रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत मिल चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि नौतपा खत्म होने के बाद से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में अब मानसून Monsoon ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग IMD से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून सुकमा Sukma के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचा है। chhattisgarh news मौसम विभाग ने कहा कि, छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश rain हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए रह सकते हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, नारियल गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई. केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई.
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, जम्मू और कश्मीर और तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही.
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक आ सकता है. ‘स्काईमेट वेदर’ की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है.
तोखन साहू: PM नरेंद्र मोदी 09 जून को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से बिलासपुर सीट से जबरदस्त जीत कराने वाले BJP उम्मीदवार और बिलासपुर सासंद को पीएमओ से कॉल आते ही खुशी से सब झूम गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल में तोखन साहू को भी मौका मिल गया है। साहू कोई महत्वपूर्ण पद पर काम कर सकते हैं।
बता दें, कि 1994 से बतौर पंच अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले तोखन साहू एक लंबा राजनीतिक सफर पूरा कर चुके हैं। साल 2024 के लोक सभा चुनाव में BJP ने बिलासपुर लोक सभा सीट से लोरमी के पूर्व MLA तोखन साहू को अपनी उम्मीदवार बनाया था। लोरमी के छोटे गांव से शुरुआत होने के बाद तोखन साहू का सफर अब दिल्ली के संसद भवन तक पहुंच गया है। उन्होंने पहली बार सूरजपुरा गांव से पंच का चुनाव जीता था। इसके बाद ये सिलसिला चलता चला गया।
जानें कैसा रहा 2024 का लोक सभा चुनाव
बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और ये शहर लगभग 400 वर्ष पुराना है। इसे न्यायधानी भी कहा जाता है। बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में इस बार BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया पर BJP के उम्मीदवार तोखन साहू ने कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार यादव को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। BJP के तोखन साहू को 7 लाख से ज्यादा वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 5 लाख से ज्यादा वोट मिले। 2024 में कुल वोटों में से इस सीट पर 53 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 41 फीसदी वोट मिल पाए। तोखन साहू को अपने क्षेत्र में काफी जनप्रिय नेता के रूप में भी जाना जाता है।
पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे।
साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई
छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। Weekly Horoscope मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने अथवा लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक हानि के साथ मान-सम्मान को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू मोर्चे पर भी कुछ बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। सुखद पहलू यह है कि संकट के इस समय में आपके साथी-संगी आपके साथ हमेशा बने रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन, पैतृक संपत्ति आदि से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।
इस सप्ताह आपकी सेहत भी कुछ नरम रह सकती है। Weekly Horoscope पूरे सप्ताह ऋण, रोग और शत्रुओं से सावधान रहें तथा आलस्य एवं अभिमान से बचें। किसी भी कार्य को कल पर न टालें अन्यथा बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध बेहतर साबित होगा। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन कारोबार में लाभ और प्रगति नजर आएगी। व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह किसी भी योजना में सोच-समझकर धन निवेश करने की आवश्यकता रहेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसके बेवजह प्रदर्शन से बचें।
उपाय: गुरुवार के दिन चने की दाल दान करें तथा प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Weekly Horoscope
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। Weekly Horoscope यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपके रिश्तों में खटास आ गई थी तो इस सप्ताह किसी शुभचिंतक की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। करियर और कारोबार में आ रही परेशानियों में भी आप कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मिले हुए टारगेट को आप समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे।
इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। Weekly Horoscope व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ, सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि या भवन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस दौरान पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ संभव है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा तो वहीं नौकरीपेशा महिलाओं को कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
Weekly Horoscope
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपको छोटे कार्यों को करने के लिए भी अधिक मेहनत और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी एवं उम्मीद के मुकाबले कम फलदायी साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे अरसे बाद मुलाकात होगी। यह समय कारोबार की दृष्टि से शुभता लिए रहने वाला है।
इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल मिलेगा और आप मनचाहा लाभ भी प्राप्त करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। Weekly Horoscope इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं अथवा आपको किसी पुराने रोग के उभरने पर शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। यदि घर-परिवार में किसी व्यक्ति के साथ मतभेद या मनमुटाव चल रहा है तो इसे विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। कठिन समय में आपका पार्टनर आपके साथ पूरी तरह से खड़ा नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
Weekly Horoscope
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह आप अपने कार्यों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज रह सकते हैं। कार्यों में मनचाही सफलता या प्रगति न मिल पाने के कारण आपके भीतर निराशा के भाव जग सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्कता रहेगी। इस दौरान अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें अन्यथा आपके विरोधी में उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। इस सप्ताह आपकी स्वजनों और शुभचिंतकों के साथ किसी बात को लेकर दुराव पैदा हो सकता है। इष्टमित्रों के साथ किसी बात को लेकर पैदा हुई गलतफहमी आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान और खानपान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से उलझने से बचें और किसी भी विवाद को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। Weekly Horoscope प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। यदि आप प्रेम प्रसंग में हैं तो उसका बेवजह का प्रदर्शन न करें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है और यदि आप अभी तक सिंगल हैं और किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Weekly Horoscope
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपके साथ सुख और सौभाग्य हमेशा कायम रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और उसे पूरा करने में आपको इष्टमित्रों और स्वजनों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति अथवा किसी कार्य विशेष के बगैर किसी अड़चन के पूरे होने के साथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने आला अधिकारियों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ आपका मेल-जोल बढ़ेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।
यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। बाजार में अटका हुआ धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष उन्नति एवं प्रगति से जुड़ा समाचार प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियां को मनचाहा साथी मिल सकता है। यह सप्ताह प्रेम-प्रसंग एवं दांपत्य जीवन के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आपको अपने पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Weekly Horoscope
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा शुभ एवं आपके मनोरथ को पूरा करने वाली साबित होगी। हालांकि इस दौरान आपको सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान विशेष ख्याल रखें। कन्या राशि के जातकों इस सप्ताह कोई भी निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। Weekly Horoscope इस दौरान अचानक कुछ बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। उधार मांगने तक की नौबत आ सकती है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं और किसी पद की प्राप्ति का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आपकी लव लाइफ अथवा दांपत्य जीवन में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो उसे दूर करने में कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित हो सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए यदि आप खुद ही पहल करते हुए संवाद का सहारा लेते हैं तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सिंदूर का तिलक लगाएं और भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा से होगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे और आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए थे तो आपको इस सप्ताह उससे जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए शुभ साबित होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में मनोकूल लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार होती नजर आएगी। यदि आप लंबे समय से मनचाहे रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं पहले से नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय के अतिरिक्त स्रोत बन बनेंगे।
पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। Weekly Horoscope लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ खटपट चल रही थी तो इस सप्ताह सारे मतभेद दूर हो जाएंगे और वैवाहिक जीवन में एक बार फिर से मधुरता कायम हो जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
Weekly Horoscope
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए अन्यथा आप बेवजह की चीजों में फंसकर अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें तथा अपने लक्ष्य पर फोकस करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि इस दौरान आपको खुद भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से मौसमी बीमारी से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सभी कागजी काम सही समय निबटाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी तंत्र से उलझने से बचें। इस दौरान कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। Weekly Horoscope उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को मनचाहे परिणाम के लिए अभी थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। जीवन से जुड़ी उलझनों को सुलझाते वक्त ससुराल पक्ष से आपको विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा एवं उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।
4 June आज इन राशियों
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। Weekly Horoscope सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर आपकी तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कद और पद में बढ़ोत्तरी के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपको किसी अच्छी जगह से आफर आ सकता है। हालांकि आपको इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। पठन-पाठन, लेखन आदि का कार्य करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को विशेष पद या सम्मान मिलेगा। Weekly Horoscope कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है अथवा बातचीत के जरिए विवाद सुलझ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपनी बात और व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामयाब होंगे। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता कायम रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और प्रतिदिन सूर्यदेव को जल देकर आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। Weekly Horoscope इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार, सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय अथवा उसकी मरम्मत में बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको कोई भी ऐसा निर्णय लेने अथवा कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर कोई आंच आए। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह मिलेजुले फल की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें अपेक्षाकृत कम परिणाम प्राप्त होंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह लेन-देन करते समय सावधानी बरतें तथा धन उधार देने से बचें। Weekly Horoscope सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से निजी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। इस दौरान किसी कार्य विशेष को पूरा करने में इष्ट-मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स का पूरा ख्याल करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
Weekly Horoscope
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। Weekly Horoscope इस सप्ताह आपको कभी अपने जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती हुई तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। निजी जीवन में भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अध्ययन-अध्यापन में अरुचि रहेगी। मन किसी समस्या को लेकर बेचैन रहेगा।
सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको हर कदम फूंक- फूंक कर रखना होगा अन्यथा लाभ की जगह हानि उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा में उम्मीद से कम लाभ न मिलने से मन दुखी रहेगा। इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों द्वारा किये गये प्रयास में आंशिक सफलता मिल पाएगी। रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं का आदर करें। प्रेम प्रसंग में आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत साधना में श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। Weekly Horoscope छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद यह सप्ताह आपके लिए सार्थक एवं सफल साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबे समय से चली आ रही चिंताएं दूर होंगी। इष्टमित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग-समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। यह समय निजी एवं सरकारी क्षेत्र से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपके विभागीय मामले सुलझेंगे। मनचाहे प्रमोशन एवं तबादलने की कामना पूरी होगी। आला अधिकारियों की मदद से आप अपने टारगेट को आसानी से हासिल कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम और प्रयास की सराहना होगी। इस सप्ताह युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
सप्ताह के मध्य में किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। Weekly Horoscope व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह अति उत्तम साबित होगा। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। करियर-कारोबार में सफलता के साथ-साथ यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए भी शुभ है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह और सहयोग की भावना बनी रहेगी। ननिहाल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करें।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में तय समय से पहले मानसून (Mansoon) की एंट्री हो गई है. प्रदेश में सुकमा से मानसून ने प्रवेश किया है. मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.
बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में मानसून (Mansoon) अपने तय समय से पहले पहुंचा है. मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है. आज राजधानी में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे. मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह बारिश के आसार हैं. बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना है.
बिजली गरजने के दौरान बरतें एहतियात
मौसम विभाग IMD ने छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के जिलों में अगले पांच दिनों के लिए बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई है. इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग IMD ने लोगों से बिजली गरजने के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है. खासकर बीजापुर में 50 MM, कोंडागांव में 17.4 और नारायणपुर में 16.4 MM बारिश दर्ज की गई.
छत्तीसगढ़ मानसून। दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में मानसून समय से पहले ही पहुंच रहा है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। साथ ही कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल रही है। इससे तापमान में कोई असर नहीं पड़ रहा है। डोंगरगढ़ में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
मानसून: आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर समेत कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। एक दो जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है।
मानसून: प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 42.3, माना एयरपोर्ट में 41.2, बिलासपुर में 42.02, अंबिकापुर में 41.1, दुर्ग में 41.8 और राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़। बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ कुकर्म SEX की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। आरोपित से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी तीन महीने पहले हुई है। महिला शादी के बाद ससुराल पहुंची, इसके बाद से ही पति शारीरिक संबंध बनाने के बजाए जोर अप्राकृतिक SEX करने लगा।
महिला लोकलाज के भय से इसकी जानकारी किसी को नहीं दे पा रही थी। इधर लगातार कुकर्म से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने स्वजन को इसकी जानकारी दी। महिला ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपित से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
जिस यौन क्रिया से प्रजनन संभव है उस क्रिया को प्राकृतिक SEX कहते हैं। प्राकृतिक सेक्स में वह सब कुछ शामिल है जो करने में नेचुरल लगता है, जैसे कि गले लगाना, चुंबन, किसी भी स्पर्श जो आपकी यौन उत्तेजना को बढ़ा दे, ओरल सेक्स, इत्यादि।
समलैंगिक यौन संबंध, जानवरों के साथ या SEX टॉयज का उपयोग से की जानेवाली की गयी यौन क्रिया को अप्राकृतिक सेक्स की श्रेणी में रखा जाता है। लोग इस विषय पर कोई बात नहीं करना चाहते, इसलिए यह अपराध को भी जन्म देता है। समलैंगिक संबंधों में एचआईवी के संक्रमण का खतरा सामान्य कपल्स की तुलना में 28 गुना ज्यादा होता है। एनल सेक्स भी अप्राकृतिक माना जाता है। इसकी वजह से हैपिटाइटिस और एचआईवी जैसे यौन रोग हो सकते हैं।
दरअसल, अप्राकृतिक SEX मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दोनों रूप से आपको प्रभावित करता है और जब यह एक आदत बन जाती है तो और भी गंभीर समस्या बन सकती है। होमोफोबिस समलैंगिकता को ‘अप्राकृतिक’ के रूप में माना जाता है। कुछ विशेषज्ञ एनल और ओरल सेक्स को भी अप्राकृतिक मानते है।
T20 World Cup 2024: ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में बहुत बिग उलटफेर देखने को मिला. मेजबान अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया. पाकिस्तान को सुपर ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी लेकिन सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी कर अमेरिका को इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिला दी. T20 World Cup सौरभ ने सुपर ओवर में 1 विकेट लेकर 13 रन खर्च किए. पाकिस्तान को अब 9 जून को भारत से भिड़ना है. उसके लिए अब भारत के खिलाफ मैच अब मरो या मरो जैसा हो गया है.
अमेरिका (PAK vs USA) ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बनाए. सुपर ओवर में अमेरिका की ओर से आरोन जोंस और हरमीत सिंह ने बल्लेबाजी की. T20 World Cup पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने एक ओवर में 18 रन लुटाए. उन्होंने इस दौरान 3 वाइड गेंदें फेंकी. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
T20 World Cup 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. उसकी ओर से स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन जोड़े. इस साझेदारी को नसीम शाह ने तोड़ा. नसीम ने टेलर को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर उनकी 12 रन की पारी का अंत किया. इसके बाद एंड्रीस गॉस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े.
दोनों कुल स्कोर को 104 रन तक ले गए. हारिस रउफ ने गॉस को 35 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई. मोहम्मद आमिर ने कैप्टन मोनांक पटेल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर यूएसए को बड़ा झटका दिया. पटेल 50 रन बनाकर आउट हुए. T20 World Cup आरोन जोंस ने 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए जबकि नीतीश कुमार 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.
पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए
T20 World Cup इससे पहले, कप्तान बाबर आजम और शादाब खान की जुझारू पारियों से पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए. बाबर ने 43 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी खेलने के अलावा शादाब (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 72 रन की साझेदारी की जब टीम 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. शादाब ने 25 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के मारे. अमेरिका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केनजिगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सौरभ नेत्रवलकर ने 18 रन पर दो विकेट हासिल किए.
अमेरिका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया
T20 World Cup अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पाकिस्तान ने 26 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए. पारी के दूसरे ओवर में भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर सौरव नेत्रवलकर की गेंद पर स्लिप में स्टीवन टेलर ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (09) का शानदार कैच लपका जबकि अगले ओवर में उस्मान खान (03) ने नोस्तुश केनजिगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर नितीश कुमार को कैच थमाया.
पाकिस्तान ने 10वें ओवर में पूरे किए 50 रन
T20 World Cup फखर जमां (11) ने बाएं हाथ के स्पिनर केनजिगे की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन तेज गेंदबाज अली खान की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर टेलर को कैच दे बैठे. पाकिस्तान की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी. शादाब ने तेज गेंदबाज जसदीप सिंह पर लगातार दो छक्कों के साथ 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. पारी का आगाज करते हुए बाबर ने बेहद धीमी शुरुआत की. उन्होंने 24 गेंद में 10 रन बनाने के बाद जसदीप पर अपना पहला चौका जड़ा और फिर केनजिगे की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.
अफरीदी और इफ्तिखार ने पाक को 150 के पार पहुंचाया
T20 World Cup बाबर और शादाब ने 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह पर छक्के जड़े. केनजिगे ने शादाब को नेत्रवलकर के हाथों कैच कराके बाबर के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अगली गेंद पर आजम खान (00) को भी एलबीडब्ल्यू करके पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन किया. पाकिस्तान के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ. बाबर ने जसदीप पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में एलबीडब्ल्यू हो गए. T20 World Cup शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) और इफ्तिखार खान (18) ने अंत में उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.
07 June Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
आज प्रेमी जातकों को साथ बिताने के बाद भी आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस करेंगे। Ank Jyotish लेकिन आप आज सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे और भरपूर आनंद लेंगे।। दुर्घटना या चोरी से बचने से लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक – 2
आपको आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे धन कमाने के साथ-साथ अधूरे पड़े कार्य भी पूरे होंगे। Ank Jyotish घरेलू जिंदगी में कुछ समस्या आ सकती है किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की ज़रूरत होगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
Ank Jyotish
अंक- 3
आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले हैं जिससे आपको काफी थकावट रहने वाली है। Ank Jyotish जिसके चलते आप आराम, सुरक्षा और स्नेह की इच्छा रखते हैं। अपने प्रियजनों को समझे और अपने अनुभवों को शेयर करें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद
अंक – 4
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और जल्द ही पुरस्कार भी मिलेगा। Ank Jyotish आपका नेतृत्व कौशल और करिश्मा आपके आसपास के लोगों द्वारा नोटिस किया गया है, जो आपको समाज और काम पर लोकप्रिय बना रहा है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- हरा
अंक – 5
नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों को आज एक साथ कई तरह के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। Ank Jyotish वहीं आपके प्यार भरे जीवन में समस्याएं अधिक ध्यान और बातचीत द्वारा हल की जा सकती हैं। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
अंक – 6
आपको आज यात्रा का मौका मिलेगा। Ank Jyotish कई लोग आपकी इस यात्रा में आपके साथ जुड़ सकते हैं। इस पल का पूरा उपयोग करें और जीवन के बारे में अपने विचारों को बदलें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
अंक – 7
भौतिक सुख-साधनों को लेकर आज आप काफी प्रयासरत रहेंगे। Ank Jyotish आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहां तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
अंक – 8
किसी अपने को आज आप नजरअंदाज न करें। Ank Jyotish आध्यात्मिक मामले अभी आपके दिमाग में है। आप कुछ जवाबो को ढूंढ रहे हैं और अपने सपने या अवचेतना को खोज रहे हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
आज का अंक ज्योतिष
अंक – 9
आप आज रोजमर्रा के कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले हैं Ank Jyotish परिवार से जुड़े रहने के लिए उनके साथ नाटक, डांस और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं।
Chhattisgarh: रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून Monsoon के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। वहीं आठ जून तक बस्तर के रास्ते Monsoon के छत्तीसगढ़ प्रवेश की भी संभावना है।
साथ ही रायपुर में भी 11 जून तक Monsoon प्रवेश कर सकता है। आने वाले पांच दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रही, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून Monsoon
बुधवार को रायपुर सहित Chhattisgarh का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
रायपुर का अधिकतम तापमान समान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।
Monsoon के पहले इन क्षेत्रों में हुई बारिश
ओरछा-कवर्धा में 5 सेमी, दरभा-मुंगेली में 3 सेमी, बोढला-पिथौरा-जगदलपुर में 2 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तो बारिश के आसार बने हुए हैं।
PM नरेंद्र मोदी के सप्ताह के अंत में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को न्योता दिया जा सकता है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश श्रीलंका भूटान नेपाल और मारीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।
मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मारीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।
PM Modi
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के मीडिया विभाग ने बताया कि PM मोदी ने राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है और विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
PM मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई है। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इस बातचीत में मोदी ने हसीना को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
PM मोदी की नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से भी बातचीत हुई और उन्हें औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 2014 में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के नेता उपस्थित थे। जबकि 2019 के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेता शामिल हुए थे।