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से 33 हजार शिक्षकों की भर्ती भी ठंडे बस्ते में चला गया है। यही, नहीं भााजपा ने पूरी प्लानिंग कर इस कार्य को अंजाम दिया है, युवाओं के विरोध को दबाने 7 अगस्त को हाईकोर्ट में कैविएट भी दाखिल कर दिया गया। बैक डेट पर 2 अगस्त को युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी करने से ही भाजपा की मंशा जाहिर होती है। इससे शिक्षा विभाग का सेटअप छिन्न-भिन्न होगा। वहीं, ग्रामीण इलाकों के बच्चे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से वंचित होंगे।

श्री चंद्राकर ने कहा कि युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता काफी हद तक प्रभावित होगी। सिर्फ एक प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक के भरोसे नौनिहाल छात्रों का भविष्य कैसे संवरेगा। एक तरफ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की बात करते हैं, दूसरी ओर इसके विपरीत अव्यवहारिक आदेश सरकार थाेप रहे हैं। इस आदेश के विरोध में यदि न्याय के लिए कोई न्यायालय की शरण में जाए तो उसके पहले ही हाईकोर्ट में सरकार की ओर से केविएट दायर कर दी गई है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि पदोन्नति एवं नई नियुक्ति से बचने युक्तियुक्तकरण के नाम पर 7 अगस्त को हाईकोर्ट में केविएट लगा कर पुराने तिथि 2 अगस्त को युक्तियुक्तकरण करने का आदेश जारी करने के पीछे शासन की मंशा योजनाबद्ध ढंग से पुराने शिक्षकों को पदोन्नति देने से बचने तथा हजारों की तादात में बीएड एवं डीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी से वंचित करने की साजिश है। सरकार नई भर्तियों से कतरा रही है जो राज्य के योग्य बेरोजगार युवाओं के हक पर कुठाराघात है। शासन द्वारा जारी नीति में अनेक विसंगतियां हैं।

स्कूल शिक्षा के स्वीकृत सेटअप को ताक पर रखकर यह नीति बनाई गई है। यह सेटअप राजपत्र का भी खुला उलंघन है जो घोर निंदनीय व अमर्यादित है। यह सरकार स्कूलों की गुणवत्ता समाप्त कर निजी शिक्षण संस्थाओं को बढ़ावा दे रही है। जिससे बड़े व्यापारिक घरानों को लाभ पहुंचाया जा सकें। यह निजीकरण की दिशा में बढ़ाया गया अलोकतान्त्रिक कदम है। जिससे स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होगी और नौनिहाल बच्चों का भविष्य अधर में लटक जायेगा। शासन को स्वीकृत सेटअप के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधि को सुचारु रूप से गतिशील करना चाहिए।

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

चपरासी ने बीईओ ऑफिस के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़वाया

0
webmorcha.com
चपरासी ने बीईओ ऑफिस के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़वाया

रायपुर। बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों सहायक ग्रेड 2 के बाबू को गिरफ्तार किया है. ACB ने यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाड्रफनगर में की है. इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग के एक चपरासी नितेश रंजन पटेल से एरियर की राशि रिलीज़ करने के नाम पर सहायक ग्रेड 2 के बाबू गौतम सिंह ने 20 हजार रुपये की मांग की थी. वहीं आज नितेश पटेल रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 12 हजार रुपए देने के लिए BEO ऑफिस गया था, लेकिन इससे पहले ही ACB ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर गौतम सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया.

प्रार्थी ग्राम पंचायत ओदारी निवासी नितेश रंजन पटेल ने बताया कि वह मिडिल स्कूल चलगली में पीयून के पद पर पदस्थ है. वह एरियर की राशि रिलीज़ कराने के लिए गया था. जहां बाबू गौतम सिंह ने एरियस निकलवाने के एवज में 20 हजार रिश्वत की मांग की. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरगुजा ACB  कोटीम से की. जिसके बाद प्लानिंग करके ACB की टीम ने जल बनाकर रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ा . फिलहाल गौतम सिंह को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है.

https://www.facebook.com/webmorcha

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

13 august Ka Ank Jyotish: मंगलवार का दिन इनके लिए होगा खास, जाने अपना लक्की नबंर और रंग

0

13 august Ka Ank Jyotish: मंगलवार अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से मानव के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक 1

अपने कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। Ank Jyotish अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2

मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त होंगे। Ank Jyotish आज मनोरंजन और रोमांस का दिन मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- हल्का हरा

अंक 3

आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति । Ank Jyotish आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।

शुभ अंक -2

शुभ रंग- हरा

अंक 4

कुछ पुरानी समस्याओं से परेशानी होगी। Ank Jyotish कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – कत्थई

अंक 5

नए दोस्तों की कंपनी अच्छी लगेगी। Ank Jyotish कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक  -10

शुभ रंग – सफेद

अंक 6

आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। Ank Jyotish मानसिक परेशानी रहेगी। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का नीला

अंक 7

सेहत बढ़िया रहेगी। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। Ank Jyotish यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य हैं तो कहीं रिश्ते की बात चल सकती है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – नीला

अंक 8

आज चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी बुद्धि और साहस से आप उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको मिलेगा। Ank Jyotish परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। Ank Jyotish दूसरों की मदद के लिए आप तत्पर रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज दिन सार्थक होगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मजबूत होंगे।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- लाल

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

पूर्व संसदीय सचिव सहित सैकड़ों ने किया चित्रोत्पला गंगा आरती

1
webmorcha.com
चित्रोत्पला गंगा आरती

महासमुंद। सिरपुर में रविवार की शाम भव्य चित्रोत्पला गंगा आरती का आयोजन आचार्य पं. पंकज तिवारी के सानिध्य में एकादश विप्रजनों द्वारा किया गया। मुख्य जजमान  के रूप में पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर मौजूद थे। गंगा आरती में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू समेत भाजपा नेता मोती साहू, संदीप दीवान, हरबंश सिंह ढिल्ला, रमेश साहू, सुखीराम हिरवानी भी शामिल हुए। पूर्व सांसद श्री साहू व विधायक श्री सिन्हा ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। आरती के लिए व्यापक तैयारी कई दिनों से की जा रही थी।

गंगा आरती के पूर्व श्री चंद्राकर हजारों समर्थकों के साथ बोलबम बाइक रैली के माध्यम से सिरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान गंधेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की।

webmorcha.com
Chitrotpala Ganga Aarti

शाम को गंगा आरती में विप्रजनों के लिए पांच मुख्य मंच तैयार किया गया था। अन्य विप्रजन इनके सहयोग आरती में करते रहे। मंत्रोचार के बीच शंखनाद के साथ आरती का श्रृंखला प्रारंभ हुआ और विप्रजनों ने चारो दिशाओं में शंख आरती , वस्त्र आरती, धूप आरती, चवर आरती के साथ ही 31 दीपों की आरती का आनंद लेते रहे। महानदी तट पर गंगा आरती में हजारों की सं या में श्रद्धालु जुटे रहे। साथ ही अपने हाथों में रखे दीप से सैकड़ों लोगों ने मां गंगा की आरती कर दीप प्रवाहित किया।

webmorcha.com
चित्रोत्पला गंगा आरती

इसके पूर्व पूजन विधान संपन्न कराते हुए आचार्य ने मु य जजमान से मां गंगा को चुनरी व श्रृंगार भेंट विधान पूर्ण कराया। गंगा आरती के पूर्व संगीतकारों में शिव व मां गंगा के भजनों का गान करते रहे जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होते रहे।  संचालन संजय शर्मा ने व आभार प्रदर्शन ट्रस्ट कमेटी के मैनेजिग ट्रस्टी दाऊलाल चंद्राकर ने किया। आयोजन में नुकेश चंद्राकर, राजेश नायक, बाबूलाल साहू, जुगनू चंद्राकर, दिलीप जैन, लालू यादव, प्रहलाद यादव, सचिव संघ के बेनीराम चंद्राकर, चंद्रमणी चंद्राकर, राजकुमार धु्रव, राजू चंद्राकर, शिव पटेल, शिव कोसरे, मंगलूराम धीवर, मोहर वर्मा, आरएस माली, गंगा आरती ब हनी के रामेश्वर पाण्डेय, खिलावन यादव आदि जुटे हुए थे।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें