जगदलपुर। बस्तर के बकावंड जनसभा में CM विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. उन्होंने कहा, देश के PM की गारंटी पर आप सभी ने विश्वास जताया और विधानभा जिताया. एक इंजन तो आपने बना दिया दूसरा इंजन भी बनाना है. तीसरी बार PM नरेंद्र मोदी को PM बनाने के लिए महेश कश्यप को सांसद बनाकर भेजना होगा. साय ने कहा, 5 साल कांग्रेस की सरकार रही, 36 वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. यही वजह है कि विधानभा चुनाव में परिणाम मिला.
पिछले चुनाव में हम बस्तर में पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है. कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार की है, उनके कितने नेता जेल में है. मुखिया पूर्व CM भूपेश बघेल भ्रष्टाचार का सरगना थे, उन पर भी महादेव एप मामले में FIR दर्ज हो गया है. जब पाक साफ है तो पूर्व CM भूपेश बघेल को डरना नहीं चाहिए. चोर के दाढ़ी में तिनका, लोग कहते हैं कि इनका पूरी की पूरी डाल काली है.
CM साय ने कहा, शराब घोटाले में एक अंदर गए, छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला हुआ है, अलग अलग शराब के काउंटर लगते थे, अलग अलग पैसे भेजे जाते थे. कांग्रेस की हालत ऐसी है कि मिला हुआ टिकट वापस कर रहे हैं. कांग्रेस के लोगों का लाइन लगा है कि हमको भी BJP में प्रवेश करवा लो. PM मोदी की गारंटी में आप विश्वास किए और 100 दिन के सरकार में हमने गारंटी पूरी की है. 145 मेट्रिक टन धान BJP सरकार ने खरीदा है. इससे पहले कभी खरीदी नहीं हुआ. 70 लाख से ज्यादा माताओं के खातों में पैसा डाला गया. हर महीने के पहले सप्ताह में ही महतारी वदन योजना का पैसा चला जाएगा।
रायपुर। आयकर विभाग की जांच शाखा द्वारा राज्य आर्थिक अपराध जांच एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भेजी गई 24-पृष्ठ की रिपोर्ट से पूर्व कांग्रेस मंत्री अमरजीत भगत, पत्नी, उनके बेटे और अन्य करीबी सहयोगियों के लिए मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है। ताजा घटनाक्रम में आयकर उप निदेशक कार्यालय द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट 27 फरवरी को रायपुर में डीडीआईटी (जांच) द्वारा आयकर विभाग के प्रधान निदेशक, पीडीआईटी (जांच) को सौंपी गई थी। इसे सूचना का आदान प्रदान रिपोर्ट कहा गया है।
एसईओआईएसीबी को भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरजीत भगत ने अपने द्वारा दिए गए विभिन्न लाभों के बदले में, वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक डीएमएफ अनुबंधों, ट्रांसफर पोस्टिंग से 12 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत ली। रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया गया है कि कैसे छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में योजना, खाद्य और संस्कृति मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे अमरजीत भगत अलग-अलग व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले कमीशन/कमीशन लेते थे।
इन अनुचित पक्षपातों में अनुबंध देने में अनुकूल व्यवहार प्रदान करना, अधिकारियों के स्थानांतरण आदि शामिल थे। ये रिश्वत या तो सीधे मंत्री या उनके बेटे आदित्य भगत, सुरेश कुमार यादव, हरपाल सिंह अरोड़ा (राजू अरोड़ा) और राजेश वर्मा लेते रहे।
पूर्व मंत्री अमरजीत और करीबियों पर डाले गए छापों की 4-दिन तक चली तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान सामने आए। इसमें जब्त किए गए साक्ष्य और दर्ज किए गए बयानों के माध्यम से इस कार्यप्रणाली की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन खाद्य मंत्री भगत वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 1,15,26,666 रुपये की नकदी एकत्र करने के अपराध-सिद्ध साक्ष्य मेसर्स केके एग्रो ट्रेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (खाद्य कार्टेल समूह का हिस्सा) पर 14 दिसंबर, 2023 को की गई तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान पाए गए। यह प्रमुख मुद्दा था जिसने भगत और उनके सहयोगियों पर तलाशी लेने की पृष्ठभूमि बनाई।
नई दिल्ली। ओडिशा में BJP और BJD गठबंधन बनते बनते बिगड़ गया. BJP प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के अकेले लड़ने के एलान ने दोनों दलों के बीच गठबंधन होने की आख़िरी उम्मीद भी ख़त्म कर दी. मनमोहन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि BJP ओडिशा में अपने अकेले दम पर सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी.
इससे पहले जिस तरह से ओडिशा सीएम नवीन पटनायक का समर्थन कई राष्ट्रीय मुद्दों पर संसद में मोदी सरकार को मिलता रहा, उससे दोनों पार्टियों के रणनीतिकारों को उम्मीद थी कि इस बार चुनाव में दोनों पार्टियों का गठबंधन हो जाएगा.
इस फॉर्मूले पर बन गई थी बात
सूत्रों के मुताबिक, एक रणनीति के तहत सहमति बनी थी कि BJP लोकसभा में ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विधानसभा में बीजेडी को वरीयता दी जाएगी. इस फॉर्मूले के तहत BJP चाहती थी कि ओडिशा में 16 सीटों पर उसके उम्मीदवार उतरें और वहीं BJD 5 लोकसभा सीटों पर लड़े. यहीं से गठबंधन ना होने का पहली रार सामने आने लगी, क्योंकि बीजेडी बीजेपी को 11 या 12 सीटों से ज़्यादा नहीं देना चाहती थी.
इसके बाद दूसरी और अंतिम रार बनी ओडिशा की वो दोनों सीटें जिन पर दोनों ही पार्टियों में ठन गई. पहली सीट थी भुवनेश्वर की, जिस पर पिछली बार बीजेपी की अपराजिता सारंगी की जीत हुई थी, लेकिन बीजेडी चाहती थी कि BJP भुवनेश्वर की जगह कटक सीट अपने कोटे में ले, लेकिन BJP अब इस सीट को किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहती थी.
इसके साथ ही दूसरी सीट जिस पर दोनों दलों में ठनी हुई थी, वो पुरी की सीट थी. इस पर पिछली बार बीजेडी के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा ने बीजेपी के संबित पात्रा को हराया था, लेकिन BJP इस बार इस सीट को अपने कोटे में चाहती थी, जिस पर बीजेडी अड़ी हुई थी. ऐसे में कई दौर की बातचीत के बाद जब BJP और बीजेडी दोनों अपने-अपने रुख पर अड़ी रहीं तो फिर आखिरकार दोनों ही दलों ने ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया.
नई दिल्ली। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुनीता ने CM केजरीवाल का संदेश पढ़ा. संदेश पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा है. मेरे प्यारे देशवासियों मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया है. मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा.’
सुनीता ने CM अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए आगे कहा कि ‘मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश को समर्पित है. मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है. इस पृथ्वी पर मेरा जन्म संघर्ष के लिए ही हुआ है. आज तक बहुत संघर्ष किया, आगे भी करेंगे. मेरी जिंदगी में बहुत संघर्ष लिखा है. इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती. भारत को हमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है. भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कंमज़ोर कर रही हैं. हमें इन शक्तियों को हराना है. मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा.’
सुनीता ने CM अरविंद का संदेश पढ़ते हुए कहा ‘आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है, पिछले जन्म में मैंने बहुत पुण्य किए होंगे, जो इस भारत में जन्म हुआ. हमें मिलकर फिर से भारत को महान बनाना है. दिल्ली की मेरी मां-बहनें सोच रही होंगी केजरीवाल तो अंदर चला गया. पता नहीं अब हजार रुपये मिलेगा या नहीं. मेरी सभी माताओं और बहनों से अपील है कि अपने भाई और बेटे पर भरोसा रखो.’
मंदिर जाना…
सुनीता ने CM केजरीवाल के हवाले से कहा ‘मैं जल्द बाहर आउंगा और अपना वादा पूरा करूंगा.’ केजरीवाल ने अपने संदेश में दिल्ली की माता बहनों से अपील की है कि वो मंदिर जाएं और उनके लिए प्रार्थना करें. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि मेरे अंदर जाने से समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए. बीजेपी वालों से भी नफरत नहीं करनी. वह सभी हमारे भाई बहन हैं.
Moscow Concert Hall Attack: मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल में 5 बंदूकधारियों ने भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 70 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 115 लोग घायल हुए हैं. रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख मुराशको ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 115 लोगों में से 60 की हालत गंभीर है.
Moscow मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थिति पर नियंत्रण के लिए रूसी नेशनल गार्ड्स मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आतंकियों से निपटने के लिए अपना अभियान भी शुरू कर दिया. इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर्स की भी मदद ली गई. वहीं घटनास्थल पर 50 से अधिक एंबुलेंस भी पहुंच गए, जिसमें घायलों को अस्पताल ले जाया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स में 5 में से एक हमलावर को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.
रूसी Moscow सरकारी मीडिया के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग Moscow क्रोकस सिटी हॉल में घुस गए और संगीत कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गोलीबारी शुरू कर दी. रिपोर्ट्स के अनुसार, हॉल में फायरिंग के बाद ग्रेनेड से भी हमला किया गया. यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी. इस हॉल में 6,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं.
लड़ाकू पोशाक में कम से कम 5 लोग कॉन्सर्ट हॉल में घुस गए और गोलीबारी की. उस इमारत में विस्फोट और आग लगने की भी सूचना है. इस आतंकी हमले को लेकर आईएसआईएस ने दावा किया है, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हो पायी है. वहीं मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को ‘बहुत बड़ी त्रासदी’ बताया है.
Moscow Concert Hall Attack: आतंकवादी हमला में 70 लोगों
आतंकवादी हमला मानकर जांच शुरू
रूस की शीर्ष जांच एजेंसी इस गोलीबारी, विस्फोट और आग की घटना को आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है. जांच समिति ने कहा कि उसने आरोपों की आपराधिक जांच शुरू कर दी है, हालांकि उसने यह नहीं बताया कि हमले के पीछे कौन हो सकता है.
मॉस्को एयरपोर्ट बंद
फिलहाल Moscow एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और ट्रेनों की आवाजाही भी रोक दी गई है. वहीं लोगों को मॉस्को में सार्वजनिक जगहों पर एकत्र होने से भी मना कर दिया गया है.
अमेरिका ने पहले ही किया था अलर्ट
रिपार्ट्स के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही अमेरिका ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था. उसने अपने नागरिकों को मॉस्को में सामूहिक समारोहों में न जाने का सुझाव दिया था.
इस आतंकी हमले को लेकर अमेरिका ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि Moscow में हुए भयानक आतंकी हमले में यूक्रेन की भूमिका के कोई प्रारंभिक संकेत नहीं मिले हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका अभी भी जानकारी एकत्र कर रहा है. फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यूक्रेन या कोई यूक्रेन का नागरिक इस गोलीबारी में शामिल था.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की कड़ी निंदा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए “जघन्य और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला” करार दिया है. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भी इस आतंकी हमले कि निंदा करते हुए कहा कि फ्रांस गोलीबारी के पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ा है. इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि मॉस्को में निर्दोष नागरिकों के नरसंहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. वे इस हमले के पीड़ितों के साथ हैं.
Holi Colours rashi: फाल्गुन का महीना अर्थात उल्लास, उमंग, उत्साह और हंसी खुशी का महीना होता है. उस पर होली का पवित्र Holi त्योहार एक-दूसरे से मिलने, खुशी मनाने का खास मौका होता है. होली के पर्व पर जो लोग रंग नहीं खेलते हैं वह भी एक दूसरे से गले मिल कर माथे पर गुलाल का टीका तो लगाते हैं
मेष को Holi पर लाल रंग, लाल फूल और लाल रंग का उपयोग करें।
वृष इस राशि के Holi पर लोगों को हल्के रंग के फूलों की होली खेलनी चाहिए.
मिथुन होली पर हरे रंग से होली खेलने किस्मत चमकेगी।
कर्क इस राशि वालों को बहुत हल्के रंग का प्रयोग करना है.
सिंह. Holi पर पीला, लाल गुलाबी गुलाल से होली खेलें लेकिन वह सूखी ही रहे.
कन्या होली पर हल्के हरे रंग का उपयोग आपके लिए लाभप्रद है।
23 मार्च शनिवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। जानें आज का अंक ज्योतिष 23 मार्च शनिवार …
अंक 1
आज आध्यात्मिक मामले अभी आपके दिमाग में है। आप कुछ जवाबो को ढूंढ रहे हैं और अपने सपने या अवचेतना को खोज रहे हैं। बुजुर्गों को नजरअंदाज न करें। यह समझें कि स्वास्थ्य आपके और आपके शरीर के बीच का रिश्ता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
तर्क या मतभेद आपके रिश्ते को हानि पहुंचा सकते है। आज अनंत संभावनाएं मिलेंगी और आप ज़रूरत से ज्यादा मज़ा करने वाले हैं। परिवार से जुड़े रहने के लिए उनके साथ नाटक, डांस और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आज दोस्तों और भाई-बहनों के साथ वक्त बिताने के बाद आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों का मज़ा लें। दुर्घटना या चोरी से बचने से लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की ज़रूरत होगी, ऐसे में डॉक्टर से मिलें और आराम करें। घरेलू जिंदगी में कुछ समस्या आ सकती है किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 5
आज आप आराम, सुरक्षा और स्नेह की इच्छा रखते हैं। अपने प्रियजनों को समझे और अपने अनुभवों को शेयर करें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6
आज आपका नेतृत्व कौशल और करिश्मा आपके आसपास के लोगों द्वारा नोटिस किया गया है, जो आपको समाज और काम पर लोकप्रिय बना रहा है। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और जल्द ही पुरस्कार भी मिलेगा।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7
आपके प्यार भरे जीवन में समस्याएं अधिक ध्यान और बातचीत द्वारा हल की जा सकती हैं। आज आप स्वयं को अधिक भावुक पाएंगे। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8
रैंक या पद में हुए बदलाव से यात्रा का मौका मिलेगा। शिक्षक या सलाहकार भी इस यात्रा में आपके साथ जुड़ सकता है। इस पल का पूरा उपयोग करें और जीवन के बारे में अपने विचारों को बदलो।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहाँ तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे।
Aaj Ka Panchang, 23 March 2024: पंचांग के मुताबिक आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है. शनिवार के दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव का पूजन किया जाता है. इस दिन शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है. पंचांग के अनुसार रवि योग और विडाल योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं दिनभर आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में.
Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी मामले में CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच गर्मागरम बहस हुई. ईडी ने आरोप लगाया कि CM केजरीवाल ने चुनाव लड़ने के लिए शराब कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये की फंडिंग मांगी थी, जिसमें से 45 करोड़ रुपये 4 अलग-अलग रूटों के जरिए उसे मिल भी गए. इन पैसों को गोवा असेंबली का चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया गया. केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे ईडी की साजिश बताया और कहा कि Arvind Kejriwal को फंसाया जा रहा है.
CM केजरीवाल पार्टी के कर्ता-धर्ता, वे बराबर के दोषी- ED
एजेंसी के वकील ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल SV राजू ने कोर्ट में कहा, ‘Arvind Kejriwal पार्टी के जिम्मेदार नेता है और संयोजक हैं. पार्टी में उनकी जिम्मेदारी और भूमिका बड़ी है. केजरीवाल न केवल व्यक्तिगत हैसियत से इस केस में आरोपी है, बल्कि आप में बड़ी भूमिका के चलते भी उनकी इस केस में ज़िम्मेदारी बनती है. आम आदमी पार्टी को इस घोटाले के जरिये फायदा मिला. वो इस केस में लाभार्थी है. पर पार्टी की अपनी कोई व्यक्तिगत हैसियत नहीं है. कानून के मुताबिक इसे कम्पनी की तरह ट्रीट किया जाएगा. जो भी इस कम्पनी के कर्ताधर्ता है, इसके कामकाज में शामिल है. इस केस में दोष उन पर भी बनता है.’
Kejriwal Arrest: गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज, ED
ASG एसवी राजू ने कहा, ‘गोवा में जो AAP के उम्मीदवार थे, पैसा उनको भी मिला. मनी ट्रेल establish हो रही है. गोवा में जो पैसा आया है, वो 4 रूट से आया. इन आरोपों की पुष्टि के लिए हमारे पास न केवल बयान है, बल्कि कॉल details records भी हैं. पैसा साउथ लॉबी से दिल्ली आया, फिर यहां से गोवा चुनाव में इस्तेमाल हुआ. 45 करोड़ की हवाला ट्रेल स्थापित हो रही है. अपराध से अर्जित आय सिर्फ 100 करोड़ की नहीं है. रिश्वत देकर शराब निर्माताओं ने जो मुनाफा कमाया, वो भी उसमे शामिल है. अपराध की अर्जित आय में से 45 करोड़ गोवा चुनाव चुनाव मे इस्तेमाल किए गए.’
‘केजरीवाल ने मांगी 100 करोड़ की फंडिंग’
ED के वकील ने कोर्ट में कहा, ‘रिश्वत की एवज में आबकारी नीति में मनमाने बदलाव किए गए. बयानों से साफ है कि केजरीवाल ने साउथ लॉबी को आबकारी नीति के जरिए फायदा पहुंचाने की एवज में रिश्वत की मांग की.’ राजू ने राघव मुगटा के बयान का हवाला दिया कि केजरीवाल चुनाव के लिए 100 करोड़ की फंडिंग चाहते थे. मुंगटा पिता पुत्र दोनों ने इस बयान की तस्दीक की है. ASG ने manguta रेड्डी और Arvind Kejriwal की मुलाकात के हवाला दिया.
SG एसवी राजू ने अदालत को बताया, ‘विजय नायर Arvind Kejriwal के घर के पास वाले घर मे रह रहा था. वो घर कैलाश गहलोत को अलॉट था. नायर आप का मीडिया इंचार्ज रहा है. विजय नायर की भूमिका मध्यस्थ की थी. वो आप और साउथ लॉबी के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था. केजरीवाल आबकारी नीति के निर्माण में सीधे शामिल थे. विजय नायर उनके लिए काम कर रहा था. इस मामले में predicate offence पहले से ही साबित हो रहा है.कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान ले चुका है.’
‘विजय नायर की थी मध्यस्थ की भूमिका’
अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए ईडी के वकील ने कहा, ‘केजरीवाल इस पूरे आबकारी घोटाले की साजिश के कर्ताधर्ता और सरगना है. Arvind Kejriwal शराब नीति के एवज में रिश्वत लेने में शामिल रहे है. केजरीवाल आबकारी नीति के निर्माण में सीधे शामिल थे. विजय नायर उनके लिए काम कर रहा था. विजय नायर की भूमिका मध्यस्थ की थी. वो आप और साउथ लॉबी के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था. विजय नायर केजरीवाल के घर के पास वाले घर मे रह रहा था. वो घर कैलाश गहलोत को अलॉट था . नायर आप का मीडिया इंचार्ज रहा है. ASG ने manguta रेड्डी और केजरीवाल की मुलाकात के हवाला दिया.’
अधिकतर गवाहों ने केजरीवाल का जिक्र नहीं किया- सिंघवी
ED कोर्ट में CM Arvind Kejriwal के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘सारथ रेड्डी ने इस बात से इनकार किया कि उसने विजय नायर को कोई पैसा दिया. चूंकि उसने केजरीवाल का नाम नहीं किया. इसलिए ED ने उन पर जांच में सहयोग न देने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. 50 फीसदी बयान में केजरीवाल के नाम का ज़िक्र तक नहीं है. 80 फीसदी लोगों ने CM केजरीवाल की इस केस में लेनदेन का कोई ज़िक्र नहीं किया है. SC के पुराने फैसलों को देखें तो पता चलता है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी ग़लत है.’
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘लोकतंत्र बुनियाद है संविधान की.आज चुनाव से पहले Arvind Kejriwal गिरफ्तार कर पार्टी को जानबूझकर कर दूसरी पार्टियों के मुकाबले कमतर करने की कोशिश हो रही है. ED के पास ऐसा कोई पुख्ता आधार नहीं है जिससे साफ हो कि गिरफ्तारी क्यों जरूरी है. पहली बार हो रहा है भारत के इतिहास में किसी सिटिंग CM को गिरफ़्तार किया गया है. पहली बार किसी पार्टी के चार सीनियर लीडर गिरफ्तार किए गए हैं.’
ED पर आरोप लगाते हुए सिंघवी ने कहा, ‘ED का अब नया तरीका है. पहले गिरफ्तार करो, फिर उनको सरकारी गवाह बनाकर मनमाफिक बयान हासिल करो. एसकी एवज में उन्हें जमानत मिल जाती है. ED का कहना है कि आगे मनी ट्रेल का पता करना है, ये गिरफ्तारी का आधार कैसे हो गया. ये ज़्यादा से ज्यादा पूछताछ का आधार हो सकता है, गिरफ्तारी का नहीं.’
‘अधिकार का मतलब ये नहीं कि किसी को भी अरेस्ट कर लो’
आप मुखिया के वकील ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘ED को मार्च 2024 में Arvind Kejriwal को गिरफ्तार करने की ज़रूरत क्या थी. पूरी रिमांड अर्जी, गिरफ्तार के लिखित आधार का कॉपी पेस्ट है. ED के पास गिरफ्तारी का अधिकार है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो किसी को भी गिरफ्तार कर लेंगे. ED साबित करे कि आखिर केजरीवाल की गिरफ्तारी की ज़रूरत क्यों है. किसी आरोपी की रिमांड यूं ही नहीं मिल जाती. उसके लिये कोर्ट को आश्वस्त करना होता है. ED को साबित करना होगा कि यहां कैसे PMLA के तहत केस बन रहा है.’
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही CM विष्णुदेव साय ने कहा कि धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला है मैने खुद रिकार्ड देखा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक है।
इसके पहले CM विष्णुदेव साय ने कहा कि CM बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका है। पीएम मोदी को तीसरी बार PM बनाना है। इसके लिए BJP के संतोष पांडेय को दिल्ली भेजना होगा। संतोष पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में उठाया है। पिछ्ले 5 साल की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मोदी की बहुत सी योजनाओं को बंद कर दिया था।
महतारी योजना छत्तीसगढ़
मैने अध्यक्ष के रूप में भूपेश को कई बार चुनौती दी थी कि 36 वादों में कितने वादों को पूरा किया बताएं। अबकि बार भूपेश बघेल को ऐसा मजा चखाएं की वो पलट कर नहीं आएं। पूर्व CM अगर सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं? सीएम ने कहा कि शराब घोटाला करने वाले जेल जा रहे हैं। अगले महीने से PM आवास बनाना शुरू हो जाएगा। हमने किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा पूरा किया है। हमने रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी की है।