अपने भीतर के ‘राम-कृष्ण को जागृत कीजिए कलयुग में ‘त्रेता-द्वापर का सुख मिलेगा : शंकु स्वामी

कोमाखान (महासमुंद)। शास्त्रों में वर्णित युगों को व्यक्ति अपने पुण्यों के आधार पर हासिल कर सकते हैं। जो जैसा कर्म करेगा वैसा उसे फल मिलेता है। हर जीवधारी में भगवान है, गीता में स्वयं भगवान ने कहा कि मरने वाला और मारने वाला वह स्वयं है। जब यह कई बार प्रमाणित हो गया है कि हमारे भीतर स्वयं भगवान विराजित हैं तो हमें भगवान के अनुकुल अपने शरीर को शुद्ध रखना चाहिए, जैसा कि हम मंदिर को रखते हैं।

webmorcha.com
भागवताचार्य पं शंकु स्वामी जी महाराज

कुलिया गांव में श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव में आए श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की कथा सुनाते हुए कथा व्यास भागवताचार्य पं शंकु स्वामी जी महाराज ने बताया कि मनुष्य को ज्ञात होना चाहिए कि उनका मन और तन मंदिर के समान है उसे शुद्ध और निर्मल रखें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति यदि अपने भीतर के ‘राम-कृष्ण’ को जागृत कर ले तो वह अवश्य ही कलयुग में ‘त्रेता-द्वापर का सुख प्राप्त करेगा।

webmorcha.com
कुलिया गांव में श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव

महोत्सव में 26-27 जनवरी को छत्तीसगढ़ की प्रख्यात मंडलियां देंगी संगीतमय रामायण की प्रस्तुति

कुलिया के अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव के तहत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य शंकु स्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को गौकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाते हुए कहा कि व्यक्ति को संयमित जीवन जीना चाहिए, संयमित जीवन जीने से जानवर भी मनुष्य के रूप को प्राप्त कर सकता है, तो मनुष्य अपने संयम से देव रूप को कैसे प्राप्त नहीं कर लेगा।

webmorcha.com
भागवत कथा में झूम उठे श्रद्धालु कुलिया

शिव-सती के चरित्र की कथा को सुनाते हुए उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मंदिर-देवालय और संत-समागन स्थल यानि जहां भगवान की कथा चल रही हो उसे छोड़कर व्यक्ति को बिना बुलाए कहीं नहीं जाना चाहिए। मुख्य यजमान डा नीरज गजेंद्र और उनके परिवार द्वारा आयोजित महोत्सव में कथा व्यास ने ध्रुव और प्रहलाद की भक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि जिस प्रकार ध्रुव-प्रहलाद ने अपने शुद्ध मन से भगवान को बुलाया, उसी प्रकार व्यक्ति निर्मलभाव से अपने कार्य को करेगा तो निश्चय ही उसे कर्मफल मिलेगा।

webmorcha.com
भागवत कथा कुलिया

राम अवतार की कथा में होली-दीवाली जैसा माहौल –

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे और पांचवे दिन वामन, राम और कृष्ण अवतार की कथा कहते हुए कथा व्यास ने कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। गोवर्धन धारण की कथा सुनाई और श्रद्धालुओं ने भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया। आयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा और प्रभु विग्रह के विराजित होने की खुशी के दिन कथा में श्रीराम-कृष्ण अवतार सुनकर श्रद्धालु खुशी से झुम गए।

webmorcha.com
कुलिया के अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर

इस सुखद संयोग के अवसर पर ग्रामीणों ने उत्सव महनायाद्व आतिशबाजियां की, पुष्पवर्षा कर गांव में जगह-जगह दीप-प्रज्जवलित कर खुशियां मनाई गई। कथा स्थल पर आम भंडारे का आयोजन किया गया।

कुलिया गांव में श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव
कुलिया गांव में श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव

राम अवतार की खुशियों में दो दिनी रामायण कल से –

अयोध्या में भगवान श्रीराम के पुन:प्रतिष्ठित होने और श्रीमद्भभागवत की कथा में रामावतार की कथा को यादगार बनाने के लिए महोत्सव में श्री रामचरित्र मानस गान का आयोजन किया गया है। रामायण के इस आयोजन में 26 जनवरी को विश्राम यादव संयोजित झारा मानस परिवार, चिंताराम सेन संयोजित राग रंग मानस परिवार खल्लारी और खिलावन साहू के निर्देशन में प्रज्ञा मानस परिवार सोरिद की प्रस्तुति होगी। इसी तरह 27 जनवरी को गुदगुदा के प्रेमलाल साहू, कोटगांव के डा संतोष साहू और कवर्धा के फन्नूदास बैरागी अपनी टीम के साथ रामायण की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

webmorcha.com
श्री द्वारिकाचरण गजेंद्र स्मृति श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव

 

और पढ़ें

श्रीरामकृष्ण भक्ति महोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालु मुफ्त में करा सकेंगे स्वास्थ और रक्त परीक्षण

श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ और 26-27 को श्रीराम चरित्र मानस गान होगा।

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद, भट्‌ठा दलालों की गुंडागर्दी, श्रमिक को बंधक बनाकर 3 दिनों तक की पिटाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

महासमुंद। जिले से हजारों की संख्या में मजदूरों का पलायन हो चुका है, अभी भी पलायन का दौर जारी है। यहीं नहीं जरा श्रमिक परिवारों से जरा भी चूक हो गई तो मानलों उन परिवारों पर शामत आना तय है। इसलिए कि गुंडा प्रवृत्ति के लोग मजदूरों को यहां से भेजने के कार्य में लगे हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला जिले के बसना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी से सामने आया है। जहां पर एक श्रमिक को 3 दिनों तक बंधक रखकर पिटाई करने की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर विवेचना में लिया है।  पीडित श्रमिक शिवप्रसाद जो इन्द्रानगर भंवरपुर का रहने वाला है।

ये आरोपीगण जो किए गुंडागर्दी

  1. उत्तम पटेल साकिन ग्राम अंसुला,
  2. गोलू साहू साकिन ग्राम सोनपुर,
  3. जलेश्वर साहू साकिन ग्राम छतवन,
  4. निरंजन निषाद साकिन ग्राम अंसुला

बीते 18 जनवरी को ये मजदूर दलाल प्रार्थी के घर पहुंचे और गाली-गलौच जान से मारने की धमकी देकर अपनी स्कार्पियो में जबरदस्ती बिठाकर मारते-पीटते ले गए। जहां ग्राम अंसुला में लगातार 03 दिन तक बंधक बनाकर रखा था। और लगातार लाठी डण्डा से मारपीट करते रहे।

एडवांस देकर फंसाया

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि ईट भट्ठा में काम करने 27000 रुपए एडवांस लिया और मै अपने पत्नि सावन निषाद व छोटे बच्चे के साथ मेघावल थाना सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा 10 दिसंबर को गये थे। जहां से 02 जनवरी को वापस घर आ गया था। वहां रहते मेरे द्वारा चौदह हजार ईट बनाया था मैं उत्तम पटेल व गोलू साहू के माध्यम से ईट भट्ठा गया था।

पैसे वापस करने की मांग

इस लिए उत्तम पटेल और गोलू साहू मेरे वापस आने से नाराज हो गये और तुम्हारे कारण हमारा बहुत पैसा नुकसान हो गया कहकर मुझसे पैसा वापस मांगने लगे जिसे मेरे द्वारा कमाकर वापस करने का वादा किया गया था किन्तु वो लोग मुझसे तत्काल पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे नही देने पर मजदूर दलालों ने इस घटना को अंजाम दिया।

webmorcha.com महासमुंद, भट्‌ठा दलालों
महासमुंद, भट्‌ठा दलालों की गुंडागर्दी

https://www.facebook.com/webmorcha

Ram Mandir: 21.6 फीट लंबी बांसुरी… रामलला धाम में गूंजेंगी स्वर, यहां के मुस्लिम परिवार ने बनाई

अयोध्या में श्रीराम का दर्शन इस भव्य मंदिर में होगा

Ayodhya Darshan? इन चीजों के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्यामंदिर में नहीं मिलेगी प्रवेश, जाने से पहले जान लें

श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

राममंदिर के लिए 20 रुपए दान, छत्तीसगढ़ की इस महिला को अयोध्या का मिला न्योता

प्रभू श्रीराम का करें दर्शन, Darshan of Shri Ram Ramlala

अयोध्या में श्रीराम का दर्शन इस भव्य मंदिर में होगा

22 january को रामलला का ऐसे करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

CM विष्णुदेव साय आज कैबिनेट बैठक में लेंगे बड़े फैसले

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें से मुख्य कैबिनेट की बैठक है. आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शाम 5 बजे आयोजित की गई है. बैठक में कई प्रस्तावों समेत PM मोदी की गारंटी पर मुहर लग सकती है.

इस तरह है दौरे का शेड्यूल

CM विष्णुदेव साय 11:40 बजे VIP रोड स्थित श्रीराम मदिर पहुंचेंगे. 12:15 बजे पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे. 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर उसके बाद CM क्लस्टर की बैठक में शामिल होंगे.

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

https://twitter.com/dilipkomakhan

भारत रत्न देश के 49वीं शख्सियत कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें मिलेगा यह सम्मान

भारत रत्न Bharat Ratna: PM मोदी सरकार ने,  23 जनवरी को भारत रत्न के लिए बिहार के पू्र्व CM कर्पूरी ठाकुर के नाम का ऐलान किया. बिहार के जननायक को मरणोपरांत देश के इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा. भारत रत्न (Bharat Ratna)  देने की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी. सबसे पहला भारत रत्न 1954 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया किया गया था. तब से लेकर अब तक कुल 48 शख्सियतों को भारत रत्न सम्मान दिया जा चुका है.

कर्पूरी ठाकुर 49वीं शख्सियत होंगे

यह जरूरी नहीं कि हर वर्ष भारत रत्न (Bharat Ratna) सम्मान दिया ही जाए. भारत रत्न सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया पद्म पुरस्कारों से अलग होती है. भारत रत्न हर साल 26 जनवरी को दिया जाता है. इसके लिए भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी की जाती है. (Bharat Ratna) एक साल में भारत रत्न के लिए अधिकतम तीन नामों की ही घोषणा की जाती है. आखिरी बार 2019 में नानाजी देशमुख, डॉक्टर भूपेन हजारिका और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. अब कर्पूरी ठाकुर 49वीं शख्सियत होंगे.

भारत रत्न Bharat Ratna
भारत रत्न Bharat Ratna

अब तक इन 48 शख्सियतों को दिया “भारत रत्न”

1954

1- सी राजगोपालाचारी (राजनेता, लेखक, वकील और इंडिपेंडेंट एक्टिविस्ट) – तमिलनाडु

2- सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक और राजनीतिज्ञ) – तमिलनाडु

3- सीवी रमन (भौतिक शास्त्री) – तमिलनाडु

1955

4- भगवान दास (दार्शनिक) – उत्तर प्रदेश

5- एम विश्वेश्वरैया (सिविल इंजीनियर, राजनेता) – कर्नाटक

6- जवाहर लाल नेहरू (पूर्व प्रधानमंत्री और लेखक) – उत्तर प्रदेश

1957

7- गोविंद बल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी)-उत्तराखंड

1958

8- धोंडो केशव कर्वे (समाज सुधारक और शिक्षक) – महाराष्ट्र

1961

9- बिधान चंद्र रॉय (चिकित्सक, राजनेता, परोपकारी) – पश्चिम बंगाल

10- पुरूषोत्तम दास टंडन (स्वतंत्रता सेनानी) – उत्तर प्रदेश

1962

11-राजेंद्र प्रसाद (वकील, राजनेता और विद्वान) – बिहार

1963

12- ज़ाकिर हुसैन (शिक्षा दार्शनिक) – आंध्र प्रदेश

13- पांडुरंग वामन काणे (इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान) – महाराष्ट्र

1966

14- लाल बहादुर शास्त्री (स्वतंत्रता सेनानी) – उत्तर प्रदेश

1971

15- इंदिरा गांधी (राजनेता) – उत्तर प्रदेश

1975

16- वी वी गिरि (समाज सुधारक) – ओडिशा

1976

17- के कामराज (राजनेता) – तमिलनाडु

1980

18- मदर टेरेसा (कैथोलिक नन) – पश्चिम बंगाल

1983

19- विनोबा भावे (समाज सुधारक) – महाराष्ट्र

1987

20- खान अब्दुल गफ्फार खान (समाज सुधारक) – पाकिस्तान

1988

21- एम जी रामचन्द्रन (अभिनेता और राजनेता) – तमिलनाडु

1990

22- बी आर अम्बेडकर (समाज सुधारक) – महाराष्ट्र

23- नेल्सन मंडेला (रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता) – दक्षिण अफ्रीका

1991

24- राजीव गांधी (राजनेता) – उत्तर प्रदेश

25- सदर वल्लभभाई पटेल (स्वतंत्रता सेनानी) – गुजरात

26- मोरारजी देसाई (राजनेता) – गुजरात

1992

27- अब्दुल कलाम आज़ाद (वैज्ञानिक) – पश्चिम बंगाल

28- जेआरडी टाटा (उद्योगपति) – महाराष्ट्र

29- सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता) – पश्चिम बंगाल

1997

30- गुलज़ारीलाल नंदा (भारतीय राजनीतिज्ञ) – पंजाब

31- अरुणा आसफ अली (स्वतंत्रता सेनानी) – पश्चिम बंगाल

32- ए पी जे अब्दुल कलाम (एयरोस्पेस और रक्षा वैज्ञानिक) – तमिलनाडु

1998

33- एमएस सुब्बुलक्ष्मी (कर्नाटक शास्त्रीय गायिका) – तमिलनाडु

34- चिदम्बरम सुब्रमण्यम (भारतीय राजनीतिज्ञ) – तमिलनाडु

1999

35- जयप्रकाश नारायण (समाज सुधारक) – बिहार

36- अमर्त्य सेन (अर्थशास्त्री) – पश्चिम बंगाल

37- गोपीनाथ बोरदोलोई (स्वतंत्रता सेनानी) – असम

38- रविशंकर (सितार वादक) – उत्तर प्रदेश

2001

39- लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका) – महाराष्ट्र

40- बिस्मिल्लाह खान (हिंदुस्तानी शास्त्रीय शहनाई वादक) – उत्तर प्रदेश

2009

41- भीमसेन जोशी (हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक) – कर्नाटक

2014

42- सीएनआर राव (प्रोफेसर) – कर्नाटक

43- सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर) – महाराष्ट्र

2015

44- मदन मोहन मालवीय (विद्वान एवं समाज सुधारक)-उत्तर प्रदेश

45- अटल बिहारी वाजपेयी (राजनेता) – मध्य प्रदेश

2019

46- नानाजी देशमुख (समाजसेवी) – महाराष्ट्र

47- भूपेन हजारिका (पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता) – असम

48- प्रणब मुखर्जी (राजनेता) – पश्चिम बंगाल

2024

49- कर्पूरी ठाकुर (राजनेता)-बिहार 2024

श्रीराम का श्रंगार, 5 किलो सोना, हीरे-पन्ना के आभूषणों से सुशोभित रामलला

Ayodhya Ram Mandir: देखें रामलला की अलौकिक और अद्भूत तस्वीर

User Warnings: पहचानों आप मोबाइल के जाल में कैसे फंसे हैं!

Weekly Horoscope (22-28 Jan): इन राशियों के लिए समय होगा कामयाब

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan

25 January का अंक ज्योतिष: जानें गुरुवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

25 January: अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

गुरुवार को आपको संयमित रहना होगा। दूसरों की बात सुनना निश्चित रूप से आपकी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- सिलवर

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

गुरुवार को यात्रा का योग है। पत्नी के साथ संबध मधुर होगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बुराईयों या अस्वास्थ्यकर गतिविधियों से दूर रहें और समझदारी से धन निवेश करें।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- गेरुवा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

परवारिक जीवन शानदार रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास मत कीजिये, जिसने आपसे झूठ बोला हो और किसी ऐसे व्यक्ति से कभी झूठ मत बोलिए जो आप पर विश्वास करता हो।

शुभ अंक- 23

शुभ रंग- पिंक

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

प्रत्येक कार्य में भरपूर सफलता मिलेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। आय के नए स्रोत्र बनेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ अंक- 13

शुभ रंग- क्रीम

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। (ank jyotish) धन लाभ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। प्रेम संबंधो में अगर मन मुटाव चल रहे थे तो वो दूर हो जाएंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग-गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

गुरुवार को सेहत के प्रति आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। (ank jyotish) आज मन को थोड़ा शांत रखने का प्रयास करें। आज आपका मन इधर-उधर ज्यादा भटक सकता है।

शुभ अंक-21

शुभ रंग-लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि कहासुनी से दूर रहें। आप आज अपना कार्य सावधानीपूर्वक करें। पुराने रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे

शुभ अंक- 30

शुभ रंग-गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

गुरुवार को सेहत संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। वक्त मित्रों और परिवार के साथ बीतेगा।  आय के नए स्रोत्र बनेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग-सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

गुरुवार किसी अजनबी से भेंट आपका जीवन बदल सकती है। अध्यापन से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में लाभ हो सकता है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग-पिंक

श्रीराम का श्रंगार, 5 किलो सोना, हीरे-पन्ना के आभूषणों से सुशोभित रामलला

https://www.facebook.com/webmorcha

24 January का अंक ज्योतिष: जानें बुधवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

24 January: अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (24 January) अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

बुधवार  को आप अभी पदोन्नति और वेतन की बढ़ोतरी के लिए तैयार हैं। (ank jyotish) आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक और प्रतिभावान समझ रहे हैं। अपनी उपलब्धियों की पहचान पाने के लिए आज के महत्व का मज़ा लें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

बुधवार  को रिश्तों को लेकर हमेशा सतर्क रहें। (ank jyotish) कड़ी मेहनत करें और सफलता की रोशनी से जीवन को चमकाएं । आज पर्यावरण के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएंगे। यह समय सुरक्षा की भावना को पुनर्जीवित करने का है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

बुधवार  को परिवार और निजी मामलों को दुनिया के अन्य मामलों से अधिक प्राथमिकता देंगे। (ank jyotish) दूसरों की बात सुनना निश्चित रूप से आपकी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

बुधवार  को कार्य में मिली सफलता आपको यात्रा का मौका दे सकती है। (ank jyotish) पिता जैसा कोई व्यक्ति, बॉस या अन्य आपको यात्रा में कंपनी देंगे। कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा है, लेकिन नयी संभावनाओं का मज़ा लें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

बुधवार  को आपके विश्वास को चुनौती दी जा सकती है और सुधारा जा सकता है। (ank jyotish) आज आपका ध्यान घर और परिवार पर ही केंद्रित रहेगा। यह समय बातचीत,मृदुता और देखभाल का हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

बुधवार  को आप लोगों को अपने रचनात्मक स्वभाव से प्रभावित करना चाहेंगे। (ank jyotish) किसी ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास मत कीजिये, जिसने आपसे झूठ बोला हो और किसी ऐसे व्यक्ति से कभी झूठ मत बोलिए जो आप पर विश्वास करता हो।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

बुधवार  को आय का कोई अप्रत्याशित स्रोत आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। (ank jyotish) बुराईयों या अस्वास्थ्यकर गतिविधियों से दूर रहें और समझदारी से धन निवेश करें। आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

बुधवार  को अपने दिमाग के आध्यात्मिक या अलौकिक विचारों को दर्शाने के अवसर का सही उपयोग करें। (ank jyotish) आप कुछ बड़ा सोच रहे है इसलिए अब संचालन भी उसी पैमाने का करें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के लिए आपको अपने जीवन को प्रबंधित करने का प्रयास करना चाहिए। (ank jyotish) अभी भौतिक और असली चीज़ें आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

श्रीराम का श्रंगार, 5 किलो सोना, हीरे-पन्ना के आभूषणों से सुशोभित रामलला

https://www.facebook.com/webmorcha

श्रीराम का श्रंगार, 5 किलो सोना, हीरे-पन्ना के आभूषणों से सुशोभित रामलला

श्रीराम का श्रंगार: दिव्य सुशोभित आभूषण, राजसी पोशाक और फूलों से सजा 5 वर्ष के रामलला की पहली तस्‍वीर जब विश्व के सामने आई तो लोग भाव-विभोर हो गए. प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद अपने आसन पर विराजमान हुए रामलला की आभा आंखें चौंधिया देने वाली है. मंदिर ट्रस्‍ट के मुताबिक प्रभु राम की 200 किलो की प्रतिमा का शृंगार 5 किलो सोने के आभूषणों से किया गया है.

प्रभु राम को मस्‍तक से लेकर पैर के नाखून तक दिव्‍य आभूषणों से सजाया गया है. साथ ही रामलला ने सिर पर बेहद सुंदर और दिव्‍य मुकुट भी धारण किया हुआ है. श्री राम जन्‍मभूमि ट्रस्‍ट ने रामलला के शृंगार की पूरी सूची जारी की है कि उन्‍होंने क्‍या कुछ धारण किया हुआ है.

शास्‍त्रों के आधार पर बनाए गए आभूषण

ट्रस्‍ट ने कहा है कि रामलला के इन दिव्य आभूषणों का निर्माण अध्यात्म रामायण, श्रीमद्वाल्मीकि रामायण, श्रीरामचरिमानस तथा आलवन्दार स्तोत्र के अध्ययन और उनमें वर्णित श्रीराम की शास्त्रसम्मत शोभा के अनुरूप शोध और अध्ययन के बाद किया गया है.

इस शोध से जो बातें सामने आईं उसकी परिकल्‍पना के अनुसार यतींद्र मिश्र के निर्देशन में लखनऊ के अंकुर आनन्द की संस्थान हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स ने ये आभूषण बनाए हैं.

जानें रामलला ने कौन-कौन से आभूषण किए धारण

रामलला का मुकुट: मुकुट उत्‍तर भारतीय परंपरा के अनुसार सोने, माणिक्‍य, हीरे और पन्‍ने से अलंकरित किया गया है. मुकुट के ठीक बीचों बीच भगवान सूर्य अंकित हैं. वहीं मुकुट के दायीं ओर मोतियों की लडि़यां पिरोई गई हैं.

तिलक: भगवान के मस्तक पर उनके पारम्परिक मंगल-तिलक को हीरे और माणिक्य से रचा गया है.

स्‍वर्ण छत्र: भगवान के प्रभा-मण्डल के ऊपर स्वर्ण का छत्र लगा है.

कुंडल: मुकुट या किरीट के अनुरूप ही और उसी डिजाईन के क्रम में भगवान के कर्ण-आभूषण बनाये गये हैं, जिनमें मयूर आकृतियां बनी हैं और यह भी सोने, हीरे, माणिक्य और पन्ने से सुशोभित है.

कण्ठाः गले में अर्द्धचन्द्राकार रत्नों से जड़ित कण्ठा सुशोभित है, जिसमें मंगल का विधान रचते पुष्प अर्पित हैं और मध्य में सूर्य देव बने हैं. सोने से बना हुआ यह कण्ठा हीरे, माणिक्य और पन्नों से जड़ा है. कण्ठे के नीचे पन्ने की लड़ियाँ लगाई गयी हैं.

कौस्तुभमणि: भगवान के हृदय स्‍थल पर कौस्तुभमणि धारण कराया गया है, जिसे एक बड़े माणिक्य और हीरों के अलंकरण से सजाया गया है. यह शास्त्र-विधान है कि भगवान विष्णु तथा उनके अवतार हृदय में कौस्तुभमणि धारण करते हैं. इसलिए इसे धारण कराया गया है.

पदिकः कण्ठ से नीचे तथा नाभिकमल से ऊपर पहनाया गया हार होता है, जिसका देवता अलंकरण में विशेष महत्त्व है. यह पदिक पांच लड़ियों वाला हीरे और पन्ने का ऐसा पंचलड़ा है, जिसके नीचे एक बड़ा सा अलंकृत पेण्डेंट लगाया गया है.

वैजयन्ती या विजयमालः यह भगवान को पहनाया जाने वाला तीसरा और सबसे लम्बा और स्वर्ण से निर्मित हार है, जिसमें कहीं-कहीं माणिक्य लगाये गए हैं. इसे विजय के प्रतीक के रूप में पहनाया जाता है, जिसमें वैष्णव परम्परा के समस्त मंगल-चिन्ह सुदर्शन चक्र, पद्मपुष्प, शंख और मंगल-कलश दर्शाया गया है. इसमें पांच प्रकार के देवता को प्रिय पुष्पों का भी अलंकरण किया गया है, जो क्रमशः कमल, चम्पा, पारिजात, कुन्द और तुलसी हैं.

दिव्य सुशोभित आभूषण
दिव्य सुशोभित आभूषण

कमर में कांची या करधनीः

भगवान के कमर में करधनी धारण करायी गयी है, जिसे रत्नजडि़त बनाया गया है. स्वर्ण पर निर्मित इसमें प्राकृतिक सुषमा का अंकन है, और हीरे, माणिक्य, मोतियों और पन्ने से यह अलंकृत है. पवित्रता का बोध कराने वाली छोटी-छोटी पांच घण्टियां भी इसमें लगायी गयी है. इन घण्टियों से मोती, माणिक्य और पन्ने की लड़ियों भी लटक रही हैं.

भुजबन्ध या अंगदः भगवान की दोनों भुजाओं में स्वर्ण और रत्नों से जड़ित मुजबन्ध पहनाये गये हैं.

कंकण/कंगनः दोनों ही हाथों में रत्नजडित सुन्दर कंगन पहनाये गये हैं.

मुद्रिकाः बाएं और दाएं दोनों हाथों की मुद्रिकाओं में रत्नजडित मुद्रिकाएं सुशोभित हैं, जिनमें से मोती लटक रहे हैं.

पैरों में छड़ा और पैजनियां: 5 साल के रामलला के पैरों में सोने का छड़ा और पैजनियां पहनाई गई हैं.

धनुष-बाण : भगवान के बाएँ हाथ में स्वर्ण का धनुष है, जिनमें मोती, माणिक्य और पन्ने की लटकने लगी हैं. इसी तरह दाहिने हाथ में स्वर्ण का बाण धारण कराया गया है.

वनमाल: भगवान के गले में रंग-बिरंगे फूलों की आकृतियों वाली वनमाला धारण करायी गयी है, जिसका निर्माण हस्तशिल्प के लिए समर्पित शिल्पमंजरी संस्था ने किया है.

कमल: भगवान के चरणों के नीचे जो कमल सुसज्जित है, उसके नीचे एक स्वर्णमाला सजाई गयी है.

श्री रामलला
श्री रामलला

https://www.facebook.com/webmorcha

User Warnings: पहचानों आप मोबाइल के जाल में कैसे फंसे हैं!

23 January का अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

23 January: अंक ज्योतिष मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (23 January) अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

मंगलवार को आपका नेतृत्व कौशल और करिश्मा आपके आसपास के लोगों द्वारा नोटिस किया गया है, जो आपको समाज और काम पर लोकप्रिय बना रहा है। (ank jyotish) कड़ी मेहनत करना जारी रखें और जल्द ही पुरस्कार भी मिलेगा।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

आपके प्यार भरे जीवन में समस्याएं अधिक ध्यान और बातचीत द्वारा हल की जा सकती हैं। (ank jyotish) संचार के विभिन्न तरीके आपको व्यस्त रखेंगे बस दूसरों से बात करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

मंगलवार को  अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी आप बखूभी निभाएंगे। (ank jyotish) हम किसी गलत इंसान से प्रेम कर सकते हैं, गलत इंसान के लिए रो सकते हैं। रैंक या पद में हुए बदलाव से यात्रा का मौका मिलेगा। शिक्षक या सलाहकार भी इस यात्रा में आपके साथ जुड़ सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

इस पल का पूरा उपयोग करें और जीवन के बारे में अपने विचारों को बदलो। (ank jyotish) चोरी या स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए यात्रा करते समय सावधान रहें। वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

मंगलवार को यदि आप व्यापार में कोई जोखिम लेने वाले है तो सोच समझ कर ही निर्णय लें। (ank jyotish) महत्वाकांक्षी होना अच्छा है, किन्तु लालची न बनें। मनुष्य का हर एक दिन भगवान का उपहार है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

आप अभी काम में किसी नुकसान का सामना कर रहे हैं। (ank jyotish) अध्यापक या सलाहकार से मार्गदर्शन के लिए मिलें। अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें। अपनी चिंताओं को रहस्य न रखें या किसी जोखिम भरे व्यवहार में लिप्त न हों।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

मंगलवार को यह समय अच्छे अवसरों से भरा हुआ है। (ank jyotish) आज आप अच्छे और बुरे दोनों अनुभवों का आनंद लेंगे। आप असम्भव को संभव करने में पूरी तरह से सक्षम है, किंतु इसके लिए उपयुक्त जोश और मनोभाव होना ज़रूरी है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

मंगलवार को यह समय कुछ बड़ी योजनाओं को बनाने का है। (ank jyotish) एक अनुबंध या रोमांचक नए निर्णय को आपकी समीक्षा की जरूरत है। ढीले सिरों को बांधें और संबंधों में अगले चरण में जाने पर विचार करें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

मंगलवार को आपके परिवार में मतभेद हो सकते हैं। (ank jyotish) इन्हे हल करने के लिए समय निकालें। आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करना एक बुरा विचार नहीं है खासकर जब आप किसी समस्या में है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

https://twitter.com/dilipkomakhan

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Horoscope (22-28 Jan): इन राशियों के लिए समय होगा कामयाब

Ayodhya Ram Mandir: देखें रामलला की अलौकिक और अद्भूत तस्वीर

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और PM नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में इससे संबंधित अनुष्ठान में भाग लिया.

dpr

श्री रामलला
श्री रामलला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर निर्माण में लगे श्रमजीवियों का सम्मान किया और उनपर फूलों की बारिश की. इससे पहले पीएम मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और देश-विदेश में लाखों रामभक्त इसके साक्षी बने. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की. (एएनआई)

श्री रामलला
श्री रामलला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम!” प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया.

भगवान रामलला का करें दर्शन, अद्भूत अविस्मयणीय

श्री रामलला
श्री रामलला

सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया. प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी लेकर आए थे.

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से संबंधित अनुष्ठान किए. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्याह्न में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई.

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

गर्भगृह से पीएम मोदी करीब 8,000 लोगों को संबोधित करने के लिए एक अन्य स्थान की ओर गए. इन लोगों में संत, राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग और मनोरंजन, खेल तथा उद्योग जगत की हस्तियां शामिल रहीं.

भगवान रामलला का करें दर्शन, अद्भूत अविस्मयणीय

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बजाई गई मधुर ‘मंगल ध्वनि’ में देशभर के 50 पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया गया. अयोध्या के प्रसिद्ध कवि यतींद्र मिश्र द्वारा संचालित इस भव्य संगीतमय प्रस्तुति को नई दिल्ली की संगीत नाटक अकादमी से सहयोग मिला.

भगवान रामलला का करें दर्शन, अद्भूत अविस्मयणीय

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

रामलला अयोध्‍या में अपने नवनिर्मित भवन में विराजे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का नेतृत्‍व किया. इसके बाद राम मंदिर में रामलला की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया. आप भी कर लीजिए दर्शन

भगवान रामलला का करें दर्शन, अद्भूत अविस्मयणीय

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

रामलला (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्‍ठा का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक संपन्न हुआ। 84 सेकंड का समय सबसे खास रहा।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

https://www.facebook.com/webmorcha

भगवान रामलला का करें दर्शन, अद्भूत अविस्मयणीय

भगवान रामलला का करें दर्शन: रामलला अपने घर में विराजे हैं. अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ. PM नरेंद्र मोदी ने ‘यजमान’ के रूप में पूजा की. सुनहरी कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने पीएम मोदी तह किए हुए लाल कपड़े पर रखे चांदी के एक छत्र को पकड़े हुए मंदिर के गर्भगृह में गए. PM मोदी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान में भाग लिया. समारोह के बाद PM  एक सभा को संबोधित करेंगे.

अयोध्या में जगह-जगह रामलीलाएं, भागवत कथाएं, भजन संध्याएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं. रामनगरी को फूलों से सजाया गया है. ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने तमाम हस्तियां रामनगरी पहुंची हैं. कई राज्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है. केंद्र सरकार ने भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. अयोध्‍या से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव अपडेट्स देखिए.

आ रहे श्रीराम …खत्म हुआ इंतजार…84 सेकंड में होगी प्राण प्रतिष्ठा

गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं है, बस यही भावना है कि जब भगवान ने ठान ली तो उन्हें आने से कोई नहीं रोक सकता. सभी भक्तों को मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं.”

अयोध्या: लोक गायिका और पद्म पुरस्कार विजेता मालिनी अवस्थी ने कहा, “हमारे पास शब्द नहीं है, मैं तो नाच रही थी और रो रही थी। प्रसन्नता के आंसू आ रहे हैं। यहां के आनंद, राम लला की, भारतवर्ष की जय हो।”

अयोध्‍या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई

अयोध्‍या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई. समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तमाम साधु-संतों से मुलाकात की. अयोध्‍या के सबसे बड़े मंदिर मणि राम दास की छावनी के प्रमुख और राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास भी एक किनारे बैठे थे. पीएम मोदी ने उन्हें देखा तो फौरन हाथ जोड़ लिए और फिर पांव छूकर आशीर्वाद लिया.

अयोfध्या:

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लता मंगेशकर चौक से राम की पैड़ी तक पुष्प वर्षा की गई. सभी विधि-विधान पूरे हो चुके हैं. पीएम मोदी कुछ देर में यहां उपस्थित मेहमानों को संबोधित करेंगे.

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की आरती की. प्रांगण में मंत्रोच्चार के बीच देशभर से लाए गए वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियां गूंज रही हैं.

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan