Homeछत्तीसगढ़बारिश अलर्ट छत्तीसगढ़ यहां अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हो...

बारिश अलर्ट छत्तीसगढ़ यहां अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रूख बदला हुआ है। राज्य के कुछ जगहों में तेज धूप और भीषण गर्मी, तो कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ ओले गिर रहे हैं। आज बुधवार की शाम में मौसम करवट लेने की संभावना है। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे गर्म रायपुर जिला रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 9.5 किमी ऊपर बना हुआ है। साथ ही पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों से चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments