Anant Ambani : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे Anant Ambani की विवाह होने वाली है. जामनगर में हुए प्री वेडिंग फंक्शन में विश्वभर के सेलेब्स और दिग्गज कारोबारी पहुंचे थे. अब जुलाई 2024 में मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेंगे. शादी से पहले अनंत शॉपिंग के लिए दुबई में स्पॉट हुए. अनंत के दुबई में शॉपिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस Video में देखा जा सकता है कि अनंत और राधिका वाहनों के काफिले के साथ दुबई के मॉल पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट की माने तो अनंत और राधिका शादी की शॉपिंग के लिए दुबई पहुंचे हैं.
अनंत अंबानी के साथ 20 गाड़ियों का काफिला
भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. Video में Anant Ambani और राधिका के साथ 20 कारों का काफिला नजर आ जाता है. ओरेंज रॉल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बेज कार (Rolls Royce Cullinan Black Badge) में अनंत और राधिका सवार होते हैं और आगे-पीछे ब्लैक एसयूवी कारों का काफिला है. भारी तामझाम के बीच अनंत और राधिका शॉपिंग के लिए दुबई पहुंचे. दोनों दुबई मॉल में नजर आए. उनके साथ भारी सिक्योरिटी और 20 गाड़ियों का काफिला था. वीडियो में सबकी नजर अनंत अंबानी की लग्जरी कार ने खींचा .
मुकेश अंबानी भले ही लो प्रोफाइल लाइफस्टाइल जीते हो, लेकिन अनंत अंबानी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. अक्सर उनकी लग्जरी घड़ियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं. जिस कार में बैठकर अनंत और राधिका दुबई के मॉल पहुंचे उसकी कीमत का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि भारत में केवल तीन लोगों के पास ही वो कार है. रॉल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बेज कार को कंपनी ने साल 2020 में भारत में लॉन्च किया था. भारत में इसकी कीमत टैक्स के साथ 10 करोड़ रुपये है.
केवल तीन लोगों के पास लग्जरी कार
लग्जरी SUE में रॉल्स-रॉयस कलिनन भारत में सिर्फ तीन लोगों के पास है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के अलावा यह कार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और हैदराबाद को कारोबारी नसीर खान के पास है. बता दें कि जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान Anant Ambani की Richard Mille ब्रांड की घड़ी पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी का दिल आ गया था. इस घड़ी की कीमत अगर बताएं तो एवरेज कॉस्ट 250,000 डॉलर है.
छत्तीसगढ़। भीषण गर्मी की बीच सोमवार की सुबह राहत की बारिश प्रारंभ हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच दिन तक कई प्रदेशों में अंधड़, गर्जना के साथ बारिश संभव है।
मौसम विभाग IMD के अनुसार, छत्तीसगढ़ ओडिशा में आंधी, बिजली और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश तेज़ हवाएँ (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक) की रफ्तार से चलेगी। 08-11 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। एवं 12 और 13 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश। 07-09 तारीख के दौरान पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में हवाएँ और ओलावृष्टि होने की संभावना है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ में तेज़ हवाएँ (30-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
skymetweather मौसम के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 9 से 12 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां भी संभव हैं।
Rain, thunderstorm for 5 days in Chhattisgarh, Odisha including
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में लू चलेगी. इसके साथ ही IMD ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में 9 राज्यों में बारिश होगी. इसके अलावा, कर्नाटक और तेलंगाना गर्म रात की स्थिति से भी प्रभावित होंगे. मौसम विभाग के अनुसार इस केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और गुजरात में 10 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति देखी जाएगी.
मौसम विज्ञान IMD ने अगले 6 दिनों के लिए अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. IMD ने 10 अप्रैल तक झारखंड में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 12 अप्रैल तक मध्यम बारिश की संभावना है.
Weekly अंक ज्योतिष : अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह मूलांक 8 वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं। वहीं, हिन्दू नववर्ष 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इस नव वर्ष क शनि मंत्री हैं, इसी कारण से मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरेगा। वहीं, मूलांक 1, 2, 3 वाले लोगों को जीवन में सफलता तो मिलेगी, लेकिन कुछ संघर्षों का सामना भी करना पड़ेगा। आइए जानते हैं जन्मतारीख के आधार पर 1 से 9 तक सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा, अप्रैल का दूसरा सप्ताह।
Ank Jyotish
मूलांक 1 : प्रत्येक कदम पर मिलेगी सफलता
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी और इस सप्ताह से आपका विजय रथ आगे बढ़ता जाएगा। समय अनुकूल हो रहा है एवं जीवन के संघर्ष का भी अंत हो रहा है। आर्थिक मामलों में किसी मातृतुल्य महिला की मदद आपको मिलेगी। प्रेम समबंध में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है एवं इस सप्ताह आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल देना चाहिए। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे।
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
मूलांक 2 : बिजनेस में तरक्की होगी Weekly अंक ज्योतिष
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रोजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। एक नई शुरुआत आपके करियर के लिए लाभ लेकर आएगी। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं और इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम सम्बधों में धीरे-धीरे सुधार आएगा और रोमांस परवान चढ़ेगा। इस सप्ताह व्यय अधिक हैं और इस तरफ आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में आलस्य से बचेंगे, तो जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होगी और सफलता के मार्ग में कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है।
Ank Jyotish
मूलांक 3 : कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी
इस सप्ताह लव लाइफ में रौनक रहेगी और आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। आप में से कुछ एक के लिए विवाह के शुभ संयोग भी बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में पुराने प्रोजेक्ट दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आर्थिक धन लाभ की भी प्रबल स्तिथियां बनती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में पुराने प्रोजेक्ट दोबारा से शुरू होते जाएंगे और कोर्ट कचहरी के मामले आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। हालांकि, सप्ताह के अंत में विधि के मामलों में विजय प्राप्त होगी और सप्ताह के अंत में अपने पर भरोसा कर निर्णय लेंगे, तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
Ank Jyotish
मूलांक 4 : धन लाभ के योग बन रहे हैं
प्रेम सम्बधों में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा और आप अपनी लव लाइफ़ के सुंदर भविष्य के लिए प्लानिंग मूड में भी रहेंगे। आर्थिक मामलों में धन लाभ रहेंगे। अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे, तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक से हानि उठानी पड़ सकती है। इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में बहुआयामी दृष्टिकोण से काम करेंगे, तो जीवन में सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे।
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह उत्तम है और साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। इस सप्ताह धन लाभ कई मामलों में रहेगा। जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे। प्रेम सम्बधों में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे। आपके साथी इस सप्ताह आपको काफ़ी अटेन्शन देंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ खटपट हो सकती है। बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे, तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा एवं लव लाइफ़ में सुखद अनुभव रहेंगे।
Ank Jyotish
मूलांक 6 : प्रेम सम्बधों में ध्यान रखने की जरुरत Weekly अंक ज्योतिष
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं प्रोजेक्ट में लाभ की तरफ बढ़ेंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में समय धीरे-धीरे अनुकूल होता जाएगा। प्रेम सम्बध में भावनात्मक तौर पर समय कठिन हो सकता है। इस तरफ प्यार से स्थितियों को सुलझाएंगे, तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में मन बेचैन रहेगा। किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा।
आज का अंक ज्योतिष
मूलांक 7 : खट्टा-मीठा रहेगा यह सप्ताह Weekly अंक ज्योतिष
यह सप्ताह आपके लिए खट्टे-मीठे अनुभव लेकर आ रहा है। आर्थिक मामलों में अपने पर भरोसा कर निवेश करेंगे, तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव तो रहेंगे, लेकिन अंत में समय अनुकूल होता जाएगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में बाहरी कारणों की वजह से मन में द्वेष बड़ सकते हैं और लव लाइफ में कष्ट रहेंगे। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल होता जाएगा और मन प्रसन्न रहेगा।
आज का अंक ज्योतिष
मूलांक 8 : मन में दुविधा रहेगी
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी और सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है।आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा एवं आपको धन सम्बधित मामलों में लाभ होगा। प्रेम सम्बध में तनाव और बेचैनी महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में कोई दो कारणों की वजह से मन में कन्फ़्यूज़न रहेगा कि इनमें से किस में आगे बढ़ें। आपकी इंट्यूइशन आपको सही राह में आगे लेकर जाएगी।
आज का अंक ज्योतिष
मूलांक 9 : आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें Weekly अंक ज्योतिष
कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार इस सप्ताह नज़र आएंगे। प्रेम सम्बध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा और लव लाइफ़ में ख़ुशियां दस्तक देंगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर लिए गए निर्णय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के संयोग धीरे-धीरे बनते जाएंगे।
Aaj Ka Panchang 8 April 2024: 8 अप्रैल को चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि सोमवार रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। 8 अप्रैल को शाम 6 बजकर 13 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही 8 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा , उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सोमवती अमावस्या और पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
8 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त Aaj Ka Panchang
चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि- 8 अप्रैल 2024 को रात 11 बजकर 51 मिनट तक
इंद्र योग- 8 अप्रैल को शाम 6 बजकर 13 मिनट तक
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र- 8 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा , उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा
Weekly Rashifal 8 से 14 April: अप्रैल के दूसरा सप्ताह विशेष रहने वाला है। इस सप्ताह हिंदू नववर्ष का आरंभ होने वाला है। साथ ही इस सप्ताह की शुरुआत में बुध मीन राशि में गोचर करेंगे और सूर्य मेष राशि में रहेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह लक्ष्मीनारायण योग और धन योग रहने वाला है। यह सप्ताह मेष, सिंह, कन्या, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में उन्नति और सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries)
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। इस सप्ताह आप कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना होगा वरना गलती करने पर आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों और निजी जीवन में उन लोगों से सावधान रहना होगा जो आपके काम में अक्सर अड़ंगे डालने की जुगत लगाते रहते हैं।
सेहत और संबंध की दृष्टि से भी सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और सोच-समझकर ही बोलें। इसी प्रकार अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में उम्मीद की कोई किरण नजर आ सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किए प्रयासों का सकारात्मक फल मिल सकता है। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का ही समय चुनना चहिए। प्रेम प्रसंग एवं निजी रिश्तों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा बेहतर तालमेल नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव को अघ्र्य दें और दैनिक पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ Weekly Rashifal
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, धन एवं समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें उनके द्वारा किए गये प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत कुछ एक बड़े खर्चों के साथ हो सकती है। इस दौरान आपका अधिकांश समय अपनी निजी समस्याओं का समाधान खोजने में खर्च हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी समस्या अथवा घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। हालांकि कठिन समय में आपके अपने काफी मददगार साबित होंगे।
कार्यक्षेत्र में सीनियर और निजी जीवन में इष्टमित्र और रिश्तेदार तन-मन-धन से सहयोग करते नजर आएंगे। वृष राशि के जातक जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का सामना करने के बाद भी इस सप्ताह आर्थिक प्रगति करते नजर आएंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया है तो आपको सप्ताह के अंत तक उससे बड़े धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील संभव है। जिसके जरिए आप कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के प्रेम-व्यवहार बढ़िया बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन से जुड़ी तमाम उलझनों को सुलझाने में जीवनसाथी मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का दैनिक रूप से पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह पांचों अंगुलियां घी में रहने वाली है। कहने का तात्पर्य यह है कि यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभता और सफलता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके वो सभी कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे जिसके जल्द पूरे होने की आप आशा भी नहीं कर सकते थे। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी।
इस सप्ताह सीमित साधनों में भी असीमित सफलता और लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यवसाय में समझदारी से उठाए गये कदम आपके लिए न सिर्फ वर्तमान में बल्कि भविष्य में बड़े लाभ प्राप्ति का कारण बनेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार या कोई दूसरा काम करते हैं, उन्हें इस माह विशेष लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है। इस सप्ताह आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति संभव है। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका मनोबल काफी उंचा रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप आप करियर-कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको अपनों का सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगी। संवाद और सुलह के जरिए आप पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनों को दूर करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन केले के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करें।
कर्क Weekly Rashifal
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध मध्यम लेकिन उत्तरार्ध मनोकूल परिणाम देने वाला साबित होगा। ऐसे में कर्क राशि के लोगों को अपने महत्वपूर्ण काम को सप्ताह के पूर्वार्ध में करने की बजाय उत्तरार्ध के लिए सुनिश्चित करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर-परिवार या फिर करियर-कारोबार से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत बनी रहेगी।
कर्क राशि के जातक इस दौरान आप अपने काम को प्रेम व्यवहार से सिद्ध और अक्कखड़पन से बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में आप अपने सोचे हुए काम को समय से पूरा करने पाने के लिए लोगों को मिलाजुलाकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपको सताएगी। इस दौरान पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में तमाम तरह के बड़े खर्चों के कारण आपका मन पूजा-पाठ या अध्यात्म में कम लगेगा। हालांकि आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे सुधार का सकारात्मक परिणाम आपको इस दौरान देखने को मिल सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा होने से बचाना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और एकदूसरे के भावनाओं को आदर करें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभता और सफलता मिलती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह आप अपनी सूझबूझ से बड़े से बड़े काम को आसानी से पूरा करने में कामयाब होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा काम मिल सकता है। आप सार्वजनिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने वाला है।
इस सप्ताह आपको मनचाहा आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को मिले हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अपनी कार्यशैली में थोड़ा बदलाव लाना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कुछेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ आपसी प्रेम और विश्वास कायम रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी कार्य विशेष में मिली सफलता को लेकर सेलिब्रेशन भी हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले चंदन का तिलक लगाकर पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या Weekly Rashifal
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान सोचे हुए कार्यों में हो रही बेवजह की देरी या फिर उसमें आने वाली अड़चन के कारण आपका मन अशांत रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के साथ निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने की भी चुनौती बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर सन्तान से मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान आप कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जिसके कारण आप पर आक्षेप आए। साथ ही साथ धन का लेनदेन एवं खर्च भी सोच-समझकर कर करें अन्यथा आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बनाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अतिरक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान कारोबार थोड़ा मंदा रह सकता है। इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में बड़ी सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में बेवजह का दिखावा करने से बचें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच विवाहित लोगों का जीवन सामान्य तरीके से चलता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए जाने वाले परिश्रम और प्रयास का फल थोड़ी देरी से अथवा कम प्राप्त हो सकता है। जिसके चलते उनके मन में थोड़ा उदास रह सकता है। कामकाज में आने वाली अड़चनों के साथ स्वजनों का सहयोग और समर्थन भी न मिल पाना आपकी चिंता का कारण बन सकता है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में सफलता पाने लिए शार्टकट लेने अथवा नियम कानून को तोड़ने से बचना होगा अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अधिक लाभ कमाने के चक्कर में बगैर सोचे-समझे अपने धन को किसी ऐसी जगह निवेश न करें जहां पर पैसा एक बार फंस जाने पर उसे निकालना मुश्किल का सबब बन जाए।
यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम दूसरों के भरोसे छोड़ने तथा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। यदि आपकी नई नौकरी है तो आपको अपने बॉस के मिजाज को समझने और अपने काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपको अपनी गलतियों के लिए सभी के सामने डांट खानी पड़ सकती है। घरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने वरिष्ठ लोगों की राय को अनसुना न करें तथा अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने सोच-समझकर प्रकट करें। इस सप्ताह स्वयं के साथ अपने पिता की सेहत का भी ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा तथा श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक Weekly Rashifal
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह ‘हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम’ का सूत्र अपने जीवन में अपनाना होगा। यदि आप इस बात को गांठ बांधकर सही दिशा में प्रयास और परिश्रम करते रहते हैं तो आप पाएंगे कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन उसमें आपको मनचाही सफलता एवं लाभ की प्राप्ति हो रही है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों से मदद की आस रखने की बजाय अपने काम को स्वयं ही समय से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आपको न सिर्फ मार्केट में अचानक से आई मंदी का बल्कि अपने कंपटीटर से भी कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। आपकी जितनी आय नहीं होगी, उससे कहीं ज्यादा आपके सामने खर्चें बने रहेंगे। इस दौरान की जाने वाली यात्राएं थकान से भरी और अपेक्षा से कम फलदायी साबित होंगीं।
सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रह सकता है, लेकिन इस दौरान भी आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसे अपने पसीने से सींचना होगा। इस दौरान यदि आप किसी व्यावसायिक या घरेलू विवाद में होने वाले समझौते पर अपनी रजामंदी को नहीं जताते हैं तो वह मामला लंबे समय के लिए लटक सकता है। निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए शिकवा-शिकायत करने की बजाय दूसरों को माफ करने अथवा पुरानी बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करें।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र एवं निजी जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियों का पूर्व में आंकलन करने से चूक सकते हैं, जिसके चलते आपको तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चे और पूर्व में चली आ रही देनदारी को चुकता करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए मशीन की तरह काम करना पड़ सकता है। नतीजतन आपके भीतर न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक थकान भी बनी रहेगी।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह न तो किसी भी प्रकार के विवाद को जन्म देना चाहिए और न ही किसी भी प्रकार के विवाद में अथवा झमेले में खुद को फंसाना चाहिए। किसी भी मसले को आपसी बातचीत या फिर कहें संवाद के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि आप व्यवसाय सेे जुड़े हैं तो इस सप्ताह आप कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला मार्केट के हालात को देखते हुए लें और जोखिम भरे निवेश से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में समझदारी की साथ की जाने वाली बिजनेस की डील बड़े लाभ का कारण बन सकती है। निजी संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों की सुनें ज्यादा और बोले कम। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बने।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में गुड़ एवं तुलसी दल चढ़ाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।
मकर Weekly Rashifal
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है, जिसे समय पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। करियर-कारोबार हेतु किए गये प्रयास में अपेक्षा से कम फल की प्राप्ति होगी। जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को मनचाही मुराद पूरा करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर कुटुंब में कलह का वातावरण बना रह सकता है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। संतान अथवा जीवनसाथी से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान कार्य विशेष में मनचाही सफलता या फिर निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं का मन मुताबिक हल न निकलने पर आपके मन में पलायन की इच्छा जगेगी। हालांकि आपको ऐसा करने से बचना होगा क्योंकि आंख मूंद लेने से बिल्ली नहीं भागती। आपको अपने हिस्से में आई जिम्मेदारी का खुद ही निर्वहन करना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए सगे-संबंधियों के दुख-दर्द में शामिल हों और चुगली करने वाले रिश्तेदारों से दूरी बनाए रखें। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें जल्दबाजी दिखाने की बजाय सही समय आने का इंतजार करना उचित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ Weekly Rashifal
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सामने कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। हालांकि खर्च के साथ-साथ विभिन्न स्रोतों से धन की आवक भी बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। हालांकि ऐसा करते समय आपको कागज संबंधी कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा एक छोटी सी भूल आपके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।
सप्ताह के मध्य में आपको नियम-कानून तोड़ने या फिर किसी भी प्रकार का झूठ बोलने से बचना चाहिए अन्यथा आपको अपयश झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के मन में इस दौरान आजीविका के क्षेत्र में बदलाव करने का ख्याल आ सकता है, लेकिन उन्हें ऐसा कोई भी कदम जल्दबाजी या भावना में बहकर उठाने से बचना चाहिए। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचें। निजी संबंधों की बात करें तो इस सप्ताह आपको स्वजनों की शिकवा-शिकायत झेलनी पड़ सकती है।
पूर्व में किसी व्यक्ति के लिए आपके द्वारा कहे गये शब्द आपकी शर्मिंदिगी का कारण बन सकते हैं। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी और कुटुंब के लिए जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन Weekly Rashifal
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके उपर सीनियर की पूरी कृपा बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। यह सप्ताह पत्रकारिता से जुड़े लोगों, लेखन एवं शोध कार्य करने वालों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। उन्हें कार्य विशेष के लिए समाज में सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने एवं मनचाहा लाभ की प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे। जिसका उन्हें सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। उनकी दैनिक आय बढ़ेगी। आय के नये स्रोत खुलेंगे।
बाजार में उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप विदेश में जाकर बसने अथवा वहां पर उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत थे तो आपकी इस सप्ताह यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस दौरान आपके आसपास इष्ट-मित्रों का जमावड़ा बना रहेगा। स्वजनों के साथ पनपी गलतफहमियां संवाद के जरिए दूर होंगी। माता-पिता, गुरु आदि की आप पर विशेष कृपा बरसेगी। यदि आप अभी तक सिंगल थे तो इस सप्ताह आपके जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है या फिर आपका विवाह तय हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
महासमुंद। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत पटपरपाली में साल भर के भीतर एक दर्जन से भी अधिक जगहों पर चोरी की घटना हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने 11 घटनाओं पर मौका जांच तो कि लेकिन किसी भी मामले में FIR दर्ज नहीं की गई। पुलिस की ओर से प्रार्थी को कहा गया कि चोरी समान का बिल लाओं! हालांकि अब पुलिस ने 12वीं चोरी के बाद FIR दर्ज कर ली है। ग्रामीणों ने कहा-हमारी क्या कसूर है जो हमारी FIR नहीं लिखी गई, ठेकेदार पैसे वाला है इसलिए उनकी FIR दो दिन के भीतर ही लिख ली गई।
पुलिस कार्रवाई पर संदेह
ग्रामीणों के घर हुए चोरी में पुलिस ने कुछ नाबालिक युवक को संदेह के दायरे में लेते हुए हिरासत में तो लिया, जहां पर कुछ चोरी हुए समान मिलने की बात भी कही गई। लेकिन, आगे क्या हुआ किसी को पता नहीं चल सका!
बकरी चरवाहा भुषण यादव के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी होने की बात कही गई, भोला यादव, जरहू साहू, उमेंद साहू, राजकुमार, मोनिका यादव समेत और भी घर हैं जहां से घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई। लेकिन किसी भी मामले में पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि अब इसी गांव में बाहर के ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाम्हनडीह में पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए रखें पाइप करीब 1 लाख 47 हजार रुपए को किसी ने चोरी कर लिया। इस चोरी को लेकर कोमाखान पुलिस ने 4 अप्रैल को मामला दर्ज कर लिया है।
इस गांव में चोरों से दहशत में हैं लोग
महासमुंद जिले के इस गांव में आए दिन चोरी की घटना होती है। अब तो ग्रामीण पुलिस तक जाने से भी कतरा रहे हैं। इसलिए कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर महज खाना-पूर्ति कर रही है। ग्रामीणों का कहना है गरीबों की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती प्रार्थी को तरह-तरह के सवाल कर उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
जानें देश भर का मौसम प्रणाली: पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है इसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग 73 डिग्री पूर्व देशांतर और 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रही है।
skymetweather के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम प्रणाली,असम, अरुणाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है और तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी संभव है।
Weather
मौसम प्रणाली: उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर पूर्वी विदर्भ से आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से गुजरते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है। पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 10 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।
जानें पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसम हलचल
मौसम प्रणाली: पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश हुई। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हुई और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हुई।
Aaj Ka Ank Jyotish: रविवार 07 अप्रैल आज अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है।
Ank Jyotish
अंक 1
आज रविवार भविष्य की जटिलताओं से बचने के लिए अपने आश्रितों की अच्छी देखभाल करें। कार्य आपसे अधिक मांग कर सकता है किंतु आपके प्रयास सब कुछ सही करेंगे।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish
अंक 2
रविवार को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने और कड़ी मेहनत करने के लिए समय शुभ है। आज आप जीवन के मार्ग को तलाशना चाहते हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
Ank Jyotish
अंक 3
आज रविवार अगर आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से संतुष्ट नहीं हैं तो यह समय है उसमे बदलाव करने का जिससे न केवल आपको धन लाभ होगा बल्कि आपका विकास भी होगा। अपने सहकर्मियों के साथ भी आपके रिश्ते सुदृढ़ होंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
Ank Jyotish
अंक 4
रविवार का समय अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर होने और योजनाएं बनाने का है। आपको कुछ समय अकेले बिताने की सलाह दी जाती है। भावुक होने से बचें, लेकिन अपनी भावनाओं को अपने फैसलों के माध्यम से व्यक्त करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
Ank Jyotish
अंक 5
आज रविवार स्वयं, अपने मनोरंजन और आनंद के लिए समय निकालेंगे। कोई ख़ुफ़िया रिश्ता या कार्य भी आपकी प्रतीक्षा कर रहा है जिसे आप आपको नयी पहचान देना होगा। पेशे में आई समस्याओं को आप संघर्ष से दूर कर सकते हैं।
आपका आज रविवार का दिन दोस्तों को समर्पित है यानि नए दोस्तों को बनाना और पुरानों को सहेज कर रखना। आज उन लोगों से मिलें जो आपके प्रिय हैं और जिनका आपके जीवन में विशेष महत्व है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
आज का अंक ज्योतिष
अंक 7
आज अव्यवस्था से ब्रेक लें और अपनी शारीरिक और भावनात्मक तंदुरुस्ती का ध्यान रखें। पूरी तरह से आराम करने या अकेले रहने की भी संभावना है। अभी आपकी आध्यात्मिक कनेक्शन में रूचि हो सकती है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
आज का अंक ज्योतिष
अंक 8
अपने साहस पर विश्वास करें और अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनना न भूलें। आज का दिन दोस्तों, उनके दोस्तों और उनके भी दोस्तों से संबंधित है। अपने प्रियजनों से मिल सकते है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
आज का अंक ज्योतिष
अंक 9
आप आज रविवार ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद करेंगे जिनकी संगति आपको अच्छी लगती है। अपने मित्रों को अपनी किसी सफलता के बारे में बताएं और यह आपने कैसे हासिल करी उसका तरीका भी साझा करें।
Aaj Ka Panchang 07 April 2024: 7 अप्रैल को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि रविवार देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 7 अप्रैल को मास शिवरात्रि व्रत है। रविवार रात 10 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा रविवार को पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
07 अप्रैल 2024 का शुभ मुहूर्त : 07 aprail 2024 ka shubh muhoort
चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 07 अप्रैल 2024 को देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक
ब्रह्म योग- 07 अप्रैल को रात 10 बजकर 16 मिनट तक
पूर्वभाद्रपद नक्षत्र- 07 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
सहारनपुर. PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है. कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जो कांग्रेस बची है, उसके पास न देशहित में नीतियां हैं और न ही राष्ट्रनिर्माण का विजन.
PM मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है. कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी. कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं. कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती.’
उन्होंने कहा कि अब हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं. वहीं दूसरी तरफ हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं. मैं देश का पहला ऐसा चुनाव देख रहा हूं, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है, बल्कि विपक्ष केवल इसलिए चुनाव लड़ रहा है, ताकि भाजपा की सीटें 370 से कम की जा सकें और एनडीए की सीटें 400 से कम की जा सकें.
‘हर घंटे उम्मीदवार बदल रही सपा’
PM मोदी ने कहा कि आपको याद होगा, यहां उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उन दो लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है. मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को ये विपक्षी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे.
पीएम PM ने कहा कि सपा की स्थिति तो ये है कि यहां उन्हें हर घन्टे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं. कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है, कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे. जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है. यानी इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है. इसलिए देश आज उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है.
PM मोदी की हूंकार
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी. ये विपक्षी गठबंधन भी कमीशन के लिए है. जबकि एनडीए, मोदी सरकार मिशन के लिए है. PM मोदी ने कहा कि भाजपा देश के हर नागरिक की परेशानी कम कर रही है. हर किसी के लिए नए अवसर बना रही है. सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और यहां के लोगों के कौशल की ख्याति तो दूर-दूर तक है. इसलिए योगी जी हों या मोदी, हमें आपका ध्यान है. इसलिए हम दोनों एक बात बार-बार बोलते हैं, वोकल फॉर लोकल. भारत को एक मजबूत देश बनाना भाजपा की प्रतिबद्धता है.
‘कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप, हावी हो चुके हैं वामपंथी’ सहारनपुर रैली में पीएम मोदी ने खूब किए वार
PM मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि हमारा मिशन रहा है. इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु राम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे. उन्होंने कहा, पिछले 10 साल से हमारी सरकार लगातार अपने किसान भाइयों के लिए काम कर रही है. किसान की छोटी-छोटी जरूरत को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है. आज देश में छोटे किसानों की पीएम किसान निधि के जरिये मदद की जा रही है.