birthday: 22 जनवरी को जन्मे जातकों का कैसा होगा भविष्य?

birthday: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन आज आ ही गया. देशभर के लोगों को आज के दिन का बेसब्री से इंतजार था. (Birthday) 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला विराजित किए जाएंगे. ऐसे में आज का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि आज कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त बन रहा है, और राम का जन्म भी इसी मुहूर्त में हुआ था.

इसी कारण ऐसा कहा जाता है कि किसी दिन अगर कोई शुभ मुहूर्त नहीं है तो अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ काम किया जा सकता है. (Birthday) कहते हैं कि इस समय किया गया काम हमेशा शुभ, सफल और उच्च फल प्रदान करता है. ऐसे मुहूर्त में बच्चे का जन्म जीवन में क्या शुभ फल प्रदान करेगा. चलिए जानते हैं.

ग्रहों की दशा होगी उत्तम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 22 जनवरी के दिन रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, तब ग्रहों की दशा अति उत्तम होगी. बता दें कि आज 12 से भी ज्यादा शुभ योग  बन रहे हैं. (Birthday) इस दिन अभिजीत मुहूर्त में जन्में बच्चों का भविष्य बेहद उज्जवल और सफल रहने वाला है. जानें इस दिन और कौन से शुभ योगों का निर्माण होगा और इस दिन जन्मे बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

ऐसी होगी ग्रहों की स्थिति

ज्योतिष अनुसार 22 जनवरी को मेष लग्न होगा. इस लग्न में बृहस्पति, द्वितीय भाव में चंद्रमा, षष्टम भाव में केतु, नवम भाव में बुध, मंगल और शुक्र, सूर्य दशम भाव में, शनि एकादशी भाव में और राहु द्वादश भाव में स्थित होंगे. बता दें कि ग्रहों की ऐसी स्थिति राजयोग बना रही है.

चामर योग तथा दीर्घायु योग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन लग्न तथा अष्टम भाव का स्वामी मंगल नवम भाव में मित्र बृहस्पति की राशि में रहेंगे. इसे एक उच्च स्तरीय राजयोग बताया जा रहा है. (Birthday) वहीं, केंद्र का स्वामी नवम त्रिकोण में चले जाने से चमार और दीर्घायु योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार अगर किसी बच्चे का जन्म इन योगों में हो, तो वे बच्चा धनवान और अच्छी सेहत वाला होता है.  आयु लंबी होती है और बच्चा धार्मिक होता है.

धेनु योग तथा काम योग

धेनु और काम योग को ज्योतिष में शुभ माना गया है. द्वितीय तथा स्पतम भाव का स्वामी शुक्र नवम भाव में लग्नेश के साथ होने से इस योग का निर्माण हो रहा है. (Birthday) बता दें कि इस योग में जन्मे बच्चों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती. ऐसा बच्चा दान करने में आगे रहता है. इनकी पत्नी सुंदर, सुशील और धार्मिक स्वभाव की होती है.

शौर्य योग, तपस्वी योग तथा अस्त्र योग

बता दें कि इन शुभ योग में अगर बालक का जन्म होता है, तो बच्चा शूरवीर और पराक्रमी बनता है. (Birthday) पढ़ने-लिखने में बच्चे आगे रहते हैं और लिखने में इनकी खास रूचि होती है.

जलधि योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग में जन्मे लोग दिखने में सुंदर और आकर्षक होते हैं. समाज में ऊंची प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं. बोल-चाल से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं.

छत्र योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राजयोग में जन्मे लोग जन्म से ही बहुत बुद्धिमान होते हैं. इनका आईक्यू लेवल अच्छा होता है. बताया जाता है कि अल्बर्ट आइंस्टीन की कुंडली में भी इसी राजयोग का निर्माण हो रहा था. निर्णय लेने में ये लोग माहिर होते हैं और भविष्य में लाभ कमाते हैं.

भाग्य योग

बता दें कि इस योग में जो बच्चे जन्म लेते हैं, उन बच्चों पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है. बड़े से बड़ा संकट भी ये आराम से पार कर लेते हैं. दयालु प्रवृत्ति के होते हैं. इतना ही नहीं, इन्हें विदेश जाने का कई बार अवसर प्राप्त होता है.

आ रहे श्रीराम …खत्म हुआ इंतजार…84 सेकंड में होगी प्राण प्रतिष्ठा

https://www.facebook.com/webmorcha

आ रहे श्रीराम …खत्म हुआ इंतजार…84 सेकंड में होगी प्राण प्रतिष्ठा

आ रहे श्रीराम: अयोध्‍या में बने भव्‍य Ram Mandir में आज रामलला विराजेंगे. पूरा देश राममय है. रामभक्‍तों का इंतजार खत्‍म होगा और देश दिवाली मनाएगा. 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन में प्रभु राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्‍ठा होगी. इसके लिए काशी के विद्वानों ने 84 सेकंड्स का सबसे शुभ मुहूर्त चुना है. इस समय में ही रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी और उन्‍हे दर्पण दिखाया जाएगा.

प्रतिष्ठा 84 सेकंड्स?

रामलला (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्‍ठा का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. यही 84 सेकंड का समय सबसे खास है. इस समय मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, साथ ही यह समय वाणमुक्‍त है. मतलब इस समय किए गए कार्य में कोई बाधा नहीं आती है.

हालांकि प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले के अनुष्‍ठान 16 जनवरी से शुरू हो चुके हैं. 22 जनवरी के मुख्‍य प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. इसमें सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए अभिजीत मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा.

webmorcha.com
ramlala

कुर्म द्वादशी तिथि, इंद्र योग और मृगशिरा नक्षत्र

22 जनवरी को कुर्म द्वादशी तिथि है. पौष माह के शुक्‍ल पक्ष की द्वादशी तिथि को कुर्म द्वादशी कहते हैं. (Ram Mandir) इस दिन प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश को चुना गया है. यह शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक अर्थात 84 सेकंड का होगा.

121 आचार्य कर रहे अनुष्‍ठान

प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाएं 121 आचार्यों द्वारा की जा रही हैं. इसमें श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन कर रहे हैं. (Ram Mandir) वहीं मुख्‍य आचार्य की भूमिका काशी के विद्वान श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित निभा रहे हैं.

गर्भगृह में मौजूद होंगे अतिथि

प्राण प्रतिष्‍ठा के मौके पर गर्भगृह में मुख्‍य यजमान PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे.

इसके अलावा प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में आने के लिए भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों को न्‍योता दिया गया है.

Weekly Horoscope (22-28 Jan): इन राशियों के लिए समय होगा कामयाब

अयोध्या में आज होगा भंडारा

आज पूरे अयोध्या में जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था की गई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में मुफ्त रसोई काकोऑर्डिनेशन कर रहे हैं. नए गलियारों में मुफ्त भोजन की पेशकश करने वाले स्टॉल लगे हैं और अभिषेक समारोह के बाद गांवों में मुफ्त रसोई की व्यवस्था की जाएगी. विहिप के दिग्गज राजेंद्र पंकज द्वारा 45 से अधिक निःशुल्क रसोई का प्रबंधन किया जाता है. देशभर से राशन, सूखे मेवे और यहां तक ​​कि ‘देसी घी’ वाली बैलगाड़ी का दान भी आया है.

पीएम मोदी करेंगे संबोधित

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा की विधि अभिजीत मुहूर्त में संपन्न की जाएगी. इसके लिए पीएम मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 10 बजकर 45 मिनट पर अयोध्या हैलीपैड पर पीएम मोदी का आगमन होगा.

इसके बाद वो सीधा राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक वह अलग-अलग आयोजनों में हिस्सा लेंगे. दोपहार 12.05 से 12.55 तक प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा. दोपहर 1 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीएम मोदी सामरोह स्थल पर पहुंचेंगे, जहां पूरे देश को संबोधित करेंगे. सीएम योगी भी अपना उद्बोधन देंगे.

https://www.facebook.com/webmorcha

22 January का अंक ज्योतिष: जानें सोमवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

22 January: आज खास दिन है। प्रभु श्रीराम का अयोध्या में प्रतिष्ठा है। ऐसे में जानिए अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (21 January) अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। (ank jyotish)अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही या फिजूल खर्ची से बचें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा हैं। (ank jyotish) आज आप लोगों से बातचीत कर के अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से भावनात्मक संबंध बनेंगे।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

दिल के मामले अभी पेचीदा साबित हो सकते हैं। (ank jyotish) कोई रिश्ता खत्म हो सकता है। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मज़ा लें। यह एक पल है जब आपके नेतृत्व कौशल सच में चमकेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

आज धन और संपत्ति आपके लिए एक मुद्दा रहेगा। (ank jyotish) महत्वपूर्ण निवेश और धन सम्बन्धी अन्य मामलों के लिए अभी सही समय नहीं आया है। आपने खर्चों पर ध्यान दें और समझदारी से पैसों का प्रयोग करें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। (ank jyotish) अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें। (ank jyotish) कोई नयी शुरुआत करने के लिए आज का समय सर्वोत्तम है। बिना सोचे समझे समस्या को सुलझाने की कोशिश न करें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

आज आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी इसलिए किसी भी परिवर्तन से पहले सोचे। (ank jyotish) वह इंसान कभी सफल नहीं होता जो रास्ते पर नहीं बाकि उसमे आने वाली दिक्कतों के बारे में सोचता है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। (ank jyotish) विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। (ank jyotish) अत्यधिक आत्मनिर्भरता और लालसा आज का मूलमंत्र है। आज आप में से कुछ अपने दिल और दिमाग में विरोधाभास महसूस कर सकते है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Weekly Horoscope (22-28 Jan): इन राशियों के लिए समय होगा कामयाब

https://www.facebook.com/webmorcha

Weekly Horoscope (22-28 Jan): इन राशियों के लिए समय होगा कामयाब

Weekly Horoscope ((22-28 Jan): सप्ताह शुरुवात भगवान श्रीराम प्रतिष्ठा के साथ होगी। इस समय पूरा देश राममय है। इस समय आपकेआने वाले दिन लिए कैसा रहने वाला है। जानें आपके लिए  कारोबार, करियर, और लव लाइफ कैसी रहेगी, जानें मेष से कन्या राशि तक 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope

webmorcha.com
मेष राशि (Aries)

मेष

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सभी सोचे हुए काम वक्त पर पूरे होंगे और उनके द्वारा किये गये प्रयास परिश्रम की अपेक्षा से अधिक फल मिलेगा। (Weekly Horoscope) कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप के कार्यों की प्रसंशा होगी और आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मन मुताबिक रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत, संबंध और अपने कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपकी छोटी सी भूल आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भूलकर भी अपना काम किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

मिथुन

इस राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें उनकी अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिल सकता है। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर के सहयोग से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व ही पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।

कर्क

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली अड़चन के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। (Weekly Horoscope) इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। युवा वर्ग गलत संगति के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपनी सेहत के साथ किसी भी प्रकार खिलवाड़ न करें अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।

सिंह

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको हर कदम पर सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम का डंका बजेगा। (Weekly Horoscope) इष्टमित्रों के सहयोग से आपकी अधिकतर योजनाएं सफल होंगी और आपके यश में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा संभव है।

यहां पढ़ें: Ram Mandir: 114 कलश के जल से आज श्रीराम का होगा स्नान

कन्या

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह नियम-कानून का उल्लंघन न करें और न ही किसी भी कार्य को करते समय शार्टकट अपनाएं अन्यथा आपको आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कागज संबंधी कार्य समय पर पूरे करके रखना उचित रहेगा।

तुला

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। (Weekly Horoscope) यात्रा शुभ और मनचाहे परिणाम को देने वाली साबित होगी। यात्रा के दौरान आपको सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आप जिस भी कार्य का बीड़ा उठाएंगे उसमें आपको मन मुताबिक सफलता एवं लाभ की प्राप्ति होगा। (Weekly Horoscope) सप्ताह के प्रारंभ में करियर-कारोबार से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।  करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं मनचाहा लाभ दिलाने वाली साबित होंगी।

धनु

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़े अवसर लेकर आने वाला है। इस सप्ताह व्यक्ति विशेष की मदद आपकी योजनाएं पूरी होती नजर आएंगी। (Weekly Horoscope) कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप पर आपके सीनियर और जूनियर दोनों ही पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे तो वहीं आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने विरोधियों की चाल को नाकाम करेंगे।

मकर

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। (Weekly Horoscope) हालांकि सप्ताह के मध्य में इष्टमित्रों की मदद से आपके कामकाज में थोड़ी गति आएगी। इस दौरान आप अपने शुभचिंतकों की मदद से अपने अधूरे काम को निबटाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ

इस राशि के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और शुभ फल को प्रदान करने वाला साबित होगा। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आप अपने संगी-साथी और प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे। आपके सोचे हुए काम समय पर मन मुताबिक तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्य विशेष में मिलने वाली बड़ी सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

webmorcha.com
मीन राशि (Pisces)

मीन

इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। (Weekly Horoscope) इस सप्ताह आपको पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का मीठा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के प्रारंभ में किसी कार्य विशेष के पूर्ण होने पर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते नजर आएंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

Sriram Tilak: हर साल राम नवमी वक्त 12 बजे सूर्य देव करेंगे श्रीराम का तिलक, बनाई गई है शानदार टेक्नोलॉजी

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़ यहां मौत बना अगरबत्ती, जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ यहां मौत बना अगरबत्ती: जिले के जामुल थाना क्षेत्र में खाट पर सो रही बुजुर्ग महिला आग लगने से जिंदा जल गई। मच्छर से बचाने के लिए घरवालों ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (sticks) जलाकर बुजुर्ग के खाट के नीचे रख दी थी। रात में अगरबत्ती से पहले उसके कंबल फिर खाट में आग लग गई और वो उसकी चपेट में आ गई। इससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

जामुल थाना पुलिस (Police) ने बताया कि बुजुर्ग दुखिया बाई (90) शुक्रवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। उसका बेटा-बहू अलग कमरे में सोए हुए थे। मच्छर से बचाने के लिए बहू ने वृद्धा के कमरे में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (sticks) जलाकर खाट के नीचे रख दी। रात में ठंड अधिक होने के कारण वृद्धा ने कंबल ओढ़ा, तो वो नीचे लटक गया और मच्छर अगरबत्ती को टच कर गया, इससे कंबल में आग लग गई। बाद में आग ने खाट को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि ज्यादा उम्र होने के कारण महिला खुद से भागने में असमर्थ थी। उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था, ऐसे में आग लगने के बाद वो खाट से उतरकर भाग नहीं सकी। अधिक धुआं होने से उसका दम घुटने लगा और वो चिल्ला भी नहीं पाई। इससे परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी। सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो उन्हें घर से कुछ जलने की दुर्गंध आई। वे लोग बगल के कमरे में गए और देखा तो बुजुर्ग दुखिया बाई की लाश अधजली हालत में पड़ी हुई थी।

Sriram Tilak: हर साल राम नवमी वक्त 12 बजे सूर्य देव करेंगे श्रीराम का तिलक, बनाई गई है शानदार टेक्नोलॉजी

https://www.facebook.com/webmorcha

जानें कब तक पडेंगी ठंड, IMD ने बता दी तारीख, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ओडिशा में आज बरसेंगे बादल

IMD Alert:  ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व MP में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर भारत सहित कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पर रही है. लोगों को कोल्ड डे और शीतलहर का डबल अटैकल झेलना पड़ा रहा है. इस बीच IMD ने अलर्ट की है। आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है. जहां न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हो सकती है.

इसके अलावा उत्तर भारत में दो दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा रह सकता है. उसके बाद कोहरे में कुछ कमी आएगी. (IMD Alert) वहीं कोल्ड डे को लेकर अनुमान लगाया गया है कि उत्तर भारत में दो दिनों तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कोल्ड डे कुछ राहत के आसार हैं. 21 और 22 जनवरी को उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शीतलहर की आशंका है

कोहरा रहेगी जारी

इन दिनों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच इन दिनों तापमान दर्ज किया जा रहा है. तीन से चार दिनों तक जेट स्ट्रीम विंड्स के जारी रहने की संभावना है. (IMD Alert) जेट स्ट्रीम विंड्स की वजह से ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके अलावा सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 जनवरी की सुबह तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा.

Sriram Tilak: हर साल राम नवमी वक्त 12 बजे सूर्य देव करेंगे श्रीराम का तिलक, बनाई गई है शानदार टेक्नोलॉजी

कई प्रदेशों में घने कोहरे की चेतावनी

इसके अलावा उत्तर प्रदेश-बिहार में 21 की सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी है. 20-23 जनवरी तक असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में कोहरे को लेकर अलर्ट है. (IMD Alert) वहीं जम्म डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश में 21 जनवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी है. पंजाब और हरियाणा में 24 जनवरी तक, उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 जनवरी तक, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी तक, बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर चलने वाली है.अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

webmorcha.com
ठंड का असर

कई राज्यों में बारिश की संभावना

आज के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. (IMD Alert) पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति हो सकती है.

https://www.facebook.com/webmorcha

Sriram Tilak: हर साल राम नवमी वक्त 12 बजे सूर्य देव करेंगे श्रीराम का तिलक, बनाई गई है शानदार टेक्नोलॉजी

Sriram Tilak: लंबे इंतजार 550 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) बन रहा है. 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Sriram Tilak) है. दुनियाभर में प्रभु श्रीराम के भक्त बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जान लें कि अयोध्या का राम मंदिर बहुत भव्य तरीके से बन रहा है. बताया जा रहा है कि यह मंदिर लगभग 1000 साल तक ऐसे ही मजबूती से खड़ा रहेगा. भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.

इसके निर्माण में छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है. इस बीच, खबर आई है कि राम मंदिर में ऐसी टेक्नोलॉजी लगाने की तैयारी है, जिसके तहत हर साल राम नवमी पर सूर्य की किरणें रामलला का तिलक करेंगी. (Sriram Tilak) मंदिर में रामलला की अचल प्रतिमा के माथे पर सूर्य देव तिलक करेंगे. सुनकर तो ये मुश्किल लग रहा होगा लेकिन साइंस की वजह से ये मुमकिन है. आइए जानते हैं कि रामलला का सूर्य तिलक कैसे होगा?

इतने टाइम तक होगा रामलला का सूर्य तिलक

जानकारी के मुताबिक, हर साल चैत्र महीने की राम नवमी को दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें सीधे भगवान रामलला की अचल प्रतिमा के मस्तिष्क पर 6 मिनट के लिए पड़ेंगी. साइंटिस्ट इसके लिए राम मंदिर में गजब की टेक्नोलॉजी लगाने वाले हैं. (Sriram Tilak) सूर्य तिलक मिरर और लेंस की मदद से संभव होगा. सूर्य की किरणें राम मंदिर के शिखर से प्रवेश करके मिरर और लेंस के जरिए गर्भगृह तक पहुंचेंगी और प्रभु श्रीराम का सूर्य तिलक करेंगी.

जानें कैसे संभव होगा श्रीराम का सूर्य तिलक?

सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ साइंटिस्ट आर. धर्मराजू ने बताया कि सूर्य तिलक के लिए मंदिर के तीसरे फ्लोर पर एक ऑप्टिकल लेंस लगाया जाएगा. उसके जरिए सूर्य की किरणें पाइप में लगे रिफ्लेक्टर की मदद से गर्भगृह तक पहुंचेंगी, जहां भगवान श्रीराम की अचल प्रतिमा होगी. (Sriram Tilak) लेंस और रिफ्लेक्टर को ऐसा सटीक सेट किया जाएगा कि सूर्य की किरणें सीधे भगवान के माथे पर पड़ेंगी और उनका सूर्य तिलक होगा. हर साल राम नवमी को करीब 6 मिनट तक सूर्य की किरणें प्रभु का तिलक करेंगी.

जानें सूर्य तिलक टेक्नोलॉजी पर कौन कर रहा काम?

बता दें कि सूर्य तिलक की टेक्नोलॉजी पर साइंटिस्ट एस. के. पाणिग्रही के नेतृत्व वाली टीम काम कर रही है. इसमें इस्तेमाल होने वाले सारे इक्विपमेंट बनकर तैयार हैं. (Sriram Tilak) सीनियर साइंटिस्ट देबदत्त घोष ने बताया कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ऐस्ट्रोफिजिक्स ने भी इसे डिजाइन करने में अपना योगदान दिया है. उन्होंने बताया कि सूर्य तिलक के लिए मंदिर निर्माण उसी के हिसाब से हो रहा है. हालांकि, सूर्य तिलक तभी हो पाएगा, जब राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा.

Ram Mandir: 114 कलश के जल से आज श्रीराम का होगा स्नान

https://www.facebook.com/webmorcha

Ram Mandir: 114 कलश के जल से आज श्रीराम का होगा स्नान

Ram Mandir: भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में अब बस एक दिन का समय रह गया है. इससे पहले राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान जारी है. इसी कड़ी में रविवार को 114 कलशों के जल से भगवान राम की प्रतिम को स्नान कराया जाएगा. आज रामलला के मंडप की भी पूजा होगी. (Ram Mandir) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘रविवार को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद‌ परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक – अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती होगी.

शनिवार को श्रीराम की चीनी व फलों से पूजा हुई

वहीं शनिवार को राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले वैदिक अनुष्ठानों के पांचवें दिन चीनी और फलों के साथ दैनिक प्रार्थना और हवन किया गया. श्री राम जन्मभूमित तीर्थ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, “20 जनवरी 2024 को दैनिक पूजा-अर्चना, हवन आदि हुआ. (Ram Mandir) साथ ही चीनी व फलों से अनुष्ठान भी हुआ. मंदिर के प्रांगण में 81 कलश स्थापित कर पूजन किया गया. संध्या पूजा व आरती भी हुई.” इस बीच, 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से दो दिन पहले शनिवार को भव्य अयोध्या मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान राम के बाल-रूप को दर्शाने वाले पोस्टर लगे हुए थे.

20 जनवरी 2024 को मण्डप में नित्य पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य भव्यता से संपन्न हुए। प्रातः भगवान् का शर्कराधिवास, फलाधिवास हुआ। (Ram Mandir) मन्दिर के प्रांगण में 81 कलशों की स्थापना एवं पूजा हुई। 81 कलशों से प्रासाद का स्नपन मन्त्रों से भव्य रूप में सम्पन्न हुआ।

webmorcha.com
ramlala

PM मोदी की ये एक तस्वीर, जो इतिहास में हो गई दर्ज!

शुक्रवार को मंदिर के गर्भगृह में रखी गई मूर्ति

अयोध्या स्थानीय लोगों की भीड़ से गुलजार थी और सोमवार को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ और मंदिर के भव्य उद्घाटन से पहले उत्साह और प्रत्याशा स्पष्ट थी. इससे पहले, शुक्रवार को प्रसिद्ध मैसूरु मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई श्री राम लल्ला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह के अंदर रखा गया था. (Ram Mandir) घूंघट से ढकी हुई मूर्ति की पहली तस्वीर गुरुवार को गर्भगृह में स्थापना समारोह के दौरान सामने आई थी. शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, ‘भगवान की आंखें कपड़े के एक टुकड़े के पीछे छिपी हुई हैं. क्योंकि उन्हें ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले प्रकट नहीं किया जा सकता है.’

मंदिर के मुख्य पुजारी ने की जांच की मांग

हालांकि, खुली आंखों वाली मूर्ति की कई कथित तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं. (Ram Mandir) हालांकि, यह दावा करते हुए कि वायरल तस्वीरें असली मूर्ति की नहीं हैं, आचार्य सत्येन्द्र दास ने ANI को बताया, ‘हमारी मान्यताओं के अनुसार, ‘प्राण प्रतिष्ठा के पूरा होने से पहले मूर्ति की आंखें प्रकट नहीं की जा सकतीं. आँखें दिखाने वाली तस्वीरें असली मूर्ति की नहीं हैं और, अगर वायरल तस्वीरों में मूर्ति असली है, तो इसकी जांच होनी चाहिए कि किसने आंखें दिखाईं और तस्वीरें लीक कीं.

https://www.facebook.com/webmorcha

PM मोदी की ये एक तस्वीर, जो इतिहास में हो गई दर्ज!

PM Modi Photo: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी लगातार दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में PM मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के श्रीरंगम में रामायण से जुड़े प्राचीन मंदिर श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की और विद्वानों से ‘कंब’ रामायण का पाठ सुना. प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के इस प्राचीन मंदिर में आनेवाले पहले प्रधानमंत्री है. उन्होंने इस दौरान पारंपरिक परिधान पहना था।

भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा-अर्चना की. मोदी ने इस दौरान श्री रंगनाथस्वामी के दर्शन किए. उन्हें मंदिर के पुजारियों ने ‘सदरी’ प्रदान की.  PM ने वैष्णव संत-गुरु श्री रामानुजाचार्य और श्री चक्रथाझवार को समर्पित कई ‘सन्नाधि’ में प्रार्थना की. इसी बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है.

यह शानदार तस्वीर कैप्चर हो गई

दरअसल, यह तस्वीर उस समय की है जब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के चेन्नई में रोड शो कर रहे थे. इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे. ठीक उसी दौरान एक बुजुर्ग महिला अपने घर से PM मोदी के रोड देखने के लिए निकली, जैसे ही उसने दरवाजा खोला पीएम मोदी का काफिला उसके सामने से गुजरा. पीएम मोदी ने बुजुर्ग महिला को देखते ही अभिवादन किया तो जवाब में महिला ने भी पीएम के अभिवादन का जवाब ऐसे दिया मानों वह पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रहीं हैं. यह शानदार तस्वीर कैप्चर हो गई और जमकर वायरल हुई है.

webmorcha.com
PM मोदी

चिरपरिचित अंदाज में अभिवादन

यह तस्वीर इसलिए भी खास लग रही है क्योंकि उस महिला का गेस्चर देखते ही बन रहा है. महिला के घर के दरवाजे की तस्वीर भी शानदार लग रही है और महिला एकदम पीएम मोदी की तरफ देख रही है. इधर पीएम मोदी भी अपने काफिले की कार के दरवाजे के पास खड़े हो कर चिरपरिचित अंदाज में लोगों का अभिवादन कर रहे हैं.  तस्वीर जैसे ही वायरल हुई लोगों ने इसे हाथोंहाथ ले लिया. कुछ लोगों ने तो यह भी लिख दिया कि ‘पीपुल्स पीएम’ का इससे बड़ा उदाहरण शायद ही दिखा होगा.

इतिहास में दर्ज हो गई तस्वीर!

इस तस्वीर ने ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि अन्य जगहों पर भी विमर्श छेड़ दिया कि यह तस्वीर इतिहास में दर्ज हो गई है. फिलहाल PM मोदी अपने दक्षिण दौरे पर हैं. इसी कड़ी में पीएम ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में भी अर्चना की है. उन्होंने मंदिर में हाथी को भोजन देकर उसका आशीर्वाद भी प्राप्त किया. मंदिर के इष्टदेव को तमिल में ‘रंगनाथर’ के नाम से जाना जाता है. धार्मिक विद्वानों के अनुसार, श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी की मूर्ति भगवान विष्णु का एक रूप है जिसकी मूल रूप से पूजा भगवान राम और उनके पूर्वजों ने की थी.

सोने की स्थिति आपके बारे में बहुत कुछ बताती है

PM मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए श्री राम के आराध्य रंगनाथस्वामी से आशीर्वाद मांगा है. मंदिर में प्रधानमंत्री ने ‘कंब’ रामायण के छंद सुने जो रामायण के प्राचीन संस्करणों में से एक है. ‘कंब’ रामायण की रचना महान तमिल कवि कंबर ने 12वीं शताब्दी में की थी. प्रधानमंत्री ने जिस मंदिर में दर्शन किए हैं उसका ‘कंब’ रामायण से गहरा संबंध है. श्रीरंगम मंदिर में ही कंबर ने सार्वजनिक रूप से अपनी रामायण प्रस्तुत की थी जो लोगों को खूब पसंद आई. कंबर को ‘कवि चक्रवर्ती’ के नाम से भी जाना जाता था. उस अवसर की स्मृति में आज भी एक ‘मंटप’ है जिसे ‘कंब रामायण मंटपम’ कहा जाता है.

21 January का अंक ज्योतिष: जानें रविवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

https://twitter.com/dilipkomakhan

https://www.facebook.com/webmorcha

और पढ़ें:

अयोध्या में श्रीराम का दर्शन इस भव्य मंदिर में होगा

Ayodhya Darshan? इन चीजों के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्यामंदिर में नहीं मिलेगी प्रवेश, जाने से पहले जान लें

श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

राममंदिर के लिए 20 रुपए दान, छत्तीसगढ़ की इस महिला को अयोध्या का मिला न्योता

प्रभू श्रीराम का करें दर्शन, Darshan of Shri Ram Ramlala

अयोध्या में श्रीराम का दर्शन इस भव्य मंदिर में होगा

22 january को रामलला का ऐसे करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

21 January का अंक ज्योतिष: जानें रविवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

21 January: अंक ज्योतिष रविवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। (21 January) अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 1

कार्य अभी विशाल परिणाम और सफलता देने वाला है। (ank jyotish) आपके प्रदर्शन और प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया है और इसको नयी पहचान दी गयी है। इस पल की महिमा और आपको प्रदान किए गए इनाम का आनंद लें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 2

धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। (ank jyotish) आज आप भावनात्मक रूप से अकेले और निराश महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 3

आपको अभी किसी यात्रा या शायद विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। (ank jyotish) अगर ऐसा हैं तो चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें। अपने विश्वासों को पुन: व्यवस्थित करने और आध्यात्मिक विषय में शोध करने का यह एक अच्छा समय है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 4

यह सौभाग्य भरा समय है इसलिए इसका मज़ा लें। (ank jyotish) महीने का यह दौर आपको नए आयाम खोजने के लिए आगे बढ़ाने वाला है। आज कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 5

कोई अप्रत्याशित धन का स्रोत आपको मिलने वाला है। (ank jyotish) गलत आदतों और जोखिम भरे व्यवहार से बचें, सोच समय कर धन का प्रयोग करें। आपके शिक्षक या पिता जैसा कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके साथ रहें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 6

किसी रहस्य का भी पता चल सकता है। (ank jyotish) आत्मनिरीक्षण और गहरी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आज सही समय है। आप में से कुछ कई मुद्दों को ले कर चिंतित हो सकते है इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने दिल की सुनें।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 7

रिश्तेदारों या पति-पत्नी के साथ मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं। (ank jyotish) आप आर्थिक हानि को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आज भविष्य की योजनाएं बनाएं। भविष्य में समृद्धि और शांति के लिए कानूनी या व्यावसायिक व्यवस्थाएं अभी कर लें।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 8

अपने प्रियजनों के प्रति अपनी भावनाओं और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। (ank jyotish) उन्हें बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते है उनके प्यार को भी महसूस करें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

webmorcha.com
Ank Jyotish

अंक 9

कार्यस्थल के विवाद अनियंत्रित हो कर आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। (ank jyotish) मेहनत करना जारी रखें और इससे बाधाओं को दूर होंगी। स्वयंसेवीकरण या दूसरों की सेवा करना आपके लिए एक सुनहरा अवसर होगा।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

https://www.facebook.com/webmorcha

Ram Mandir: 21.6 फीट लंबी बांसुरी… रामलला धाम में गूंजेंगी स्वर, यहां के मुस्लिम परिवार ने बनाई

अयोध्या में श्रीराम का दर्शन इस भव्य मंदिर में होगा

Ayodhya Darshan? इन चीजों के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्यामंदिर में नहीं मिलेगी प्रवेश, जाने से पहले जान लें

श्रीराम जन्म की खुशियों में दिखेगी अयोध्या की छवि

राममंदिर के लिए 20 रुपए दान, छत्तीसगढ़ की इस महिला को अयोध्या का मिला न्योता

प्रभू श्रीराम का करें दर्शन, Darshan of Shri Ram Ramlala

अयोध्या में श्रीराम का दर्शन इस भव्य मंदिर में होगा

22 january को रामलला का ऐसे करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी