तीन माह बाद हुई कार्रवाई: मटका फोड़ कार्यक्रम में मासूम की मौत, 9 पर गंभीर अपराध दर्ज

महासमुंद। थाना पटेवा क्षेत्र के ग्राम सिनोधा में जन्माष्टमी के अवसर पर हुए मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत के मामले में अब कार्रवाई हुई है। घटना के तीन माह बाद पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज किया है।

घटना 16 अगस्त 2025 की रात करीब 9:40 बजे की है। ग्राम सिनोधा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम रखा गया था। मटका को पुराना पंचायत भवन की दीवार और इमरान पासा के घर की छत पर बने ईंट-सीमेंट के डिज़ाइन खंभे के बीच रस्सी से बांधा गया था। जैसे ही मटका फोड़ने वाली टीम ने रस्सी खींची, छत पर बना खंभा उखड़कर नीचे गिर गया। उसकी चपेट में आकर 8 वर्षीय मोहम्मद सिराज जाकिर दब गया।

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को सीएचसी तुमगांव लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में सूचना थाना तुमगांव को दी, जिसके बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से सब-ड्यूरल हेमाटोमा (मस्तिष्क में रक्तस्राव) के कारण होना बताया गया है। जांच में पाया गया कि कार्यक्रम आयोजकों ने बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था और बिना खंभे की मजबूती जांचे मटका बांधने का निर्णय लिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

बागबाहरा झलप चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार ट्रक से टकराए, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर

तीन माह चली जांच के बाद थाना पटेवा पुलिस ने कार्यक्रम के संयोजक एवं सहयोगी
होरीलाल साहू, परमेश्वर साहू, विकास साहू, गोविंद बंजारे, प्रेम बरिहा, नोमेश यादव, लुकेश साहू, सोहन लाल साहू और रेमन ध्रुव (सभी निवासी ग्राम सिनोधा, थाना पटेवा, जिला महासमुंद) के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

प्रधान आरक्षक द्वारा की गई जांच में यह निष्कर्ष निकला कि सभी आरोपियों की लापरवाही से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बागबाहरा झलप चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार ट्रक से टकराए, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झलप चौक के पास बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक की पहचान दुष्यंत साहू (गड़बेड़ा, पिथौरा निवासी) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक तेन्दूकोना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बागबाहरा झलप चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार ट्रक से टकराए, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर
बागबाहरा झलप चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार ट्रक से टकराए, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर

बागबाहरा थाना प्रभारी अजय सिन्हा ने बताया कि एक्सीडेंट कैसे हुई रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार झलप चौक पर रात के समय अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सड़कों पर रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ठंड से बचने जलाया अलाव बना मौत का कारण, पूर्व जनपद सदस्य पुसऊ राम दुग्गा की जलकर मौत

बिजली बिल हॉफ योजना पर मचा हल्ला: अब सरकार करा रही परीक्षण, फिर बनेगा नया प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना का दायरा 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट करने के बाद प्रदेशभर में उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ गई है। लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर हो रहे विरोध के बीच अब प्रदेश सरकार ने योजना की समीक्षा शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली मिलन समारोह के दौरान संकेत दिए थे कि सरकार इस योजना को लेकर पुनर्विचार कर रही है। इसके बाद ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के माध्यम से परीक्षण (एनालिसिस) शुरू कर दिया है। इस जांच में यह आकलन किया जा रहा है कि योजना के दायरे में कटौती से उपभोक्ताओं पर कितना असर पड़ा है, और यदि सीमा फिर से बढ़ाई जाती है तो राज्य सरकार पर कितना आर्थिक भार आएगा।

ठंड से बचने जलाया अलाव बना मौत का कारण, पूर्व जनपद सदस्य पुसऊ राम दुग्गा की जलकर मौत

सरकार का मानना है कि उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करते हुए “पीएम सूर्य घर मुक्त योजना” भी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसलिए दोनों योजनाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है।

ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने बताया कि बिजली बिल हॉफ योजना को लेकर परीक्षण जारी है। परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद एक नया प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर संशोधन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई इस योजना के तहत 400 यूनिट तक की खपत पर उपभोक्ताओं को बिजली बिल का केवल आधा भुगतान करना होता था। लेकिन भाजपा सरकार ने अगस्त 2025 में इस योजना का दायरा घटाकर 100 यूनिट कर दिया। इसके बाद से ही प्रदेशभर में बिजली बिल बढ़ने को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी और विपक्ष द्वारा विरोध तेज़ हो गया है।

ठंड से बचने जलाया अलाव बना मौत का कारण, पूर्व जनपद सदस्य पुसऊ राम दुग्गा की जलकर मौत

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ठंड से बचाव के लिए जलाए गए अलाव ने एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पूर्व जनपद सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुसऊ राम दुग्गा की जलने से मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बीती रात पुसऊ राम को सीने में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों से मालिश करवाई। ठंड अधिक होने के कारण उन्होंने अपने बिस्तर के पास ही अलाव जला रखा था। देर रात अचानक कमरे से जलने की आवाज आने पर परिजन जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पुसऊ राम पूरी तरह जल चुके थे।

यहां पढ़ें: खैरागढ़ से दर्दनाक घटना: 13 साल की बच्ची ने अपने छोटे भाई-बहन को कुएं में धकेला, दोनों की मौत

परिवार ने तुरंत आग बुझाकर शव को बाहर निकाला और भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना से गहरा शोक है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “पुसऊ राम दुग्गा की मौत पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।”

खैरागढ़ से दर्दनाक घटना: 13 साल की बच्ची ने अपने छोटे भाई-बहन को कुएं में धकेला, दोनों की मौत

रायपुर/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इलाके से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही छोटे भाई और बहन को कुएं में धकेल दिया, जिससे दोनों मासूमों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान 4 वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ साल की राधिका वर्मा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि परिवारों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से दोनों परिवार अपने बच्चों को साथ खेलने नहीं देते थे। बताया जा रहा है कि घटना के दिन 4 साल के करण ने किसी बात पर अपनी बहन को चिढ़ा दिया था, जिससे वह नाराज हो गई।

इसके बाद जब तीनों बच्चे घर के पास बने कुएं के आसपास खेल रहे थे, तो गुस्से में आकर बड़ी बहन ने पहले अपने भाई को धक्का दे दिया। यह सब नज़ारा डेढ़ साल की बहन राधिका ने देखा और वह जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद 13 साल की बहन ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधा और उसे भी कुएं में फेंक दिया।

फिलहाल पुलिस ने बच्ची को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए पूरे घटनाक्रम के साथ बच्ची की मानसिक स्थिति (साइकोलॉजिकल एनालिसिस) पर भी जानकारी साझा की जाएगी।

सर्दी में भीतर का सूर्य जगाने डॉ. नीरज गजेंद्र से समझिए ध्यान और आत्मसंवाद का रहस्य

छत्तीसगढ़ : नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत सर्जरी के दौरान दी गई किसी दवा के रिएक्शन से हुई हो सकती है। फिलहाल उपयोग की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

पहला मामला बजरंग नगर, दुर्ग की रहने वाली पूजा यादव (27 वर्ष) का है, जो नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। ऑपरेशन के दौरान उसे अचानक झटके आने लगे और शरीर में अकड़न महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

दूसरा मामला सिकोला भाटा निवासी किरण यादव (30 वर्ष) का है। उसने सुबह सिज़ेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद नसबंदी प्रक्रिया के दौरान उसे भी झटके आने लगे और शाम तक उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि किरण पूरी तरह स्वस्थ थी और अचानक तबीयत बिगड़ना परिवार के लिए गहरा सदमा है। पूजा यादव के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि किरण का नवजात शिशु है।

नौ सर्जरी में दो की मौत

जानकारी के अनुसार, शनिवार को जिला अस्पताल के मदर-चाइल्ड यूनिट में कुल नौ सर्जरी की गईं। इनमें पूजा की केवल नसबंदी थी, जबकि किरण की सिज़ेरियन के साथ नसबंदी की गई थी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

डॉक्टर का बयान

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि पूजा यादव को सर्जरी के दौरान बुपिवेकैन 3 एमएल, मिडान 1 एमजी और 2 आरएल (रिंगर लैक्टेट) दिया गया था। वहीं किरण यादव को बुपिवेकैन 2.2 एमएल, ऑक्सीटोसिन 10 आईयू, 2 आरएल और 1 डीएनएस दिया गया था। आशंका है कि इन दवाओं में से किसी एक का रिएक्शन हुआ हो।

डॉ. मिंज ने कहा कि दोनों महिलाओं को ऑपरेशन के दौरान झटके और अकड़न की शिकायत हुई थी, जिन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दवाओं के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने घटना को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

रायपुर। नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इनमें कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश के तापमान को लगातार नीचे ला रही हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

यहां पढ़ें: कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर: नौजवानों की मौतें बढ़ीं, प्रशासन मौन?

वहीं राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह के समय कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। लोग अब बिना गरम कपड़ों के घर से निकलना मुश्किल पा रहे हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और देर शाम के समय सावधानी बरतने, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का सुझाव: आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और ठंडी हवाओं से बचाव करने की जरूरत है।

कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर: नौजवानों की मौतें बढ़ीं, प्रशासन मौन?

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण नहीं होने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। बताया जा रहा है कि महुआ शराब के साथ-साथ ओडिशा से लाई जा रही अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। विभागीय लापरवाही के कारण युवा वर्ग नशे की लत में बुरी तरह फंस रहा है और कई युवकों की असमय मौतें हो चुकी हैं।

हाल ही में ग्राम पटपरपाली में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक लंबे समय से शराब के आदी थे और अकसर भटगांव व सराईपाली क्षेत्र से महुआ शराब लेने जाया करते थे।

फिर से शुरू हुई घर-घर शराब बिक्री

कुछ समय पहले ग्राम सराईपाली में महुआ शराब बिक्री पर कार्रवाई कर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब एक बार फिर गांव में घर-घर शराब बननी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के सैकड़ों युवक नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं।

महासमुंद: कोमाखान थाना से महज 4 किमी दूर हाईवे किनारे खुलेआम गांजा और शराब की बिक्री, प्रशासन मौन

हर ब्रांड की शराब उपलब्ध

सूत्रों के अनुसार, ग्राम भिलाईदादर में देशी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब के लगभग सभी ब्रांड आसानी से मिल जाते हैं। यहां शराब दोगुने दामों में बेची जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि शराब बिक्री में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, फिर भी यह धंधा बिना रोक-टोक जारी है।

कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर
कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर

बड़ी घटना की आशंका

सराईपाली, भटगांव, भिलाईदादर और बंधापार जैसे इलाकों में अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री दोनों चल रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, घरेलू शराब में मिलाए जाने वाले रसायन और एल्कोहल की मात्रा का कोई मानक नहीं होता, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

चौखड़ी के पास नशे का अड्डा

कोमाखान थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित बागबाहरा-खरियार रोड चौखड़ी क्षेत्र में भी नशे का अड्डा पनप रहा है। यहां कई झोपड़ीनुमा दुकानों और होटलों में अवैध शराब और गांजा की उपलब्धता बताई जा रही है। आश्चर्य यह है कि यह इलाका थाना मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है, फिर भी प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

स्थानीयों ने की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सके।

रायपुर: ब्लैकमेलर वीरेंद्र तोमर बनियान में आया नजर, देखें पुलिस कस्टडी की पहली तस्वीर

रायपुर। चर्चित सूदखोर और ब्लैकमेलिंग के आरोपी वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को रायपुर पुलिस ने आखिरकार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पुलिस कस्टडी में बनियान और लोअर पहने नजर आ रहा है। पुलिस ने उसे रायपुर लाकर अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

30 दिनों में दर्ज हुई थीं 7 एफआईआर

जून महीने में तोमर ब्रदर्स के खिलाफ सिर्फ 30 दिनों के भीतर 7 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इनमें एक केस तेलीबांधा थाने और छह मामले पुरानी बस्ती थाने में दर्ज किए गए थे। इन मामलों में पुलिस को अब तक आरोपी हाथ नहीं लगे थे। एफआईआर के बाद दोनों भाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि वहां उन्होंने कुछ स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर मदद की कोशिश भी की थी।

वीरेंद्र तोमर
वीरेंद्र तोमर

वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुराने मामले

  • 2006: आजाद चौक थाने में कारोबारी पर चाकू से हमला

  • 2010: गुढ़ियारी में व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट

  • 2013: हत्या का केस दर्ज

  • 2016: मारपीट का मामला

  • 2017: महिला को धमकाने का आरोप

  • 2019: पुरानी बस्ती थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस

  • 2019: हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की

रोहित तोमर पर दर्ज मामले

  • 2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई

  • 2016: पुरानी बस्ती में युवक से मारपीट का केस

  • 2017: भाठागांव की महिला ने धमकी की शिकायत की

  • 2018: भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की

  • 2019: कोतवाली थाने में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया

वीरेंद्र तोमर
वीरेंद्र तोमर

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

दोनों भाइयों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी दांव-पेच अपनाए, लेकिन राहत नहीं मिली। हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अदालत ने दोनों की पत्नियों और भतीजे को अंतरिम राहत दी है।

बार-बार बदल रहे थे लोकेशन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं के बीच लगातार मूव कर रहे थे, ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं। फिलहाल रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जबकि उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस सप्ताह मकर, कुंभ और कन्या पर रहेगी बुध देव की विशेष कृपा, साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025

इस सप्ताह मकर, कुंभ और कन्या पर रहेगी बुध देव की विशेष कृपा, साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025

Aaj Ka Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope 10–16 November 2025) 10 नवंबर सोमवार से सप्ताह की शुरुआत के साथ ही बुध ग्रह तुला राशि में वक्री (retrograde) हो रहे हैं। राजकुमार बुध जब उल्टी चाल चलते हैं, तो यह सभी 12 राशियों के जीवन में खास असर डालते हैं। इस सप्ताह मकर, कुंभ और कन्या राशि पर विशेष रूप से बुध देव की कृपा बरसने वाली है — इन जातकों के करियर, कारोबार और धन के मामलों में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इस सप्ताह सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह बुध ग्रह की वक्री चाल से मेष जातकों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव न लें।

वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए संतुलन बनाए रखने का है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सामंजस्य बनाए रखें। धन निवेश सोच-समझकर करें और विशेषज्ञ की सलाह लें। परिवार में सामंजस्य रहेगा, लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में धैर्य और संवाद बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

राजकुमार बुध की उल्टी चाल आपके लिए शुभ है। संचार और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम संबंधों में निकटता और सामंजस्य बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आत्मविश्लेषण का है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन विचार स्पष्ट रखें। पारिवारिक जीवन में मतभेद संभव हैं, संयम रखें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। ध्यान या योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

सिंह जातकों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन और आनंद रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, विशेषकर हृदय और रक्तचाप से जुड़ी दिक्कतों पर।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

बुध ग्रह के वक्री होने से कन्या राशि वालों पर विशेष कृपा रहेगी। धन भाव पर बुध के प्रभाव से आकस्मिक लाभ के योग हैं। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा और नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का समय अनुकूल है। पैसों की आवक बढ़ेगी और सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जो करियर को नई दिशा देगी। आर्थिक रूप से शुभ समय है। निवेश लाभ देगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आत्म-विकास का अवसर मिलेगा। पुराने प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पर खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम संबंध स्थिर होंगे। सप्ताहांत में यात्रा लाभदायक साबित होगी।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

राजकुमार बुध की वक्री चाल धनु राशि के लिए परिवर्तन लेकर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में शांति रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव हैं। पाचन तंत्र का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

बुध की वक्री चाल मकर जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। कर्म भाव पर बुध का प्रभाव आपको काम और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

भाग्य स्थान पर बुध का वक्री होना आपके लिए वरदान साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। निवेश या संपत्ति से लाभ संभव है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी छात्र सफलता पाएंगे। यात्रा के योग भी हैं।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह भावनात्मक रूप से गहराई वाला रहेगा। करियर और व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। संबंधों में समझदारी से जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए आराम और आत्म-देखभाल जरूरी है। सप्ताह के अंत में मन को शांति और स्पष्टता मिलेगी।