जानिए कौन हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी

ओडिशा में CM पद के नाम की घोषणा हो गई है. 52 वर्षीय मोहन चरण माझी को बीजेपी विधायकों ने दल के नेता के रूप में चुना है. मोहन माझी ओडिशा के अगले CM होंगे. वह ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं और प्रदेश में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे. वह क्योंझर से लगातार चार बार विधायक चुनते आए हैं.

दरअसल, इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया. इसी के साथ राज्य में 24 साल बाद बीजेडी सत्ता से बाहर हुई. BJP को 147 सीटों में 78 सीटें मिलीं. नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के CM रहे. वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे. अब माझी प्रदेश की कमान संभालेंगे.

मोहन चरण माझी खनिज संपन्न केंदुझर जिले के एक मजबूत और तेजतर्रार आदिवासी नेता हैं. वह एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और ओडिशा विधानसभा में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. उनको बीजेपी का एक विश्वनीय सदस्य और एक मज़बूत सांगठनिक नेता माना जाता है.

ओडिशा के नए CM माझी का शपथ ग्रहण

जानें कौन हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी

माझी ने 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज उत्कल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट एलएलबी और 2011 में सैम होइगॉन बोहोम इंस्टीट्यूट एट टेक्नोलॉजी एंड साइंस से एमए किया है.

RSS से मजबूत संबंध

माझी के आरएसएस से भी मजबूत संबंध हैं. माझी का राजनीतिक करियर दो दशकों से अधिक का है. जनसाधारण से जुड़ने की उनकी क्षमता, विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में, ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई है. चार बार के विधायक के रूप में उन्हें राज्य की शासन प्रणाली की गहरी समझ है और उन्होंने इस क्षेत्र के लिए भाजपा की नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2023 में, मोहन चरण माझी को स्पीकर के पोडियम पर दाल फैंक दी थे. इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि माझी और उनके विधायक सहयोगी मुकेश महालिंग ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने दाल फेंकी, उन्होंने इसे केवल स्पीकर को भेंट किया था.

ओडिशा के नए CM माझी का शपथ ग्रहण समारोह आज, PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

करीब 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक

MyNeta.info पर विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान इलेक्शन कमीशन को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, मोहन चरण माझी ने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा पेश किया था. ओडिशा के नए सीएम के पास ग्रेजुएट डिग्री है और उन्होंने अपने कुल चल-अचल संपत्ति करीब 1.97 करोड़ रुपये बताई थी. इसके साथ ही उन्होंने इस हलफनामे में अपनी देनदारियों का खुलासा भी किया और बताया कि उनके ऊपर 95.58 लाख रुपये का कर्ज है. अलग-अलग 9 बैंक खातों में पति-पत्नी के नाम पर 10.92 लाख रुपये जमा हैं. उनकी पत्नी के नाम पर एसबीआई में एक फिक्स्ड डिपॉजिट (SBI FD) है, जो 51 लाख रुपये की है.

2021 में कार पर फेंके गए थे बम

ओडिशा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्य सचेतक रहे मोहन चरण माझी की कार पर 2021 में क्योंझर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंके थे, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. ये धमाका क्योंझर कस्बा थानांतर्गत मंडुआ इलाके में तब हुआ था जब BJP विधायक श्रमिक संघ की बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे थे. माझी ने FIR दर् राते हुए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों पर दो देसी बम फेंकने का आरोप लगाया था. उन्होंने उस समय की सत्ताधारी पार्टी बीजेडी के स्थानीय नेताओं पर हमल कराने के आरोप लगाए थे.

BalodaBazaar में हिंसा की पहले से थी तैयारी, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

ओडिशा के नए CM माझी का शपथ ग्रहण समारोह आज, PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

https://www.facebook.com/webmorcha

BalodaBazaar में हिंसा की पहले से थी तैयारी, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के Baloda Bazaar में सतनामी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से पेट्रोल बम जब्त किए हैं. यही नहीं कलेक्ट्रेट परिसर में पथराव के लिए जो पत्थर उपयोग में लाए गए थे उन्हें भी आंदोलनकारी अपने साथ लाए थे. टीम का कहना है कि यह सब देखकर पता चलता है कि हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की पूरी तैयारी थी. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने हिंसा के लिए भड़काऊ पोस्‍ट से अलग माहौल बनाया था. 10 जून को सतनामी समाज ने शहर में उग्र आंदोलन किया. आंदोलनकारियों ने कलेक्ट्रेट, SP ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की.

सूत्रों के अनुसार आंदोलन से पहले भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ नाम का एक संगठन सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ माहौल बनाकर लोगों को 10 तारीख के आंदोलन में जुड़ने की अपील कर रहा था. इस संगठन के छत्तीसगढ़ प्रमुख दिनेश चतुर्वेदी ने 5 जून को हुई घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों को लेकर सवाल उठाते हुए कई भड़काऊ पोस्ट किए थे. इस मामले में सरकार ने समाज के लोगों की मांग के बाद पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जाँच के भी आदेश दिए थे.

बलौदाबाजार हिंसक प्रदर्शन के बाद SP-कलेक्टर हटाए गए

भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ ने किए थे भड़काऊ पोस्‍ट

इसे समाज के प्रमुख गुरूओं ने सरकार द्वारा उठाया कड़ा कदम बताया था. लेकिन दिनेश और उनके संगठन के लोगों ने इन सारे कदमों को नाकाफी बताते हुए समाज प्रमुखों भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और 10 जून के आंदोलन में लोगों से शामिल होने की अपील की. कई भड़काऊ पोस्ट किए. इंटिलिजेन्स एजेंसी को सबूत मिले हैं कि आंदोलन को भड़काने में भीम रेजिमेंट के कई लोग शामिल हैं.

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

अब प्रदर्शनकारियों की हो रही धर-पकड़

Baloda Bazaar हिंसा मामले में संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं. पीडब्ल्यूडी विभाग आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है. सभी दस्तावेजों की लिस्टिंग की जा रही है. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. Baloda Bazaar जिले और संभाग के बड़े अधिकारी मौके पर हैं और वे सभी वहां कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं.

https://www.facebook.com/webmorcha

बलौदाबाजार हिंसक प्रदर्शन के बाद SP-कलेक्टर हटाए गए

रायपुर। बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड पर है. बलौदाबाजार कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया गया है. आईएएस दीपक सोनी को बलौदाबाज़ार कलेक्टर बनाए गए हैं. वहीं IAS विजय अग्रवाल को SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कुमार लाल चौहान को अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

ओडिशा के नए CM माझी का शपथ ग्रहण समारोह आज, PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

IAS दीपक सोनी रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, मनरेगा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, बलौदाबाजार ज़िले के SP सदानंद कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. अंबिकापुरी एसपी आईपीएस विजय अग्रवाल को बलौदाबाजार जिले की कमान सौंपी गई है. योगेश पटेल को अंबिकापुर SP की जिम्मेदारी दी गई है।

https://www.facebook.com/webmorcha

ओडिशा के नए CM माझी का शपथ ग्रहण समारोह आज, PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

भुवनेश्वर। ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में PM  से लेकर भाजपा शासित राज्यों के CM भाग लेंगे। ऐसे में शपथ विधि स्थल के साथ ही राजधानी भुवनेश्वर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही निर्धारित शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को यातायात प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

इस संदर्भ में कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। पुलिस आयुक्त संजीव पंडा की अध्यक्षता में चली बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पूरा जनता मैदान में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की घई है।वहीं सभा स्थल को कड़ी सुरक्षा घेरे में लेने का निर्णय लिया गया है।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जानकारी के मुताबिक CM के शपथ ग्रहण समारोह में जनता मैदान में करीबन 30 हजार लोगों का समागम हुआ था। इस कार्यक्रम में PM नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री के साथ कई केन्द्रीय मंत्री व विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। ऐसे में वीआईपी के आगमन को देखते हुए भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गवर्नर हाउस से जनता मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था कडी की गई है। इस लाइन में ट्राफिक व्यवस्था को भी सख्त किया गया है।

67 प्लाटुन पुलिस बल तैनात की जाएगी

शपथ ग्रहण समारोह के लिए 67 प्लाटुन पुलिस बल तैनात की जाएगी। जनता मैदान में सुरक्षा व्यवस्था की जांच आईजी प्रवीण कुमार करेंगे। डीआईजी सार्थक षडंगी एयरपोर्ट, उमाशंकर दास ट्राफिक के दायित्वमें रहेंगे। उसी तरह से 13 डीसीपी रैंके अधिकारी तथा 18 एडीसीपी एवं 58 एसीपीस 94 इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था के दायित्व में रहेंगे।डग स्क्वाड की तीन यूनिट तैनात की जाएगी।बम निष्क्रिय दस्ता भी तैनात रहेगा, इसके साथ वाहनों की जांच प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समारोह में होंगे शामिल

भुवनेश्वर के जनता मैदान में होने वाले ओडिशा के मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषदके शपथ ग्रहण समारोह के लिए यातायात प्रतिबंध लगाए जाएंगे।ओडिशा में भाजपा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई बड़े नेता समारोह में शामिल होने वाले हैं।

घर से देखकर निकलें

ऐसे में आयुक्तालय पुलिस द्वारा जारी यातायात सलाह के अनुसार, किसी भी वाहन को जयदेव विहार चौराहे से नालको चौक और नालको चौराहे से जयदेव विहार और इसकी कनेक्टिंग लेन तक 12 जून 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक या समारोह के अंत तक चलने की अनुमति नहीं है, जिसमें पास प्रदान किए गए वाहन शामिल नहीं हैं।

CM के अलावा दो डिप्टी सीएम

मोहन माझी को राज्य का अगला CM बनाया गया है. इनके अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. छह बार के विधायक केवी सिंह देव और पहली बार विधायक बनीं प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

जानें कौन हैं ओडिशा के दो डिप्टी CM?

ओडिशा के अगले डिप्टी CM केवी सिंह देव एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं. वह पटनागढ़ से आते हैं और छठी बार अपनी सीट जीते हैं. वह पहले बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वहीं प्रवती परिदा निमापाड़ा से पहली बार विधायक बनी हैं. इससे पहले वे ओडिशा में बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं.

ओडिशा में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे मोहन माझी

मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें CM चुने गए हैं. वह राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे. वह 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया था.

क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मोहन माझी को CM बनाए जाने के लिए सबसे पहले केवी सिंह ने हाथ उठाकर उनका नाम सुझाया. उन्होंने बताया कि बाकी सभी विधायकों ने भी तालियां बजाकर उन्हें सीएम बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया. रक्षा मंत्री ने बताया कि इसलिए सर्वसम्मति से मोहन माझी को ओडिशा बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया.

राजनाथ सिंह ने कहा, “वह (मोहन माझी) एक युवा और गतिशील पार्टी कार्यकर्ता हैं जो ओडिशा के नए CM के रूप में राज्य को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे ले जाएंगे. उन्हें बहुत-बहुत बधाई. साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया है कि नई राज्य सरकार का नेतृत्व करने के लिए दो उप-मुख्यमंत्री नामित किए जाएंगे. केवी सिंह देव और प्रवती परिदा उप-मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करेंगे. उन्हें बधाई!”

ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे

ओडिशा में BJP ने विधानसभा की 147 सीटों में 78 सीटों जीती हैं और अपने दम पर बहुमत हासिल की है. पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि धर्मेंद्र प्रधान को हो सकता है कि बीजेपी सीएम बना दे, जो ओडिशा से पार्टी के सांसद हैं. हालांकि, उन्हें केंद्र में शिक्षा मंत्री बनाया गया है. इसके बाद सभी की निगाहें ओडिशा पर टिकी थी और अगला मुख्यमंत्री चुने जाने का इंतजार किया जा रहा था. इस बीच ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी का नाम भी सामने आया था, जो दिल्ली भी आए थे. हालांकि, अब CM का चयन हो गया है, तो सभी अटकलों पर विराम भी लग गया.

जानें बुधवार का अंक ज्योतिष, शुभ रंग, कलर, और समय

https://www.facebook.com/webmorcha

जानें बुधवार का अंक ज्योतिष, शुभ रंग, कलर, और समय

12 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish अंक ज्योतिष

अंक- 1

अंक ज्योतिष  के अनुसार आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। प्रेम संबंधो में अगर मन मुटाव चल रहे थे तो वो दूर हो जाएंगे। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। जिन छात्रों ने प्रतियोगी परिक्षा  दी हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक- 2

आपके लिए यह दिन काफी बेहतरीन होने वाला है, बस आपको आवश्यकता है अधिक चिंतन से बचने की। आज पर ध्यान देने से आपके सभी काम बन जाएंगे। अंक ज्योतिष  के अनुसार नौकरी और व्यापार करने वालों को अपने- अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक- 3

अंक ज्योतिष  के अनुसार कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। पारिवारिक विवाद भी हो सकता है, इसलिए संभल कर रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक – 4

आपको मां की तरफ से विशेष सहयोग मिलेगा। अंक ज्योतिष  के अनुसार कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारिक लाभ के आसार हैं, अगर व्यापार की दृष्टि से कहीं जाने का अवसर प्राप्त होता है तो अवश्य उस मौके का फायदा उठाएं। प्रेम के लिए दिन बेहतरीृन रहने वाला है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक- 5

अंक ज्योतिष  के अनुसार पुराने रूके हुए कार्य आगे बढ़ेगे, धैर्य पूर्वक काम करें। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती हैं, इसलिए बेहतर होगा की कहासुनी से दूर रहें। आप आज अपना हर कार्य सावधानी पूर्वक करें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक – 6 ्

अंक ज्योतिष  के अनुसार आज आपका मन चंचल और थोड़ा विचलित हो सकता है, जिस कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। मन को थोड़ा शांत रखने का प्रयास करें। जीन व्यक्तियों को डायबिटिज और बी. पी की समस्या है, उन्हें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 7

समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। अंक ज्योतिष  के अनुसार आय के नए स्रोत्र बनेॆगे, जिस वजह से आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक- 8

अंक ज्योतिष  के अनुसार मानसिक परेशानियों की वजह से आपका मन विचलित रहेगा, इसलिए सावधानी पूर्वक कार्य करें। विधार्थियों के लिए यह दिेेन खास हाे सकता है, परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक- 9

अंक ज्योतिष  के अनुसार घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी अजनबी से मुलाकात आपका जीवन बदल सकती है। अध्यापन से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में लाभ हो सकता है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

Weekly Horoscope (10 से 16 जून 2024), इस सप्ताह इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले

https://www.facebook.com/webmorcha

विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे पर हमला, कार में भी तोड़फोड़

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में हुए उपद्रव और हिंसा के दौरान BJP विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे और अन्य लोगों से मारपीट की। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में कुछ लोगों ने इनको रोक लिया और कार से नीचे उतारकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। MLA मोतीलाल साहू ने बताया कि, उनके परिवार के बच्चे अपने कुछ सहकर्मियों के साथ बलौदाबाजार गए थे। वो अपनी कार से यह पूछते हुए आगे बढ़ रहा था कि विरोध थम गया या नहीं। जब जानकारी मिली कि सब कुछ शांत हो चुका है। वो आगे बढ़ते जा रहा था, तभी उन पर रास्ते में हमला कर दिया गया।

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

मोतीलाल साहू ने बताया कि, पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने रोककर उसे उतारा और पिटाई करने लगे। उन्होंने कुछ नहीं बताया और हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके परिजनों की कार के शीशे तोड़ दिए। उनके रिश्तेदार एकलव्य साहू और उसके साथ मौजूद कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। इस पिटाई से एकलव्य का कान फट गया है, खून बह रहा है। वह लहूलुहान हालत में जैसे-तैसे खुद को बचाकर लौटा।

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट 24 घंटे के भीतर होगी झमाझम बरसेंगे बदरा

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून का दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून सुकमा के रास्ते 8 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।  मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मानसून, जानें IMD ने क्या बताया
मानसून, जानें IMD ने क्या बताया

मौसम विभाग IMD ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए रह सकते हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

https://www.facebook.com/webmorcha

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

बलौदाबाजार।  गृहमंत्री विजय शर्मा रात 2 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने ट्विटर पर घटनास्थल का निरीक्षण करते फोटो साझा किया है। जिसमें लिखा, बलौदाबाजार Balodabazar में हुए सरकारी कार्यालयों में आगजनी की घटना वीभत्स है, आज घटना स्थल का निरीक्षण किया। असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाज के लोगो से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। घटना स्थल में साथ में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल , टंकराम वर्मा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा के बाद अब शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है। स्थिति बिगड़ने के बाद कलेक्टर केएल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर का यह आदेश 16 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान बलौदाबाजार में रैली, जुलूस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही एक ही स्थान पर 5 या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ प्रवेश नहीं कर पाएंगे। दरअसल, धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद हुई हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद शहर की स्थिति बिगड़ गई थी।

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

यहां तक की दो बड़े सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया गया। यही वजह है कि बलौदाबाजार शहर में अब धारा 144 लागू की गई है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला मुख्यालय में एक साथ 5 लोगों की प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी। अस्त्र-शस्त्र के साथ लाठी, चाकू और तलवार लेकर घूमना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि जवानों के लिए अस्त्र-शस्त्र और दिव्यांगों के लिए लाठी छूट रहेगी।

PM मोदी के पास कौन-कौन सी मंत्रालय क्या पता है आपको

अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इधर शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहने को तो उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आंदोलन का आह्वान किया था, लेकिन दरअसल उनका मकसद ही आगजनी और मारपीट करना था। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक

छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा अमर गुफा गिरीधपुरी जैतखाम मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग और साथ में पूर्व में बोडसरा, कबीरधाम और अन्य जिलों में सतनामी समाज संबंधी विभिन्न मु‌द्दों को लेकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

प्रशासन को भी इसकी सूचना थी, जिसके बाद सुरक्षा प्रबंधन के लिए पर्याप्त सख्या में पुलिस बल लगाने के साथ मजिस्ट्रियल ड्यूटी भी लगाई गई थी। आयोजनकर्ता किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर अध्यक्ष, दीपक घृतलहरे प्रगतिशील सतनामी समाज, मोहन बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुशील बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट, जितेन्द्र नौरंगे सतनाम सेवा समिती जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश खुटे सतनामी समाज वरिष्ठ, भुनेश्वर डहरिया, दिनेश चतुर्वेदी भीम रेजिमेंट प्रदेश अध्यक्ष आदि के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के रूप में आसपास पैदल रैली कर संयुक्त जिला कार्यालय का घेराव किये जाने योजना थी।

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट
रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

बलौदाबजार में हुआ आगजनी की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं राज्य में कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बलौदाबजार के साथ ही प्रदेश के लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है। हालांकि, इस मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार ऐक्शन मोड में नजर आ रही है

https://www.facebook.com/webmorcha

PM मोदी के पास कौन-कौन सी मंत्रालय क्या पता है आपको

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद सोमवार सुबह साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे. वहीं शाम होते-होते PM  मोदी केबिनेट में मंत्र‍ियों के विभागों को बंटवारा हो गया है. कई पुराने मंत्र‍ियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पर क्‍या आपको पता है कि इस बंटवारे में प्रधानमंत्री के पास कौन-कौन से मंत्रालय मिले हैं.

PM नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के मंत्रियों को विभागों (मंत्रालयों) का आवंटन कर दिया है. इसमें प्रधानमंत्री के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं. वहीं अमित शाह को केंद्र सरकार में फिर से गृह एवं सहकारिता मंत्री बनाया गया है, वहीं राजनाथ सिंह को भी दोबारा से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

PM नरेंद्र मोदी
PM नरेंद्र मोदी

नितिन गडकरी को भी उनके पुराने मंत्रालय में ही बरकरार रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है. एस. जयशंकर को भी फिर से विदेश मंत्री और निर्मला सीतारमण को वित्त और कॉर्पोरेट मंत्री बनाया गया है. सरकार के ज्यादातर मंत्रियों के पुराने विभागों को ही बरकरार रखा गया है. सरकार के अन्य मंत्रियों की बात करें तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक, शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं. अश्विनी वैष्णव को रेलवे एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया है.

मनोहर लाल खट्टर को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ ही ऊर्जा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है. एचडी. कुमारस्वामी को स्टील और भारी उद्योग, पीयूष गोयल को वाणिज्य और उद्योग, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा, जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम, राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, सर्बानंद सोनोवाल को पत्तन,

परिवहन और जलमार्ग, वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता, राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, प्रल्हाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, जुएल ओराम को आदिवासी मामले, गिरिराज सिंह को कपड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

जानें आज का अंक ज्योतिष, शुभ रंग, कलर, और समय

https://www.facebook.com/webmorcha

जानें आज का अंक ज्योतिष, शुभ रंग, कलर, और समय

11 June Ka Ank Jyotish: आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish आज अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक – 1

आज नए मित्र बनेंगे। प्रेमियों के लिए दिन सार्थक है। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा।

शुभ अंक -15

शुभ रंग – हरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक – 2

आज आप चापलूसों से सावधान रहें। इससे आपको हानि हो सकती है। आज आपका कोई समान चोरी हो सकता है। एकत्रित धन खर्च होगा। आपकी मेहनत पर आज पानी फिर सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की संगत आपके लिए लाभकारी है। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

शुभ अंक-15

शुभ रंग- लेमन

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
Ank Jyotish आज

अंक – 3

आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। ज्यादा खान-पान आपकी सेहत खराब कर सकता है। किसी को रुपया-पैसा उधार न दें।

शुभ अंक 4

शुभ रंग – नीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक – 4

आप अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जी-तोड़ मेहनत व परिश्रम करेंगें। जिसके कारण आपकी अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है, ऐसे में जमकर लाभ उठाएं। आज के दिन नए-नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आज आपकी यात्राएं निरर्थक साबित हो सकती है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish आज

अंक – 5

प्रेमी युगल आज एक साथ ज्यादा समय बिताएंगें। अपने प्रेमी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखना आपके परिवार में तनाव का कारण बन सकता है। बैंक बैलेंस में खर्चों की वजह से कमी आ सकती है। ध्यान से प्लानिंग करें। मेहनत आपको सफलता अवश्य दिलाएगी।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष आज
Ank Jyotish आज

अंक – 6

आपकी दिनचर्या में आज बड़ा बदलाव हो सकता है। आपकी योजना आपके दिन को आज बेहतर बना देगी। आज का काम कल पर टालने की कोशिश न करें। बच्चों की स्कूल से शिकायतें आ सकती हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लाल

अंक ज्योतिष Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष

अंक – 7

आज आपकी योग्यता व काबिलियत की सभी लोग सराहना करेंगे। जिस कारण आज के दिन आप आर्कषण का केन्द्र बने रहेंगे। भागीदार व पार्टनर से रिश्तों में सुधार आएगा। कामकाज व नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – हरा

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक – 8

आज आप अपने क्रोध व वाणी को संयम में रखें। व्यर्थ में किसी से वाद-विवाद व तर्क-वितर्क हो सकता है। संपत्ति संबंधी मसले हल हो सकते हैं। नौकरी व कामकाज में कोई गलती हो सकती है जिसके कारण आप अधिकारी व बॉस की डांट खा सकते हैं।

शुभ अंक – 14

शुभ रंग – भूरा

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr आज
आज का अंक ज्योतिष आज

अंक – 9

बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

शुभ अंक -12

शुभ रंग – नारंगी

Weekly Horoscope (10 से 16 जून 2024), इस सप्ताह इन जातकों की होगी बल्ले-बल्ले

https://www.facebook.com/webmorcha