Ank shaastr 23 मई 2024: आज गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज गुरुवार (Ank shaastr) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
किसी भी काम को शुरू करने से पहले गहनता से विचार करें ताकि आपकी मेहनत व्यर्थ न जाए। Ank shaastr कौशल प्रशिक्षण या सही ज्ञान आपको आगे ले जाने में मददगार सिद्ध हो सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
आज आप किसी मुश्किल में फँस सकते हैं और इससे बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस समय आप चिंतित हैं इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
Ank Jyotish
अंक 3
किसी भी तरह के अवसाद से बचें और अपना पूरा ध्यान अपने काम की ओर लगाएं। Ank shaastr अपने दिल की सुनें और अपनी खुशियों के मार्ग को स्वयं बनाएं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
व्यापार और नौकरी दोनों में लेनदेन संबंधी गड़बड़ी से आपको हानि होगी। Ank shaastr आपकी रचनात्मकता और कूटनीति के गुण आपको तारीफ के पात्र बना देंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
Ank Jyotish
अंक 5
जब आप पुराने दोस्तों के बारे में सोचते हैं तो आप पुराने दुश्मनों के बारे में भी सोच सकते हैं जिनसे आप रिश्ता सुधारना चाहते हैं। Ank shaastr किसी से लगाव जीवन को बदल सकता है। लोगों से बातचीत करना गलतफहमियों को दूर करता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 6
अपने प्राकृतिक प्रेम के कारण आप कृषि या खेती से सम्बन्धित कार्य करना चाहते हैं। Ank shaastr अपने शौक को पूरा करने में कोई कमी न छोड़े। घरेलू कार्य जैसे घर की मरम्मत और नवीकरण पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
शिक्षा के क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय प्रसन्नता और शांति से भरा होगा। Ank shaastr यह जीवन के वो पल हैं जब आप उस सफलता का आनंद लेंगे जिसके आप सच्चे हकदार हैं।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
करियर या व्यवसाय में लाभ आपके रोमांच और सुख को बढ़ा देगा। Ank shaastr जब भी कोई मौका आपके दरवाज़े पर आता है तो उसका स्वागत करना न भूलें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
घरेलू मामलों जैसे टूटी हुई खिड़कियां या लीक नल को ठीक करने के लिए आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है । Ank shaastr आज आप असंतोष की भावना महसूस कर सकते है ऐसे में अपने सह कार्यकर्ता या जीवन साथी से बातचीत करें।
ब्रह्मण समाज कोमाखान द्वारा 29 वा उपनयन संस्कार आयोजन के मुख्य अतिथि सर्व ब्रह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष जे पी शर्मा, युवा ब्रह्मण समाज के प्रांताध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, शहर सचिव सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव नीरज शर्मा, संरक्षक समाजसेवी पर्यावरण विशेषज्ञ डा विश्वनाथ पाणिग्रही अध्यक्षता शिवप्रसाद उपाध्याय द्वारा की गई।
उपनयन संस्कार आयोजन भव्य आयोजन कृषि उपज मंडी कोमाखान की धरा में 29 वर्षो में अब तक 1020 बटूको का उपनयन कराया जा चुका है, विदित हो कि छोटे से गांव कोमाखान में संस्कार धनी के रूप में पहचान बनाई है प्रति वर्ष छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र,उत्तर परदेश, बिहार मध्यप्रदेश से बटुक आकर विधिवत उपनयन संस्कार कराते है 2024 में 19 बटुको को संस्कारित किया गया।
उपनयन संस्कार आयोजन कार्यक्रम में आधार वक्तव्य सचिव डा विजय शर्मा ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कोमाखान अंतिम छोर एवम सीमित संसाधन के बावजूद यहां के ब्रह्मणो ने अपने बौद्धिक सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर अपने उपलब्धि से पहचान बनाई है, उन्होंने समाज में अंतर्जातीय विवाह से होने वाले प्रभावों को इंगित करते हुए चिंता जाहिर की एवम ब्रह्मणत्व की रक्षा के लिए संस्कारों की चर्चा करते हुए ब्रह्मणो के स्वर्णिम इतिहास का उल्लेख किया। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रांताध्यक्ष जे पी शर्मा के भजन से श्रोता झूम उठे। स्वप्निल तिवारी ने युवा शक्ति को संगठित हो कर समाज के प्रति संकल्पित होने का आह्वान किया।
उपनयन संस्कार आयोजन अवसर पर विप्र स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक उम्र की मातृ शक्ति श्री मती जमुना तिवारी, रामप्यारी शर्मा, सरोजनी शर्मा ,देशमुख, उर्मिला शर्मा,रेखा उपाध्याय,चमेली शर्मा ,कथावाचक प उमाशंकर शर्मा, समाजसेवी, डा विश्वनाथ पाणिग्रही,प हलधर मिश्रा, प राधिका प्रसाद दुबे, प शिवप्रसाद तिवारी प भागीरथी दुबे श्रीकांत शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक प चेतन पाण्डेय का श्री फल एवम शाल से सम्मान किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में प्रवीणता लाने वाले छात्र मयंक , शिवम, कु साक्षी, सृष्टि, स्मृति , पूर्वा,सुधा, भूपेंद्र को प्रस्थित पत्र प्रदान किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में विद्वान वक्ताओ का मार्गदर्शन, मातृ शक्ति , चंचल, सुधा द्वारा कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किए गए, अध्यक्ष सीमा बाजपेई, सचिव अनिता शर्मा महिला प्रकोष्ठ ,युवा प्रकोष्ठ सदस्यो की विशेष भूमिका रही
उपनयन संस्कार आयोजन आचार्य प कीर्ति शर्मा के मार्गदर्शन में प अनिल शास्त्री, अक्षय शर्मा, दुबे ने दीक्षा संस्कार के पश्चात ब्रम्ह चारियो की शोभा यात्रा कोमाखान नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची।यहां से बटुको को गृहस्थ जीवन में अध्ययन करते हुए समाज सेवा के संकल्प के साथ वापस हुई। समापन में स्वर्गीय मनोज तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजली दी गई। अध्यक्षीय उद्बोधन प शिवप्रसाद उपाध्याय द्वारा दी गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट की गई।कार्यक्रम का शानदार संचालन साहित्यकार रूपेश तिवारी ने किया।
Ank shaastr 22 मई 2024: आज बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज बुधवार (Ank shaastr) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
आपको आज अपने लोगों से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। (Ank shaastr) कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घरेलू मामले अभी आपके दिमाग में चल रहे हैं। किसी रिश्तेदार शायद आपके माता पिता को आपके समय और ध्यान की ज़रूरत है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
आज आपको अपने काम में लापरवाही से बचना होगा तभी लाभ हासिल हो सकता है। (Ank shaastr) लोगों से रिश्तों में मधुरता रहेगी। खानपान में सतर्कता बनाएं रखें नहीं तो कोई छोटी-मोटी बीमारी घेर सकती है। खाली समय की गतिविधियों से राहत पाएंगे। आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
Ank Jyotish
अंक 3
भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। (Ank shaastr) लेकिन आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं दिखना होगा नहीं तो लाभ के स्थान आपको नुकसान उठा सकते हैं। अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें। खुद पर विश्वास करो तो सफलता आपको मिल कर ही रहेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-नारंगी
Ank Jyotish
अंक 4
व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यवसाय में कोई बदलाव आ सकता है। (Ank shaastr) दिन भर भागदौड की स्थिति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी लेकिन फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। अभी आपका हर काम पूरा हो रहा है क्योंकि आपकी प्रतिभा मांग में है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला+
Ank Jyotish
अंक 5
आपको आज धन लाभ के संकेत हैं लेकिन कुछ शत्रु आपके कामों में बाधा पैदा कर सकते हैं। (Ank shaastr) नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की तलाश आज पूरी होगी। कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। चुनौतियों का साहस से सामना करें और सफलता आपके साथ होगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद
Ank Jyotish
अंक 6
अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। (Ank shaastr) अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आंखों का तारा बना देगी। (Ank shaastr) अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
अपनी नयी अंतर्दृष्टि को व्यक्त करने के लिए रचनात्मकता का प्रयोग करें। (Ank shaastr) रिश्तेदारों से बातचीत के लिए कूटनीति की ज़रूरत हो सकती है। आपकी आध्यात्मिक खोज अभी एक नई दिशा ले सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आप अब दूसरों से अलग महसूस कर रहे हैं किंतु यह समय अकेले रहने और आत्मनिरीक्षण का है। (Ank shaastr) आज आपको व्यक्तिगत प्रयासों से शानदार परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत और योगदान के लिए आपको तारीफ मिल सकती है।
छत्तीसगढ़। बिलाईगढ़ से सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगर पंचायत भटगांव में पटवारी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. पटवारी की लाश मिलने के क्षेत्र में सनसनी मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके ऊपर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम और पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर हैं. यह मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भटगांव में पटवारी लकेश्वर मानिकपुरी का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. मृतक पटवारी जमगहन हल्का नम्बर-3 और 4 में पदस्थ था. घटना की जानकारी मिलते ही SP पुष्कर शर्मा और स्थानीय थाना प्रभारी अमृत भार्गव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस (Police) ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर विस्तृत जांच की जा रही है. साथ ही मकान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट डॉ. समीर कुमार कुर्रे और थाना प्रभारी अमृत भार्गव ने मीडिया को बताया कि बॉडी 4 दिन पुरानी है. घटना स्थल पर ब्लड को देखकर ही जांच की जा रही है. वहीं मौके से 3-4 शराब की बोतलें भी बरामद की गई है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. यह घटना हत्या है या कुछ और यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.
रायपुर। भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में छग राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
CM Aसाय का ट्वीट – ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। वे हमेशा भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर रहे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति। ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। वे हमेशा भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर रहे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। रईसी की मौत से ईरान में हाहाकार मच गया है। ईरान से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत की पुष्टि कर दी गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अलावा ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की भी मौत हुई है। विदेश मंत्री होसैन राष्ट्रपति रईसी के साथ ही हेलीकॉप्टर में सवार थे।
वहीं राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री के साथ-साथ पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर मालेक रहमती, पूर्वी अजरबैजान के शुक्रवार की प्रार्थना के इमाम मोहम्मद अली आले-हाशेम के साथ कुछ अधिकारी भी मारे गए हैं।
हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद इब्राहिम रईसी की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार रात 10 बजे (भारत के समय के अनुसार) के आसपास क्रैश हुआ। इब्राहिम रईसी अजरबैजान से लौट रहे थे। इससे पहले हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद इब्राहिम रईसी की मौत को लेकर ईरानी अथॉरिटी कुछ कंफर्म नहीं कर रही थी। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद कई अलग-अलग ईरानी रेस्क्यू टीमें आनन-फानन में घटनास्थल का पता लगाने के लिए निकल पड़ीं। ईरान अथॉरिटी की प्राथमिकता थी कि जल्द से जल्द राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को खोजना और उन्हें जिंदा बचाना।
लेकिन ऐसा नहीं हो सका। घटनास्थल का पता लगाने के लिए घंटो सेर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद ड्रोन की सहायता से उत्तर-पश्चिम ईरान के पास अजरबैजान की घने कोहरे से ढंकी पहाड़ियों पर इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर का जला और बिखरा हुआ मलबा मिला। हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तबाह हो चुका था। जिसके बाद यह माना जाने लगा कि, हेलीकॉप्टर क्रैश में किसी की भी जान बचने की उम्मीद नहीं है। आखिर में हेलीकॉप्टर के मलबे के आसपास राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत सभी मृत पाये गए। सभी के शव क्षतविक्षत हो रखे थे।
पीएम मोदी ने इब्राहिम रईसी की मौत पर दुख जताया
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा- इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने इब्राहिम रईसी की मौत पर दुख जताया
वहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने भी हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर दुख व्यक्त किया है। जयशंकर ने कहा- हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. अमीर-अब्दुल्लाहियन के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। उनके साथ मेरी कई बैठकें याद आएंगी, जनवरी 2024 में सबसे हाल ही में हमारी एक बैठक हुई थी। उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएँ। इस त्रासदी के समय हम ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं।
ईरान के आठवें राष्ट्रपति थे इब्राहिम रईसी
इब्राहिम रईसी का पूरा नाम सैय्यद इब्राहिम रईसोल-सदाती था। उन्हें आमतौर पर इब्राहिम रईसी के नाम से जाना जाता था। इब्राहिम रईसी 3 अगस्त 2021 के चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे। जिसके बाद वह ईरान के आठवें राष्ट्रपति बने और वर्तमान में ईरानी राष्ट्रपति की अपनी शीर्ष भूमिका निभा रहे थे।
कवर्धा। जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में महिलाएं भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे को लेकर सीएम साय सहित प्रदेश के कई नेताओं ने दुख जताया है।
कवर्धा में हुए सड़क हादसे में मरने वालों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतकों के अंतिम संस्कार में डिप्टी CM विजय शर्मा, MLA भावना बोहरा, संसद संतोष पांडे शामिल होंगे। बता दें कि, एक पिकअप वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस (Police) भी मौके पर पहुंची।
CM साय ने कवर्धा हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।
यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गई सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये। तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे।
CG Weather: देश केरल में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल के अधिकतर जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसका असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देगा अर्थात छत्तीसगढ़वासियों को गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग IMD के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कई जिलों में आंधी- बारिश के आसार हैं।
प्रदेश के कई जिले में आज आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग (CG Weather ) के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलने वाली है। विभाग के अनुसार, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले के लिए अलर्ट जारी किया। इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश (CG Weather ) हो सकती है।
बारिश
गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालंकि, लोगों को गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिली है। लेकिन अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना (CG Weather) जताई जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Ank shaastr 21 मई 2024: आज मंगलवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज मंगलवार (Ank shaastr) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
अपने व्यापारिक कार्यक्षेत्र के सिलसिले में आज आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। (Ank shaastr) परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य, बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, जिस कारण बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य से सम्बन्धित बीमारियों, खान-पान, पाचन तंत्र के रोग हो सकते हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हरा
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
इस समय आपकी प्रतिष्ठा का ग्राफ कमजोर हो सकता है। (Ank shaastr) वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में अशांति एवं कलह का वातावरण रह सकता है। इस समय कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं से खिलवाड़ कर सकता है। राजकीय कार्य आपका सरलता व सुगमता से सम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – नीला
Ank Jyotish
अंक 3
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि पा सकते हैं। (Ank shaastr) अच्छे लोगों व अच्छे विचारों से प्रेरणा लेकर उज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में अजनबी व्यक्तियों पर भरोसा ना करें। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी रह सकती है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – पीला
Ank Jyotish
अंक 4
आपके व्यक्त्वि व व्यवहार में चमत्कारिक रूप से सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। (Ank shaastr) लम्बे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। विरोधियों को करारी शिकस्त देने में आप कामयाब रहेंगे। संतान की कोई हरकत आपको परेशानी में डाल सकती है। दांपत्य सुखों में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी
Ank Jyotish
अंक 5
वाहन में अचानक खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। (Ank shaastr) आपका झुकाव धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ रहेगा। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में लापरवाही नहीं बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध के मामले ठीक-ठाक चलते रहेंगे।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सिल्वर
Ank Jyotish Ank shaastr
अंक 6
आज आपको कुछ नया व अनूठा करने की चाह जाग्रत होगी। (Ank shaastr) जोश व उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। किसी शादी-विवाह समारोह आदि में शरीक हो सकते हैं। आप अपने निजी मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप बिल्कुल भी पसन्द नहीं करेंगे।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक – 7
सामाजिक मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। (Ank shaastr) कुछ ठोस व रचनात्मक कार्यों को करने की आपकी प्रवृत्ति बनेगी। संतान घर के कामकाज में आपकी मदद करेगी। घर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – गुलाबी
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। (Ank shaastr) आपको व्यापार व कारोबार को बढ़ाने के नये-नये विचार आएंगे। इन विचारों को कार्यान्वित करने से लाभ भी आपको मिलेगा। अवसरवादियों को कमी नहीं रहेगी। संतान पर खर्च की संभावना है। शिक्षा सगाई आदि पर व्यय होगा।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – गोल्डन
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आप अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेंगे। (Ank shaastr) पति-पत्नी के मध्य सम्बन्धों में बहुत ही अच्छा समन्वय रहेगा। दोनों एक दूसरे की भावनाओं व विचारों को समझ कर उसके अनुरूप आचरण करेंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार मेहनत आप करेंगे। सिर दर्द व बुखार की समस्या हो सकती है।
Lok Sabha Elections 2024 5th Latest News: देश में सोमवार को पांचवे चरण की लोकसभा चुनावों की वोटिंग होगी. इस चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटें शामिल हैं. इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान होगा, जहां से क्रमश: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं.
Lok Sabha Elections 2024 इनके अलावा इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा. इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं.
इन प्रदेशों में सोमवार को होगा चुनाव
Lok Sabha Elections 2024 सोमवार को महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा. पांचवें चरण में जिन सीट पर मतदान होगा उनमें से 40 से अधिक सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास थी.
चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि मुंबई, ठाणे और लखनऊ के मतदाताओं ने अतीत में मतदान के प्रति उदासीनता दिखाई है. लिहाजा वहां के शहरवासियों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. पिछले चार चरणों में अब तक कुल 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है.
कई बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उप्र) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) शामिल हैं.
Lok Sabha Elections 2024 इस दौरान ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान होगा, जहां बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उम्मीदवारों में शामिल हैं. उत्तरी महाराष्ट्र और मुंबई महानगर क्षेत्र के 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. इस चरण में 2.46 करोड़ नागरिक 264 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान करने के पात्र हैं. केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), भारती पवार (डिंडोरी) और कपिल पाटिल (भिवंडी), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण), और मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ और भाजपा उम्मीदवार एवं वकील उज्ज्वल निकम (मुंबई उत्तर मध्य सीट) इस दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं.
lok sabha election 2024
अमेठी में स्मृति ईरानी और के एल शर्मा की टक्कर
इनके अलावा धुले, नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण में भी मतदान होगा. केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से कर रही थीं. भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है. अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जबकि गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था.
Lok Sabha Elections 2024 लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चौथे कार्यकाल पर नजर हैं. उनका मुकाबला सपा के मौजूदा विधायक (लखनऊ मध्य से) रविदास मेहरोत्रा से है. उत्तर प्रदेश में इस चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान होगा. पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद लल्लू सिंह-फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मुकाबले में हैं.
बारामूला में उमर अब्दुल्ला लगाए हुए हैं जोर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र में 17.37 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं. लद्दाख में कांग्रेस उम्मीदवार सेरिंग नामग्याल, भाजपा के ताशी ग्यालसन और निर्दलीय उम्मीदवार एवं नेकां के बागी नेता हाजी हनीफा जान के बीच कड़ा मुकाबला है. पश्चिम बंगाल में सात संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा. राज्य की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, सेराम्पुर, हुगली और आरामबाग लोकसभा सीट पर मतदान होगा.
Lok Sabha Elections 2024 बैरकपुर में BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के देबदूत घोष से है. प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित स्टार प्रचारकों ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए रैलियां की हैं. बिहार की पांच लोकसभा सीट सारण, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भी सोमवार को मतदान होगा. राजग की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाजीपुर, सारण और मुजफ्फरपुर में रैलियां कीं. हाजीपुर से चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं बाकी दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार मैदान में हैं.
अंक शास्त्र 20 मई 2024: आज सोमवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य कोँ जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज सोमवार (अंक शास्त्र) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
अंक शास्त्र के अनुसार आज धन हानि हो सकती है और चोट लगने की भी सम्भावना है इन सबके बीच आपके आत्मविश्वास में इजाफा रहेगा। भाई-बहन से आपके प्यार का रिश्ता और मजबूत होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा यात्रा भी संभव है।
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
शुभ अंक – 2
शुभ रंग- भूरा
अंक 2
अंक शास्त्र के अनुसार आज आपको सोच समझकर फैसला लेने का है। आप कोई भी कार्य करने से पहले किसी अच्छे समझदार व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। बच्चों के प्रति चिंताएं कम होंगी और उनकी तरफ से खुशखबरी की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हल्का नीला
Ank Jyotish
अंक 3
अंक शास्त्र के अनुसार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको व्यापार के अलावा वैज्ञानिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। अपने बॉस को खुश रखने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। तरक्की मिल सकती है। पेट दर्द जैसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – हरा
Ank Jyotish
अंक 4
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। खुशहाली का समय है। कार्यों की प्रशंसा होगी। जमीन जायदाद संबंधी समस्या तंग कर सकती है।
अंक शास्त्र के अनुसार आज नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। आप उन्हें खुश कर पाएंगे। लोग आपकी राय मान लेंगे। बच्चों की तरफ से आपको खुशियां मिलेंगी। पति-पत्नी के बीच जो मनमुटाव चल रहा था, वह लगभग खत्म हो जाएगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – बैंगनी
Ank Jyotish
अंक 6
अंक शास्त्र के अनुसार आज का दिन सावधानी से काम लेना होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहें, बना बनाया काम बिगड़ सकता हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक- 7
अंक शास्त्र के अनुसार आज के दिन कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा बदनामी होगी। यात्राओं का योग है। इस समय नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक- 8
अंक शास्त्र के अनुसार आज आप अपने मान-सम्मान को बरकरार रखेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा। अच्छा-बुरा दोनों का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे आपका विकास होगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग- सिल्वर
आज का अंक ज्योतिष
अंक- 9
अंक शास्त्र के अनुसार आज कामकाज में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक अशांति स्ट्रेस को बढ़ाएगी, पत्नी का सहयोग मिलेगा। नया भवन या मकान खरीद सकते हैं।