महानदी किनारे आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरों की मौत, 7 मवेशी घायल

0
27 goats died after being struck by lightning on the banks of the Mahanadi River.
महानदी किनारे

नवापारा। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा तहसील अंतर्गत पारागांव के पास मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली से 27 बकरों-बकरियों की मौत हो गई, जबकि 7 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घोट गांव के तीन परिवार अपने मवेशियों को रोज की तरह चराने महानदी तट पर लाए थे। अचानक मौसम बिगड़ने और गाज गिरने से उनके दर्जनों मवेशी मौके पर ही ढेर हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि ये परिवार पूरी तरह से पशुपालन पर आश्रित हैं और हादसे ने उनकी आर्थिक स्थिति को गहरा झटका दिया है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवज़े की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और जांच व सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

 

आरंग में कृष्णा पब्लिक स्कूल पर जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

0
कृष्णा पब्लिक स्कूल
स्कूल संचालकों और शिक्षा अधिकारियों पर मिलीभगत कर गलत पाठ्यक्रम और फीस वसूली का आरोप

आरंग। लगातार विवादों में रहने वाले कृष्णा पब्लिक स्कूल, रसनी आरंग एक बार फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने स्कूल के अध्यक्ष, डायरेक्टर, सोसायटी के सदस्य, प्राचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और ठगी के आरोप लगाते हुए आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया है कि स्कूल का संचालन स्नेह एजुकेशन सोसायटी भिलाई द्वारा किया जाता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्कूल ने छत्तीसगढ़ बोर्ड का अंग्रेजी माध्यम होने का दावा किया, जबकि माता-पिता को CBSE माध्यम होने की झूठी जानकारी दी गई। इसके चलते छात्रों से महंगी फीस वसूली गई और निःशुल्क वितरित पाठ्यपुस्तकों के स्थान पर महंगी निजी किताबें पढ़ाई गईं।

Krishna Public School in Arang
जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल संचालक और कुछ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पिछले 5-6 वर्षों से छात्रों को अगली कक्षा के लिए अन्य स्कूलों में अवैध रूप से स्थानांतरित किया, जिससे निजी लाभ कमाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि स्कूल ने SCERT के पाठ्यक्रम के बजाय NCERT आधारित महंगी किताबों से पढ़ाई करवाई, जो शिक्षा विभाग के नियमों के विरुद्ध है।

आरंग थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायत पत्र में, स्कूल और संबंधित अधिकारियों के षड्यंत्रपूर्वक जनमानस के साथ किए जा रहे आपराधिक कृत्यों का विवरण भी शामिल है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़ घोटाले में बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

0
Major action in Chhattisgarh scam: Saumya Chaurasia's Rs 8 crore
छत्तीसगढ़ घोटाले में बड़ा एक्शन: सौम्या चौरसिया की 8 करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी और पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की लगभग 8 करोड़ की 16 अचल सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है। ये संपत्तियां मुख्य रूप से कोल लेवी से खरीदी गई थीं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत लोकसेवक द्वारा अर्जित असमानुपातिक सम्पत्ति की पहली कुर्की इस कार्रवाई में दर्ज की गई है। सौम्या चौरसिया पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। उनके नाम पर लगभग 47 करोड़ की 45 अचल सम्पत्तियां उनके करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य) के नाम से खरीदी गई थीं।

इन संपत्तियों में से लगभग 39 करोड़ की 29 अचल सम्पत्तियों को पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुर्क किया था। शेष 8 करोड़ की 16 संपत्तियों को रायपुर विशेष न्यायालय ने अंतरिम कुर्की का आदेश दिया।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 16 जून 2025 को विशेष न्यायालय में कुर्की के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। विशेष न्यायालय ने 22 सितंबर 2025 को अंतरिम कुर्की की कार्रवाई का आदेश पारित किया।

यह कार्रवाई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की पहली कुर्की है और यह शासन के भ्रष्टाचार रोकथाम प्रयासों में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भविष्य में अन्य लोकसेवकों के विरुद्ध भी अनुपातहीन सम्पत्ति/भ्रष्टाचार मामलों में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

नवरात्र व्रत में क्यों वर्जित हैं प्याज, लहसुन और कुछ सब्जियां?

0
नवरात्र व्रत में क्यों वर्जित हैं प्याज, लहसुन और कुछ सब्जिय
Why are onion, garlic and some vegetables prohibited during Navratri fasting?

Navratri Foods: धर्म और विज्ञान की दृष्टि से समझें व्रत का आहार: नवरात्र भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह नौ दिन तक चलने वाला पर्व माँ दुर्गा के राक्षस महिषासुर पर विजय और भक्ति के लिए मनाया जाता है। नवरात्र के दौरान कई लोग व्रत रखते हैं, जिसमें सात्विक भोजन का पालन करना अनिवार्य होता है।

सात्विक भोजन और व्रत का महत्व

व्रत के दौरान केवल सात्विक भोजन की अनुमति होती है। सात्विक भोजन शुद्ध, पौष्टिक और पचाने में आसान होता है। इसमें फल, मेवे, जड़ वाली सब्जियां, बीज, दूध और प्राकृतिक पदार्थ शामिल होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सात्विक भोजन शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है, पाचन प्रणाली को मजबूत बनाता है और मानसिक संतुलन बनाए रखता है।

नवरात्र के व्रत में प्याज और लहसुन पूरी तरह वर्जित हैं। आयुर्वेद में इन्हें तामसिक और राजसिक माना जाता है। तामसिक और राजसिक भोजन शरीर में अशांति, गर्मी और इच्छाओं को बढ़ाता है। लहसुन को ‘रजोगिनी’ माना जाता है, जो व्यक्ति की प्रवृत्तियों पर नियंत्रण खोने में योगदान करता है। वहीं, प्याज शरीर में अत्यधिक गर्मी उत्पन्न करता है और मानसिक एकाग्रता भंग करता है। नवरात्र के दौरान भक्तों को सांसारिक सुखों का त्याग करना होता है और ध्यान केन्द्रित रखना होता है, इसलिए इनका सेवन वर्जित है।

व्रत में कौन-कौन सी सब्जियां नहीं खाई जातीं और क्यों

व्रत के दौरान कुछ सब्जियों का सेवन धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से मना किया गया है:

  • मटर और फलियां: इन्हें अनाज और सब्जी दोनों श्रेणी में रखा जाता है। उपवास में पचाना मुश्किल होने के कारण वर्जित हैं।

  • फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली: ये क्रूसिफेरस सब्जियां FODMAPs तत्वों से भरपूर होती हैं, जिससे गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है।

  • बैंगन: आयुर्वेद और शास्त्र के अनुसार अशुद्ध माना जाता है। इसमें ऑक्सेलेट्स होते हैं जो हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

  • मशरूम: पवित्रता बनाए रखने के लिए वर्जित है। इसके सेवन से पाचन समस्याएँ हो सकती हैं।

  • भिंडी, तोरई, बींस और कुछ पत्तेदार साग: व्रत में ये भी खाने योग्य नहीं मानी जातीं।

विज्ञान और स्वास्थ्य की दृष्टि

व्रत में सात्विक और हल्का भोजन शरीर और मन दोनों को लाभ पहुंचाता है। जड़ वाली सब्जियां, साबूदाना, कुट्टू का आटा, समा के चावल और फल आसानी से पचते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। व्रत में भारी, तामसिक या गैसीय सब्जियों के सेवन से पेट में समस्याएं, भारीपन और ध्यान भटकना जैसी स्थितियाँ पैदा हो सकती हैं।

निष्कर्ष

नवरात्र का व्रत केवल धार्मिक नियम नहीं बल्कि स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का मार्ग भी है। इस दौरान सात्विक भोजन को अपनाना न केवल पूजा में मन लगाने में मदद करता है, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ, हल्का और ऊर्जावान बनाए रखता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

महासमुंद: जर्जर स्कूल भवन से खतरा, ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दिया

0
महासमुंद: जर्जर स्कूल भवन से खतरा, ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दिया
Mahasamund: Danger from dilapidated school building, villagers blockade it

बागबाहरा। बागबाहरा ब्लॉक के खाडादरहा स्थित 35 साल पुराने प्राथमिक स्कूल का भवन काफी जर्जर हो चुका है। स्कूल की छत से सीमेंट और गिट्टी गिर रही है और पानी का रिसाव लगातार जारी है। भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को भांपते हुए आज ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी।

खबर मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन की सुस्ती पर सवाल उठाया और कहा कि जनता सड़क पर उतरने के बाद ही प्रशासन की आंखें खुलती हैं।

बागबाहरा ब्लॉक के खाडादरहा
Mahasamund: Danger from dilapidated school building, villagers blockade it

बागबाहरा ब्लॉक में नौ जगह ऐसी प्राथमिक शालाएँ हैं, जो भवन विहीन संचालित हो रही हैं। इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय निर्माण के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जा रहे हैं, लेकिन जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए धन नहीं मिल रहा, यह हास्यास्पद है।

महासमुंद: जर्जर स्कूल भवन से खतरा, ग्रामीणों ने तालाबंदी
Mahasamund: Danger from dilapidated school building, villagers blockade it

कलेक्टर महासमुंद ने हाल ही में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृति दी थी, लेकिन जरूरी और अतिआवश्यक स्थानों के लिए भवन स्वीकृति नहीं करना निंदनीय है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने वाले भवनों को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि केवल शौचालय निर्माण पर खर्च किया जाना न्यायोचित नहीं है।

 बागबाहरा ब्लॉक के खाडादरहा
बागबाहरा ब्लॉक के खाडादरहा ljiap

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़ में घिनौना अपराध, 9 साल की मासूम को बड़े पापा ने बनाया हवस का शिकार, दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

0
छत्तीसगढ़ में घिनौना अपराध
A heinous crime in Chhattisgarh, 9-year-old innocent

बालोद। जिले में एक 9 साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची का रिश्ते में बड़े पापा ने उसे दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस (Police) ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची ने जब आरोपी का विरोध किया और परिजनों को सारी बात बताने की बात कही तो आरोपी बड़े पापा ने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और घर लौट आया। मासूम जब होश में आई तो वह सीधे अपने गांव पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), धारा 64(2)(f), धारा 65(2) और धारा 109(1) तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी और गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

महासमुंद में राशन कार्डों की बड़ी जांच: 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वालों की होगी छंटनी

0
महासमुंद: संदिग्ध राशन कार्ड धारकों की सूची जारी, 5 दिनों में कर सकेंगे दावा-आपत्ति
Major ration card scrutiny in Mahasamund: More than 5 percentमहासमुंद में राशन कार्ड की बड़ी जांच: 5 प्रतिशत से ज्यादा

महासमुंद। कलेक्टर खाद्य शाखा जिला महासमुंद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्डों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आदेश क्रमांक 988 दिनांक 8 मई 2025 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भारत सरकार से प्राप्त सूची में 5 एकड़ से अधिक भूमि रखने वाले संदिग्ध हितग्राहियों के नाम शामिल किए गए हैं। निर्देशानुसार संबंधित ग्राम पंचायतों में इन राशन कार्डों की सूची चस्पा की जाएगी।

सूची में दर्शाए गए केवल बीपीएल राशन कार्डधारी हितग्राही भूमि संबंधी दस्तावेज और ग्राम पंचायत द्वारा लिए जाने वाले टैक्स संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए 24 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक कुल 5 दिनों की अवधि निर्धारित की गई है।

Major ration card scrutiny in Mahasamund: More than 5 percent
Major ration card scrutiny in Mahasamund: More than 5 percent

अवधि समाप्त होने के बाद दावा-आपत्ति के आधार पर अपात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही ग्राम पंचायत सचिव की अनुशंसा पर की जाएगी।

जनपद पंचायत बागबाहरा के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड निरस्त करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत द्वारा नागरिकों से लिए जाने वाले करों की बकाया राशि की वसूली ग्राम कोटवार के माध्यम से की जाए।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

कटघोरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा कारोबारी की तालाब में डूबकर मौत, इलाके में सनसनी

0
कटघोरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा कारोबारी की तालाब में
A cloth merchant who went for a morning walk drowned in a pond in Katghora

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा सामने आया। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा व्यापारी की लाश तालाब में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान स्थानीय व्यवसायी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, जुगल अग्रवाल रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान वह राधासागर तालाब के किनारे पहुंचे और हाथ-पैर धोने लगे। अचानक फिसलने से वह तालाब में गिर गए। आसपास मौजूद बच्चों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कटघोरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा कारोबारी की तालाब में
A cloth merchant who went for a morning walk drowned in a pond in Katghora

मृतक का परिचय

जुगल अग्रवाल कटघोरा निवासी थे और कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान चलाते थे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

थाने से मदद न मिलने पर खून से सना सूरजपुर, पिता और बेटे की मौत

0
सूरजपुर में दर्दनाक वारदात: विवाद के बीच पिता-पुत्र की हत्या, एक बेटा गंभीर
Surajpur: Father and son drenched in blood after not getting help from the police station

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां कार से कुचलकर पिता और उनके बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज करने के बाद जब पीड़ित परिवार घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने अपनी कार से बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

दो की मौत, एक घायल

इस घटना में पिता और उनके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने समय रहते सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। अब इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

 

पत्नी ने पति को कहा ‘पालतू चूहा’, हाईकोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर

0
540 करोड़ के अवैध कोयला लेवी मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं।
अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा—

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम मामले में बड़ा निर्णय सुनाया है। अदालत ने कहा कि पति को अपमानित करना और माता-पिता से अलग रहने की जिद करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक संबंधी फैसले को बरकरार रखा और पति को राहत दी।

क्या है मामला?

एक दंपती के विवाद में पत्नी ने पति पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। वहीं पति का कहना था कि पत्नी लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती थी और ससुराल वालों से अलग रहने की मांग करती थी। उसने कोर्ट में बताया कि पत्नी के इस व्यवहार से उसका जीवन नर्क बन गया था।

हाईकोर्ट की टिप्पणी

न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया कि भारतीय संयुक्त परिवार परंपरा में पति को माता-पिता से अलग करने की जिद, वैवाहिक रिश्ते को तोड़ने का आधार बन सकती है। पति को “पालतू चूहा” कहकर अपमानित करना भी मानसिक प्रताड़ना है।

गुजारा भत्ता का आदेश

अदालत ने तलाक को मंजूरी देने के साथ ही पत्नी को 5 लाख रुपये का स्थायी भरण-पोषण और बेटे के लिए मासिक खर्च देने का आदेश भी दिया।

विशेषज्ञों की राय

कानूनी जानकारों का कहना है कि यह फैसला उन पतियों के लिए राहत भरा है, जो पत्नियों के अनुचित व्यवहार से परेशान रहते हैं। साथ ही, अदालत ने गुजारा भत्ता देकर संतुलन भी बनाए रखा है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500