Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: प्रधानपाठक की हत्या के बाद हिंसा, गुस्साए परिजनों ने संदिग्ध आरोपियों...

छत्तीसगढ़: प्रधानपाठक की हत्या के बाद हिंसा, गुस्साए परिजनों ने संदिग्ध आरोपियों के घर में लगाई आग, गांव में भारी तनाव

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में प्रधानपाठक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपियों के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

स्कूल जाते समय प्रधानपाठक की हत्या

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जयकरन जगते, जो घमनी-कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत थे, रोज की तरह स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर गला रेत दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हंगामा: संसद भवन के गेट बंद, सुरक्षा बढ़ी, पीएम मोदी लौटे आवास

जमीन विवाद की आशंका, कई लोगों से पूछताछ

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

छत्तीसगढ़: स्कूल जा रहे प्रधानपाठक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़: स्कूल जा रहे प्रधानपाठक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

हत्या के बाद भड़का आक्रोश

प्रधानपाठक की हत्या की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसी दौरान हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपियों के घर में आग लगा दी गई। आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

गांव में सुरक्षा कड़ी

घटना के बाद पूरे घमनी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

नोट: पुलिस ने अभी तक आगजनी और हत्या के मामले में आधिकारिक रूप से किसी आरोपी की पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी तथ्यों का खुलासा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments