छुरा स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल हुआ सील स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

गरियाबंद। वनांचल स्थित छुरा में एक आदिवासी महिला की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल को सील कर दिया है। अस्पताल में महिला के पेट का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद महिला की मौत हो गई।

वहीं मृत आदिवासी महिला का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी है। बताया जा रहा है, कि मृतिका का ऑपरेशन करने वाला सिविल सर्जन महासमुंद मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। इसके चलते हॉस्पिटल के डॉक्टर ने फ्रीलांस कार्य के नियमों का पालन किया है या नहीं, ऑपरेशन के समय में कार्यस्थल में किस जगह होना बताया गया, इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

जांच दल में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश चौहान ने प्रशासन की कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, कि हॉस्पिटल सील की कार्रवाई के बाद मामले में तय बिंदुओं पर आगे जांच की जाएगी और रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Bemetara Blast छत्तीसगढ़ बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट 12 की मौत, 10 लोगों के चीथड़े उड़ गए

https://www.facebook.com/webmorcha

Bemetara Blast छत्तीसगढ़ बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट 12 की मौत, 10 लोगों के चीथड़े उड़ गए

Bemetara Blast: छत्तीसगढ़ में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। धमाके में 10 लोगों की एक साथ मौत हो गई है। बेमेतरा के बारूद फैक्टरी में बड़ा ब्लास्ट हुआ। Bemetara Blast  धमाका इतना भयंकर था कि 10 लोगों के चीथड़े उड़ गए। बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में (आज 25 मई, 2024 को) शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है..हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं..वहीं ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। (Bemetara Blast) हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना भयंकर था की हादसे के चपेट में आने वालों के शरीर टुकड़े में बट गए थे। वहीं कई लोग मलबे में धंस गए है। हादसे से इलाके के ग्रामीणों में आक्रोश है।

Bemetara Blast

Bemetara Blast: 9 लोगों के उड़ गए चीथड़े

इसके बाद करीब 45 KM का सफर करने के बाद जब मैं कवर्धा के बम्हनी गांव पहुंचा तो यहां रुककर मोबाइल को ऑनलाइन कर मैसेज देखा । (Bemetara Blast) अपने पत्रिका ग्रुप को चेक किया तो देखा कि बेरला के एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। हमारे क्राइम रिपोर्टर नारद योगी ने इसे ग्रुप में अपडेट किया था.. देखकर मैं भी चौंक गया.. पता चला कि हादसे में 9 लोगों की मौत हुईं हैं।

हादसे के बाद 7 घायलों को बेमेतरा से रायपुर के मेकाहारा हॉस्पीटल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। वहीं बहुत से घायलों की हालत गंभीर है। (Bemetara Blast) इसके अलावा मेकाहारा अस्पताल समेत एम्स हॉस्पिटल और नजदीकी हॉस्पीटल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है। हादसे में घायलों के हाथ-पैर टूट गए।

बेमेतरा से रायपुर रेफर

घायलों को इलाज के लिए बेमेतरा से रायपुर रेफर किया गया है। 7 घायलों में से एक एक मौत हो चुकी है। वहीं अन्य 6 घायल खतरे से बाहर है लेकिन, अभी भी उनकी हालत नाजुक है। रायपुर के मेकाहारा हॉस्पीटल में घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद आसपास लोगों का जमावड़ा जमा हो गया। (Bemetara Blast) हादसा इतना बड़ा था की 5 किलोमीटर दूर टाक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी थी। चारों और धुंआ ही धुंआ था, आग की लपटें फ़ैल उठी थी।

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, आज चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में बदलने की संभावना

https://www.facebook.com/webmorcha

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर आज होगा मतदान, जम्मू-कश्मीर की इस VIP सीट पर नजर

लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज छठे फेज में दिल्ली की सभी 7  सीट समेत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के लिए मतदान होने वाला है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर शनिवार को मतदान होगा। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा।

इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी मतदान होगा।

छठे फेज के प्रमुख उम्मीदवार कौन-कौन?

छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में चुनावी पर्व में हिस्सा लेने और जिम्मेदारी एवं गर्व के साथ मतदान करने का भी आग्रह किया। बता दें कि पांचवें चरण में 20 मई को 49 सीट पर 62.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनाव 2024

पश्चिम बंगाल की 8 सीटों का हाल जानिए

पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र में मतदान होगा। इस क्षेत्र में पांच जिलों में आठ लोकसभा क्षेत्र आते हैं। तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होना है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीट में से पांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी,

जबकि तीन सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांथी और तामलुक लोकसभा क्षेत्रों में शुभेंदु अधिकारी एवं उनके परिवार का अच्छा-खासा प्रभाव है और ये निर्वाचन क्षेत्र वंशवादी राजनीति के उदाहरण माने जाते हैं। अधिकारी के परिवार के सदस्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर रहे हैं।

शुभेंदु के भाई सौमेंदु अधिकारी कांथी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। तामलुक में, कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता देबांग्शु भट्टाचार्य के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

दिल्ली की 7 सीटों पर भाजपा वर्सेज इंडिया गठबंधन

दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर भाजपा और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव से पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन के घटकों के बीच सीट को लेकर बनी सहमति के तहत आम आदमी पार्टी (आप) चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। यह पहला लोकसभा चुनाव है जब ‘आप’ और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। ‘आप’ ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार को,

पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को, नयी दिल्ली से सोमनाथ भारती को और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है और वह राष्ट्रीय राजधानी में अकेले मौजूदा सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज को, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी बनाया है।

UP की 14 सीटों का किस्मत होगा कैद

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर मतदान होगा, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। छठे चरण में प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होना है।

सुलतानपुर में भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है। लोकसभा चुनाव आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। जौनपुर सीट पर बसपा के मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को पार्टी ने फिर चुनाव मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला सपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा के कृपाशंकर सिंह से है।

लोकसभा चुनाव झारखंड की 4 सीटों का हाल जानिए

झारखंड के गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 40.09 लाख महिलाओं सहित लगभग 82.16 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। झारखंड में सभी चार लोकसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। रांची लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी एवं कांग्रेस नेता यशस्विनी सहाय का भाजपा के मौजूदा सांसद संजय सेठ के खिलाफ सीधा मुकाबला है।

धनबाद में भाजपा के बाघमारा से विधायक दुलु महतो और कांग्रेस के बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी अनुपमा सिंह के बीच सीधी टक्कर है। जमशेदपुर में भाजपा के मौजूदा सांसद विद्युत बरन महतो और झामुमो के बहरागोरा से विधायक समीर मोहंती के बीच भी सीधी लड़ाई होने की संभावना है।

गिरिडीह में ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) पार्टी के चंद्र प्रकाश चौधरी का मुकाबला झामुमो के टुंडी से विधायक मथुरा महतो से है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए चुनाव और करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के वास्ते शनिवार को मतदान होगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस की कुमारी सैलजा सहित 223 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर होगा मतदान

हरियाणा में ज्यादातर सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है, जबकि करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सैनी ने 12 मार्च को खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायक पद से खट्टर के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर आज मतदान

जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव में अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ सहित 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव की तैयारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम एवं शोपियां और पीर पंजाल के दक्षिण में राजौरी और पुंछ जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों में फैले निर्वाचन क्षेत्र में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, आज चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में बदलने की संभावना

बिहार की 8 सीटों पर आज वोटर्स करेंगे फैसला

बिहार लोकसभा चुनाव में छठे चरण में आठ सीट पर मतदान कराया जायेगा, जहां इन क्षेत्रों के करीब डेढ़ करोड़ मतदाता 86 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। प्रदेश की इन आठ सीट पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस चरण में जिन आठ सीट पर मतदान होगा उनमें, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल हैं।

ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों पर भी मतदान

ओडिशा लोकसभा चुनाव में इस चरण में छह संसदीय क्षेत्रों- भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, क्योंझर, पुरी और संबलपुर तथा उनके अंतर्गत आने वाले 42 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराये जा रहे हैं।

https://www.facebook.com/webmorcha

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, आज चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में बदलने की संभावना

Skymet  के अनुसार, बंगाल की खाड़ी (BOB) में बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। यह दबाव अब सेंट्रल बीओबी के गहरे पानी के ऊपर बना हुआ है। जो पटुआखली (खेपुपारा- बारिसल, बांग्लादेश) से लगभग 800 किमी दक्षिण में स्थित है। यह डिप्रेशन समर्थन देने वाली पर्यावरणीय परिस्थितियों (environmental conditions) में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके शाम को गहरे दबाव(deep depression) में बदलने की संभावना है। जिसके अभी और तीव्र होने की उम्मीद है, जिससे प्री-मानसून सीजन का पहला चक्रवाती तूफान (Tropical Storm Remal) बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है।

आज बन सकता है चक्रवाती तूफान:

केंद्र के चारों ओर कसकर लिपटे हुए बादलों के बैंड के रूप में डिप्रेशन(दबाव) अच्छी तरह से दिखाई दे रहा है। भरपूर गर्मी और हल्की हवा की गति डिप्रेशन की ताकत को बढ़ा देगी और सुविधाओं को भी तेज करेगी। ऊपरी हवाएँ अगले लगभग 12 घंटों तक डिप्रेशन(दबाव) को उत्तर-पूर्व की ओर ले जाने और बाद में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। बता दें, डिप्रेशन के तेजीसे बढ़ने की उम्मीद है और यह कल सुबह के शुरुआती घंटों में एक चक्रवाती तूफान बन सकता है।

चीन की चाल! इबोला से बनाया घातक वायरस, पूरी दुनिया में फैली दहशत

26 मई को टकरा सकता है चक्रवात:

देश ओमान के सुझाव के अनुसार प्री-मानसून सीज़न के पहले तूफान का नाम ‘रेमल’ रखा जाएगा। समुद्र में भरपूर यात्रा के कारण, अधिकांश मॉडल इस बात पर सहमत हैं कि रेमल एक गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा और बांग्लादेश के समुद्र तट की ओर उत्तर दिशा में बढ़ता रहेगा। हालांकि, अभी चक्रवात के समय ट्रैक, टाइमलाइन और लैंडफॉल पॉइंट के बारे में संख्यात्मक मॉडलों के बीच पूरी सहमति नहीं है।

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन

फिलहाल, यह चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ते हुए बांग्लादेश के ‘डेल्टा’ क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है, जो खुलना और बारिसल डिवीजनों के बीच स्थित है। 26 मई 2024 को शाम/रात के दौरान पटुआखली (पुराना नाम खेपुपारा- 21.59°N और 90.13°E) के पास चक्रवात के टकराने की काफी संभावना है।

मेघालय, त्रिपुर में खराब मौसम:

चक्रवात के तटीय ओडिशा से सुरक्षित दूरी पर बने रहने की संभावना है। जहां केवल मध्यम तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, लैंडफॉल बिंदु पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्र से बहुत दूर नहीं होगा, लेकिन यह दक्षिण 24 परगना से दूर रहेगा। उत्तर-पूर्व भारत में प्रणाली के अंदरूनी इलाकों में जाने के बाद मौसम की स्थिति खराब होन की संभावना है। मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में खराब मौसम होने का खतरा ज्यादा होगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

चीन की चाल! इबोला से बनाया घातक वायरस, पूरी दुनिया में फैली दहशत

China : चीन में वैज्ञानिकों ने घातक इबोला वायरस (ebola virus) बीमारी और इसके लक्षणों की स्टडी करने के लिए इबोला वायरस के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल करके एक वायरस बनाया है. हेबेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल का डिस्क्रिप्शन देने वाली एक स्टडी साइंस डायरेक्ट में यह प्रकाशित हुई है. रीसर्चर ने स्टडी में बताया है, कि उन्होंने हैम्स्टर्स के एक ग्रुप को एक घातक वायरस का इंजेक्शन लगाया जिसके तीन दिन बाद ही वह मर गए. उन्होंने स्टडी में आगे बताया कि हैम्स्टर्स में “मानव इबोला रोगियों में गंभीर बीमारियां देखी गई हैं, जिनमें मल्टी ऑर्गन भी शामिल है.

रीसर्च के लिए जानवर का किया इस्तेमाल

स्टडी के लिए, चीन रीसर्चर की टीम ने एक इन्फेक्शस जानवर हैम्स्टर्स ( Hamster ) का इस्तेमाल किया और इबोला में पाए जाने वाले एक प्रोटीन को जोड़ा, जो वायरस की सेल (Cell) को संक्रमित कर उसे पूरे मानव शरीर में फैला देता है.

रीसर्चर ने क्या कहा

इंजेक्शन के बाद, कुछ हैम्स्टर्स ( Hamster ) की आंखों की पुतलियों से डिस्चार्ज होने लगा, जिससे उनकी रोशनी खराब हो गई. पिछली महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के लैब लीक पर चिंताओं के बीच, रीसर्चरओं ने कहा कि उनका लक्ष्य सही पशु मॉडल ढूंढना था जो लैब सेटिंग में इबोला के लक्षणों की सुरक्षित तरीके से नकल कर सके.

इबोला जैसे वायरस के लिए सुरक्षित सुविधाओं की जरूरत होती है, जो सुरक्षा स्तर 4 (बीएसएल-4) को पूरा करती हों. दुनिया भर में लेबोरेटरी BSL-2 हैं. चीनी वैज्ञानिकों ने वेसिकुलर स्टामाटाइटिस वायरस (vsv) नाम के एक अलग वायरस का इस्तेमाल किया, जिसे ग्लाइकोप्रोटीन (जीपी) कहा जाता है. जो वायरस को सेल (Cell) में जाने करने की इजाजत देता है.

ebola virus चीन

स्टडी सफल रही

जब उन्होंने मृत जानवर के अंगों को काटा, तो उन्होंने पाया कि वायरस हृदय, यकृत, प्लीहा, फेफड़े, गुर्दे, पेट, आंतों और मस्तिष्क में जमा हो गया था. साथ ही उन्होंने बताया कि स्टडी सफल रही.

2014 में कई पश्चिमी अफ्रीकी देशों में संक्रमण

बता दें, कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, आखिरी बार दुनिया में एक बड़ा इबोला संक्रमण 2014 और 2016 के बीच कई पश्चिमी अफ्रीकी देशों में दर्ज किया गया था.

जानें क्या है इबोला वायरस

इबोला वायरस रोग एक गंभीर संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. संक्रमित व्यक्ति के रक्त, शरीर के तरल पदार्थ या स्राव (मल, मूत्र, लार, वीर्य) के साथ संपर्क से संक्रमण फैलता है, लेकिन केवल तभी जब उनमें लक्षण दिखाई देते हैं. बता दें, इबोला हवा से नहीं फैलता है. इस बीमारी में आमतौर पर मृत्यु दर बहुत ज्यादा होती है.

आ रहा चक्रवाती तूफान रेमल! इन प्रदेशों पर होगा बड़ा असर, IMD अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

Ank shaastr 25 मई: 3, 5 और 6 वालों के लिए आज का दिन खास, जानें लकी नंबर और शुभ रंग

Ank shaastr 25 मई 2024: आज शनिवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शनिवार (Ank shaastr)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

विवाह और प्रेम संबंधों में बाधा आ सकती है। Ank shaastr अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। आज आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करेंगे। मेडीटेशन से आपको मदद मिलेगी।

शुभ अंक -14

शुभ रंग – हरा

अंक 2

परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। Ank shaastr  दुर्घटना से सावधान रहें वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाए। इससे जीवन की क्वालिटी बेहतर होगी।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish

अंक 3

आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाए जीवन में तरक्की लाएगी। Ank shaastr बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे।

शुभ अंक-42

शुभ रंग – नीला

अंक 4

किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। Ank shaastr व्यावसायिक संदर्भ में आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपके जीवन में बहुत कुछ बदलेगा। आज के दिन आपके अधूरे काम बनेंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – पीला

अंक ज्योतिष Ank shaastr
Ank Jyotish

अंक 5

बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। Ank shaastr यश में बढ़ोतरी होगी। खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में समस्या हो सकती है। बॉस से बहस हो सकती है, बातों को बढ़ावा न दे। आज आपको इस बात का ख्याल रखना है।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – हरा

अंक 6

महत्वपूर्ण दिन होगा। Ank shaastr  सभी का सहयोग मिलेगा खासकर जीवनसाथी का। प्रेमी के साथ आज आपके कार्यक्रम बन सकता है। धन में लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।

शुभ अंक – 19

शुभ रंग – फिरोजी

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। Ank shaastr  कई पुरानी हेल्थ समस्या दोबारा तंग कर सकती हैं। बिना बात के गुस्सा आएगा। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।

शुभ अंक 11

शुभ रंग – लाल

अंक 8

आज दिन लाभकारी नहीं है। Ank shaastr कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे। रूके हुऐ कार्य आज गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।

शुभ अंक –6

शुभ रंग – ग्रे

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। Ank shaastr प्रमोशन होने वाला है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कॉट्रेक्ट या एग्रीमेन्ट आपको मिल सकता है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – पीला

आ रहा चक्रवाती तूफान रेमल! इन प्रदेशों पर होगा बड़ा असर, IMD अलर्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

आ रहा चक्रवाती तूफान रेमल! इन प्रदेशों पर होगा बड़ा असर, IMD अलर्ट

Cyclone Remal: IMD ने कहा कि रविवार को भीषण चक्रवात ‘रेमल’ तूफान के रूप में बांग्लादेश और इससे सटे बंगाल के तटों से टकरायेगा. चक्रवात के कारण 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान रेमल के कारण 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान रेमल के कारण 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. IMD ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने और 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है.

Weather Update: यहां चलेगी लू, इन प्रदेशों में बारिश, जानें IMD का अलर्ट

IMD ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने और 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है. IMD ने कहा कि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 27 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) हो सकती है.

आईएमडी ने कहा कि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 27 मई, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) हो सकती है. IMD ने बताया कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कई हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर चलने की संभावना है.

webmorcha.com
समुद्र चक्रवात

मौसम विभाग IMD ने बताया कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कई हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर चलने की संभावना है. IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में 27 मई, 2024 को हीटवेव चलने की संभावना जताई है.

PM मोदी ने केजरीवाल को अनुभवी चोर बताया… जो सरकार में रहा हुआ अफसर होगा, उसको मालूम होगा कि ED और CBI कैसे कर्रवाई करेगी

IMD ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में 27 मई, 2024 को हीटवेव चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात, सौराष्ट्र एंव कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार (24 मई, 2024) को उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है. मौसम विभाग IMD ने कहा कि गुजरात, सौराष्ट्र एंव कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार (24 मई, 2024) को उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है.

https://www.facebook.com/webmorcha

PM मोदी ने केजरीवाल को अनुभवी चोर बताया… जो सरकार में रहा हुआ अफसर होगा, उसको मालूम होगा कि ED और CBI कैसे कर्रवाई करेगी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण शनिवार को राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इससे पहले PM नरेंद्र मोदी ने करप्शन का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। PM ने दिल्ली के सीएम को अनुभवी चोर करार दिया है। साथ ही यह भी बताया कि आखिर उनके घर क्यों नहीं नोटों की गड्डियां मिल रही हैं।

दिल्ली शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार केस में आम आदमी पार्टी के मुखिया फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए उन्हें यह छूट दी थी। जेल से निकलने के बाद केजरीवाल लगातार BJP पर हमलावर हैं। वह PM नरेंद्र मोदी और BJP पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाते रहते हैं।

इंडिया TV को दिए एक इंटरव्यू के दौरन जब उनसे पूछा गयी कु केजरीवाल का कहना है कि बाकी जगहों पर नोटों की गड्डी मिलती है। मेरे यहां एक चवन्नी नहीं मिली। PM मोदी ने इसके जवाब में कहा, ‘ऐसा है कि वह सरकार के अफसर रह चुके हैं। उनको मालूम है कि सरकार कैसे काम करती है। वह तो खुद को बचाने के लिए घेराबंदी कर ही लेंगे।

PM मोदी ने केजरीवाल अनुभवी चोर बताया

Weather Update: यहां चलेगी लू, इन प्रदेशों में बारिश, जानें IMD का अलर्ट

PM ने आगे कहा, ”जो अनुभवी चोर होता है उसको बड़ी सुविधा होती है। जो सरकार में रहा हुआ अफसर होगा, उसको मालूम होगा कि ED और CBI कैसे कर्रवाई करेगी। इसलिए वो बचने की व्यवस्था पहले से ही करके रख लेते हैं।”

PM मोदी से जब पूछा गया कि सरकार पर आरोप लगे हैं कि उसने चुनाव से पहले दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके गुनाहों पर सरकार कुछ न करे तो लोग कहेंगे कि जरूर कुछ सांठगांठ हुई है। PM मोदी ने कहा, “आपने नोटों के पहाड़ देखे कि नहीं देखे।

इन नोटों के ढेर को देखकर आपको क्या लगता है, क्या यह मेहनत की कमाई के पैसे हैं? नोटों के पहाड़ पकड़े जाएं और सरकार कुछ करे नहीं तो लोग सोचेंगे कि कुछ सांठगांठ है। केवल करप्शन करने के लिए आपने दिल्ली में बच्चों का भविष्य बर्बाद करने के लिए स्कूल के पास शराब के ठेके खोल दिए।

https://www.facebook.com/webmorcha

Weather Update: यहां चलेगी लू, इन प्रदेशों में बारिश, जानें IMD का अलर्ट

Weather Update: भारत के कई प्रदेशों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. कई प्रदेशों में तापमान 47 से 48 के पार पहुंच चुका है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई से 26 मई तक कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार 23 से 26 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी MP और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर के अलग-अलग हिस्सों में लू या भीषण लू चलने की संभावना है.

मौसम विभाग IMD ने इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. कल दर्ज किए गए वास्तविक तापमान को ध्यान में रखते हुए, जिसमें राजस्थान के बाड़मेर, मध्यप्रदेश के गुना और हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस शामिल था. IMD की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, गुजरात और मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति का अनुमान है. वहीं उत्तर प्रदेश में 24 मई से 26 मई तक; और महाराष्ट्र में 25 मई तक लू चलने की संभावना है.

Ank shaastr 24 मई: जानें आज शुक्रवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

केरल में भारी बारिश

केरल की बात करें तो यहां 22 मई को हुई मूसलाधार बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई, घरों और सड़कों पर पानी भर गया. जबकि कम से कम पांच जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 26 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 29 मई तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग IMD ने दिल्ली में लू का रेड अलर्ट जारी किया है. पिछले करीब हफ्तेभर से दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग को परेशान हैं. हालांकि दो दिन से राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं. हवाओं की वजह से तापमान में हल्की गिरावट हुई है, लेकिन अभी भी गर्मी काफी ज्यादा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार अगले सात दिनों तक दिल्लीवालों को लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

https://www.facebook.com/webmorcha

Ank shaastr 24 मई: जानें आज शुक्रवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank shaastr 24 मई 2024: आज शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शुक्रवार (Ank shaastr)  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish अंक शास्त्र

अंक 1

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। Ank shaastr छोटी-मोटी दुर्घटना होने से आपको अपने आपको बचना होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो आपको इसका बुरा परिणाम मिल सकता है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- लाल

अंक 2

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। Ank shaastr धन लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

अंक 3

प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। Ank shaastr आपको कहीं से अचानक से धन लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
Ank Jyotish

अंक 4

आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। Ank shaastr समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। लेकिन आपको सावधानी से वाहन आदि चलाना होगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 5

आज किसी समूह में दिन व्यतीत होगा। Ank shaastr दूसरों की ज़रूरत को अपनी जरूरतों से आगे रखना चाहिए तभी काम बनेंगे। नए दोस्त बनाएं किंतु पुराने दोस्तों से भी बातचीत करना न छोड़ें।

शुभ अंक- 30

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 6

परिवार सम्बन्धी समस्याओं जैसे मतभेद या स्वास्थ्य में गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। Ank shaastr आप अपने आलोचकों का अच्छे से सामना कर रहे हैं और आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की जा रही है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

सही समय और सही जगह पर अपने विचारों को प्रस्तुत करें। Ank shaastr आज आपके जीवन में असंतोष का भाव आएगा, जिससे आपको लगेगा कि आपका जीवन नियंत्रण से परे हैं।  ,

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 8

आपको मिली हुई नई आज़ादी से आज आप बेहद उत्साहित रहेंगे। Ank shaastr यात्रा में होने वाली समस्याओं जैसे बीमारी या सामान खोना आदि के लिए तैयार रहें। यह आपके करियर में बदलाव के पल हो सकते है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष अंक शास्त्र Ank shaastr
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। Ank shaastr इस बीच अपने खर्च को लेकर सतर्क रहें। यह समय आपके लिए भाग्यशाली है। सामाजिक सेटिंग्स में, आप कुछ भी गलत नहीं कर सकते।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सफेद

Vat Savitri Vrat: इस तारीख को है वट सावित्री व्रत, इस शुभ मुहूर्त में पूजा

https://www.facebook.com/webmorcha