आज का राशिफल – 16 अक्टूबर 2025 Today’s Horoscope – October 16, 2025: हर दिन हमारे जीवन में नए अनुभव, अवसर और चुनौतियाँ लेकर आता है। आज का राशिफल आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगा, ताकि आप अपने कार्य, परिवार, स्वास्थ्य और धन संबंधी मामलों में सही निर्णय ले सकें। नीचे पढ़ें अपनी राशि का आज का संपूर्ण फलादेश और जानें किन क्षेत्रों में आपको सफलता और सतर्कता की आवश्यकता है।
🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अपने कामों पर ध्यान दें और आगे बढ़ें। आपकी तरक्की देखकर कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं। रुके हुए धन की पूर्ति संभव होगी। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। संतान की नौकरी में समस्या दूर होगी।📌 फलादेश
🐂 वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन भाग्यवश अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में नए साथी बन सकते हैं। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी के लिए मनपसंद गिफ्ट लाया जा सकता है। किसी की सुनी बातों पर विवाद में न पड़ें। 📌 फलादेश
🐐 मिथुन राशि (Gemini)
आज आय के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। खर्च बढ़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। भविष्य के लिए बड़ा निवेश प्लान कर सकते हैं। यात्रा पर जाएँ तो सामान की सुरक्षा करें। 📌 फलादेश
🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कानूनी मामलों में पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होगी। माताजी कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकती हैं। वैवाहिक जीवन में समस्याएं उभर सकती हैं। किसी काम के लिए यात्रा संभव है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। 📌 फलादेश
🦁 सिंह राशि (Leo)
आज का दिन मंगलमय रहेगा। दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी और खुशखबरी मिलेगी। प्रेम जीवन में साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। व्यापार में बड़ा बदलाव फेवर में रहेगा। 📌 फलादेश
👩🌾 कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन संयम और धैर्य बनाए रखने का रहेगा। कामों में जल्दबाजी न करें। शिक्षा और भक्ति में सफलता मिलेगी। नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में पहल होगी। ऑफिस में प्रमोशन संभव है। किसी नए मकान की डील फाइनल हो सकती है। 📌 फलादेश
⚖️ तुला राशि (Libra)
आज लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। कोई करीबी मिल सकता है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। मनपसंद इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक मामले घर से बाहर न जाएँ। विद्यार्थी पढ़ाई में ढील न दें। 📌 फलादेश
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। नई कोशिशें रंग लाएंगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगे रहेंगे। नए वाहन की खरीदारी संभव है। लोन चुकाने का प्रयास सफल होगा। 📌 फलादेश
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज लाभदायक दिन है। बिजनेस को ऊँचाइयों तक ले जाने की योजना बनाएँ। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। पिताजी से किया वादा समय पर पूरा करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। राजनीति में नए पद की प्राप्ति संभव।
🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज व्यस्त दिन रहेगा। व्यापार के रुके काम पूरे होंगे। परिवार में बच्चों के साथ मौज-मस्ती होगी। किसी की मदद के लिए पैसे का इंतजाम कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति बुरा मान सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। घूमने में सतर्क रहें।
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जरूरतमंद की मदद अवश्य करें। ससुराल से धन उधार आसानी से मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति में बटवारा संभव।
🐟 मीन राशि (Pisces)
आज सुविधाएँ बढ़ेंगी। वाणी से लोगों का दिल जीतेंगे। परिवार में किसी विवाह की बाधा दूर होगी। भाई के साथ प्रॉपर्टी विवाद में न पड़ें। नए वाहन का सुख मिलेगा। नए आइडिया बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। घूमने-फिरने में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। 📌 फलादेश
एडिटर – दिलीप शर्मा, छत्तीसगढ़
मोबाइल – 9617341438