साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मई 2026: मई के इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आने वाली है। बुध का रोहिणी नक्षत्र में और शुक्र का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर होने से शुभ योग बन रहे हैं। वहीं मिथुन राशि में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकती है। इस सप्ताह सिंह, मिथुन, कुंभ समेत 5 राशियों को धन, सम्मान और सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कर्क, धनु, मकर समेत कुछ राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है।
मेष साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी परेशानियों भरी रह सकती है। कामकाज में रुकावट और मानसिक तनाव बना रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा, वहीं अधिकारियों से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द और आंखों की परेशानी हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में हालात बेहतर होने लगेंगे।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक तनाव और पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जरूरी काम अटक सकते हैं। धन लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और सप्ताह के आखिर में राहत मिलने के संकेत हैं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। गुरु और शुक्र की कृपा से कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन में हल्की तकरार हो सकती है। स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह संभलकर रहने की जरूरत है। मन में डर और नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं। धन फंसने की आशंका है, इसलिए उधार और लेन-देन से बचें। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित हो सकता है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।
तुला साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार में तरक्की होगी और आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार में कुछ चिंता रह सकती है, लेकिन इच्छाओं की पूर्ति के संकेत भी हैं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
वृश्चिक राशि वालों का रुझान धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन गले से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
धनु साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
धनु राशि वालों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है। पेट और दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबार में उधार देने से नुकसान हो सकता है। गलत बोलचाल की वजह से विवाद और कानूनी परेशानी भी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तनाव बना रह सकता है।
मकर साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
मकर राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि छात्रों और युवाओं को मेहनत का फायदा मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारिक यात्राओं से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि नकारात्मक सोच और संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मीन साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई 2026)
मीन राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। पिता और संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। सप्ताह के अंत में राहत मिलने के योग हैं।
आज से शुरू हुआ पुरुषोत्तम मास: 15 जून तक बंद रहेंगे विवाह और सभी मांगलिक कार्य



Recent Comments