Rahul Gandhi:  मनुस्मृति ऊपर है या संविधान, सावरकर का जिक्र कर राहुल ने लोकसभा में कैसे BJP को घेरा?

Rahul Gandhi: लोकसभा में भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने सावरकर और मनुस्मृति के मुद्दे पर BJP को आड़े हाथों लिया. उन्होंने अपने भाषण में संविधान को जीवन दर्शन बताते हुए इसे भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता का दस्तावेज कहा. राहुल ने दावा किया कि आरएसएस और सावरकर ने मनुस्मृति को संविधान से बेहतर बताया था, जिससे बीजेपी की विचारधारा पर सवाल खड़े हुए. क्या बीजेपी अपने नेता की बात से सहमत है.

‘संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं’

इसके अलावा राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा हमारा संविधान विचारों का समूह है, जिसमें अंबेडकर, गांधी और नेहरू के आदर्श समाहित हैं. लेकिन सावरकर ने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है. मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं, जब आप संविधान की तारीफ करते हैं, तो क्या आप सावरकर की बात का विरोध नहीं करते? उन्होंने आरएसएस के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संविधान के आदर्शों को मनुस्मृति के विचारों से बदलना चाहते हैं.

द्रोणाचार्य और एकलव्य की कहानी सुनाई

अपने भाषण में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए द्रोणाचार्य और एकलव्य की कहानी सुनाई. उन्होंने इसे जातिवाद और सामाजिक भेदभाव का प्रतीक बताते हुए कहा जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे ही आज बीजेपी देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों का अंगूठा काटने का काम कर रही है.

राहुल (Rahul Gandhi)  ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को सीमित करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि धारावी में छोटे व्यापारियों का हक छीनकर बड़े लोगों को दिया जा रहा है. उन्होंने अग्निवीर योजना, पेपर लीक और लेटरल एंट्री जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि ये सभी कदम युवाओं के अवसरों को खत्म करने की साजिश हैं.

मूलभूत सिद्धांतों पर जोर..

उन्होंने संविधान के मूलभूत सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि इसमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय की बात की गई है. राहुल (Rahul Gandhi)  ने कहा संविधान हमें भयमुक्त और अभय बनाने की प्रेरणा देता है. लेकिन बीजेपी की नीतियां संविधान की मूल भावना के विपरीत हैं.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़, धान की मिंजाई के दौरान ट्रैक्टर और  थ्रेसर में लगी आग, सब जलकर हुआ राख

छत्तीसगढ़। बलरामपुर। धान मिसाई के समय बड़ा हादसा हो गया. यहां धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रैक्टर और थ्रेसर जलकर खाक हो गए. वहीं आग लगने से फसलों को भी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि दहेजवार में किसान के खलिहान में धान की मिसाई की जा रही थी. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नही हो पाई है.

घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है. जानकारी मुताबिक, खेत में धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में आग लग गई. पहले ट्रैक्टर के इंजन में आग लगी, जिसके बाद ,फसल भी जलकर खाख हो गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि इंजन में शार्ट शार्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं राजस्व की टीम आगजनी से हुए क्षति का आंकलन करने में जुटी है. Police ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़ की लेडी डॉन, करोड़ों की मालकिन, करता था नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचनेका काम  

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ अभियान चलाकर तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी तारतम्य में  डॉन लेडी तस्कर गोदावरी की नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई 35 लाख की संपत्ति को जब्त किया गया है. साथ ही इसके चेन को भी तोड़ने का काम कर रही है.

बता दें कि नशीली दवाओं और इंजेक्शन का अवैध कारोबार करने वाली महिला तस्कर की संपत्ति को बिलासपुर पुलिस ने फ्रिज कर लिया है. पुलिस ने NDPC एक्ट 1985 के अध्याय VA की धारा 68F के तहत कार्रवाई की है. शहर में नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था. वित्तीय जांच में आरोपिया गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के नशे के व्यवसाय से कमाई गई रकम की जांच की गई. जिसमें सामने आया कि आरोपिया के बैंक अकाउन्ट पर पिछले 1 वर्षों में करोड़ो का लेनदेन किया गया हैं. महिला नशा तस्कर ने नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति बनाई और बीमा पॉलिसी भी खरीदा.

लेडी
लेडी

बिलासपुर पुलिस ने महिला नशा तस्कर की 35 लाख से अधिक की संपत्ति को जब्त की है. पूरे नेटवर्क के शुरु से अंत तक जांच के जरिए नशे की चेन को तोड़ने का काम किया गया है.

दरअसल, 21 नवंबर को मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी सृष्टि कुर्रे को 150 नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया था. जांच में पाया गया आरोपियां सृष्टि कुर्रे, गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के साथ मिलकर नशे का कारोबार करती थी. जिसके बाद पुलिस ने गिन्नी जांगड़े उर्फ गोदावरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ में गिन्नी ने बताया कि वह रायपुर के राजधानी मेडिकल और रवि इंटरप्राइजेज से नशीली दवाएं खरीदकर शहर में सप्लाई करती थी. रवि इंटर प्राइजेज के संचालक रवि मरकाम को भी गिरफ्तार किया गया. अपराध में अन्य लोगों की संलिप्ता के संबंध में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रायपुर से समन्वय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही हैं.

sitename%

नशे की काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति

वित्तीय जांच में आरोपिया गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई रकम की जांच में पता चला कि आरोपिया के बैंक अकाउन्ट पर पिछले 1 वर्षों में करोड़ो का लेनदेन किया गया. जिसका वैध आय का स्त्रोत या अन्य कोई व्यवसाय नही होना पाया गया. आरोपिया गोदावरी ने अमेरी हाफा रोड पर 12 लाख का श्यामा रेसीडेन्सी में फ्लैट खरीदा, सकरी हाफा रोड में 1785 वर्गफुट की भूमि 20 लाख में खरीदा और आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस से 2 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी भी ली. पुलिस ने ये संपत्ति गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के अवैध मादक पदार्थ की बिकी से अर्जित राशि से खरीदना पाया.

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F के तहत संपत्ति को अवैध घोषित करते हुए जब्त किया है. जब्ती की रिपोर्ट तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर अधिनियम कोर्ट मुंबई को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। मुंबई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. एसपी रजनेश सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध सभी मामलों में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन करने निर्देश का दिया है. अन्य आरोपियो की चल अचल सम्पत्ति की जानकारी एकत्रित कर जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

‘कैद’ में मिला मंदिर, शिवलिंग-नंदी-हनुमान जी मिले, 46 साल है कब्जा

संभल। संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद यूपी योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर बहुत सख्त रुख अपनाया हुआ. इसी बीच यहां मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मंदिर कैद में मिला है. 48 साल से इस मंदिर (Temple) पर कब्जा करके रखा गया था. इस मंदिर में बाकायदा हनुमान, शिवलिंग, नंदी और कार्तिकेय की मूर्तियां भी मिली हैं. अब पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर एक्‍शन लिया गया है और यहां बुल्‍डोजर चल गया है. कैद में रखे गए इस मंदिर (Temple) को कब्जे से आजाद करवाया जा रहा है.

दीपसराय में मिले इस मंदिर को काफी पहले ही बंद कर किया गया था. 1978 के बाद से इसे बंद कर इस पर कब्‍जा कर लिया गया था. मंदिर (Temple)के पास कुंआ और पीपल का पेड़ था. 1978 के दंगों के बाद स्थानीय हिंदू इस मंदिर को छोड़ गए थे, जिसके बाद इस पर कब्‍जा कर लिया गया था.

संभल SDM वंदना सिंह ने बताया कि आज सुबह जब बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था, तो इस जगह टीम पहुंची थी. यहां पर यह मंदिर दिखाई दिया गया. इसके बाद जिलाधिकारी को इस बारे में सूचित किया गया. यहां पहुंचकर ताले खुलवाए गए हैं. मंदिर के अंदर मूर्तियां बंद थी. स्‍थानीय लोगों ने बताया कि 1978 के बाद से यह मंदिर कब्‍जे में था. पता चला है कि यहां कुआं भी था, जिसे पाट दिया गया है. उस पर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. पीपल का पेड़ भी था, जिसे काट दिया गया. अतिक्रमण के खिलाफ भी हम लोग कार्रवाई करेंगे.

संभल DM राजेंद्र पेंसिया, सीओ भी मौके पर पहुंचे और यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है. स्‍थानीय हिंदू लोगों ने मंदिर को कब्‍जे से मुक्‍त कराए जाने पर खुशी जता रहे हैं.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

 

14 दिसंबर दत्तात्रेय जयंती पर प्रदेश स्तरीय गोस्वामी सम्मेलन राजिम में, महासमुन्द से बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे सामाजिकजन

भगवान राजीव लोचन की पावन धरा ऐतिहासिक धर्मनगरी राजिम स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर परिसर में अगहन पूर्णिमा पर 14 दिसंबर को गोस्वामी समाज द्वारा प्रांत स्तरीय भव्य दत्तात्रेय प्राकट्य उत्सव मनाई जाएगी। प्रातः 8 बजे भगवान दत्तात्रेय का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के पश्चात् 10.30 बजे भव्य भगवामय शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12.00 सामूहिक भोज के पश्चात् मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र की विधायक रोहित साहू, विशिष्ट अतिथि रेखा राजू सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, चन्द्रशेखर साहू सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद, नूतन लाल साहू समाजसेवी राजिम होंगे।

कार्यक्रम के अतिविशिष्ट स्थिति समाज के श्रद्धेय महंतगण, माननीय संस्थापक द्वय रमन गिरि एवं ओंकार पुरी तथा समाज के संरक्षक उमेश भारती होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी करेंगे। मंचीय कार्यक्रम में भगवान दत्तात्रेय दर्शन पर आधारित व्याख्यान हेतु श्री श्याम गिरि भेण्ड्री एवं बाल विदुषी कीर्ति किशोरी जी भगवताचार्य भाटापारा मुख्य वक्ता होंगे। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं एवं प्रेरणास्त्रोत बुजुर्गों का सम्मान, सनातन संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज सहित विविध कार्यक्रम होगा।

प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार दूरस्थ जिला रायगढ़ से जिलाध्यक्ष भोजगिरि, कोरबा से जिलाध्यक्ष घासी गिरि, रायपुर से बद्री पुरी, महासमुन्द तोषण गिरि, दुर्ग से

धनराज पुरी, बालोद से दुष्यंत गिरि , शक्ति से शैलेन्द्र गिरि, कांकेर से होरेन्द्र गिरि, बेमेतरा से जागेश्वर बन, बिलासपुर, जगदलपुर, मुंगेली, जांजगीर, कबीरधाम सहित  विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्षों व प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सामाजिक जन राजिम पहुंच रहे हैं।

समाज के महासचिव भूपेन्द्र पुरी एवं प्रांतीय प्रवक्ता कामेश्वर पुरी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम में आचार्य सुरेन्द्र गिरि के नेतृत्व में

प्रदेश के भगवताचार्यों की टोली कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम की तैयारी में प्रांतीय अधिकारी विश्वनाथ पुरी गोसाईं, पोखराज बन, हरिहर गिरि (विष्णु), प्रह्लाद गिरि, धर्मेन्द्र प्रकाश गिरि, गुमान पुरी, घनश्याम गिरि (नंद),  मनीष बन, हरीश गिरि, सुशील पुरी, मदन गिरि, गिरीश पुरी गोसाईं, चन्दू गिरि, रामपुरी,  पंकज गिरि, उमेश गिरि, डोमन पुरी, देवेन्द्र गिरि, अजय गिरि, कमलेश भारती, आकाश गिरि, अविनाश गिरि, मातृशक्ति प्रकोष्ठ के उषाकिरण गोस्वामी, मोहनी गोस्वामी, पुष्पा गोस्वामी, हिना गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, संगीता गोस्वामी व सुधा गोस्वामी लगे हुए हैं।

कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार पुरी व आयोजन समिति के अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन के मार्गदर्शन में आयोजन समिति की ओर से खुमान पुरी, श्याम गिरि, गिरेन्द्र पुरी, भूपेन्द्र पुरी, चंपेश्वर गिरि, संजय गिरि, छबीलाल पुरी, उमेश गिरि, हरीश पुरी, विकास गिरि, संजय पुरी, सुरेन्द्र गिरि, महेश्वर पुरी, राजेन्द्र गिरि, लिल्लार पुरी, याज्ञवल्क्य पुरी, भरत पुरी, ईश्वर पुरी, ओम पुरी, संजय पुरी, भरत गिरि, लक्ष्मण गिरि, खेमराज पुरी, बबला गिरि, किशुन गिरि, पुरूषोत्तम गिरि, अजय गिरि, राजेन्द्र पुरी, अखिलेश पुरी, चन्द्रहास पुरी, कमलेश पुरी,

नारायण पुरी, भगवान पुरी, कौशल गिरि, गोपाल गिरि, व्यास गिरि, अनिल गिरि सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं। समाज के प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी एवं दत्तप्रकाश पत्रिका के संपादक वीरेन्द्र रमन गिरि ने समाज जनों से अधिक से अधिक शुभ्र – भगवा  वेश में उपस्थिति की अपील की गई है। उक्ताशय की जानकारी जिला गोस्वामी समाज महासमुन्द की ओर से मनोज गोस्वामी ने दी।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

धमतरी, सड़क हादसें में आरक्षक की मौत, धड़ से सिर हुआ अलग, वाहन चालक फरार

धमतरी। Chhattisgarh के धमतरी में शनिवार को सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई. वहीं वाहन चालक फरार हो गया है. घटना अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है.

जानकारी के अनुसार, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश में था. शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल (Reliance Petrol) पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कैसी है। सरकार की योजनाएं कागजों पर किस तरह सुनहरी दिखती हैं। जमीनी हकीकत क्या है। नीतियों के इस खोखलेपन ने लोगों को स्वावलंबी बनाने के बजाय उन्हें मदद की आस में कहां खड़ा कर दिया है। आज की वास्तविकता यह हो गई है कि सरकारी वादे जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं नहीं, बल्कि केवल आशाएं लेकर आते हैं। आइए पढ़कर समझते हैं कि शिक्षा एवं स्वास्थ में बुनियादी सुधार से किस तरह संभव है छत्तीसगढ़ का समग्र विकास। उनका लेख जस का तस, यहां पढ़िए-

सोचिए, एक गांव में रहने वाला गरीब किसान, जो अपने बच्चे को पढ़ा–लिखा कर बड़ा आदमी बनाना चाहता है। सरकारी स्कूल में भरोसा करके बच्चे को दाखिला दिलाता है। लेकिन वहां पढ़ाई की जगह सिर्फ किताबें और मिड–डे मील मिलता है। बच्चे की पढ़ाई शिक्षक की कमी में अधूरी रह जाती है। एक मजदूर, जो हर दिन मेहनत करके अपनी रोटी कमाता है। बीमार पड़ता है। सरकारी अस्पताल जाता है। लेकिन डॉक्टर बीमारी का इलाज करने के बजाय उसे शहर के बड़े अस्पताल में रेफर कर देता है। इन छोटे–छोटे अनुभवों में छिपी असफलताएं सरकारी नीतियों की बड़ी विफलताओं की ओर इशारा करती हैं। छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति ऐसी ही है। सरकार की योजनाएं कागजों पर सुनहरी दिखती हैं। जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। नीतियों के इस खोखलेपन ने लोगों को स्वावलंबी बनाने के बजाय उन्हें मदद की आस में खड़ा कर दिया है। आज की वास्तविकता यह है कि सरकारी वादे जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं नहीं, बल्कि केवल आशाएं लेकर आते हैं। आइए, गहराई से जानें कि कैसे शिक्षा और स्वास्थ्य आम लोगों के जीवन में क्या बदलाव ला रही हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, मेहनत से अर्जित जीविका और अपने सिर पर छत—ये सभी जीवन को बेहतर बनाने के प्रमुख स्तंभ हैं। परंतु जब इन मूलभूत आवश्यकताओं को सरकारी योजनाओं की जकड़न या अव्यवस्था प्रभावित करने लगती है। तो समाज के विकास की रफ्तार धीमी हो जाती है। जहां सरकारी नीतियां सुविधाएं तो प्रदान कर रही हैं। परंतु उनकी गुणवत्ता और स्थिरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा को दुनिया का सबसे बड़ा दान माना जाता है। सरकार का दावा है कि वह मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करा रही है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। मुफ्त शिक्षा के नाम पर बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी, स्कूल यूनिफॉर्म और यहां तक कि मिड–डे मील जैसी सुविधाएं तो दी जा रही हैं, लेकिन शिक्षकों की भारी कमी के कारण शिक्षा का असली उद्देश्य पीछे छूट गया है।

ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। कई स्कूलों में सिर्फ एक या दो शिक्षक ही पूरी कक्षाओं की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पढ़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है। शिक्षकों की यह कमी न केवल छात्रों के भविष्य पर असर डाल रही है। शिक्षा प्रणाली की बुनियाद को भी कमजोर कर रही है। सरकार का ध्यान अगर सिर्फ सुविधाएं देने तक सीमित रहेगा और शिक्षा के असल मापदंड (जैसे योग्य शिक्षकों की संख्या और गुणवत्ता) पर जोर नहीं दिया जाएगा, तो यह दावे खोखले ही साबित होंगे। स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है, जो सीधे तौर पर व्यक्ति की जीवन–गुणवत्ता को प्रभावित करता है। कार्ड के जरिए इलाज की कुछ राशि माफ है, लेकिन डॉक्टरों की कमी गंभीर समस्या है। जिन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, वे अधिकांशत: रेफर मैन बनकर रह गए हैं। इसका मतलब है कि वे मरीजों का इलाज करने के बजाय उन्हें बड़े अस्पतालों में रेफर कर देते हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण है उनके पास संसाधन और सुविधाओं की कमी। ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं, जैसे दवाइयां, उपकरण और तकनीकी संसाधन, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। छोटी–छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को शहरों के बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।

सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जनता को आत्मनिर्भर बनाना होता है, लेकिन ये योजनाएं लोगों को उम्मीदों के दायरे में सीमित कर रही हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में केवल सुविधाएं देने से काम नहीं चलेगा। इन क्षेत्रों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार को शिक्षकों की संख्या और उनकी योग्यता पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की आवश्यकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण और प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की जानी चाहिए। सरकारी योजनाओं को इस तरह से डिजाइन किया जाना चाहिए। जिससे लोग आत्मनिर्भर बनें। उदाहरण के लिए रोजगार योजनाओं को केवल मजदूरी तक सीमित रखने के बजाय कौशल विकास से जोड़ा जाना चाहिए।

सरकारी योजनाओं और नीतियों ने लोगों को उम्मीदों की जंजीरों में बांध दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में जो सुधार होने चाहिए थे, वे कहीं न कहीं खो गए हैं। अगर इन क्षेत्रों में बुनियादी और स्थायी सुधार किए जाएं, तो न केवल देश और राज्य का विकास होगा, बल्कि लोगों की जिंदगी भी बेहतर होगी। सरकारी योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी, जब वे लोगों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएंगी, न कि उन पर निर्भर रहने वाला। उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देगी और योजनाओं को वास्तविकता के करीब लाएगी।

(लेखक, सामाजिक व राजनीतिक रणनीतियों के विश्लेषक हैं)

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Allu Arjun: अल्लू अर्जून को जेल में काटनी पड़ी रात, जानें  कैसे बीता रात का समय?

Allu Arjun: पुष्पा-2 स्टार अल्लू अर्जुन को न्यायिक हिरासत के तुरंत बाद बेल मिल गई. बावजूद इसके उन्हें एक रात जेल में बितानी ही पड़ गई. तेलंगाना हाईकोर्ट ने फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ की प्रीमियर के दौरान महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन Allu Arjun को शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी. इससे पहले दिन में हैदराबाद की एक अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. अल्लू अर्जुन को जेल में रात न गुजारनी पड़े, इसके लिए उनकी टीम ने खूब कोशिशें कीं. न्यायिक हिरासत के तुरंत बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. आनन-फानन में अंतरिम जमानत भी मिल गई. बावजूद इसके अल्लू अर्जुन को एक रात यानी शुक्रवार की रात जेल में बितानी पड़ गई.

अब सवाल है कि जब तेलंगाना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ही अंतरिम जमानत दे दी. फिर अल्लू अर्जुन Allu Arjun को शुक्रवार की रात जेल में ही क्यों काटनी पड़ गई. इसकी वजह है कि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिल पाई थी. सूत्रों की मानें तो अगर जमानत की प्रति प्राप्त भी हो जाती तो पहले उसकी जांच करनी होती. ऐसी स्थिति में शुक्रवार को रिहाई संभव नहीं थी. ऐसे में आज जब रिहाई की प्रक्रिया शनिवार सुबह-सुबह पूरी हो गई तो अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आ गए. इससे पहले दिन में हाईकोर्ट ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था.

अल्लू अर्जुन Allu Arjun की जेल में पहली रात

जेल सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जून Allu Arjun शुक्रवार शाम से ही अपनी रिहाई का इंतजार करते दिखे. उन्हें शुक्रवार की रात किसी तरह जेल में ही बितानी पड़ी. उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक, रात का खाना दिया गया. उन्हें बेड और तकिया दिया गया. सूत्रों ने बताया कि वह रात भर थोड़े बेचैन से दिखे. उन्हें अपने बैरक में कभी टहलते तो कभी करवटें बदलते देखा गया. उनके हावभाव से लग रहा था कि वह रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने खाना भी ठीक से नहीं खाया. वह देर रात तक जागते रहे. हालांकि, जेल के बाहर उनके फैन्स का जमावड़ा लगा रहा.

अल्लू अर्जुन

हैदराबाद पुलिस ने किया अरेस्ट

अल्लू अर्जुन Allu Arjun को फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद अल्लू अर्जुन को कोर्ट में पेश किया गया. वहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आदेश के तहत उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंचलगुडा जेल भेज दिया गया था. इस बीच उनके वकीलों की फौज ने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत का आदेश ले लिया था. हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से अरेस्ट किया था. इससे पहले पुलिस तीन और आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है.

क्या हुआ था 4 दिसंबर को

चार दिसंबर की रात अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे. उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था. हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया है.

अल्लू अर्जुन क्यों गए थे हाईकोर्ट

अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था. शुक्रवार को स्थानीय अदालत द्वारा अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद, उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी, 2025 तक के लिए स्थगित कर दी.

मृतक का पति केस वापस लेने को तैयार

वहीं, भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति ने शुक्रवार को कहा कि फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन की इसमें कोई गलती नहीं है. वह इस त्रासदी के लिए अभिनेता को जिम्मेदार नहीं मानते. महिला के पति भास्कर ने कहा कि वह इस घटना के संबंध में दर्ज कराया गया अपना मामला ‘वापस लेने के लिए तैयार’ हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘अल्लू अर्जुन का सिनेमाघर में पहुंचना गलत नहीं था. मैं अपना मामला वापस लेने के लिए तैयार हूं. भास्कर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें अर्जुन की गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं दी और समाचारों से ही उन्हें इसकी जानकारी मिली. (इनपुट भाषा से भी)

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 14 December: इन अंकों के लिए आज होगा खास

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish शनिवार 14 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत के साथ साथ कौशल प्रशिक्षण या ज्ञान अर्जित करते रहना बेहद ज़रूरी है। Ank Jyotish व्यस्तता चिंता का कारण बन सकती है, इससे बचने के लिए अपने और अपने शौक के लिए समय निकालें।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

मुकदमेबाजी और विवादों से दूर रहें, प्रतिष्ठा की हानि की संभावना है। Ank Jyotish जहाँ प्यार है, वहीँ जीवन है और आपके जीवन में अभी प्यार की कमी नहीं है। अगर आपको कुछ कमी महसूस हो रही है तो प्यार को तलाशने से न डरें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

धोखाधड़ी से बचने के लिए खरीद या बिक्री के समय सतर्क रहें। Ank Jyotish आज आपको धन की नहीं बल्कि प्रतिष्ठा और पहचान की चाह हैं। नई परियोजनाओं या कार्यों का शुरू होना आज आपके कार्ड में हैं।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

कोई भी काम करने से पहले योजना बना लें इससे नुकसान होने की संभावना कम होगी। Ank Jyotish आप अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं इसलिए आज पैसा कमाने के नयी योजनाओं के बारे में भी सोच सकते है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

ऑफिस में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए महत्वपूर्ण कामों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। Ank Jyotish आज आप खुद का बिज़नेस शुरू करने और अपने नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के बारे में भी सोच सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

प्यार की जगह पैसे को अहमियत न दें। Ank Jyotish प्यार और स्नेह ऐसी चीज़ें है जिनसे आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। अपने प्रियजनों को यह बताना न भूलें कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

अपनी भावनाओं को व्यक्त करें लेकिन ध्यान रखें कि किसी को ठेस न पहुंचे। Ank Jyotish यह समय परिवार को समर्पित है न की दोस्तों को, इसलिए इसका पूरा आनंद लें।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा जाना चाहते हैं तो अभी ग्रह आपके पक्ष में हैं। Ank Jyotish अपने शिक्षक या मेंटर के मार्गदर्शन में आप आसमान भी छू सकते हैं इसलिए उनकी सलाह पर ध्यान अवश्य दें। करियर में बदलाव से आपको नए अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज आप अपने साथी या किसी प्रियजन से मिलने जा सकते हैं। Ank Jyotish समान विचारधारा वाले लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान आपको लाभ पहुंचाएगा। यह दुनिया संभावनाओं से भरी हुई है, उनका पूरा फायदा उठायें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़: अपहरण कर युवक की हत्या, नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई

छत्तीसगढ़ सुकमा। भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संभावित बस्तर दौरे से पूर्व दक्षिण बस्तर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। सुकमा जिले में पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को चिंतागुफा थाना की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव निवासी मड़कम हड़मा (31 साल) की गुरुवार की बीती रात पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ. नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव में दहशत फैलाने के लिए 123 मोबाइल फोन भी जब्त कर अपने साथ ले गए हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए