रायपुर। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों सहित सर्वसंबंधितों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।
राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल
तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी, यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा।
नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया
अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।
राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य निगरानी एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि तथा जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर सदस्य होंगे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव रहेंगे, योजना के सघन क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा करेगी। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगी।
स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा
जिला में जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा शहरी क्षेत्रों के लिए आयुक्त व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरीय निकाय सहायक नोडल अधिकारी होंगे। योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा। हितग्राहियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं भुगतान की स्वीकृति हेतु ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से सक्षम अधिकारी होंगे।
रायपुर। रविवार देर रात राज्य सरकार की तरफ से IPS का तबादला लिस्ट जारी कर दिया गया। गृह विभाग ने प्रदेश भर में पुलिस विभाग में बड़ा तबादला करते हुए 46 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों को नई पदस्थापना दी हैं। ज्यादातर जिलों के SP को भी बदल दिया गया हैं। डेपुटेशन पर गए अमरेश मिश्रा को भी केंद्र से बुला लिया गया हैं, उन्हें रायपुर का IG बनाया गया हैं। तो वही रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल को बस्तर भेज दिया गया हैं।
ank ganit: 05 फरवरी: अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। (ank ganit) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12 है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …
अंक 1
इस समय आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। (ank ganit) जीवन का पूरा आनंद लें लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें। रोमांस के लिए समय निकालें, क्योंकि रिश्तों के लिए अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
सोमवार को पूरा दिन भाग्य आपके पक्ष में रहेगी और आपको अनंत संभावनाएं मिलेंगी। (ank ganit) अपने दिल की सुनें और उसके बाद किसी नए कार्य को शुरू करें। आज किसी भी व्यक्ति पर आंखे मूंद कर विश्वास न करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
अभी आपका दिमाग केवल घर पर केंद्रित है। (ank ganit) माता पिता को आपकी सहायता की ज़रूरत होगी। घरेलू मामलों को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालें। एक ही समय में कई सारी जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों में असहज़ महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
मनाही करना सीखों, ऊर्जा से भरे हुए होने के कारण आज आपका काम आपको ख़ुशी देगा। (ank ganit) भावनाओं के बढ़ने के कारण आप अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 5
आज आप प्रतिबंधों या जटिलताओं से घिरा हुआ महसूस करेंगे। (ank ganit) भीड़ में अकेलापन महसूस होना छोटी बात नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और कुछ पसंद न हो तो ना कहना सीखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 6
महीने के यह दिन परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं। (ank ganit) आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं। आपकी सफलता में आपके सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का खास स्थान होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 7
यात्रा के दौरान होने वाली जटिलताओं से आप घबरा सकते हैं। (ank ganit) स्थिति को बेहतर बनाएं और मित्रों व परिवार के साथ भोजन, शो या संगीत के कार्यक्रम का आनंद लें। किसी करीबी की स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
अंक 8
अपनी चिंताओं के बारे में दूसरों को बताएं और उनके विचारों को सुनें। (ank ganit) अपने रोजाना जीवन से कुछ समय निकालें और नेट सर्फिंग, छोटी यात्रा या पार्टी करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9
प्रियजनों का साथ, इस आनंद को और अधिक बढ़ा देगा। (ank ganit) खुद पर भरोसा रखें और इस समय का मज़ा लें। आज किसी भी सौदे या बिक्री के फायदे और कमजोरियों का मूल्यांकन करने के लिए समय निकालें। बैठकें किसी नयी शुरुआत या अनुबंध का कारण बन सकती हैं।
Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): 5 फरवरी से 11 फरवरी 2024 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
मेष
इस राशि के लोगों के लिए इस Week अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए कई अवसर आएंगे लेकिन उन्हें भुनाने के लिए आपको आलस्य और अभिमान से तौबा करना होगा, अन्यथा आपको बाद में पछताने के सिवा कुछ भी नहीं मिलने वाला है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है अथवा उनकी पढ़ाई में कुछ एक बड़ी अड़चनें आ सकती हैं।
Week के आरम्भ में पुराने मित्रों आदि से मिलने-जुलने के कार्यक्रम बनेंगे। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ एक बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की चुनौती आपके सामने रह सकती है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अतिरिक्त परिश्रम करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी सभी चालों को नाकाम करने में कामयाब हो जाएंगे।
वीक के उत्तरार्ध में धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी को धन उधार देने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस Week जोखिम भरी डील करने से बचना चाहिए। हालांकि विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार में परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अधिक भागदौड़ या काम की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना चढ़ाकर उनके मंत्र ‘ॐ नमो हनुमते भय भंजनाय, सुखं कुरु फट् स्वाहा’ का जप करें।
वृषभ
इस राशि के लोगों के लिए यह Week मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ही बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि जान है तो जहान है। ऐसे में इस सप्ताह भूलकर भी किसी शारीरिक समस्या को इग्नोर करने की गलती न करें अन्यथा उसके इलाज के लिए आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस Week आपको काजकाज की थकान, मौसम जनित बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से कष्ट मिल सकता है।
वीक के आरंभ से ही कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी परेशानी का कारण बनेंगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी अथवा सीनियर के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है अथवा आप पर कोई गलत आरोप लगा सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
लाभ की दृष्टि से इस Week कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आय के मुकाबले व्यय ज्यादा होगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। अपने रिश्ते का बेवजह का प्रदर्शन अथवा उतावलापन आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकता है। एक छोटी सी गलती के रिशतों मे खटास का बड़ा कारण बन सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: रोजाना भगवान सूर्य को अर्घ्य दें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।
मिथुन
इस राशि के लोगों की इस Week बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको किसी भी व्यक्ति के साथ बेहद सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी विनम्रता और व्यवहार कुशलता आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। Week के प्रारंभ में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है जो आपके करियर और कारोबार को आगे में बढ़ाने काफी मददगार साबित हो सकता है।
वीक के मध्य में भाग्य के सहयोग से कार्यों में प्रगति होगी। अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान धार्मिक आयोजन में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान परिवार के संग तीर्थाटन का कार्यक्रम बन सकता है।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता नजर आएगा। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग बना रहेगा।
उपाय: रोजाना गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।
कर्क
इस राशि के जातकों के लिए यह Week मिश्रित फलदायक है। सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध का समय थोड़ा बेहतर रह सकता है लेकिन पूवार्ध में आपको अपने किसी भी कार्य को करते समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको कामकाज में अचानक से आने वाली समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान बहुत धैर्य और शांति के साथ अपना कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करना लाभप्रद रहेगा।
Week उच्चाधिकारियों एवं घर-परिवार के सदस्यों को मिलाकर चलें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी और आपको Week के उत्तरार्ध में आपका कारोबार एक बार फिर से पटरी पर आता हुआ नजर आएगा।
अगर आप किसी के सामने अपने प्रेज का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए, अन्यथा आपकी बनती बात बिगड़ सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर पर शक करने से बचें और उसके साथ अच्छी तरह से बात-व्यवहार करें। इस सप्ताह जीवनसाथी की स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय- रोजाना देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।
सिंह
इस राशि के लोगों को इस Week ‘हारिए न हिम्मत और बिसारिए न राम’का महामंत्र हमेशा याद रखना होगा। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है लेकिन इतना भी नहीं कि आप जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का समाधान न खोज सकें। सिंह राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने इष्टमित्रों और अपने वरिष्ठ लोगों को मिलाकर चलते और उनकी उचित सलाह को इग्नोर नहीं करते हैं तो निश्चित रूप से वे अपनी सभी चुनौतियों को पार करते हुए किसी भी कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Week के पूर्वार्ध में किसी भी काम को करते और धन आदि का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। इस दौरान कोई भी कार्य जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में न करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागज संबंधित कार्य समय पर पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
वीक के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी या किसी अन्य कार्य में धन का अपव्यय होने की आशंका बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बातों को बेहतर बनाने के लिए वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: रोजाना श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पीले पुष्प और पीले फल अथवा मिठाई का भोग लगाकर नारायण कवच का पाठ करें।
कन्या
इस राशि के लोगों को इस Week किसी भी कार्य को जल्दबाजी या लापरवाही से करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें लाभ की जगह बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। करियर-कारोबार की दृष्टि से इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोग इस दौरान किसी गलती के कारण अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। इन मामलों के निबटारे के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
Week के मध्य में सेहत और संबंध को लेकर विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति अथवा पड़ासियों आदि से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। अनावश्यक खर्च के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान अपने करियर अथवा कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला भावनाओं में बहकर अथवा क्रोध में लेने से बचें। अपने शुभचिंतकों से सलाह मशविरा करके ही निर्णय लेना श्रेयस्कर रहेगा। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं।
वाहन खूब सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं न करें और किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। खट्टी मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय- रोजाना तुलसी जी की सेवा करें तथा दैनिक पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ अवश्य करें।
तुला
इस राशि के लोगों के लिए यह Week विगत सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ और फलप्रद रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे, जिसके चलते आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आपका डंका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बजता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों को शिकस्त देते हुए अपेक्षित परिणाम को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति के योग हैं।
सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और उनकी मदद से बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि के योग बनेंगे। जिससे उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में दबदबा बना रहेगा। व्यवसायियों के लिए भी समय अनुकूल है। बाजार में फंसा धन आसानी से निकल आएगा और व्यापार में होने वाले लाभ से आप संतुष्ट रहेंगे।
Week के उत्तरार्ध में आप व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों या फिर विशेषज्ञों की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पाटर्नर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: रोजाना शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
Weekly Horoscope
वृश्चिक
इस राशि के लोगों के लिए यह Week थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बेवजह के खर्च और कामकाज में आने वाली अड़चनों के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान आपकी भाई-बहन अथवा परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस Week बेवजह के झमेलों से दूर हटकर अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए सकारात्मकता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको जहां करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के नये अवसर प्राप्त होंगे तो वहीं दूसरी ओर किसी सरकारी निर्णय अथवा कोर्ट-कचहरी के फैसले से राहत का अनुभव भी होगा।
इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर बड़ा मददगार साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग समर्थन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु
इस राशि के लोगों इस Week अपने सभी कार्य को बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बेवजह की देरी अथवा लापरवाही के चलते न सिर्फ आपकी प्रतिष्ठा पर आंच सकती है, बल्कि आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आपकी योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति है और आप इस सप्ताह अपनी उर्जा और समय का प्रबंधन करते हुए अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको अपने कार्यों में अपेक्षित सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
नौकरीपेशा लोगों को Week के मध्य में आन्तरिक राजनीति के चलते कार्यक्षेत्र में कुछ एक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अंतत: प्रबंधन एवं उच्चाधिकारियों की मदद से सभी परेशनियों से उबर जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कारोबारी मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
अचानक से किसी तीर्थ अथवा पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद अचानक मुलाकात संभव है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगी। इस सप्ताह पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: रोजाना केले के पेड़ पर जल अर्पित करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर
इस राशि के लोगों के लिए यह Week शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह के प्रारंभ में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बड़ी उलब्धि में बतौर टीम मेंबर आपका बड़ा योगदान रहेगा, जिसके लिए सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के कद एवं पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मनचाहे जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। चूंकि समय अनुकूल चल रहा है इसलिए न करियर बल्कि कारोबार में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
इस Week व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं कारोबार में प्रगति और बड़े लाभ दिलाने वाली रहेंगी। सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। Week के उत्तरार्ध में आप घर की साज-सज्जा अथवा वाहन आदि के क्रय पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। समाजसेवा से जुड़े लोगों को इस दौरान उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है।
राजनीति से जुड़े लोगों का पार्टी के भीतर कद और पद बढ़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल साबित होने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास बना रहेगा। माता-पिता की तरह से पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: रोजाना हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।
कुंभ
इस राशि के लोगों के लिए यह Week मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने घर की मरम्मत अथवा अन्य कार्यों में अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान कुछ एक घरेलू चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी खटाई में पड़ सकते हैं।
कुंभ राशि के जातकों के लिए Week के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम हैं, इस दौरान उनका मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
जातकों को इस Week के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद अथवा अन्य किसी मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी। कुंभ राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में बहुत सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़ें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें तथा उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: रोजाना हनुमान उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल अथवा काले जूते का दान करें।
मीन
इस राशि के लोगों के लिए यह Week गुडलक हुए है। इस सप्ताह आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी। आपके छोटे से प्रयास से बड़े से बड़ा काम पूरा होता नजर आएगा। इष्ट-मित्र तन-मन-धन से अपना सहयोग प्रदान करेंगे। किसी बड़े निर्णय को लेते समय पिता का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। Week के मध्य में सरकारी निर्णय से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अपेक्षित प्रगति एवं लाभ की प्राप्ति होगी, जिसके चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात संभव है।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान धन की आवक बनी रहेगी और आपका व्यय भार घटेगा। किसी नई योजना से जुड़कर आपको कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह सत्ता-सरकार के किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ होने के योग बन रहे हैं। मसलन, यदि आपने किसी कांट्रैक्ट को पाना चाह रहे थे तो आपको वह मिल जाएगा।
कारोबार आदि के लिए यदि आपने लोन अप्लाई किया था तो वह पास हो जाएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: रेाजाना रसोई में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में PM नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी की जा रही है। CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 05 से 20 फरवरी से आन लाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आई.डी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लॉगिन आई.डी से आवेदन कर सकेंगे।
पात्रता शर्तें
महतारी वंदन योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्तो में महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष विवाहित महिला की आयु 01 जनवरी 2024 से 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकसुदा, परित्यक्त महिला भी पात्र होंगी।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रूपए की प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि डी.बी.टी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरण किया जाएगा। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाली ऐसी महिलाएं जिन्हे प्रतिमाह 1000 रूपए से कम राशि मिल रही है, उन्हें योजना के लिए पात्र होने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी, जिससे उन्हें अधिकतम 1000 रूपए मासिक राशि प्राप्त हो सकेगी।
आनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल एवं एप्प-
महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन निःशुल्क होगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन भरने के लिए पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा योजना के लिए बनाए गए मोबाईल एप्प पर भी आवेदन जमा किया जा सकता है। योजना के लिए आवेदन 05 फरवरी से लिए जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 होगी।
ये दस्तावेज जमा करने होंगे-
आवेदन करते समय हितग्राहियों को स्वयं का सत्यापित किया हुआ पासपोर्ट साइज की फोटो, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, मतदाता परिचय पत्र में से कोई भी एक, स्वयं एवं पति का आधार कार्ड, स्वयं एवं पति का पैन कार्ड (यदि हो तो), विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी वार्ड अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र हेतु 10 अथवा 12 की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परिचय पत्र, ड्राईविंग लाइंसेस में से कोई एक, बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा अथवा शपथ पत्र जमा कराना होगा।
राज्य स्तर पर महिला बाल विकास नोडल विभाग-
महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास को बनाया गया है। जिला स्तर पर सभी जिलों के कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। शहरी क्षेत्रों में आयुक्त नगर निगम तथा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
वरिष्ठ BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आइए जानते हैं लालकृष्ण आडवाणी का राम रथयात्रा ने पूरे देश को राममय कर दिया था। इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रथ में मौजूद थे।
1980 की शुरुआत में विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम जन्मभूमि के स्थान पर मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन की शुरुआत करने लगी। उधर आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा राम मंदिर आंदोलन का चेहरा बन गई। आडवाणी ने 25 सितंबर, 1990 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमनाथ से राम रथ यात्रा शुरू की थी। जिसमें देश के कई राज्यों में यात्रा पहुंची। इसी तारतम्य में यात्रा छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले बागबाहरा, खरियाररोड से होकर ओडिशा पहुंची थी। इस अवसर पर रथ यात्रा का गांव-गांव में भव्य स्वागत की गई थी।
यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रथ में मौजूद थे
आडवाणी के बारे में 10 खास बातें:
आडवाणी ने कराची में स्कूल सेंट पैट्रिक हाईस्कूल में पढ़ाई की है।
1947 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सचिव बने थे।
1970 में पहली बार आडवाणी राज्यसभा के सांसद बने थे।
आडवाणी एक फिल्म समीक्षक रह चुके हैं। उन्हें चॉकलेट, फिल्मों और क्रिकेट का बहुत शौक है।
1944 में उन्होंने कराची के मॉडल हाईस्कूल में एक अध्यापक के तौर पर नौकरी की थी।
आडवाणी ने एक किताब लिखी है जिसका नाम- माई कंट्री, माई लाइफ है।
सभी को चौंकाते हुए 2013 में उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
1980 में भारतीय जनता पार्टी बनने के बाद से उन्होंने सबसे ज्यादा समय तक पार्टी के अध्यक्ष का पद संभाला था।
आडवाणी अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा रथ यात्राएं निकाल चुके हैं। जिनमें ‘राम रथ यात्रा’, ‘जनादेश यात्रा’, ‘स्वर्ण जयंती रथ यात्रा’, ‘भारत उदय यात्रा’ और ‘भारत सुरक्षा यात्रा’ ‘जनचेतना यात्रा’ प्रमुख हैं।
यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रथ में मौजूद थे
ank ganit: 04 फरवरी: अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। (ank ganit) यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12 है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …
अंक 1
अभी आप फ्रेश विचारों से भरे हुए रचनात्मक मूड में हैं। (ank ganit) इन विचारों को समूहों और क्लबों में दूसरों के साथ शेयर करें। किसी खास रिश्ते के समाप्त होने पर परिस्थिति को अच्छे तरीके और कूटनीति से संभालें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
किसी भी निर्णय को लेते हुए अपने साहस पर भरोसा करें। (ank ganit) आज आपके सपने सच हो सकते है। अपने आकर्षण और करिश्मे के साथ आप सबका दिल जीत लेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आपके माता पिता को किसी संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे घर झगड़ें हो सकते हैं। (ank ganit) मरम्मत और नवीनीकरण की भी संभावना है हालाँकि ये महंगा होगा लेकिन काम पर आपके प्रयासों को जल्द ही इनाम मिलेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
प्रशंसा और विश्वास भरे कुछ शब्द आपको प्रोत्साहित करेंगे । (ank ganit) आज आपके अनुशासित प्रयासों के लिए शानदार पुरस्कार मिलने वाला है। जो भी आपको प्राप्त होगा, आप उसके हकदार हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 5
बढ़िया भाग्य आपके साथ है जिसमें यात्रा या आर्थिक लाभ की संभावना है। (ank ganit) प्रियजन, अध्यापक या पड़ोसी से विवाद आपके जीवन में तनाव पैदा करेगा। लेखन या कला के बारे में अपनी चिंताओं को पूरी तरह से व्यक्त करें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6
नए मौके या नया करियर भी आपको जल्दी ही मिलेगा। (ank ganit) अतीत की व्यस्त गतिविधियों के बाद आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। यह शांति भरे क्षण आपके लिए फायदेमंद है। आज काम में शानदार प्रदर्शन करने के साथ साथ हर काम समय पर पूरा करेंगे।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7
मित्रों और परिवार के साथ भोजन शेयर करने के लिए समय निकालें। (ank ganit) इससे आपको उस रहस्य या नुकसान के बारे बताने का मौका मिलेगा जिससे आप चिंतित हैं। पैसा अभी आपके तनाव का कारण बन सकता है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8
आमदनी के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। (ank ganit) दूसरों से अपने मनोभाव को बाँटने और उन्हें समझने की कोशिश करे। आज आपकी प्राथमिकता आपका परिवार होगा। आप इस मनोरंजक और उत्कृष्ट समय को खुल कर जियेंगे।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
तोलमोल और सोच समझ कर शब्दों का उपयोग करें क्योंकि आपकी बातें किसी के दिल को दुखा सकती हैं। (ank ganit) अनुभव को अपना मार्गदर्शक बनने दें क्योंकि कोई नयी खरीद या अनुबंध आपको परेशान कर सकते हैं। करीबी साथी के साथ समय बिताना आपको प्रसन्न करेगा।
Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार धनवर्षा हो रही है. रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं. रामभक्त जिस बड़ी संख्या में दानपेटी में दान कर रहे हैं, उसे गिनने के लिए 14 लोगों को लगाया गया है. राम मंदिर (Ram Mandir) में न केवल दानपेटी में ही रामभक्त दान दे रहे हैं, बल्कि कंप्यूटरकृत काउंटरों पर भी दिल खोलकर चंदा दे रहे हैं. राम मंदिर में धनवर्षा इस कदर हो रही है कि दिन में कई बार दानपेटियों को खाली किया जाता है और दान के पैसों को गिनने के लिए बैंक के 11 स्टाफ और 3 मंदिर के कर्मचारी शामिल होते हैं.
3.50 करोड़ रुपए ऑनलाइन
दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन को 12 दिन बीत चुके हैं. राम मंदिर में न केवल रामभक्तों के आने का सिलसिला जारी है, बल्कि मंदिर के लिए दान भी अनवरत जारी है. राम मंदिर ट्रस्ट की मानें तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक करीब 25 लाख से अधिक रामभक्तों ने रामलला का दर्शन कर लिया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, 22 जनवरी से 1 फरवरी तक राम मंदिर में मौजूद दान पेटियों में रामभक्तों की ओर से 8 करोड़ रुपए से अधिक दान आए हैं. जबकि करीब 3.50 करोड़ रुपए ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं.
राम मंदिर
रामभक्त दिल खोलकर कर रहे दान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार, रामलला के गर्भगृह के सामने दर्शन पथ के पास बड़े-बड़े आकार की चार दान पेटियां रखी गई हैं, जिनमें मंदिर आने वाले रामभक्त दान करते हैं. रामभक्तों के चंदे से ये दान इसके अलावा 10 कम्प्यूटरीकृत काउंटरों पर भी लोग दान कर रहे हैं. रामभक्तों के चंदे से दान पेटियां जल्दी भर जाती हैं, जिसे दिन में कम से कम 2 बार खाली करनी पड़ती है.
कैसे होता है चढ़ावे का हिसाब
प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चारों दान पेटियों में आए चढ़ावे का हिसाब रखने के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें बैंक के 11 कर्मचारी और मंदिर ट्रस्ट के 3 कर्मचारी शामिल हैं. अलग-अलग काउंटरों पर ये मौजूद रहते हैं और दान पेटियों में आए चढ़ावे का हिसाब रखते हैं. ये सभी बैंक कर्मचारी दान का पैसा गिनते हैं और हर रोज शाम को राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में दान के पैसे को जमा कर देते हैं. ये पूरी प्रक्रिया CCTV की निगरानी में होती है. उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर (Ram Mandir) में हर दिन करीब 2 लाख से अधिक रामभक्त रामलला का दर्शन करते हैं.
महासमुंद। धान खरीदी केंद्र में कवरेज करने पहुंचे दैनिक भास्कर पत्रकार की खरीदी केंद्र प्रभारी ने अपने साथियों से मिलकर जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में सराईपाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बतादें, प्रार्थी इरफान शेख राष्ट्रीय अखवार दैनिक भास्कर का संवाददाता है।
पत्रकार ने पुलिस को बताई आपबीती
प्रार्थी ने पुलिस को बताया में मैं वार्ड नंबर 11 सरायपाली में रहता हूं। दैनिक भास्कर का संवाददाता हूं। दिनांक 01/02/2024 की दोपहर को अपने साथी नारायण सान व अंकित भोई के साथ धान उपार्जन केन्द्र में अधिक धान तौले जाने की सूचना कवरेज करने रिसेकेला धान उपार्जन केन्द्र गया था। रिपोर्टिंग लेने प्रभारी देवकुमार पटेल के बारे में पुछताछ कर रहा था कि धान उपार्जन केन्द्र के कर्मचारी टिकेन्द्र पटेल अपने 2-3 अन्य कर्मचारियो साथियो के साथ तुम लोग यहां क्यो आये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली-गलौज जान सहित मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व लाठी से मारपीट कर चोट पहुंचाये है।
कर्मचारियों की गुंडागर्दी
प्रार्थी सांवददाता ने पुलिस को बताया कि रिपोर्टिंग कि उसके बाद उपार्जन केन्द्र रिसेकेला पहुंचे वहां का प्रभारी देवकुमार पटेल मौके पर मौजूद नहीं था जिसके बाद उसके मोबाईल पर नारायण सान द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होने ने सरायपाली में होना बताया। उनसे बात करने के तुरन्त बाद हम लोग वहां पर रखे धान के बोरी को चेक कर रहे थे तो वहां मौके पर मौजुद टिकेन्द्र पटेल एवं उसके 2-3 साथियो द्वारा हमारे साथ वाद विवाद किया गया कि तुम लोग कौन होते हो बोरी चेक करने वाले तब मैं बोला कि हम लोग पत्रकार है।
डंडे लाठी से किया मारपीट
रिपोर्टिंग करने आये है इसी बात पर मेरा एवं टिकेन्द्र पटेल का वाद विवाद हो गया तब टिकेन्द्र पटेल और उसके 2-3 साथी मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली दिये और जान से मारने की धमकी देकर हाथ, पैर एवं डंडे से मारपीट किये मैं एवं मेरे दोनो साथी नारायण सान व अंकित भोई, टिकेन्द्र पटेल को इस घटना के पहले कभी नहीं देखे थे और ना तो उससे कभी मिले थे और ना तो कभी किसी चीज का मांग किये है। इसके बावजुद भी टिकेन्द्र पटेल द्वारा छोटी सी बात को लेकर मुझे एवं मेरे साथियो को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये है।
03 फरवरी: अंक गणित द्वारा अंकों के माध्यम से जातकों के विषय एवं उसके भविष्य को जानने की कोशिश किया जाता है। उदाहरण के लिए समझें यदि किसी मनुष्य का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि 3 अंकों यानी 12 है तो उसका मूलांक 1+2= 3 होगा। जानें आज का अंक गणित ank ganit …
Ank Jyotish
अंक 1
कार्य अभी आपके अधिक समय और ध्यान की मांग कर रहा है। (ank ganit) नया प्रशिक्षण आपको दूसरों से अलग बनाने में मदद करेगा। उन दोस्तों के साथ खाली समय बिताकर तनाव से छुटकारा पाएं, जिनकी कंपनी आपको आकर्षित करती है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
Ank Jyotish
अंक 2
करीबी लोगों के साथ होने से आपकी चिंता और अकेलापन दूर होगा। (ank ganit) धन सम्बन्धी मामले आज आपको परेशान करेंगे। इन मामलों से उबरने के लिए आपको किसी सलाह या मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
Ank Jyotish
अंक 3
इस समय किसी खास रिश्ते का अंत आवश्यक है। (ank ganit) इस नए दौर का मज़ा लेने के लिए तैयार रहें। काम में आप खुद का और आपकी सफलता का मज़ा ले रहे हैं। अपनी रचनात्मकता में व्यस्त रहने से आप अपने आपको पुरस्कृत करेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
Ank Jyotish
अंक 4
आज कानूनी परेशानी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय है। (ank ganit) जीवन के हर तरह के संघर्ष से मुक्ति मिलेगी। परिवर्तन जीवन का सार है, इसलिए लचीला बने। कोई नुकसान या दुर्घटना आपको घर के मुद्दों पर अधिक ध्यान देने के लिए मजबूर कर सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
Ank Jyotish
अंक 5
आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा जैसे किसी ट्रेनिंग के लिए या अपने प्रियजनों से मिलने के लिए जिन्हे आपकी ज़रूरत है। धन मिलने की भी संभावना है। (ank ganit) इसका निवेश समझदारी से करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
Ank Jyotish
अंक 6
कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। (ank ganit) घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
Ank Jyotish
अंक 7
कोई यात्रा अभी जटिल हो सकती है। इस स्थिति को अच्छा बनाएं। (ank ganit) अगर धन का कोई नया स्त्रोत मिला है तो इसका सही से प्रयोग करें। कोई पारिवारिक सदस्य किसी हानि या नुकसान का सामना कर रहा हैं।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
Ank Jyotish
अंक 8
आज भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। (ank ganit) अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। अगर लौट कर नहीं आता तो वो आपका कभी था ही नहीं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
Ank Jyotish
अंक 9
आज का दिन बेहतरीन तरीके से शुरू होगा। (ank ganit) पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का उचित समय है क्योंकि यही आपको सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते है। अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे।