Monsoon Rain: महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्से और अगले 3 दिनों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
स्काइमेंट के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
Monsoon Rain मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तराखंड, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश, गरज और धूल भरी आंधी संभव है। उत्तर प्रदेश में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है।
मौसम विभाग ने जारी किया सेटेलाइट तस्वीर
Monsoon 2024: अब बस्तर संभाग के सभी जिलों में Monsoon सक्रिय हो गया है। अगले कुछ घंटे तक मध्य छत्तीसगढ़ आने की संभावना है। मानसून आने से पहले ही मंगलवार की शाम से ही रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को बस्तर संभाग में मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है।
Monsoon Rain मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक आगामी 3-4 दिनों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम Monsoon के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्से में पहुंच सकता है। बस्तर संभाग में बुधवार से लगातार वर्षा के बाद (Monsoon Rain) उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर वर्षा की गतिविधि फैलने की सम्भावना है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा की गहराई से बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है।
Tamil Nadu: ANI मुताबिक तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया: इसकी जानकारी जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने दी।
Tamil Nadu के कल्लाकुरिचि जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है. आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. शुरुआत में जानकारी आई थी कि शराब पीने से 20 से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे. कई बीमार लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. CM एमके स्टालिन ने घटना की जांच के लिए CB-CID जांच का आदेश दिया है. घटना के बाद जिले के डीएम का ट्रांसफर कर दिया गया.
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, 66 से ज्यादा लोगों का Tamil Nadu अस्पताल में उपचार चल रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मेथनॉल की मिलावट के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है. पीड़ितों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं, जिन लोगों की मौत हुई उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, इसके बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा.
सूत्रों ने द हिंदू को बताया कि Tamil Nadu पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं, जिन्होंने ये देसी शराब करुणापुरम में एक वेंडर से खरीदी थी. इन लोगों ने 18 जून को शराब पी थी. इन्हें सांस लेने में दिक्कत, आंख की रोशनी धुंधली होने और डायरिया जैसे लक्षण दिखने लगे. इसके अलावा कई लोगों ने उल्टी और पेट दर्द की भी शिकायत की थी.
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले के कन्नुकुट्टी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 200 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. जांच में पता चला कि इसमें मेथनॉल मिला था.
Tamil Nadu में ‘जहरीली शराब
घटना के बाद राज्य सरकार ने कल्लाकुरिची के डीएम श्रवण कुमार जातावथ का ट्रांसफर कर दिया. वहीं जिले के एसपी समय सिंह मीणा को सस्पेंड कर दिया गया. एसपी के अलावा 9 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है.
Tamil Nadu मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोशल मीडिया पर तमिल भाषा में एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि इस घटना से वे बहुत दुखी हैं. जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. जो अधिकारी इसे रोकने में नाकाम रहे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
AIADMK नेता इडापड्डी के पलानीस्वामी ने इस घटना के बाद सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जब से राज्य में डीएमके की सरकार बनी है, तब से अवैध शराब से मौतें होती जा रही हैं. पलानीस्वामी ने कहा कि वे विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर कठोर कार्रवाई करे.
पिछले साल भी विल्लूपुरम और चेंगलपट्टू जिले में जहरीली शराब पीने की दो घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हुई थी.
Tamil Nadu के कल्लाकुरिचि जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है. आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. शुरुआत में जानकारी आई थी कि शराब पीने से 20 से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे. कई बीमार लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. CM एमके स्टालिन ने घटना की जांच के लिए CB-CID जांच का आदेश दिया है. घटना के बाद जिले के डीएम का ट्रांसफर कर दिया गया.
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल ग्रह नक्षत्र के अनुसार राशिफल मेष से लेकर मीन राशि तक, राशिफल के साथ भाग्यशाली अंक शुभ्ज्ञ श्रंग भी जानिए…
Aaj Ka Rashifal
मेष
आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. सोचें हुए कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। Aaj Ka Rashifal अपनी कला से लोगों को परिचित कराएंगे. आज आपकी लाभ भी बढिया रहेगी. कामकाज से जुड़ी आपकी मेहनत सफल होगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, वैवाहिक जी रहे लोगों को आज बेहतरीन परिणाम मिलेंगे.
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी नीला
वृषभ
Aaj Ka Rashifal इस वक्त आप अपने लिए कुछ सोचेंगे और खुद पर रुपए भी खर्च करेंगे. खुद को और अपनी शारीरिक सुंदरता को निखारने की प्रयास करेंगे. आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन काम को लेकर आपने पहले से ही योजनाएं बना रखी हैं, जिन पर आपको बहुत खर्च करना पड़ेगा.
भाग्यशाली अंक: 16
भाग्यशाली रंग: भूरा
मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन आप आज के दिन को अच्छा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. Aaj Ka Rashifal भाग्य की कमी के कारण कुछ काम अटक सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. अपनी बुद्धि और कौशल का परिचय देकर आप कई काम आसानी से सुलझा लेंगे.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: लाल
Aaj Ka Rashifal
कर्क
Aaj Ka Rashifal आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा, आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं और अनावश्यक भय से परेशान रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और थोड़े समय के लिए हैं, इसलिए आप निश्चिंत रहें. प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रियतम से प्यार भरी बातें करने के कई अवसर मिलेंगे.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
सिंह
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. परिवार के साथ-साथ आप अपने जीवन साथी और उनकी जरूरतों पर भी ध्यान देंगे और रिश्तों में आई गांठों को खोलेंगे. प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. Aaj Ka Rashifal नौकरी के सिलसिले में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपका काम सभी को नजर आएगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापारी वर्ग को अच्छे परिणाम मिलेंगे.
Aaj Ka Rashifal आज का दिन आपको हिम्मत देगा और आप अपनी चुनौतियों से आगे बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने निजी जीवन में किसी और के हस्तक्षेप से दूर रहना चाहिए, अन्यथा उनके रिश्ते में दरार आ सकती है. आय को लेकर परिवार में गहन चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और कामकाज में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन आप कुछ ऐसे काम कर सकते हैं, जिससे आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: पीला
Aaj Ka Rashifal
तुला
आज आप थोड़े उदास रहेंगे, क्योंकि आपके जीवन साथी के कारण कुछ परेशानियां होंगी. ऐसे में उन्हें समझाने की कोशिश करें. प्रेम जीवन विता रहे लोगों को आज क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और इससे आपके प्रिय का दिल टूट सकता है. Aaj Ka Rashifal परिवार में विवाद को सुलझाने की कोशिश करें. परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उन पर नज़र रखें
भाग्यशाली अंक: 18
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू
वृश्चिक
Aaj Ka Rashifal आज का दिन आपके लिए प्यार से भरा रहेगा, खासकर तब जब आप अपनी मां को बहुत प्यार देंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. उन्हें भी बहुत सुकून मिलेगा और आप भी शांति महसूस करेंगे. परिवार पर ध्यान देंगे. काम में आपके प्रयास आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. प्रेम जीवन में समय अच्छा रहेगा. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन उत्साह और रोमांस से भरा रहेगा. आपको रिश्तेदारों, दोस्तों या पड़ोसियों के साथ मेलजोल का मौका मिलेगा, लेकिन किसी से भी विवाद में पड़ने से बचें.
भाग्यशाली अंक: 12
भाग्यशाली रंग: नारंगी
धनु
आज का दिन अच्छा रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों से अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे और वे आपकी मदद भी करेंगे. Aaj Ka Rashifal आपके मन में धार्मिक विचार आएंगे और आप कुछ समय ईश्वर की भक्ति में भी बिताएंगे. प्रेम जीवन में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं, क्योंकि आपका प्रियतम भावुक हो सकता है. विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और तनाव से मुक्ति मिलेगी.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
मकर
Aaj Ka Rashifal आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा. प्रचुर धन के आगमन से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी और आप प्रसन्नतापूर्वक आगे बढ़ेंगे और हर काम करेंगे. परिवार में आपका रुतबा बढ़ेगा और काम पर आपकी मेहनत भी रंग लाएगी और आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रियतम के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा और आप उन्हें खुश रखेंगे
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आपको बस अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आपके खर्चे बहुत अधिक होंगे, जिसका असर आपकी आय पर पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप विचलित नहीं होंगे और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे. Aaj Ka Rashifal प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा. जो लोग विवाहित हैं, वे भी आज अपने जीवनसाथी की सराहना करेंगे, जिससे रिश्ता बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा.
भाग्यशाली अंक: 17
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
मीन
Aaj Ka Rashifal आज का दिन मध्यम रूप से उत्पादक रहेगा और आप मानसिक चिंता से ग्रस्त हो सकते हैं. आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और वे आपके माथे पर दबाव डाल पाएंगे. आपकी आय अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको उचित वित्तीय लेखा-जोखा न होने के कारण कुछ समस्याओं का अनुभव होगा. प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आप में से कुछ लोग अपने आप के खिलाफ खड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें.
रायपुर। Chhattisgarh के दक्षिण पश्चिम Mansoon के आगे बढ़ने का क्रम ठहर गया है। महाराष्ट्र की तरफ से आगे बढ़ रहा मानसून भी रुक गया है। इधर, छत्तीसगढ़ में भी समय से पहले पहुंचने के बावजूद मानसून अब मैदानी क्षेत्रों में लेट हो गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून को अब तक रायपुर से आगे बढ़ जाना था, लेकिन अभी यह बस्तर संभाग में ही पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार स्थिति मानसून के आगे बढ़ने के अनुकुल बन रही है।
जानें Chhattisgarh में कब सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग IMD के मुताबिक Mansoon अभी बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर में रुका हुआ है। अगले 4 से 5 दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना दिख रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मानसून ब्रेक जैसी स्थिति नहीं है। ऐसे में अच्छा सिस्टम बना तो 24 घंटे में ही यह बस्तर से रायपुर पहुंच सकता है। लेकिन अभी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
Chhattisgarh में तापमान फिर बढ़ने लगा है। बदली बारिश के कारण पिछले 2 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन फिर मौसम गरमाने लगा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी पारा लगभग 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
Weather छत्तीसगढ़
मानसून नहीं, लेकिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग IMD के अनुसार मानसून सक्रिय नहीं है, लेकिन Chhattisgarh में बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। आज Chhattisgarh के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ में आज Congress प्रदर्शन कर रही. इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा, बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसमें विपक्षी दल का हाथ है. अभी मामले की जांच चल रही है. जांच में जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी. मंत्री कश्यप ने कहा, कानून से कोई नहीं बच सकता. दोबारा ऐसी घटना ना हो, इस पर सरकार का प्रयास है.
Congress पूरी प्रकरण को लेकर आज प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है. ये वही लोग हैं, जो वहां पर पीछे से उनको सपोर्ट किए. भड़काने का काम किए. अब पूरे मामले को लेकर राजनीति कर रहे. CM और गृहमंत्री का स्पष्ट तौर पर कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
Congress में अब तक नहीं हुई हार की समीक्षा. इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा, कांग्रेस हार की समीक्षा नहीं कर रही, क्योंकि उनको पहले से पता था कि उनकी हार होगी तो समीक्षा क्या करेंगे? कांग्रेसी हार के कारण से इस तरह से उपद्रव करने वालों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. ऐसी तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं. विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस को करारी हार मिली है, जिसकी बौखलाहट से कांग्रेस किसी भी हद तक उतर रही. BJP ऐसे आपराधिक तत्व को संरक्षण नहीं देगी.
मंत्री मंडल के विस्तार पर केदार कश्यप ने कहा, CM का ये विशेषाधिकार है. जो होगा राज्य के बेहतरी के लिए होगा. पार्टी फोरम के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा. सरकार के कार्यों को निचले स्तर तक पहुंचाने कार्यकर्ता तन-मन से जुटे हुए हैं. मंत्री भी विभागों की समीक्षा कर रहे. भाजपा की सरकार बनने के बाद मंत्री अपने विभागों की समीक्षा कर रहे हैं. हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाने का काम हो रहा है.
कैबिनेट बैठक पर केदार कश्यप ने कहा, कल तीन बजे मंत्री परिषद की बैठक CM की अध्यक्षता में आयोजित है. अभी बैठक के एजेंडे सामने नहीं आए हैं. तीन महीने बाद ये बैठक हो रही है. पिछले सरकार ने मंत्रालय को उपेक्षित रखा था, घर पर ही सरकार चलाने का काम किया. BJP सरकार योजना बनाके बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर रहे हैं.
Google Gemini Advanced: यदि दफ्तर में आपका अफसर आपको 1500 पेज का एक पन्ना थमा कर उसे सिर्फ एक घंटे में उच्चारण करने को कहे, या फिर आपको एक साथ 100 ईमेल्स को पढ़कर 15 मिनट में उनका सार लिखने को कहे तो आपकी क्या हालत होगी? जाहिर है किसी भी मनुष्य के लिए इतना काम एक-दो घंटे में कर पाना मुमकिन ही नहीं है. लेकिन, एक ऐसी चीज है जो आपको सिर पर पड़े इस काम को चुटकियों में कर सकती है.
आपके बॉस ने यदि आपको 1 घंटे का समय दिया है तो उस चीज की मदद से आप वह पूरा काम 10 मिनट में निपटा सकते हैं. ऐसी चीज क्या है? वह है Google का पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल, जिसका नाम जेमिनी एडवांस (Gemini Advanced) है.
इसमें लेटेस्ट जानकारी ये है कि अब एआई टूल जेमिनी की ऐप लॉन्च कर दी है. भारत में यह ऐप 9 भाषाओं में उपलब्ध है – हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू. बता दें कि अभी तक इस टूल आप इस्तेमाल केवल ब्राउजर के माध्यम से ही किया जा सकता था.
Gemini Advanced
एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करने का तरीका
एंड्रॉयड फोन पर जेमिनी पाने के लिए आप सीधे इसकी ऐप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आप गूगल असिस्टेंस के जरिये भी इसे एक्सेस कर पाएंगे. मतलब आपको गूगल असिस्टेंट को ‘हे गूगल’ कहकर जगाना होगा और फिर आप AI टूल जेमिनी का यूज कर पाएंगे. वर्तमान में इसमें बहुत से फीचर दिए गए हैं, मगर Google ने कहा है कि भविष्य में और भी बहुत से फीचर जोड़े जाएंगे. ऐपल फोन वाले जेमिनी ऐप को सीधे गूगल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे. यूजर्स को केवल जेमिनी टॉगल पर टैप करना है.
Google ने अपने ब्लॉग ने लिखा है कि हमारा सबसे उन्नत मॉडल, Gemini 1.5 Pro, अब Gemini Advanced में 9 भारतीय भाषाओं: हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू में उपलब्ध होगा. Gemini Advanced में अब 1 मिलियन टोकन की बहुत बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो (context window) है, जो किसी भी अन्य चैटबॉट से विशाल है. यह इसे बड़ी मात्रा में जानकारी, जैसे लंबे दस्तावेज (1500 पन्नों तक), ईमेल, कई घंटों के वीडियो और भविष्य में कोड को समझने में मदद करता है.
Google
और कहां-कहां कर पाएंगे उपयोग
ब्लॉग में लिखा गया है कि हम Google Messages में भी Gemini पेश कर रहे हैं, ताकि आप अपने फोन पर Gemini के साथ और भी आसानी से काम कर सकें. अब आप मैसेज लिखने, नए आइडिया सोचने या इवेंट्स की योजना बनाने में मदद पा सकते हैं, वह भी बिना Messages ऐप से बाहर निकले. फिलहाल इसे अंग्रेजी में चुनिंदा डिवाइसों पर लाया गया है.
Google की तरफ से कहा गया है कि हम यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि भारत में लोग किस तरह नए और अनोखे तरीकों से Gemini का उपयोग करेंगे. चाहे आप Gemini को अपने फोन पर, Google Messages में, या वेब पर इस्तेमाल कर रहे हों, हमें उम्मीद है कि यह आपके लिए एक उपयोगी टूल साबित होगा, जिससे आप अपनी रचनात्मकता को निखार दे सकेंगे, प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकेंगे और नए आइडिया एक्सप्लोर कर पाएंगे.
विश्व युद्ध: नास्त्रेदमस (nostradamus) एक सुप्रसिद्ध भविष्यवक्ता औरज्योतिषी थे. उनकी कही कई बातें सच हो चुकी हैं. उन्हीं की तरह दुनिया में ऐसे कई लोग हुए, जिन्होंने भविष्य देखने का दावा किया. आजकल एक भारतीय भविष्यवक्ता काफी चर्चा में है, (Third world war prediction) जिसे भारतीय नास्त्रेदमस कहते हैं. उसने भविष्यवाणी की है कि तीसरा विश्वयुद्ध कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. अब उसका दावा सही है या नहीं, ये तो नहीं बता सकते, पर हम आपको इस बारे में जानकारी जरूर दे सकते हैं कि अगर विश्व युद्ध होता है, तो आप अपनी जान कैसे बचा सकते हैं.
विश्व युद्ध: Daily Star News Website के मुताबिक कुशल कुमार (Indian Nostradamus) आजकल नए नास्त्रेदमस के तौर पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि इजरायल और हमास के बीच टेंशन बढ़ेगी, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में तनाव बढ़ेगा और चीन-तायवान, रूस-नाटो के बीच भी जंग छिड़ेगी, जिसकी वजह से वर्ल्ड वॉर होने की संभावना है. उन्होंने दावा किया कि युद्ध आज, अर्थात 18 जून को प्रारंभ होगा. कुशल की बात कितनी सच होती है, ये तो आज का दिन बता ही देगा. पर डेली स्टार ने ये पता लगाने की कोशिश की कि अगर युद्ध होता है, हम अपनी जान कैसे बचा सकते हैं.
विश्व युद्ध: वेबसाइट ने गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित चैट बॉट से पूछा कि अगर युद्ध होता है, तो लोग अपनी जान कैसे बचा सकते हैं. चैट बॉट ने 5 प्रमुख चीजें बताईं. चैट बॉट ने बताया- ब्रिटेन (अपने देश) के निर्देशों का पालन करें, अपने लिए एक इमर्जेंसी और सर्वाइवल किट तैयार रखें. खुद को और अपने प्रिय जनों का ख्याल रखें. खुद को जागरूक रखें और चार्जिंग वाली चीजों के लिए बैट्रीज हमेशा तैयार रखें.
दुनिया की नजर फिर भारतीय नास्त्रेदमस युद्ध
हमले के समय अपने पास में रखें ये सामान
विश्व युद्ध: अब यदि आप सोच रहे हैं कि सर्वाइवल और इमर्जेंसी किट में क्या-क्या होना चाहिए, तो आपको बता दें कि इसमें आपके पास कम से कम 3 दिनों के लिए खराब न होने वाले खाने के कैन होने चाहिए, सूखा मेवा होना चाहिए और ऊर्जा देने वाली एनर्जी बार होना चाहिए. इसके साथ ही आपके पास प्रत्येक व्यक्ति के लिए 3 लीटर पानी, प्रति दिन के हिसाब से होना चाहिए. साथ ही फर्स्ट एड किट होनी चाहिए जिसमें बैंड एड, बुखार, खांसी, पेट से जुड़ी दवाएं पेन किलर आदि भी मौजूद होना चाहिए.
युद्ध: साबुन, हैंड सैनिटाइजर, महिलाओं के लिए जरूरी हाइजीन से जुड़े सामान आदि उपलब्ध होने चाहिए. इसके अलावा बैट्री से चलने वाले रेडियो मौजूद होने चाहिए, इससे आप किसी भी इमर्जेंसी से खुद को जागरूक रख सकते हैं. टॉर्च उपलब्ध होना चाहिए और पर्याप्त कैश होना चाहिए. अपने घर में भी जब आपको आपको छुपना हो तो खिड़की, दरवाजों या बाहरी दीवारों से दूर, घर के अंदर वाले कमरों या किसी बेसमेंट वाले कमरे में छुपना बेहतर होगा.
Rajaneti Rahul Priyanka: कांग्रेसकी कमान Rahul Priyanka के हाथों में है. राहुल-प्रियंका की सियासी Rajaneti पर सोमवार 17 जून 2024 को आधिकारिक मुहर भी लग गई. राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने की घोषणा कर दी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने इसे सहेज कर रखने का मन बना लिया. राहुल के वायनाड सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी यहां से लोकसभा का उपचुनाव लड़ेंगी. इस सियासी घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि उत्तर में राहुल और दक्षिण में प्रियंका गांधी कांग्रेस का मोर्चा संभालने जा रहे हैं. देखने वाली बात यह होगी कि क्या भाई-बहन की जोड़ी कांग्रेस क्या अब सुनहरा भविष्य दिला पाएंगे।
प्रियंका का Rajaneti करियर शुरू..
Priyanka गांधी की बात करें तो उनके 2019 में सक्रिय राजनीति में एंट्री मारने के बाद सब यही मान रहे थे कि प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की खिसकती जमीन को मजबूती देंगी. उत्तर प्रदेश में उनकी सक्रियता समय-समय पर देखने को भी मिली. इतना ही नहीं माना यह भी जा रहा था कि Priyanka गांधी वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकती हैं. कई बार यह भी कहा गया कि रायबरेली संसदीय सीट केपारिवारिक गढ़ में कांग्रेस की दिग्गज Sonia Gandhi के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें पेश किया जाएगा.
इन सभी बातों के बीच जब 2024 का चुनाव आया तो Congress ने रायबरेली और वायनाड दोनों जगहों पर Rahul गांधी पर दांव खेला. पार्टी का यह दांव सही साबित हुआ और Rahul गांधी ने दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस चुनाव में Priyanka गांधी की सियासी समझ भी बखूबी देखने को मिली. उनके सुनने वालों की भीड़ भी बढ़ती चली गई. लेकिन उन्होंने किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ा. सियासी धुरंधरों की मानें तो Priyanka को चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस की रणनीति थी.
Rajaneti: क्या Rahul Priyanka
वायनाड जीतना मुश्किल नहीं होगा
Congress ने तैयारी पहले से ही कर ली थी कि राहुल गांधी अगर दोनों सीट जीतेंगे तो वे रायबरेली से उत्तर में पार्टी का दायरा बढ़ाएंगे. और वायनाड से दक्षिण की कमान प्रियंका गांधी संभालेंगी. कांग्रेस की सोची-समझी तैयारी अब सही साबित हुई है. वायनाड में Priyanka गांधी की चुनावी राह आसान रहने वाली है. क्योंकि वायनाड की जनता का गांधी परिवार से पुरान लगाव है. यह संसदीय सीट राहुल ने लगातार दो बार जीती है. ऐसे में प्रियंका गांधी के लिए वायनाड जीतना मुश्किल नहीं होगा.
Priyanka की जीत में कोई अड़चन नहीं?
Rahul ने 2019 में वायनाड से पहली बार आराम से जीत हासिल की थी. लेकिन उसी समय उन्हें अमेठी के पारिवारिक गढ़ में हार का सामना करना पड़ा था. इस लोकसभा चुनावों में Rahul ने फिर से वायनाड से चुनाव लड़ा, लेकिन अमेठी से रायबरेली चले गए. दोनों सीटें जीतने के बाद राहुल ने वायनाड छोड़ने और रायबरेली बरकरार रखने का फैसला किया है. जिसके बाद Priyanka केरल के वायनाड के सुरक्षित परिवेश से चुनावी राजनीति में पदार्पण करेंगी.
Priyanka की सधी हुई Rajaneti
सोमवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद Priyanka ने कहा, “मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं… मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश हूं। मैं बस इतना कहूंगी कि मैं उन्हें उनकी (राहुल की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी… मेरा रायबरेली से अच्छा रिश्ता है क्योंकि मैंने वहां 20 वर्ष तक काम किया है और यह रिश्ता कभी नहीं टूटेगा.
Rajaneti Rahul Priyanka
Gandhi फैमली के तीन सदस्य संसद में होंगे
Rajaneti यदि Priyanka लोकसभा उपचुनाव जीत जाती हैं, तो यह पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में होंगे. उनकी मां Sonia Gandhi राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में चकित करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया. कांग्रेस लंबे समय से एक प्रभावी कैंपेनर की तलाश में थी और 2024 के चुनावों में Priyanka गांधी ने जिस तरह से PM मोदी को जवाब दिया है.. उनकी तारीफ होती ही जा रही है. प्रियंका गांधी ने दिखाया कि PM मोदी का मुकाबला किया जा सकता है और उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभाई.
PM मोदी के “सोने और मंगलसूत्र” वाले बयान पर पलटवार करते हुए भावुक Priyanka ने मतदाताओं को याद दिलाया कि उनकी मां सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना मंगलसूत्र त्याग दिया था. अपने बचपन, अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के दर्द और अपनी मां के दुख पर चर्चा करते हुए उन्होंने Congress के अभियान को आगे बढ़ाया. उन्होंने 108 सार्वजनिक बैठकों और रोड शो में हिस्सा लिया.
Rajaneti उन्होंने 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया और अमेठी और रायबरेली में कार्यकर्ताओं के दो सम्मेलनों को भी संबोधित किया. Priyanka गांधी ने लोगों से अपील की कि वे धर्म और जाति के आधार पर भावनात्मक मुद्दों पर वोट न दें और अपने दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए रोज़ी-रोटी के मुद्दों पर वोट करें. अब कहा जा सकता है कि दोनों भाई-बहन BJP से मुकाबला करने के लिए कमर कस चुके हैं. कांग्रेस के लिए आने वाला वक्त कैसा होगा, इसकी दशा और दिशा इन दोनों के ही हाथों में है.
बागबाहरा । फूलवारी पारा निवासी हेमंत सोनवानी पिता लक्खीराम राम सोनवानी अपने मित्रो के साथ केदारनाथ दर्शन हेतु गए हुए थे उनके साथ गए उनके मित्रो के बताये अनुसार वह मंदिर के पास आक्सीजन की कमी के चलते दिनांक -16/6/2024 को समय करीब संध्या -7.15 को मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी खल्लारी की अलका चंद्राकर को नरेन्द्र बग्गा व बाला चंद्राकर नंदू सोनी संजय मालवे एवं उनके साथियो से प्राप्त हुई।
इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बागबाहरा से अलका चंद्राकर ने तत्काल छत्तीसगढ़ के CM, गृहमंत्री MLA पुरंदर मिश्रा से सम्पर्क कर शव को केदारनाथ मंदिर से हेलीकाप्टर की व्यवस्था से नीचे उतरवाकर रूद्र प्रयाग अस्पताल पहुचाया गया। शासन के खर्च से ही उनके शव को एम्बुलेंस सुविधा से बागबाहरा लाया जा रहा इस पूरे कार्य में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मालिक की तत्परता संवेदनशीलता तारीफ काबिल रही जिन्होंने मृत हेमंत के शव को बागबाहरा लाने हेतु हर संभव प्रशासनिक मदद किए रुद्रप्रयाग से वहां की व्यवस्था किए।
धमतरी। यहां अमेजिंग घटना सामने आई है। यहां एक किसान का भैंसा गायब हो गया तो उन्होंने पता बताने वाले को पुरस्कार देने की घोषणा की है. बकायदा इसकी सूचना किसान ने थाने पहुंचकर दी है। पुलिस ने इसे जांच में लिया है। बता दें कुछ दिन पूर्व सिहावा के किसान की 6 भैंसा लापता हुई थी. अब कंडेल गांव के कृषक के दो भैंसा गायब हो गया है. बीते 4 जून से किसान लगातार अपने भैसों की तलाश में जुटी है।
अब उसने पुलिस (Police) में शिकायत की है. इतना ही नहीं गरीबी के बाद कृषक ने भैसों का पता बताने वाले के लिए 2 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है। किसान गिरधर राम ने बताया कि उसका परिवार उन भैसों पर ही निर्भर है. कृषि कार्य के सभी भैसों से ही होते हैं. अब खरीफ का समय है, ऐसे में भैंस नहीं रहेंगे तो खेतीकार्य नहीं कर पाएंगे. इस मामले में अर्जुनी थाना पुलिस जांच कर रही है