महासमुंद, चलती बाइक में लगी आग, जान बचाकर कूदा चालक

महासमुंद, चलती बाइक में लगी आग

महासमुंद। गर्मी का असर अब सड़क पर दिखने लगी है। आज सोमवार को झलप NH 53 टूरीझर के पास चलती बाइक में आग लग गई। जानकारी के अनुसार बाइक चालक कूदकर अपनी जान बचाई है। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बाइक चालक मालीडीह तुमगांव निवासी बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना की सूचना अभी तक पुलिस को नहीं दी है। आखिर बाइक में एकाएक आग कैसे लगी जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग झलप के समीप टूरीझर के समीप अचानक चलती बाइक में आग लग गई. चालक ने किसी तरह बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन बाइक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बाइक को बुझाया भी नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें...

वीरनारायण सिंह

बलिदान दिवस पर पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ नीरज गजेंद्र का लिखा- छत्तीसगढ़ के वीरनारायण सिंह केवल अतीत का एक नाम नहीं हैं। वे आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्श और विचार हर दौर में महत्वपूर्ण रहेंगे। 10 दिसंबर का बलिदान दिवस केवल उन्हें याद करने का दिन नहीं है। यह उनके आदर्शों को अपनाने और उनके बलिदान को सार्थक बनाने का अवसर है।

[wpr-template id="218"]