23 May ka Ank Jyotish: आज शुक्रवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

23 May ka Ank Jyotish: आज शुक्रवार

23 May ka Ank Jyotish 2025: आज शुक्रवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज शुक्रवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके विचारों को सराहा जाएगा। हालांकि, थोड़ी थकान या तनाव महसूस हो सकता है। निजी रिश्तों में विनम्र रहें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 Ank Jyotish

दिन भावनात्मक रूप से गहरा हो सकता है। किसी करीबी से अच्छी बातचीत हो सकती है जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। कला, संगीत या रचनात्मक काम करने वालों के लिए खास दिन है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

अंक 3 Ank Jyotish

आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण आज उभर कर सामने आएंगे। हालांकि, किसी को लेकर मन में संदेह हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाना ठीक रहेगा। छात्रों और शिक्षकों के लिए दिन सकारात्मक है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 Ank Jyotish

आज कुछ योजनाएं बन सकती हैं और पुराने अटके कामों में प्रगति होगी। थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। निजी जीवन में भी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

आज अपरा एकादशी, जानें आज का पंचाग और कथा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 5 Ank Jyotish

आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। कोई बात दिल पर न लें और शांत मन से काम करें। यात्रा या बदलाव की संभावना है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 6 Ank Jyotish

आज का दिन रिश्तों के लिहाज़ से बहुत खास हो सकता है। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आप कला, फैशन या सजावट से जुड़े हैं तो आपको पहचान मिल सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज आप थोड़े अंतर्मुखी रह सकते हैं, लेकिन मानसिक स्पष्टता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो आत्मविश्लेषण करके आगे बढ़ें। पुराने दोस्त से मुलाकात या बातचीत हो सकती है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 8 Ank Jyotish

आपके प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। मेहनत रंग लाएगी। हालांकि, गुस्से से बचें और किसी से अनबन न करें। धन लाभ संभव है, पर खर्च भी हो सकते हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 9 Ank Jyotish

आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें लीडर की भूमिका निभाएंगे। समाजसेवा, सहयोग या टीम वर्क में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

ये भी पढ़ें...

Edit Template