रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर सरकार ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह नई व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। इसके तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र को पुलिस कमिश्नरेट घोषित किया गया है, जहां अब 21 थाने सीधे पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) के अधीन कार्य करेंगे।
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की तैयारी के तहत छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 24 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
यहां पढ़े: पुलिस कमिश्नरी सिस्टम क्या है? रायपुर में लागू होने से जनता को क्या होगा फायदा, कैसे बदलेगी कानून-व्यवस्था
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) पद पर 8 तैनातियां
-
तारकेश्वर पटेल
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय -
राहुल देव शर्मा
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस पश्चिम, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय -
आकाश मरकाम
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रायपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस उत्तर, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय -
विवेक शुक्ला
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नवा रायपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय -
डी.आर. पोर्ते
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पश्चिम रायपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय -
गौरव मंडल
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा (माननीय मुख्यमंत्री), रायपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय -
अर्जुन गुप्ता
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रायपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय -
अर्चना झा
वर्तमान: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला–बिलासपुर
नई पदस्थापना: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, DSB, AJK एवं CAW, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) पद पर तैनातियां
-
रमाकांत साहू
वर्तमान: नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, सिविल लाइन -
दीपक मिश्रा
वर्तमान: नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली -
देवांश सिंह राठौर
वर्तमान: नगर पुलिस अधीक्षक, पुरानी बस्ती, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, पुरानी बस्ती -
नवनीत पाटिल
वर्तमान: नगर पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र नगर, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, राजेन्द्र नगर -
पूर्णिमा लामा
वर्तमान: नगर पुलिस अधीक्षक, उरला, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, उरला -
सतीश ठाकुर
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, नवा रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात -
सुरेन्द्र साय पेकड़ा
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात -
रमेश कुमार येरावर
वर्तमान: सहायक सेनानी, CTJW कॉलेज, कांकेर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात -
सीमा अहिरवार भास्कर
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, विशा, भिलाई
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात -
संजय कुमार सिंह
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात/क्राइम, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम एवं साइबर -
नरेश पटेल
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, उमनि, कार्यालय रायपुर रेंज
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम एवं साइबर -
ज्योत्सना चौधरी
वर्तमान: अजाक, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण एवं DSB -
नंदिनी ठाकुर
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, CAW, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, AJK -
रूचि वर्मा
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, IUCA, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, CAW -
निकिता तिवारी
वर्तमान: उप पुलिस अधीक्षक, IUCA, रायपुर
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, CAW -
निलेश द्विवेदी
वर्तमान: पुलिस लाइन
नई पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली से क्या होगा बदलाव
पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर तेज़ निर्णय, बेहतर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इससे शहरी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।



