Kejriwal Arrest: गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज, ED केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में करेगी पेश

नई दिल्ली. ED आज शुक्रवार को दिल्ली के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. वहीं, दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. कल रात सीएम के वकील सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के घर पहुंचे ​थे और तुरंत सुनवाई की मांग की थी.

केजरीवाल को हिरासत में देने का अनुरोध करेगी ED

सूत्रों के अनुसार, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी से पहले ED केजरीवाल से पूछाताछ कर सकती है और सुबह में एक बार फिर उनका मेडिकल चेकअप होगा. उसके बाद सुबह 10:30 बजे के आसपास केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जा सकता है. ईडी केजरीवाल से पूछताछ के लिए हिरासत में देने के लिए कोर्ट से अनुरोध करेगी.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, डायरी नंबर-13598/2024

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. उनके वकील सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. कल रात तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए उनको डायरी नंबर-13598/2024 अलॉट कर दिया गया था.

22 मार्च शुक्रवार आज का अंक ज्योतिष, जाने लक्की नंबर शुभ रंग

BJP के खिलाफ आप का प्रदर्शन

वहीं अपने मुखिया केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस मुद्दे पर केजरीवाल को कांग्रेस समेत I.N.D.I. गठबंधन के दलों का समर्थन मिल सकता है.

कल दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को ED की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत नहीं दी थी, उसके बाद शाम को ईडी ने सिविल लाइंस स्थित आवास से उनको गिरफ्तार कर लिया. फिर केजरीवाल को ईडी दफ्तर ले जाया गया, जहां पर आरएमएल के डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया.ED के अधिकारियों ने केजरीवाल से खाने के लिए पूछा तो उन्होंने मना कर दिया. कल रात केजरीवाल से कोई पूछाताछ नहीं की गई. हालांकि गिरफ्तारी से पहले ED ने उनसे पूछताछ की थी. दिल्ली के शराब घोटाला मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी हुई है.

https://www.facebook.com/webmorcha

22 मार्च शुक्रवार आज का अंक ज्योतिष, जाने लक्की नंबर शुभ रंग

22 मार्च शुक्रवार आज का अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। इसी के साथ जानिए का पंचांग Aaj ka Panchang 22 March 2024 तारीख आज का अंक ज्योतिष 22 मार्च शुक्रवार …

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

दिनभर आपका समय जरूर कामों में बीतेगी लेकिन हर चीज़ की अधिकता भी अच्छी नहीं होती, इसलिए संतुलन बनाकर रखें। आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। लोगों तक अपनी रचनात्मकता पहुंचाने का प्रयास होगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 2

आपको आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकताी है। समय का उपयोग शांति और आराम के लिए करें। बदलाव ज़रूरी है किंतु इस संकट में आपका परिवार आपका समर्थन करेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग-  पीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 3

आज आय के नए-नए स्त्रोत विकसित होने का मौका मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन मिला जुला बीतेगा। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। संपत्ति, धन और पैसा सब मिलेगा, बस उनका प्रयोग सोच समझकर करें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

आज के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते है। गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

आज आपको अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। कर्ज से बचना होगा। बेकार की चीजों में अपना समय बर्बाद न करें। आपको अपने ऊपर सयंम रखना होगा और बहुत ही सोच विचार करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर होगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। काम में आपका अधिक समय व्यतीत होगा किन्तु अपनी मेहनत से आप जल्द ही प्रतिस्पर्धा से बाहर निकल जाएंगे। आज के दिन आप अपने सभी काम पूरा करेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आपको आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपका भविष्य बहुत रोशन है। अवसर और भाग्य दोनों आपकी ही तरफ है। परिश्रम करें और विजय हासिल करें। बड़े सपने देखने वालों के सभी सपने हमेशा पूरे होते हैं।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

आज घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझ कर धन खर्चें। लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली समय के अधिकारी हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार 22 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि और ग्रह

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार 22 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 22  मार्च 2024 गुरुवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 12:56 से 12:45 तक रहेगा।  राहुकाल 10:50 से 12:20 तक रहेगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है।

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

आज पंचांग- 22 मार्च 2024

विक्रम संवत – 2080, अनला

शक सम्वत – 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत – फाल्गुन

अमांत – फाल्गुन

तिथि

आज शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- मार्च 22 04:44 AM- मार्च 23 07:17 AM

नक्षत्र

मघा – मार्च 22 01:27 AM- मार्च 23 04:28 AM

आज योग

धृति – मार्च 21 05:42 PM- मार्च 22 06:35 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

आज सूर्योदय – 6:33 AM

सूर्यास्त – 6:34 PM

आज चन्द्रोदय – मार्च 21 3:27 PM

चन्द्रास्त – मार्च 22 4:54 AM

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

अशुभ काल

आज राहू – 10:57 ए एम से 12:28 पी एम

यम गण्ड – 03:31 पी एम से 05:02 पी एम

कुलिक – 07:54 ए एम से 09:25 ए एम

दुर्मुहूर्त – 08:49 ए एम से 09:37 ए एम, 12:52 पी एम से 01:41 पी एम

वर्ज्यम् – 02:57 पी एम से 04:45 पी एम

आज शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 12:09 PM- 12:57 PM

आज अमृत काल – 01:46 ए एम, मार्च 23 से 03:34 ए एम, मार्च 23

आज ब्रह्म मुहूर्त – 04:56 AM- 05:44 AM

शुभ योग

आज रवि योग- 04:28 ए एम, मार्च 23 से 06:21 ए एम, मार्च 23

Holi Colours rashi: होली पर राशि के मुताबिक करें रंगों का उपयोग, चमकेगी भाग्य

https://www.facebook.com/webmorcha

राजनांदगांव से Bhupesh की टिकट काटने उठी मांग, कांग्रेस नेता ने खरगे को लिखा पत्र, कहा- पूर्व CM पर लगे आरोपों से बदनाम हुई पार्टी

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व CM और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है। दरअसल भूपेश बघेल इन दिनों न सिर्फ भाजपा के निशाने पर हैं, बल्कि अपने ही नेताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। एक के बाद एक पूर्व CM बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं और तो और अब राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग होने लगी है। भूपेश बघेल की टिकट काटने को लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता और PCC डेलीगेट्स रामकुमार शुक्ला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है।

कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को लिखे पत्र में कहा, महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR दर्ज होने से कांग्रेस की बदनामी हुई है। उन्होने कहा, भूपेश बघेल के कारण लोकसभा की सभी सीटें प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल की जगह स्‍थानीय नेता को टिकट दी जाए।

मंच पर सामने आई कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह

बतादें कि कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब मंचों पर खुलकर सामने आ रही है। सीट बदलने के बाद कांग्रेसी नेता अपने ही घर में घिर रहे हैं। राजनांदगांव की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस के भीतर उपजे इस अंतर्कलह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हो सके, वे जनता के क्या होंगे। इस मामले पर पूर्व CM को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

इससे पहले भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की चुनावी सभा में कहा था कि CM, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 व नंबर-2 भी आ जाए कांग्रेस को राजनांदगांव से कोई हरा नहीं सकता। राजनीतिक हालातों पर गौर करें तो कांग्रेस का सीट बदलने का फार्मूला ज्यादा कारगर होता दिखाई नहीं दे रहा है। दो दिन पहले राजनांदगांव में कार्यकर्ता द्वारा पूर्व CM पर ऊंगली उठाई गई।

CM ने कहा- धोखे को जनता ने पहले ही पहचान लिया था

CM विष्णुदेव साय ने पूर्व CM भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा कि वो अपने अंहकार में कहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नही गई। छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और मोदी की गारंटी पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे।

कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता : भूपेश बघेल

पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा था कि यदि कांग्रेस के साथी अपनी पूरा ताकत से लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाए तो यहां CM, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 और नंबर-2 भी आ जाएं तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता।

भूपेश बघेल पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार, कभी भी ED कर सकती है कार्रवाई

https://www.facebook.com/webmorcha

21 मार्च का Ank jyotish: जानें गुरुवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

21 मार्च का Ank jyotish द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। जानें 21 मार्च का Ank jyotish… साथ जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

Ank jyotish बदलाव आपके निकट है, इसके लिए तैयार रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है। डॉक्टर की सलाह के लिए उससे मिलें। सभी निर्णय ध्यान से लें इससे धोखाधड़ी या ठगी से बचा जा सकता है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 2

नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। Ank jyotish  जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। आज जीवन में कुछ बड़ा करने का प्रयास करें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 3

Ank jyotish  आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही या फिजूल खर्ची से बचें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

आपकी सेटिंग्स के बारे में सतर्क और जागरूक होने से दुर्घटनाओं या चोरी से बचा जा सकता है। Ank jyotish  आपका घर आना आपके घरवालों के लिए त्यौहार की तरह है, इस समय का आनंद लें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Chanakya Niti: जीवन में तनाव से रहना है दूर तो इन लोगों से बना लें दूरी!

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

Ank jyotish  किसी ज़रूरतमंद की मदद करें इससे आपकी मित्रता मजबूत होगी। दूसरों की बातों को सुनना आपकी अधिकतर परेशानियों को दूर करेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। Ank jyotish  विभिन्न तरीकों से आपकी रचनात्मकता लोगों तक पहुंचेंगी। हर चीज़ की अधिकता भी अच्छी नहीं होती, इसलिए संतुलन बना कर रखें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

Ank jyotish  पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

Ank jyotish  अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें! ऐसा प्रतीत होता है कि हर चीज़ आपके जीवन में गहरी छाप छोड़ती है। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

हाल ही में हुए नुकसान के लिए आप दोषी महसूस कर सकते हैं। Ank jyotish  अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj Ka Panchang: आज 20 मार्च 2024 का जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल

https://www.facebook.com/webmorcha

Aaj Ka Panchang: आज 20 मार्च 2024 का जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल

Aaj Ka Panchang: आज 20 मार्च 2024 का जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल

Aaj Ka Panchang आज 21 मार्च 2024 गुरुवार का दिन है जिस पर फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार इस तिथि पर नरसिंह द्वादशी का व्रत किया जाएगा। इसके साथ ही आज आमलकी एकादशी का पारण भी किया जाएगा। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं Aaj Ka Panchang आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।

Aaj Ka Panchang पंचांग- 20 मार्च 2024

विक्रम संवत – 2080, अनला

शक सम्वत – 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत – फाल्गुन

अमांत – फाल्गुन

Aaj Ka Panchang तिथि

शुक्ल पक्ष एकादशी- मार्च 20 12:22 AM- मार्च 21 02:23 AM

शुक्ल पक्ष द्वादशी- मार्च 21 02:23 AM- मार्च 22 04:44 AM

Aaj Ka Panchang नक्षत्र

पुष्य – मार्च 19 08:10 PM- मार्च 20 10:38 PM

आश्लेषा – मार्च 20 10:38 PM- मार्च 22 01:27 AM

योग

अतिगण्ड – मार्च 19 04:36 PM- मार्च 20 05:00 PM

सुकर्मा – मार्च 20 05:00 PM- मार्च 21 05:42 PM

जानें आज का पंचाग और शुभ मुर्हूत
Know today’s Panchang and auspicious time

Aaj Ka Panchang सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:34 AM

सूर्यास्त – 6:34 PM

चन्द्रोदय – मार्च 20 2:33 PM

चन्द्रास्त – मार्च 21 4:19 AM

Aaj Ka Panchang अशुभ काल

राहू – 12:34 PM- 2:04 PM

यम गण्ड – 8:04 AM- 9:34 AM

कुलिक – 11:04 AM- 12:34 PM

दुर्मुहूर्त – 12:10 PM- 12:58 PM

वर्ज्यम् – 04:59 AM- 06:45 AM

Aaj Ka Panchang शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – Nil

अमृत काल – 03:34 PM- 05:20 PM

ब्रह्म मुहूर्त – 04:57 AM- 05:45 AM

Weekly Rashiphal: होली के पहले इन जातकों का खुलेगा किस्मत, जानें मेष से मीन राशि तक इस सप्ताह किस-किस की भाग्य होंगे बुलंद

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद बैठ पिए शराब और दोस्त का काट दिया गला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महासमुंद। मंगलवार को महासमुंद के समीपस्थ ग्राम नांदगांव में हुए नग्न हालत में निर्मम हत्या की पुलिस ने खुलासा कर दी है। पुलिस ने उनके के ही एक मित्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गंभीरत से इस घटना की जांच करते हुए घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित की।

महासमुंद पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक रात्रि में लगभग साढ़ नौ बजे पानी पाउच, डिस्पोजन, चखना लेने गांव के बिहारी दुकान में गांव के प्रेम जांगडे के साथ पहुंचा था। मृतक को आखरी बार प्रेम जांगडे के साथ देखने से प्रेम जांगडे पर संदेह होने पर पुलिस की टीम के द्वारा प्रेम जांगडे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा।

चखना, डिस्पोजल, पानी पाउच ने खोला राज

महासमुंद पुलिस टीम द्वारा पूछताछ संतोषप्रद जवाब नही मिलले से बारिकी एवं कडाई से पूछताछ बताया कि मृतक पूनम पटेल के साथ शराब पीने हेतु बिहारी दुकान से चखना, डिस्पोजल, पानी पाउच लेकर गांव के फतौव्वा तलाब के पास शराब पीने के लिए जाना और दोनो मिलकर शराब पीना। शराब पीने के दौरान दोनो आपसी विवाद होना और मृतक द्वारा अश्लील गाली गलौच करना जिससें गुस्से में आकर हाथ मुक्का से मारना और नाक मूंह से खुन निकलने लगा जिससे मृतक बेहोश होकर जमीन में गिर गया।

नग्न हालत
महासमुंद में युवक की हत्या, नग्न हालत में मिली लाश, पुलिस

लाश को बेशरम में झाड़ी में छूपाया

इसी बीच पाकिट में रखे ब्लैड नुमा कटर को निकालकर मृतक पूनम पटेल का गला को काट देना और मृतक का मृत्यु हो जाने पर उसे शव को छुपाने के नियत से अपने कन्धें में उठाकर तलाब के बीचों बीच ले जाना, इसी बीच दोनो नशे में होने से रास्ते दोनो गिर जाना से मृतक के शव घसिटते हुये बेसरम के झाडियों के पास फेक देना बताया और अपराध करना स्वीकार किया और घटना में पहने खून लगे कपडे जला देना बताया।

महासमुंद पुलिस टीम के द्वारा आरोपी प्रेम जांगडे पिता श्रवण कुमार जांगडे ग्राम नांदगाव थाना के पास से प्रयुक्त 01 नग ब्लैड नुमा कटर तथा घटना के समय पहने अधजला कपडा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूध्द थाना सिटी महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही किया गया।

नशे में युवतियों का सड़क पर हंगामा, देखें हाईवोल्टेज ड्रामे का Video

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद में युवक की हत्या, नग्न हालत में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

नशे में युवतियों का सड़क पर हंगामा, देखें हाईवोल्टेज ड्रामे का Video

छग सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो युवतियों के हाईवोल्टेज ड्रामा का Video सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. इस Video में नशे में धुत दो युवतियां बारिश के बीच सड़क पर जमकर हंगामा करते दिख रही. यह वीडियो सरगुजा के गांधीनगर का बताया जा रहा।

यहां देखें वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। (webmorcha.com) इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

भूपेश बघेल पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार, कभी भी ED कर सकती है कार्रवाई

https://www.facebook.com/webmorcha

भूपेश बघेल पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार, कभी भी ED कर सकती है कार्रवाई

रायपुर। महादेव ऐप मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) और रायपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) आमने-सामने हैं। चार मार्च को ईओडब्ल्यू रायपुर ने पूर्व CM भूपेश बघेल, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल और 18 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और विश्वास का उल्लंघन जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

यह कार्रवाई ED द्वारा राज्य पुलिस को भेजे गए एक संदर्भ पत्र पर आधारित थी। इसमें केंद्रीय एजेंसी ने अपनी जांच के निष्कर्षों को साझा किया और बघेल और कई नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की। सूत्रों से ऐसी जानकारी आ रही है कि जल्द ही ED महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामलें में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को गिरफ्तार कर सकती है।

लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना अब भी बाकी है। ऐसा भी माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी ED की कार्रवाई का रोड़ा बन रहे है जिसकी वजह से ED की सीधी कार्रवाई की दिशा थोड़ी टेढ़ी-मेढ़ी होती नज़र आ रही है। फिलहाल भूपेश बघेल की गिरफ्तारी का समय ED की निश्चित कर सकती है।

रायपुर, धमतरी, महासमुंद, समेत यहां आज भी भारी बारिश IMD का अलर्ट

हालाकिं ईओडब्ल्यू ने कथित तौर पर जाने-माने नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों का नाम लेने से परहेज किया। इसमें केवल अज्ञात सिविल सेवकों, पुलिस अधिकारियों और विशेष कर्तव्यस्थ पर एक अधिकारी का उल्लेख था। FIR न केवल लोकसभा चुनाव से पहले बघेल के लिए परेशानी खड़ी करती है, बल्कि ईओडब्ल्यू पर भी सवाल उठाती है, क्योंकि फिलहाल उसका  ED साथ टकराव चल रहा फ्री प्रेस जर्नल ने गिरफ्तार आरोपी चंद्र भूषण वर्मा का बयान हासिल किया है।

अपने बयान में, राज्य खुफिया ब्यूरो में एक सहायक उप-निरीक्षक, वर्मा ने कहा कि चंद्राकर और उप्पल ने अपने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को रोकने के लिए कई शीर्ष-रैंकिंग पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं को संरक्षण राशि का भुगतान किया। वर्मा ने कथित तौर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने के लिए हवाला नेटवर्क में धन के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान की।

उन्होंने शीर्ष नौकरशाहों के साथ पैसों के आदान-प्रदान का विवरण भी दिया और यह रायपुर पीएमएलए अदालत में ED द्वारा दायर अभियोजन शिकायत का हिस्सा है। वर्मा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में शीर्ष अधिकारियों को नवंबर-दिसंबर 2021 से जून 2023 तक हर महीने पैसा मिला। छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त एसपी (इंटेलिजेंस) और रायपुर के अतिरिक्त SP अभिषेक महेश्वरी को कथित तौर पर ऐप प्रमोटरों से प्रति माह 35 लाख रुपये मिलते थे।

कांग्रेस के 5 साल में अपने ही कार्यकर्ता हुए प्रताड़ित, देखें वीडियों, CM साय ने कसा तंज

इसके अतिरिक्त, चंद्राकर और उप्पल ने माहेश्वरी को रामायण एन्क्लेव, काम दिया। शंकर नगर, रायपुर में एक फ्लैट खरीदने के लिए वित्त पोषित किया। वह वर्तमान में एडिशनल एसपी बिलासपुर (ग्रामीण) के पद पदस्थ है।

अजय यादव, आईपीएस, जो इंटेलिजेंस आईजी थे, को कथित तौर पर प्रति माह 20 लाख रुपये मिलते थे। वह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू), नवा रायपुर में आईजीपी के रूप में तैनात हैं। आईपीएस प्रशांत अग्रवाल, जो एसएसपी रायपुर और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और ईओडब्ल्यू के प्रमुख थे, को कथित तौर पर प्रति माह 20 लाख रुपये मिलते थे। वह अब बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (सीएएफ) के पद पर तैनात हैं संजय ध्रुव, जो दुर्ग के अतिरिक्त एसपी थे, को कथित तौर पर प्रति माह 25 लाख रुपये मिलते थे।

महादेव ऐप भूपेश बघेल
महादेव ऐप

पूर्व CM भूपेश पर 420 केस दर्ज, 508 करोड़ लेने के आरोप! जानें पूरी स्टोरी

वे वर्तमान में सहायक महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ हैं। एसएसपी दुर्ग और रायपुर को प्रति माह 10 लाख रुपये मिलते थे। सूत्रों से पता चला है कि 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख और 2001 बैच के अधिकारी आनंद छाबड़ा को भी कथित तौर पर पैसे मिले थे। यही नहीं, छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक सिविल सेवक सौम्या चौरसिया, जो सरकार में उप सचिव के रूप में कार्यरत थे और वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन मामले से जुड़े पीएमएलए मामले में जेल में हैं, को कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। महादेव प्रमोटर्स से प्रति माह।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के ओएसडी सूरज कुमार कश्यप को कथित तौर पर 35 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान प्राप्त हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये मिले थे। इन शीर्ष अधिकारियों के अलावा, 40 से अधिक अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कथित तौर पर महादेव सिंडिकेट में शामिल थे।

https://www.facebook.com/webmorcha

रायपुर, धमतरी, महासमुंद, समेत यहां आज भी भारी बारिश IMD का अलर्ट

रायपुर। IMD ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार दिन भर भारी बारिश हुई और आंधी तूफ़ान भी चला। आज रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है और लोगों को मार्च के महीने में मानसून और ठंड दोनों का एहसास एक साथ हो रहा है। इसी कड़ी में आज भी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

छत्तीसगढ़ आज
बारिश

मौसम विभाग IMD ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है। बता दें कि, मौसम विभाग ने 15 मार्च को ही पांच दिन का अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने,आंधी तूफ़ान चलने और बारिश की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग IMD ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, धमतरी, महासमुंद, भाटापारा समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

20 March ka Panchang: आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

https://www.facebook.com/webmorcha