kanchenjunga express accident: रेलवे सूत्र ने बताया कि पश्चिम बंगाल में रानीपतरा रेलवे स्टेशन और चत्तर हाट जंक्शन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम सुबह 5.50 बजे से ही खराब थी. इसी स्थान पर एक मालगाड़ी ने सियालदह kanchenjunga एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी.
सूत्र ने PTI को बताया, ‘ट्रेन संख्या 13174 (सियालदह kanchenjunga एक्सप्रेस) सुबह 8:27 बजे रंगापानी स्टेशन से रवाना हुई थी और सुबह 5:50 बजे से ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के खराब होने के कारण रानीपतरा रेलवे स्टेशन और चत्तर हाट के बीच रुक गई.
एक अन्य रेलवे अधिकारी के मुताबिक, जब ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम काम करना बंद कर देती है, तो स्टेशन मास्टर ‘TA 912’ नामक एक लिखित आधिकार-पत्र जारी करता है, जो चालक को खराबी के कारण उस सेक्शन के सभी रेड सिग्नलों को पार करने का अधिकार देता है.
kanchenjunga express accident: सूत्र ने बताया, ‘रानीपतरा के स्टेशन मास्टर ने ट्रेन संख्या 13174 (सियालदह kanchenjunga एक्सप्रेस) को ‘टीए 912′ जारी किया था.’ उन्होंने कहा, GFCJ नामक एक मालगाड़ी लगभग उसी समय सुबह 8:42 बजे रंगापानी से रवाना हुई और 13174 नंबर ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई. जिसके परिणामस्वरूप गार्ड का डिब्बा, दो पार्सल डिब्बे और एक सामान्य डिब्बा पटरी से उतर गए.’
kanchenjunga express accident: रेलवे बोर्ड ने अपने शुरुआती बयान में कहा कि मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल का उल्लंघन किया था. सूत्रों ने कहा कि जांच से ही पता चल सकेगा कि क्या मालगाड़ी को खराब सिग्नल को तेज गति से पार करने के लिए ‘टीए 912’ दिया गया था या फिर लोको पायलट ने खराब सिग्नल के नियम का उल्लंघन किया था.
kanchenjunga express accident
kanchenjunga express accident: यदि मालगाड़ी को ‘TA 912’ नहीं दिया गया था तो चालक को प्रत्येक खराब सिग्नल पर ट्रेन को एक मिनट के लिए रोकना था तथा 10 KM प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ना था. लोको पायलट संगठन ने रेलवे के इस बयान पर सवाल उठाया है कि चालक ने रेल सिग्नल का उल्लंघन किया.
भारतीय रेलवे लोको रनिंगमैन संगठन (IRLRO) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पांधी ने कहा, ‘लोको पायलट की मृत्यु हो जाने और CRS जांच लंबित होने के बाद लोको पायलट को ही जिम्मेदार घोषित करना अत्यंत आपत्तिजनक है.’
महासमुंद Mahasamund Imlibhatha Railway Track। नहर पारा इमलीभाटा रेलवे लाइन में 2 लोगो का शव मिलेने से हडकंप मचा है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। घटना के कारण अभी तक अज्ञात है। बताया जा रहा दोनों सगे भाई हैं। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। बहरहाल लाश का पंचनामा के पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अभी तक इस घटना को आत्महत्या करना बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। टिटलागढ़ पैसेंजर के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों सगे भाई है किस वजह से आत्महत्या की है, अभी तक पता नहीं चल पाया है।
17 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा…
Ank Jyotish अंक ज्योतिष
अंक – 1
आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा। Ank Jyotish खेल में आप आगे बढ़ सकते हैं। अपनी आदतों एवं वाणी पर संयम रखें। घर में सास-बहू के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – जामुनी
अंक – 2
आपके कैरियर से संबंन्धित प्रक्रिया आगे बढ़ेगी व सफलता की ओर ले जाएगी। Ank Jyotish प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। कानूनी मामलों में जीत हो सकती है। जीवन शैली में बदलाव व तरक्की लाएगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सफेद
Ank Jyotish आज
अंक – 3
काम काज में ऊर्जावान होंगे। Ank Jyotish दर्द और पीड़ादायक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर सोच समझकर करें। पहले सावधानीपूर्वक पढ़ें, फिर हस्ताक्षर करें। पति-पत्नी के झगड़े खत्म हो सकते हैं।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – पीला
Ank Jyotish आज
अंक – 4
आज आप अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। Ank Jyotish चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। निजी कार्य दांपत्य जीवन के साथ-साथ बिजनेस में तालमेल बिठा पाएंगे। आज का समय आपके लिए ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप रहेगा। पड़ोसी से संबंध बिगड़ सकता है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – क्रीम
Ank Jyotish आज
अंक – 5
आपको व्यावसायिक और निजी अनुबन्धों के लिए समय अनुकूल रहेगा। Ank Jyotish इसके साथ ही मानवीय सेवा में आपका मन लगेगा। शांत मन के साथ समय घर-परिवार, पड़ोस और समाज के बीच खुशी एवं शांति का महौल रहेगा।
आपके व्यापार में लाभ के आसार बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जो भी कार्य आपने सोच रखें हैं, वह इस समय बहुत ही शांतिपूर्वक सम्पन्न होंगे। Ank Jyotish आप अपने बच्चों के साथ व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके मन को बहुत सुकून मिलेगा।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – गोल्डन
आज का अंक ज्योतिष
अंक – 7
सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता या पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनेगी। Ank Jyotish ज्यादा डाइटिंग करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – नीला
आज का अंक ज्योतिष आज
अंक – 8
आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आपके कार्य का पूरा श्रेय मिलेगा। आपकी यश, कीर्ति बढ़ेगी। सिर दर्द की परेशनी हो सकती है। Ank Jyotish सगाई संबंध टूटने के भी आसार है। काम के सिलसिले में आपको बहार जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सिल्वर
आज का अंक ज्योतिष
अंक – 9
आज आप काम, करियर की उपलब्धियों के लिए कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी ओर घरेलू दायित्वों के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रेमी व पति-पत्नी में आपसी मतभेद रह सकता है। Ank Jyotish आपकी जीवनशैली सुधरेगी। आपको थोड़ा स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए। आंख, कान अथवा नाम संबंधी समस्या हो सकती है।
रायपुर Chhattisgarh । मौसम विभाग की माने तो सप्ताहभर पहले से छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन, अभी प्रदेश में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। न ही मेघ राजा का रोद्र रूप देखने को मिल रहा है। वहीं, एक मौसम विभाग की एक बार फिर माने तो 17 जून से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून के आने की संभावना है। मानसून के चलते तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी समेत आसपास के जिलों में बारिश का अनुमान
पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। राजधानी में रविवार को हल्के बादल छाए रहे। शनिवार को रात में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को रायपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, और कांकेर जिलों में बारिश होने का अनुमान है।
4 से 5 दिनों में आ जाएगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत
बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे राजधानी समेत अन्य जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में राज्य में मानसून आ जाएगा। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। लोगों को दिन के समय चलने वाली भीषण लू (Heatwave) और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाएगी।
CG बारिश को लेकर अब आई अच्छी खबर
इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना
स्थानीय मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के अलावा सुकमा, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, और बिलासपुर जिले में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बताया कि इस दौरान कई जगहों पर आसमान से बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। पिछले दो महीनों से इन सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है। कल से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है । 17 और 18 जून से दक्षिण छग के कुछ और भाग में मानसून Monsoon सक्रीय होने की सम्भावना है।
chhattisgarh news अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका बिहार से मेघालय तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। सोमवार को कुछ स्थानों पर (25% से 50% स्थानों पर) स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। इससे कल के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है।
Gold Rate: इस साल 2024 में सोने-चांदी को लेकर बहुत हलचल है. सोने की कीमत में काफी उछल-पुथल मची है. इस साल सोने के दाम ने अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जहां सोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है तो वहीं चांदी की कीमत 1 लाख के आंकड़े को पार करने के लिए बेताब है. सोना जहां 7416.60 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी ने 90 हजार के आंकड़े को छू लिया है. सिल्वर के दाम 88010 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.
1 लाख रुपये के पार जाएगा सोना
Gold Rate सोना-चांदी हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर गिने जाते हैं. सोने में जोखिम कम रहता है, इसलिए लोग इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल करते हैं. बाजार अनिश्चितताओं के बीच सोने और चांदी सुरक्षित निवेश के तौर परक माने जाते हैं. मुश्किल वक्त में ये कीमती धातु आसानी से बिक जाती है. दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं. चीन भी ताबड़तोड़ सोने की खरीददारी कर रहा है. चौतरफा मांग की वजह से सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है. सोना 75 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और बढ़ सकती है.
इन वजहों से और चमकेगा सोना
Gold Rate सोने की कीमत को लेकर एक टीवी कार्यक्रम में अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन सय्यम मेहरा और उपाध्यक्ष राजेश गोखले ने कहा कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है. उन्होनें कहा कि दुनियाभर के अलग-अलग देशो में चुनाव हो रहे हैं, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल बाजार दवाब में है. अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कमी की उम्मीद कम की आशंका के चलते सोने की कीमत में तेजी बने रहने के आसार दिख रहे हैं.
Gold Rate हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कीमतों में तेजी की वजह से सोने की खरीद में कमी नहीं आएगी. सोने पर उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा है. जिस तरह से सोने की डिमांड बढ़ी है आने वाले समय में सोने का भाव 2600 से 2800 डॉलर यानी 78000 से 80000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा. ये तेजी आगे भी जारी रहेगी, अगले दो-ढ़ाई साल में सोना 1 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर जाएगा.
कब तक 1 लाख के पार हो जाएगा सोना
Gold Rate मुथूट फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह से सोने की कीमत बढ़ रही है, माना जा रहा है कि साल 2029 तक सोना 1 लाख रुरये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक सोने की कीमत 1,01,789 रुपये पर पहुंच जाएगा. वहीं केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने के मुताबिक मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहे नए ग्लोबल क्राइसिस को देखते हुए अनुमान है कि 2024 के अंत तक सोना 1 लाख रुपये के आसपास पहुंच सकता है.
Gold Rate बाजार जानकारों के मुताबिक लंबी अवधि में सोने की कीमत में तेजी की संभावना है, कीमतों में कमी की उम्मीद बहुत कम है. दुनियाभर के देश अब डॉलर के बजाए सोने के पीछे लग गए हैं. चीन, रूस जैसे देश ताबड़तोड़ सोने की खरीद कर रहे हैं. बीते 18 महीनों से चीन अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने में जुटा हुआ है. वहीं रूस अब डॉलर के बजाय सोने में निवेश कर रहा है. चीन जहां अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सोना खरीद रहा है तो वहीं भारत 100 टन सोना इंग्लैंड से वापस लाया, ताकि ग्लोबल क्राइसिस के दौर में वो खुद को सुरक्षित महसूस कर सके. भारत का गोल्ड रिजर्व 822 टन पर पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में 1000 टन से ऊपर चला जाएगा.
चांदी की कीमतें भी चमकेंगी
Gold Rate चांदी पहले से 90 हजार की दहलीज पर खड़ी है. इसमें आने वाले दिनों में और तेजी की उम्मीद है, माना जा रहा है कि इसी रफ्तार से अगर कीमत बढ़ी तो चांदी इसी साल ही चांदी 1 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा. चांदी का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. चांदी का उपयोग बर्तनों , इलेक्ट्रिक वाहनों में कई कंपोनेंट में बढ़ रहा है. जिसकी वजह से इसकी कीमत में तेजी की संभावना भी बढ़ गई है.
रायपुर। सोमवार को देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी जाती है। रायपुर के सीरत मैदान में बकरा मंडी लगी है , जहां देर रात तक बकरा खरीदने लोग पहुंच रहे है। रायपुर में अलग-अलग नस्ल के बकरे राजस्थान, पंजाब, MP और महाराष्ट्र मंडी में आ रहे हैं, जिनकी कीमत बेहद ऊंची है। यहां 1 लाख रुपए का एक बकरा बिका है। जिसे धमतरी के एक राईस मिलर ने खरीदा है।
जिया कुरैशी ने बताया कि उन्होंने राजस्थान सोजत नस्ल का बकरा बेचा है। इस नस्ल की ख़ासियत है कि यह सफेद रंग का होता है और उसकी चमड़ी पिक कलर की होती है। जिया ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसे राजस्थान से लेकर आया था।. उसे रोज 1 लीटर दूध पिया करता था । उसके लिए खास राजस्थान से लूम की पत्ती मंगाई जाती थी।
कवर्धा पति ने अज्ञात कारणों की वजह से जहर खाकर जान दे दी, जिसके बाद वाइफ ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. चिल्फी थाना क्षेत्र के साल्हेवारा गांव के बिसाहू सिंह (28 वर्ष) जहर सेवन कर अपनी जान दे दी. घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी बैसाखीन बाई (26 वर्ष) ने भी अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर में झूल गई.
हालांकि उसको बचाने का पड़ोसियों ने प्रयास किया, लेकिन बचाने में कामयाब नहीं हो पाए. वहीं जहर सेवन करने वाले बिसाहू को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है. दंपती का एक पांच वर्षीय बेटा भी है. इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है. जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट Suicide note नहीं मिला है. चिल्फी थाना पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है.
रायपुर । CM विष्णुदेव साय से आज उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले के अनेर सिंह मिलने आए। इस खास मुलाकात ने CM विष्णु देव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। अनेक यात्राएं, अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई, तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा।
जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला के रहने वाले अनेर सिंह दरअसल पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है और उन्हें सुनने में कठिनाई होती है। धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कम हो गई। CM साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और स्वयं उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।
CM विष्णु देव साय ने अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की। CM ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होता है। उन्होंने सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया।
Rahul Gandhi on EVM: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित हुए थे और बीजेपी की नेतृत्व वाली NDA को 293 सीटें मिली थी, वहीं इंडिया गठबंधन ने 232 पर कब्जा किया था. पिछले कुछ सालों में हर चुनाव के बाद EVM हैक का मामला जरूर उठता है, लेकिन इस बार चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद किसी ने भी ईवीएम का मुद्दा नहीं उठाया. हालांकि, अब यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स करार दिया है. राहुल गांधी का यह बयान एलन मस्क (Elon Musk) के पोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने हैक का खतरा बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से नहीं कराने की सलाह दी है.
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं: राहुल
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत में EVM एक ‘ब्लैक बॉक्स’ है और किसी को भी उसकी जांच करने की अनुमति नहीं है. हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं. जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है.’
राहुल गांधी ने पोस्ट में मुंबई की घटना का किया जिक्र
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एलन मस्क (Elon Musk) के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए एक न्यूज पेपर की कटिंग भी शेयर की है, जिसमें मुंबई के गोरेगांव की एक घटना का जिक्र है. ईवीएम हैक के मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तर-पश्चिम मुंबई से सांसद रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. मंगेश पांडिलकर पर मुंबई के गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल करने का आरोप है. इसके साथ ही पुलिस ने मंगेश को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मंगेश पांडिलकर ने उस फोन का इस्तेमाल किया था, जो ईवीएम मशीन से जुड़ा था. जांच में पता चला है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल ईवीएम मशीन को अनलॉक करने वाले ओटीपी को जनरेट करने के लिए किया गया था. पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है ताकि फोन का डेटा निकाला जा सके.
इंडिया में EVM
EVM पर रोक लगाना चाहते हैं एलन मस्क
टेस्ला, एक्स और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की सलाह दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मस्क ने लिखा है, ‘हमें EVM मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. EVM को इंसानों या एआई द्वारा हैक किए जाने का जोखिम है, हालांकि कम है लेकिन फिर भी बहुत अधिक है.’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्यूटोरियल देने की पेशकश की
इसके साथ ही राजीव चंद्रशेखर ने सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से डिजाइन करने और बनाने के तरीके पर एक ट्यूटोरियल देने की भी पेशकश की है। इस बहस में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एलन मस्क को जवाब देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक से डिजाइन और बनाया जा सकता है जैसा कि भारत ने किया है। हमें इस पर एक ट्यूटोरियल देने में काफी खुशी होगी।
ऐसे हुआ पूरे विवाद का जन्म
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने सैकड़ों मतदान प्रक्रिया में धांधली पर एक एसोसिएटेड प्रेस का हवाला दिया और ऐसे मामलों की पहचान और उनको ठीक करने के लिए पेपर बैलेट के महत्व पर जोर दिया। रॉबर्ट कैनेडी ने कहा कि किस्मत से ये एक पेपर बैलेट था, इसलिए इसकी पहचान कर ली गई और वोटों की गिनती को ठीक कर लिया गया।
उन्होंने आगे चिंता जताई कि उन क्षेत्रों और इलाकों में क्या होता होगा, जहां पर पेपर बैलेट नहीं है? अमेरिका के लोगों को ये जानने की जरूरत है कि उनके हर एक वोट की गिनती की गई है और चुनावी प्रक्रिया हैक नहीं की जा सकती है। हमें इसे खत्म करने के लिए और इलेक्ट्रॉनिक खामियों को दूर करने के लिए पेपर बैलेट को वापस लाने की जरूरत हैं। मेरे प्रशासन को पेपर बैलेट की जरूरत होगी और हम ईमानदार और निष्पक्ष चुनाव की गांरटी देंगे।
16 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा…
Ank Jyotish अंक ज्योतिष
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार अंक 1 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज आपके धन के आगमन के योग हैं. आज आपके द्वारा पहले निवेश किया गया धन आपको लाभ दिलाएगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. अगर व्यापारी वर्ग भी आज नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है. पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का समय अच्छा है. आज परिवार के सदस्यों के साथ दिन खुशी-खुशी बीतेगा. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.
रंग – व्वाइट
शुभ अंक, 1, 19
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार अंक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. पैसों के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज आपके पास अलग-अलग स्रोतों से धन आता रहेगा. आज आप स्वभाव से भावुक हो सकते हैं. आपको सलाह दी जाती है कि किसी से बहुत अधिक अपेक्षा न करें अन्यथा आपके कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं, जिसके कारण आपको लंबे समय तक कष्ट उठाना पड़ेगा. पारिवारिक मामलों के लिए आज का दिन सामान्य है. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक दिन बिताएंगे, यह आपके तात्कालिक भविष्य के लिए सकारात्मक परिणाम देगा.
रंग- गुलाबी
अंक – 4,3
Ank Jyotish आज
अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार आज का दिन अंक 3 के लोगों के लिए बहुत बढ़िया है. आज पैसों के मामले में भाग्य आपका साथ दे रहा है. आज आप जहां भी पैसा निवेश करेंगे, वह आपके भविष्य में आपको बहुत लाभ पहुंचाएगा. अगर व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज का दिन अनुकूल है. आज आप अपने व्यापार की प्रगति के लिए कई योजनाओं और विचारों का उपयोग करेंगे और लोग आपकी समझदारी की बहुत सराहना करेंगे. आज शिक्षा से जुड़े कार्यों से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं. परिवार के लिए आज का दिन सामान्य है. आज जीवनसाथी के साथ दिन खुशी-खुशी बीतेगा. आज आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं.
रंग- गोल्डन
अंक- 5,8
Ank Jyotish आज
अंक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार आज अंक 4 वाले लोगों का दिन सामान्य से भी खराब है. ऐसा लगता है कि आज आप नकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे. आज आपको अपने धन, बुद्धि और ज्ञान पर घमंड हो सकता है, जिसके कारण आप अपने कार्यस्थल पर अपने विरोधी पैदा कर लेंगे. पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. आज अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें. आज आप अनावश्यक खर्चों में धन का उपयोग कर सकते हैं, जिसके कारण आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. परिवार की बात करें तो आज आपके घमंड का असर आपके परिवार में भी दिखाई देगा. आज घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है, जिसके कारण आज घर के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे. आज आपके जीवनसाथी से भी बहस हो सकती है.
अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार अंक 5 वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है. आज आप अपनी बुद्धि और विवेक का उपयोग करके सभी काम पूरे करेंगे. पैसों के मामले में आज का दिन अनुकूल है. आज धन आगमन के अच्छे योग बन रहे हैं. अगर आज आप कोई जमीन खरीदने में पैसा लगाते हैं तो आपको भारी मुनाफा होगा. व्यापार की बात करें तो आज का दिन बहुत बढ़िया है. आज आपको व्यापार विस्तार के प्रस्ताव मिलेंगे, जिन पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. अगर आप अपनी नौकरी में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आज इस फैसले को टाल दें. पारिवारिक जीवन आज अच्छा है. परिवार में खुशियों का माहौल बरकरार रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सुखद बीतेगा.
रंग- सुनहरा गोल्डन
अंक- 7,4
Ank Jyotish आज
अंक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार अंक 6 वाले लोगों का आज भाग्य साथ देगा. आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. आज पैसों को लेकर कोई जटिल समस्या नहीं आएगी. आज आप अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं या फिर सजावट के सामान पर भी पैसा लगा सकते हैं. आज व्यापार के लिए अनुकूल समय है. आपके काम में लंबे समय से आ रही रुकावटें आज खत्म हो जाएंगी. आज आपके व्यापार में सामान्य से अधिक लाभ होगा. लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं. आज आपको किसी प्रेम संबंध से दूर रहना चाहिए, अन्यथा अनावश्यक मानसिक तनाव आपको घेर लेगा और पारिवारिक समस्याओं को भी बढ़ाएगा. परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य है. आज का दिन जीवनसाथी के साथ प्यार से बीतेगा.
रंग- बैगनी
अंक- 5,8
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार अंक 7 और सात वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है. पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से खराब है. आज आप अपना पैसा गलत जगह निवेश करेंगे, जिसकी वजह से आपका पैसा फंस सकता है. लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, इसलिए आज अपने पैसे को सोच-समझकर और किसी से सलाह लेने के बाद निवेश करें. आज व्यापार के लिए अनुकूल समय है. आज व्यापार में प्रगति के योग हैं. नौकरीपेशा वर्ग की बात करें तो आज वहां भी आपकी सैलरी बढ़ सकती है. पारिवारिक मामलों की बात करें तो आज का दिन सामान्य है. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिता पाएंगे क्योंकि आप व्यस्त रहेंगे. आज आप अपने काम में बहुत व्यस्त रहेंगे. जीवनसाथी के साथ आज का दिन सामान्य रहेगा.
रंग- क्रीम
अंक, 10, 6
आज का अंक ज्योतिष आज
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार अंक 8 वालों के लिए आज का दिन सामान्य से भी खराब है. पैसों के मामले में आज का दिन अनुकूल नहीं है. आज आपका पैसा फंसने के आसार हैं. व्यापार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें. आज आपका समय अनुकूल नहीं है. नौकरीपेशा लोगों को भी आज सतर्क रहने की जरूरत है. आज नौकरी बदलने के बारे में न सोचें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों के साथ आपकी बहस हो सकती है. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भी बेवजह की बातों पर बहस कर सकते हैं. इसलिए आज आप शांत रहें और गुस्सा न करें.
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
Ank Jyotish के अनुसार अंक 9 वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है. आज धन आगमन के आसार हैं. आज आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा क्योंकि आपका बेवजह का गुस्सा आपके कामों में रुकावटें पैदा करेगा. परिवार की बात करें तो आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से किसी बात पर आपका विवाद हो सकता है, इसलिए आज आपको शांत रहना चाहिए और सौम्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए. जीवनसाथी के साथ आज अच्छे से रहना लाभदायक साबित होगा.