Homeमेरा गांव मेरा शहररायपुर एम्स डॉक्टर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी...

रायपुर एम्स डॉक्टर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर अमानाका स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) हॉस्पीटल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पदस्थ डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल  पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मृतक डॉक्टर की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है, जो मूलतः आंध्र प्रदेश का निवासी था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. ए रवि एम्स परिसर के पास बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहता था. शनिवार देर रात रवि अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का बहरहाल, पता नहीं चल पाया है.

पुलिस (Police) को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. अमानाका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से मामले में पूछताछ कर रही है. आजाद चौक पुलिस ने बताया कि 3 मई की दरमियानी रात डॉक्टर के आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी. मृतक मूलतः महबूब नगर हैदराबाद का निवासी है. परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. आत्महत्या का स्पष्ट वजह अभी पता नहीं चल पाया है.

Golden week: इस सप्ताह इनका किस्मत का द्वार खुलेगा, जानें साप्ताहिक राशिफल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments