Aaj ka rashifal 23 मई 2025 : आज शुक्रवार 23 मई, आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से हो रहा है। और साथ ही आज बुध का गोचर भी वृषभ राशि में हो रहा है। ऐसे में आज बुधादित्य योग के साथ गजकेसरी योग का भी शुभ संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन कई शुभ योग की वजह से मेष, कर्क और तुला समेत कई राशियों के लिए भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल …
मेष (Aaj ka rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में आज नया मोड़ आ सकता है जो आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ आज रोमांटिक समय बिताएंगे लेकिन आपको वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। आप अपने किसी मित्र से आज लाभ और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबित है तो वह सुलझ सकता है। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। बिजनेस करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं।
वृष (Aaj ka rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा। आपकी राशि में आज बुधादित्य योग बनेगा जो आपको फायदा दिलाएगा। कारोबार करने वाले लोग आज अपने व्यवहार और बातों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज अच्छी डील भी मिल सकती है। दांपत्य रिश्तों में चल रही अनबन को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा। नौकरी में आज के दिन आपका कार्य सुचारू रूप से चलेगा।
मिथुन (Aaj ka rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज कार्य का अधिक दबाव रहेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। एजुकेशन के क्षेत्र में आज आप प्रगति करेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई काम सौंपा जाए तो उसे समय पर पूरा करना होगा, क्योंकि अधिकारीगण आपके काम पर नजर बनाए हुए हैं। टीम वर्क से काम करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और मदद बना रहेगा। माता की स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।
कर्क (Aaj ka rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सुख साधनों में बढ़ोत्तरी करने वाला रहेगा। आप किसी काम में हाथ आजमाएंगे तो आपको उसमें सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। आपको आज कुछ नया और रोचक काम करने का मौका मिलेगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें,जोश में आकर कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक वक्त बिताएंगे। परिवार में किसी शुभ काम का आयोजन हो सकता है। लव लाइफ में आज सुखद दिन बीतेगा।
सिंह (Aaj ka rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लेकिन आपको जोश में होश खोने से बचना होगा। बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं से बढ़िया पैसा कमा सकते हैं। आप पढ़ाई और अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी पुराने मित्र की मदद से आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने काम टालने से बचना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वैसे सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगा। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो आज आप वह पैसा चुकाने में सफल रहेंगे।
कन्या (Aaj ka rashifal)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको आज अपनी कमाई बढाने के लिए आज अधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। वैसे नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। नौकरी में दिन आपका सामान्य बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आज पाटर्नर के साथ किसी बात लेकर मतभेद भी हो सकता है। शिक्षा और कला संबंधी कार्य में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा।
आज अपरा एकादशी, जानें आज का पंचाग और कथा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
तुला (Aaj ka rashifal)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपके आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और आपको आज अपने साहसिक फैसले का लाभ मिलेगा। आपको आज कुछ रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। पाटर्नर और बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक समय समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का भी आपको आज मौका मिलेगा। आपको आज वस्त्र और सुख साधन भी प्राप्त हो सकता है। आप आज कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में भी रुचि लेंगे।
वृश्चिक (Aaj ka rashifal)
इस राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत और लगनशीलता का लाभ मिलेगा और आपको आज कोई बड़ा अवसर भी प्राप्त होगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा और आपको आज किसी पूर्व में किए काम का भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक जिंदगी में आज आप घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। बच्चों से संबंधित आपका कोई काम भी आज पूरा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
धनु (Aaj ka rashifal)
इस राशि के जातकों को लिए आज शुक्रवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। नौकरी कारोबार में आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आर्थिक लाभ का आपको मौका मिलेगा। आपका पैसा कहीं अटका है तो आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बन सकता है।
मकर (Aaj ka rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपके मन में आज कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। बिजनेस में आज कुछ उलझन और परेशानी होगी लेकिन कमाई भी आज बढेगी। घर परिवार के मामले में आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करनी होगी। किसी संबंधी की मदद के भी आपको आज आगे आना पड़ सकता है। जोखिम वाले काम में आपको आज सतर्क रहना होगा।
कुंभ (Aaj ka rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन कई मामलों में अनुकूल और सुखद रहेगा। आपकी कमाई भी आज अच्छी होगी। संतान पक्ष से आपको कोई खुशी की खबर सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। आपको आज शिक्षा के मामले में भी सफलता मिलेगी। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।
23 May ka Ank Jyotish: आज शुक्रवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग
मीन (Aaj ka rashifal)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आपको आज किसी निकट संबंधी की वजह से परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप आज दूसरों के मामलों में बिना मांगे सलाह देने से बचें। नौकरी में आज आपको कुछ नया कार्य एकाएक ही मिल सकता है। आपको आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। माता पिता से भी आपको आज मदद और आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार में आपका कोई काम आज उलझ सकता है। किसी कर्मचारी पर आज आपको क्रोध भी आ सकता है इसलिए संयम से आपको आज काम लेना चाहिए।