Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Odisha: आज यहां हो सकती है बारिश, इन जिले में yellow alert

Odisha yellow alert: ओडिशा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बुधवार से यानी कि 17 जनवरी से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज मौसम शुष्‍क रहने और कई जगहों में ठंड का अनुभव होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार तक राज्‍य में पश्चिमी तूफान के सक्रिय रहेगा जिस वजह से बारिश होगी।

प्रदेश में पश्चिमी तूफान के सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 तारीख तक राज्य में पश्चिमी तूफान के सक्रिय होने की संभावना के कारण बारिश की संभावना जताई है। 17 जनवरी को झारसुगुड़ा, केंदुझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ में वर्षा की संभावना है।

webmorcha.com
odisha

इन जिले के लिए जारी yellow alert

झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, देवगढ़, अनुगुल, ढेंकानाल, भद्रक, बालेश्वर, केंदुझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, कटक, खुर्दा, पुरी, नयागढ़, गंजाम, कंधमाल, कालाहांडी और कोरापुट जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दृश्यमान दूरता 50 मीटर से 200 मीटर होगी।

IND vs AFG: एक जीत और रिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा, आज बेंगलुरु में रचेंगे इतिहास!

https://www.facebook.com/webmorcha

https://twitter.com/dilipkomakhan