महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ को 1 साल में बेहाल करने वाली BJP सरकार के विरोध में महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया गया।
आज लगातार छत्तीसगढ़ में लोग परेशान हैं बीजेपी ने वादा किया था युवाओं को लाखों नौकरी देने का पर हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं कर्मचारियों की नौकरी छीनने का काम बीजेपी सरकार ने किया है,हर विभाग में लगातार छटनी की प्रक्रिया चल रही है लोग नौकरियों के लिए लगातार आंदोलन कर रही है।
आज पूरे प्रदेश भर में अपराध की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है अपराधियों को कानून व्यवस्था की कही भय नहीं है रायपुर राजधानी समेत हर क्षेत्र में गोलीबारी चाकू बाजी चल रही है 1 साल में 6 बार गोलीबारी 80 हत्या एवं अनेकों लूट डकैती सामूहिक बलात्कार की घटना लगातार हो गई है।
यहां तक की पुलिस परिवार भी सुरक्षित नहीं है सूरजपुर में पुलिस कर्मी की पत्नी व मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है,राजधानी रायपुर में हर रोज चाकू बाजी की घटना हो रही है,जनता में दहशत का माहौल है प्रदेश में लगातार बलात्कार और गैंगरेप की घटनाओं से प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है,
प्रदेश सरकार के द्वारा पेड़ों के नाम पर भरपूर नौटंकी चल रही है भाजपा नेता एक पौधा मां के नाम की नारा देकर हजारों लाखों पेड़ अदाणी के नाम पर कुर्बान करके हंसदेव जंगल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। और लाखों पेड़ को कटवा डाला गया है और जंगल के पेड़ कटाई की विरोध करने पर आदिवासियों भाइयों बहनों को बेरहमी से पिटाई की गई है।
किसानों का एक साल में हाल बेहाल करने वाली भाजपा सरकार ने धान के एक मुफ्त भुगतान की वादा करने वाली बीजेपी सरकार एक साल में ही किसानों को धोखा देकर दो किस्तों में राशि प्रदान कर रही है और 3100 का धान की राशि का भुगतान मात्र 2300 से कर रही है किसानों की राशि के भुगतान करने में पसीना निकल जा रहा है। कभी बारदाने की कमी,कही किसानों को टोकन नहीं मिलना, धान तौलाई में करोड़ों क्विंटल धान की हेराफेरी किया जा रहा है कही दो किलो कही चार किलो अतिरिक्त प्रत्येक क्विटल में अधिक धान लिया जा रहा है।
सरकार और शासन प्रशासन के द्वारा किसानों को धमकी दिया जा रहा है कि रवि फसल लगाने पर जुर्माना देना होगा और खेतों की बिजली काट दी जाएगी ऐसे किसान विरोधी,गरीब विरोधी,महिला विरोधी,शिक्षा विरोधी, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब करने वाली भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों का विरोध करने वाली भाजपा सरकार,अदाणी समर्थक भाजपा सरकार के खिलाफ में इन सभी मुद्दों को लेकर एक दिवसीय मौन प्रदर्शन किया गया।
जिसमें खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री, गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री, डॉ.तरुण साहू महामंत्री, पार्षद निखिलकांत साहू, राजेश नेताम, सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, राजू साहू, निर्मल जैन, शाहबाज रजवानी,
सुश्री कविता तिवारी सेवादल, मोती साहू, छन्नू साहू, मनोहर ठाकुर, कपिल साहू तुमगांव, प्रकाश अजमानी, नितेंद्र बैनर्जी, सचिन गायकवाड, बसंत चंद्राकर टोमन सिंह कागजी, सुरेंद्र ठाकुर, सागर डोंगरे, शुभम चंद्राकर, होरीलाल साहू, पुरुषोत्तम यादव, मुन्ना ठाकुर, भानु सोनी, जो शी जी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उक्त मौन प्रदर्शन में भाग लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 साल पूरा होने का विरोध किया।
14 October Rashifal 2024: आज का राशिफल मेष, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. हनुमान जी किन राशियों को अपना आशीर्वाद देंगे? आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल
Aries
मेष-14 October
आज नौकरी करने वाले लोगों की बात करें तो आपके दफ्तर में आपका किसी के साथ वाद झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, परंतु आपका मन किसी कार्य के कारण परेशान रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके व्यापार की स्थिति बहुत अधिक अच्छी रहेगी. आज आप पीली वस्तु अपने पास में रखें तो अच्छा रहेगा.
वृषभ-14 October
इन जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे खबर की प्राप्ति कर सकते हैं. आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे, वो आपका प्रमोशन कर सकते हैं. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपकी सेहत ठीक रहेगी, परंतु आप गर्मी से बचे रहें, अन्यथा आपको डायरिया इत्यादि हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी कल का दिन बढ़िया रहेगा. आज आप पीली वस्तु का दान करें, आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.
मिथुन-14 October
आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको रोजगार में तरक्की की अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आपकी सेहत की बात करें तो यदि आपका स्वास्थ्य बहुत समय से खराब है, उसमें सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे आप बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको व्यापार में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आप किसी वस्तु का दान करें, आपके सारे संकट दूर हो सकते हैं.
कर्क-14 October
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में कुछ कार्य भाग्यवश को प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. शरीर में किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी. आपका व्यापार बहुत अधिक तरक्की करेगा. आज आप भगवान विष्णु की आराधना करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है.
सिंह-14 October
आज का दिन परेशानी वाला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक सावधान रहें, अन्यथा आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आज आप किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं और आपको चोट भी लग सकती है, इसलिए आप थोड़ा सा सावधान रहें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य और अधिक खराब भी हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज व्यापारियों का व्यापार बहुत अधिक अच्छा चलेगा. अपने पास पीली वस्तु रखें और भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है.
कन्या-14 October
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपके कार्य से खुश होकर आपके अधिकारी आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं. आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य बहुत अधिक अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए भी कल का दिन बहुत अधिक अद्भुत रहेगा.आप भगवान विष्णु का ध्यान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
तुला-14 October
आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे. वह आपका लोहा मानेंगे. सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आंखों से संबंधित यदि कोई परेशानी है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं. व्यापार करने वाले जातकों के लिए व्यापारिक स्थिति बहुत अधिक अच्छी रहेगी, अपने व्यापार में बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. आप पीली वस्तु का दान करें, आपके सभी कष्ट दूर होंगे.
वृश्चिक-14 October
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप व्यापारिक दृष्टि से अपने व्यापार में बिल्कुल सही दिशा में चल रहे हैं, आपका व्यापार इसी दिशा में आगे बढ़ सकता है. पीली वस्तु कल आप अपने पास रखें.
धनु-14 October
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी बात से अधिक परेशान ना हो, उस समस्या को सुलझाने का प्रयास करें. आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, थोड़ी सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं.
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप व्यापारिक दृष्टि से भी सही दिशा में चल रहे हैं, आपको तरक्की की प्राप्ति हो सकती है.कल आपके घर में सुख शांति बनी रहेंगे. प्रेमी जातकों के प्रेम की स्थिति भी कल बहुत अधिक बढ़िया रहेगी. आप भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें और पीली वस्तु अपने पास रखें.
मकर-14 October
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके रोजी रोजगार में तरक्की मिल सकती है. आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे, यदि आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो आप धूप से अपना बचाव करें, दर्द अधिक होने पर दवाई आवश्य खाएं.व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा. आपको तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आप अपने व्यापार में और अधिक कमाई करने के लिए अपने पुराने ग्राहकों को कुछ ऑफर दे सकते हैं. आप पीली वस्तु का दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
कुंभ-14 October
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, परंतु आप अपने वेतन में से कुछ धन बचा कर रखें जो आपकी भविष्य में काम आ सके. आपकी सेहत की बात करें तो आपकी सेहत ठीक रहेगी, आपको किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. हाथ या पैरों के दर्द की समस्या आपको थोड़ा सा परेशान कर सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा सावधान रहे। आप भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें तो अच्छा रहेगा.
मीन राशि (Pisces)
मीन-14 October
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी ऊर्जा का संचार होगा. मन में पॉजिटिविटी बढ़ने के कारण आपके दफ्तर में आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा. आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपको किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं रहेगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारिक दृष्टि से भी आपका व्यापार अच्छा उन्नति कर सकता है.
14 December Ka Panchang: 14 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध व साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12:36 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:41 से 10:58 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे।
एच | हैदराबाद, तेलंगाना: हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर वकील सुरेश बाबू का कहना है, “…कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।”
दरअसल, Allu Arjun को गिरफ्तार किया गया है. उनकी फिल्म Pushpa 2 के प्रीमियर पर हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. और उनके बच्चे घायल हो गए थे. उस वक्त अल्लू अर्जुन भी वहां मौजूद थे. बाद में अल्लू अर्जुन Allu Arjun और उनकी टीम के खिलाफ केस फाइल किया गया था. इसी के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
04 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर शो (Pushpa 2: Premiere Show) के दौरान भगदड़ मच गई थी. जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा बुरी तरह से घायल हो गया. मामला हैदराबाद के ‘संध्या थियेटर’ का था. अल्लू भी इस थिएटर में मौजूद थे. जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच हो-हल्ला कट गया था.
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजा मुराद ने कहा, ‘भगदड़ मची, एक व्यक्ति की मौत हो गई और लोग घायल हो गए। अभिनेता का क्या दोष था? थिएटर की ज़िम्मेदारी अभिनेता के हाथ में नहीं है। भीड़ को नियंत्रित करना अभिनेता का काम नहीं है। अगर गिरफ्तारी का यही कारण है, तो यह मेरी समझ से परे है…मुझे आश्चर्य है…लोकप्रिय होना या हिट फिल्मों में काम करना कोई अपराध नहीं है। अभिनेता भीड़ नहीं जुटाता। भीड़ किसी फिल्म या अभिनेता की लोकप्रियता के कारण जुटती है…अगर कोई और कारण है, तो मैं उसके बारे में नहीं बोल सकता। अगर उसे गिरफ़्तार किया गया है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए- उसे क्यों गिरफ़्तार किया गया, क्या कारण था। कोई ठोस कारण होना चाहिए।
केस वापस लेंगे महिला के पति
अल्लू अर्जुन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। इस मामले में मृतक महिला के पति ने अभिनेता का बचाव किया है। भास्कर ने कहा कि वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं।
अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
कोर्ट में अल्लू अर्जुन की पेशी हुई। सुनवाई के दौरान अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मलकानगिरी। ओडिशा में 11 नक्सलियों ने CRPF कमांडेंट के पास आत्मसमर्पण कर दिया. यह माओवादी मलकानगिरी जिले में, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के सुकमा जिले से सटे इलाके में आत्मसमर्पण करने आए.
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और माओवादी हिंसक गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाते थे. लेकिन उन्होंने अपने विचारों में बदलाव लाते हुए शांति के मार्ग को चुना और आत्मसमर्पण कर दिया. दूसरी ओर, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए.
जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा पुलिस और CRPF कमांडेंट्स ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ जंगलों में इन माओवादियों को घेर लिया था.
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा से गुरुवार की रात एक खौफनाक घटना को भाई-बहन ने मिलकर अंजाम दिया। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चटकपुर में एक बुजुर्ग महिला को उसके भतीजा और भतीजी ने मिलकर बेरहमी से जिंदा जला दिया और घटना स्थल से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई. कुछ ही समय में Police ने दोनों फरार आरोपियों को धर दबोचा और पूछताछ शुरू की.
Police की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या को अंजाम देने से पहले कलयुगी भतीजे और भतीजी ने अपनी बड़ी मां के साथ चिकन पार्टी की थी. पार्टी के दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों भाई बहन ने मिलकर बुजुर्ग महिला को साड़ी से लपेटकर जिंदा जला दिया. पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Allu Arjun को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी फिल्म Pushpa 2 के प्रीमियर पर हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. और उनके बच्चे घायल हो गए थे. उस वक्त अल्लू अर्जुन भी वहां मौजूद थे. बाद में अल्लू अर्जुन Allu Arjun और उनकी टीम के खिलाफ केस फाइल किया गया था. इसी के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
04 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर शो (Pushpa 2: Premiere Show) के दौरान भगदड़ मच गई थी. जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा बुरी तरह से घायल हो गया. मामला हैदराबाद के ‘संध्या थियेटर’ का था. अल्लू भी इस थिएटर में मौजूद थे. जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच हो-हल्ला कट गया था.
इंडिया टुडे से जुड़ी रिपोर्टर अप्रूर्वा के मुताबिक अल्लू अर्जुन Allu Arjun को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 105,118 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ गैर ज़मानती वारंट निकला है. खबरें ये भी हैं कि अल्लू अर्जुन, संध्या थिएटर मैनेजमेंट और अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी टीम के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है.
