UPSC Mains Result 2024: परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने मेंस परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार यूपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वो यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब यूपीएससी इंटरव्यू के लिए बुलाएगा. फिर जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में पास होंगे, उनका सेलेक्शन आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत कई सेवाओं के लिए होगा.

यूपीएससी सिविल सेवा मेंस परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वो संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर, 28 सितंबर और 29 सितंबर को किया गया था.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

विडबंना: PM आवास को गिरवी रख किराए में रह रही है छत्तीसगढ़ की यह बुढ़ी महिला!  

रायपुर PM आवास। शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश भर में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन्ही महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक PM आवास योजना भी है। जो बेघर या कच्चे मकान में निवास करने वालों को केन्द्र सरकार व्दारा पक्का मकान बनवाकर दिए जाने का प्रावधान है ।

शिवरीनारायण नगर में भी नगरपंचायत व्दारा इस योजना के तहत सैकड़ों गरीब परिवारों को PM आवास बनवा कर दिया गया है। नगर में इस योजना से लाभान्वित होने वालों में से एक हितग्राही अनुसुइया केवट पति फिरंगी केवट भी है। जिसे नगर पंचायत शिवरीनारायण ने सन 2020-21 में वार्ड क्रं. 9 में उनके पट्टे की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास बनवा कर दिया गया है।

लेकिन अनुसुइया केवट के PM आवास पर वर्तमान में ताला लगा हुआ है और वे अपने बड़े पुत्र के साथ किराया की एक मकान में रह रहे हैं। जब उनसे उनके किराये की मकान में रहने का कारण पूछा गया। तो बताई कि वह कोरोना काल में परिवार के भरण पोषण व अधुरे मकान पूर्ण कराने PM आवास को गिरवी रख कर ब्याज सहित उधार पैसा लिया था।

उधारी पैसे का वह समय-समय पर ब्याज का कुछ-कुछ राशि भुगतान कर रही थी। लेकिन ब्याज का रकम बहुत होने के कारण वह ब्याज का रकम पूरा नही पटा पा रही थी। जो बढ़ कर मूलधन ब्याज सहित लगभग 9 लाख रुपए हो गया था। इसलिए उधार पैसा देने वालों ने मेरा PM आवास को गिरवी में डूब गया, बोल कर हमे आवास से बहार निकाल दिया और आवास में ताला लगा कर हमसे पूरा पैसा मांगने लगे। इसके कारण उनके रकम को वापस करने उनके द्वारा लाये व्यक्ति के पास ही बेचना पड़ा।

अनुसुइया बाई का यह भी कहना है कि उनके PM आवास के पीछे और बाजू में उन लोगों का और कच्ची मकान हैं। PM आवास को छोड़ने के बाद वह इसी कच्चे मकान में रह रही थी। लेकिन कुछ समय बाद उनके पति और छोटे बच्चों ने उन्हें और उनके बड़े बेटा मेलाराम को यह कह कर घर से निकाल दिया। कि तुम लोग PM आवास को बेच दिये हो।

अनुसुईया का कहना है कि वे और उनका बड़ा लड़का मेलाराम दोनो मिलकर परिवार की भरण पोषण कर रहे थे और वे परिवार की जरूरत को पूरा करने कर्ज लिये थे। यदि परिवार के सभी लोग थोड़ा-थोड़ा सहयोग करते तो मेरा आवास नही बिका होता और मैं बेघर नही होती। आज मै अपने बड़े लड़के मेलाराम के साथ किराये के मकान में रह कर दर दर की ठोकर खाने बेबस हूं।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ शीतकालिन सत्र के बाद नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा संभव! जानें कब है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक होगा। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक सूचना दी विपक्ष की कानून व्यवस्था, धान खरीदी को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति 5 दिनों के सत्र में चार बैठकें होंगी कई विधेयक पेश कर सकती है। सरकार नगरीय निकाय की आचार संहिता शीतकालीन सत्र के बाद लगने की संभावना, जब तक पूरे राज्य में आरक्षण की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी होगी।

इस सम्बन्ध में विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी अपने X पर छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा के शीतकालीन सत्र की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने 4 बैठकें आयोजित होने की भी जानकारी शेयर की। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि शीतकालीन सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे।

सरकार को घेरने की रणनीति विपक्ष की होगी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष हंगामा कर सकता है। विपक्ष की सूत्रों के मुताबिक, उनकी रणनीति सरकार को घेरने की होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष अधिक मुखर है साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस सड़कों पर लगातर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। धान खरीदी को लेकर, कवर्धा हिंसा के मामले के अलावा विपक्ष सरकारी नौकरी में भर्ती, धान खरीदी केंद्र, समेत कई मुद्दों पर घेरने की योजना बनाएंगे।

इस सम्बन्ध में विधानसभा सत्र को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस अपने MLA के साथ बैठक कर योजना तैयार कर विधानसभा में सरकार को कटघरे में खड़ा करने के मूड में भी है। विधायकों के साथ बैठक में होगा तय विधानसभा सत्र की घोषणा के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष जल्द ही इस संबंध में अपने विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने को लेकर तैयारी करने लगे हैं।

दूसरी ओर विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सरकार भी अपनी तैयारी में लग गई है। इस सत्र में राज्य की विष्णुदेव साय सरकार कई अहम विधेयकों को भी सदन में रख सकती है। इस सत्र में वित्तीय कार्य में अनुपूरक बजट से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा कई वित्तीय कार्य और शासकीय कार्य को भी संपादित किया जाएगा।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, बकायादार भूतपूर्व और वर्तमान सरपंचों के लिए कड़े निर्देश, आगामी चुनाव लड़ने में हो सकती है दिक्कत!

महासमुंद। जिला पंचायत महासमुंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के सभी जनपद पंचायत के अफसरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि- समय-समय पर पंचायत के पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी के द्वारा की गई है वित्तीय अनियमितता के फलस्वरुप शत-प्रतिशत बकाया राशि वसूली प्रगति लाने एवं बकायादारों की सूची अद्वतन किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था।

अपने पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ महालेखाकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थानीय निधि संपरीक्षा विभाग द्वारा किए गए ऑडिट प्रतिवेदन में दर्शित कंडिकाओं में भूतपूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाअधिकारी के विरुद्ध बकाया वसूली के संबंध में अधिक मात्रा में आक्षेप लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान पंचायत पदाधिकारी को किसी कार्य के लिए अग्रिम भुगतान समायोजन नहीं किया गया हो, ऐसे सभी प्रकरणों को अद्वतन कर नियमानुसार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 89 एवं 92 के अनुसार प्रकरण दर्ज करावें।

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 36 पंचायत का पदधारी होने के लिए निहर्ताएं एवं विभिन्न प्रावधानों के अनुसार यदि किसी पदधारी की विरुद्ध पंचायत की बकाया राशि शेष है वह पंचायत का पद धारी होने के लिए निरंतर रखता है।

पंचायत चुनाव दिसबंर-जनवरी में संभव

विदित हो कि आगामी छत्तीसगढ़ पंचायत आम निर्वाचन दिसंबर-जनवरी 2024-25 में संभावित है। पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे समस्त बकायादरों की सूची अद्वतन किया जाकर उक्त सूची का प्रत्येक ग्राम सभा में वाचन एवं सहज दर्शीत स्थान पर चस्पा किया जाए, साथ ही उक्त बकायदारों की सूची की एक प्रति संबंधित रिटर्निग ऑफिसर एवं इस कार्यालय को भी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि पंचायत निर्वाचन के लिए जा रहे नामांकन की सवीक्षा में उक्त तथ्य को संज्ञान में लिया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। आपके द्वारा भूतपूर्व एवं वर्तमान पंचायत पदाधिकारी के विरुद्ध बकाया वसूली के संबंध में की गई अध्ययन कार्रवाई की जानकारी तत्काल इस कार्यालय में को उपलब्ध करावें।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

10th-12th Board Exam Date: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी, यहां देखें..

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 की समय सारणी जारी कर दी है. हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी. वहीं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी. दोनों परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी.

यहां देखें टाइम टेबल

sitename%

02 17 sitename%

03 3 sitename%

 

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

CG यहां कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, मंच पर मौजूद थे पूर्व मंत्रीगण

अंबिकापुर। आगामी नगरीय निकाय, और पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक में सोमवार को कांग्रेस नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा।  नगर निगम के सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जाता था। उन पर FIR दर्ज होता था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में कोयला घोटाला हो रहा था तब उस समय के प्रभारी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को जानकारी क्यों नहीं दी।

अग्रवाल ने कहा कि तत्कालीन प्रभारी पीएल पुनिया का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कोयला घोटाला हो रहा था, तो वो चुप क्यों थे। सभापति ने कहा कि कांग्रेस सरकार में यहां के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम को कांग्रेस सरकार में रहते जानबूझकर कम फंड दिए जाते रहे हैं।

सभापति ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आक्रोश है। ऐसे वक्त में कार्यकर्ताओं को महत्व दिए जाने की जरूरत है, अन्यथा कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सभापति जब भाषण दे रहे थे उस वक्त मंच पर प्रभारी संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव जारिता लैटफलांग, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी थे।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर घड़ी चौक में दिनदहाड़े कैची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur) के घड़ी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी मुताबिक, रायपुर (Raipur) के घड़ी चौक में आज नशे में धुत्त एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक को कैची पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में खून से लतपथ ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने बदमाश को पकड़कर Police के हवाले कर दिया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

बीजापुर: बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

बीजापुर। बीजापुर के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम (Girls Ashram) में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली है. देर रात खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. रात्रि भोजन के बाद 27 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. कुछ बच्चों का ICU में उपचार जारी है.

जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने जिस खाने का सेवन किया उसमें चिपकली गिरी हुई थी। इसके बावजूद आश्रम के स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोसा था। जिससे बच्चे बीमार पड़ गए। मामले में बीजापुर CMHO डॉ. BR पुजारी ने कहा कि माता रुक्मिणी धनोरा के बच्चे है, जिन्हें देर रात भोजन करने के बाद उल्टी-दस्त, बुखार आने लगा. जिसके बाद हमारी टीम आश्रम पहुंची और 27 बच्चों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है।

मंडल संयोजक भूपति नक्का ने कहा मेनू के अनुसार अण्डा, चिकन देने का था, लेकिन मेडम ने खाने में खीर और पनीर परोसा दिया. मुझे एक महीना हुआ है पद जॉइन किये हुए, मैं आश्रमों में विजिट कर रहा हूं। फूड पॉइजनिंग बीमारी की बात सामने आ रही है। लापरवाही तो हुई है।

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

गरियाबंद, टीचरों पर गंभीर आरोप विद्वार्थियों ने लगाया, कलेक्टोरेट में बताई पीड़ा, बोलें– मानसिक प्रताड़ना दे रहे यहां का स्टॉफ

गरियाबंद। आदिवासी ब्लॉक मैनपुर मुख्यालय का हायर सेकेंडरी स्कूल अखाड़ा में तब्दील हो गया है. यहां हायर सेकेंडरी पढ़ने वाले 50 से भी अधिक छात्र-छात्राएं आज कलेक्टोरेट पहुंचे और DM दीपक अग्रवाल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा. शाला नायिका अंजली ठाकुर के नेतृत्व में छात्रों ने ज्ञापन दिया है, इसमें प्राचार्य माधुरी नागेश, शिक्षिका लक्ष्मी देवांगन, खुशबुरानी साहू, शिक्षक महेश साहू पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है.

छात्रों ने शिक्षकों के नामवार आरोपों का घटनाक्रम से विवरण दिया है, जिसमें कौन क्या कहकर प्रताड़ित करता है उसका उल्लेख है. शिकायत के अनुसार, उक्त टीचर स्टाफ द्वारा प्रैक्टिकल में अंक कम करने, पालकों को कॉल कर छात्रों के खिलाफ झूठी शिकायत, निराधार आरोपों पर बेवजह नोटिस थमाने के साथ  शिक्षिकाओं द्वारा बालक छात्रों को उनके गर्ल फ्रेंड और छात्राओं को बायफ्रेंड का नाम तक पूछने जैसे संगीन आरोप लगाया गया है. छात्रों ने कहा है कि 12 दिसंबर तक अगर पूर्व प्राचार्य हरिनारायण सिंह को वापस पद में नहीं भेजते हैं, उन पर लगाए निराधार आरोपों की जांच नहीं करते हैं तो छात्र अर्धवार्षिक परीक्षा का विरोध कर आंदोलन करेंगे.

टीचर हरिनारायण को हटाने के बाद उपजा विवाद

छात्रों ने बताया कि 1998 में पदस्थ व्याख्याता हरिनारायण सिंह रसायन शास्त्र पढ़ाते थे. सबसे सीनियर होने के साथ ही उन्हें बालक व पालक सबसे उत्कृष्ट होने का दावा कर रहे है. कहा जाता है कि स्कूल में दो पावर फूल शिक्षिका है, जिनका दखल प्रशासन में है. एक गरियाबंद से तो दूसरी राजिम (Rajim) से आना-जाना करती है. अध्यापन प्रभावित होता देख तत्कालीन प्राचार्य द्वारा इनके खिलाफ कार्यवाही करते थे. परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही को लेकर भी तीसरी शिक्षिका पर कार्यवाही हुई थी. छात्रों का आरोप है कि उक्त तीनों द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाकर तत्कालीन प्राचार्य के खिलाफ 18 बिंदु में शिकायत हुई, जिसकी जांच किए बगैर उन्हें जिला अधिकारियों ने एक तरफा हटा दिया. वर्तमान में प्राचार्य का चार्ज माधुरी नागेश के पास है.

3 दिन के भीतर होगी जांच : अपर कलेक्टर

इस मामले में गरियाबंद अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने कहा कि छात्रों से मिली शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित की गई है. तीन दिवस के भीतर जांच कर प्रतिवेदन चाही गई है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha

Raipur में दो सगी बहनों पर चाकू से हमला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मौलीपारा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। जहां पर सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. घटना में दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई. इसके बाद Police ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

मामूली बात पर विवाद

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें पिछले कुछ दिनों से धमतरी से रायपुर आकर रह रही थी. जिन्हें वापस ले जाने के लिए आरोपी प्रशांत रायपुर राजधानी आया था. इस दौरान मामूली बात को लेकर प्रशांत की कहा सुनी हो गई. इसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने चाकू से अपनी दोनों सगी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया.

तेलीबांधा TI विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बहनों पर धारदार चाकू से हमला किया है. आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

होम पेज पर जाएं और अपने आसपास की खबरों को पाएं…

ज्योतिष से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करे

https://www.facebook.com/webmorcha