कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को बनाया प्रत्याशी, मंत्री ओपी चौधरी ने ली चुटकी!

रायपुर। कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को टिकट दिया है, इस गलती को निकालने वाले मंत्री OP चौधरी ने कहा, कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक जी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है। भूपेश जी, सचिन जी! यदि टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें … बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।

कांग्रेस
कांग्रेस

प्रत्याशियों की सूची भी अब जारी होने लगी है। BJP के बाद अब कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने महापौर पद के लिए कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतरा है। बिलासपुर में कांग्रेस से प्रमोद नायक और BJP की पूजा विधानी चुनाव लड़ेंगी। राजनांदगांव में BJP  से मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी से है।

दिलचस्प होगा महासमुंद नगर पालिका चुनाव!

🙏 WebMorcha को सपोर्ट करें

आपका छोटा सहयोग बड़ी पत्रकारिता

💰 अपनी पसंद से सहयोग करें
📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

🚨 ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

WhatsApp से भी तेज अपडेट के लिए अभी Telegram जॉइन करें

👉 Join Telegram Channel
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com