इंडिया टुडे से जुडे़ बशीर की रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन को Osmania Hospital ले जाया गया है. उनका बयान लेने के बाद हॉस्पिटल में अब उनका मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा.
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, हैदराबाद के दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती अपने पति भास्कर और अपने बच्चों, श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ पुष्पा 2 का प्रीमियर शो देखने गई थीं. जब अभिनेता अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे, तो फैंस उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े. जिससे भगदड़ मच गई. भगदड़ के दौरान रेवती और उनके बेटे श्री तेज बेहोश हो गए. अस्पताल ले जाने से पहले रेवती को CPR दिया गया. मगर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. जिसमें अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी सिक्योरिटी टीम और सिनेमाघर मैनेजमेंट का नाम भी शामिल था. इस घटना पर अल्लू अर्जुन ने दुख भी जताया था. अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो कह रहे हैं कि संध्या थिएटर में हुए हादसे की वजह से पूरी ‘पुष्पा 2’ की टीम दुखी है. अल्लू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,
”संध्या थिएटर में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे को सुनकर दिल बहुत दुखी है. इस वक्त रेवती के परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं. ये उनके लिए बहुत मुश्किल वक्त है. मैं उन्हें ये तसल्ली दिलाना चाहता हूं कि वो इस बुरे वक्त में अकेले नहीं है. मैं उनके परिवार से पर्सनली मिलूंगा. उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए मैं हर तरह से उनके साथ खड़ा हूं. मैं उनकी हर तरीके से मदद करूंगा.”
रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने आगामी चुनाव के लिए व्यय सीमा तय कर दी है। राज पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार निगम के प्रत्याशी 5-8 लाख, पालिका के 2 लाख और नगर पंचायत में 75 हजार खर्च कर सकेंगे।
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर व्यय सीमा की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है. ऐसे नगर पालिका निगम, जहां तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या है वहां निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपए निर्धारित किया गया है. जहां तीन लाख से कम जनसंख्या है वहां पांच लाख रुपए निर्धारित किया गया है.
नगर पालिका परिषद के लिए दो लाख रुपए, नगर पंचायत के लिए 75 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है. राज्य सरकार राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से व्यय सीमा की अधिसूचना जारी की है.
वेबमोर्चा डॉट कॉम, राउरकेला। ओडिशा Odisha के सुंदरगढ़ शहर में एक स्थानीय महिला के साथ कथित रुप से दुर्व्यवहार की घटना को लेकर आठ बांग्लादेशी प्रवासी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया, इस दौरान उनके हाथ भी बांध दिए गए। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची, जिस पर भी भीड़ ने हमला कर दिया।
पुलिस Police ने किसी तरह भीड़ पर काबू पाया और महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपित मजदूर को हिरासत में ले लिया। साथ ही सभी मजदूरों को बचाकर भी थाने ले आई। यह पूरी घटना सुंदर टाऊन थाना क्षेत्र के मिशन रोड की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना का कारण?
खबरों के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला ने आरोप लगाया कि मजदूरों में से एक ने उसके घर पर घुसकर दुर्व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह 8-9 बजे के करीब एक मजदूर ने घर में घुसकर दुर्व्यवहार की कोशिश की। आरोप लगाने के बाद महिला ने अपने समुदाय के लोगों को इक्कठा कर लिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित मजदूर को पीटा और उसके साथ रह रहे बाकी सात मजदूरो को भी सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर सजा दी। इसके बाद मजदूरों के हाथ बांधकर उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी मूक दर्शक बने रहे।
पुलिस पर भी किया हमला
सूचना पाकर मौके और पहुंची पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया । इसके बावजूद पुलिस ने स्थिति संभाली और मजदूरों को बचाकर थाने ले आई।
आरोपी हिरासत में
महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी मजदूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । पीड़ित महिला ने सुंदरगढ़ टाऊन थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है ।यह घटना समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करती है । मामले की जांच जारी है।
वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पश्चिमांचल डीआइजी ब्रजेश राय ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों के साथ घटना हुई है।
10 लोगों के खिलाफ आठ कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र करने, उनकी पिटाई करने और परेड कराने का मामला दर्ज किया गया है।
दूसरा मामला महिला की शिकायत के आधार पर किया गया है। आरोपितों की गिफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।