Delhi Car Blast Updates: ब्लैक मास्क, मोहम्मद उमर और जैश… लाल किला ब्लास्ट केस में मिले अहम सुराग, 10 बड़ी अपडेट्स

नई दिल्ली। Delhi Car Blast Updates देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच में अब कई अहम सुराग सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस, एनआईए और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। जांच में अब तक सामने आए तथ्यों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह घटना एक फिदायीन हमले की साजिश थी।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार में IED विस्फोटक लगाया गया था और इसे जानबूझकर लाल किले के पास विस्फोट किया गया। अब इस केस में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है।

1. कार में IED से हुआ धमाका

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, जांच में यह पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास खड़ी आई-20 कार में विस्फोटक (IED) लगाया गया था। यह धमाका योजनाबद्ध तरीके से किया गया, जिससे यह फिदायीन हमले जैसा प्रतीत होता है।

2. धमाके वाली कार पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी

जांच में पता चला है कि कार को पुलवामा निवासी तारिक ने खरीदा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसियों को शक है कि तारिक का लिंक फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से है।

3. शक के घेरे में आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर

सूत्रों के मुताबिक, धमाके के वक्त कार में डॉ. मोहम्मद उमर नामक आतंकी मौजूद था। वह फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके में वह मारा गया या फरार हो गया।

CG Weather Update: कंपकपाती ठंड के लिए हो जाएं रेडी, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक शीतलहर का अलर्ट

4. जम्मू-कश्मीर में छापेमारी, परिवार हिरासत में

दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उमर के घर पर छापा मारकर उसकी मां और दो भाइयों को हिरासत में लिया है। उमर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

5. ब्लैक मास्क और सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

दिल्ली पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आई-20 कार में एक व्यक्ति को ब्लैक मास्क पहने देखा गया है। सूत्रों के अनुसार वही शख्स आतंकी उमर मोहम्मद बताया जा रहा है। धमाके के वक्त वह कार में अकेला था।

6. फरीदाबाद मॉड्यूल से कनेक्शन

सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दिल्ली लाल किला ब्लास्ट और फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के बीच सीधा संबंध है। संभावना जताई जा रही है कि एक से अधिक ग्रुप इसमें शामिल थे, जो एक-दूसरे की गतिविधियों से अनजान थे।

7. जैश-ए-मोहम्मद का लिंक

खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का हाथ हो सकता है। पुलवामा हमले की तरह ही इस ब्लास्ट में भी IED का इस्तेमाल किया गया, जो JeM की कार्यशैली से मेल खाता है।

8. दिल्ली में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के होटल्स में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। कार की रूट मैपिंग की जा रही है कि वह लाल किले तक कैसे पहुंची।

9. FIR दर्ज, जांच तेज

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA के तहत FIR दर्ज की है। FSL टीम विस्फोटक के सैंपल की जांच कर रही है। पहली रिपोर्ट आज दोपहर तक आने की संभावना है।

10. अमित शाह की हाई-लेवल बैठक

देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह 11 बजे कर्तव्य पथ स्थित गृह मंत्रालय में हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर, NIA, IB और RAW के प्रमुख शामिल होंगे।

लाल किला फिलहाल पब्लिक के लिए बंद

दिल्ली पुलिस ने अगले आदेश तक लाल किला परिसर को जनता के लिए बंद कर दिया है। मौके पर FSL और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं।

CG Weather Update: कंपकपाती ठंड के लिए हो जाएं रेडी, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और मध्यप्रदेश के ऊपर बने एंटी साइक्लोन सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है।

पिछले तीन दिनों से सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है, वहीं रायपुर और बिलासपुर जैसे मैदानी जिलों में भी ठंड का असर तेज़ी से महसूस होने लगा है।

माना में तापमान 13 डिग्री तक गिरा

राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 13°C तक पहुंच गया है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, उत्तरी हवा के कारण पारा लगातार नीचे जा रहा है और अगले कुछ दिनों तक इसमें राहत की संभावना नहीं है।

सरगुजा और बलरामपुर में पारा 8 डिग्री पर

प्रदेश के सीमावर्ती जिलों बलरामपुर, रामानुजगंज और अंबिकापुर में रात का तापमान 8°C तक पहुंच चुका है। वहां रात में शीतलहर के हालात हैं और दिन में भी ठंड काफी महसूस हो रही है।

अगले 5 दिन नहीं मिलेगी राहत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक हवा की दिशा में कोई खास बदलाव नहीं होगा। तमिलनाडु और दक्षिण भारत में हो रही लगातार बारिश से उत्तर की ठंडी हवाओं का असर और बढ़ गया है, जिससे छत्तीसगढ़ में सर्दी अभी थमने वाली नहीं है।

नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड

आमतौर पर राज्य में ठंड का व्यापक असर नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिखता है, लेकिन इस बार दूसरे सप्ताह से ही तापमान में भारी गिरावट आ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार प्रदेश में ठंड का असर दिसंबर जैसा जल्दी महसूस हो रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

गर्म कपड़े पहनें

सुबह की सैर या खेत के काम में सावधानी रखें

बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाएं

Delhi Terror Attack: लाल किले पर जिस कार में धमाका हुआ, उसे कौन चला रहा था? सामने आई ड्राइवर की तस्वीर

नई दिल्ली। 11 नवंबर 2025: दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया है। इस आतंकी हमले में अब तक 8 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो चुके हैं। धमाके में इस्तेमाल हुई Hyundai i20 कार को लेकर अब कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

कौन चला रहा था धमाके वाली कार? सामने आया नया CCTV फुटेज

जांच के दौरान सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज में उस कार का ड्राइवर नजर आ रहा है, जो विस्फोट से ठीक पहले कार को पार्किंग की ओर ले जाता दिख रहा है। हालांकि, ड्राइवर की तस्वीर धुंधली है और चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा। फिर भी, पुलिस और जांच एजेंसियां अब अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि ड्राइवर की पहचान पक्की की जा सके।

कार कितने समय तक पार्क थी?

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, विस्फोट में शामिल i20 कार दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:48 बजे तक पार्किंग में खड़ी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार को किसने पार्क किया, और कौन उसे वापस लेकर गया। इस दौरान पार्किंग अटेंडेंट और आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

लाल किला ब्लास्ट: दिल्ली दहल उठी! पुलवामा और फरीदाबाद कनेक्शन ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की चिंता

कार में कितने लोग सवार थे?

सूत्रों के मुताबिक, धमाके के वक्त कार में दो से तीन लोग सवार थे। कार का नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है, जबकि जांच में यह सामने आया है कि इसे कई बार खरीदा और बेचा गया था। कार का आखिरी मालिक तारिक नामक व्यक्ति है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी है। इससे दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन भी साफ होता दिख रहा है।

कैसे हुआ धमाका?

10 नवंबर की शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी Hyundai i20 कार में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई वाहनों के शीशे टूट गए और लोगों में भगदड़ मच गई।

UAPA के तहत केस दर्ज, जांच तेज

लाल किला कार ब्लास्ट केस में दिल्ली पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में यूएपीए (UAPA) की धारा 16 और 18, साथ ही विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 16: आतंकी कृत्य करने पर सज़ा का प्रावधान धारा 18: आतंकी कृत्य की साजिश या प्रयास करने पर सज़ा जांच एजेंसियां अब कार के मालिक, ड्राइवर और संभावित आतंकी नेटवर्क के बीच संबंधों की तहकीकात में जुटी हैं।

CCTV से क्या पता चला?

फुटेज से यह भी पता चला है कि विस्फोट से ठीक पहले कार किसी पार्किंग से निकलकर मुख्य सड़क पर आई थी। इसके कुछ मिनट बाद ही धमाका हुआ। FSL टीम ने कार के मलबे से धातु के टुकड़े, विस्फोटक पदार्थ के अवशेष और ब्लास्ट ट्रिगर डिवाइस बरामद किए हैं।

फिलहाल जांच जारी

इस मामले की जांच में NIA, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और FSL की टीमें शामिल हैं। राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी मेट्रो स्टेशनों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

लाल किला ब्लास्ट: दिल्ली दहल उठी! पुलवामा और फरीदाबाद कनेक्शन ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की चिंता

नई दिल्ली, 11 नवंबर 2025: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम एक जोरदार धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक हुंडई आई10 कार में भयंकर विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो चुके हैं। फिलहाल, आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच एजेंसियां सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है।

आइए जानते हैं — दिल्ली लाल किला ब्लास्ट से जुड़े अब तक के 11 बड़े अपडेट्स

  1. लाल किले के पास क्या हुआ था?

सोमवार शाम करीब 6:50 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी आई10 कार में धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई वाहनों में आग लग गई, मेट्रो स्टेशन और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए। घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  1. क्या यह आतंकी हमला था?

पुलिस ने इसे अभी तक आधिकारिक तौर पर आतंकी हमला नहीं बताया है, लेकिन शुरुआती जांच में आतंकी एंगल से इनकार नहीं किया गया है। कार में तीन लोग सवार थे, और जांच की जा रही है कि क्या यह आत्मघाती हमला था।

  1. चश्मदीदों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज़ था कि ITO और चांदनी चौक तक इसकी आवाज़ सुनाई दी। विस्फोट के बाद सड़क पर अफरातफरी और दहशत का माहौल था।

  1. पुलवामा कनेक्शन क्या है?

कार की जांच में पता चला है कि यह कई बार खरीदी-बेची गई थी। आखिरी बार यह कार पुलवामा निवासी तारिक नामक व्यक्ति के पास थी। दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद सलमान नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसने यह कार डेढ़ साल पहले बेची थी।

लाल किला ब्लास्ट: दिल्ली दहल उठी!
लाल किला ब्लास्ट: दिल्ली दहल उठी!
  1. दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट

धमाके के बाद दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमाओं पर वाहनों की जांच और संदिग्धों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

  1. सोशल मीडिया पर वायरल हुए भयावह वीडियो

घटना के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें धधकती गाड़ियां और क्षत-विक्षत शवों के दृश्य दिखाई दिए। चांदनी चौक व्यापारी संघ द्वारा साझा वीडियो में विस्फोट की भयावहता साफ दिखी।

  1. गृह मंत्री अमित शाह ने लिया मोर्चा

गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और दिल्ली पुलिस आयुक्त व एनआईए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने फॉरेंसिक टीम और एनएसजी को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए। बाद में शाह ने एलएनजेपी अस्पताल में जाकर घायलों से भी मुलाकात की।

  1. पीएम मोदी ने जताया दुख, ली रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गृह मंत्री से घटना की पूरी जानकारी ली और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

  1. कितने लोगों की मौत हुई?

अभी तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 20 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

  1. आज सुबह होगी अहम बैठक

मंगलवार सुबह 9:30 बजे गृह मंत्रालय में हाई-लेवल मीटिंग होगी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ एनआईए, आईबी, एनएसजी और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

  1. फरीदाबाद कनेक्शन – बड़ा खुलासा

यह धमाका उस समय हुआ जब हरियाणा के फरीदाबाद में 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। जम्मू-कश्मीर के डॉक्टर मुजम्मिल गनई को हिरासत में लिया गया है, जो फरीदाबाद में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस को शक है कि इसी विस्फोटक का कुछ हिस्सा दिल्ली धमाके में इस्तेमाल हुआ।

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट

जांच जारी, राजधानी हाई अलर्ट पर

फिलहाल दिल्ली पुलिस, एनआईए और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हैं। आने वाले 24 घंटे इस केस में बेहद अहम माने जा रहे हैं।

11 नवंबर 2025 का राशिफल: आज किस राशि की किस्मत चमकेगी, जानिए दैनिक भविष्यफल

आज का राशिफल – 11 नवंबर 2025 (मंगलवार): आज का दिन अवसरों, भावनाओं और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। कई राशि वालों को रोजगार, धन और संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सितारों की चाल के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा।

मेष राशि (Aries) – सफलता का सुनहरा दिन

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने निवेश से लाभ संभव है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Taurus) – खर्चों पर लगाम लगाएं

फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को विदेश से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी करीबी के साथ संवाद स्पष्ट रखें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हल्का नीला

मिथुन राशि (Gemini) – नए प्रोजेक्ट से बढ़ेगी पहचान

आज नया काम या प्रोजेक्ट मिलने से खुशी मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा और पुराने नुकसान की भरपाई संभव है। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Cancer) – मेहनत से बनेगी बात

आज काम के प्रति समर्पण दिखेगा। कुछ जरूरी खर्च सामने आएंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज आवेदन कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि (Leo) – बढ़ेगी प्रतिष्ठा, बनेगा माहौल

काम में सफलता और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पार्टी या समारोह का आयोजन होगा। दूसरों पर काम न छोड़ें।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि (Virgo) – बोले मीठा, पाएं मान-सम्मान

आज वाणी की मधुरता से सम्मान बढ़ेगा। मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: आसमानी

तुला राशि (Libra) – संतुलन बनाए रखें

दूसरों के कामों में उलझने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराना उधार वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में सतर्क रहें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio) – मिलेंगे नए अवसर

आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति विवाद सुलझने के आसार हैं। मामा पक्ष से धन लाभ संभव। वाहन की देखभाल करें।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: मैरून

धनु राशि (Sagittarius) – रिश्तों में आएगी नजदीकी

रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी खास की याद सताएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn) – मेहनत से मिलेगी सफलता

आज मनोबल मजबूत रहेगा। हर काम में सफलता के आसार हैं। किसी मित्र के साथ पार्टी की योजना बनेगी। लेन-देन में सतर्क रहें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: काला

कुंभ राशि (Aquarius) – करियर में नए मौके

धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में बदलाव की योजना बनेगी। पुरानी गलती से सीख लें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: नीला

मीन राशि (Pisces) – खुशियों से भर जाएगा दिन

आज काम में सफलता और प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: बैंगनी

आज का विचार:

“सकारात्मक सोच से हर कठिनाई का हल संभव है।”

दिल्ली में दहशत: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण कार ब्लास्ट, 13 की मौत, कई घायल

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक इको वैन में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

धमाके के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एनएसजी, स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों को लेकर कई आशंकाएं जताई जा रही हैं — कुछ का कहना है कि यह कार की बैटरी फटने से हुआ हादसा हो सकता है, वहीं पुलिस किसी आतंकी साजिश की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही है।

घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#WATCH | लाल किला ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस कमिश्नर बोले – ‘कार रेड लाइट पर रुकी थी, तभी हुआ धमाका’ | Red Fort Blast LIVE

महासमुंद विधायक पर लगे गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने कहा – भूमाफिया को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण!

महासमुंद, 10 नवंबर 2025। ग्राम कौवाझर में शासकीय भूमि की अवैध खरीदी-बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधायक के संरक्षण में भूमाफियाओं द्वारा शासकीय भूमि और तालाब क्षेत्र की बिक्री-खरीदी की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप

पूर्व पार्षद व समाजसेवी पंकज साहू के नेतृत्व में पहुंचे करीब 150 ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कौवाझर (प.ह.नं.-07, रा.नि.मं. सिरपुर, तहसील व जिला महासमुंद) की कई खसरा नंबरों वाली करीब 50 एकड़ से अधिक भूमि का सौदा भारत माला परियोजना के नाम पर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह भूमि वन पट्टे और शासकीय श्रेणी में आती है, जिसे बिना शासन की अनुमति और कानूनी प्रक्रिया के विपरीत निजी नामों पर दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिना कलेक्टर की स्वीकृति के 30 अक्टूबर 2025 को भूमि विक्रय का इश्तहार रायपुर के एक समाचार पत्र में प्रकाशित कराया गया, जबकि यह मामला महासमुंद जिले का है।

गुमशुदा हैं विधायक? महासमुंद में वायरल हुआ पोस्टर, जनता कर रही खोज

विधायक पर लगाया संरक्षण देने का आरोप

ग्रामीणों ने कहा कि इस विषय में कई बार महासमुंद विधायक से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने ना तो मौके पर जाकर स्थिति देखी और ना ही कार्रवाई के लिए पहल की। आरोप है कि अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों के घरों में विधायक के आने-जाने से स्पष्ट होता है कि वह भूमि माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं।

ग्रामीणों की चेतावनी

ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित भूमि की खरीदी-बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती, तो समस्त ग्रामीण परिवार सहित कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन करेंगे।

पंकज साहू का बयान

समाजसेवी पंकज साहू ने कहा कि ग्रामीणों के बिना जानकारी गांव की लगभग 60 एकड़ भूमि का फर्जी सौदा किया गया है। यदि यह रजिस्ट्री पूरी हो गई तो गांव का निस्तारी तालाब पाट दिया जाएगा और रास्ते तक खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर के भू-माफियाओं ने गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से कूट रचना कर दस्तावेज तैयार किए हैं, जो कि स्पष्ट रूप से अवैध कृत्य है। पंकज साहू ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भूमाफियाओं के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

यहां देखें वीडियो


कृषक मित्रों का भुगतान की प्रक्रिया जारी है : उप संचालक कृषि

महासमुंद, 10 नवंबर 2025। कृषक मित्रों के मानदेय भुगतान को लेकर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने स्पष्ट किया है कि भुगतान प्रक्रिया नियमों के अनुसार चल रही है। उन्होंने बताया कि कृषक मित्रों की कार्य अवधि निर्धारण के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक दो वर्ष में ग्राम सभा के माध्यम से उनकी कार्यावधि बढ़ाई जाती है, या फिर ग्राम सभा द्वारा नए कृषक मित्र का चयन कर प्रस्ताव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को भेजा जाता है।

इसके बाद, यह प्रस्ताव उप संचालक कृषि कार्यालय के माध्यम से आत्मा गवर्निंग बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद स्वीकृत किया जाता है।

महासमुंद: 29 माह से रुका कृषक मित्रों का मानदेय, कृषि विभाग की मनमानी से बढ़ा रोष

उप संचालक ने बताया कि अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक की अवधि के लिए कृषक मित्रों का मानदेय पूर्ण रूप से भुगतान किया जा चुका है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिन कृषक मित्रों का अनुमोदन जुलाई 2025 में हुआ है और जिनसे मासिक कार्य विवरण प्राप्त हो चुका है, उनके मानदेय भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

कृषि विभाग ने कृषक मित्रों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित कृषि कार्यालय से सत्यापित जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी भ्रामक या तथ्यहीन जानकारी पर ध्यान न दें।

नुआपाड़ा उपचुनाव: EVM बदलने के आरोपों पर बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी, “प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, अफवाहों पर विश्वास न करें”

भुवनेश्वर/रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले EVM ईवीएम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी बीजेडी ने दावा किया है कि गंजाम जिले से ट्रक भर ईवीएम मशीनें गुप्त तरीके से नुआपाड़ा भेजी गई हैं। हालांकि, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.एस. गोपालन ने इन दावों को “पूरी तरह झूठा और असंभव” बताया है।

उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि इस तरह की किसी गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला है। गोपालन ने कहा —

“गंजाम जिले के ईवीएम गोदाम की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें किसी भी तरह की मशीनों की आवाजाही नहीं दिखी। नुआपाड़ा जिले के लिए सभी ईवीएम उसी जिले के सुरक्षित गोदाम से ली गई हैं, और उनके सीरियल नंबर दर्ज हैं।”


 “हर कदम पारदर्शी और रिकॉर्डेड”

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि EVM की जांच और निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है।

  • हर तीन महीने में गोदाम खोले जाते हैं।

  • सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उस दौरान मौजूद रहते हैं।

  • पूरा निरीक्षण वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है।

  • मशीनों के सीरियल नंबर की कॉपी सभी दलों को दी जाती है।

उन्होंने अपील की —

“लोग टीवी चैनलों या सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विश्वास न करें। हर मशीन आयोग की निगरानी में है — चाहे वह मतदान में इस्तेमाल हो या प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों में।”

नुआपाड़ा उपचुनाव: वोटिंग कल, सभी तैयारियां पूरी, 8 संवेदनशील बूथों पर हेलिकॉप्टर से पहुंचेगी पोलिंग टीम, माओवादी क्षेत्र में हाई अलर्ट


बीजेडी का पलटवार-“ट्रक में भेजी गई थीं ईवीएम”

सीईओ के बयान के बाद बीजेडी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया।
बीजेडी प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा —

“हमारी पार्टी जिम्मेदारी से कहती है कि गंजाम जिले से ईवीएम ट्रक में भेजी गई थीं और नुआपाड़ा के 32 बूथों पर उनका इस्तेमाल होना था। हमने उन बूथों की सूची आयोग को सौंप दी है।”

उन्होंने कहा कि राज्य में सीसीटीवी पर भरोसा नहीं किया जा सकता —

“बेरहामपुर में वकील की हत्या और पुरी रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसी घटनाओं में भी कैमरे नहीं चले, तो अब कैसे भरोसा करें?”


प्रशासन का जवाब — “तैयारियां पूरी, सुरक्षा चाक-चौबंद”

विवाद के बीच नुआपाड़ा के कलेक्टर मदनुसूदन दास और एसपी अमृतपाल सिंह ने बताया कि जिले के सभी 358 मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी हैं। इनमें से 47 बूथ नक्सल प्रभावित इलाके में हैं।

सीआरपीएफ कमांडेंट एरिक गिल्बर्ट जोस ने कहा —

“हम शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हेलिकॉप्टर से मतदान दलों को माओवादी क्षेत्रों में भेजा जा रहा है और इलाके में लगातार गश्त चल रही है।”


2.53 लाख मतदाता करेंगे मतदान

इस उपचुनाव में कुल 2,53,624 मतदाता शामिल हैं —

  • पुरुष: 1,24,108

  • महिला: 1,29,495

  • तृतीय लिंग: 21

इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 11 नवम्बर को मतदान और 14 नवम्बर को मतगणना होगी।

नुआपाड़ा उपचुनाव: वोटिंग कल, सभी तैयारियां पूरी, 8 संवेदनशील बूथों पर हेलिकॉप्टर से पहुंचेगी पोलिंग टीम, माओवादी क्षेत्र में हाई अलर्ट

भुवनेश्वर/रायपुर। ओडिशा की चर्चित नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार शाम तक सभी मतदान दल अपने-अपने बूथों की ओर रवाना हो गए। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। माओवादी प्रभाव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, वहीं 8 अति-संवेदनशील बूथों पर पोलिंग पार्टियां हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगी।

कल, 11 नवम्बर (मंगलवार) को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि कुछ संवेदनशील बूथों पर मतदान का समय सुरक्षा कारणों से दोपहर 4 बजे तक रखा गया है। इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत 14 नवम्बर को मतगणना के बाद तय होगी।


प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था

चुनाव तिथि की घोषणा के बाद से हलचल में डूबा नुआपाड़ा अब पूरी तरह से शांत है। रविवार शाम से प्रचार पर रोक लग गई है और बाहर से आए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता क्षेत्र छोड़ चुके हैं। सभी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।

ईवीएम मशीनों की जांच के बाद पोलिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों को बूथवार रवाना किया जा चुका है। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक मतदान के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस की संयुक्त निगरानी रहेगी।


पहली बार हेलिकॉप्टर से मतदान दलों की तैनाती

सुरक्षा कारणों से नुआपाड़ा-सुनाबेड़ा के माओवादी प्रभावित इलाकों में पहली बार भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मतदान दलों को बूथों तक पहुँचाया जा रहा है। कुल 358 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 47 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।


मतदाताओं की संख्या और विशेष वर्ग

इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,53,624 मतदाता हैं, जिनमें

  • पुरुष मतदाता: 1,24,108

  • महिला मतदाता: 1,29,495

  • तृतीय लिंग: 21

इनमें 9,429 नए मतदाता, 3,988 दिव्यांग मतदाता और 1,786 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक आयु के) शामिल हैं।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मत का प्रयोग करें।