Homeछत्तीसगढ़पुरंदर मिश्रा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, विकास उपाध्याय बोले- इलाज...

पुरंदर मिश्रा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, विकास उपाध्याय बोले- इलाज की जरूरत

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 21 जून को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें “जोकर” बताया। उन्होंने कहा कि “दिल्ली से जोकर आ रहा है, दस दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा।” उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।

पुरंदर मिश्रा का हमला

राहुल गांधी के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राम को काल्पनिक बताने वाले राहुल गांधी अब भगवान राम के ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में लेन-देन और भ्रष्टाचार की संस्कृति रही है। ऐसे में राहुल गांधी यहां आकर क्या कार्यकर्ताओं को “आलू से सोना बनाने की कला” सिखाएंगे।

मौसम अलर्ट: धमतरी, महासमुंद, रायपुर समेत 20 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

विकास उपाध्याय का पलटवार

भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं और उन्हें उपचार की आवश्यकता है।

उपाध्याय ने कहा, “पुरंदर मिश्रा केवल सुर्खियों में बने रहने और अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। अगर भाजपा उनका इलाज नहीं करा पा रही है तो कांग्रेस इसके लिए भी तैयार है।”

आज से शुरू हुआ 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कांग्रेस का 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर अभनपुर में शुरू हो गया है। शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी Sachin Pilot सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

21 जून को रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के अनुसार Rahul Gandhi 21 जून को रायपुर पहुंचेंगे। वे करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को कांग्रेस संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है।

चंदरपुर पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

शनि की कृपा से किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक आज का दिन कैसा रहेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments