🌞 आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2025 | Horoscope Today 10 October 2025 in Hindi

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। जानिए किस राशि के लिए आज क्या संकेत हैं — प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के अनुसार।


♈ मेष राशिफल (Aries Horoscope 10 October 2025)

आज आपका मानसिक उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट या विचार सामने आ सकते हैं। अपनी राय आत्मविश्वास से रखें। आर्थिक मोर्चे पर सोच-समझकर खर्च करें।
💖 लव लाइफ: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन संवाद में मिठास रखें।
🕉️ शुभ दिशा / अंक: पूर्व दिशा की ओर ध्यान दें। शुभ अंक 5 और 9।


♉ वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope 10 October 2025)

आज आपका धैर्य और स्थिरता आपको सफलता दिलाएगी। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा, अहंकार से बचें।
💖 लव लाइफ: परिवार के साथ समय बिताएँ, संबंध मजबूत होंगे।
🕉️ शुभ उपाय: हरी सब्जियाँ और छाछ का सेवन शुभ रहेगा।


♊ मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope 10 October 2025)

आज विचारों की अधिकता रहेगी, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें। आर्थिक रूप से सतर्क रहें। पाचन तंत्र को लेकर सावधानी जरूरी है।
💖 लव लाइफ: रिश्तों में संवाद से मधुरता आएगी।
🕉️ शुभ उपाय: नीला रंग पहनें और खुशबूदार धूप का प्रयोग करें।


♋ कर्क राशिफल (Cancer Horoscope 10 October 2025)

आज परिवार और घर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति पर नजर रखें और अनावश्यक खर्च टालें। स्वास्थ्य में पेट और हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
💖 लव लाइफ: साथी या बुजुर्गों की सलाह से मतभेद दूर होंगे।
🕉️ शुभ उपाय: चंद्रमा के मंत्र “ॐ चंद्राय नमः” का जप करें।


♌ सिंह राशिफल (Leo Horoscope 10 October 2025)

आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व गुण आज चमकेंगे। किसी चुनौती का सामना मजबूती से करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं।
💖 लव लाइफ: प्रियतम का सहयोग मिलेगा, अहं से बचें।
🕉️ शुभ उपाय: नारंगी या सुनहरा वस्त्र पहनें, “ॐ सूर्याय नमः” जप करें।


♍ कन्या राशिफल (Virgo Horoscope 10 October 2025)

आपकी सूझबूझ और व्यवस्थित कार्यशैली सफलता दिलाएगी। धन लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती है।
💖 लव लाइफ: साथी के प्रति छोटे प्रयास रिश्तों को मजबूत करेंगे।
🕉️ शुभ उपाय: गुलाब या सफेद फूल चढ़ाएँ, सफेद रंग शुभ रहेगा।


♎ तुला राशिफल (Libra Horoscope 10 October 2025)

आज संतुलन और सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से मिलकर काम करें। योग और वॉक से लाभ मिलेगा।
💖 लव लाइफ: पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते में नयापन आएगा।
🕉️ शुभ उपाय: गुलाबी या हल्के रंग पहनें, तुलसी का सेवन करें।


♏ वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope 10 October 2025)

आज आपकी गहन सोच और आकर्षक व्यक्तित्व सफलता दिलाएगा। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। आंखों और नींद का ध्यान रखें।
💖 लव लाइफ: भावनाओं पर नियंत्रण रखें, संवाद बेहतर रहेगा।
🕉️ शुभ उपाय: लौंग या कपूर जलाकर सकारात्मकता बढ़ाएँ।


♐ धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope 10 October 2025)

नए विचार और यात्रा की योजना बन सकती है। काम में नयापन सफलता देगा। आर्थिक लाभ संभव है।
💖 लव लाइफ: साथी के साथ यात्रा या योजना रोमांचक रहेगी।
🕉️ शुभ उपाय: हल्दी या पीले रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।


♑ मकर राशिफल (Capricorn Horoscope 10 October 2025)

आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान और स्थिरता मिलेगी। वित्तीय लाभ संभव है।
💖 लव लाइफ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, संवाद खुला रखें।
🕉️ शुभ उपाय: हल्के लाल या सिंदूरी रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।


♒ कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope 10 October 2025)

आपकी विश्लेषणात्मक सोच आज काम आएगी। नए अवसरों का स्वागत करें। स्वास्थ्य में हल्की थकान रह सकती है।
💖 लव लाइफ: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
🕉️ शुभ उपाय: हरा रंग पहनें, तुलसी का पौधा लगाएँ।


♓ मीन राशिफल (Pisces Horoscope 10 October 2025)

आज रचनात्मकता अपने चरम पर रहेगी। कला, संगीत या लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है।
💖 लव लाइफ: साथी के साथ रोमांचक पल मिलेंगे।
🕉️ शुभ उपाय: नीला रंग शुभ रहेगा, मीठे गीत सुनना मन को शांति देगा।

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

महासमुंद कोडार बांध में डूबने से विजय चंद्राकर की मौत, इलाके में शोक

महासमुंद। छत्तीसगढ़ बीज भंडार के संचालक और सिविल लाइन निवासी 65 वर्षीय विजय चंद्राकर की मौत कोडार बांध में डूबने से हो गई। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय कोडार बांध किनारे विजय चंद्राकर की स्कूटी काफी देर तक खड़ी देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब आसपास खोजबीन की गई तो बांध के पानी में उनका शव मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस खबर के लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही रखा गया था और मृतक के परिजन वहां पहुंच चुके थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय चंद्राकर समाज में मिलनसार और सक्रिय व्यक्ति माने जाते थे। उनकी आकस्मिक मौत से शहर में शोक की लहर है।

हमसे जुड़े

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

“महासमुंद कांग्रेस: 6 नाम हाई कमान को भेजे जाएंगे, एक बनेगा जिला अध्यक्ष”

महासमुंद: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए राजस्थान की विधायक और कांग्रेस पर्यवेक्षक सुश्री रीटा चौधरी महासमुंद पहुंची। उनके आगमन पर महासमुंद कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया:
सुश्री रीटा चौधरी ने बताया कि जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया लगभग 15 दिनों तक चलेगी। इस प्रक्रिया में केवल 6 नामों को हाई कमान तक भेजा जाएगा, जिनमें से एक को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

इस चयन प्रक्रिया में पार्टी के लोगों, वर्तमान जिला अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, प्रत्याशी, आम जनता और पत्रकारों से भी बातचीत की जाएगी।

उम्मीदवारों में होने चाहिए ये गुण:
पर्यवेक्षक ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति अच्छा बैकग्राउंड होगा, अच्छी छवि होगी और जो पार्टी के लोगों को साथ लेकर चलने वाले होंगे, ऐसे कार्यकर्ताओं का नाम फाइनल किया जाएगा।

महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद लोग:
इस बैठक में महासमुंद कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, विधायक द्वारकाधीश यादव, विधायक चातुरी नंद, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, अमरजीत चांवला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

रायपुर में नर्स की निर्मम हत्या, सीने पर चाकू के वार

रायपुर: राजधानी रायपुर में नर्स प्रियंका दास (23) की निर्मम हत्या से शहर में सनसनी फैल गई। युवती का खून से लथपथ शव उनके किराए के कमरे में मिला। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर पटेल चौक की है।

पुलिस ने बताया कि यह हत्या लव ट्रायंगल में शामिल विवाद की वजह से हुई हो सकती है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार:
प्रियंका की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी, जबकि चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से फ्रेंडशिप थी। मृतका का बॉयफ्रेंड से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रियंका के सीने में चाकू के तीन वार किए गए। मृतका के हाथ में भी चाकू मिला है, जिससे घटना के समय संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना स्थल और फॉरेंसिक जांच:
प्रियंका चिरमिरी जिले की रहने वाली थी और पिछले एक माह से पचपेड़ी नाका स्थित किराए के कमरे में रह रही थी। वह एमएमआई अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थी। घटना के समय प्रियंका की रूममेट जब उनसे मिलने उनके कमरे पहुंची, तब यह घटना सामने आई। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि हत्या देर रात हुई होने की संभावना है। घटना की गंभीरता और क्रूरता ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है।

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

महासमुंद: कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा का निष्कासन रद्द, पार्टी ने दिया क्लीन चिट

महासमुंद, छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले के कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा को पार्टी से निकालने की जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने खारिज कर दिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया था कि बागबाहरा ने जिला स्तर की अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें कुछ को पार्टी के खिलाफ माना गया था। इसी आधार पर उनके निष्कासन की अनुशंसा की गई थी।

महासमुंद: कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा
महासमुंद, छत्तीसगढ़:

हालांकि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने 8 अक्टूबर को जारी पत्र में स्पष्ट किया कि महासमुंद जिले के ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा अनुशंसित निष्कासन आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

इससे स्पष्ट होता है कि अंकित बागबाहरा अभी भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे, और पार्टी ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को अस्वीकार किया है।

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

“LOVE की अग्नि परीक्षा: युवक ने पी जहर, अस्पताल में हुई मौत – पढ़ें सभी घटनाक्रम”

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम और परिवार की डीलमा एक युवक की जान लेने तक पहुंच गई। ग्राम देवपहरी के रहने वाले 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पंडो पर अपनी प्रेमिका के परिजनों द्वारा जहर घोलकर सामने रखे गिलास को पीने का आरोप है।

युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। जब युवती के परिजनों को यह पता चला, तो उन्होंने कृष्ण कुमार को खाने का न्योता दिया। पहले उसका स्वागत-सत्कार किया गया, फिर परिजनों ने उससे पूछा कि वह अपनी पुत्री से कितना प्रेम करता है और उसके लिए क्या कर सकता है।

यहां पढ़ें: 10 अक्टूबर को कोमाखान में पूनम और दिव्या की रंगारंग प्रस्तुति, देखना न भूलें!

इसके बाद युवती के परिजनों ने जहर भरा गिलास उसके सामने रख दिया। कृष्ण कुमार ने गिलास उठाकर पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह घटना जानबूझकर की गई या अन्य कोई कारण इसके पीछे था।

यह दुखद घटना प्रेम और पारिवारिक दबाव के कारण उत्पन्न हो सकने वाले खतरों की गंभीर चेतावनी देती है।

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

महिला आयोग अध्यक्ष-सदस्य विवाद : राजभवन पहुंचा मामला, नाराज सदस्यों ने राज्यपाल डेका से की शिकायत, कहा – संविधान के अनुसार नहीं हो रहा काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की कार्यप्रणाली को लेकर अन्य सदस्यों ने मोर्चा खोल रखा है। महिला आयोग का विवाद अब राजभवन पहुंच गया है। दो दिन पहले सुनवाई का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद सदस्यों ने राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर आयोग की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

नाराज सदस्यों लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और दीपिका सोरी ने राज्यपाल डेका से भेंट कर शिकायती पत्र के साथ दस्तावेज सौंपे और राज्यपाल से राज्य शासन से हस्तक्षेप की मांग की। सदस्यों ने राज्यपाल को महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बताया कि महिला आयोग एक संवैधानिक संस्था है, यहां संविधान के अनुसार कार्य होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

राज्यपाल डेका ने सदस्यों की बातें सुनी और राज्य शासन से इस संबंध में जवाब मांगने का भरोसा दिलाया। नाराज सदस्य राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने मुख्यमंत्री निवास गए, लेकिन सीएम दूसरे कार्यक्रमों में गए थे, जिसके कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई।

महिला आयोग में कलह: सदस्यों ने अध्यक्ष किरणमयी नायक पर लगाया मनमानी का आरोप, कोर्ट जाने की चेतावनी

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

 

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

📰 रायपुर सड़क हादसे में ‘दबंग दुनिया’ के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौत, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

रायपुर। बुधवार को रायपुर जिले के धरसीवां थाना क्षेत्र अंतर्गत तारपोंगी के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्थानीय समाचार पत्र ‘दबंग दुनिया’ के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, आनंद प्रकाश दीक्षित सिमगा से रायपुर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर असावधानी को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

आनंद प्रकाश दीक्षित लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे और स्थानीय पत्रकारों के बीच उनकी एक सम्मानजनक पहचान थी। उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकारिता जगत और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और विशेष रूप से इस मार्ग पर वाहन सावधानी से चलाएं।

👉 पत्रकारिता जगत ने एक संवेदनशील और निर्भीक आवाज़ खो दी है।

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

🎭 10 अक्टूबर को कोमाखान में पूनम और दिव्या की रंगारंग प्रस्तुति, देखना न भूलें!

महासमुंद | कोमाखान। दशहरा और शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती एक बार फिर रंगों से निखरने वाली है। प्रदेश की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पूनम विराट तिवारी और दिव्या तिवारी अपनी टीम रंग छत्तीसा के साथ कोमाखान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

यह विशेष आयोजन 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रात 8 बजे साप्ताहिक बाजार स्थल, कोमाखान (जिला महासमुंद) में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दशहरा उत्सव समिति कोमाखान की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।


🌕 दशहरा और शरद पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ी लोककला का संगम

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोकगायिका पूनम विराट तिवारी और कलाकार दिव्या तिवारी अपनी रंगकर्मी टीम के साथ लोकगीत, नृत्य और नाट्य कला की अनोखी झलक पेश करेंगी।
‘रंग छत्तीसा’ मंच अपने पारंपरिक और आधुनिक लोक-रंग के मेल के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है।


पूनम विराट तिवारी
Poonam and Divya’s colourful performance

🌸 कौन हैं पूनम विराट तिवारी?

राजनांदगांव की रहने वाली पूनम विराट तिवारी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त है।
वे छत्तीसगढ़ी लोककला की प्रसिद्ध गायिका और रंगकर्मी हैं। उनके पति स्वर्गीय दीपक विराट तिवारी प्रसिद्ध अभिनेता और लोककलाकार रहे हैं, जिन्होंने पद्मश्री हबीब तनवीर सहित कई राष्ट्रीय कलाकारों के साथ मंच साझा किया था।


💔 एक माँ, जिसने बेटे की अंतिम विदाई गीत से दी

पूनम तिवारी का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है।
2019 में अपने बेटे सूरज तिवारी को हृदय रोग से खोने के बाद भी उन्होंने बेटे की अंतिम इच्छा पूरी की — “माँ, मुझे विदाई रोकर नहीं, गाकर देना।”
बेटे की चिता के पास उन्होंने ‘चोला माटी के हे राम, एखर का भरोसा’ लोकगीत गाकर अपने पुत्र को अंतिम विदाई दी।
यह पल न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को भावुक कर गया।


🎶 लोककला की मिसाल ‘चोला माटी के हे राम’ से मिली पहचान

पूनम तिवारी ने अपने स्वर से छत्तीसगढ़ की लोककला को नई पहचान दी।
‘चोला माटी के हे राम’ गीत आज भी लोकसंस्कृति की आत्मा बन चुका है।
उन्होंने नया थिएटर और रंग छत्तीसा मंच के जरिए देशभर में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को जिया और जीवित रखा।

दशहरा उत्सव समिति कोमाखान
Dussehra Celebration Committee Komakhan

🙏 आयोजन समिति की अपील

दशहरा उत्सव समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की लोककला को प्रोत्साहन दें।


📸 Photo Courtesy: रंग छत्तीसा / WebMorcha
✍️ रिपोर्ट: WebMorcha न्यूज डेस्क, महासमुंद

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500

🌟 इन चार राशियों के आज तरक्की का दिन, जानें 9 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 October 2025: आज 9 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। किसी के लिए यह दिन तरक्की और सफलता का संकेत दे रहा है तो कुछ के लिए यह दिन सावधानी बरतने का संदेश दे रहा है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज गुरुवार है। सभी राशियों के जातक अपने आत्मकारक ग्रह, उसके स्वामी और तृतीय भाव पर ध्यान दें। श्रीहरि विष्णु की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। मेष और मिथुन राशि वाले लंबी यात्रा से बचें। भक्ति और कर्म योग का संतुलन जीवन को सुख-समृद्धि से भर देता है।


🐏 मेष राशि (Aries)

जॉब में किसी सहकर्मी के व्यवहार से तनाव हो सकता है, लेकिन समय के साथ सब ठीक होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता के योग हैं। चंद्रमा की स्थिति इमोशनल फैसलों से बचने की सलाह देती है। छात्रों को मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा।
लव लाइफ: रोमांटिक समय रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य: ⭐ 75%


🐂 वृषभ राशि (Taurus)

आज  जॉब में तरक्की और बिजनेस में सफलता के योग हैं। अनावश्यक खर्च से बचें, प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक होगा। बॉस से बहस से बचें। शुक्र-बुध का योग नई योजनाओं में लकी साबित होगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, बैगनी
भाग्य: ⭐ 65%


👬 मिथुन राशि (Gemini)

राजनीति, प्रशासन या मैनेजमेंट से जुड़े जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। धार्मिक गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा। बीपी और शुगर मरीज स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
लव लाइफ: संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें, उड़द और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य: ⭐ 65%


🦀 कर्क राशि (Cancer)

बिजनेस में बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। परिवार में नई कार या गिफ्ट की खुशी मिल सकती है।
लव लाइफ: विश्वास और खुशी बनी रहेगी।
उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें, श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।
शुभ रंग: सफेद, लाल
भाग्य: ⭐ 75%


🦁 सिंह राशि (Leo)

आज  आज राशि स्वामी सूर्य के शुभ प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में ग्रोथ शुरू होगी। मीडिया, बैंकिंग और आईटी प्रोफेशनल्स के लिए प्रमोशन के योग हैं।
उपाय: अन्न दान करें, विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य: ⭐ 75%


👧 कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। शाम को धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें, तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य: ⭐ 65%


⚖️ तुला राशि (Libra)

शुक्र नए अवसर और भाग्यवृद्धि का योग बना रहे हैं। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। नए प्रोजेक्ट्स और निवेश के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय: मसूर दान करें, हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य: ⭐ 65%


🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज  मंगल-चंद्रमा छात्रों में ऊर्जा भरेंगे। सेहत में सुधार होगा, पुरानी परेशानी दूर होगी। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी।
उपाय: श्रीकृष्ण मंदिर में 4 परिक्रमा करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य: ⭐ 65%


🏹 धनु राशि (Sagittarius)

धन लाभ के योग हैं। गुरु-चंद्रमा के प्रभाव से रुके कार्य पूरे होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी।
उपाय: शिवलिंग पर कुश और गंगाजल चढ़ाएं, उड़द दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य: ⭐ 75%


🐐 मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन प्रगति और उन्नति का है। बिजनेस में सुधार होगा। विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा का योग है।
उपाय: बहते जल में नारियल और तिल प्रवाहित करें।
शुभ रंग: नीला, बैगनी
भाग्य: ⭐ 75%


🏺 कुंभ राशि (Aquarius)

आज काम का प्रेशर तनाव दे सकता है, लेकिन शुक्र-बुध के सहयोग से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: कृष्ण मंदिर में बांसुरी और पीले वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: नीला, पीला
भाग्य: ⭐ 70%


🐟 मीन राशि (Pisces)

आज जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलेगी। बॉस का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 3 बार पाठ करें, पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी, सफेद
भाग्य: ⭐ 75%


🧘 डिस्क्लेमर

यह राशिफल ज्योतिष शास्त्रों और ग्रह-नक्षत्रों की गणना पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है।

webmorcha@zohomail.in

9617341438, 7879592500