Maha kumbh 2025: यदि जा रहे हैं महाकुंभ तो घर जरूर लाएं ये 4 चीजें, दोषों से मिलेगी मुक्ति!

Maha kumbh 2025: महाकुंभ 2025 इस बार प्रयागराज में लगने वाला है. जिसकी शुरुआत 13 जनवरी, सोमवार को पौष माह की पूर्णिमा के साथ होगी और समापन 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन होगी. महाकुंभ में देश-विदेश से लोग संगम पर स्नान करने आते हैं. प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान साधु-संत, नागा साधु और महान हस्तियों का जमावड़ा होता है.

बता दें कि, यूं तो संगम नदी में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है लेकिन महाकुंभ के दौरान होने वाले शाही स्नान का अपना अलग महत्व माना जाता है. कहा जाता है कि शाही स्ननान से व्यक्ति में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है और मृत्यु के बाद मौक्ष की प्राप्त भी होती है.

Maha kumbh 2025 वहीं ज्योतिष शास्त्र में महाकुंभ से लौटते समय किन चीजों को घर लाना चाहिए इस बारे में बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार के अनुसार, जब महाकुंभ से लौटते हैं तो ऐसे में आपके घर में लाभकारी और शुभता फैलाने वाली चीजों को घर में लाना शुभ रहता है. तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें.

संगल घाट
संगल घाट

1. महाकुंभ से घर लौटते समय ले आएं ये जल Maha kumbh 2025

आप महाकुंभ में जाएं तो वहां से संगल घाट पर स्नान करने के बाद जल जरुर लेकर आएं. त्रिवेणी का जल घर में लाने से शुभता साथ आती है व सभी नकारात्मत ऊर्जा समाप्त हो जाती है. बता दें कि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है.

2. घर ले आएं मिट्टी Maha kumbh 2025

अगर आप महाकुंभ में जा रहे हैं तो वहां से संगल घाट की मिट्टी जरुर घर लेकर आएं. क्योंकि प्रयागराज में अमृत की कुछ बूंदें गिरी थी. ऐसे में वहां की मिट्टी दिव्य मिट्टी से कम नहीं है. प्रयागराज की मिट्टी लाने से ग्रह दोष भी समाप्त होते हैं.

3. महाकुंभ का शुद्ध भोग Maha kumbh 2025

महाकुंभ में प्रयागराज के हर मंदिर में विशेष भोग लगाया जाता है. ऐसे में अगर आप मंदिर में लगाया हुआ विशेष भोग घर लेकर आते हैं तो यह अतिभुभ माना जाता है. इसके साथ ही भोग दिव्य भोग कहलाता है.

4. महाकुंभ के पवित्र पुष्प Maha kumbh 2025

महाकुंभ में जाएं तो वहां से आपको मंदिर, पवित्र नदी या फिर साधु-संतों द्वारा जो भी फूल-पुष्प प्राप्त होते हैं तो उन्हें घर अवश्य लेकर आना चाहिए. ऐसा करने से घर के संकट दूर होते हैं और पारिवारिक शांति बनी रहती है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Lok Sabha PM Modi: संसद में मोदी की हूंकार बोलें, कांग्रेस को लगा संशोधन का खून, इंदिरा गांधी ने किया नेहरू वाला पाप

Lok Sabha PM Modi: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने (PM Modi lok sabha constitution debate) जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर उदाहरण दर उदाहरण देकर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने सभापित को संबोधित करते हुए सबूतों के साथ ऐसे-ऐसे उदाहरण दिए तो आजादी के बाद लिखी गई किताबों और गूगल पर भी मौजूद हैं. पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधामंत्री नेहरू का हवाला देते हुए जो शुरुआत की उसके बारे में आज की जेन Z पीढ़ी को पता तक नहीं होगा.

PM Modi ने अपने संबोधन में कहा, ‘कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. और मैं इसलिए एक परिवार का उल्लेख करता हूं क्योंकि देश पर एक ही परिवार ने करीब 55 साल से ज्यादा राज किया था. इसलिए देश को हक है ये जानने का कि इस परिवार के कुविचार, कुनीति की परंपरा अभी तक बदली नहीं है. हर स्तर पर इस परिवार ने संविधान को चुनौती दी है. 1947 से 1952 में इस देश में चुनी हुई सरकार नहीं बल्कि अस्थाई व्यवस्था थी यानी एक सेलेक्टेड सरकार थी. चुनाव नहीं हुए थे. ऐसे में जबतक चुनाव न होते तो उस समय एक व्यवस्था बनाकर सरकार का ढांचा खड़ा किया गया था. 1952 से पहले राज्यसभा का भी गठन नहीं हुआ था.

राज्यों के विधानसभा के चुनाव भी नहीं हुए थे, उस परिवार ने 1951 में आर्डिनेंस करके संविधान को बदला और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर दिया गया और ये संविधान निर्माताओं का अपमान था. जो कांग्रेस ने किया. संविधान निर्माता परेशान थे उनकी इस परिवार के आगे चली नहीं. इस परिवार ने अपने मन की चीजें संविधान में तीसरे दरवाजे से एड किया जबकि उस वक्त देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी. इतना ही नहीं उस परिवार ने उसी दौरान उस समय के प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को एक चिठ्ठी में लिखा- ‘अगर संविधान हमारे रास्ते के बीच में आ जाए तो हर हाल में संविधान में परिवर्तन करना चाहिए.

ये नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा था. देखिए इनकी हिप्पोक्रेसी देखिए. 1951 में ये पाप किया गया. लेकिन देश चुप नहीं था. उस समय इस बात पर राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें चेताया और लोकसभा स्पीकर ने कहा- पंडित जी गलत कर रहे हो, उस समय आचार्य कृपलानी और जेपी ने कहा ये गलत है. लेकिन वो न माने क्योंकि उस समय नेहरू जी का संविधान चलता था. इसलिए उन्होंने इन महान हस्तियों की बात न सुनी और संविधान संशोधन कर दिया. उसके बाद इसका खून कांग्रेस के मुंह में लग गया और ये परिवार समय समय पर संविधान का संशोधन करता रहा. ये परिवार उस संविधान की आत्मा को लहूहुहान करता रहा’.

75 बार संविधान संशोधन कांग्रेस ने करके संविधान का गला घोटा: पीएम मोदी

PM Modi ने आगे कहा, ‘इन्होंने कई बार संविधान बदला. देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने जो बीज बोया था उसे खाद पानी देने का काम एक और प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया. जो पाप पहले पीएम ने किया उसे बढ़ाया गया. 1971 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संविधान बदलकर पलट दिया गया. उस समय इंदिरा जी की सरकार ने संविधान संशोधन किया. उन्होंने हमारी देश के अदालत के पर काट दिए. उन्होंने संविधान संशोधन करके कोर्ट की पावर छीनने का पाप किया. उस संविधान संशोधन ने इंदिरा जी को न्यायपालिका की ताकत छीनने का सबब बना दिया’.

कुर्सी बचाने के लिए संविधान संशोधन: मोदी

PM Modi ने कहा, ‘जब इंदिरा जी के चुनाव को अंसैवाधिक तरीके से चुनाव लड़ने के कारण कोर्ट ने उनके चुनाव को खारिज कर दिया और उनकी सांसदी का पद छोड़ने की नौबत आई तो इंदिरा जी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगा दिया. इतना ही नहीं संविधान का गला घोंटकर उसका दुरुपयोग करके 1975 में भी कई मिसयूज किया. इंदिरा जी ने कोर्ट के अधिकारों को छीना था. 6 दशक में कांग्रेस ने 75 बार संविधान संशोधन किया. कोर्ट के अधिकारों को छीन लिया. जिस जस्टिस ने उनके चुनाव के खिलाफ जजमेंट दिया था, उन जस्टिस को जब सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बनना था, उन जज को उस सरकार ने सीजेआई नहीं बनने दिया’.

PM Modi ने कहा, ‘कांग्रेस ने संविधान संशोधन करके न्यायपालिका को नियंत्रित किया. यहां कई दल के नेता बैठे हैं, जिन्हें उस समय जेल में भेज दिया गया. निर्दोष लोगों को जेल में ठूस दिया. उस निर्दयी सरकार ने 1975 से इमरजेंसी हटने तक संविधान को चूर-चूर कर दिया. जिस परंपरा को नेहरू जी ने शुरू किया उसे इंदिरा जी ने आगे बढ़ाया और इसलिए जब राजीव गांधी पीएम बने तो उन्होंने संविधान को एक और गंभीर झटका दे दिया. सबको समानता सबको न्याय की भावना को चोट पहुंचाई.

वोटबैंक के चक्कर में महिला को सहारा नहीं दिया: PM Modi

सुप्रीम कोर्ट ने शाहबानो केस में जजमेंट दिया था. एक भारत की महिला को न्याय देने का काम संविधान की मर्यादा के हिसाब से एक पीड़ित महिला को सुप्रीम कोर्ट ने उसका हक गिया था लेकिन उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने शाहबानों केस में सुप्रीम कोर्ट की भावना को नकार करके वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान की मूल भावना की बलि चढा़ दी और उन्होंने एक न्याय के लिए तरस रही महिला का साथ देने के बजाए कट्टरपंथियों का साथ दिया. इसके लिए संसद में कानून बनाकर  सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया.

नेहरू जी ने शुरू किया इंदिरा जी ने आगे बढ़ाया और राजीव गांधी ने उस फैमिली थीम को मजबूत किया. सभापति जी अगली पीढ़ी भी इसी खिलवाड़ में लगी है. शाहबानो केस में वोट बैंक की राजनीति हुई. मनमोहन सिंह जी ने एक किताब में लिखा- मुझे ये स्वीकर करना होगा कि पार्टी अध्यक्ष सरकार के केंद्र में है. सरकार पार्टी अध्यक्ष के लिए उनके प्रति जवाबदेह है. इस तरह से देश के संविधान का गला कई बार घोटा गया.’

पीएमओ के ऊपर पार्टी अध्यक्ष को बैठाया: PM Modi

PM मोदी ने कहा, ‘इतिहास में पहली बार संविधान को ऐसी चोट पहुंचाई और प्रधानमंत्री के ऊपर नेशनल एडवायजरी काउंसिल बनाकर अपनी अध्यक्षा को पीएमओ के ऊपर बैठा दिया. इतना ही नहीं एक और पीढ़ी आगे चले अगले वालों ने ये जानते हुए कि जनता सरकार चुनती है. इस कैबिनेट ने जो निर्णय किया उसे फाड़कर फेक दिया.

370 का तो सबको पता है 35 A लाकर इन्होंने संविधान का गला घोटकर संसद पर थोप दिया. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की जिम्मेदार 35 A उस परिवार ने देश की संसद को अंधेरे में रखा. कोई अपनी मनमानी से नहीं कर सकता था. इनके पास भी बहुमत था लेकिन वो पाप इन्हीं ने किया था. वो उसे छिपाना चाहते थे. इसलिए चुप्पी साधकर बैठे थे. उस ऐतिहासिक गलती को हमने धारा 370 और 35 A को हटाकर सुधारा’.

‘कांग्रेस को बाबा साहेब से प्रेम नहीं’

PM Modi ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति इन लोगों के मन में बड़ा द्वेश और कटुता भरी थी. जब अटलजी की सरकार थी तब बाबा साहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण स्थल में केंद्र की तत्कालीन सरकार ने एक स्मारक बनाना तय किया. दुर्भाग्य देखिए आगे 10 साल तक यूपीए 1 और यूपीए 2 की सरकार रही इन्होंने वो काम न आगे बढ़ाया बल्कि उसे रोक दिया. लेकिन 2014 में हमारी सरकार आई तो हमने बाबा साहेब की याद में उस स्मारक का निर्माण पूरा किया. हमने दिल्ली में बाबा साहेब के नाम पर रुका एक काम और पूरा कराया. यहीं दिल्ली में जनपथ के पास अंबेडकर इंटरनेशल सेंटर जिसका कागज 40 साल दबा रहा.

हमारी सरकार ने उस सेंटर को बनाया. महू में जहां बाबा साहेब का जन्म हुआ था. तब एमपी में बीजेपी की सरकार थी. हमारे नेता सुंदरलाल पटवा मुख्यमंत्री थे, उनकी सरकार ने वहां स्मारक बनावाया. ये लोग (कांग्रेस) बाबा साहेब से कितनी नफरत करते हैं उसकी एक नहीं अनेक बानगी है. अकेले बीजेपी की सरकार ने बाबा साहेब को मान दिया. इन लोगों ने तुष्टिकरण के नाम पर आरक्षण में चोट पहुंचाने का काम किया. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस की तुष्टिकरण की सोच का नुकसान एससी-एसटी और ओबीसी तबके को हुआ.’

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

15 December इन राशियों का शानदार कटेगा दिन, जानें राशिफल

15 December Rashifal 2024: आज का राशिफल रविवार का दिन सूर्य जी को समर्पित है. सूर्यदेव किन राशियों को अपना आशीर्वाद देंगे? आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

मेष राशि
Aries

मेष राशि 15 October Rashifal 2024

मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन समस्याएं लेकर आने वाला है आपके कामों को लेकर टेंशन रहेगी क्योंकि आपका बिजनेस पहले जैसा नहीं चलेगा लेकिन खर्च बेटा आशा बढ़ेंगे जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है बिजनेस में आपको योजना बनाकर काम करना हगा आपके सहयोगी की भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे

वृषभ राशि  15 October Rashifal 2024

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी. आपने  यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं. सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा. आप अपने कामों में एकाग्र होकर जुटेगे, तभी वह समय से पूरे हो सकगे.

मिथुन राशि  15 October Rashifal 2024

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा. आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इन्वेस्टमेंट प्लान लेकर आ सकता है. आप अपने घर की साज सज्जा व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से बॉन्डिंग अच्छी रहने की संभावना है.

कर्क राशि 15 October Rashifal 2024

कर्क राशि के लोगों के लिए आज दिन वाणी व व्यवहार पर संयम बनाये रखने के लिए रहेगा. राजनीति की और कदम बड़ा रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको अपनी संतान की सेहत में कोई कंप्रोमाइज नहीं करना है. विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. आपको अपने पारिवारिक मामलों पर भी पूरा ध्यान देना होगा. किसी से धन उधार लेने से बचे.

सिंह राशि  15 October Rashifal 2024

सिंह राशि के साथ जो जातक बिजनेस में कार्यरत  है, उनकी दीर्घकालीन योजनाओ को गति मिलेगी. आपके मन में कामों को लेकर जल्दबाजी रहेगी, जिससे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है. आपको कोई निर्णय सोच समझ कर लेना होगा. आपके कुछ नहीं विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं. आप अपने कामों में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बाधा दूर होगी.

कन्या राशि  15 October Rashifal 2024

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अकस्मात् लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपको अपने कामों में लाभ मिलने से खुशी होगी. किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा, लेकिन आप अपने अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे. आप आय और व्यय का लेखा जोखा रखे,  तभी आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय करने की प्लानिंग कर सकते हैं. आपके किसी काम को लेकर यदि संशय बना है, तो उसे काम को बिल्कुल ढील ना दे.

तुला राशि 15 October Rashifal 2024

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहने वाला है. आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है. कोई बाहरी व्यक्ति इसमें उंगली कर सकता है, इसलिए आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें. किसी काम को लेकर यदि आप अपने मित्र से धनु उधर लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.  आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे.

वृश्चिक राशि  15 October Rashifal 2024

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी नये वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की करते देख बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं. आपने यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई किया था, तो उसके भी मिलने की आपको संभावना है. नौकरी में कार्यरत लोग बदलाव का प्लान बना सकते हैं. किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा.

धनु राशि  15 October Rashifal 2024

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने वाला रहेगा. आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हें संभालने की पूरी कोशिश करेंगे. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी. आपकी टेंशन भी बढ़ेगी. माता जी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है. आप कोई लेनदेन भी सोच विचार कर करें.

मकर राशि 15 October Rashifal 2024

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. आपकी संपत्ति बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में सदस्यों में खटपट होने की संभावना है, लेकिन आप उससे घबराएं नहीं. आपने यदि अपने किसी काम में किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह ली, तो वह आपके कामों को बिगाडने की कोशिश करेगा. अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है.

कुंभ राशि  15 October Rashifal 2024

कुंभ राशि के लोगों को अपने कामों मे एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उनके काम समय से पूरे हो सकेंगे. आप जीवनसाथी को  बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिस कारण परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं.

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन राशि 15 October Rashifal 2024

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है.  आपके अंदर काफी एनर्जी रहेगी. संतान की नौकरी को लेकर यदि आप परेशान थे, तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी. किसी से धन उधार यदि आपको लेना होगा, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और किसी अच्छी जगह इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Rahu ke Upay: गरीब को राहु रातोंरात बना देता है करोड़पति , कर लें प्रसन्न करें ये 5 उपाय

Rahu ke Upay: ज्योतिष गणना में राहु को क्रूर ग्रह माना जाता है. कहते हैं कि जब कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति जीवन में तरक्की करना शुरू कर देता है. वहीं कुंडली में राहु के कमजोर होने पर उसे परेशानियां घेरना शुरू कर देती हैं. ऐसी स्थिति में व्यक्ति जो भी फैसले लेता है, वे उसे नुकसान पहुंचाने वाले सिद्ध होते हैं. जिससे उसका परिवार दरिद्रता का शिकार हो जाता है. धार्मिक विद्वान कहते हैं कि किसी के भी जीवन में ऐसी परेशानियां न आएं, इससे बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कुछ उपाय जरूर कर लेना चाहिए. जिससे उसकी कुंडली में राहु मजबूत बना रहे.

राहु को प्रसन्न करने के उपाय Rahu ke Upay

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, राहु को प्रसन्न करने के लिए 18 बुधवार को सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसके सामने बैठें राहु मन्त्र ‘ॐ रां राहवे नमः’ की कम से कम एक माला जाप जरूर करें. इस उपाय से  कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत होती है.

काले कुत्ते को खिलाएं रोटी Rahu ke Upay

राहु को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस उपाय से जातक को राहु का आशीर्वाद मिलता है और वह प्रसन्न रहता है. इससे मनुष्य पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं और वह सुखी जीवन बिताता है.

मां सरस्वती की करें आराधना Rahu ke Upay

राहु मतिभ्रम पैदा करता है, जिससे मनुष्य के सोचने-समझने की शक्ति क्षीण पड़ने लग जाती है. लिहाजा आप प्रतिदिन मां सरस्वती की आराधना करें, जिससे राहु का असर खत्म हो जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति सही वक्त पर सही फैसले लेने लग जाता है, जिससे उसका उत्थान होता है.

शनिवार को कर लें ये टोटका  Rahu ke Upay

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, राहु को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को जौ लेकर उसके 18 भाग कर लें. इसके बाद प्रत्येक भाग को काले वस्त्र में रखकर बांध दें. फिर प्रत्येक बुधवार को एक पोटली लेकर उस पर दूध का छींटा मारें और अपने सिर के ऊपर से घड़ी की विपरीत दिशा में 7 बार घुमा कर उसे बहते पानी में अर्पित कर दें.

इन वस्तुओं की खरीदारी होती है शुभ Rahu ke Upay

सनातन धर्म के विद्वानों कहते हैं कि कई ऐसी वस्तुएं हैं, जिनकी खरीदारी से राहु खुश होते हैं. इनमें जौ, सरसों का तेल, शीशा, काले रंग के फूल, कोयले और अभ्रक शामिल हैं. कहते हैं जिस जातक की कुंडली में राहु कमजोर चल रहे हों, उन्हें इन चीजों की खरीद कर लेनी चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

शंख बजाने से मिलती पॉजीटिव एनर्जी, जानें कब बजाना चाहिए!

blow shankh: हिंदू धर्म में शंख बजाना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में शंख रखना अत्यधिक शुभ होता है. शंख को घर में रखने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा भी बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन घर में शंख बजाने से उससे निकलने वाली ध्वनि घर के माहौल को सकारात्मक बनाती है. इसके अलावा घर में शंख बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का वास भी होता है.

लेकिन क्या आपको पता है कि शंख (shankh) बजाने के कई नियम बताए गए हैं, जिसमें विधि से लेकर समय के बारे में भी वर्णन मिलता है. जिसमें बताया गया गया है कि शंख को कब, कितना और किस समय बजाना चाहिए. तो आइए विस्तार से जानते हैं शंख के बारे में भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से.

कब बजाना चाहिए शंख?

शंख हमेशा सूर्योदय के पहले बजाना चाहिए. शंख (shankh) बजाने का सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त होता है. क्योंकि इस समय वातावरण में शांति रहती है और पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है. इसलिए अगर आप इस समय शंख बजाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से व्यक्ति के मन में चल रही अशांति कम होती है.

किस दिन शंख बजाना होता है शुभ

वैसे तो शंख (shankh) बजाना हर दिन शुभ माना जाता है लेकिन अगर सर्वोत्तम दिन की बात करें तो मंगलवार और शुक्रवार के दिन पूजा के समय शंख बजाना बहुत शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन शंखनाद करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और शुक्रवार के दिन शंखनाद करने से धन में वृद्धि होती है.

सभी शुभ कार्यों से पूर्व बजाया जाता है शंख

घर में जब भी कोई पूजा, हवन या कथा होती है तो ऐसे में शंख (shankh) बजाता बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा जब भी कोई मांगलिक कार्य होता है तो शंख बजाना अतिशुभ होता है. इससे देवी-देवताओं के दिव्यता व उन्हें आह्वान करने के लिए बजाया जाता है. पूजा-पाठ या हवन-अनुष्ठान के दौरान शंख बजाने से आसपास मौजूद सभी विघ्न दूर हो जाते हैं. इसलिए शंख जरूर बजाना चाहिए.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

PM मोदी संसद में बोलें, कांग्रेस के माथे का पाप धुलने वाला नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान की यात्रा पर जारी बहस में हिस्‍सा लेते हुए आपातकाल का उल्‍लेख किया. उन्‍होंने कहा कि जब संविधान ने 25 साल पूरे किए तो उसी वक्‍त देश में आपातकाल लागू कर दिया गया. देश को जेलखाना बना दिया गया. उन्‍होंने कहा कि इमरजेंसी कांग्रेस के माथे पर एक पाप है. यह कभी नहीं धुलेगा.

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि संविधान के 75 वर्ष की यात्रा यादगार है. यह विश्व के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा है. इसकी मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि और हमारे संविधान निर्माताओं के योगदान को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. ये 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक उत्सव मनाने का पल है. विश्व के लोकतंत्र प्रेमी नागरिकों के लिए यह गौरव का पल है. बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का दिन है.

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि संविधान के 75 वर्ष की यात्रा यादगार है. यह विश्व के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा है. इसकी मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि और हमारे संविधान निर्माताओं के योगदान को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. ये 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक उत्सव मनाने का पल है. विश्व के लोकतंत्र प्रेमी नागरिकों के लिए यह गौरव का पल है. बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का दिन है.

इंमरजेंसी में सविधान को नोचा गया।

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

Ank Jyotish 15 December: इन अंकों के लिए आज होगा खास

ज्योतिष डेस्क, वेबमोर्चा डॉट कॉम: Ank Jyotish रविवार 15 दिसबंर: अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अर्थात 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। मिलेगी मदद! जानें आज अपना भविष्यफल…

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

कड़ी मेहनत के कारण आज आपकी सफलता निश्चित है। Ank Jyotish स्वप्न को पूरा करने के लिए दीर्घकालीन निवेश या फालतू व्यय से बचें। डॉक्टर या अस्पताल के पास जाने से बचने के लिए आज अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

किसी रहस्य्मय व्यक्ति से मुलाक़ात भी आपकी कार्ड में है। Ank Jyotish अब आप नई तकनीकों और योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित है जिससे आपका करियर चमकने वाला है।  एक छोटी सी यात्रा आपको नए व्यवसायिक संबंधों और सौदों तक ले कर जा सकती है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

नई साझेदारी या व्यावसायिक परियोजना की भी संभावना है। Ank Jyotish कोई भी निर्णय सोच समझ कर या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद लें। आर्थिक हानि आपको दुःख पहुंचा सकती हैं। गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विश्लेषण करें, जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक होगा। Ank Jyotish इस पल में आराम करें, अपना ख्याल रखें और बदलाव के लिए तैयार रहें। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

आपके रचनात्मक दृष्टिकोण को तारीफ मिलेगी। Ank Jyotish आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय मिलता हैं जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6

नेटवर्किंग, सामाजिक बैठकों या क्लब में शामिल होने के लिए यह एक आदर्श समय है। Ank Jyotish आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। एक दुर्घटना या चोरी आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन ला सकती है।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7

किसी भी घरेलू परेशानी को हल करने के लिए बातचीत करें। Ank Jyotish अपने अनुभव और तर्कसंगतता को बढ़ाएं, इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। आप जो भी चाहते है, उसे प्राप्त कर सकते है। शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

आपकी सामाजिक स्थिति में बदला आ सकता है, जो शायद वेतन में वृद्धि या पदोन्नति होगी। Ank Jyotish सफलता के पलों का मज़ा लें। आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया गया है और पुरस्कृत किया जा रहा है।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
अंक शास्त्र

अंक 9

आज सार्वजनिक मामलों में हिस्सा लेना आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है इसलिए शांत रहें। Ank Jyotish अपने मिशन और उद्देश्य को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ें, विजय आपकी ही होगी। याद रखें गिरने की जगह गिर के फिर उठना अधिक महत्वपूर्ण है।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

15 December Ka Panchang: पूर्णिमा तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

15 December 2024 Aaj Ka Panchang : 15 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर म्रृगशीर्षा नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:36 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 16:05 से 17:21 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Panchang

तिथि     पूर्णिमा  14:34 तक

नक्षत्र    म्रृगशीर्षा           26:20 तक

प्रथम करण       बावा     14:34 तक

द्वितीय करण     बालवा   25:28 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       रविवार

योग      शुभा     25:57 तक

सूर्योदय 07:10

सूर्यास्त 17:21

चंद्रमा  वृषभ

राहुकाल           16:05 − 17:21

विक्रमी संवत्     2081

शक संवत         1946

मास     मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त         अभिजीत          11:55 − 12:36

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

रायपुर में 2 फर्जी कंपनियों का खुलासा, विदेशों से लिंक मिले

रायपुर फर्जी कंपनियों का खुलासा। रायपुर साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये दो बड़े शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली से रायपुर में आकर रह रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करवा कर रायपुर में दो फर्जी कंपनियां खोल रखी थी। इसी आधार पर आरोपियों ने अलग–अलग बैंकों में करीब 30 प्लेटिनियम अकाउंट भी खुलवाये थे। पुलिस ने इनके कब्जे से थाईलैंड, हान्गकांग भेजे गए 12083998 US डॉलर (102.4 करोड़ रुपए) की इनवॉइस जब्त की है। 175 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 2 करोड़ से अधिक की रकम भी साइबर की टीम ने होल्ड करवाया है।

दरअसल, प्रार्थी डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 11 लाख ठगी होने की शिकायत थाना आमानाका में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर 433/24 धारा 420,34 दर्ज कर जाँच के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। जाँच में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। पता चला कि आरोपी पवन और गगनदीप दोनों दिल्ली के निवासी हैं। दोनों आरोपी रायपुर छत्तीसगढ़ आकर अपने आधार कार्ड में रायपुर का पता बदलवाए है और उसी पते के आधार पर दो फर्जी कंपनी फ्रिज टैक सोल एवं जीपी इंटरप्राइजेस बनाकर अलग–अलग बैंकों में 30 प्लेटिनियम अकाउंट खोले है।

बैंक अकाउंट का प्रयोग ठगी से प्राप्त रुपये को US डॉलर खरीद कर हॉन्गकॉन्ग की 4 कंपनी हाइपरलिंक इंफोसिस्टम लिमिटेड, ब्लू ऑर्किड ग्लोबल, कंसाई इंटरनेशनल लिमिटेड, एम एस मॉर्निंग तथा थाईलैंड की 4 कंपनी NRI सिस्टम टेक्नो, परसौल प्रोसेस एंड टेक्नोलॉजी, ग्लोबल विजार्ड टेक्नोलॉजी, डाटा आर्ट टेक्नोलॉजी को भेजते थे। हॉन्गकॉन्ग और थाईलैंड की कंपनियां के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, ये कंपनियां वहीं संचालित हैं जहां डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से संबंधित IP की जानकारी मिली है। आरोपियों से पूछताछ में लुधियाना, दिल्ली की कंपनी की जानकारी मिली है, जिस पर कार्रवाई जारी है।

दोनों आरोपियों से 41 बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, चेक बुक, कंप्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल, डॉलर परचेस इनवॉइस, वन टाइम पासकोड डिवाइस, UPI स्कैनर अलग–अलग एड्रेस के आधार कार्ड जप्त हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध वेस्ट बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जारी है। गिरफ्तार आरोपी (1) पवन कुमार पिता सुखबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, थर्ड फ्लोर, RZ 74 गुरु हरकिशन नगर, मटियाला एक्सटेंशन, उत्तम नगर दिल्ली (2) गगन दीप पिता दर्शन लाल उम्र 44 वर्ष, 43/58 A अपर ग्राउंड फ्लोर, KH नंबर 41/5 विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली

 

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए

छत्तीसगढ़: शराबी बेटे से तंग आकर पिता ने की हत्या

बलरामपुर। शराबी बेटे से तंग आकर एक पिता ने हत्या कर दी। दरअसल, बेटे की शराब की लत से पिता परेशान था। यहीं नहीं बेटे की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना के कुम्हरपारा का है.

बता दें कि 3 दिसंबर को शराब पीकर झगड़ा करने पर पिता इंद्रसाय प्रजापति ने घर में रखे सील लोढ़ा से वार कर अपने बेटे रुना प्रजापति उम्र (32) की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार कर शव को जला दिया. 9 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूल की.

थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि Police ने हत्या में इस्तेमाल सील लोढ़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए. एफएसएल टीम के साथ Police जली हुई हड्डियों को सुबूत के तौर पर एकत्र किया. वहीं अब आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है.

होम पेज पर जाइए

https://webmorcha.com/google-launches-genie-in-india-now-it-works/

हमसे जुडिए

फेसबुक पर जाइए