प्रधानमंत्री घर पाने अंतिम अवसर, इस तारीख तक करें पंजीयन

PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में (PM) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आगामी पांच वर्षों (2024-25 से 2028-29) में पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सर्वेक्षण कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आवास प्लस् सूची में शामिल किया जा रहा है।

जिला पंचायत के CEO एस आलोक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र को प्रगणक नियुक्त किया गया है। वे आवास प्लस ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण कर रहे हैं। यदि किसी पात्र परिवार का नाम सूची से छूट जाता है तो वह संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर अपना सर्वे नि:शुल्क करवा सकता है।

केंद्र सरकार ने 31 मार्च को अंतिम तिथि निर्धारित की है। इसके बाद किसी भी परिवार का सर्वे संभव नहीं होगा और न ही कोई दावा-आपत्ति स्वीकार की जाएगी। पात्र हितग्राही स्वयं भी अपना सर्वेक्षण कर सकते हैं।

इसके लिए आवास प्लस एप्लिकेशन डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। प्रशासन इस योजना के तहत पात्र परिवारों को जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। सभी पात्र हितग्राही जल्द से जल्द अपने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक या आवास मित्र से संपर्क कर अपना नाम सूची में दर्ज करवाएं और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जो इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे।

छत्तीसगढ़, महिला आरक्षक ने एएसआई पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Hot this week

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

Topics

नेपल्स में बैंक डाकुओं ने 25 लोगों को बंधक बनाया, फिर सुरंग से भागे!

ब्रेकिंग न्यूज़: शहर में हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी में...

क्या LIV गोल्फ के अंत की शुरुआत हो रही है?

ब्रेकिंग न्यूज: LIV गोल्फ के भविष्य पर चल रही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img