बागबाहरा, बसना में 4 तस्कर अरेस्ट, 04 वाहन में 207.5 क्विंटल अवैध धान की परिवहन करते 04 तस्कर चढे पुलिस हत्थे

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चैकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों तथा दूसरे राज्यों से अवैध धान परिवहन करने वाले के उपर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चैकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी।

प्रकरणः-

(01) इसी दौरान दिनांक 12.01.2024 को थाना बागबाहरा क्षेत्र में रात्रि में ग्राम डोंगरगांव के पास एक टेªक्टर क्रमांक सी.जी.06 जीएल 6498 में एक व्यक्ति को 50 कट्टा कुल 27.5 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पकडा गया।

प्रकरणः-

(02) थाना बागबाहरा क्षेत्र में रात्रि में ग्राम रेवा के पास एक 407 वाहन क्रमांक सी.जी.06 जीएस 0532 में एक व्यक्ति को 85 कट्टा कुल 34 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पकडा गया।

प्रकरणः-

(03) थाना बागबाहरा क्षेत्र में रात्रि में ग्राम चारभाठा के पास एक 407 वाहन क्रमांक सी.जी.06 जीटी 5593 में एक व्यक्ति को 85 कट्टा कुल 34 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पकडा गया।

Ayodhya Darshan? इन चीजों के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्यामंदिर में नहीं मिलेगी प्रवेश, जाने से पहले जान लें

प्रकरणः-

(04) चैकी भवरपुर, बसना क्षेत्र में रात्रि में चनाट से दलदली रोड के पास मजदा गाड़ी नंबर ब्ळ 06 ळच् 8793 एक व्यक्ति को 280 कट्टा प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम कुल वजन 112 क्विंटल कीमती 347200 रुपये अवैध धान परिवहन करते पकडा गया।

पुलिस की टीम के द्वारा चार व्यक्ति एवं चार वाहन में कुल 207.5 क्विंटल धान कीमती 644800 रूपये अवैध धान को जप्त कर थाना बागबारा व चैकी भवरपुर में 102 जौ.फा. के तहत् कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री यूलैंडन यार्क के निर्देशन में थाना बागबाहरा की टीम एवं चैकी भवरपुर की टीम द्वारा की गई।

महासमुंद सोने की बिस्किट और पत्ती की तस्करी, 5 तस्कर अरेस्ट

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद सोने की बिस्किट और पत्ती की तस्करी, 5 तस्कर अरेस्ट

महासमुंद। लग्जरी कार से सोने का बिस्किट और पत्ती की तस्करी करते 5 तस्कर पकड़े गए है। सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (Odisha) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 03 व्यक्ति सवार थे।

लक्जरी कार में तस्करी

तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने से गंभीरता से पूछताछ किया जा रहा था कि उसी दरमियान उनके अन्य साथी दारान एक लाल रंग का हुण्डई आई20 कार क्रमांक MH 13 DE 3330 आया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे। वाहन को रोका गया व पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पिछला सीट के सामने एक चेम्बर मिला जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया जिसके अंदर एक पिले रंग के थैला के अंदर चार पैकेट मिला पैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर सोने का पैकेट होना बताया।

यहां पढ़ें: महासमुंद फोटोग्राफर को लूटने वाले लूटेरे का गैंग पकड़ाया

सोने की

पुलिस की टीम के द्वारा थैला के अंदर चार पैकेटों खोल देखने पर 01. एक पैकेट में सोने का बिस्कीट कुल 20 नग वजनी 2.482 कि.ग्रा. 02. एक पैकेट में सोने का बिस्कीट 19 नग वजनी 2.411 कि.ग्रा. 03. एक पैकेट में सोने का पत्ती 11 नग वजनी 1.279 कि.ग्रा. 04. एक पैकेट में सोने का पत्ती वजनी 1.279 कि.ग्रा. कुल सोना वजनी 7.451 कि.ग्रा. रेपर का वजन 0.41 ग्राम कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. जुमला कीमती 4,76,86,400 रूपये। पुलिस की टीम के द्वारा सोने का बिस्कटी एवं सोने का पत्ती के संबंध में वैध दस्तावेज व कागजात पेश करने हेतु नोटिस दिया गया।

करोड़ों की कार्रवाई

उक्त व्यक्तियों के द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही होना बताये। पुलिस की टीम को उक्त सोने की पैकेट को खडकपुर कलकत्ता हाईवे से पुणे महाराष्ट्र ले जाना बताये। सोने का बिस्कीट, पत्ती एवं रेपर कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. जुमला कीमती 4,76,86,400 रूपये, एक आई20 कार कीमती 7,00,000 रूपये, एक हुण्डई के्रटा कार कीमती 10,00,000 रूपये तथा 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कीमती 50000 रूपये कुल जुमला कीमती 4,94,36,400 (चार करोड चैरानवे लाख छत्तीस हजार चार सौ रूपये) जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

https://www.facebook.com/webmorcha

Ayodhya Darshan? इन चीजों के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्यामंदिर में नहीं मिलेगी प्रवेश, जाने से पहले जान लें

Ayodhya Darshan: अयोध्या रामलला धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है. यदि आप धर्म नगरी अयोध्या आने का योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. दरअसल अयोध्या आने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान रखना होगा. तो चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं.

यदि आप अयोध्या आ रहे हैं और अयोध्या में प्रभु राम के साथ-साथ अयोध्या के मठ मंदिरों में दर्शन पूजन करना चाहते हैं. तो आपके यहां पर सबसे पहले सुरक्षा के नियमों का पालन करना होगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर में कड़ी व्यवस्था की गई है. (Ayodhya Darshan) 22 जनवरी 2024 तक राम मंदिर में आम लोगों का प्रवेश वर्जित है. 20 से 22 जनवरी तक रामलला के दर्शन आमंत्रित लोग ही कर सकते हैं. आम जनमानस को प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन यानी 23 जनवरी से प्रवेश मिलेगा.

इन सामानों पर है प्रतिबंध

राम मंदिर में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, लैपटॉप या कैमरा लेकर जाना मना है. (Ayodhya Darshan) अगर आप इन चीजों के साथ पकड़े जाते हैं तो आपकों समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही राम मंदिर में आप किसी भी प्रकार का खाने का सामान नहीं लेकर जा सकते हैं. एंट्री करने से पहले आपको सारा खाने के सामान बाहर ही रखना होगा.

यहां पढ़ें: Ram Mandir: अमिताभ और रजनीकांत होंगे विशेष मेहमान, सचिन, महेंद्र, विराट को भी न्योता

आरती में प्रवेश के नियम

राम जन्मभूमि मंदिर में ‘आरती पास के लिए बुकिंग से शुरू हो चुकी है. राम मंदिर में वैसे तो दिन में 5 बार आरती होती है लेकिन भक्तों को सिर्फ 3 बार ही आरती में प्रवेश मिलेगा. भक्तों को सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे की आरती में प्रवेश मिलेगा. (Ayodhya Darshan) आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट द्वारा बनाए गए पास की आवश्यकता होती है, जिसके लिए आपको ID प्रूफ देना होगा. अधिक जानकारी के लिए आप श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org को विजिट कर सकते हैं.

इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

अयोध्या में प्रवेश करने के साथ ही आपको अपने साथ एक ID प्रूफ अवश्य रखना चाहिए. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर समेत पूरे अयोध्या में कड़ी व्यवस्था की गई है. मंदिर के रास्ते में आपको कई ऐसे गाइड और पंडा मिलेंगे जो आपको कम समय में रामलला के दर्शन और पूजा करवाने का दावा करेंगे. काशी , मथुरा और देश के अनेक शहरों में कई लोगों ने इसे अपना धंधा बना लिया है जो धर्म के नाम पर लोगों को ठगते हैं .

लोगों को ठग कर उनका व्यापार चलता हैं. (Ayodhya Darshan) यदि आपको कोई गुमराह कर करने की कोशिश कर रहा है तो आप सीधे राम मंदिर ट्रस्ट के हेल्पलाइन नंबर 05278-292000, +91-80095-22111 पर संपर्क कर अधिक जानकारी भी ले सकते हैं. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं.

https://www.facebook.com/webmorcha

Divya Pahuja Murder: हत्या के 11 दिन बाद मिला दिव्या पाहुजा का शव, जानें क्यों हुई मर्डर, कहां और कैसे मिली लाश?

Gurugram murder: जिस दिव्या पाहुजा (Divya Pahuja) नाम की मॉडल की हत्या से पूरा हरियाणा दहल उठा था, आखिरकार उसका शव कत्ल के 11 दिन बाद मिल ही गया. हरियाणा को हिला देने वाले मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस को शनिवार को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी, जब हरियाणा के टोहना फतेहाबाद स्थित एक नहर में दिव्या का शव मिला. गुरुग्राम पुलिस ने बताया किआरोपियों ने दिव्या पाहुजा का कत्ल कर उसका शव हरियाणा के फतेहाबाद से नहर में फेंका था.

दिव्या पाहुजा (Divya Pahuja) गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्ल फ्रेंड थी और 2 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में बलराज गिल को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के आधार पर ही गुरुग्राम पुलिस ने दिव्या की बॉडी नहर से बरामद की है.

गुरुग्राम स्थित एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या

पुलिस को बीते 11 दिनों से गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या के शव को ढूंढने में लगी हुई थी. गुरुग्राम पुलिस ने वह कार बरामद कर ली थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था. मॉडल दिव्या (Divya Pahuja) की गुरुग्राम स्थित एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को लेकर बीते 11 दिनों से तलाश जारी थी. दिव्या के शव की तलाशी में एनडीआरएफ की टीम से लेकर हरियाणा और पंजाब की पुलिस भी लगी थी. बलराज ने पुलिस को बताया था कि उसने ही दिव्या के शव को ठिकाने लगाया था और उसने टोहाना नहर में फेंका था.

5 लोग दिव्या को होटल में ले गए थे

पुलिस की मानें तो गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या (27 वर्षीय) (Divya Pahuja) को मंगलवार को पांच लोग एक होटल के कमरे में ले गए. पुलिस के अनुसार दिव्या को कथित तौर पर सिर में गोली मारी गई थी क्योंकि वह होटल मालिक को ‘अश्लील तस्वीरों’ को लेकर ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूल रही थी. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में होटल मालिक अभिजीत सिंह (56) सहित संदिग्ध होटल सिटी प्वाइंट की लॉबी से एक नीली बीएमडब्ल्यू कार तक कथित तौर पर सफेद चादर में लिपटे उसके शरीर को घसीटते हुए नजर आ रहे हैं.

(Divya Pahuja) पुलिस ने बताया कि फुटेज में आरोपियों को दिव्या के शव को डिक्की में रखकर कार से होटल से भागते देखा जा सकता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिजीत ने होटल से करीब एक किलोमीटर दूर वह कार बलराज गिल उर्फ हेमराज (28) को सौंप दी थी. गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि बीएमडब्ल्यू कार पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर लावारिस पाई गई थी

Ram Mandir: अमिताभ और रजनीकांत होंगे विशेष मेहमान, सचिन, महेंद्र, विराट को भी न्योता

जानें कब-क्या हुआ?

1 जनवरी को दिव्या पाहुजा हत्यारोपी अभिजीत सिंह के साथ घूमने गई थी और फिर अभिजीत और एक अन्य के साथ 2 जनवरी की सुबह 4:15 पर गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में पहुंचे थे. 2 जनवरी की रात अभिजीत सिंह ने अपने अन्य साथियों संग मिल दिव्या (Divya Pahuja) की हत्या को अंजाम दिया और फिर उंसके शव को अपनी गाड़ी में डाल ठिकाने लगाने के मकसद से अपने 2 अन्य साथियों को 10 लाख रुपये दिए.

अभिजीत के दोनों साथी मृतका के शव को लेकर फरार हो गए. बहरहाल पुलिस ने अभिजीत और दो अन्य को हिरासत में लेकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. दिव्या पाहुजा का नाम गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गाडोली के एनकाउंटर में सबसे पहले सामने आया था.

https://www.facebook.com/webmorcha

Ram Mandir: अमिताभ और रजनीकांत होंगे विशेष मेहमान, सचिन, महेंद्र, विराट को भी न्योता

Ram Mandir:  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाज के हर विशिष्ट व सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। 7 हजार से कुछ अधिक मेहमानों को चार हजार धर्माचार्यों, तीन हजार से अधिक गृहस्थ और विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। Ram Mandir में बड़ी संख्या में नामचीन शख्सियतों के साथ जाने-पहचाने चेहरे होंगे। मंदिर के सृजन में सहभागी 300 श्रमिक और दान देने वाले भिक्षुक भी अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। 50 के करीब पद्म सम्मानों से विभूषित हस्तियां आएंगी। शहीद कारसेवकों के परिवार के 60 सदस्य भी पहुंचेंगे।

विशेष व आम मेहमानों तक निमंत्रण पत्र पहुंच गया

रामलला (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ नौ दिन शेष हैं। समारोह के अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ज्यादातर खास व आम मेहमानों तक निमंत्रण पत्र पहुंच गया है। अन्य को भेजा जा रहा है। इस काम के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अतिथियों तक निमंत्रण पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार हजार धर्मगुरुओं को एक श्रेणी में रखा

ट्रस्ट ने 125 संत परंपरा के चार हजार धर्मगुरुओं को एक श्रेणी में रखा है। इनमें चारों पीठों ज्योर्तिमठ, गोवर्धन, शारदा व श्रंगेरी के शंकराचार्यों के साथ संन्यासी व वैरागियों के 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और महामंडलेश्वर शामिल हैं। (Ram Mandir) सिख, जैन व बौद्ध धर्म के प्रमुख संत भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा स्वामी नारायण परंपरा, आर्ट आफ लिविंग और गायत्री परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है। तिरुपति, वैष्णो देवी व काशी विश्वनाथ मंदिर समेत देश के सभी प्रसिद्ध मठ-मंदिरों के 200 ट्रस्टी भी समारोह के साक्षी बनेंगे। अयोध्या के स्थानीय 350 संत अलग से शामिल किए गए हैं।

यहां पढ़ें: Shaniwar Ka Upay: शनिवार को जानकर भी न करें ये 5 कार्य, असफलता के साथ होती है धन हानि

एक सूची बनाई गई

संत व धर्माचार्यों के अलावा ट्रस्ट ने तीन हजार से अधिक गृहस्थों को विभिन्न क्षेत्रों से चुना है। इसमें करीब 350 रिटायर्ड जज और वकील हैं। इसके अलावा कला जगत, फिल्म जगत, उद्योग जगत, सैन्य क्षेत्र, साहित्य, खेल, मीडिया, चिकित्सा, राजनीतिक, वैज्ञानिक, दानदाता व रंगमंच शामिल है। (Ram Mandir) इन सभी क्षेत्रों की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य आनुषांगिक संगठनों के कई शीर्ष पदाधिकारियों की अलग से एक सूची बनाई गई है।

कई क्षेत्रों के कुछ बड़े नाम जो बढ़ाएंगे समारोह की शोभा

इसरो के निदेशक नीलेश देसाई, फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर, रवींद्र जैन व प्रसून जोशी। (Ram Mandir) उद्योग जगत से रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, चंद्रशेखरन, एसएन सुब्रम्ण्यम, खेल जगत से सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, धनुर्धर दीपिका कुमारी, गोपीचंद। कला क्षेत्र से अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर, मैथिली ठाकुर, कन्हैया मित्तल, स्वाति मिश्रा, न्यायिक क्षेत्र से पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई, सुधीर अग्रवाल, के परासरण।

https://www.facebook.com/webmorcha

महासमुंद फोटोग्राफर को लूटने वाले लूटेरे का गैंग पकड़ाया

महासमुंद। सुभाष नगर में विगत दिन हुए लूटपाट में शामिल लूटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया है। बतादें, सराईपाली क्षेत्र का युवक जो फोटोग्राफर का काम करता है। किरण पटेल ने पुलिस को बताया कि चारो लोग रास्ता रोक मुझे बोले कहा से आ रहे हो, बैग में क्या रखे हो कहकर बैग को लुटने लगे मेरे द्वारा मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देकर जो एक लडका अपने कमर में रखे पिस्टल को निकाल कर मेरे उपर तान दिया।

अब पुलिस गिरफ्त में लूटेरें

*महासमुंद पुलिस की लूटपाट व चोरी करने वाले व चाकू लेकर धमकाने वाले गैंग के विरुद्ध  त्वरित कार्यवाही*

⚜️ *शहर के बरौडा चौक में रात्रि को चाकू और नकली पिस्तौल से पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर चेन लूटने वाला गैंग हुआ गिरफ़्तार*

⚜️ *आरोपियों ने दिन मे की मोटर साइकिल चोरी औऱ रात को दिया लूट की घटना को अंजाम*

⚜️ *घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हथियार व चोरी लूट किए गए सामान सहित किया गया गिरफ्तार*

⚜️ *दोनों मामलों मे रायपुर के हिस्ट्रीशीटर आरोपी सलमान तथा उसकी महिला साथी, महासमुंद का साथी राजू चौहान व दो विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

⚜️ *हिस्ट्रीशीटर आरोपी सलमान, साथी राजू चौहान व उसके दो अन्य नाबालिक साथियों ने दिन में दिया था वाहन चोरी की घटना को अंजाम, वाहन भी किया गया बरामद*

⚜️ *आरोपी सलमान के विरुद्ध रायपुर के कई थानों में पंजीबद्ध है आपराधिक मामले, आरोपी है  हिस्ट्रीशीटर*

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुन्द की टीम के द्वारा की गई।*

*गिरफ्तार आरोपी -*

*(01)* एम स्वर्णा पिता एम जगदीश उम्र 20 वर्ष सा0 ग्राम अनकापेल्ली विशाखापट्टनम हाल मुकाम श्याम नगर तेलगु मोहल्ला लिंक रोड पावर हाउस भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

*(02)* सलमान अली पिता मो0 हुसैन उम्र 25 वर्ष सा0 वार्ड न0 16 लोधीपारा तरूणनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

*(03)* राजू चौहान पिता प्रकाश चौहान 20 वर्ष सा. नयापारा महासमुन्द।

*(04)* 02 विधि से संघर्षरत् बालक।

यहां देखें वीडियो

महासमुंद सिटी में पिस्टल और चाकू दिखा लूट, फोटोग्राफर से चैन पर्स छीन लिए लूटेरे, युवती भी शामिल

https://www.facebook.com/webmorcha

 

महासमुंद सिटी में पिस्टल और चाकू दिखा लूट, फोटोग्राफर से चैन पर्स छीन लिए लूटेरे, युवती भी शामिल

महासमुंद। सुभाष नगर दूध डेयरी के पास तीन पुरूष और एक महिला ने लूट को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, युवक सराईपाली क्षेत्र का है। जो फोटोग्राफर का काम करता है। प्रार्थी किरण पटेल ने पुलिस को बताया कि चारो लोग रास्ता रोक मुझे बोले कहा से आ रहे हो, बैग में क्या रखे हो कहकर बैग को लुटने लगे मेरे द्वारा मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देकर जो  एक लडका अपने कमर में रखे पिस्टल को निकाल कर मेरे उपर तान दिया।

दूसरा लडका जो बडा था वह बडा वाला चाकू दिखाते हुये डराने लगे और एक लडका मेरे गले में पहने चांदी के चैन को खिंच कर छिन लिया और लडकी मेरे पाकेट को चेक कर मेरा पर्स जिसमें मेरा आधार कार्ड, पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड, और पर्स में रखा 1000 रुपए लिये मैं चिल्लाया तो पास में ही मुर्गा दुकान एवं पान दुकान वाला बचाने के लिये आगे आये तो उनको उंचे लडके ने जो काई कलर की आधी बांह की टी शर्ट पहना था।

यहां पढ़ें: रायगढ़ 10 लाख की डकैती, लूट में महिलाएं भी शामिल

बचाने पहुंचे लेकिन लूटेरे ने उसे भी डरा दिया

उसने बडा वाला चाकू दिखाया और एक लडका जो नीला जेकेट पहना था उसने पिस्टल दिखाया तो मुर्गा दुकान एवं पान दुकान वाला डर के कारण पिछे हट गये और उसी समय विजय लक्ष्मी बस जो बागबाहरा तरफ जा रही थी वह चारों लोग उस बस में बैठ कर भाग गये। उनमें से एक लडका जिसका बाल लम्बा , रंग सांवला पतला दुबला, एक लडका जो पिस्टल पकडा था नीला रंग का जेकेट पहना था रंग सांवला पतला दुबला है, एक लडका जो काई कलर का हफ टी शर्ट पहना था।

जिसका मोटा मूंछ है गठिला बदन यह चाकू पकडा था और एक लडकी जो सफेद कुर्ती और काला शाल रखी थी रंग गोरा , पतली दुबली है जिनको देख कर मैं पहचान लूंगा । मेरा चांदी का चैन वजन करीब 250 ग्राम किमती करीब 4000 रुपए एवं पर्स जिसमें आधार कार्ड , एटीएम एवं नगद 1000 रूपये को लुट के ले गये है।

https://www.facebook.com/webmorcha

13 January Ank Jyotish: Saturday को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग

13 January Ank Jyotish: अंक ज्योतिष Saturday को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। (Saturday) उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

इस समय आपकी आध्यात्मिक खोज अभी एक नई दिशा ले सकती है। (Saturday)  अपनी नयी अंतर्दृष्टि को व्यक्त करने के लिए रचनात्मकता का प्रयोग करें। रिश्तेदारों से बातचीत के लिए कूटनीति की ज़रूरत हो सकती है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

इस वक्त आप अब दूसरों से अलग महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह समय अकेले रहने और आत्मनिरीक्षण का है । आज आपको व्यक्तिगत प्रयासों से शानदार परिणाम मिलेंगे। (Saturday)  कड़ी मेहनत और योगदान के लिए आपको तारीफ मिल सकती है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3

शनिवार को घरेलू मामले अभी आपके दिमाग में चल रहे हैं। (Saturday)  किसी रिश्तेदार शायद आपके माता पिता को आपके समय और ध्यान की ज़रूरत है। वर्तमान में कुछ योजनाओं को टालने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4

शनिवार को खाली समय की गतिविधियों से राहत पाएंगे। (Saturday)  कई लोग आपकी कंपनी की सराहना करेंगे। आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5

शनिवार को अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें। (Saturday)  अपने प्रियजनों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ दिल खोल कर बात करें। खुद पर विश्वास करो तो सफलता आपको मिल कर ही रहेगी।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 6

इस समय अभी आपका हर काम पूरा हो रहा है क्योंकि आपकी प्रतिभा मांग में है। (Saturday)  अभी हुआ आर्थिक लाभ घर की मरम्मत या नवीनीकरण में उपयोग होगा। आप उन कामों का सामना कर सकते हैं तो आपके लिए चुनौतीपूर्ण और नए हैं।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 7

इस वक्त चुनौतियों का साहस से सामना करें और सफलता आपके साथ होगी। (Saturday)  माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है। अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8

शनिवार को घर, ऑफिस और प्रियजनों के बीच में संतुलन बनाये रखने के साथ अपना भी ध्यान रखें। (Saturday)  अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9

इस समय किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके करियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी। (Saturday)  अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा। दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आंखों का तारा बना देगी।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

अपने राशि पर क्लिक कर जाने संपूर्ण जानकारी

मेष राशिफल 2024      तुला राशिफल 2024

वृषभ राशिफल 2024    वृश्चिक राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024   धनु राशिफल 2024

कर्क राशिफल 2024     मकर राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024     कुंभ राशिफल 2024

कन्या राशिफल 2024   मीन राशिफल 2024

https://www.facebook.com/webmorcha/

Shaniwar Ka Upay: शनिवार को जानकर भी न करें ये 5 कार्य, असफलता के साथ होती है धन हानि

Shaniwar Ka Upay: शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता माने जाने वाले भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शनि संबंधी कोई दोष हो या फिर शनि अशुभ स्थान पर विराजमान है तो शनिदोष को खत्म करने और विशेष कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा-आराधना करनी चाहिए। (Shaniwar Ka Upay) शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करने और उनसे जुड़ी पूजा करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव के साथ हनुमान जी भी पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है।

आइए जानत हैं शनिवार के दिन कौन से 5 काम नहीं करने चाहिए।

शनिवार के दिन न करें ये 5 काम

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने तेल का दीपक जला कर रखा जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान भी किया जाता है। शनिवार के दिन तेल का दान करना लाभकारी माना गया है लेकिन भूलकर भी इस दिन बाजार से सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। जो व्यक्ति शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदता उसके जीवन में तमाम तरह के कष्ट आते हैं।

शनिवार के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी हुई किसी भी चीज की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। (Shaniwar Ka Upay) अगर आप शनिवार के दिन कार या फिर अन्य कोई लोहे के उपकरण आदि खरीदारी करने की सोच रहे है उसे टाल देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदना अशुभ होता है।

शनिवार के दिन अगर आप नमक खरीदते हैं तो इसे खरीदना बंद कर दें। शनिवार के दिन नमक खरीदना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में दरिद्रता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच कलह पैदा होती है।

शनिवार के दिन काली उड़द की दाल का दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन काली दाल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनिदोष में वृद्धि होती है।

शनिवार के दिन काले रंग के जूते खरीदने से बचना चाहिए। जो लोग शनिवार के दिन काले जूते खरीदते हैं उन्हें कार्य में सफलताएं बहुत ही देरी से मिलता है।

Nora Fatehi का दिलकश अंदाज देख फैंस का खुला रह गया मुंह

https://www.facebook.com/webmorcha

छत्तीसगढ़: BJP नेता की हत्या, 11 गिरफ्तार, 7 लाख में दी थी सुपारी

रायपुर। BJP Leader Aseem Rai Murder Case: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में BJP के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय हत्याकांड (Aseem Rai Murder Case) मामले में SIT को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्‍याकांड की जांच के लिए गठित SIT ने 11 आरोपितों को पकड़ा है। हालांकि इस हत्‍याकांड का मुख्य शूटर विकास मजूमदार अभी भी एसआइटी की पकड़ से बाहर है।

बताया जा रहा है‍ कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी।

Kanker: राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई BJP नेता असीम राय की हत्‍या, 11 आरोपित गिरफ्तार, सात लाख में दी थी सुपारीKanker: राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई BJP नेता असीम राय की हत्‍या, 11 आरोपित गिरफ्तार, सात लाख में दी थी सुपारी

इस वजह से हुई BJP नेता असीम राय की हत्‍या

बतादें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था।इससे पहले ही असीम राय की हत्‍या करवा दी गई। एसपी कांकेर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस लेकर पूरे मामले का राजफाश करेंगे।

जानें क्या है पूरा मामला

कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को BJP के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी। यह घटना पुराना बाजार इलाके में हुई। घटना के दूसरे दिन भाजपा नेता असीम राय के समर्थकों ने कांकेर में जमकर हंगामा किया था। वहीं भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने एसआइटी गठित की है।

ये है गिरफ्तार आरोपितों के नाम

बप्पा गांगुली पिता स्व. आशुतोश गांगुली उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 पखांजूर।

विकास पाल पिता स्व. विजय पाल उम्र 47 वर्ष निवासी पखांजूर।

सोमेन्द्र मंडल पिता स्व. श्यामल मंडल उम्र 33 वर्ष नयाबाजार पखांजूर। ठाकुर दास मंडल उम्र 34 वर्ष पीव्ही 125।

नीलरतन मंडल पिता 05. गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास उम्र 31 वर्ष निवासी पीव्ही 121|

गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास 31 वर्ष निवासी पीव्ही 121

रीपन सदियाल पिता स्व. रमेश सदियाल उम्र 42 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

सुरजीत बाला पिता शिवचरण बाला उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

समीत मांझी पिता स्व. अनिल मांझी उम्र 32 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

तपन मंडल पिता निरापद मंडल उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।

जितेन्द्र बैरागी पिता दिनबंधु बैरागी उम्र 37 वर्ष साकिन पीव्ही. 28 चांदीपुर।

जयंत विश्वास पिता जगदीश विश्वास उम्र 33 वर्ष साकिन पीव्ही. 17 ।

Nora Fatehi का दिलकश अंदाज देख फैंस का खुला रह गया मुंह

https://www.facebook.com/webmorcha