CG भाजयुमो नेता अपने पत्नी के साथ जहर सेवन कर दे दी जान

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस (Police) चौकी अंतर्गत एक चकित करने वाला घटना सामने आया है, जहां भाजयुमो नेता ने अपनी पत्नी के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता राकेश गुप्ता (28) ने अपनी पत्नी अंजु गुप्ता (23) के साथ घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है.

बलौदाबाजार में हिंसा करने वाले बिलासपुर में छिपे थे, गिरफ्तार

जहर सेवन से पत्नी की घर में ही मौत हो गई, वहीं राकेश की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. इस मामले में अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट कमरे से जब्त् नहीं हुआ है. परिजनों ने बताया कि राकेश अंबिकापुर में रहा करता था. मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव आया हुआ था, जहां दोनों ने यह कदम उठाया.

https://www.facebook.com/webmorcha

बलौदाबाजार में हिंसा करने वाले बिलासपुर में छिपे थे, गिरफ्तार

बिलासपुर। बलौदाबाजार (Balodabazar) में विगत 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के मामले में फरार संदिग्ध आरोपियों की प्रदेश के विभिन्न जिलों में तलाश की जा रही है। इसी सिलसिले में बिलासपुर पुलिस (Bilaspur) को भी अलर्ट किया गया है।

बलौदाबाजार से एक पुलिस टीम DSP के नेतृत्व में बिलासपुर पहुंची। उसने सिविल लाइन थाना इलाके के मिनी बस्ती जरहाभाठा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाशी ली है। जानकारी के अनुसार  बलौदाबाजार पुलिस (Police) ने कार व कलेक्टर, SP ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी में शामिल बिलासपुर जिले के एक दर्जन से अधिक लोगों की पहचान की है। बता दें कि CM ने सख्त निर्देश दिए है कि बलौदाबाजार हिंसा में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

महासमुंद बागबाहरा के किसान ने सूधखोर से परेशान की आत्महत्या

रात 2 बजे विजय शर्मा पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट

https://www.facebook.com/

T20 World Cup: अब भारत के अहसान पर बैठा पाकिस्तान, सुपर-8 में पहुंचना है तो चाहिए टीम इंडिया का ये समीकरण

T20 World Cup: पाकिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक अच्छा खेल नहीं दिखा सकी है. पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ मिली हार के बाद उसे दूसरे मुकाबले में भारत ने हरा दिया. अब बाबर आजम की टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने के कगार पर है. उसे अपना तीसरा मुकाबला कनाडा के खिलाफ 11 जून और चौथा मैच 16 जून को खेलना है. भारत की बुराई करने वाले पाकिस्तान को अब सुपर-8 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया का अहसान चाहिए.

ग्रुप ए में किसकी क्या स्थिति?

T20 World Cup ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की टीमें हैं. भारत 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है. उसके खाते में 4 पॉइंट्स हैं. अमेरिका ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके भी 4 पॉइंट्स हैं. भारत का नेट रनरेट +1.455 और अमेरिका का +0.626 है. कनाडा 2 में से 1 मैच जीता है. उसके खाते में 2 पॉइंट्स हैं. कनाडा का नेट रनरेट 0.274 है. पाकिस्तान और आयरलैंड को एक भी जीत नहीं मिली है. दोनों टीमें क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर है. पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.150 और आयरलैंड का -1.712 है.

T20 World Cup
T20 World Cup

सुपर-8 में कैसे पहुंच पाएगा पाकिस्तान?

T20 World Cup टूर्नामेंट में 20 टीमों के 4 ग्रुपों में बांटा गया है. हर ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी. मौजूदा स्थिति को देखें तो ग्रुप ए में पाकिस्तान चौथे नंबर पर है और उसकी हालत खराब है. उसे सुपर-8 की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी. सिर्फ जीत लेने से काम नहीं चलेगा बल्कि उसे बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपने नेट रनरेट में भी सुधार करना होगा.

300 करोड़ रुपए की संपत्ति की लालच में बहू ससुर करवा दी हत्या

भारत के अहसान के बिना नहीं चलेगा काम

T20 World Cup पाकिस्तान अगर बाकी बचे 2 मैचों में जीत भी लेता है तो उसका स्थान सुपर-8 में पक्का नहीं हो जाएगा. उसे भारत का अहसान लेना भी होगा. दरअसल, पाकिस्तानी टीम यह चाहेगी कि टीम इंडिया अपने बाकी बचे दो मैचों में अमेरिका और कनाडा को हरा दे. इतना ही नहीं, वह यह भी दुआ करेगा कि भारत अमेरिकी टीम के खिलाफ सिर्फ बड़ी जीत ही हासिल न करे बल्कि उसके नेट रनरेट को भी बिगाड़ दे. इसका फायदा पाकिस्तान को मिलेगा.

अमेरिका की हार की दुआ करेगा पाकिस्तान

T20 World Cup पाकिस्तान यह चाहेगा कि भारतीय टीम अमेरिका को तो हराए ही, साथ में आयरलैंड भी उसे परास्त कर दे. भारत के बाद अगर आयरलैंड भी उसे हरा देता है तो पाकिस्तान को फायदा होगा. ऐसे में उसकी राह आसान हो जाएगी. कुल मिलाकर इतना कहा जा सकता है कि पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में अगर-मगर के फेर में फंस गई है. अगले कुछ दिनों तक उसके फैंस के हाथों में कैलकुलेटर रहने वाला है.

https://www.facebook.com/webmorcha

एक्टर से राजनेता अब आंध्र के बनेंगे डिप्टी CM, आज से चंद्रबाबू सरकार, PM मोदी की मौजूदगी में चौथी बार ली CM पद की शपथ

महासमुंद बागबाहरा के किसान ने सूधखोर से परेशान की आत्महत्या

महासमुंद। जिले के ग्राम हरनादादर (Harnadadar) में किसान बलिराम ठाकुर ने जहर  पीकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली. किसान की मौत के बाद परिजन सूदखोर के तकादे से परेशान होकर खुदखुशी करने की बात कह रहे हैं. महासमुन्द जिले के बागबाहरा ब्लॉक के हरनादादर के रहने वाले बलिराम ठाकुर (60 वर्ष) ने रविवार को जहर सेवन कर लिया. परिजन उसे लेकर शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महासमुंद  मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आदिवासी बलिराम ठाकुर की मौत हो गई, जिसके बाद पीएम कराकर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव सौंप दिया है.

बताया गया कि मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है, जिनकी विवाह हो चुकी है. मृतक के पास ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वो खेती कर गुजर बसर करता था. मृतक के परिजन अब आरोप लगा रहे है कि मृतक ने सूदखोर से 30 हजार रुपए कर्ज लिया था, जो ब्याज सहित बढ़कर 50 हजार रुपए हो गया था, जिसे वापस करने के लिए सूदखोर दवाब बना रहे थे, जिससे परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर लिया.

300 करोड़ रुपए की संपत्ति की लालच में बहू ससुर करवा दी हत्या

https://www.facebook.com/webmorcha

300 करोड़ रुपए की संपत्ति की लालच में बहू ससुर करवा दी हत्या

नागपुर. 300 करोड़ रुपए की संपत्ति की लालच में बहू ससुर करवा दी हत्या। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में बेहद ही चौकाने वाला खुलासा सामने आया है. इस मामले की जांच कर रही नागपुर (Nagpur) पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन के बजाय मर्डर का निकला है. नागपुर पुलिस ने हत्या की दिल दहला देने वाली साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की बहू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस साजिश की पूरी मास्टरमाइंड मृतक की बहू ही है और उसने करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति की लालच में यह साजिश रची.

दरअसल 22 मई 2024 को नागपुर (Nagpur) के अजनी इलाके में हिट एंड रन का एक चौकाने वाला मामला आया था. इस घटना में दो कार सवारों ने पुरुषोत्तम पुत्तेवार नामक शख्स को उड़ा दिया था. इस घटना में 72 साल के पुरुषोत्तम पुत्तेवार की मौके पर ही मौत हो गई थी. पहले यह पूरा मामला हिट एंड रन का ही नजर आ रहा था, लेकिन जब नागपुर पुलिस ने इसकी तह तक जाकर जांच की और इस दौरान उन्हें जो सुराग मिले, उससे वह भी चौंक गई.

एक्टर से राजनेता अब आंध्र के बनेंगे डिप्टी CM, आज से चंद्रबाबू सरकार, PM मोदी की मौजूदगी में चौथी बार ली CM पद की शपथ

पुरुषोत्तम पुत्तेवार की हत्या के आरोप में पुलिस ने बहु अर्चना को गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)
पुरुषोत्तम पुत्तेवार की हत्या के आरोप में पुलिस ने बहु अर्चना को गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)

बहू ने ड्राइवर के साथ मिलकर रची मर्डर की साजिश

पुलिस की जांच में पूरा केस हिट एंड रन का नहीं, बल्कि इरादातन की गई हत्या की एक बड़ी साजिश का निकला. इसकी मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की बहू अर्चना पुत्तेवार निकली. दरअसल पुलिस को अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मृतक पुरुषोत्तम पुत्तेवार की 300 करोड़ की संपत्ति को हासिल करने के लिए बहू अर्चना पुत्तेवार ने सबसे पहले अपने घरेलू ड्राइवर को पटाया और फिर उसकी मदद से एक गहरी साजिश रची. इसके लिए ड्राइवर के जरिये दो लोगों को 1 करोड़ रुपये और एक बार का लाइसेंस दिलाने का लालच देते हुए हत्या करने की सुपारी दी थी.

कुछ ही दिन पहले खरीदी थी ससुर को उड़ाने वाली कार

इसी साजिश के तहत 22 मई को आरोपी नीरज निम्जे और सचिन धार्मिक ने तेज रफ्तार कार से पुरुषोत्तम पुत्तेवार को उड़ा दिया. इस हत्या को जिस कार से अंजाम दिया गया था, वह कुछ ही दिन पहले खरीदी गई थी. कार खरीदने और आरोपियों को हत्या के बदले लाखों रुपये आरोपियों को बहू अर्चना पुत्तेवार ने ही दिए थे. जांच में यह भी सामने आया है कि अर्चना की इस साजिश में उसका भाई प्रशांत और उसकी पीए पायल भी शामिल थी. उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घरेलू ड्राइवर सार्थक बागड़े अभी फरार है.

बहू ने ड्राइवर को पटाया, फिर ससुर की दी सुपारी, 300 करोड़ की मर्डर मिस्ट्री

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अर्चना पुत्तेवार सरकारी कर्मचारी है और वर्तमान में गढ़चिरौली में पोस्टेड थी. पुलिस के मुताबिक अर्चना पुत्तेवार ने पूछताछ में यह कबूला है कि पूरी साजिश उसने ही रची थी. हत्या के लिए इस्तेमाल की गई सेकंड हैंड कार को खरीदने और कार से उड़ाने वाले आरोपियों को उसने ही लाखों रुपए दिए थे. पुलिस को शक है कि इसमें मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए उनकी भी तलाश की जा रही है.

https://www.facebook.com/webmorcha

एक्टर से राजनेता अब आंध्र के बनेंगे डिप्टी CM, आज से चंद्रबाबू सरकार, PM मोदी की मौजूदगी में चौथी बार ली CM पद की शपथ

Andhra Pradesh CM: तेलगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष प्रमुख N चंद्रबाबू नायडू ने आज चौथी बार आंध्र प्रदेश के CM के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और बंडी संजय कुमार के साथ-साथ कई अन्य नेता पहुंचे. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई. तेदेपा प्रमुख विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के सामने मेधा आईटी पार्क के पास शपथ ली.

पवन कल्याण

नायडू के साथ जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने मंत्री पद की शपथ ली. पवन कल्याण के बाद चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली.

आंध्र प्रदेश के मनोनीत सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पहली बार 1995 में CM पद संभाला था. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने 11 जून को टीडीपी प्रमुख को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था. चंद्रबाबू नायडू सुबह आज सुबह ठीक 11:27 बजे शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा के बाहरी इलाके केसरपल्ली में गन्नावरम हवाई अड्डे के सामने मेधा आईटी पार्क के पास आयोजित किया गया.

Bird Flu: अब ये नई तबाही मचाएगा बर्ड फ्लू! बंगाल में ICU पहुंचा 4 साल का बच्चा, WHO का अलर्ट, मानव पर बढ़ा खतरा

पवन कल्याण बनेंगे डिप्टी सीएम?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सूत्रों के अनुसार, पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी. जनसेना को तीन कैबिनेट मंत्री पद और बीजेपी को एक मंत्री पद की पेशकश की जा रही है. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं.

मंगलवार को तेलुगु देशम MLA दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था. नायडू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Andhra Pradesh CM: तेलगु देशम पार्टी

नायडू ने कहा था, ‘आप सभी के सहयोग से मैं (CM के रूप में) शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं.’

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी के सुबह 10.40 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे पर पहुंचे. उनके अपराह्न 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होने की संभावना है.

आंध्र प्रदेश में राजग में TDP, BJP और जनसेना शामिल हैं. NDA ने 164 सीटें जीतने के साथ आंध्र प्रदेश की विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

https://www.facebook.com/webmorcha

Bird Flu: अब ये नई तबाही मचाएगा बर्ड फ्लू! बंगाल में ICU पहुंचा 4 साल का बच्चा, WHO का अलर्ट, मानव पर बढ़ा खतरा

नई दिल्ली Bird Flu। पक्षियों की जान लेना वाला बर्ड फ्लू अब इंसानों के लिए भी डेंजर बनता दिख रहा है और भारत में इसने खतरे की घंटी भी बजा दी है. यहां पश्चिम बंगाल 4 साल का एक बच्चा H9N2 वायरस से संक्रमित पाया गया है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी तस्दीक करते हुए मंगलवार को बताया कि Bird Flu से किसी इंसान के बीमार पड़ने का यह पहला मामला है.

WHO ने कहा कि मरीज (4 साल का बच्चा) को सांस लेने में लगातार दिक्कत आ रही थी. उसे तेज बुखार और पेट में ऐंठन की भी शिकायत थी. जिसके बाद फरवरी में उसे अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था. करीब 3 महीनों तक जांच और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon, जानें किन प्रदेशों को अभी भी इंतजार? मेप से समझें

विश्व स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि मरीज के घर और आस-पास के इलाके में मुर्गे-मुर्गियां थीं, उनके संपर्क में आने से ही वह Bird Fluकी चपेट में आ गया. WHO ने उसके परिवार या इलाके के किसी दूसरे व्यक्ति में सांस से जुड़ी बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला है.

WHO ने इसके साथ ही बताया कि बच्चे में जब यह Bird Flu लक्षण पाए गए तब वैक्सीनेशन और उपचार को लेकर कोई डिटेल मौजूद नहीं था. एजेंसी ने यह कहा कि यह इंसानों में H9N2 बर्ड फ्लू का भारत से दूसरा मामला है. 2019 में पहला मामला सामने आया था.

एच9एन2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस में से एक है. वैसे तो यह वायरस आमतौर पर हल्की बीमारी का ही कारण बनता है. हालांकि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि कई इलाकों में पोल्ट्री फॉर्म फैले होने के कारण यह वायरस इंसानों के लिए भी खतरनाक बन सकता है.

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा मानसून, अगले कुछ घंटे में दिखेगा असर

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Mansoon) आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के सुकमा जिले में बीते दिनों मानसून का आगमन हो चुका है, जो कि 48 घंटों में अब प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। साथ ही प्रदेश में पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कई इलाकों में ओले गिरने और तेज हवाएं भी चलेगी। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि मध्य और उत्तर के जिलों में पारा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग IMD के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून (Mansoon) के आगे बढ़ाने की परिस्थितियों अनुकूल हैं। इस बीच आने वाले पांच दिनों में एक दो जगह पर प्रदेश के दक्षिण और मध्य भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में बारिश, ओले, तेज हवाएं और गरज चमक की गतिविधियां अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ाने की संभावना है।

यहां पढ़़ें: 9 दिनों तक लक्ष्मीकांत और खनिज अधिकारी सहित 4 आरोपियों से पूछताछ करेगी EOW

तीन संभागों में बरसेंगे बादल

आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश की कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर ओले गिरने के साथ मानसून तेज हवाएं चलने की भी संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक, बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में बारिश के आसार हैं। यह मौसम अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। साथी कोरबा को शामिल 12 जिलों में बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किया गया है।

डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म

प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। उत्तम तापमान नारायणपुर में 22.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में 42.6 माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 41.8, अंबिकापुर में 41.7 राजनांदगांव में 41.5 और जगदलपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon
अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon

https://www.facebook.com/webmorcha

9 दिनों तक लक्ष्मीकांत और खनिज अधिकारी सहित 4 आरोपियों से पूछताछ करेगी EOW

रायपुर। कोयला घोटाला केस में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद लक्ष्मीकांत तिवारी, निलंबित उपसंचालक खनिज शिवशंकर नाग, सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को पीएमएलए कोर्ट ने मंगलवार को EOW को नौ दिन की रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया है। दरअसल कोल लेवी वसूली और मनी लाड्रिंग मामले में चारों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश करने EOW ने आवेदन लगाया था। विशेष कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार कर चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।

जानिए कौन हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी

तय समय पर चारों आरोपितों की कोर्ट पेशी में लाए जाने के बाद EOW ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने आवेदन दिया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आखिरकार न्यायाधीश ने नौ दिन की रिमांड मंजूर कर EOW को सौंपने का आदेश सुनाया। कोयला घोटाले के किंग पिन सूर्यकांत तिवारी, निलंबित आइएएस समीर बिश्वनोई की दो दिन की रिमांड सोमवार को कोर्ट ने मंजूर की थी। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि अब छहों आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर केस से जुड़े सवाल पूछे जायेगे।

https://www.facebook.com/webmorcha

अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon, जानें किन प्रदेशों को अभी भी इंतजार? मेप से समझें

Monsoon: उत्तर भारत के शहर भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं तो वहीं दक्षिण के राज्य बारिश से तर बतर हैं. दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस बार देश के पश्चिमी हिस्से में भी तय समय से पहले पहुंच चुका है. आइए जानते हैं कि Monsoon अब तक कहां-कहां पहुंच चुका है और कहां-कहां बादलों का इंतजार हो रहा है.

इन राज्यों में पहुंचा Monsoon

देश के नक्शे से समझें तो केरल में Monsoon वक्त से पहले ही पहुंच चुका है. तमिलनाडु में भी जमकर Monsoon के बादल बरस रहे हैं. मॉनसून ने कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों को कवर कर लिया है. आंध्र प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून की बारिश हो रही है. तेलंगाना के अधिकतर इलाकों तक मॉनसून दस्तक दे चुका है.

यहां देखें मेप

अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon
अब तक कहां-कहां पहुंचा Monsoon

IMD Monsoon Update

महाराष्ट्र की बात करें तो यहां के तमाम इलाके Monsoon वाली राहत महसूस कर रहे हैं. महाराष्ट्र में मॉनसून के बादल खूब बरस रहे हैं. मुंबई में दो दिन पहले पहुंचे मॉनसून आने के बाद भीषण गर्मी से परेशान महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों ने राहत की सांस की ली है. वहीं, गुजरात में भी 11 जून से मॉनसूनी बारिश शुरू हो गई है.

जानिए कौन हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी

इन राज्यों को अभी मॉनसूनी बारिश का इंतजार

हालांकि, गुजरात में Monsoon 15 जून को दस्तक देता है, लेकिन इस बार मॉनसून की रफ्तार सामान्य से कुछ तेज चल रही है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में भी मॉनसून 15 जून तक दस्तक दे देगा. मॉनसून की रफ्तार यही रही तो 15 जून को झारखंड और बिहार को भी गर्मी से राहत मिल जाएगी.

वहीं राजस्थान यूपी और उत्तराखंड को Monsoon की बारिश 25 जून के बाद ही नसीब हो पाएगी. हिमाचल और कश्मीर की बात करें तो यहां भी बादल 25 जून के बाद ही बरसेंगे. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की बात करें तो यहां 29 जून तक बारिश के आसार हैं.

BalodaBazaar में हिंसा की पहले से थी तैयारी, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

https://www.facebook.com/webmorcha