पटपरपाली (कोमाखान) बच्चों को पुस्तक वितरण। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून से 27 जून तक ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया जाता हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान’ के तहत 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ किया जा रहा है जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है। जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके।
इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत पटपरपाली के प्राथमिक शाला चंदरपुर, में शिक्षक और पालकगण और साथ ही छात्र छात्राओं की सक्रिय भागीदारी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम माता सरस्वती की पूजा अर्चना वंदना कर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ततपश्चात अतिथियों का स्वागत के साथ ही नवआगंतुक प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत वंदन कर मिष्ठान खिलाकर गणवेश प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि सरपंच पटपरपाली श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने सभी छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत के स्कूल शिक्षा क्षेत्र की अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विकास की जिम्मेदारी पंचायत की शीर्ष प्राथमिकता है। शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है. यही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में प्रवेश कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। विद्यालय केवल पढ़ाई करने का स्थान नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, संस्कार और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है।

आज के बच्चे ही आने वाले समय में जागरूक नागरिक, जिम्मेदार युवा और समाज के नेतृत्वकर्ता बनेंगे। सरपंच ने कहा कि मोबाइल का त्यागकर पुस्तकों को अपनाएं यही जीवन को सही मार्ग देते है। मनोरंजन एवं खेलकूद के लिए स्कूल परिसर में झूले एवं बाल क्रीड़ा उद्यान विकसित किया जाएगा साथ ही बेहतर शिक्षा के लिए मेरिट में आने वाले छात्र छात्राओं को पंचायत से पुरुष्कृत किया जाएगा। उन्होंने पँचगणो से आग्रह किया कि वे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अपने-अपने वार्डों में व्यक्तिगत सहभागिता करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृषि समिति पटपरपाली अध्यक्ष और अधिवक्ता कमलेश कुमार टाण्डेय, टेमरी(अ) पटपरपाली संकुल प्रभारी राधेश्याम निराला, प्राथमिक शाला चंदरपुर की प्रधान पाठक दिनेश साहू, शिक्षिका पूनम निषाद, चंदरपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंम्पी साहू, गांव प्रमुख सीताराम साहू, चरण साहू, पदुम साहू, दिनु साहू, शाला अध्यक्षगण रवि साहू सुशीला साहू, महिला समूह एवं प्रमुख पालकगण उपस्थित हुए।


Recent Comments