Cyclone Montha Alert: बस्तर, महासमुंद, कांकेर, धमतरी और रायगढ़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के बस्तर, महासमुंद, कांकेर, धमतरी और रायगढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर लगातार बादल छाए हुए हैं और हवा की रफ्तार बढ़ने लगी है।

बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा खतरा

(Cyclone Montha) IMD के अनुसार, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश होने की संभावना है। तूफान के चलते यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Cyclone Montha: 110 KM की रफ्तार से आज लैंडफॉल, छत्तीसगढ़-ओडिशा में रेड अलर्ट

महासमुंद और धमतरी में भी मूसलाधार बारिश

(Cyclone Montha) महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में भी Cyclone Montha का असर दिखने की संभावना है। यहां दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की कटाई और भंडारण कार्य फिलहाल टाल दें, क्योंकि अगले 48 घंटे मौसम बेहद खराब रहेगा।

रायगढ़ और सरगुजा बेल्ट में भी अलर्ट

राज्य के उत्तरी हिस्से रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिलों में मंगलवार से तूफान का असर दिख सकता है। यहां भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं संभव हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

राज्य सरकार ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन दलों, पुलिस और राहत टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

IMD की चेतावनी

Cyclone Montha के चलते छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की स्थिति बनेगी।

दक्षिण से मध्य और फिर उत्तर की ओर इसका असर फैलेगा।

लोगों से अपील है कि मौसम विभाग की अपडेट पर नजर रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।”

Cyclone Montha: 110 KM की रफ्तार से आज लैंडफॉल, छत्तीसगढ़-ओडिशा में रेड अलर्ट

रायपुर/भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) अब बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार देर शाम से इसका लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट पर शुरू हो चुका है। तूफान की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके असर से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में असर आज से बढ़ेगा

आईएमडी रायपुर केंद्र के अनुसार, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों — बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, महासमुंद और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने कहा है कि निचले इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं संभव हैं, इसलिए लोग अनावश्यक बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान “मेंथा” तेज, आज आंध्र तट से टकराने की संभावना

ओडिशा के दक्षिणी जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

ओडिशा के दक्षिणी जिलों — मलकानगिरी, कोरापुट, कालाहांडी, गजपति, नबरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल और गंजम में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। (Cyclone Montha) तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन दल (ODRAF) और फायर सर्विस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

तूफान की स्थिति

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के अनुसार, मोंथा की रफ्तार पिछले 6 घंटों में 6 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 18 किमी प्रति घंटे हो गई है।
इस समय तूफान का केंद्र काकीनाडा तट के पास है और इसके अगले कुछ घंटों में भूमि से टकराने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

आईएमडी (Cyclone Montha) ने चेतावनी दी है कि आज आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात में कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
लोगों से अपील की गई है कि खुले में न जाएं, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।


क्या करें – क्या न करें

  • भारी बारिश या तेज हवा के दौरान घर से बाहर न निकलें

  • बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें

  • पेड़ों, होर्डिंग्स या दीवारों के पास खड़े न हों

  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें

भट्ठा दलालों से त्रस्त परिवार से भाजपा नेताओं ने की भेंट, डॉ. चोपड़ा ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

महासमुंद। बीते दिनों झलप क्षेत्र के ग्राम बनपचरी के युवक शत्रुघन खड़िया ने ज़हर सेवन कर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुलिस की लापरवाही और ईंट भट्ठा दलालों के बढ़ते जाल को उजागर करती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पटेवा थाना पुलिस की मिलीभगत से ईंट भट्ठा से जुड़े अवैधानिक दलाल सक्रिय हैं, जिनकी वजह से गरीब परिवार को आत्महत्या जैसी त्रासदी झेलनी पड़ी।

इस घटना से दुखी होकर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा पटेवा पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, डॉ. सोमनाथ सिन्हा, संतोष ध्रुव, अलेख ध्रुव, शोभाराम कुंभकार, भानु यादव सहित भाजपा नेताओं ने मृतक शत्रुघन के घर पहुंचकर पिता राजाराम खड़िया व परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि गृह मंत्री से मिलकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।


पटेवा थाना बना भ्रष्टाचार का अड्डा : डॉ. चोपड़ा

डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि “पटेवा थाने का व्यवहार लगातार लोगों के प्रति अमानवीय होता जा रहा है। पूरा थाना भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहां आम जनता से दुर्व्यवहार और झूठे मामलों में फंसाने का काम हो रहा है।”

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कई गंभीर घटनाएं हुईं, जिनकी जिम्मेदारी सीधे पटेवा थाना प्रशासन पर आती है। “हाल ही में नकली नोट छापने और गांजा तस्करी से जुड़े प्रकरण में 60,000 रुपए की रिश्वत का मामला सामने आया था। एसपी द्वारा चार सिपाहियों को निलंबित किया गया, परंतु आगे की जांच नहीं की गई,” डॉ. चोपड़ा ने कहा।

उनका कहना है कि इस मामले में उस खाते की जांच जरूरी है, जिसमें यह पैसा जमा हुआ। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि बातचीत और ट्रांजैक्शन किन लोगों के बीच हुआ। “केवल निलंबन करके इतिश्री कर लेना भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना है,” उन्होंने कहा।

महासमुंद में भट्ठा दलालों की बढ़ती सक्रियता: पलायन रोकने में शासन-प्रशासन असफल


अवैध शराब बिक्री पर भी उठे सवाल

भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में बागबाहरा पुलिस द्वारा झलप क्षेत्र में एक शराब तस्कर को पकड़ा गया था। इससे यह साफ होता है कि झलप-पटेवा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री लगातार बढ़ रही है। “जनता की शिकायत है कि खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, और इसमें पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता है,” नेताओं ने कहा।

उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से न केवल जनता परेशान है बल्कि शासन की छवि भी धूमिल हो रही है।


दो महीने से लंबित जांच से आत्महत्या

डॉ. चोपड़ा ने बताया कि मृतक शत्रुघन खड़िया ने दो माह पूर्व एसपी को शिकायत की थी कि उसके साथ अत्याचार हो रहा है। इस शिकायत को पटेवा थाना भेजा गया, लेकिन जांच अधिकारी और थानेदार ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। “ऐसा प्रतीत होता है कि जांच अधिकारी दोषियों से मिल गया था, जिसके कारण मामला लंबित रहा और युवक को आत्महत्या करनी पड़ी,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय पर जांच होती, तो युवक की जान बचाई जा सकती थी और दोषियों पर कार्रवाई भी हो जाती।


ढाबे में डीजल चोरी, शिकायतकर्ता गिरफ्तार

भाजपा नेताओं ने एक अन्य घटना का भी उल्लेख किया — “हाईवे के एक ढाबे में डीजल चोरी करते हुए ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पटेवा थाने ने उल्टा शिकायतकर्ताओं को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चोरों को संरक्षण दिया,” उन्होंने बताया।


गृह मंत्री से मिलकर मांग होगी कार्रवाई की

भाजपा नेताओं ने कहा कि पटेवा थाने में दुर्व्यवहार और घूसखोरी की दर्जनों शिकायतें हैं। इन सबकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
डॉ. चोपड़ा ने कहा — “हम शीघ्र ही गृह मंत्री से मिलकर मांग करेंगे कि पटेवा थानेदार को तत्काल निलंबित किया जाए, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कर दोषियों को जेल भेजा जाए।”

ईंट भट्ठा में जबरन काम का दबाव, मजदूर ने की आत्महत्या — आरोपी जगत गुप्ता की दिवाली जेल में

आज का दैनिक राशिफल- शुभ अंक और शुभ रंग के साथ

आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा की स्थिति अनुकूल होने से कुछ लोगों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल बता रही है कि मेहनत का फल जरूर मिलेगा, बस धैर्य बनाए रखें।

✨ आइए जानते हैं — आज 28 अक्टूबर 2025, सोमवार का राशिफल — कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन के बारे में…

मेष (Aries) — आज का राशिफल

आज वैवाहिक जीवन सुखद है। सम्मान मिलेगा। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए कुछ ला सकते हैं। पारिवारिक तालमेल बनाए रखें — किसी की बात से मन खराब न करें। वाहन-संबंधी संचालन में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 9, 3
शुभ रंग: लाल, नारंगी


वृष (Taurus) — आज का राशिफल

दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी चिंता रह सकती है। शारीरिक समस्याओं को अनदेखा न करें। नया काम शुरू करना शुभ है पर धन खर्च सोच-समझकर करें। व्यवसाय में सुधार रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 6, 4
शुभ रंग: हरा, भूरा


मिथुन (Gemini) — आज का राशिफल

भाग्य से दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा; सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। पिता की किसी बात से थोड़ा मन मसोस सकता है। व्यापार में अचानक फेरबदल से बचें।
शुभ अंक: 5, 2
शुभ रंग: पीला, हल्का नीला


कर्क (Cancer) — आज का राशिफल

सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। जल्दबाज़ी से निर्णय न लें और किसी पर ज़्यादा निर्भर न रहें। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए शुभ समाचार संभव।
शुभ अंक: 2, 7
शुभ रंग: चांदी/ग्रे, समुद्री नीला


सिंह (Leo) — आज का राशिफल

खर्चों पर नियंत्रण रखें। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं — सावधान रहें। आय के अनुसार ही व्यय करें। पुरानी शारीरिक समस्या का निवारण करने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
शुभ अंक: 1, 8
शुभ रंग: सुनहरा, गोरा


कन्या (Virgo) — आज का राशिफल

आय बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। मनोरंजन या कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। नए लोगों से मुलाकात और घूमने-फिरने की योजना संभव। काम के सुझावों पर विचार करें।
शुभ अंक: 4, 6
शुभ रंग: सफ़ेद, पिस्ता हरा


तुला (Libra) — आज का राशिफल

सभी काम समय से पूरे होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। अटकी हुई डील पूरी होने की संभावना है। पर दूर के परिजन से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलतियाँ न निकालें। उधार दिया धन वापिस मिल सकता है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
शुभ अंक: 7, 3
शुभ रंग: गुलाबी, क्रीम


वृश्चिक (Scorpio) — आज का राशिफल

काम को टालने से बचें। करियर की समस्या दूर होगी। सोची-समझी योजनाएँ लाभ देंगी। दूर के परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। वरिष्ठों के साथ समय बिताने से पारिवारिक दृष्टि से लाभ होगा।
शुभ अंक: 8, 5
शुभ रंग: गहरा लाल, जेट ब्लैक


धनु (Sagittarius) — आज का राशिफल

दिन व्यस्त रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आय अच्छी रहेगी। किसी की कही बातों पर अन्धविश्वास से बचें। मौज-मस्ती का मूड रहेगा पर पढ़ाई/काम के लिए समय निकालें। सगे संबंधी की याद सत सकती है।
शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी


मकर (Capricorn) — आज का राशिफल

दिन सुखमय रहेगा। वैवाहिक समस्याएँ दूर होंगी; जीवनसाथी पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मुद्दे मिलकर सुलझेंगे। बिजनेस में छोटी समस्याएँ आ सकती हैं — सतर्क रहें। यात्रा पर सावधानी व कीमती सामान की सुरक्षा रखें।
शुभ अंक: 4, 1
शुभ रंग: भूरा, ओलीव ग्रीन


कुंभ (Aquarius) — आज का राशिफल

दिन लाभदायक रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। नए प्रयोग और मेहनत का फल मिलेगा। शेयर/लॉटरी जैसे जोखिमों में दिन अनुकूल दिखता है पर बड़े जोखिम से बचें। काम को टालना नहीं चाहिए।
शुभ अंक: 6, 2
शुभ रंग: केसरिया, इंडिगो


मीन (Pisces) — आज का राशिफल

आय के मामले में दिन अच्छा रहेगा। लगातार खुशखबरियाँ मिलेंगी। कोर्ट-कचहरी वाला मामला समाप्त हो सकता है। घर के नवीनीकरण की शुरुआत हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी संभव। बेरोजगारों को आशा की सूचना मिल सकती है।
शुभ अंक: 7, 5
शुभ रंग: समुद्र नीला, प्यूडर ब्लू

🌊 बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान “मेंथा” तेज, आज आंध्र तट से टकराने की संभावना

📅 28 अक्टूबर 2025 | मौसम डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान “मेंथा” (Montha) तेजी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार, यह आज यानी 28 अक्टूबर की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है। इस दौरान समुद्र में तेज हवाएं और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।


चक्रवाती तूफान “मेंथा” की स्थिति

मौसम विभाग के ताजा अपडेट (27 अक्टूबर रात 11:30 बजे IST) के अनुसार, “मेंथा” पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था। इसका केंद्र

  • मछलीपट्टनम से लगभग 280 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व,

  • काकीनाडा से 360 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व,

  • विशाखापट्टनम से 410 किमी दक्षिण, और

  • गोपालपुर (ओडिशा) से 610 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम की दूरी पर स्थित था।

तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और 28 अक्टूबर की सुबह तक “गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के आसपास तट से टकरा सकता है।

इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने और 110 किमी/घंटा तक के झोंके आने की संभावना है।


अरब सागर में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र

उधर, अरब सागर के पूर्व-मध्य क्षेत्र में बना एक निम्न दबाव (Depression) पिछले 6 घंटों में लगभग स्थिर बना हुआ है। यह वेरावल (गुजरात) से 570 किमी दक्षिण-पश्चिम, मुंबई से 650 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, और पणजी (गोवा) से 710 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम दूरी पर केंद्रित है।

यह प्रणाली अगले 48 घंटों के भीतर उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ सकती है।


मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह


महासमुंद में भट्ठा दलालों की बढ़ती सक्रियता: पलायन रोकने में शासन-प्रशासन असफल

महासमुंद: दीपावली के बाद जिले में मजदूरों का पलायन एक बार फिर बढ़ गया है। पिथौरा क्षेत्र से सैकड़ों मजदूरों का जत्था उत्तर प्रदेश के ईंटभट्ठों में काम के लिए रवाना हुआ है। जिले में पलायन रोकने में शासन-प्रशासन पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, भट्ठा दलालों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में दो दर्जन से अधिक लोग इस अवैध काम में सक्रिय हैं। जिले के अलावा सीमावर्ती ओडिशा के खरियार रोड से भी दलाल छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बाहर भेजने का काम कर रहे हैं।

पलायन से दलालों की मोटी कमाई
हर साल की तरह इस साल भी पलायन का सिलसिला जारी है। मजदूरों के पलायन से भट्ठा सरदारी कर रहे दलालों को भारी लाभ होता है। जितने मजदूर पलायन नहीं करते, उनसे कमाई नहीं हो पाती, लेकिन दलाल उनके जरिए दोगुनी कमाई कर लेते हैं।

भट्ठा दलालों की सूची:

  • लोकेश पटेल, भुरकोनी

  • राजेश अग्रवाल, पिथौरा

  • नंदू महंती, पिथौरा

  • खिलावन टूरीझर

  • दुबेराम साहू, सिंघनपुर

  • संतोष अग्रवाल, तेन्दूकोना

  • जगत गुप्ता, बाम्हनडीह

  • देवप्रसाद तिवारी

  • घनश्याम साहू, भरूवामुड़ा

  • देवा पटेल, दुरगापाली

  • नरेंद्र सेन, अमलीडीह

  • रतन लोहार

ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र के दलाल:

  • बोधनकर

  • मुकेश चंद्राकर

  • पवन चंद्राकर

  • विद्वाचरण बंजारा
  • रामचरण राजपूत

पलायन रोकने और मजदूर सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन को त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है, नहीं तो भट्ठा दलालों की सक्रियता और बढ़ती जाएगी।

ईंट भट्ठा में जबरन काम का दबाव, मजदूर ने की आत्महत्या — आरोपी जगत गुप्ता की दिवाली जेल में

🚨 छत्तीसगढ़: अनियंत्रित कार ने पांच वाहनों को रौंदा, तीन की मौत – नाबालिग चला रहा था कार, पिता हिरासत में

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दुर्ग रोड पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक थी।

टक्कर मारने वाली गाड़ियों में बाइक, स्कूटी सहित 1 पिकअप शामिल है। हादसे में पिकअप सवार 1 युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं 7 घायल लोंगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 लोंगो की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 5 लोंगो की इलाज जारी है। हादसे के बाद लोंगो का गुस्सा फूट पड़ा है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कई घायलों को सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

यहां देखें वीडियो


👦 नाबालिग चला रहा था कार, पिता पुलिस हिरासत में

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हादसे में शामिल कार को एक नाबालिग किशोर चला रहा था। वाहन किशोर के नाम पर नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने कानूनी जिम्मेदार अभिभावक (पिता) को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशोर की पहचान हो चुकी है, और उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट व भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

“मेंथा” चक्रवाती तूफान: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब और हुआ शक्तिशाली, 28 अक्टूबर की शाम आंध्र तट से टकराने की संभावना


😡 हादसे के बाद गुस्से में फूटा जनाक्रोश

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ ने घर में घुसने की कोशिश की, जिसके दौरान तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। आरोपी के घर में खड़ी एक कार और शीशों को नुकसान पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। उन्होंने भीड़ को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद कुछ समय में हालात सामान्य हो गए।


🛑 स्थिति नियंत्रण में, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा — “दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
पुलिस नाबालिग चालक के साथ-साथ उसके पिता पर भी कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, जिन्होंने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।


📍 निष्कर्ष:
बेमेतरा का यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की छूट कैसे मिल रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।

🌪️ “मेंथा” चक्रवाती तूफान: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अब और हुआ शक्तिशाली, 28 अक्टूबर की शाम आंध्र तट से टकराने की संभावना

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान “मेंथा” (Montha) अब तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान पिछले तीन घंटों में लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है और 27 अक्टूबर की सुबह 2:30 बजे के आसपास यह उसी क्षेत्र में केंद्रित था।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान अक्षांश 11.7° उत्तर और देशांतर 85.5° पूर्व पर स्थित है।
यह फिलहाल –

  • चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 600 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व,

  • काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से लगभग 680 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व,

  • विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 710 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व,

  • पोर्ट ब्लेयर (अंडमान व निकोबार द्वीप) से लगभग 790 किलोमीटर पश्चिम, और

  • गोपालपुर (ओडिशा) से लगभग 850 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।


🌊 तूफान की दिशा और गति

“मेंथा” तूफान अगले 12 घंटों तक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ता रहेगा। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम तथा उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में बदल जाएगा।


⚠️ आंध्र प्रदेश तट से टकराने की संभावना

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है।
उस समय हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।


🌧️ छत्तीसगढ़ और ओडिशा में असर

इस तूफान का सीधा असर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

  • 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

  • ओडिशा के दक्षिणी जिलों — गंजाम, गजपति, कोरापुट, मलकानगिरी — और
    छत्तीसगढ़ के दक्षिणी व मध्य हिस्सों — बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर — में तेज बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।
    राज्य सरकारों ने तटीय और निचले इलाकों में आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।


⚓ सुरक्षा उपाय

  • मछुआरों को अगले 48 घंटे तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

  • बंदरगाहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

  • तटीय इलाकों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात की जा रही हैं।


🌡️ असर उत्तर भारत में भी

‘मेंथा’ के प्रभाव से उत्तर भारत में भी मौसम बदलेगा।

  • दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

  • बिहार में 29 से 31 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

  • हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश से ठंड बढ़ेगी।


🗣️ निष्कर्ष:
बंगाल की खाड़ी में उठा “मेंथा” चक्रवाती तूफान अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता बरतें।

🌪️ छत्तीसगढ़-ओडिशा में मेंथा तूफान का असर: अगले चार दिन तक भारी बारिश के आसार, प्रशासन अलर्ट पर

नई दिल्ली/रायपुर। अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम ने अब तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में यह सिस्टम ‘मेंथा चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है। वहीं अगले 48 घंटे में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। अनुमान है कि यह तूफान शाम तक आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है।

📍 वर्तमान स्थिति:
मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम फिलहाल पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किलोमीटर पश्चिम, चेन्नई से 780 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और विशाखापट्टनम से 830 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और इसके धीरे-धीरे ताकतवर चक्रवात बनने के पूरे आसार हैं।


🌧️ इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

‘मेंथा’ तूफान का असर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

  • मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

  • ओडिशा के दक्षिणी जिलों—गजपति, गंजाम, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी—में तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

  • छत्तीसगढ़ में भी विशेष रूप से दक्षिणी और मध्य जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर—में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

  • राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।


⚠️ सेना और NDRF अलर्ट पर

मौसम के हालात को देखते हुए भारतीय सेना, नौसेना और NDRF की टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बंदरगाहों पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।


🌦️ उत्तर भारत में भी असर

चक्रवाती तूफान का असर केवल दक्षिण भारत तक सीमित नहीं रहेगा।

  • दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27 और 28 अक्टूबर की शाम या रात को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

  • उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • बिहार में 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ जिलों में तेज हवा और गरज के साथ वर्षा की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 27 अक्टूबर से भारी बारिश की संभावना


🏔️ पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ेगी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 27 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। इससे इन इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।


🌾 किसानों और आमजन के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को सलाह दी है कि वे बारिश और तेज हवा की चेतावनी को गंभीरता से लें।

  • फसलों की कटाई या भंडारण कार्य अस्थायी रूप से रोक दें।

  • बिजली गिरने और आंधी-तूफान के दौरान खुले में न निकलें।

  • मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और जलभराव की स्थिति में सावधानी बरतें।


👉 निष्कर्ष:
मेंथा चक्रवात का असर अगले कुछ दिनों तक पूरे पूर्वी और मध्य भारत में देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। लोगों से अपील है कि वे मौसम विभाग की ताजा अपडेट्स पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

महासमुंद में शराब की उपलब्धता और कीमतों पर सवाल

महासमुंद जिले में कुछ सरकारी शराब दुकानों में शराब की कमी देखी जा रही है, जिससे शराब खरीदने वाले लोग परेशानी में हैं। वहीं, जिले के ओडिशा सीमा के पास कुछ इलाकों में शराब की कीमतें दोगुनी हो रही हैं।

आबकारी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। इस बात से सवाल उठता है कि सरकारी व्यवस्था में यह कमी कैसे आई।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में शराब दुकानों की लिमिट तय है, लेकिन वहां कुछ अवैध रूप से दुकान संचालित हो रही हैं। इसी सीमा के पास खरियारोड क्षेत्र में ब्रांडेड शराब अवैध रूप से उपलब्ध है और कीमतें दोगुनी हैं।

महासमुंद जिले के कोमाखान और नर्रा क्षेत्रों में सरकारी शराब उपलब्ध है, लेकिन कुछ कोचिया इसे अधिक मूल्य पर बेच रहे हैं। सवाल यह है कि इन दुकानदारों तक सरकारी शराब कैसे पहुंच रही है। इस मामले पर आबकारी विभाग ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।