रायपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना Chhattisgarh क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। रायपुर पहुंचे सुरेश रैना डिप्टी CM अरुण साव से मुलाक़ात की।
इस दौरान Chhattisgarh स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बतादें कि आइपीएल की तर्ज पर 7 जून से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज होगा।
अरुण साव का X पोस्ट – सर्वकालिक बेहतरीन भारतीय बल्लेबाजों और ऑलराउंडरों में से एक, मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना की आज हमारे आधिकारिक आवास पर मेजबानी करके खुशी हुई।
राजनांदगांव। राजनांदगांव में संपत्ति विवाद पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर गांव के ही खेत के कुंए में फेंक दिया था। पुलिस (Police) ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है, वहीं जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। मामला घुमका थाना क्षेत्र के बिजेतला गांव का है। जानकारी के अनुसार, बालमुकुंद और उसके भाई वेद प्रकाश के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
इसके अलावा वेद प्रकाश कुछ गैरकानूनी कार्यों में भी शामिल था, जिसे लेकर दोनों भाई के बीच विवाद होते रहता था। इसी विवाद में बुधवार-गुरुवार के दरमियानी रात बालमुकुंद ने रात में सो रहे अपने बड़े भाई की टंगिया से वार कर मर्डर कर दी।
पकड़े जाने के डर से शव को छिपाने बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया था। वहीं शनिवार की शाम गांव में रहने वाले किसान होरी लाल का बेटा अपने खेत गया था। खेत में मौजूद उनके कुंए से तेज दुर्गंध आ रही थी, कुंए में देखने पर बोरी में कुछ बंधा हुआ देखा। शव को दो अलग-अलग बोरियों में बांधकर फेंका गया था। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
खेत मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची घुमका पुलिस (Police) थाना की टीम ने बोरे को बाहर निकाला, जिसमें एक युवक की लाश निकली। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर लाश की शिनाख्त गांव में ही रहने वाले वेद प्रकाश निर्मलकर (27) के रूप में हुई। शव दो से तीन दिन पुराना था। इसके बाद घुमका पुलिस (Police) ने मामले की जांच शुरू की। शनिवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच की।
दिल्ली। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारतीय हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग IMD ने अब अगले पांच दिन भी अत्यधिक गर्मी और लू के थपेड़ों की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी की सितम जारी रहेगा। शनिवार को उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली हरियाणा और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, यूपी और बिहार में ऑरेंज अलर्ट है। एक तरफ उत्तर भारतीय हिस्से गर्मी और लू से झुलस रहे हैं तो दक्षिण भारतीय हिस्सों में अगले चार से पांच दिन भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, “अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।” मौसम विभाग IMD ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में और 19 मई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।
IMD 22 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। 20 मई तक बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 19-20 मई तक कोंकण और गोवा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग IMD के अधिकारियों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित “कमजोर लोगों की अत्यधिक देखभाल” की सलाह दी है।
Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024: साप्ताहिक राशिफल 20 मई से 26 मई 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार 20 मई से नइए सप्ताह प्रारंभ हो रहा है। इस सप्ताह ग्रह की बात करें तो शुक्र वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जो 12 जून तक शुक्र इसी राशि में विराजमान रहेंगे. सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह आपके लिए कैसा साबित होने वाला है…
Aries
मेष राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग में आप अपने बाहर के कामों को पहले करने का मन बना के चलना चाहेंगे। जिससे आपको समय व धन दोनों ही लगाना पड़ेगा। हालांकि आपकी सावधानी आपके लिए हितकर रहेगा।
Weekly Horoscope
वृषभ (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग में आपको जहां धन का लाभ रहेगा। वही आप अपने बौद्धिक स्तर को अच्छा बनाने मे लगे हुए होंगे। आप देखेंगे कि इस सप्ताह लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, कोई डील फाइनल हो सकती है जिसमें मोटा मुनाफा होगा. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है और सैलरी भी बढ़ाई जा सकती है.
Weekly rashifhal Saptahik rashifal
मिथुन राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह आप अपने आजीविका के मामलों में जहाँ बढ़त अर्जित करने में कामयाब रहेंगे। वहीं अपने साथ काम करने वालों के साथ भी तालमेल को बनाएं रखने में सक्षम रहेगे।
Cancer
कर्क राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग में आप जहां किसी निकट बुजुर्ग के धर्म काम को साधने के लिए तत्पर रहेगे। वहीं अपने कामों को साधने में लगे रहेंगे। आप देखेंगे कि आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे।
Weekly Horoscope
सिंह राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह आप कुछ परम्परागत कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके प्रयासों में धन व समय दोनो ही लगेंगे। जिसका आपको आने वाले समय मे लाभ रहेगा।
Weekly rashifhal Saptahik rashifal
कन्या राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग में आप अपने शादी-सुदा जीवन में सकारात्मक स्थितियों को देखकर प्रसन्न रहेंगे। जिससे घर में आपको एक सुखद वातावरण प्राप्त होगा।
Weekly rashifhal Saptahik rashifal
तुला राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग में जहाँ आप कुछ अन्तराल के बाद अपने सगे नाते रिश्तेदारी में मिलने के लिए जाना चाहेंगे। वहीं धन निवेश के लिए भी तैयार रहेंगे।
Weekly rashifhal Saptahik rashifal
वृश्चिक राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग में आप अपने धन लाभ को और बढ़ाने के लिए कुछ अतिरिक्त व नई वस्तुओं को अपने व्यवसाय में लाना चाहेंगे। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं तो भी इस हथकंडे को अपना सकते हैं।
Weekly Horoscope
धनु राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग से ही आप अपने घर के माहौल को और शुभ तथा सकारात्मक बनाने मे तत्पर रहेंगे। आप देखेंगे कि जहाँ घर में सुख-शांति की स्थिति बनी हुई है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. खर्चों में कमी आएगी. इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उससे छुटकारा मिल सकता है.
Weekly Horoscope
मकर राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह के पहले भाग से ही आप अपने कामों को तेज करने के लिए सक्रिय रहेंगे। हालांकि इन प्रयासों का लाभ आने वाले समय में रहेगा। आप अपने परिवार के प्रति समय दें।
Weekly Horoscope
कुम्भ राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
इस सप्ताह आप कुछ कीमती वस्तुओं जैसे वस्त्राभूषण की खरीद को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय रहेंगे। हालांकि धन अधिक व्यय होने से आप चिंति रहेंगे।
month of may
मीन राशि (Weekly Horoscope 20th May to 26th May 2024)
यह सप्ताह जहाँ आपके सेहत के लिए अच्छा रहेगा। वहीं काम-काजी जीवन में बढ़त को देने वाला रहेगा। हालांकि आपको इसके लिए पूरे मन से कामों में लगना पड़ेगा। आप अपने परिवार के कुछ अच्छा कर पाएंगे।
CSK vs RCB Match: IPL 2024 के 68वें में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का सफर यहीं खत्म हो गया. इस नॉकआउट मैच को RCB ने 27 रन से अपने नाम किया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी.
आखिरी ओवर का रोमांचक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB से मिले टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 17 रन की दरकार थी. महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे. यश दयाल के इस ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने छक्का लगा दिया. यहां से फैंस और टीम को उम्मीद थी कि चेन्नई आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी, लेकिन दूसरी गेम पर धोनी कैच आउट हो गए. उसके बाद शार्दुल ठाकुर बैटिंग के लिए आए. तीसरी गेंद डॉट रही.
चौथी गेंद पर एक रन बना और ओवर की पांचवी गेंद पर ही RCB ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, क्योंकि यह बॉल डॉट रही. आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना और इसके साथ ही आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी और आईपीएल 2024 से बाहर हो गई.
RCB के गेंदबाजों ने पूरी जान झोंक दी
उतार-चढ़ाव भरे रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB के गेंदबाजों ने पूरी जान झोंक दी. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की पहली गेंद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड बिना खाता खोले ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बन गए. इसके बाद डेरिल मिचल (4 रन) के रूप में चेन्नई को 19 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. तीसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतकीय साझेदारी जरूर की, लेकिन रहाणे 33 रन के निजी स्कोर पर लोकी फर्ग्युसन का शिकार बन गए.
CSK vs RCB Match इसके बाद चौथा विकेट रचिन रविंद्र के रूप में गिरा, जो मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट भी बना. रविंद्र 37 गेंद में 61 रन बनाकर रन आउट हो गए. रविंद्र के आउट होते ही सीएसके की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और एक के बाद एक दो विकेट और गिर गए. शिवम दुबे (7 रन) और मिचेल सेंटनर (3 रन) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे. हालांकि, अंत में महेंद्र सिंह धोनी (25 रन) और रविंद्र जडेजा (नॉटआउट 42 रन) ने टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर में मैच पलट गया.
पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने 218 रन का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया. इसमें टीम के टॉप-4 बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही. फाफ डू प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंद में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. वहीं, कोहली के बल्ले से भी 29 दिनों में 47 रन की अच्छी पारी देखने को मिली.
इसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे. रजत पाटीदार ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 41 रन जोड़ दिए. वहीं, कैमरन ग्रीन 17 गेंद में 38 रन की धांसू नाबाद पारी खेली. उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए. दिनेश कार्तिक 6 गेंद में 14 रन और ग्लेन मैक्सवेल 5 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए.
Ank Jyotish 19 मई 2024: आज रविवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज रविवार (Ank Jyotish) अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा
Ank Jyotish अंक शास्त्र
अंक 1
मेहमानों का घर में आगमन होगा। Ank Jyotish आपको यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। विनम्रता का सहारा आपको अपना कार्य साधने के लिए लेना पड़ेगा। सरकारी कामो में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – पिंक
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी। Ank Jyotish बिज़नेस में आ रही बाधाएं और रुकावट दूर होंगी। वक्त की प्रबलता का आप पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – नारंगी
Ank Jyotish
अंक 3
वक्त आपके अनुकूल रहेगा। आप भौतिक और आर्थिक रूप से संपन्न होंगे। खुद को मानसिक रूप से चिंतामुक्त महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – पीला
Ank Jyotish
अंक 4
मानसिक तनाव से आप बचकर रहें। Ank Jyotish अपनी सेहत पर ध्यान दें और अपनी इनकम के स्रोतों पर भी ध्यान रखें।फैमिली के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
आज शत्रुओं से सतर्क रहें। फिजूलखर्ची पर रोक रखें। Ank Jyotish वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट, हैलमेट जैसे सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल अवश्य करें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लेमन
Ank Jyotish
अंक 6
आज मांगलिक खर्च के योग बनते दिख रहे हैं। Ank Jyotish संतान की शिक्षा, विवाह, सगाई इत्यादि पर खर्च हो सकता है। जॉब व करियर में पॉजिटिव सफलता के योग बने हुए हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नीला
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
आपका भाग्य पूर्ण साथ देगा। Ank Jyotish आप नई प्लानिंग बनाने में और विचारों में खोऐ रहने वाले है। रिलेशन में सावधानी बरतें। आपके काम व मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग –हरा
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
आज आप बिज़नेस संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। Ank Jyotish यात्रा से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यस्तता की वजह से मौज-मस्ती के लिए समय नहीं बचेगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – बैंगनी
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आज किसी अपरिचित पर भरोसा करना गलत होगा। Ank Jyotish आप पारिवारिक कार्यक्रम में आज व्यस्त रह सकते हैं। समान विचारधारा वाले लोगों से आज आपको जान-पहचान बढ़ेगी।
रायपुर/बिलासपुर सुप्रीम कोर्ट । छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 10 साल से संविदा और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा सियासी गलियारों में गूंज रहा है। नियमितीकरण की मांग को लेकर कई बार कर्मचारी आंदोलन भी कर चुके हैं। यदि पिछली भूपेश सरकार की बात करें तो उन्होंने कर्मचारियों से वादा किया था कि सत्ता में आते ही संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने अपना वादा पूरा नहीं किया। लेकिन इस बीच कल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला दिया है।
दरअसल गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में विजय कुमार गुप्ता सहित 98 कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी के तौर पर कार्यरत थे। ये सभी कर्मचारी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से करीब 10 साल या उससे अधिक समय से कार्यरत थे। साल 2008 में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इन सभी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश जारी किया था। जारी आदेश के अनुसार 10 साल या उससे ज्यादा समय तक सेवा चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाना था।
इस आदेश के परिपालन में उच्च शिक्षा संचालक ने भी 26 अगस्त 2008 को विभाग में कार्यरत ऐसे कर्मियों को स्ववित्तीय योजना के तहत नियमितीकरण और नियमित वेतनमान देने का आदेश दिया। मार्च 2009 तक इन्हें नियमित वेतन भी दिया गया। इसके बाद बिना किसी जानकारी या सूचना दिए यूनिवर्सिटी ने नियमित वेतन देना बंद कर दिया था।
कर्मचारियों को सुनवाई का अवसर दिए बिना ही उन्हें कलेक्टर दर पर वेतनमान देने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही 10 फरवरी 2010 को तत्कालीन रजिस्ट्रार ने 22 सितंबर 2008 को जारी शासन के नियमितीकरण को भी निरस्त कर दिया। रजिस्ट्रार के इस आदेश को चुनौती देते हुए कर्मचारियों ने अधिवक्ता दीपाली पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया कि गुरु घासीदास विवि को राज्य सरकार से केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्वीकार किया गया है।
लिहाजा, राज्य शासन के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को उसी स्थिति में केंद्रीय विश्वविद्यालय में शामिल करना चाहिए, जिस स्थिति में कर्मचारी राज्य विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। लेकिन, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया।
इस मामले की लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बीते 22 नवंबर 2022 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर 6 मार्च को कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया। साथ ही याचिका स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें पूर्व की तरह नियमितीकरण की तिथि से नियमित कर्मचारी के रूप में सभी लाभ का हकदार घोषित किया। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपने हक की लड़ाई को लेकर पिछले 11 साल से संघर्षरत हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ यूनिवर्सिटी ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दिया।
इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस प्रशांत मिश्रा की बेंच हुई। सभी पक्षों को सुनने के बाद डिवीजन बेंच ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से काम कर रहे दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई मजबूत आधार नहीं है। इसलिए याचिका खारिज की जाती है।
महासमुंद बच्चा का अपहरण। शुक्रवार 17 मई प्रार्थी धनसिंग यादव ग्राम गोडबहाल, पिथौरा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पुत्र उम्र 5 वर्ष 03 माह का है जो दोपहर करीबन 01 बजे घर के बाहर गली में हम उम्र के बच्चों के साथ खेल रहा था, उसी समय एक मोटर सायकल में सवार होकर दो अज्ञात व्यक्ति आये, जो अपने चेहर में मास्क लगाये थे और मेरे पुत्र को 20 रुपए का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने मोटर सायकल में बिठाकर कर अपहरण कर ले गये। रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्शन में आ गई।
पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग दिशाओं में CCTV फुटेज एवं तकनीकि सहायता के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया। इस दौरान CCTV फुटेज से मिलता जुलता व्यक्तियों को एक बच्चे के साथ ग्राम कछारडीह के पास देखा गया, सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका ग्राम कछारडीह में जाकर खोज बीन किया गया
जिसमें बच्चे के साथ 02 व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। अपहरण किए जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) चित्रकांत यादव पिता राजू यादव उम्र 23 वर्ष सा. नयापाराकला थाना पिथौरा, महासमुन्द व (02) विधि से संघर्षरत् बालक होना पाया गया। जिनके कब्जे से पुलिस की टीम के द्वारा हीरो स्पेलैण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 8473 तथा डिक्की में रखे चाकू को बरामद किया गया तथा आरोपीयों के कब्जे बच्चे को सकुशल पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी चित्रकांत यादव से पुलिस की टीम के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि प्रार्थी धनसिंह यादव ग्राम गोडबहाल को जानता हू जो पूर्व में मुझे उनके घर के पास जब मै खडा था तब मुझे गांव वालों के सामने डाट फटकार किया था जिसके कारण मै धनसिंह यादव से नाराज था तथा उसे सबक सिखाने के लिये मौके का तलाश कर रहा था। तब मुझे जानकारी हुआ कि धनसिंह यादव का 5 वर्ष का छोटा बच्चा है
तब मै और मेरा दोस्त विधि से संघर्षरत् बालक के साथ मिलकर दिनांक 17.06.2024 को रिश्तेदार से मोटर सायकल मांग कर ग्राम गोडबहाल पहुचे तभी देखा की धनसिंह यादव का बच्चा अपने घर के बाहर गली में कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था तब बच्चे को 20 रूपये देकर फ्रुटी पिलाने का लालच देकर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर गांव के ही एक दुकान से फ्रुटी, पानी पाउच, आईसक्रीम एवं पेन खरीदकर दिये तथा तुरंत मोटर सायकल में बच्चे को बैठाकर अपहरण कर जंगल के रास्ते से ले जाते हुये ग्राम कछारडीह में अपने पास रखे थे।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 40 KM दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव डरा देने वाली खबर सामने आई है। थरगांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से मर्डर कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी पर झूल गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के ग्राम थरगांव निवासी हेमलाल साहू सहित उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या इनके ही एक पड़ोसी ने मृतकों के घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि थरगांव में हेमलाल साहू अपने परिवार के साथ जीवन गुजर बसर करते थे। उनकी पत्नी जगमुखी साहू ग्राम में ही मितानिन के पद पर कार्य करती थी। शुक्रवार की रात यह परिवार अपने घर में ही था। रात खाना खाकर अपनी एक पुत्री मीरा जो कि मंदबुद्धि थी और दूसरी विवाहित पुत्री ममता जो कि कुछ दिन पूर्व ही अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ ससुराल सरसींवा से मायके आयी थी। रात में खाना खाकर पूरा परिवार घर में ही सोए थे।
इस बीच पड़ोस के रहने वाला मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर (27) मृतक परिवार के घर पहुंच गया और घर के सभी सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में परिवार के सभी 5 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को मारने के बाद आरोपी मनोज खुद भी मृतकों के कमरे के ही एक कोने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों के बारे में घटनास्थल के आसपड़ोस में कुछ रहवासियों ने आरोपी मनोज का इस परिवार से किसी एक से एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल घटना की सम्पूर्ण अधिकृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। सलिहा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
रायपुर। ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ में 4 जगहों पर करप्शन के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई की। पांच रिश्वतखोरों को रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इनमें कोंडागांव में जल संसाधन विभाग के EE टीआर मेश्राम, बिलासपुर में राजस्व विभाग की भू अर्जन शाखा के RI संतोष देवांगन व रायगढ़ में घरघोड़ा के डिप्टी रेंजर मिलन भगत, अंबिकापुर से सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान व मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव शामिल हैं।
कोंडागांव में 50 हजार रुपए की घूस लेते ईई पकड़ा गया
कोंडागांव में ठेकेदार तुषार देवांगन की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाया। कार्यपालन अभियंता (ईई) टीआर मेश्राम को रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। मेश्राम ने माकड़ी ब्लाक के ओटेंडा में एनीकट के कार्य की समय सीमा बढ़ाने के लिए सात लाख रुपये मांगे थे। मेश्राम को कोंडागांव की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अंबिकापुर: सहायक संचालक, मानचित्रकार रंगे हाथों गिरफ्तार
नगर व ग्राम निवेश कार्यालय में ACB ने सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान और मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता मोमिनपुरा निवासी वसीम बारी से उसके रिश्तेदार की भूमि उपयोगिता का अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
डिप्टी रेंजर घरघोड़ा रेंज मिलन भगत ने जंगली मुर्गे के शिकार के आरोपित जगमोहन मांझी से तीन हजार रुपये लिए थे पांच हजार की और मांग कर रहा था। मामले की शिकायत एसीबी बिलासपुर से की गई थी। ACB टीम ने पांच हजार रुपए लेते हुए आरोपित डिप्टी रेंजर मिलन भगत को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपित डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रविधान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर: 1 लाख की घूस लेते RI रंगे हाथों गिरफ्तार
बिलासपुर में एसीबी की टीम ने तहसील कार्यालय में आरआइ संतोष देवांगन को किसान से काम के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जूना बिलासपुर निवासी संतोष देवांगन की मौजूदा पोस्टिंग फिलहाल भूअर्जन शाखा में है। ACB को शिकायत मिली थी मुआवजे से संबंधित प्रकरण के लिए संतोष देवांगन किसान से रुपये मांग रहा था। ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को कार्यालय से ही रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।